CoWIN | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Jan 2022 07:41:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Covid Booster Dose in India : आज से लग रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानें आप कब और कैसे ले पाएंगे तीसरी खुराक https://www.91mobiles.com/hindi/covid-booster-dose-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/covid-booster-dose-in-india/#respond Mon, 10 Jan 2022 07:41:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73519 Covid Booster Dose in India : देशभर में आज 10 जनवरी 2022 से हेल्थकेयर वर्कर्स, बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज़ लगाई जाएगी। कोरोना की वैक्सीन की तीसरी डोज़ उन्हीं बुजुर्गों को लगाई जाएगी जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

The post Covid Booster Dose in India : आज से लग रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानें आप कब और कैसे ले पाएंगे तीसरी खुराक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Covid Booster Dose in India : कोरोना वायरस ने एक बार फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आज कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का आज महत्वपूर्ण दिन है। देशभर में आज 10 जनवरी 2022 से हेल्थकेयर वर्कर्स, बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज़ लगाई जाएगी। कोरोना की वैक्सीन की तीसरी डोज़ उन्हीं बुजुर्गों को लगाई जाएगी जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यहां हम आपको तीसरी डोज़ किसे लगेगी, कितने समय बाद लगेगी समेंत सभी सवालों से जुड़े सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के बारे में डीटेल में बता रहे हैं।

Covid Booster Dose in India

corona-vaccine-whatsapp

वैक्सीन की तीसरी डोज़ कब से लगेगी?

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को तीसरे डोज़ यानी प्रीक्यूशन डोज़ का ऐलान किया था। देश में आज 10 जनवरी से सभी हेल्थ वर्कर, कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर और 60 साल के अधिक उम्र के बुजुर्गों (गंभीर बीमार) को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज़ लगाई जाएगी।

तीसरी डोज़ में कौन-सी वैक्सीन लगेगी?

वैक्सीन की तीसरी डोज़ में वहीं वैक्सीन लगाई लगाई जाएगी जिसकी पहले दो डोज़ लगाई गई हैं। अगर आपको पहले कोविशील्ड वैक्सीन लगी है तो तीसरी डोज़ भी आपको कोविशील्ड की ही लगाई जाएगी।

know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps

क्या तीसरी डोज़ के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ तीसरी डोज़ के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं होगी। कोविन ऐप पर तीसरी डोज़ के लिए फ़ीचर को एड कर दिया गया है। यह फ़ीचर उनके लिए है जो तीसरी डोज़ के लिए योग्य हैं। कोरोना की तीसरी डोज़ लगवाने के योग्य लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर सीधे जाकर या अपॉइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

दूसरी डोज़ के कितने दिन बाद तीसरी डोज़ ले सकते हैं?

60 से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं वे तीसरी डोज़ लगवा सकते हैं। हालाँकि फ़िलहाल उन्हीं लोगों की तीसरी डोज़ लगाई जा रही हैं जो 9 महीने पहले दूसरी डोज़ ले चुके हैं। यह भी पढ़ें : Oppo A36 स्मार्टफोन Snapdragon 680, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

vaccine-covid-19

कौन-कौन सी बीमारियां को शामिल किया गया है?

तीसरी डोज़ के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 गंभीर बीमारियों को शामिल किया है, जिनें डायबिटीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, श्वास से जुड़ी बीमारियां, कार्डियोवस्कुलर डिजीज, स्टेमसेल ट्रांसप्लांट, कैंसर, सिरोसिस, सिकल सेल डिजीज, स्टेरायड या इम्युनोसप्रेसेंट जैसी बीमारियाँ शामिल हैं। वहीं एसिड अटैक से पीड़ित, अधिक दिव्यांग, देखने और सुनने में असमर्थ दिव्यांग, दो साल से गंभीर श्वास की बीमारी से ग्रसित लोग भी तीसरी डोज़ लगवा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K50 सीरीज को कंपनी ने किया टीज, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120W चार्जिंग से होंगे लैस

