Comio | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:57:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 13-एमपी कैमरे और ‘वीएलटीई’ फीचर के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 https://www.91mobiles.com/hindi/comio-x1-launched-in-india-feature-specifications-price-in-hindi/ Mon, 23 Jul 2018 10:58:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21314 कोमियो को लेकर कुछ दिनों पहले ही हमनें खबर दी थी कि कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। वहीं कोमियो ने आज अपने इस नए प्रोडक्ट से पर्दा उठा दिया है। कोमियो की ओर से ‘एक्स1’ स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया […]

The post 13-एमपी कैमरे और ‘वीएलटीई’ फीचर के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोमियो को लेकर कुछ दिनों पहले ही हमनें खबर दी थी कि कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। वहीं कोमियो ने आज अपने इस नए प्रोडक्ट से पर्दा उठा दिया है। कोमियो की ओर से ‘एक्स1’ स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन को 7,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कोमियो एक्स1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन नैरो बेजल्स वाली फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 5.5-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो एचडी प्लस रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर रन करता है।

comio-x1-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कोमियो एक्स1 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश लाईट सै लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

एक्सक्लूसिव: 19 अगस्त से भारत में शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की प्री​बुकिंग, सितंबर के पहले सप्ताह से होगी सेल

कोमियो एक्स1 का फ्रंट कैमरा एआई तकनीक से लैस है जो शानदार सेल्फी लेने के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर भी कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। एक्स1 एक रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई व वीएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविफी फीचर्स से लैस है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को समझने व उनमें कार्य करने में सक्षम है।

लावा ने लॉन्च किया कम कीमत वाला बेजल लेस 4जी फोन ज़ेड61, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कोमियो एक्स1 में पावर बैकअप के लिए 3,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। कोमियो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को रिलायंस जियो और आइडिया नेटवर्क पर ​आर्कषक आॅफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। भारत में कोमियो एक्स1 7,499 रुपये की कीमत पर रेड हॉट, सनराईज़ गोल्ड और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 13-एमपी कैमरे और ‘वीएलटीई’ फीचर के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कोमियो ला रही है 13-एमपी कैमरे और 5.5-इंच फुलव्यू​ डिसप्ले वाला फोन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/comio-to-launch-new-smartphone-with-13mp-camera-and-android-o-in-fourth-week-of-july-in-hindi/ Mon, 16 Jul 2018 12:05:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21126 टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में फेस अनलॉक फीचर से लैस सस्ता स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को 5,599 रुपये की कीमत पर उतारा था जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है। वहीं अब एक बार फिर कोमियो इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफोन लाने को तैयार […]

The post कोमियो ला रही है 13-एमपी कैमरे और 5.5-इंच फुलव्यू​ डिसप्ले वाला फोन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में फेस अनलॉक फीचर से लैस सस्ता स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को 5,599 रुपये की कीमत पर उतारा था जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है। वहीं अब एक बार फिर कोमियो इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। कोमियो के नए स्मार्टफोन की कुछ फोटोज़ हमें प्राप्त हुई हैं जिनसे न सिर्फ फोन के डिजाईन बल्कि इसकी स्पेसिफिकेश और फोन के लॉन्च से जुड़ी भी जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमियो का यह नया स्मार्टफोन जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन को 5.5-इंच की फुलव्यू​ डिसप्ले पर पेश करेगी जिसमें बेहद ही नैरो बेजल्स दिए जाएंगे। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ राउंड शेप में 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर से लैस होगा।

com

कोमियो के इस फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। कोमियो अपने इस फोन को एंडरॉयड ओरियो से लैस कर बाजार में उतारेगी। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर औैर पावर बटन दिया गया है। कोमियो फोन के उपरी पैनल पर जहां 3.5एमएम आॅडियो जैक मौजूद है वहीं इसके नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

img-5888

91मोबाइल्स को प्राप्त हुई फोटो में फोन के रेड कलर में दिखाया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कोमियो के अन्य स्मार्टफोंस की तरह यह फोन भी लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। कोमियो का यह फोन जुलाई के अंतिम सप्ताह लॉन्च होकर आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बहरहाल कोमियो अपने इस आगामी स्मार्टफोन को किस कीमत पर लॉन्च करेगी और फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा।

