Cool Play 6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:59:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कूलपैड ने लॉन्च किया कूल प्ले 6सी, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-play-6c-launched-in-hindi/ Wed, 01 Nov 2017 11:43:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13313 इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 8,300 रुपये रखी गई है ।

The post कूलपैड ने लॉन्च किया कूल प्ले 6सी, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी साल अगस्त माह में कूल प्ले 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली टेक कंपनी कूलपैड ने अब इस फोन का एक ओर वर्ज़न बाजार में उतार दिया है। कूलपैड की ओर से अब चीनी मार्केट में कूल प्ले 6सी स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। चीनी बाजार में इस फोन की कीमत 849 युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 8,300 रुपये है। चीनी में यह फोन 25 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा फिलहाल इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं हैं

कॉर्बन ने लॉन्च किया के9 स्मार्ट सेल्फी, 8-एमपी सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की कीमत है बेहद ही कम

कूलपैड कूल प्ले 6सी की बात करें तो इस फोन की मुख्य यूएसपी इसका डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। कंपनी की ओर से इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा आॅटो फोकस, पीडीएएफ और ब्यूटी फिल्टर जैसे फीचर्स से लैस है।

एलजी ने लॉन्च किया 8-इंच की स्क्रीन वाला टैबलेट, 7,400एमएएच का पावर बैकअप देता है यह टैब

कूल प्ले 6सी में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है । यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 एंडरॉयड आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे से लैस4जी स्मार्टफोन

कूलपैड का यह फोन डुअल​ सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही कूलपैड कूल प्ले 6सी के होम बटन पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर ​दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

The post कूलपैड ने लॉन्च किया कूल प्ले 6सी, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कूलपैड कूल प्ले 6 क्यों है शाओमी रेडमी नोट 4 से बेहतर च्वाइस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-4-vs-coolpad-cool-play-6-in-hindi/ Mon, 21 Aug 2017 08:50:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10881 आगे हमने दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है जिससे कि आप खुद ही फैसला कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन बेहतर च्वााइस है।

The post जानें कूलपैड कूल प्ले 6 क्यों है शाओमी रेडमी नोट 4 से बेहतर च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कूलपैड ने भारतीय बाजार में कूल प्ले 6 स्मार्टफोन को पेश किया है। यह फिलहाल सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन है। इस फोन की काफी चर्चा है और इसकी सीधी टक्कर रेडमी नोट 4 से मानी जा रही है। नोट 4 जहां पहले से अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं कूलपैड ने कूल प्ले को लेटेस्ट तकनीक से लैस किया है। ऐसे में उपभोक्ता जरूर जनना चाहेंगे कि उनके लिए कौन सा फोन बेहतर है। आगे हमने दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है जिससे कि आप खुद ही फैसला कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन बेहतर च्वााइस है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी नोट 4 की बॉडी मैटल की बनी है और इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी है। यह फोन आपको महंगे फोन का अहसास कराएगा।

वहीं कूलपेड कूल प्ले 6 की बॉडी भी मैटल की बनी है और यह भी आपको अच्छा अहसास कराएगा। वहीं एक खास बात यह भी कही जा सकती है कि कंपन ने इसे टैंपरेचर कंट्रोल तकनीक से लैस किया है जिससे कि यदि आप हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं तो भी यह फोन गर्म नहीं होगा।

cool-play-6-1

डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन लेमिनेटेड है।

कूलपैड कूल प्ले 6 में भी आपको 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिसप्ले मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। दोनों फोन में कोई खास अंतर नहीं कहा जाएगा।

एक्सक्लूसिव: सितंबर में लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज भारत में

प्रोसेसर
रेडमी नोट 4 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज 64बिट्स वाला 9एक्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू दिया गया है।

