Corona | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Dec 2022 11:00:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फिर डरा रहा कोरोना, घर में जरूर रखें ये दस हेल्थ गैजेट्स https://www.91mobiles.com/hindi/10-health-gadgets-helpful-in-covid-19-infection/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-health-gadgets-helpful-in-covid-19-infection/#respond Tue, 27 Dec 2022 11:00:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94941 कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में ऑक्सीमीटर, ग्लोकोमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनीटर जैसे हेल्थ गैजेट्स बड़े काम के हो सकते हैं।

The post फिर डरा रहा कोरोना, घर में जरूर रखें ये दस हेल्थ गैजेट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Covid-19 वायरस के नए वेरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है।
  • कोरोना संक्रमण के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कनसेंटर बड़े काम आते हैं।
  • मार्केट में कई सारे एंटी बैक्टीरियल कोटिंग मास्क मौजूद हैं

कोरोना एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। चीन, जापान समेत दुनियाभर में Covid-19 वायरस के नए वेरिएंट का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां हम आपको कुछ ऐसे मेडिकल डिवाइसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनसे हेल्थ ट्रेड कर सकते हैं। इनमें SpO2 लेवल, ब्लड सुपर लेवल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल आईआर थर्मामीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे डिवाइसेस की मदद से आप कोरोना संक्रमण से बेहतर तरीक़े से निपट सकते हैं। यहां हम आपको कोरोना के दौरान काम आने वाले दस मेडिकल डिवाइसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन डिवाइसेस का मतलब यह नहीं है कि आप घर पर ही इलाज शुरू कर दें बल्कि किसी योग्य डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

पल्स ऑक्सीमीटर

कोरोना संक्रमण के दौरान संक्रमित व्यक्ति के ब्लड में ऑक्सीजन की मात्र घटने लगती है। Pulse oximeter की मदद से SpO2 लेवल यानी ब्लड में ऑक्सीजन को नापा जा सकता है। प्लस ऑक्सीमटर मार्केट में 500 रुपये से 2,500 रुपये की कीमत में मार्केट में उपलब्ध हैं। पल्स ऑक्सीमटर को अमेजन, फ्लिपकार्ट या फिर किसी भी मेडिकल स्टोर से ख़रीदा जा सकता है।

डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनीटर

कोरोना संक्रमण के दौरान कई बार ब्लड प्रेशर नापना भी ज़रूरी हो जाता है। सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 80-120 mm Hg हेना चाहिए। ऐसे में आप घर में आसानी से बल्ड प्रेशर मॉनीटर कर सकते हैं। डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनीटर को 2,000 रुपये से 3,000 रुपये तक की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।

डिजिटल आईआर थर्मोमीटर

IR thermometer की मदद से किसी भी व्यक्ति के बॉडी टेंप्रेचर को दूर से नापा जा सकता है। डिजिटल आई आर थर्मामीटर को 900 रुपये की शुरुआती कीमत में ऑनलाइन या ऑफ़लाइन से खरीदा जा सकता है।

ग्लोकोमीटर

Glucometer की जरूरत सभी को नहीं पड़ती है। यह डिवाइस सुगर से पीड़ित रोगियों के लिए आवश्यक डिवाइस है। ग्लोकोमीटर को 500 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ग्लोकोमीटर को ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट से खरीदा जा सकता है।

ऑक्सीजन कंसनट्रेटर

ऑक्सीजन कंसनट्रेटर हवा से नाइट्रोजन और अन्य अशुद्धियों को रिमूव करता है, जिससे यह सांस लेने में हमारी मदद करता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदते समय, वारंटी, प्रामाणिकता और सर्विस नेटवर्क जैसी चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऑक्सीजन कंसनट्रेटर को ऑनलाइन या ऑफ़लाइन से ख़रीदा जा सकता है।

पोर्टेबल ऑक्सीजन कनिस्टर

पोर्टेबल ऑक्सीजन कनिस्टर आपातकाल में बड़े काम आ सकते है। यह सिर्फ़ शॉर्ट टर्म सॉल्यूशन है इस पर लंबे समय तक विश्वास नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पोर्टेबल ऑक्सीजन कनिस्टर को सिर्फ़ अमर्जेंसी में साँस फुलने के दौरान किया जा सकता है। आजकल ऑनलाइन और ऑफ़लाइन मार्केट में कई पोर्टेबल ऑक्सीजन कनिस्टर मौजूद हैं।

नेबुलाइजर

Nebulizer मशीन को लंग्स तक डायरेक्ट ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टीमर जैसे गर्म भाप देता है वैसे ही नेबुलाइजर कोल्ड वैपोर देने के काम आता है। नेबुलाइजर को ऑनलाइन मार्केट से 1500 रुपये तक की कीमत में आसानी से खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : COVID nasal vaccine: नेजल वैक्सीन Incovacc बूस्टर डोज़ ऑनलाइन कैसे बुक करें, यहां जाने सबकुछ

स्टीमर

स्टीमर का यूज कोल्ड और कफ़ के दौरान हॉट वेपोर देने के काम आता है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी स्टीमर बड़े काम आ सकता है। स्टीमर को ऑनलाइन या ऑफ़लाइन मार्केट से 400 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

