Comio C2 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 May 2018 12:37:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/comio-to-launch-new-smartphone-with-dual-camera-below-rs-10-k-on-22-may-in-hindi/ Mon, 14 May 2018 12:37:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19746 कोमियो अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही रखेगी।

The post कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में कोमियो नाम शीर्ष पर आता है। कोमियो ने फरवरी महीने में दो बजट स्मार्टफोन कोमियो सी2 लाइट और कोमियो एस1 लाइट पेश किए थे, जो कंपनी के सफल स्मार्टफोन्स में से एक हैं। वहीं अब कोमियो जल्द ही भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमियो इसी महीने अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और नया स्मार्टफोन देश में लॉन्च कर देगी जो कम कीमत पर डुअल कैमरा सपोर्ट करेगा।

दरअसल कोमियो ने अपने आॅफिशियल इंस्टग्राम पेज़ पर एक फोटो शेयर की है जिसमें नए फोन की डिसप्ले और कैमर सैंपल को दिखाया गया है। कंपनी ने हालांकि फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन कोमियो से जुड़े विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली है कि, कंपनी मई महीने में नया फोन लॉन्च करने वाली है जो डुअल रियर कैमरा से लैस होगा। कोमियो के नए फोन का कैमरा बोका मोड से लैस होगा जो परफेक्ट पोटरेट फोटो उपलब्ध कराएगा।

Keep guessing…#staytuned #Comio #DontListen Kar Daal

A post shared by Comio India (@comioindia) on

कोमियो के इस आगामी स्मार्टफोन में नैरो बेजल्स वाली डिसप्ले दी जाएगी जो फुलएचडी पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। जानकारी के अनुसार कोमियो का यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर रन करेगा तथा पावर बैकअप के लिए फोन में बड़ी व दमदार बैटरी दी जाएगी। वहीं इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई फोटो की बात करें तो इसमें कोमियो स्मार्टफोन का कैमरा सैंपल दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं पावर बटन फोन के बाएं पैनल पर मौजूद है।

7 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है नया शाओमी फोन, टीज़र हुआ जारी

मिली जानकारी के अनुसार को​मियो आने वाली 22 मई को अपने इस फोन के पर्दा उठा सकती है। यह फोन किस कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा इस बारें में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना तय है कि कोमियो अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही रखेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कोमियो के सस्ते 4जी फोन एस1 लाइट और सी2 लाइट लॉन्च, मिलेगा 2,200 रुपये का अतिरिक्त जियो कैशबैक आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/comio-c2-lite-and-s1-lite-launched-with-jio-partnership-in-hindi/ Thu, 15 Feb 2018 09:52:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17049 कोमियो सी2 लाइट की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 3,799 रुपये तथा कोमियो एस1 लाइट की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 5,299 रुपये

The post कोमियो के सस्ते 4जी फोन एस1 लाइट और सी2 लाइट लॉन्च, मिलेगा 2,200 रुपये का अतिरिक्त जियो कैशबैक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले को​मियो को लेकर हमनें जानकारी दी थी कि यह चीनी टेक कपंनी भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं आज कोमियो ने अपने दोनों स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाते हुए इन्हें भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कोमियो की ओर से सी2 लाइट और एस1 लाइट स्मार्टफोन देश में लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 5,999 रुपये तथा 7,499 रुपये रखी गई है। सस्ती कीमत पर लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स पर रिलायंस जियो की ओर से भी कैशबैक आॅफर दिया जा रहा है। जियो ग्राहकों को कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट की खरीद पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

रिलायंस जियो द्वारा दिए जा रहे कैशबैक के बाद कोमियो सी2 लाइट की इफेक्टिव कीमत जहां सिर्फ 3,799 रुपये पड़ेगी वहीं कोमियो एस1 लाइट को 5,299 रुपये के इफेक्टिव मूल्य पर पाया जा सकेगा। जियो द्वारा दिए जा रहे 2,200 रुपये के कैशबैक पाने के लिए जियो ग्राहकों को 198 रुपये या 299 रुपये का रिचार्ज माय जियो ऐप से कराना होगा, जिसके बाद हर रिचार्ज के बाद 50 रुपये का वाउचर मिलेगा। इस 50 रुपये के वाउचर को जियो नंबर के अगले रिचार्ज के दौरान यूज़ किया जा सकेगा, जिससे उस रिचार्ज की कीमत 50 रुपये कम देनी होगी। इस तरह से 44 महीनों तक जियो हर माह 50 रुपये के वाउचर देगी जो ​कोमियो डिवाईस में ही जियो नंबर पर यूज़ किए जा सकेंगे।