लेटेस्ट वीडियो : Vivo V23 Pro गेमिंग टेस्ट

The post Covid Booster Dose in India : आज से लग रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानें आप कब और कैसे ले पाएंगे तीसरी खुराक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/covid-booster-dose-in-india/feed/ 0
Online Covid 19 Vaccine Scam : कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी वेबसाइट पर तो नहीं कर रहे लॉगइन, धोखाधड़ी से बचें- जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/online-covid-19-vaccine-scam-here-are-top-10-fake-corona-vaccine-registration-websites-and-apps/ https://www.91mobiles.com/hindi/online-covid-19-vaccine-scam-here-are-top-10-fake-corona-vaccine-registration-websites-and-apps/#respond Mon, 24 May 2021 07:36:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59520 Online Covid 19 Vaccine Scam : दिल्ली पुलिस और इंडियन इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) मिलकर लोगों को फर्जी CoWin वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप और वेबसाइट को लेकर सतर्क कर ही है।

The post Online Covid 19 Vaccine Scam : कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी वेबसाइट पर तो नहीं कर रहे लॉगइन, धोखाधड़ी से बचें- जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

online Covid 19 vaccine scam : कोरोना संक्रमण के संकट के बीच देश में इसके खिलाफ सबसे बड़ी वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में सभी लोगों को वैक्सीन लगे इसके लिए केंद्र सरकार ने एक एकीकृत वेबसाइट और ऐप्लिकेशन तैयार किया है। कोरोना की वैक्सीन के लिए पहले लोगों को CoWin प्लेटफॉर्म (वेबसाइट या ऐप) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। लेकिन अब इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आने लगे हैं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस और इंडियन इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) मिलकर लोगों को फर्जी CoWin वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप और वेबसाइट को लेकर सतर्क कर ही है। इनके लिंक SMS के ज़रिए शेयर किए जा रहे हैं। देश में वैक्सीन की शॉर्टेज है, लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के चक्कर में इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार बन रहे हैं। यहां हम आपको कुछ फ़र्ज़ी ऐप्स और वेबसाइट की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

online Covid 19 vaccine scam

स्मार्टफ़ोन पर वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए APK फाइल डाउनलोड न करें

अगर आपको भी वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए SMS पर APK फाइल का लिंक मिल रहा है तो यह फ़र्ज़ी ऐप हो सकती है जिसमें कई तरह के मालवेयर हो सकते हैं। इस तरह के मैसेज में में आए लिंक से ज़रिए ऐप डाउनलोड करने पर आपके स्मार्टफ़ोन पर हैकर्स अटैक कर जारी जानकारी जैसे – बैंकिंग पासवर्ड, फ़ोटोज़ और दूसरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन्स पर ऐप आधिकारिक ऐप स्टोर के ज़रिए ही करें। बता दें कि एंड्रॉयड यूज़र्स Google Play Store और iOS यूजर्स को Apple App स्टोर से ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना चाहिए। यहां हम आपको फर्जी ऐप्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : फ्री कोरोना वैक्सीन वाले लिंक से रहें सावधान, हैकर्स भेज रहे मैसेज

  • Covid-19.apk
  • Vaci__Regis.apk
  • MyVaccin_v2.apk
  • Cov-Regis.apk
  • Vccin-Apply.apk

वैक्सीनेशन के लिए शेयर हो रहे ये फ़र्ज़ी लिंक

फ़र्ज़ी ऐप के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन के लिए फ़र्ज़ी वेबसाइट लिंक भी ऑनलाइन शेयर हो रहे हैं। इन लिंक के ज़रिए हैकर्स यूज़र्स की पर्सनल डिटेल ले रहे हैं, जिसमें आधार से लेकर फ़ोन नंबर नाम जैसी अहम जानकारियां है।

  • https://app.preprod.co-vin.in/login
  • https://selfregistration.preprod.co-vin.in
  • http://tiny.cc/COVID-VACCINE
  • https://selfregistration.sit.co-vin.in

कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ़ CoWin प्लेटफॉर्म पर ही करें। कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए ज़्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

The post Online Covid 19 Vaccine Scam : कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी वेबसाइट पर तो नहीं कर रहे लॉगइन, धोखाधड़ी से बचें- जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/online-covid-19-vaccine-scam-here-are-top-10-fake-corona-vaccine-registration-websites-and-apps/feed/ 0
Covid-19 Vaccine के लिए कैसे करें रजिस्टर, जानें पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps/ https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps/#respond Wed, 03 Mar 2021 11:42:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54722 सिर्फ 10 स्टेप्स में कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्टर किया जा सकता है