सेल्फ़ क्लीनिंग एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी मास्क

आज मार्केट में कई सेल्फ़ क्लीनिंग एंटीबैक्टीरियल स्टिंग वाले मास्क मौजूद हैं। ऐसे मास्क मेडिकल वेस्ट को कम करने में मददगार होते हैं। एंटी बैक्टीरिया कोटिंग वाले मास्क आसानी से ख़रीदे जा सकते हैं।

रेस्पिरेटरी एक्साइजर

ब्रीदींग एक्सरसाइज़ फेफड़ों से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मददगार होते हैं। लंग्स या रेस्पिरेटरी एक्ससाइजर हृदय, मस्तिष्क और फेफड़ों में रक्त प्रवाह को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह मेडिकल डिवाइस कोरोना संक्रमण में भी बड़े काम का होता है।

The post फिर डरा रहा कोरोना, घर में जरूर रखें ये दस हेल्थ गैजेट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-health-gadgets-helpful-in-covid-19-infection/feed/ 0
नहीं मिला COVID-19 वैक्सीन स्लॉट तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा Appointment https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-covid-19-vaccination-slot-on-phone-call/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-covid-19-vaccination-slot-on-phone-call/#comments Tue, 01 Jun 2021 03:06:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59945 आप भी इस महामारी से बचने के लिए Corona Vaccine लगवा सकते हैं।

The post नहीं मिला COVID-19 वैक्सीन स्लॉट तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा Appointment first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए वैक्सीन बहुत ही महत्वपूर्ण है। वैक्सीनेशन के लिए आपको ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होता है। लेकिन, कई लोग आज भी ऐसे हैं जो वैक्सीनेशन के स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसे बुक करने का तरीका ही नहीं पता है। COVID-19 वैक्सीनेशन स्लॉट लेना 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वॉक-इन की सुविधा नहीं है। उन्हें पहले से अपॉइंटमेंट बुक करना होता है और उसके बाद ही वे COVID-19 वैक्सीन लगवा पाते हैं। वहीं, अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के प्रमुख आरएस शर्मा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसकी मदद से वैक्सीन स्लॉट बुक किया जा सकेगा।

इससे पहले तक CoWIN पोर्टल, Aarogya Setu ऐप और UMANG ऐप के जरिए COVID-19 वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया जा रहा था। लेकिन, अब कॉल के जरिए COVID-19 वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग या रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बना दिया है। हेल्पलाइन नंबर 1075 के जरिए COVID-19 वैक्सीन स्लॉट बुक कर सकते हैं। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि कॉल कर कैसे Vaccine Slot होगा बुक। इसे भी पढ़ें: Corona Vaccine सेंटर का पता बताएगा Whatsapp, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps

कॉल पर कैसे बुक करें COVID-19 वैक्सीनेशन स्लॉट:

  • सबसे पहले आपको अपने फोन से 1075 हेल्पलाइन नंबर को डायल करना होगा।
  • कॉल कनेक्ट होने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप CoWIN डिटेल्स के बारे में जानते हैं या वैक्सीन स्लॉट बुक करना चाहते हैं।
  • अब आपको वैक्सीन स्लॉट बुक करने के लिए 2 नंबर प्रेस करना होगा।
  • इसके बाद रिप्रेजेंटेटिव के जरिए बताया गया प्रोसेस फॉलो करना होगा। इसके बाद आपका वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा।
  • ध्यान रहे कॉल करने से पहले अपने पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन पासबुक, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड रखना होगा, जिससे इसकी डिटेल तुरंत बताई जा सके।

ऑन-साइट रजिस्‍ट्रेशन

ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया सिर्फ 18 वर्ष से 44 साल के लोगों के लिए नहीं है। इसमें 45 वर्ष के लोग जिन्होंने सेल्फ-रजिस्टर नहीं किया वह नजदीकी कोविड वैक्सीन सेंटर पर जा सकते हैं। वहां आप खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

वैक्‍सीन के लिए चाहिए ये डॉक्‍युमेंट्स

किसी भी मोड से रजिस्‍ट्रेशन कराएं, टीकाकरण से पहले आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों को टीकाकरण के लिए अप्रूव किया है। ये इस प्रकार हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. वोटर आईडी
  3. पासपोर्ट
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. पैन कार्ड
  6. हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍मार्ट कार्ड
  7. पेंशन डॉक्यूमेंट
  8. बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक

The post नहीं मिला COVID-19 वैक्सीन स्लॉट तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा Appointment first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-covid-19-vaccination-slot-on-phone-call/feed/ 1
अब खुद करें Corona की जांच, केमिस्ट शॉप पर मिलेगी होम टेस्टिंग किट: ये होगा प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/india-first-home-covid-test-kit-here-is-how-you-can-use-it/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-first-home-covid-test-kit-here-is-how-you-can-use-it/#respond Fri, 21 May 2021 07:08:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59349 इस किट से करे टेस्ट के आंकड़े आईसीएमआर ऐप पर पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।

The post अब खुद करें Corona की जांच, केमिस्ट शॉप पर मिलेगी होम टेस्टिंग किट: ये होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में टेस्टिंग एक बड़ा रोल प्ले कर रही है। टेस्टिंग से ही पता लग पाता है कि कोरोना का वायरस आपके शरीर में है या नहीं। Covi 19 टेस्टिंग के लिए अब तक संदिग्‍ध के नाक या गले से सैंपल लिया जाता था। लेकिन, अब भारत में ऐसी किट आ गई है कि आप कोरोना का टेस्ट अस्पताल या लैब जाए बिना ही घर पर टेस्ट कर सकते हैं। दरअसल, यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग (आरएटी) किट होगी। इसका प्रयोग कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस किट कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे और क्या होगी इसकी कीमत।