The post कोमियो ला रही है 13-एमपी कैमरे और 5.5-इंच फुलव्यू​ डिसप्ले वाला फोन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सिर्फ 5,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला 4जी स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/comio-c1-pro-launched-with-volte-vilte-and-face-unlock-feature-specifications-price-in-hindi/ Mon, 18 Jun 2018 08:28:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20561 टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स1 नोट लॉन्च किया था। 6-इंच की बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन ने सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में दस्तक दी थी, जो काफी पसंद किया गया। वहीं अब एक बार फिर सस्ते बजट में […]

The post सिर्फ 5,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला 4जी स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी कोमियो ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्स1 नोट लॉन्च किया था। 6-इंच की बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन ने सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में दस्तक दी थी, जो काफी पसंद किया गया। वहीं अब एक बार फिर सस्ते बजट में शानदार स्मार्टफोन लाते हुए कोमियो ने एक और नया डिवाईस पेश कर दिया है। कोमियो की ओर से सी1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो महज़ 5,599 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कोमियो सी1 प्रो पिछले साल लॉन्च हुए सी1 का ही नेक्स्ट वर्ज़न है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है तथा 64बिट क्वॉड-कोर प्रोसेसर के सा​थ मीडियाटेक 6739 चिपसेट पर रन करता है।

comio-c1-pro-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1.5जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

comio-c1-pro-2

कोमियो सी1 प्रो रियल डुअल सिम फोन है तथा फोन के दोनों सिम स्लॉट पर 4जी नेटवर्क एक्सेस कर सकते हैं। वोएलटीई के साथ ही यह स्मार्टफोन वीएलटीई की सुविधा भी प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से लैस किया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी मौजूद है। कोमियो सी1 प्रो को 5,599 रुपये की कीमत पर मैटालिक ग्रे, सनराईज़ गोल्ड और रॉयल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ असूस का नया दमदार ज़ेनफोन

कोमियो सी1 प्रो को आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ-साथ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि जियो कस्टमर्स कोमियो सी1 प्रो को 2,200 रुपये के डिस्काउंट आॅफर पर पा सकते है। जिसके बाद जियो यूजर्स के लिए इस फोन की इफेक्टिव ​कीमत सिर्फ 3,399 रुपये पड़ेगी।

The post सिर्फ 5,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ फेस अनलॉक फीचर वाला 4जी स्मार्टफोन कोमियो सी1 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/comio-x1-note-launched-in-india-with-bezel-less-display-dual-camera-in-hindi/ Tue, 22 May 2018 11:10:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19944 आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही हमनें खबर छापी थी कि टेक कंपनी कोमियो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और 22 मई को इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। वहीं आज कोमियो ने अपने उसी नए डिवाईस से पर्दा उठा दिया है। कोमियो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ‘कोमियो एक्स1 नोट’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी गई है जो आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

कोमियो एक्स1 नोट कंपनी का ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है ​तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी की रैम दी गई है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है।

comio-x1-note-2

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कोमियो एक्स1 नोट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा साथ ही कोमियो का यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है।

माइक्रोमैक्स का पहला एंडरॉयड गो फोन ‘भारत गो’ लॉन्च, सिर्फ 2,399 में​ मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन

कोमियो एक्स1 नोट एक 4जी फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। कोमियो के इस फोन को रॉयल ब्लू और सनराईज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं रिलायंस जियो आॅफर के तहत कोमियो एक्स1 नोट पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी दे रही है।

The post 6-इंच बेजल लेस ​स्क्रीन, 3जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कोमियो एक्स1 नोट, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/comio-to-launch-new-smartphone-with-dual-camera-below-rs-10-k-on-22-may-in-hindi/ Mon, 14 May 2018 12:37:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19746 कोमियो अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही रखेगी।

The post कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में कोमियो नाम शीर्ष पर आता है। कोमियो ने फरवरी महीने में दो बजट स्मार्टफोन कोमियो सी2 लाइट और कोमियो एस1 लाइट पेश किए थे, जो कंपनी के सफल स्मार्टफोन्स में से एक हैं। वहीं अब कोमियो जल्द ही भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमियो इसी महीने अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और नया स्मार्टफोन देश में लॉन्च कर देगी जो कम कीमत पर डुअल कैमरा सपोर्ट करेगा।

