Coolpad Cool 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Oct 2019 10:16:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 7,999 रुपए में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह दमदार स्मार्टफोन, Redmi 8A से करेगा मुकाबला https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-5-launched-in-india-with-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-5-launched-in-india-with-4000mah-battery/#respond Tue, 01 Oct 2019 10:16:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36460 Coolpad Cool 5 एक बजट सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो कि Redmi 8A, Vivo U10, और Realme 5 से टक्कर लेगा।

The post सिर्फ 7,999 रुपए में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह दमदार स्मार्टफोन, Redmi 8A से करेगा मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Coolpad धीरे-धीरे एक बार फिर इंडियन मार्केट में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में लगी हुई है। कंपनी ने हाल ही में बजट कैटगरी के अंदर अपने Coolpad Cool 3 Plus को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने Cool 5 को पेश किया है। इस फोन को मार्केट में पहले से मौजूद Redmi 8A, Vivo U10 और Realme 5 से टक्कर मिलेगी।

कीमत और उपलब्धता

Coolpad Cool 5 को कंपनी ने 7,999 रुपए में लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स- Gradient Blue और Midnight Blue में पेश किया है। Cool 5 आज से अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। लॉन्च ऑफर के अंतर्गत 7,500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Coolpad Cool 5 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच डिसप्ले के सात HD+ रिजोल्यूशन, 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो, ड्यूड्रॉप नॉच और 2.5D कर्व्ड ग्लास है। इसके साथ ही हैंडसेट मीडियाटेक Helio P22 ऑक्ट-कोर चिपसेट 2GHz के साथ आता है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। Coolpad Cool 5 एंडरॉयड 9 Pie के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Coolpad Cool 5 में 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर व LED फ्लैश दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए Coolpad Cool 5 में टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम हेडफोन जैक और आदि ऑप्शन हैं।

The post सिर्फ 7,999 रुपए में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह दमदार स्मार्टफोन, Redmi 8A से करेगा मुकाबला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-cool-5-launched-in-india-with-4000mah-battery/feed/ 0