घर पर होगी कोरोना की जांच

पुणे की एक कंपनी मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड कोविसेल्फ ने इस किट को बनाया है। किट में टेस्ट का सभी सामान मौजूद। इसके अलावा किट में एक बैग भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके इसे फेंकने होगा।

covid-test

Covid-19 Home Test Kit प्राइस

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार घर पर कोरोना की टेस्टिंग करने वाली किट की कीमत करीब ढाई सौ रुपए होगी। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों के दामों में अंतर भी हो सकता है।

घर पर कैसे करें कोरोना टेस्ट

सबसे पहले केमिस्ट की दुकान से इस किट को खरीदना होगा। उसके बाद होम टेस्टिंग मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बताए गए निर्देशों के अनुसार टेस्ट करके उसकी तस्वीर को ऐप पर डाउनलोड करना होता है जिसके बाद नतीजों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि टेस्ट के आंकड़े आईसीएमआर ऐप पर पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इस ऐप का नाम माईलैब कोविससेल्फ (Mylab Covisself) है।

google search assistant maps showing nearest covid-19 testing labs locations
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

RTPCR टेस्ट की जरूरत नहीं

आईसीएमआर द्वार इस बाबत जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि वही लोग टेस्ट कराएं जिनमें कोरोना जैसे लक्षण हैं या फिर वह किसी रोगी के संपर्क में आए हैं। आईसीएमआर ने बिना वजह टेस्ट न कराने की सलाह दी है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह सही मानी जाएगी। तथा इसके बात आरटीपीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।

कोरोना के लक्षण

बता दें कि कोविड-19 वायरस, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। संक्रमित हुए ज़्यादातर लोगों को अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से ज़्यादा सामान्य लक्षण हैं, बुखार, सूखी खांसी और थकान वहीं, गंभीर लक्षणों में सांस लेने में कठिनाई या सांस की तकलीफ और सीने में दर्द या दबाव। यदि आप में गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

The post अब खुद करें Corona की जांच, केमिस्ट शॉप पर मिलेगी होम टेस्टिंग किट: ये होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-first-home-covid-test-kit-here-is-how-you-can-use-it/feed/ 0
Covid vaccine: हो गया है रजिस्ट्रेशन तो ऐसे चुनें अपना हॉस्पिटल और लें अपॉइन्टमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/book-appointment-for-covid-vaccine/ https://www.91mobiles.com/hindi/book-appointment-for-covid-vaccine/#respond Thu, 29 Apr 2021 12:21:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58092 सिंपल है पूरा प्रोसेस।

The post Covid vaccine: हो गया है रजिस्ट्रेशन तो ऐसे चुनें अपना हॉस्पिटल और लें अपॉइन्टमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते अभी भी हालत काफी चिंताजनक हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने आने वाली 1 मई से देश में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का फैसला कर लिया है, जिसके लिए गुरुवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। हालांकि, पहले दिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला CoWIN की वेबसाइट क्रैश हो गई। कई सारे यूजर्स को Cowin वेबसाइट पर लॉगइन के लिए OTP के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही जो यूजर्स Cowin पोर्टल पर लॉगइन कर चुके थे। वे सीट बुक नहीं कर पा रहे थे क्योंकि पोर्टल पर अभी भी बुकिंग के लिए कम से कम उम्र 45 से अधिक दिखाई दे रहा है। अगर आपने भी रजिस्ट्रेशन कर लिया है और वैक्सीन लगाने के लिए अब तक हॉस्पिटल नहीं चुना तो इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं।

सबसे पहले आपको बताते हैं कि कैसे कराना होगा रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आरोग्य सेतु ऐप या कोविन वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां मोबाइल नंबर डालना होगा और उसके बाद एक OTP आएगा।
  • OTP डालने के बाद अकाउंट बनाना होगा, जिसके बाद नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करना होगा।
  • अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है इसके लिए आपको अपने ऐज प्रूफ देना होगा।
  • इसके बाद टीकाकरण केंद्र और तारीख चुनें।
  • एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइन्टमेंट ली जा सकती है।

एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर सिस्टम ‘अकाउंट डिटेल’ दिखाएगा, जिसके बाद आपको उस हॉस्पिटल या कोविड वैक्सीन सेंटर का चुनाव करना होगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैसे चुने अपने लिए हॉस्पिटल

corona-vaccine

  • सेंटर समय का चुनाव करना होगा जहां आप वैक्सीन लगाना चाहते हैं।.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अब आपको ‘Schedule Appointment’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार टीकाकरण केंद्र सर्च करनी होगी।
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी, जिससे आप अपने सहुलियत के अनुसार वैक्सीन सेंटर और समय का चुनाव कर सकते हैँ।
  • इसके बाद बुक बटन पर क्लिक करें। बुकिंग होने पर आपको एक मैसेज मिलेगा। उस जानकारी को वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा।

आपको बता दें कि पहले ही दिन 18 से 44 वर्ष के करीब 1.32 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। लेकिन, काफी लोगों ने अपनी वैक्सीनेशन के लिए अपॉइन्टमेंट बुक करने में असफल रहे। हालांकि, 91मोबाइल्स के दो टेक राइटर्स ने अपने लिए वैक्सीन अपॉइन्टमेंट ले लिया है। लेकिन, अगर आपको अब तक अपॉइन्टेमेंट नहीं मिला है तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 1 मई को कितने वैक्सीनेशन केंद्र तैयार हैं, इसके आधार पर राज्य सरकार के केंद्रों और निजी केंद्रों पर अपॉइंटमेंट तय किया जाएगा।

क्या अपॉइन्टमेंट के बिना वैक्सीनेशन होगा?