दरअसल कोमियो ने अपने आॅफिशियल इंस्टग्राम पेज़ पर एक फोटो शेयर की है जिसमें नए फोन की डिसप्ले और कैमर सैंपल को दिखाया गया है। कंपनी ने हालांकि फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन कोमियो से जुड़े विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली है कि, कंपनी मई महीने में नया फोन लॉन्च करने वाली है जो डुअल रियर कैमरा से लैस होगा। कोमियो के नए फोन का कैमरा बोका मोड से लैस होगा जो परफेक्ट पोटरेट फोटो उपलब्ध कराएगा।

Keep guessing…#staytuned #Comio #DontListen Kar Daal

A post shared by Comio India (@comioindia) on

कोमियो के इस आगामी स्मार्टफोन में नैरो बेजल्स वाली डिसप्ले दी जाएगी जो फुलएचडी पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। जानकारी के अनुसार कोमियो का यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर रन करेगा तथा पावर बैकअप के लिए फोन में बड़ी व दमदार बैटरी दी जाएगी। वहीं इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई फोटो की बात करें तो इसमें कोमियो स्मार्टफोन का कैमरा सैंपल दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं पावर बटन फोन के बाएं पैनल पर मौजूद है।

7 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है नया शाओमी फोन, टीज़र हुआ जारी

मिली जानकारी के अनुसार को​मियो आने वाली 22 मई को अपने इस फोन के पर्दा उठा सकती है। यह फोन किस कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा इस बारें में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना तय है कि कोमियो अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही रखेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post कोमियो ला रही है डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, इसी महीने होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कोमियो के सस्ते 4जी फोन एस1 लाइट और सी2 लाइट लॉन्च, मिलेगा 2,200 रुपये का अतिरिक्त जियो कैशबैक आॅफर https://www.91mobiles.com/hindi/comio-c2-lite-and-s1-lite-launched-with-jio-partnership-in-hindi/ Thu, 15 Feb 2018 09:52:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17049 कोमियो सी2 लाइट की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 3,799 रुपये तथा कोमियो एस1 लाइट की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 5,299 रुपये

The post कोमियो के सस्ते 4जी फोन एस1 लाइट और सी2 लाइट लॉन्च, मिलेगा 2,200 रुपये का अतिरिक्त जियो कैशबैक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले को​मियो को लेकर हमनें जानकारी दी थी कि यह चीनी टेक कपंनी भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं आज कोमियो ने अपने दोनों स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाते हुए इन्हें भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कोमियो की ओर से सी2 लाइट और एस1 लाइट स्मार्टफोन देश में लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 5,999 रुपये तथा 7,499 रुपये रखी गई है। सस्ती कीमत पर लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स पर रिलायंस जियो की ओर से भी कैशबैक आॅफर दिया जा रहा है। जियो ग्राहकों को कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट की खरीद पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

रिलायंस जियो द्वारा दिए जा रहे कैशबैक के बाद कोमियो सी2 लाइट की इफेक्टिव कीमत जहां सिर्फ 3,799 रुपये पड़ेगी वहीं कोमियो एस1 लाइट को 5,299 रुपये के इफेक्टिव मूल्य पर पाया जा सकेगा। जियो द्वारा दिए जा रहे 2,200 रुपये के कैशबैक पाने के लिए जियो ग्राहकों को 198 रुपये या 299 रुपये का रिचार्ज माय जियो ऐप से कराना होगा, जिसके बाद हर रिचार्ज के बाद 50 रुपये का वाउचर मिलेगा। इस 50 रुपये के वाउचर को जियो नंबर के अगले रिचार्ज के दौरान यूज़ किया जा सकेगा, जिससे उस रिचार्ज की कीमत 50 रुपये कम देनी होगी। इस तरह से 44 महीनों तक जियो हर माह 50 रुपये के वाउचर देगी जो ​कोमियो डिवाईस में ही जियो नंबर पर यूज़ किए जा सकेंगे।

कोमियो एस1 लाइट
यह फोन पिछले साल कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए कोमिया एस1 का ही अपग्रेडेड लाइट वर्ज़न है। लाइट वर्ज़न होने के बावजूद इस फोन की स्पेसिफिकेशन पहले वाले वर्ज़न से कहीं कम नहीं है। यह फोन मैटल यूनिबॉडी स्लीम डिजाईन पर पेश किया गया फोन है। फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्स क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

comio-lite-1

कोमियो न अपने इस फोन में 2जीबी की रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में ओटीजी सपोर्ट व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,050एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है

