CMF Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 May 2026 09:29:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 CMF Phone 3 Pro का इंतजार होगा लंबा! इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, फैंस को होगी निराशा https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-3-pro-india-launch-timeline-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-3-pro-india-launch-timeline-and-specifications-leaked/#respond Wed, 20 May 2026 09:29:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196646 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने पिछले साल अप्रैल महीने में CMF Phone 2 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर CMF Phone 3 Pro लाने की तैयारी कर रही है। एक ओर जहां लोगों को लग रहा था कि इस बार भी सीएमएफ 3 प्रो साल की दूसरी तिमाही यानी […]

The post CMF Phone 3 Pro का इंतजार होगा लंबा! इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, फैंस को होगी निराशा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने पिछले साल अप्रैल महीने में CMF Phone 2 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर CMF Phone 3 Pro लाने की तैयारी कर रही है। एक ओर जहां लोगों को लग रहा था कि इस बार भी सीएमएफ 3 प्रो साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल, मई, जून के दौरान भारत में दस्तक दे देगा। वहीं अब नए लीक में सामने आया है कि नए CMF Phone के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

CMF Phone 3 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सा​मने आई है और इसे देखकर ब्रांड के फैंस को ​थोड़ी निराशा हो सकती है। खबर है कि यह स्मार्टफोन अगस्त या सितंबर महीने में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी सीएमएफ फोन 3 प्रो से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह मोबाइल लॉन्च टाइमलाइन टिपस्टर गैजेट्सडाटा द्वारा शेयर की गई है। लीक में बताया गया है कि CMF Phone 3 Pro अगले दो महीने तक इंडिया में लॉन्च नहीं होगा।

टिपस्टर के अनुसार सीएमएफ फोन 3 प्रो साल की तीसरी तिमाही में लाया जाएगा। वहीं लीक में रोचक बात यह भी जोड़ दी गई है कि कंपनी इसे जून या जुलाई में लॉन्च नहीं करेगी और नए फोन के लिए अगस्त या फिर सितंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। देखा जाए तो इससे पहले वाले CMF Phone 2 Pro को बाजार में आए हुए 1 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है।

CMF Phone 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स

सीएमएफ फोन 3 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सीपीयू हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE6 ​सहित vivo T5 Pro और Moto Edge 70 Fusion में दिया गया है।

CMF Phone 2 Pro india price sale offers
CMF Phone 2 Pro

लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए सीएमएफ फोन 3 प्रो में 5400mAh या फिर 5500mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेज से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा और इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

CMF Phone 3 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर ​कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल 120x digital zoom सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

CMF Phone 2 Pro डिटेल

सीएमएफ फोन 2 प्रो की बात करें तो यह मोबाइल 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 Pro पर लाया गया था। स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे 38 मिनट आ चुका है।

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच का फुलएचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीस्कोप लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। इस फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 फीचर्स मौजूद हैं।

The post CMF Phone 3 Pro का इंतजार होगा लंबा! इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, फैंस को होगी निराशा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-3-pro-india-launch-timeline-and-specifications-leaked/feed/ 0
Nothing और CMF 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-and-cmf-5g-phones/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-and-cmf-5g-phones/#respond Fri, 20 Jun 2025 07:45:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176275 नथिंग ब्रांड अब भारतीय बाजार के लिए नया नहीं रह गया है। नथिंग और सीएमएफ बाय नथिंग (CMF by Nothing) ब्रांड्स अपने यूनिक डिजाइन, बढ़िया परफॉर्मेंस की वजह भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस आर्टिकल में हमने Nothing ब्रांड के चार फोन्स Nothing Phone 3a, Nothing Phone 2a, Nothing Phone 3a […]

The post Nothing और CMF 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ब्रांड अब भारतीय बाजार के लिए नया नहीं रह गया है। नथिंग और सीएमएफ बाय नथिंग (CMF by Nothing) ब्रांड्स अपने यूनिक डिजाइन, बढ़िया परफॉर्मेंस की वजह भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस आर्टिकल में हमने Nothing ब्रांड के चार फोन्स Nothing Phone 3a, Nothing Phone 2a, Nothing Phone 3a Pro, Nothing Phone 2a Plus और CMF बाय नथिंग ब्रांड के दो फोन्स CMF Phone 2 Pro, CMF Phone 1 की जानकारी को शामिल किया है। ये फोन मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू के बीच बेहतरीन बैलेंस प्रदान करते हैं। आइए, इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में जानते हैंः

Nothing और CMF 5G फोन प्राइस लिस्ट (2025)