सरकार का कहना है कि नागरिकों को अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन से पहले खुद को रजिस्टर करना चाहिए और अपने अपॉइन्टमेंट के बिना किसी भी नागरिक को वैक्सीन नहीं लगेगा। वहीं, ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन या वॉक-इन सुविधा फिलहाल 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के निजी अस्पतालों में अनुमति नहीं है।

The post Covid vaccine: हो गया है रजिस्ट्रेशन तो ऐसे चुनें अपना हॉस्पिटल और लें अपॉइन्टमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/book-appointment-for-covid-vaccine/feed/ 0
COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन https://www.91mobiles.com/hindi/above-18-years-will-get-covid-19-vaccine-from-1st-may-know-how-to-register-cowin-aarogya-setu/ https://www.91mobiles.com/hindi/above-18-years-will-get-covid-19-vaccine-from-1st-may-know-how-to-register-cowin-aarogya-setu/#respond Wed, 28 Apr 2021 06:00:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57695 Co-WIN की वेबसाइट cowin.gov.in पर भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे। इसके अलावा aarogya setu app से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

The post COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना महामारी से बचाव के लिए 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र को लोगों के लिए वैक्सीनेशन लगने वाले हैं। अगर आपकी उम्र भी 18 से 44 वाले वर्ष के बीच है और आप टीका लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो आज यानी बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। ध्यान रहे कि 18 साल से 45 साल के उम्र के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन नहीं लगेगी। इससे पहले देश में 45 साल से अधिक उम्र को लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन, इस बार देखा गया है कि कोरोना 45 साल से कम उम्र के लोगों को शिकार बना रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगाया जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कब, कहां और कितने रुपए देकर आप वैक्सीन लगवा सकेंगे। इन्हीं सब सवालों का जवाब हमने नीचे दिया है।

वीडियो में देखें पूरा प्रोसेसः COVID Vaccine Registration In India: Follow These Steps

 

 

क्या होगा Vaccine का दाम?

बता दें कि अभी प्राइवेट कोविड-19 टीकाकरण ने कोरोना वैक्सीन की कीमत 250 रुपए है। लेकिन, 1 मई से यह व्यवस्था खत्म हो जाएगी और निजी अस्पताल सीधे टीका बनाने वाली कंपनियों से वैक्सीन खरीदेंगी। प्राइवेट अस्पतालों को कोविशील्ड की एक Vaccine 600 रुपए की मिलेगी, जबकि कोवैक्सीन के टीके की कीमत 1200 रुपये प्रति खुराक होगी। हालांकि, राज्य सरकारों को कोविशील्ड की एक खुराक 400 रुपए में पड़ेगी जबकि कोवैक्सीन की एक खुराक 600 रुपये में पड़ेगी। सभी सरकारी संचालित कोविड -19 सेंटर पर पहले की तरह टीके मुफ्त होगा।

VACCINE PRICE IN INDIA STATE PRIVATE HOSPITAL
CoviShield price Rs 400 Rs 600
Covaxin price Rs 600 Rs 1,200

know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps

इन राज्यों के सरकारी अस्पताल में फ्री लगेगी वैक्सीन

  • Assam
  • Andhra Pradesh
  • Bihar
  • Chattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Gujarat
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerela
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • Telangana
  • Uttar Pradesh
  • West Bengal

Corona Vaccine के लिए ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आप 18 प्लस हैं जो रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास ऑनलाइन ही विकल्प है। वहीं, 45 प्लस वालों के लिए लिए पहले की तरह ही तीन तरीके होंगे। ऑनलाइन के साथ 45 प्लस उम्र वाले लोग ऑन द स्‍पॉट जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।  तीसरे ऑप्शन खुद आपसे वैक्‍सीन के लिए संपर्क करेगी। आगे तीनों ही ऑप्शन के बारे में जानकारी आपको देंगे। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G Phone ले रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

अपने आप ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है या आप अपनी फैमली में किसी के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो उसका प्रोसेस बहुत सिंपल है। इसके लिए आपको Co-WIN ऐप या आरोग्य सेतू ऐप की सहायता लेनी पड़ेगी। साथ ही Co-WIN की वेबसाइट cowin.gov.in पर भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

google search assistant maps showing nearest covid-19 testing labs locations
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

सिंपल है पूरा प्रोसेस

  • सबसे पहले ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा उसके बाद एक OTP आएगा।
  • OTP एंटर कर अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके बाद नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करना होगा।
  • अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है इसके लिए आपको अपने ऐज प्रूफ देना होगा।
  • इसके बाद टीकाकरण केंद्र और तारीख चुनें।
  • एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स ली जा सकती है।

ऑन-साइट रजिस्‍ट्रेशन

ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया सिर्फ 18 वर्ष से 44 साल के लोगों के लिए नहीं है। इसमें 45 वर्ष के लोग जिन्होंने सेल्फ-रजिस्टर नहीं किया वह नजदीकी कोविड वैक्सीन सेंटर पर जा सकते हैं। वहां आप खुद को रजिस्टर करा सकते हैं।

how to inform government about covid19 patient and know about corona red green orange zone
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

