Comio C1 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 16 Jul 2018 12:24:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कोमियो ला रही है 13-एमपी कैमरे और 5.5-इंच फुलव्यू​ डिसप्ले वाला फोन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/comio-to-launch-new-smartphone-with-13mp-camera-and-android-o-in-fourth-week-of-july-in-hindi/ Mon, 16 Jul 2018 12:05:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21126 टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में फेस अनलॉक फीचर से लैस सस्ता स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को 5,599 रुपये की कीमत पर उतारा था जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है। वहीं अब एक बार फिर कोमियो इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफोन लाने को तैयार […]

The post कोमियो ला रही है 13-एमपी कैमरे और 5.5-इंच फुलव्यू​ डिसप्ले वाला फोन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में फेस अनलॉक फीचर से लैस सस्ता स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को 5,599 रुपये की कीमत पर उतारा था जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है। वहीं अब एक बार फिर कोमियो इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। कोमियो के नए स्मार्टफोन की कुछ फोटोज़ हमें प्राप्त हुई हैं जिनसे न सिर्फ फोन के डिजाईन बल्कि इसकी स्पेसिफिकेश और फोन के लॉन्च से जुड़ी भी जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमियो का यह नया स्मार्टफोन जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन को 5.5-इंच की फुलव्यू​ डिसप्ले पर पेश करेगी जिसमें बेहद ही नैरो बेजल्स दिए जाएंगे। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ राउंड शेप में 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर से लैस होगा।

com

कोमियो के इस फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। कोमियो अपने इस फोन को एंडरॉयड ओरियो से लैस कर बाजार में उतारेगी। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर औैर पावर बटन दिया गया है। कोमियो फोन के उपरी पैनल पर जहां 3.5एमएम आॅडियो जैक मौजूद है वहीं इसके नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

img-5888

91मोबाइल्स को प्राप्त हुई फोटो में फोन के रेड कलर में दिखाया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कोमियो के अन्य स्मार्टफोंस की तरह यह फोन भी लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। कोमियो का यह फोन जुलाई के अंतिम सप्ताह लॉन्च होकर आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बहरहाल कोमियो अपने इस आगामी स्मार्टफोन को किस कीमत पर लॉन्च करेगी और फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा।

The post कोमियो ला रही है 13-एमपी कैमरे और 5.5-इंच फुलव्यू​ डिसप्ले वाला फोन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सिर्फ 5,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला 4जी स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/comio-c1-pro-launched-with-volte-vilte-and-face-unlock-feature-specifications-price-in-hindi/ Mon, 18 Jun 2018 08:28:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20561 टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स1 नोट लॉन्च किया था। 6-इंच की बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन ने सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में दस्तक दी थी, जो काफी पसंद किया गया। वहीं अब एक बार फिर सस्ते बजट में […]

The post सिर्फ 5,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला 4जी स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स1 नोट लॉन्च किया था। 6-इंच की बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन ने सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में दस्तक दी थी, जो काफी पसंद किया गया। वहीं अब एक बार फिर सस्ते बजट में शानदार स्मार्टफोन लाते हुए कोमियो ने एक और नया डिवाईस पेश कर दिया है। कोमियो की ओर से सी1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो महज़ 5,599 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कोमियो सी1 प्रो पिछले साल लॉन्च हुए सी1 का ही नेक्स्ट वर्ज़न है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है तथा 64बिट क्वॉड-कोर प्रोसेसर के सा​थ मीडियाटेक 6739 चिपसेट पर रन करता है।

comio-c1-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1.5जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

comio-c1-pro-2

कोमियो सी1 प्रो रियल डुअल सिम फोन है तथा फोन के दोनों सिम स्लॉट पर 4जी नेटवर्क एक्सेस कर सकते हैं। वोएलटीई के साथ ही यह स्मार्टफोन वीएलटीई की सुविधा भी प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से लैस किया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी मौजूद है। कोमियो सी1 प्रो को 5,599 रुपये की कीमत पर मैटालिक ग्रे, सनराईज़ गोल्ड और रॉयल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ असूस का नया दमदार ज़ेनफोन

कोमियो सी1 प्रो को आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ-साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि जियो कस्टमर्स कोमियो सी1 प्रो को 2,200 रुपये के डिस्काउंट आॅफर पर पा सकते है। जिसके बाद जियो यूजर्स के लिए इस फोन की इफेक्टिव ​कीमत सिर्फ 3,399 रुपये पड़ेगी।

The post सिर्फ 5,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला 4जी स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>