कोमियो एस1 लाइट
यह फोन पिछले साल कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए कोमिया एस1 का ही अपग्रेडेड लाइट वर्ज़न है। लाइट वर्ज़न होने के बावजूद इस फोन की स्पेसिफिकेशन पहले वाले वर्ज़न से कहीं कम नहीं है। यह फोन मैटल यूनिबॉडी स्लीम डिजाईन पर पेश किया गया फोन है। फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्स क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

comio-lite-1

कोमियो न अपने इस फोन में 2जीबी की रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में ओटीजी सपोर्ट व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,050एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है

कोमियो सी2 लाइट
यह फोन कोमियो सी2 का नया वर्ज़न है। यह फोन भी मैटल यूनिबॉडी पर पेश किया गया है तथा फोन में 1280 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी आईपीएस कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्स क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1.5 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

मोटोरोला ने लॉन्च किया ज़ेड2 फोर्स, पटकने से भी नहीं टूटूगी इसकी स्क्रीन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के ब्राइट और बेहतर रखने के लिए कंपनी ने फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। वहीं ओटीजी सपोर्ट तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,900एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावेनुसार 2 दिन का टॉकटाईम बैकअप देने में सक्षम है।

कोमियो एस1 लाइट को 7,499 रुपये तथा कोमियो सी2 लाइट को 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

The post कोमियो के सस्ते 4जी फोन एस1 लाइट और सी2 लाइट लॉन्च, मिलेगा 2,200 रुपये का अतिरिक्त जियो कैशबैक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15 फरवरी को लॉन्च होंगे कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट, कीमत होगी 8,000 से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/comio-launching-c2-lite-and-s1-lite-under-8000-on-15th-february-in-hindi/ Mon, 12 Feb 2018 06:32:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16788 कोमियो के आगामी स्मार्टफोन यूथ सेंट्रिक होंगे।

The post 15 फरवरी को लॉन्च होंगे कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट, कीमत होगी 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन के बढ़ते बाजार में अनेंको कपनियां अपना भविष्य तलाश रही है। देश में अपनी पैठ बनाने के लिए पिछले साल चीनी कंपनी कोमियो ने इंडियन मार्केट में दस्तक दी थी। साल 2017 में कोमियो ने कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर थोड़े ही समय में काफी प्रसिद्धि हासिल की है। वहीं अब एक बार फिर यह कंपनी अपने ब्रांड के तहत 2 नए स्मार्टफोन लाने को तैयार है। 15 फरवरी को कोमियो दो नए बजट स्मार्टफोन पेश करने वाली है जो 8,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च किए जाएंगे।

गौरतलब है कि आने वाली 15 फरवरी को कोमियो राजधानी में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है तथा इस ईवेंट के माध्यम से ही कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोमियो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले ये दो फोन ‘कोमियो सी2 लाइट’ और ‘कोमियो एस1 लाइट’ होंगे। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये दोनों ही फोन पिछले साल कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए हिट स्मार्टफोन कोमियो सी2 और कोमियो एस1 के ही लाइट वर्ज़न है।

comio-c2

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमियो अपने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को 8,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगी। हालांकि किसी भी फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स सामनें नहीं आई है, लेकिन हमें यह जरूर पता चला है कि कोमियो का आगामी स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल के पावरफुल रियर कैमरा से लैस होगा तथा फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। कोमियो अपने फोन को ब्लैक, ब्लू व सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में बाजार में उतारेगी।

चार कैमरे के साथ लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 5, जानकारी हुई लीक

आपको बता दें कि कोमियो द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाईट में ‘बॉय दी यूथ, फॉर दी यूथ’ लिखा गया है। इस टैग लाईन से कंपनी पहले ही ईशारा कर चुकी है कि कोमियो के आगामी दोनों स्मार्टफोन यूथ सेंट्रिक होंगे तथा फोन के फीचर्स युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाए गए होंगे। ऐसे में फोन में शानदार ब्यूटी कैमरा फिल्टर्स व बेहतरीन कनेक्टिविटी आॅप्शन्स देखने को मिल सकते हैं।

शाओमी मी मिक्स 2एस की जानकारी लीक, क्वालकॉम के सबसे ताक​तवर चिपसेट पर होगा लॉन्च

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कोमियो सी2 लाइट में जहां 5-इंच की एचडी डिसप्ले व 5-एमपी का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसी तरह कोमियो एस1 लाइट में 2जीबी रैम और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 15 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

The post 15 फरवरी को लॉन्च होंगे कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट, कीमत होगी 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>