Coolpad Mega 4A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Apr 2018 09:54:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ कूलपैड मेगा 4ए https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-mega-4a-announced-in-india-at-rs5999-in-hindi/ Mon, 09 Apr 2018 09:54:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18814 यह फोन आॅफलाईन एक्सक्लूसिव है जो सिर्फ रिटेल स्टोर्स पर ही मिलेगा।

The post सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ कूलपैड मेगा 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी कूलपैड ने नए साल की शुरूआत में अपने 3 प्रसिद्ध स्मार्टफोंस के दाम कम कर अपने फैन्स को तोहफा दिया था। कूलपैड की ओर से तब 6,000 रुपये तक की छूट दी जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर अपने ग्राहकों को एक और सरप्राइज़ देते हुए कूलपैड ने अपना सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। कूलपैड की ओर से मेगा 4ए स्मार्टफोन देश में लॉन्च किया गया है जो सिर्फ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही बिकेगा।

कूलपैड मेगा 4ए की घोषणा कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से की है। कंपनी ने ट्वीट के जरिये कूलपैड मेगा 4ए के बाजार में पेश किए जाने की जानकारी दी है। कूलपैड ने बताया है कि यह फोन आॅफलाईन एक्सक्लूसिव फोन है जो 5,999 रुपये की कीमत पर सिर्फ आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

कूलपैड की ओर से हालांकि अभी तक मेगा 4ए की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट में कुछ बातें की जानकारी शामिल की गई है। ट्वीट के मुताबिक कूलपैड मेगा 4ए एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 5-इंच की एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं मेगा 4ए स्मार्टफोन में डुअल सिम का यूज़ किया जा सकता है। ट्वीट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। कूलपैड मेगा 4ए को सिर्फ 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ कूलपैड मेगा 4ए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>