Coolpad Cool 20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 May 2021 07:29:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4,500mAh बैटरी और Helio G80 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-20-smartphone-launched-with-48mp-camera-4500mah-battery-and-helio-g80-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-20-smartphone-launched-with-48mp-camera-4500mah-battery-and-helio-g80-chipset/#respond Tue, 25 May 2021 07:29:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59579 Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन को बजट गेमिंग डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

The post Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4,500mAh बैटरी और Helio G80 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Coolpad ने होम मार्केट चीन में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कूलपैड का यह नया स्मार्टफोन Coolpad Cool 20 को HD+ डिस्प्ले, बजट सेग्मेंट के गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट के साथ पेश किया गया है। Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन को MediaTek के Helio G80 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Coolpad Cool 20 स्पेसिफिकेशन्स

Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन में 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल HD+, आसपेक्ट रेश्यो 20:9, पिक्सल डेंसिटी 269PPI और रिफ़्रेश रेट 60Hz है। इसके डिज़ाइन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्प्लैश प्रूफ है। फ़ोन का बैक पैनल ग्लास का बना हुआ है। कूलपैड का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G80 के साथ आता है। कूलपैड का यह स्मार्टफोन 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दिया गया है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile गेम की तरह हो सकता है Battlegrounds Mobile India का गेमप्ले और साइज!

Coolpad Cool 20

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैश और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है। फोन का रियर कैमरा यूनिट की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और सेकेंडरी AI पोर्टेट कैमरा सेंसर दिया है। CoolPad Cool 20 स्मार्टफोन में EIS, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन वीडियो शूटिंग, पैनोरमा, प्रोफेशनल मोड जैसे कैमरा फीचर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें :  वनप्लस ने भारत में लॉन्च किया OnePlus TV 40Y1, कीमत इतनी कि अभी कर लेंगे बुक

CoolPad Cool 20 स्मार्टफोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित CoolOS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

Coolpad Cool 20 कीमत

Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज के साथ 699 युआन (करीब 8,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ 899 युआन (करीब 10,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन का सबसे हाई वेरिएंट 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ – 1,099 युआन (करीब 12,500 रुपये) की कीमत में आता है। Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन के इंडियन मार्केट में लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई इफॉरमेशन शेयर नहीं की है।

The post Coolpad Cool 20 स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 4,500mAh बैटरी और Helio G80 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-20-smartphone-launched-with-48mp-camera-4500mah-battery-and-helio-g80-chipset/feed/ 0