कोमियो सी2 लाइट
यह फोन कोमियो सी2 का नया वर्ज़न है। यह फोन भी मैटल यूनिबॉडी पर पेश किया गया है तथा फोन में 1280 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी आईपीएस कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्स क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1.5 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

मोटोरोला ने लॉन्च किया ज़ेड2 फोर्स, पटकने से भी नहीं टूटूगी इसकी स्क्रीन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के ब्राइट और बेहतर रखने के लिए कंपनी ने फोन के फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। वहीं ओटीजी सपोर्ट तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,900एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावेनुसार 2 दिन का टॉकटाईम बैकअप देने में सक्षम है।

कोमियो एस1 लाइट को 7,499 रुपये तथा कोमियो सी2 लाइट को 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

The post कोमियो के सस्ते 4जी फोन एस1 लाइट और सी2 लाइट लॉन्च, मिलेगा 2,200 रुपये का अतिरिक्त जियो कैशबैक आॅफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15 फरवरी को लॉन्च होंगे कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट, कीमत होगी 8,000 से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/comio-launching-c2-lite-and-s1-lite-under-8000-on-15th-february-in-hindi/ Mon, 12 Feb 2018 06:32:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16788 कोमियो के आगामी स्मार्टफोन यूथ सेंट्रिक होंगे।

The post 15 फरवरी को लॉन्च होंगे कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट, कीमत होगी 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन के बढ़ते बाजार में अनेंको कपनियां अपना भविष्य तलाश रही है। देश में अपनी पैठ बनाने के लिए पिछले साल चीनी कंपनी कोमियो ने इंडियन मार्केट में दस्तक दी थी। साल 2017 में कोमियो ने कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर थोड़े ही समय में काफी प्रसिद्धि हासिल की है। वहीं अब एक बार फिर यह कंपनी अपने ब्रांड के तहत 2 नए स्मार्टफोन लाने को तैयार है। 15 फरवरी को कोमियो दो नए बजट स्मार्टफोन पेश करने वाली है जो 8,000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च किए जाएंगे।

गौरतलब है कि आने वाली 15 फरवरी को कोमियो राजधानी में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है तथा इस ईवेंट के माध्यम से ही कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोमियो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले ये दो फोन ‘कोमियो सी2 लाइट’ और ‘कोमियो एस1 लाइट’ होंगे। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये दोनों ही फोन पिछले साल कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए हिट स्मार्टफोन कोमियो सी2 और कोमियो एस1 के ही लाइट वर्ज़न है।

comio-c2

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमियो अपने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को 8,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगी। हालांकि किसी भी फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स सामनें नहीं आई है, लेकिन हमें यह जरूर पता चला है कि कोमियो का आगामी स्मार्टफोन 13-मेगापिक्सल के पावरफुल रियर कैमरा से लैस होगा तथा फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। कोमियो अपने फोन को ब्लैक, ब्लू व सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में बाजार में उतारेगी।

चार कैमरे के साथ लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 5, जानकारी हुई लीक

आपको बता दें कि कोमियो द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाईट में ‘बॉय दी यूथ, फॉर दी यूथ’ लिखा गया है। इस टैग लाईन से कंपनी पहले ही ईशारा कर चुकी है कि कोमियो के आगामी दोनों स्मार्टफोन यूथ सेंट्रिक होंगे तथा फोन के फीचर्स युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाए गए होंगे। ऐसे में फोन में शानदार ब्यूटी कैमरा फिल्टर्स व बेहतरीन कनेक्टिविटी आॅप्शन्स देखने को मिल सकते हैं।

शाओमी मी मिक्स 2एस की जानकारी लीक, क्वालकॉम के सबसे ताक​तवर चिपसेट पर होगा लॉन्च

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कोमियो सी2 लाइट में जहां 5-इंच की एचडी डिसप्ले व 5-एमपी का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसी तरह कोमियो एस1 लाइट में 2जीबी रैम और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 15 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

The post 15 फरवरी को लॉन्च होंगे कोमियो एस1 लाइट और सी2 लाइट, कीमत होगी 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कोमियो सी2 : शानदार लुक व दमदार बैटरी के साथ आगे, लेकिन कुछ कमियां रोकती हैं हाथ https://www.91mobiles.com/hindi/comio-c2-price-features-specifications-review-in-hindi/ Wed, 27 Dec 2017 08:06:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15133 हमनें कोमियो सी2 को परखा और इसकी क्षमताओं व कमियों को जाना

