Coca Cola phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 12:29:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10 फरवरी को आ रहा Coca-Cola फोन, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-coca-cola-edition-launch-on-february-10/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-coca-cola-edition-launch-on-february-10/#respond Thu, 02 Feb 2023 07:37:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97146 अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर पैनल की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

The post 10 फरवरी को आ रहा Coca-Cola फोन, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Highlights

  • Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition 10 फरवरी को लॉन्च होगा।
  • Coca-Cola Edition में Realme 10 Pro 5G वाले ही फीचर्स हो सकते हैं।
  • फोन के रियर पर Coca-Cola की ब्रांडिंग दी जाएगी।

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस स्पेशल एडिशन फोन को इंडिया में अगले हफ्ते 10 फरवरी को दोपहर 12:30 pm पर पेश किया जाएगा। वहीं, आपको बता दें कि Realme 10 Pro 5G पहले से ही इंडियन मार्केट में मौजूद है। इसलिए माना जा रहा है कि Coca-Cola Edition में मिलने वाले फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स रियलमी 10 प्रो 5जी की तरह ही होंगे।

Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition लॉन्च डेट

कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन के लॉन्च की तारीख इसके लैंडिंग पेज पर दिखाई दी है। हालांकि, इसमें डिवाइस के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, एक ट्विटर यूजर ने फोन के रियर पैनल की झलक दिखाई है।

जैसा कि देखा जा सकता है कि यह फोन एक डुअल-टोन डिजाइन के साथ आएगा। कैमरा मॉड्यूल और बाईं ओर Realme लोगो के साथ एक ब्लैक पार्ट होगा। कोका-कोला ब्रांडिंग लाल कलर के साथ दाईं ओर है। यह संभावना है कि डिवाइस उन्हीं स्पेक्स के साथ आ सकता है, जो कि रियलमी 10 प्रो 5जी में थे।

Realme 10 Pro 5G specifications

Realme 10 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच IPS LCD डिसप्ले है। वहीं, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 की पावर से लैस है। इतना ही नहीं फोन में 6GB / 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह Android 13 OS और Realme UI 4.0 पर कार्य करता है और सुरक्षा के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। सेल्फी के लिए रियलमी 10 प्रो में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

The post 10 फरवरी को आ रहा Coca-Cola फोन, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-10-pro-5g-coca-cola-edition-launch-on-february-10/feed/ 0
Coca-Cola Phone! अब आएगा कुछ नया ? https://www.91mobiles.com/hindi/coca-cola-phone-to-launch-in-india-as-realme-10-4g/ https://www.91mobiles.com/hindi/coca-cola-phone-to-launch-in-india-as-realme-10-4g/#respond Wed, 25 Jan 2023 06:22:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96820 कोका-कोला कंपनी का मोबाइल फोन भी बाजार में आएगा। इस अजब गजब फोन की फोटो भी लीक में सामने आ गई है

The post Coca-Cola Phone! अब आएगा कुछ नया ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Coca-Cola phone जल्द मार्केट में आ सकता है।
  • इस फोन की फोटोज़ इंटरनेट पर लीक हो गई है।
  • फोन की रियर लुक का खुलासा हो गया है।
  • चर्चा है कि इस फोन को बनाने में Realme कंपनी साथ देगी।

Coca-Cola पी तो आप सभी ने ही होगी, लेकिन अगर हम कहें कि जल्द ही Coca-Cola phone भी चलाने को मिलेगा तो आपका रिऐक्शन कैसा होगा? यह हैरान कर देने वाली बात इस साल सच हो सकती है। खबर आ रही है कि कोका-कोला कंपनी का मोबाइल फोन भी बाजार में आएगा। इस अजब गजब फोन की फोटो भी लीक में सामने आ गई है, जिससे डिजाईन का खुलासा भी हो गया है। चर्चा है कि इस फोन को बनाने में Realme कंपनी साथ देगी।

Coca-Cola phone की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिये सामने आई है। फोन की फोटो शेयर करने के साथ ही मुकुल ने कहा है कि यह मोबाइल इसी तिमाही यानी मार्च महीने से पहले ही भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। इस फोन के लिए कोका-कोला स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी के साथ साझेदारी कर सकती है। चर्चा है कि यह मोबाइल Realme 10 4G फोन के रिब्रांडिड वर्ज़न के रुप में सामने आ सकता है। फोटो में फोन में डुअल रियर कैमरा भी दिखाया गया है।

Realme 10 4G Specifications

  • 6.5″ FHD+ AMOLED 90Hz डिस्प्ले
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • MediaTek Helio G99 चिपसेट
  • 50MP Dual Rear 16MP Selfie कैमरा
  • 33W 5,000mAh Battery
  • Realme 10 में 6.5-inch FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो कि 90Hz refresh rate सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, फोन के फ्रंट पर पंच-होल कटआउट और नेरो बेजल्स हैं। इसके अलावा फोन में ताकत देने के लिए MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ 8GB RAM तक की रैम व 128GB तक की स्टोरेज है।

    realme 10 4g should buy or not in india

    इसके अलावा फोन में एडिशनल 8 जीबी तक की रैम सपोर्ट है। वहीं, हैंडसेट एंडरॉयड 13-आधारित Realme UI कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP B&W पोर्टेट कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC fast charging सपोर्ट है।

    realme 10 4g should buy or not in india

    साथ ही डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है। इतना ही नहीं डिवाइस में 3.5mm हैडफोन जैक और Hi-Res audio है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G, dual-band Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C port और GPS है।

    Realme 10 4G price

    रियलमी 10 4जी फोन भारत में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है तथा फोन के 8GB +128GB वेरिएंट का प्राइस 16,999 है। Realme 10 4G को रियलमी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोरेज दो कलर ऑप्शन-Clash White और Rush Black में खरीदा जा सकता है।

    The post Coca-Cola Phone! अब आएगा कुछ नया ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/coca-cola-phone-to-launch-in-india-as-realme-10-4g/feed/ 0