Coolpad Note 3s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 Nov 2016 11:49:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कूलपैड ने लॉन्च किया मेगा 3 और नोट 3एस स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-mega-3-and-coolpad-note-3s-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 30 Nov 2016 11:49:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1887 सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कूलपैड मेगा 3 में तीन सिम सपोर्ट है।

The post कूलपैड ने लॉन्च किया मेगा 3 और नोट 3एस स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले ही खबर दी गई थी कूलपैड जल्द ही भारत में दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकता है। वहीं आज कंपनी ने इन फोंस की घोषणा कर दी। कंपनी ने कूलपैड मेगा 3 और कूलपैड नोट 3एस को पेश किया है। दोनों फोन 10,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। कंपनी ने आज इनका प्रदर्शन किया है जबकि 7 दिसंबर से ये अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कूलपैड मेगा 3 में तीन सिम सपोर्ट है।

फोन लॉन्च के साथ ही कूलपैड ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत फोन का इनवाईस दिखाकर जियो सिम लिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इसके तहत कूलपैड उपभोक्ताओं को जियो द्वारा दिए जा रहे सभी आॅफर्स मिलेंगे। हालांकि यह बात अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई कि किस तरह के आॅफर्स मिलेंगे। क्योंकि 3 दिसंबर को जियो का फ्री सिम सब्सक्रिप्शन खत्म हो रहा है और 4 दिसंबर से जियो सिम लेने वाले लोगों को वेलकम आॅफर का लाभ नहीं मिलेगा।

coolpad-mega-3s

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो कूलपैड मेगा 3 में 5.5-इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 64जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड कर सकते हैं।

लेनोवो के6 पावर लॉन्च, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

कूलपैड मेगा 3 में फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 3,050एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में ट्रिपल सिम अर्थात तीन सिम का उपयोग किया जा सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के​ लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस के साथ 4जी सपोर्ट भी है।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ​ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। भारतीय बाजार में कूलपैड मेगा 3एस की कीमत 6,999 रुपये है।
coolpad-note-3s-launch
जहां तक कूलपैड नोट 3एस की बात है तो इसमें 5.5-इंच का 2.5डी कर्व्ड आइपीएस एचडी डिसप्ले दिया गया है। हालांकि यह थोड़ी कमी कही जा सकती है क्योंकि इस रेंज में आज फुल एचडी स्क्रीन वाले फोन की भरमार है। कूलपैड का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 1.3गीाहट्रज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का प्रोसेससर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इस फोन में भी मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

फोटोग्राफी के लिए कूलपैड नोट 3एस में 13-मेगापिक्सल का मेन और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 2,500एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर डुअल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस दिए गए हैं। एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर​ दिया गया है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

The post कूलपैड ने लॉन्च किया मेगा 3 और नोट 3एस स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
30 नवंबर को लॉन्च होंगे कूलपैड मेगा 3 और नोट 3एस https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-note-3s-and-mega-3-to-be-launched-on-30-november-in-india-in-hindi/ Mon, 28 Nov 2016 06:26:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1768 पिछले साल कूलपैड ने भारतीय बाजार में मेगा 2.5डी और नोट 3 स्मार्टफोन को पेश किया था। ये दोनों स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। वहीं नए फोन को भी इसी बजट में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

The post 30 नवंबर को लॉन्च होंगे कूलपैड मेगा 3 और नोट 3एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस हफ्ते कई नए फोन भारत में दस्तक देने वाले हैं। कल लेनोवो अपना डिवाइस लॉन्च करने वाला है। दूसरे ही दिन चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड अपने फोन लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कूलपैड नोट 3एस और मेगा 3 स्मार्टफोन को पेश किया जाना है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है।

पिछले साल कूलपैड ने भारतीय बाजार में मेगा 2.5डी और नोट 3 स्मार्टफोन को पेश किया था। ये दोनों स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। वहीं नए फोन को भी इसी बजट में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ​ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत

जहां तक दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन ये कूलपैड नोट 3एस और मेगा 3, मेगा 2.5डी और नोट 3 के ही अपग्रेड संस्करण होंगे। जहां तक कूलपैड नोट 3एस की बात है तो उसमें 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि अपग्रेड में इस बार स्क्रीर रेजल्यूशन फुल एचडी हो।

स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ मार्च 2017 में लॉन्च हो सकता है शाओमी एमआई6

दोनों फोन को मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और वहीं मेगा 3एस में आपको 3जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।

हाल में कूलपैड ने नोट 5 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। इस फोन में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व डिसप्ले वाला फुलएचडी स्क्रीन है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पेश किया गया है और इसमें 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

The post 30 नवंबर को लॉन्च होंगे कूलपैड मेगा 3 और नोट 3एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>