The post Covid-19 Vaccine के लिए कैसे करें रजिस्टर, जानें पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल पनपे कोरोना वायरस पर इस साल लगाम लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मार्च शुरू होते ही देशभर में COVID Vaccination यानि कोरोनावायरस टीकाकरण का दूसरा फेज़ शुरू हो गया है। सरकार की ओर से इस फेज में उन लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा रही है जिनकी उम्र या तो 60 साल से उपर है या फिर 45 साल से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं। कोरोना वायरस की इस वैक्सीन की कीमत 250 रुपये ही रखी गई है। यदि आप भी अपने मातापिता या परिवार वालों को Covid-19 Vaccine लगवाना चाहते हैं तो आगे हमनें आसान से शब्दों में समझाया है कि किस तरह से सिर्फ 10 स्टेप्स में कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्टर किया जा सकता है और टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है।

सिर्फ 10 प्वाइंट्स में होगा पूरा काम

 

1. Covid-19 Vaccine लगवाने के लिए सबसे पहले आपको खुद को Co-WIN की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर क्लिक करें।

2. वेबसाइट ओपन होते ही सबसे उपर ‘Register Yourself’ का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें।

3. यहां अपना मोबाइल नंबर डालें जिसपर ओटीपी रिसीव होगा। एसएमएस में मिले छह अंकों के ओटीपी को सबमिट करके खुद को रजिस्टर करें।

4. ओटीपी के वेरीफाई होने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जहां अपनी निजी आईडी और नाम, जेंडर जन्मतिथि जैसे जानकारियां शामिल करनी है।

5. फॉर्म सबमिट करने से पहले ‘कोमोर्बिडिटीज़’ के ऑप्शन की फिल करना जरूरी है, यहां ‘हां’ या ‘ना’ चुने। बता दें कि यह ऑप्शन उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 45 से अधिक है और वह किसी बीमारी से ग्रसित हैं। यह भी पढ़ें : फ्री में डाउनलोड करें Mirzapur 2 Full HD वेबसीरीज, जबरदस्त है कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ‘Book Appointment for Vaccination’ का पेज दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।

7. यहां आपको अपना एड्रेस डालना होगा जिसमें राज्य, जिला, ब्लॉक और पिनकोड जैसी डिटेल्स होगी। लोकेशन सबमिट कराने के बाद सर्च का ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करें।

know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

8. लोकेशन सर्च करने पर आपको आस-पास मौजूद उन सरकारी और आधिकारिक प्राइवेट अस्पताल व सेंटर्स की लिस्ट सामने आएगी जहां पर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।

9. मौजूद लिस्ट में से किसी भी एक सेंटर को चुनकर उपलब्ध टाईम स्लॉट और तारीख चेक कर सकते हैं। आपकी पसंद का स्लॉट मौजूद है तो उस सेंटर को सलेक्ट कर ‘Book’ पर क्लिक करें। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F62 रिव्यूः इस फोन में है फुल ऑन गेमिंग का मज़ा

10. स्लॉट बुक करने पर ‘Appointment Confirmation’ का पेज खुलकर सामने आएगा जहां आपके द्वारा डाली गई सभी डिटेल्स दिखेगी। ध्यानपूर्वक सभी डिटेल्स चेक करें और ‘कंफर्म’ का बटन दबाएं। आपकी अपाइंटमेंट सफल हो गई है और अब सिर्फ सभी समय पर उस सेंटर पर पहुॅंच जाइये।

परिवार के सदस्यों को ऐसे जोड़ें

 

यदि आपके घर में एक से अधिक ऐसे सदस्य हैं जो कोरोना वायरस वैक्सीन लगावाना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर एक ही अकाउंट में उन लोगों के नाम जोड़ सकते हैं, इसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपर बताए गए प्वाइंट्स में चौथा स्टेप होने के बाद एक साथ अधिकतम चार लोगों को जोड़ा जा सकता है। बस यहां हरेक व्यक्ति की जानकारी जैसे उनका नाम, एड्रेस, उम्र इत्यादि सबमिट करानी होगी।

know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps

जोड़े गए लोगों के डिटेल्स डालने के बाद उन्हें कंफर्म करना होगा और फिर उसके बाद अपनी सहूलियत के हिसाब से वैक्सीन लगवाने की अपाइंटमेंट लेनी होगी। बता दें कि यहां जरूरी नहीं कि एक ही अकाउंट से जोड़े गए सभी व्यक्तिओं के की अपाइंटमेंट भी एक साथ ही ली जाए। जगह और वक्त में बदलाव किया जा सकता है।

The post Covid-19 Vaccine के लिए कैसे करें रजिस्टर, जानें पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-register-for-covid-19-vaccine-full-detail-steps/feed/ 0