Comio P1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Aug 2017 07:50:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन https://www.91mobiles.com/hindi/comio-p1-s1-and-c1-launched-in-india-in-hindi/ Fri, 18 Aug 2017 07:47:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10793 कोमियो ने आज भारत में तीन स्मार्टफोन 'कोमियो पी1', 'कोमियो एस1' और 'कोमियो सी1' लॉन्च किए हैं, इन तीनों ही फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है।

The post शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में बढ़ते स्मार्टफोन यूजर्स तथा 4जी हैंडसेट की डिमांड को भुनाते हुए चीनी स्मार्टफोन कंपनी कोमिया ने आज भारतीय बाजार में कदम रख दिया है। कोमियो ने आज भारत में तीन स्मार्टफोन ‘कोमियो पी1’, ‘कोमियो एस1’ और ‘कोमियो सी1’ लॉन्च किए हैं। इन तीनों ही फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है तथा आने वाले दिनों में यह आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

नोकिया 8 लॉन्च के एक दिन बाद ही लीक हुआ नोकिया 9, 8जीबी रैम से होगा लैस

कोमियो पी1 की बात करें तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो मैटल बॉडी पर बना है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें आॅटो फोकस तकनीक वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

comio-p1

कोमियो एस1 मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया फोन है जो कर्व्ड ऐज़ के साथ 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 2जीबी रैम ​दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एवं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,700एमएएच बैटरी दी गई है।

comio-2

कोमियो सी1 कंपनी द्वारा पेश किया गया सबसे सस्ता फोन है। यह 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले के साथ मैटल फ्रैम पर बना है। कंपनी की ओर इसमें 1जीबी की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

लॉन्च से पहले जानें सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड 1 कॉम्पेक्ट के बारें में सबकुछ, 91मोबाईल्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

कोमियो ने अपने तीनों ही स्मार्टफोन्स को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित ये तीनों फोन 64 बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर रन करते हैं तथा कंपनी की ओर से इनमें 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो कोमियो पी1 9,999 रुपये, कोमियो एस1 8,999 रुपये तथा कोमियो सी1 महज़ 5,999 रुपये के मूल्य पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कोमियो का निर्माण करने वाली चीनी कंपनी वही है जो माइक्रोमैक्स जैसे भारतीय ब्रांड्स के फोन निर्मित करती है।

The post शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>