फोन का नाम  प्राइस
Nothing Phone 3a 24,999 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone 2a 23,999 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone 3a Pro 29,999 रुपये (8GB+128GB)
Nothing Phone 2a Plus 27,999 रुपये (8GB+256GB)
CMF Phone 2 Pro 18,999 रुपये (8GB+128GB)
CMF Phone 1 15,999 रुपये (6GB+128GB)

नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।

Nothing Phone 3a

नथिंग फोन 3ए (Nothing Phone 3a) मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये है। फोन में आपको 6.77 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल्स मिलता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP कैमरा प्राइमरी है, जो 30x डिजिटल जूम और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ बढ़िया फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 8GB रैम की सुविधा दी है, वहीं 5000mAh बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone 3a

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz सिंगल कोर + 2.4 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो (30x डिजिटल जूम, 2x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल
  • बैटरी: 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

यह फोन यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन में आता है और आपको Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर की वहज से स्मूथ परफॉर्मेंस मिलता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो खासकर डे-लाइट और जूम फोटोग्राफी के लिए बेहतर है। यह लेटेस्ट Android v15 और 3 सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

Nothing Phone 2a

Nothing Phone 2a का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट फ्लिपकार्ट पर 23,999 रुपये में मिल रहा है। डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.7 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिमसें 50MP कैमरा प्राइमरी कैमरा और वहीं फ्रंट में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर और 8GB/12GB रैम की सुविधा है। इसके साथ आपको 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Nothing Phone 2a

स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1084×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, Gorilla Glass 5
रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 50MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps
फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, Full HD @60fps
सॉफ्टवेयर: Android v14
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7200 Pro, ऑक्टा-कोर (2.8 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

किफायती कीमत में 12GB रैम और तेज Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर मिलता है। यह फोन आकर्षक Glyph इंटरफेस और क्लीन Nothing OS एक्सपरियंस प्रदान करता है। इसमें Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मौजूद है। साथ में अच्छा कैमरा परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट भी है।

Nothing Phone 3a Pro

Nothing Phone 3a Pro प्रीमियम मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट अभी फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 6.77 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 60x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी मिलती है। इमसें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Nothing Phone 3a Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप (60x डिजिटल जूम, 3x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 50MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz सिंगल कोर + 2.4 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

इस फोन में 50MP फ्रंट और पेरिस्कोप कैमरा के साथ प्रीमियम फोटोग्राफी की सुविधा मिलती है। साथ ही इसका डिजाइन भी यूनिक है और यह IP64 रेटिंग और Glyph इंटरफेस के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Android v15 और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट मिलेगा। यह तेज परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील देता है।

Nothing Phone 2a Plus

Nothing Phone 2a Plus मिड-रेंज 5G फोन है। फोन के 8जीबी रैम और 256 जीबी वैरियंट की कीमत इस समय फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। वहीं इस फोन में 50MP फ्रंट कैमरा है। यह MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

Nothing Phone 2a Plus

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1084×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, Gorilla Glass 5
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 50MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 50MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7350 Pro, ऑक्टा-कोर (3 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

इस फोन तेज Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर और 12GB रैम तक की सुविधा से लैस है। इसमें आपको 50MP के तीन कैमरे मिलते हैं। साथ ही यह शानदार AMOLED डिस्प्ले और Glyph इंटरफेस के साथ आता है। मिड-रेंज में वैल्यू-फॉर-मनी है।

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है, जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स देता है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 18,999 रुपये है। CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें आपको 50MP प्राइमरी कैमरा, 20x डिजिटल जूम और 2x ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज इसे और खास बनाता है।

CMF Phone 2 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) फ्लेक्सिबल AMOLED, 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो (20x डिजिटल जूम, 2x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Pro, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

मॉड्यूलर डिजाइन और स्वैपेबल बैक पैनल्स इसकी खासियत है। इसमें आपको आपको 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह AMOLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा सेटअप और किफायती रेंज में 5G की सुविधा प्रदान करता है।

CMF Phone 1

CMF Phone 1 ब्रांड का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP प्राइमरी कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 6GB/8GB रैम है। यह फोन 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें भी आपको 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा मिलती है।

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) Super AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • सॉफ्टवेयर: Android v14
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
  • बैटरी: 5000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदे

फोन में स्वैपेबल बैक पैनल्स और यूनिक मॉड्यूलर डिजाइन है, जो इसे अलग बनाता है। किफायती रेंज में Super AMOLED डिस्प्ले और 5G का सपोर्ट मिलता है। अच्छी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के उपयोग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

