Coolpad Legacy 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Jan 2020 08:27:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Coolpad ने भी लॉन्च किया 5G फोन, कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-legacy-5g-with-snapdragon-765g-launched-in-ces-2020/ https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-legacy-5g-with-snapdragon-765g-launched-in-ces-2020/#respond Wed, 08 Jan 2020 08:27:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39701 Coolpad Legacy 5G में 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Coolpad ने भी लॉन्च किया 5G फोन, कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल कहा जा रहा था कि वर्ष 2020 में 5G स्मार्टफोंस का बोलबाला रहेगा। नए साल को शुरू हुए अभी एक सप्ताह ही पूरा हुआ है कि इस एक हफ्ते में ही यह बात सच साबित होती नज़र आ रही है। पिछले कुछ दिनों में Redmi K30, OPPO Reno 3 और Realme X50 जैसे 5G फोन टेक बाजार में लॉन्च हुए हैं। इस कड़ी में अब एक और नया नाम Coolpad का भी जुड़ गया है। कूलपैड ने लॉस वेगस में चल रहे कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसने Coolpad Legacy 5G नाम के साथ टेक बाजार में एंट्री ली है। खास बात है कि कूलपैड लेगसी ने भी मीड बजट में ही एंट्री ली है। आईये जानते हैं स्मार्टफोन मार्केट के इस नए 5जी फोन के बारे में।

Coolpad Legacy

कूलपैड ने अपने इस नए फोन को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के 7एनएम तकनीक पर बने Snapdragon 765G चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि क्वॉलकॉम का यह चिपसेट डुअल मोड 5जी (SA/NSA) सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू मौजदू है। यह भी पढ़ें : OnePlus ने पेश किया खास तकनीक वाला Concept One, डिजाइन सबसे अलग

Coolpad Legacy 5G को इंटरनेशनल मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कूलपैड लेगसी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Coolpad Legacy 5G with Snapdragon 765G launched in ces 2020

कूलपैड लेगसी 5जी सिंगल सिम फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Coolpad Legacy 5G में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक और 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Realme का पहला 5G फोन लॉन्च, इसमें है डुअल पंच-होल डिसप्ले, 12GB RAM और 64MP क्वॉड रियर कैमरा

Coolpad Legacy 5G फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है। फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक मौजूद है तथा इसी तरह कूलपैड लेगसी के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल दिया गया है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस फोन को 400 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया है, यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है।

The post Coolpad ने भी लॉन्च किया 5G फोन, कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-legacy-5g-with-snapdragon-765g-launched-in-ces-2020/feed/ 0