फेसिलेटेड रजिस्‍ट्रेशन

यह तरीका राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के लिए है। टारगेट ग्रुप के लिए टीकाकरण की तारीख तय की जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अपनी तरफ से कोशिश करेंगे कि सभी टारगेट ग्रुप को केंद्र तक लाया जाए। इसे भी पढ़ें: आज ही कराएं अपने Jio नंबर को पोस्टपेड से प्रीपेड, बचत के साथ मिलेगा ज्यादा फायदा
Aarogya setu App most important in corona lockdown 4 for travel 100 million download in india feature

वैक्‍सीन के लिए चाहिए ये डॉक्‍युमेंट्स

किसी भी मोड से रजिस्‍ट्रेशन कराएं, टीकाकरण से पहले आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों को टीकाकरण के लिए अप्रूव किया है। ये इस प्रकार हैं:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍मार्ट कार्ड
  • पेंशन डॉक्यूमेंट
  • बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक

The post COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/above-18-years-will-get-covid-19-vaccine-from-1st-may-know-how-to-register-cowin-aarogya-setu/feed/ 0
WhatsApp पर आए इस मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही… https://www.91mobiles.com/hindi/remdesivir-injection-in-just-rs-899-pradhanmantri-jan-aushadhi-kendra-whatsapp-viral-message/ https://www.91mobiles.com/hindi/remdesivir-injection-in-just-rs-899-pradhanmantri-jan-aushadhi-kendra-whatsapp-viral-message/#respond Tue, 20 Apr 2021 07:19:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57491 Whatsapp पर आ रहे इस मैसेज से रहें सावधान।

The post WhatsApp पर आए इस मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। हर दिन नए सामने आ रहे मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं जो कि काफी डरावना है। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी इस पर काबू पाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। लेकिन, इस बीच एक ऐसी दवा/ इंजेक्शन को लेकर हर तरफ कमी देखी जा रही है, जिसकी कालाबाजारी भी खूब धड़ल्ले से हो रही है और वह है रेमडेसिवीर (Remdesivir) इंजेक्शन। कालाबाजारी के अलावा दूसरी ओर व्हाट्सएप एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें रेमडेसिविर इंजेक्शन मेडिकल स्टोर्स पर 4000 रुपये से ज्यादा की कीमत में बेचा जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से आप इसे महज 899 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस मैसेज की सच्चाई काफी डरावनी है जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

Whatsapp पर वायरल हो रहा मैसेज

आजकल व्हाट्सएप पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें लिखा है कि किसी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है तो इसे मेडिकल स्टोर द्वारा चार्ज किए जा रहे 4000 रुपये की जगह महज 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप इसे सीधे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र से खरीद सकते हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र भारत के लगभग सभी शहरों में है।

corona-whatsapp-msg

इतना ही नहीं मैसेज में जिक्र किया गया है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र से इस इंजेक्शन को लेने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। वहीं, इस मैसेज में एक लिंक http://janaushadhi.gov.in/StoreDetails.aspx दिया जा रहा है जो पूरी तरह से फेक है। इसे भी पढ़ें: सावधान! WhatsApp Pink इंस्टॉल करना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकता है स्मार्टफोन

  • मरीज का आधार कार्ड
  • कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट
  • ओरिजिनल डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन
  • मेडिसिन लेने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड

दूसरों की मदद के लिए कृपया इसे सभी ग्रुप में भेजें।

मैसेज की सच्चाई

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार वेबसाइट के जरिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन को नहीं बेचा जाता है। वहीं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के फिजिकल स्टोर पर भी इस प्रकार को कई इंजेक्शन नहीं मिल रहा है।

international-womens-day-whatsapp-scam-message-free-adidas-shoes

Whatsapp Fake मैसेज

व्हाट्सएप पर ऐसे फर्जी मैसेज को लेकर समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है रहता है। आप कुछ प्वाइंट्स को समझ कर इन फेक मैसेज से अपने आपको और अपने परिवार वालों को बचा सकते हैं। इसे भी पढ़ेें: WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा

व्हाट्सएप पर किसी Unknown नंबर से आए मैसेज पर विश्वास न करें।

  • हर लिंक पर क्लिक करने से बचे।
  • किसी को भी ऐसा मैसेज फॉरवर्ड न करें।
  • किसी से भी व्हाट्सएप पर अकाउंट डिटेल्स शेयर न करें।

The post WhatsApp पर आए इस मैसेज से रहें सावधान, क्लिक करते ही… first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/remdesivir-injection-in-just-rs-899-pradhanmantri-jan-aushadhi-kendra-whatsapp-viral-message/feed/ 0
पाक की ‘नापाक’ हरकत : फेक आरोग्य सेतु ऐप से लगा रहा भारतीय यूजर्स के डाटा में सेंध, ऐसे करें अपना बचाव https://www.91mobiles.com/hindi/pakistan-develops-fake-aarogya-setu-app-to-access-indian-users-data-maharashtra-police-warning/ https://www.91mobiles.com/hindi/pakistan-develops-fake-aarogya-setu-app-to-access-indian-users-data-maharashtra-police-warning/#respond Wed, 10 Jun 2020 05:14:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45110 पाकिस्तान द्वारा बनाए गए फेक आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने से बचना होगा।