The post Nothing और CMF 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें प्राइस लिस्ट और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-and-cmf-5g-phones/feed/ 0
CMF Phone 2 Pro हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन का रेट और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-2-pro-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-2-pro-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Mon, 28 Apr 2025 13:37:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172612 CMF Phone 2 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है।

The post CMF Phone 2 Pro हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन का रेट और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.2 दिया गया है और कंपनी तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।

CMF Phone 2 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹18,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹20,999

कंपनी ने CMF Phone 2 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। बेस वेरिएंट 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज का है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

CMF Phone 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Pro
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 33W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच का फुल एचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन का पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाता है, जिससे यह धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी ऑफर करता है। डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ 10-बिट कलर डेप्थ और 2160Hz PWM डिमिंग भी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस

फोन में पावर के लिए मीडियाटेक डाइमेनसिटी 7300 प्रो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें 8 कोर का CPU है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने के लिए Nothing OS 3.2 का सपोर्ट दिया गया है, जो Android 15 पर आधारित है।

कैमरा

CMF Phone 2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.88 अपर्चर, EIS, PDAF) दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल टेलीस्कोप लेंस (f/1.85 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर (119.5° FOV) मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा (f/2.45 अपर्चर) दिया गया है।

यह सीएमएफ फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30FPS पर और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60FPS पर सपोर्ट करता है। साथ ही EIS स्टेबिलाइजेशन, Ultra XDR, Portrait Optimiser और Night Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

बैटरी

फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी इसमें दिया गया है। लंबे बैकअप के साथ यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का भी फायदा मिलेगा। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे 38 मिनट का रहा। वहीं चार्जिंग टेस्ट के दौरान इसे 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 59 मिनट का समय लगा।

फीचर्स

CMF Phone 2 Pro में IP54 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिलती है। सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 150% अल्ट्रा वॉल्यूम स्पीकर और दो हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G डुअल मोड (NSA और SA) सपोर्ट है और मल्टीपल 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है।

The post CMF Phone 2 Pro हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इस अनोखे डिजाइन वाले फोन का रेट और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-phone-2-pro-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
CMF Phone 2 Pro इंडिया में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, साथ में आएंगे 3 नए ऑडियो प्रोडक्ट https://www.91mobiles.com/hindi/28-april-cmf-phone-2-pro-launch-date-in-india-confirm-by-nothing-brand/ https://www.91mobiles.com/hindi/28-april-cmf-phone-2-pro-launch-date-in-india-confirm-by-nothing-brand/#respond Mon, 07 Apr 2025 11:11:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171150 इस नए फोन की लॉन्च डेट व अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post CMF Phone 2 Pro इंडिया में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, साथ में आएंगे 3 नए ऑडियो प्रोडक्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने पिछले साल अपना सब-ब्रांड ‘सीएमएफ’ पेश किया था। इसके तहत अभी तक सिर्फ एक ही मोबाइल फोन CMF Phone 1 लाया गया है जो 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं आज कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि अब वह नया सीएमएफ फोन लेकर आ रही है। यह एक ‘प्रो’ डिवाइस होगा जो CMF Phone 2 Pro नाम के साथ लॉन्च होगा। इस नए फोन की लॉन्च डेट व अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

CMF Phone 2 Pro इंडिया लॉन्च

सीएमएफ फोन 2 प्रो 28 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके मंच से नया CMF Phone सबसे पहले भारतीय बाजार में कदम रखेगा और फिर अन्य देशों में उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि इस दिन सीएमएफ फोन 2 प्रो के साथ ही कंपनी तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी जिनमें CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी शामिल होंगे। यह फोन लॉन्च ईवेंट 28 अप्रैल की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे पूरे वर्ल्ड में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

CMF Phone 2 Pro स्पेसि​फिकेशन्स

  • 6.7″ sAMOLED 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 8050
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Back Camera
  • 44W 5,100mAh Battery

डिस्प्ले : सीएमएफ फोन 2 प्रो स्मार्टफोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में सुपर एमोलेड एलटीपीएस स्क्रीन देखने को मिल सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

परफॉर्मेंस : CMF Phone 2 Pro को लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : लीक्स की मानें तो सीएमएफ फोन 3 प्रो 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर उसे डबल करेगी। भारतीय बाजार में यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

कैमरा : चर्चा है कि CMF Phone 2 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए अपकमिंग सीएमएफ फोन को तगड़ी 5,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 5वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि उपरोक्त स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सिर्फ लीक और अनुमान के आधार पर बताए गए हैं। CMF Phone 2 Pro की कंफर्म डिटेल्स के लिए 28 अप्रैल को होने वाले लॉन्च का इंतजार करना होगा।