The post कोमियो सी2 : शानदार लुक व दमदार बैटरी के साथ आगे, लेकिन कुछ कमियां रोकती हैं हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कोमियो ने भारत में दस्तक दी थी। कंपनी ने एक साथ ​तीन फोन उतारे थे। वहीं अब कंपनी ने मेड इन इंडिया फोन की शुरूआत कर दी है। इसके तहत पहले फोन कोमियो सी2 को पेश किया गया है। लो बजट में लॉन्च हुए इस फोन का प्राइज़ 7,199 रुपये है। कोमियो सी2 के लॉन्च के बाद कंपनी ने दावा किया था कि सिर्फ 2 हफ्तों में उनके 20,000 से ज्यादा फोन बिके हैं। और इसी के साथ कहा जाने लगा था कि यह फोन शाओमी के इस सेग्मेंट में पेश हुए स्मार्टफोन्स को टक्कर देने में सक्षम होगा। तकरीबन दो हफ्तें के यूज़ के दौरान हमनें भी कोमियो सी2 को परखा और इसकी क्षमताओं व कमियों को जाना कि कम कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन आपकी पॉकेट के साथ-साथ उम्मीदों पर कितना फिट बैठता है, आइये जानें:

डिजाईन
कोमियो सी2 आज के दौर के उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से एक है जिनके बैक पैनल का खोल कर निकाला जा सकता है। इस फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट और बैक कवर प्लास्टिक का बना है जो रबराइज्ड मैट फिनिश में है। उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक मौजूद है और नीचे की ओर यूएसबी स्लॉट दिया गया है। सी2 को कंपनी ने रॉयल ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर में पेश किया है। हमारे पास रॉयल ब्लू फोन परीक्षण के लिए उपलब्ध था। फोन के चारों ओर गोल्डन कलर की फिनिश दी गई है। बैक पैनल पर कोमियो लोगो और गोल्ड कलर सर्कल में रियर कैमरा दिया गया है। यूएसबी पोर्ट को भी इसी तरह गोल्ड कलर से ​हाईलाईट किया गया है। कुल मिलाकर लुक के मामले में कोमियो का यह फोन इस बजट का सबसे बेहतरीन लुक वाला फोन है। डिजाइन बिल्कुल नया है और आपको फ्रेश लुक का अहसास कराएगा। वहीं रबराइज्ड बैक पैनल की वजह से यह पकड़ने में भी काफी आरामदायक है।

डिसप्ले
कोमियो सी2 को 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की आईपीएस एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की डिसप्ले काफी ब्राईट तथा कलर काफी शार्प है। यू-ट्यूब पर वीडियो देखने और गेम खेलने के दौरान अच्छी पिक्चर क्वालिटी मिलती है। हालांकि जब धूप हमनें इस फोन को यूज़ किया तो विजिबलटी का रिजल्ट खराब आया और सूरज की रोशनी में डिसप्ले कंटेट देखने ​में परेशानी हुई। यानि इनडोर तो डिसप्ले आपका साथ देगी लेकिन आउट डोर में आपको डिसप्ले से शिकायत होगी।

डिसप्ले पर कोटेड प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं है लेकिन फोन का टच स्मूथ है और स्क्रीन पर उंगलियो के निशान तथा दाम व धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं। फोन के साथ कंपनी 6 महीनों के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है।

comio-c2-front

हार्डवेयर
कोमियो सी2 में 2जीबी की रैम तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को मीडियाटेक एमटीके 6737 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी720 जीपीयू दिया गया है।

इस फोन में 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस बजट में साधारणत: इतनी ही मैमोरी के फोन उपलब्ध हैं। परंतु 32जीबी होती तो शानदार कहा जाता। वहीं फोन की प्रोसेसिंग की बात करें तो इसकी परफॉर्मेंस में कोई कमी नज़र नहीं आई है। गेमिंग की बात हो या 4जी स्पीड पर इंटरनेट वीडियो देखने की, फोन ने दोनों ही स्थिति में स्मूथ और लैग फ्री काम किया है। हाईग्राफिक्स वाले गेम खेलेंगे तो वहां थोड़ा फ्रेम लैग देखने को मिल सकता है।

comio-c2-7

सॉफ्टवेयर
कोमियो सी2 कोमियो यूआई आधारित एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है। कंपनी ने हालांकि इसमें ओरियो अपडेट को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन 7.0 नुगट को भी बुरा नहीं कहा जाएगा। जैसा कि पहले ही बताया यूज़ के दौरान हमें हैंग होने की समस्या नहीं देखने को मिली है।

