Coolpad Cool 3 plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Jun 2019 05:47:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ ड्यूड्रॉप नॉच वाला Coolpad Cool 3 Plus, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-3-plus-launched-in-india-at-starting-price-5999-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-3-plus-launched-in-india-at-starting-price-5999-specs/#respond Wed, 26 Jun 2019 09:55:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32642 Coolpad Cool 3 Plus को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ ड्यूड्रॉप नॉच वाला Coolpad Cool 3 Plus, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों का दबदबा है यह बात किसी से छिपी नहीं है। Xiaomi, OPPO, vivo और Oneplus ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध ब्रांड हैं जो इंडियन मोबाइल मार्केट के एक बड़े हिस्से पर राज करते हैं। इस कंपनियों के बीच Coolpad एक ऐसा ब्रांड है जो भारत में लो बजट सेग्मेंट में काफी पसंद किया जाता है। कम कीमत पर आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स देने वाली इस कंपनी ने आज इंडिया में अपने स्मार्टफोंस की खेप बढ़ाते हुए एक और नया व सस्ता मोबाइल लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से Coolpad Cool 3 Plus भारतीय बाजार में उतारा गया है।

लुक और डिजाईन

Coolpad Cool 3 Plus को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी हिस्से में मौजूद नॉच में सेल्फी कैमरा फिट है। Cool 3 Plus के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में उपर कैमरा सेंसर है बीच में फ्लैश लाईट मौजूद है। बैक पैनल पर ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स

Coolpad Cool 3 Plus को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है जिसे कूलपैड ने ड्यूड्रॉप डिसप्ले का नाम दिया है। यह स्मार्टफोन 5.71-इंच की एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कूलपैड कूल 3 प्लस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो A22 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo का कारनामा : सिर्फ 13 मिनट में फुल चार्ज होगा 4,000एमएएच बैटरी वाला फोन, पेश की ऐसी जबरदस्त तकनीक

कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। Coolpad Cool 3 Plus का एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की मैमोरी दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

Coolpad Cool 3 Plus launched in india at starting price 5999 specs

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Coolpad Cool 3 Plus सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं फोटोग्राफ्स को बेहतर बनाने के लिए कैमरा सेंसर के साथ फ्लैश लाईट भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कूल 3 प्लस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : LG W सीरीज़ का इंडिया में हुआ आगाज! लॉन्च हुए 3 नए फोन, Samsung-Realme-Xiaomi की बढ़ी मुश्किल

Coolpad Cool 3 Plus डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत व सेल

Coolpad Cool 3 Plus के 2जीबी रैम + 16जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत जहां 5,999 रुपये रखी गई है वहीं फोन के 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी द्वारा 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन ने चैरी ब्लैक और ओशियन ब्लू कलर में बाजार में एंट्री ली है। Coolpad Cool 3 Plus की पहली सेल आने वाली 2 जुलाई को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर होगी। यह भी पढ़ें : Realme X अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, Spider-Man: Far From Home होगा स्पेशल एडिशन

लगे हाथ आपको बता दें कि Coolpad ने Cool 3 Plus के लॉन्च के साथ ही अपने पुराने मॉडल Cool 3 का भी एक नया वेरिएंट आज लॉन्च कर दिया है जो 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस नए वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है जो देश में सिर्फ आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ ड्यूड्रॉप नॉच वाला Coolpad Cool 3 Plus, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-3-plus-launched-in-india-at-starting-price-5999-specs/feed/ 0
कम कीमत और इन खूबियों के साथ 26 जून को दस्तक देगा Coolpad Cool 3 Plus https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-3-plus-launch-26-june-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-3-plus-launch-26-june-in-india/#respond Fri, 21 Jun 2019 06:47:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32454 फोन को बजट कैटगरी के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।

The post कम कीमत और इन खूबियों के साथ 26 जून को दस्तक देगा Coolpad Cool 3 Plus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने इस साल फरवरी में भारत में Coolpad Cool 3 को लॉन्च किया था। यह फोन ड्यूड्रॉप नॉच, एंडरॉयड पाई, फेस अनलॉक फीचर, ग्लॉसी पैक पैनल डिजाइन जैसी कई खूबियों से लैस था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसके अपग्रेडेड वेरिएंट Coolpad Cool 3 Plus के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है।

कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स जारी कर इस बात की घोषणा की है कि 26 जून को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर Coolpad Cool 3 Plus को लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर किसी प्रकार की कोई लीक व जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इनवाइट में दिखाई गई फोटो से यह साफ है कि यह फोन ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: कूलपैड मेगा 5ए लॉन्च, सिर्फ 6,999 रुपये में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले, डुअल कैमरा और 2जीबी रैम

अगर बात करें कूलपैड कूल 3 की तो कंपनी ने इसे 5,999 रुपए में लॉन्च किया था। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि Coolpad Cool 3 Plus को भी बजट कैटगरी के अंदर ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं, आपको याद दिला दें कि Coolpad Cool 3 में 5.7 इंच का HD+ डिसप्ले है। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 1.3GHz है। इसमें 2GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ कूलपैड मेगा 4ए
बात करें कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कूलपैड कूल 3 लेटेस्ट एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करता है। फोन को पावर देने के लिए 3000एमएएच की बैटरी दी गई है। 6,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए गए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post कम कीमत और इन खूबियों के साथ 26 जून को दस्तक देगा Coolpad Cool 3 Plus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-3-plus-launch-26-june-in-india/feed/ 0