The post पाक की ‘नापाक’ हरकत : फेक आरोग्य सेतु ऐप से लगा रहा भारतीय यूजर्स के डाटा में सेंध, ऐसे करें अपना बचाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पूरे विश्व के साथ भारत में कोरोना तेजी से पैर फैला रहा है। कुछ महीने पहले भारतीय सरकार द्वारा पेश किया गया आरोग्य सेतु ऐप इंडिया में कोरोना से लड़ाई में दमदार हथियार बनकर उभरा है। इस ऐप की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने के 2 महीने में ही इस ऐप के डाउनलोड्स की संख्या 12 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी थी। लेकिन, कोरोना जैसी महामारी के लिए बनाए गए इस ऐप का फेक ऐप बनाकर पाकिस्तान ने भारत की जासूसी का नया तरीका निकाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारतीयों की जासूसी के लिए फेक Arogya Setu App का निर्माण किया है। ISI की कोशिश है कि वह इस ऐप की मदद से भारतीय ब्यूरोक्रेसी और डिफेंस से जुड़े संस्थानों को हैक कर सके। इतना ही नहीं पाकिस्तान इस ऐप के जरिए भारत के आम नागरिकों के पर्सनल डाटा भी हैक करने की साजिश रच रहा है। यह भी पढ़ें: फोन से चीनी ऐप्स की छुट्टी करने वाली इंडियन App को प्‍ले स्‍टोर ने हटाया, लाखों में थे यूजर्स

महाराष्ट्र पुलिस के आईजी साइबर विभाग, यशस्वी यादव का कहना है कि महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बहुत खतरनाक मैलवेयर की पहचान कि है, जिसके माध्यम से हमारे देश के संवेदनशील डाटा चोरी हो सकते हैं। कुछ पाकिस्तान हैकर्स ने हमारे नौकरशाहों और रक्षा कर्मियों के फोन से संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने के लिए एक नकली आरोग्य सेतु ऐप डिज़ाइन किया।

Aarogya setu App most important in corona lockdown 4 for travel 100 million download in india feature
ऐसे बचें फेक आरोग्य सेतू ऐप से

    1. आरोग्य सेतू ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से ही डाउनलोड करें।
    2. किसी अनवैरिफाइड सोर्स या लिंक से इस ऐप डाउनलोड न करें।
    3. ध्यान रहे आरोग्य सेतु ऐप की एक्सटेंशन फाइल का नाम gov.in है।
    4. अगर किसी मैसेज द्वारा आपको फर्जी लिंक मिलता है तो जल्द साइबर सेल जानकारी दें।

इस ऐप अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो। यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुॅंचा Zoom App का मामला, आप भी करते हैं यूज़ तो हो जाईये सावधान

Aarogya setu App कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने का आदेश किया था। वहीं साथ ही यह खबर भी आई है कि सभी नए स्मार्टफोन के लिए आरोग्य सेतु पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार मोबाइल कंपनियों को आदेश दे सकती है कि सभी नए स्मार्टफोन्स में इस ऐप को पहले से ही इंस्टॉल करे और फिर सेल करे।

The post पाक की ‘नापाक’ हरकत : फेक आरोग्य सेतु ऐप से लगा रहा भारतीय यूजर्स के डाटा में सेंध, ऐसे करें अपना बचाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pakistan-develops-fake-aarogya-setu-app-to-access-indian-users-data-maharashtra-police-warning/feed/ 0
Corona टेस्ट के लिए नहीं जाना होगा अस्पताल, फोन पर छींकने से लगेगा वायरस का पता https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-detect-by-sneezing-coughing-into-phone-american-research-farm-making-phone-sensor-to-detect-covid-19/ https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-detect-by-sneezing-coughing-into-phone-american-research-farm-making-phone-sensor-to-detect-covid-19/#respond Tue, 19 May 2020 12:35:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44296 इस वायरस के कारण पूरी दुनिया ठप पड़ी हुई है।

The post Corona टेस्ट के लिए नहीं जाना होगा अस्पताल, फोन पर छींकने से लगेगा वायरस का पता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में टेस्टिंग एक बड़ा हथियार है। टेस्टिंग से ही पता लग पाता है कि कोरोना का वायरस आपके शरीर में है या नहीं। जितना यह वायरस नया है उतना ही इसके टेस्ट भी नया है। कोरोना टेस्ट करने के लिए संदिग्‍ध के नाक या गले से सैंपल लिया जाता है। इस टेस्ट की इंडिया में कीमत 4500 रुपए है। लेकिन, अमेरिका में मौजूद एक रिसर्च टीम ऐसे सेंसर पर काम कर रही है, जिससे आप कोरोना का टेस्ट अस्पताल या लैब जाए बिना सिर्फ फोन पर छींकने से हो सकेगा। सुनने में यह हैरान करने वाला लगता है। लेकिन, भविष्य में यह मुमकिन हो सकता है।

मोबाइल पर छींकने या खांसने से ही कोरोना वायरस का पता लगाने का दावा अमेरिकी रिसर्च टीम ने किया है। दरअसल, टीम एक सेंसर पर काम कर रही है, जिसे आपके फोन के साथ अटैच किया जा सकता है और यह 60 सेकंड के अंदर कोरोना वायरस का पता लगा लेगा। उम्मीद है कि इस सेंसर को अगले 3 महीने में मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: परिवार या पड़ोस में है कोरोना मरीज होने का संदेह तो ऐसे करें सरकार को सूचित, जरूर पढ़ें यह काम की टिप्स

how to inform government about covid19 patient and know about corona red green orange zone
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