The post CMF Phone 2 Pro इंडिया में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, साथ में आएंगे 3 नए ऑडियो प्रोडक्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/28-april-cmf-phone-2-pro-launch-date-in-india-confirm-by-nothing-brand/feed/ 0
अपकमिंग नथिंग फोन 2025: ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-nothing-phone-in-2025-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-nothing-phone-in-2025-in-india/#respond Thu, 13 Feb 2025 12:15:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166886 लॉन्च होने वाले नथिंग फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post अपकमिंग नथिंग फोन 2025: ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग ब्रांड का नाम उन टेक कंपनियों में शुमार है जिसने चुनिंदा ​डिवाइस के दमपर ही अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली। इसका सबसे पहला मोबाइल Nothing Phone (1) था जो जुलाई 2022 में लॉन्च हुआ था। इस वक्त भारत में 3 नथिंग फोन और 1 सीएमएफ फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन साल 2025 ​नथिंग फैंस के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। कंपनी कई शानदार स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है, ट्रांसपेरेंट डिजाइन और अनूठे डिजाइन वाले वाले मोबाइल आने वाले हैं। इन लॉन्च होने वाले नथिंग फोन (Upcoming Nothing Phone) की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

आने वाले नथिंग फोन

Nothing Phone (3a)

नथिंग फोन (3ए) साल 2025 में लॉन्च होने वाला ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो 4 मार्च को टेक मंच पर एंट्री लेगा। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोेसेसर से लैस कर मार्केट में लाया जा सकता है जिसमें 12GB तक की रैम के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोन के बेस वेरिएंट को 8GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (3a) में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन 6.8-इंच की एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च होगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।

Nothing Phone (3a) Pro

4 मार्च को नथिंग फोन (3ए) प्रो भी लॉन्च किया जाएगा। MWC 2025 के मंच से Phone (3a) और (3a) Pro दोनों मोबाइल्स पेश होंगे। लीक्स में सामने आया है कि यह नथिंग मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB Storage दिए जाने की उम्मीद है। चर्चा है कि इस मोबाइल में iPhone जैसा साइड Action button भी दिया जा सकता है।

Nothing Phone (3a) Pro में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इस फोन के कैमरा सेटअप में periscope telephoto सेंसर शामिल रहेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर भी मिल सकता है।

Nothing Phone (3a) Plus

चर्चा है कि नथिंग फोन 3ए और 3ए प्रो के अलावा कंपनी नथिंग फोन (3ए) प्लस को भी लाने की तैयारी में है जिसे बाद में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को जुलाई या अगस्त महीने में लाया जा सकता है जो सीरीज का सबसे पावरफुल मोबाइल हो सकता है। लीक की मानें तो Nothing Phone (3a) Plus Mediatek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

नथिंग फोन (3ए) प्लस में 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो OIS और 4K@30fps की क्षमता से लैस होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए Phone (3a) Plus में 5,300mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग तथा 5W रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

Nothing Fold 1

2025 फोल्डेबल फोंस का साल होने वाला है। तकरीबन सभी बड़े मोबाइल ब्रांड अपना Foldable Phone मार्केट में उतार चुके हैं। इस वर्ष नथिंग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन सुगबुहाट है कि इस साल Nothing Fold 1 लॉन्च हो सकता है। यह ब्रांड का पहला फोल्डेबल फोन होगा जो अन्य कंपनियों की तुलना में कम रेट पर लाया जा सकता है। इसका रेट 80 हजार से 90 हजार रुपये की रेंज में रखा जा सकता है।

नथिंग फोल्ड 1 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM और 512GB Memory दी जा सकती है। इसमें LTPO AMOLED पैनल वाली 7.8-इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार फोन में 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP + 32MP डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

CMF Phone (2)

सीएमएफ नथिंग का ही सब-ब्रांड है तथा पिछले साल CMF Phone 1 लाने के बाद अब 2025 में CMF Phone 2 लॉन्च हो सकता है। इस मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सीएमएफ फोन मीडियाटेक के Dimensity 8050 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसमें 6GB RAM दी जा सकती है।

सीएमएफ फोन 2 5जी फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा तथा 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए में 5,100एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

नोट : यह अपकमिंग नथिंग फोन की लिस्ट अनुमान व लीक्स के आधार पर बनाई है तथा इन सभी मोबाइल फोंस के नाम, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बात से भी परहेज नहीं किया जा सकता है शायद कोई उपरोक्त फोन मार्केट में न लाया जाए, या फिर कंपनी ​​लिस्ट में गैरमौजूद फोन को पेश कर दे।

The post अपकमिंग नथिंग फोन 2025: ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-nothing-phone-in-2025-in-india/feed/ 0