Comio X1 Note | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 22 May 2018 11:10:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/comio-x1-note-launched-in-india-with-bezel-less-display-dual-camera-in-hindi/ Tue, 22 May 2018 11:10:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19944 आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही हमनें खबर छापी थी कि टेक कंपनी कोमियो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और 22 मई को इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। वहीं आज कोमियो ने अपने उसी नए डिवाईस से पर्दा उठा दिया है। कोमियो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ‘कोमियो एक्स1 नोट’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी गई है जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

कोमियो एक्स1 नोट कंपनी का ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है ​तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम दी गई है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है।

comio-x1-note-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कोमियो एक्स1 नोट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा साथ ही कोमियो का यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में​ मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन

कोमियो एक्स1 नोट एक 4जी फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। कोमियो के इस फोन को रॉयल ब्लू और सनराईज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं रिलायंस जियो आॅफर के तहत कोमियो एक्स1 नोट पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी दे रही है।

The post 6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>