वहीं कोमियो के यूजर इंटरफेस की बात करें तो यह काफी साफ-सुथरा है। कंपनी ने इसे बेवजह की लेयर से नहीं भरा है। फोन में ‘फ्रीजर’ ऐप दी गई है। वह ऐप्स जिनका लंबे समय से यूज़ नहीं किया जा रहा है उन्हें ‘फ्रीजर’ ऐप में डाला जा सकता है। इसी तरह फोन में ‘स्पीड अप’ फीचर भी मौजूद है। यह फीचर एक क्लिक से ही फोन की कैशे मैमोरी और टेम्परेरी फाइल्स को डिलीट कर फोन को फास्ट बनाता है। इसी तरह होम स्क्रीन पर मौजूद ‘थिम’ ऐप से एक ही क्लिक पर फोन की पूरी थिम को बदला जा सकता है। फोन की सभी थिम शानदार है।

comio-c2-back

कैमरा
कोमियो सी2 के कैमरा सेग्मेंट की शुरूआत इसके रियर कैमरा से करें तो यहां कैमरा सेंसर बैक पैनल के उपर की ओर बीच में दिया गया है। कैमरे का सेंटर में होना साईड प्लेसमेंट से अच्छा माना जाता है। फोन में 5पी लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश मौजूद है तथा यह आॅटो फोकस व पैनोरोमा मोड जैसे फीचर्स से लैस है।

रियर कैमरा के साथ ब्यूटी मोड तथा आॅटो फिल्टर्स भी दिए गए हैं। फोटोग्राफी की बात करें तो रियर कैमरे का रिजल्ट अच्छा नहीं कहा जाएगा। दिन हो या रात इस कैमरे से खींची गई फोटोज़ वास्तविकता से थोड़े अलग थी। वहीं लो लाइट में भी आप बेहतर तस्वीर की आशा नहीं कर सकते।

फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां भी 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है। रियर कैमरे के उल्ट फोन का सेल्फी कैमरा शानदार रहा है। फ्रंट कैमरे से खींची गई फोटो ब्राईट और शार्प रही हैं तथा आब्जेक्ट की डिटेल्स भी इस कैमरे ने अच्छे से कैप्चर की है।​

दिन में जहां फोन के सेल्फी कैमरे ने बेहतरीन रिजल्ट दिया है वहीं रात या लो लाईट में भी इसने औसत से ज्यादा अच्छी फोटो क्लिक की है। फोन का सेल्फी कैमरा भी फिल्टर्स के साथ ब्यूटी मोड व पैनोरोमा मोड से लैस है।

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
कोमियो सी2 एक रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी का यूज़ एक साथ किया जा सकता है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा दोनों ही सिम को 4जी नेटवर्क पर यूज़ किया जा सकता है। वहीं डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ ब्लूटूथ व वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।अच्छे स्पेसिफिकेशन के बाद फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर का न होना एक बड़ी कमी कही जाएगी।

बैटरी
कोमियो सी2 में कंपनी ने पावर बैकअप का खास ध्यान रखा है। इस फोन में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन हालांकि किसी फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट नहीं ​करता है लेकिन फिर भी कुछ दिनों के यूज़ के दौरान फोन ने फुल चार्ज होने में ज्यादा वक्त नहीं लिया है।

अगर बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह फोन 500 घंटे का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है। वहीं यूज़ के दौरान बैटरी बैकअप वाकई शानदार रहा है। एक फुल चार्ज तथा लगातार यूज़ में यह फोन आसानी से डेढ दिन निकाल पाया हैं। फोन का बैटरी बैकअप अच्छा कहा जा सकता है।

निष्कर्ष
कोमियो सी2 की डिजाईन व लुक जहां लुभावनी लगी वहीं डिसप्ले औसत दर्जे का है। सेल्फी लवर्स के लिए जहां यह फोन बेहतरीन है वहीं इसका रियर कैमरा आपको थोड़ा निराश करेगा। कीमत के हिसाब से फोन की स्पेसिफिकेशन्स ठीक है और प्रोसेसिंग में भी सी2 में कोई शिकायत नहीं मिली है। साथ ही फोन की बैटरी भी बेहतरीन है। सबकुछ अच्छा होने के बाद भी आपको फिंगर​प्रिंट सेंसर की कमी खलेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि यदि फिंगरप्रिंट स्कैनर आपके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता है तो इस फोन को ले सकते हैं। क्योंकि यह न सिर्फ बेहद स्टाइलिश है बल्कि अच्छे परफॉर्मेंस का भरोसा भी देता है।