वहीं कूलपैड कूल प्ले 6 को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गयाा है। इस मामले में भी कूलपैड कम नहीं है।

xioami-redmi-note-4-design

मैमोरी
शाओमी का नोट फोन तीन मॉडल में उपलब्ध है और सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम का है। इसके साथ ही आपको 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी मिलेगी। इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है लेकिन स्लॉट हाईब्रीड है।

लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

यहां कूलपैड शओमी से काफी आगे नजर आता है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट नहीं है।

कैमरा
शाओमी रेडमी नोट 4 में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे।

खास आॅफर के साथ उपलब्ध हुआ वनप्लस 5 का 8जीबी रैम वाला मॉडल, जानें क्या है बेस्ट डील

वहीं कूलपैड कूल प्ले 6 में आपको 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सोनी सेंसर के साथ दिया गया है। इसमें एक कैमरा कलर फोटो लेता है जबकि दूसरा ब्लैकएंड व्हाइट पिक्चर खींचता है। इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। कुल मिलाकर कैमरे में यह एक तरफा आगे है।

coolpad-cool-play6-2

आॅपरेटिंग सिस्टम
शाओमी रेडमी नोट 4 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसे नुगट देने की बात कही है।

वहीं कूलपैड कूल प्ले 6 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है। फिलहाल यह सबसे नया है।

एक्सक्लूसिव: 0 रुपये वाले जियो 4जी फीचर फोन में होगी वीडियो कॉलिंग, देखें फोन का लाइव इमेज

कनेक्टिविटी
दोनों फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है। इसके अलावा 4जी वाईफाई, यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर है मिलेंगे। हालांकि यहां नोट 4 बेहतर साबित होता है। फोन में आईआर ब्लास्टर के अलावा एनएफसी भी मिलेगा।

redmi-note-4-2ram-91Mobiles

बैटरी
रेडमी नोट 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कूल प्ले 6 में आपको 4,060 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

कीमत
शाओमी रेडमी नोट 4 के 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं कूलपैड के लिए आपको 14,999 रुपये चुकाने होंगे।

आप देखेंगे तो 2,000 रुपये के अंतर में आपके लेटेटस्ट एंडरॉयड के अलावा ज्यादा रैम, डुअल कैमरा और टैंपरेचर कंट्रोल तकनीक वाला फोन मिल रहा है। ऐसे में कूलपैड कूल प्ले 6 ज्यादा बेहतर कहा जाएगा।

The post जानें कूलपैड कूल प्ले 6 क्यों है शाओमी रेडमी नोट 4 से बेहतर च्वाइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/cool-play-6-launched-in-india-with-6gb-ram-in-hindi/ Mon, 21 Aug 2017 05:49:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10864 14,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​कुछ माह पहले ही कूलपैड ने विश्व के सबसे सस्ते 6जीबी रैम वाले फोन कूल प्ले 6 को चीन में पेश किया था। वहीं अब इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने दुबई में एक इवेंट का आयोजन किया था जिसमें इसे पेश किया गया। भारत में इसस फोन की कीमत 14,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। कूल प्ले 6 को 4 सितंबर से खरीदा जा सकेगा।

5.7-इंंच स्क्रीन पर कूलपैड ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

यह स्मार्टफोन गेमिंग लवर्स को खास अनुभव प्रदान करने में सक्षम है। फोन में इनबिल्ट इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल तकनीक हैवी गेम खेलने दौरान फोन को गर्म होने से रोकती है। यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है तथा 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन से लैस है।

cool-play-6-1

यह फोन जर्नी यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.4गीगाहर्टज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। वहीं सिक्योरिटी के लिहाज़ से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

एक्सक्लूसिव: 0 रुपये वाले जियो 4जी फीचर फोन में होगी वीडियो कॉलिंग, देखें फोन का लाइव इमेज

फोटोग्राफी के लिए कूल प्ले 6 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्स का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई, डुअल सिम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ ही फोन में 4,060एमएएच की बैटरी मौजूद है। 5 सितंबर से इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

The post लॉन्च हुआ विश्व का सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>