उम्मीद की जा रही है कि यह सेंसर कोरोना टेस्ट करने वाली किट से सस्ता होगा। इस डिवाइस की कीमत करीब 55 डॉलर (करीब 4,100 रुपए) हो सकती है। हालांकि, इसे इंडिया में कब तक पेश किया जाएगा। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस की वैक्सीन पर भी पूरे विश्व में काम चल रहा है।

इस सेंसर पर काम कर रही टीम के प्रोजेक्ट लीडर प्रोफेसर मसूद तबीब-अजहर का कहना है कि कोरोना वायरस को ट्रैक करने में इस सेंसर की बड़ी भूमिका होगी। प्रोफेसर मसूद, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ यूटॉ में इंजीनियर हैं। इस गैजेट को पहले जीका वायरस से मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया था। प्रोफेसर का कहना है कि हमने लगभग 12 महीने पहले जीका वायरस के लिए इस सेंसर को बनाना शुरु किया था। वहीं, अब हम कोविड-19 का पता लगाने के लिए इस सेंसर को बना रहे हैँ। इसे भी पढ़ें: कोरोना की वजह से हो रही है चाइनीज मोबाइल से नफरत, क्या है गिर जाएगी सेल?

5g towers burning uk coronavirus conspiracy theory 5g causes the covid 19 pandemic

बता दें कि कोविड-19 वायरस, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। संक्रमित हुए ज़्यादातर लोगों को अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से ज़्यादा सामान्य लक्षण हैं, बुखार, सूखी खांसी और थकान वहीं, गंभीर लक्षणों में सांस लेने में कठिनाई या सांस की तकलीफ और सीने में दर्द या दबाव। यदि आप में गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

सोर्स

The post Corona टेस्ट के लिए नहीं जाना होगा अस्पताल, फोन पर छींकने से लगेगा वायरस का पता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/coronavirus-detect-by-sneezing-coughing-into-phone-american-research-farm-making-phone-sensor-to-detect-covid-19/feed/ 0
क्या है आरोग्य सेतु ऐप और कैसे करती है काम, क्यूं मोदी ने डाउनलोड करने पर दिया जोर, जानें इस ऐप के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/know-everything-about-aarogya-setu-mobile-app-how-to-use-install-benifite-corona-virus-lockdown-india-covid-19/ https://www.91mobiles.com/hindi/know-everything-about-aarogya-setu-mobile-app-how-to-use-install-benifite-corona-virus-lockdown-india-covid-19/#comments Tue, 14 Apr 2020 09:20:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42837 सभी सवालों के जवाब आप और आपके परिवार के लिए बेहद सहायक होंगे।

The post क्या है आरोग्य सेतु ऐप और कैसे करती है काम, क्यूं मोदी ने डाउनलोड करने पर दिया जोर, जानें इस ऐप के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी मुठ्ठी में जकड़ रखा है। सभी राष्ट्र इस महामारी के शिकार हो चुके हैं और इंडिया भी इससे अछूता नहीं है। coronavirus के खतरे को कम करने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन पूरा होने के बाद आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इसकी समय सीमा को बढ़ा दिया है। Lockdown अब बढ़कर 3 मई तक चलेगा और इस दौरान सभी लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। आज देश को संबोधित करते हुए मोदी ने Aarogya setu App का भी जिक्र किया और इसे फोन में डाउनलोड करने पर जोर दिया है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होंगे कि यह आरोग्य सेतु ऐप क्या है और कैसे काम करती है। तथा इस ऐप को अपने फोन में इंस्टाल करने पर किस तरह से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहायता मिलेगी। आपके इन सभी सवालों के जवाब यहां हम अपने लेख के जरिये देने वाले हैं जो आप और आपके परिवार के लिए बेहद सहायक होंगे।

क्या है आरोग्य सेतु ऐप

Aarogya setu App को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। यह खास ऐप कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। साथ ही इस वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के तरीके भी बताया है। इस ऐप के जरिये यूजर खुद से ही अपने स्टेट्स को जान सकते हैं कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से कितना सुरक्षित है तथा साथ ही आपको ईलाकें की जानकारी भी आरोग्य सेतु ऐप के जरिये मिलती है। इस ऐप न सिर्फ अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है।

कैसे करें इंस्टाल

वैसे तो अभी तक Aarogya setu App का लिंक आपके पास पहुॅंच चुका होगा। व्हाट्सऐप ग्रुप के साथ ही भारत सरकार भी मैसेज के जरिये इस ऐप के लिंक को लोगों के फोन पर भेज रही है। लेकिन फिर भी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरोग्य सेतु ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

एंडरॉयड फोन / आईफोन

-> ऐप को इंस्टाल करने के बाद अपनी पंसदीदा भाषा चुनें। यहां हिंदी व इंग्लिश के साथ ही 11 भारतीय भाषाएं उपलब्ध हैं तथा आप बाद में भी अपनी सहुलियत अनुसार भाषा बदल सकते हैं।

-> यहां अपने आप को आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए फोन नंबर डालना होगा जिसके बाद ओटीपी के जरिये वह वेरिफाई हो जाएगा।

-> मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के साथ ही Aarogya setu App आपसे ब्लूटूथ और लोकेशन का एक्सेस मांगेगी, उसपर सहमति जता दें। क्यूंकि इसी के जरिये यह ऐप पूरे क्षेत्र की निगरानी रखेगी और कोरोना वायरस को ट्रैक करेगी।

-> रजिस्ट्रेशन के बाद पसर्नल डिटेल मांगी जाएगी जिसमें नाम और उम्र के साथ ट्रैवल हिस्टी भी पूछी जाएगी। यहां यूजर से यह भी पूछा जाएगी कि क्या जरूरत पड़ने पर वह वॉलंटियर का काम भी कर पाएंगे। सबकुछ चुनकर सब्मिट करें।

कैसे करता है काम

Aarogya setu App पर रजिस्टर करने के बाद यह हर यूजर का सेल्फ रिस्क असेसमेंट करती है। यहां उम्र और लिंग के साथ ही कुछ अन्य सवाल भी पूछे जाते हैं जैसे खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत है, पिछले 14 दिनों में कोई विदेश यात्रा की है, मधुमेह, बीपी, दिल से जुड़ी या अन्य कोई पुरानी बीमारी है इत्यादि सबकुछ सही भरने के बाद यह ऐप बताती है कि आप कोरोना से कितना दूर हैं या कितना खतरे में हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप कोरोना से बचने के उपाय बताती है तथा आवश्यक खाने की वस्तुओं की भी जानकारी देती है।

The post क्या है आरोग्य सेतु ऐप और कैसे करती है काम, क्यूं मोदी ने डाउनलोड करने पर दिया जोर, जानें इस ऐप के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/know-everything-about-aarogya-setu-mobile-app-how-to-use-install-benifite-corona-virus-lockdown-india-covid-19/feed/ 1
मोबाइल डाटा स्पीड में 130वें नंबर पर पहुंचा भारत, इंटरनेट स्पीड में दर्ज हुई भारी गिरावट https://www.91mobiles.com/hindi/fixed-broadband-and-mobile-internet-speed-declining-in-india-april-2020-according-to-ookla-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/fixed-broadband-and-mobile-internet-speed-declining-in-india-april-2020-according-to-ookla-report/#respond Fri, 10 Apr 2020 03:32:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42717 ब्रॉडबैंड स्पीड में इंडिया 71वें नंबर पर है।

The post मोबाइल डाटा स्पीड में 130वें नंबर पर पहुंचा भारत, इंटरनेट स्पीड में दर्ज हुई भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसी के कारण लोग घर में रहने को मजबूर हैं और काफी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं यानी घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं, जिससे मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड डाटा का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार इंडिया में मोबाइल इंटरनेट और होम ब्रॉडबैंड की स्पीड में गिरावट देखी गई है।

सिंगापुर और UAE ने मारी बाजी

दरअसल, स्पीड टेस्ट वेबसाइट Ookla के ग्लोबल इंडेक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में फिक्स्ड और मोबाइल ब्रॉडबैंड दोनों के लिए सभी देशों की लंबी सूची इंटरनेट स्पीड रैंकिंग को दर्शा रही है। इस मामले में यूएई टॉप पर है। UAE में मोबाइल डाटा की स्पीड 83.52Mbps है। वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में सिंगापुर 197.26Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप पर है। इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद 70 प्रतिशत तक बढ़ा इंटरनेट का यूज़, स्पीड में आ रही 30 प्रतिशत तक की कमी

मोबाइल डेटा स्पीड में 130वें नंबर पर भारत

वहीं, अगर बात करें भारत की तो यह मार्च की पॉजिशन से नीचे आ गया है। अब मोबाइल डाटा स्पीड के अनुसार इंडिया 130वें नंबर पर और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए 71 वें स्थान पर है। हालांकि, Ookla के सीईओ डग सटल्स का कहना है कि इस तरह की स्थिति COVID-19 को लेकर लॉकडाउन की वजह से हो रहा है क्योंकि इससे कुछ लेवल पर इंटरनेट स्लोडाउन होना नैचुरल है।
internet-speed-in-india
इंडिया में घट रही है ब्रॉडबैंड स्पीड

Ookla ने यह भी कहा कि भारत की औसत निश्चित ब्रॉडबैंड स्पीड 2020 की शुरुआत से घट रही है। जनवरी में 41.48Mbps से मार्च में 35.98Mbps तक, जो कि 5.5Mbps की गिरावट है। इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन में कम पड़ रहा है डाटा ? अपनाएं ये तरीके और चलाए इंटरनेट ज्यादा

बात दें कि फरवरी में Ookla ने इंडिया में फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड स्पीड में मामूली वृद्धि की सूचना दी थी। भारत में मौजूद एसीटी फाइबरनेट जैसे कुछ कंपनियां अप्रैल के अंत तक काम की स्थिति को कम करने के लिए डाटा कैप हटा रहे हैं और हाई स्पीड देने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, इसी बीच YouTube, नेटफ्लिक्स और कई अन्य कॉन्टेंट ऐप जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों ने बैंडविड्थ को बचाने में मदद करने के लिए अपने वीडियो स्ट्रीम की गुणवत्ता को कम कर दिया है।

The post मोबाइल डाटा स्पीड में 130वें नंबर पर पहुंचा भारत, इंटरनेट स्पीड में दर्ज हुई भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fixed-broadband-and-mobile-internet-speed-declining-in-india-april-2020-according-to-ookla-report/feed/ 0