फोटो क्रेडिट: राज राउत

The post कोमियो सी2 : शानदार लुक व दमदार बैटरी के साथ आगे, लेकिन कुछ कमियां रोकती हैं हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी का ताज छीनने की फिराक में है ये कंपनी, लगातार सफलता के बाद आज एक और फोन किया लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/comio-c2-launched-with-4000mah-battery-in-hindi/ Wed, 04 Oct 2017 11:54:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12412 इस फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post शाओमी का ताज छीनने की फिराक में है ये कंपनी, लगातार सफलता के बाद आज एक और फोन किया लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में अपना लक आज़माने के लिए चीनी कंपनी कोमियो ने देश में दस्तक देते हुए कुछ कम बजट वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए थ। लॉन्च के कुछ समय बाद कंपनी ने दावा किया था कि सिर्फ 2 हफ्तों में उनके 20,000 से ज्यादा फोन बिके हैं। वहीं अब कोमियो की ओर से एक बार फिर नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। कोमियो ने सी2 स्मार्टफोन बाजार में उतारा है, जिसकी कीम​त 7,199 रुपये है।

शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2, 10 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च

कोमियो सी2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737 चिपसेट पर रन करता है।

comio-c2-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश दी गई है वहीं इसके फ्रंट पैनल पर सिंगल एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन के दोनों पैनल पर 8-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

लॉन्च से पहले जानें एयरटेल के 2,000 रुपये वाले 4जी फोन के बारें में सबकुछ

कोमियो सी2 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन को आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। वहीं जियो ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर अतिरिक्त 20जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है।

The post शाओमी का ताज छीनने की फिराक में है ये कंपनी, लगातार सफलता के बाद आज एक और फोन किया लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन https://www.91mobiles.com/hindi/comio-p1-s1-and-c1-launched-in-india-in-hindi/ Fri, 18 Aug 2017 07:47:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10793 कोमियो ने आज भारत में तीन स्मार्टफोन 'कोमियो पी1', 'कोमियो एस1' और 'कोमियो सी1' लॉन्च किए हैं, इन तीनों ही फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है।

The post शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में बढ़ते स्मार्टफोन यूजर्स तथा 4जी हैंडसेट की डिमांड को भुनाते हुए चीनी स्मार्टफोन कंपनी कोमिया ने आज भारतीय बाजार में कदम रख दिया है। कोमियो ने आज भारत में तीन स्मार्टफोन ‘कोमियो पी1’, ‘कोमियो एस1’ और ‘कोमियो सी1’ लॉन्च किए हैं। इन तीनों ही फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है तथा आने वाले दिनों में यह आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

नोकिया 8 लॉन्च के एक दिन बाद ही लीक हुआ नोकिया 9, 8जीबी रैम से होगा लैस

कोमियो पी1 की बात करें तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो मैटल बॉडी पर बना है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें आॅटो फोकस तकनीक वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

comio-p1

कोमियो एस1 मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया फोन है जो कर्व्ड ऐज़ के साथ 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 2जीबी रैम ​दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एवं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,700एमएएच बैटरी दी गई है।

comio-2

कोमियो सी1 कंपनी द्वारा पेश किया गया सबसे सस्ता फोन है। यह 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले के साथ मैटल फ्रैम पर बना है। कंपनी की ओर इसमें 1जीबी की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

लॉन्च से पहले जानें सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड 1 कॉम्पेक्ट के बारें में सबकुछ, 91मोबाईल्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

कोमियो ने अपने तीनों ही स्मार्टफोन्स को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित ये तीनों फोन 64 बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर रन करते हैं तथा कंपनी की ओर से इनमें 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो कोमियो पी1 9,999 रुपये, कोमियो एस1 8,999 रुपये तथा कोमियो सी1 महज़ 5,999 रुपये के मूल्य पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कोमियो का निर्माण करने वाली चीनी कंपनी वही है जो माइक्रोमैक्स जैसे भारतीय ब्रांड्स के फोन निर्मित करती है।

The post शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>