Cricket World Cup 2019 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Jun 2019 05:24:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 251 रुपए वाला क्रिकेट सीजन डाटा पैक https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cricket-season-special-data-pack-debuts-to-offer-102gb-data-for-51-days-at-rs-251-2019-world-cup/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cricket-season-special-data-pack-debuts-to-offer-102gb-data-for-51-days-at-rs-251-2019-world-cup/#respond Wed, 05 Jun 2019 05:24:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31701 जियो के इस ऑफर का फायदा करोड़ों ग्राहकों को होगा।

The post Jio का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 251 रुपए वाला क्रिकेट सीजन डाटा पैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं और आपको अपने फोन पर वर्ल्ड कप 2019 ना देख पाने का मलाल है तो रिलायंस जियो आपके लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने क्रिकेट विश्व कप 2019 के खास मौके पर सिक्सर पैक पेश किया है। जियो के इस ऑफर का फायदा करोड़ों ग्राहकों को होगा।

वहीं, कंपनी ने क्रिकेट विश्व कप 2019 को लेकर खास पैक भी पेश किया है जिसकी कीमत 251 रुपए है। इस पैक का फायदा यह होगा कि यदि आपके फोन का मौजूदा पैक खत्म भी हो गया है तो भी आप मैच लाइव देख सकेंगे। इस पैक की वैधता 51 दिनों की है और इस प्लान में कुल 102 जीबी डाटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च

whatsapp-image-2019-06-04-at-5-24-31-pm

जियो इससे पहले आईपीएल और सभी बीसीसीआई मैचों का लाइव प्रसारण भी अपने यूजर्स को उपलब्ध करवा चुका है। जियो ने इस ऑफर के लिए हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है और इस साझेदारी के तहत जियो के सभी ग्राहक फ्री में वर्ल्ड कप 2019 के सभी मैच अपने फोन पर लाइव देख सकेंगे। इसे भी पढ़ें: जियो करने वाला है धमाका, 600 रुपए में पूरे महीने देगा लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और टीवी का कॉम्बो

खास बात यह है कि जियो का यह ऑफर पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में यदि आप एक जियो यूजर हैं तो आप अपने फोन में आसानी से फ्री में क्रिकेट विश्व कप 2019 के सभी मैच लाइव देख सकेंगे। आप जियो टीवी ऐप या फिर हॉटस्टार ऐप पर फ्री में मैच देख सकेंगे, हालांकि आपके फोन में जियो का सिम कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही जियो ग्राहक प्ले, जियो की बेहद लोकप्रिय जियो क्रिकेट प्ले को माईजियो एप्प पर खेल सकेंगे गिफ्ट भी जीत सकेंगे।

The post Jio का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया 251 रुपए वाला क्रिकेट सीजन डाटा पैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cricket-season-special-data-pack-debuts-to-offer-102gb-data-for-51-days-at-rs-251-2019-world-cup/feed/ 0
Cricket World Cup 2019: जाने कैसे देखें मोबाइल पर वर्ल्ड कप मैचेज़ फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-cricket-world-cup-2019-matches-live-on-smartphone-free/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-cricket-world-cup-2019-matches-live-on-smartphone-free/#respond Thu, 30 May 2019 04:57:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31497 ICC Cricket World Cup 2019 (CWC 2019) में भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं।

The post Cricket World Cup 2019: जाने कैसे देखें मोबाइल पर वर्ल्ड कप मैचेज़ फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज आज यानी 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच से होगा। दुनिया की टॉप 10 वनडे टीमें इस साल ट्रॉफी को अपने कबजे में करने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। आप अगर क्रिकेट के सबसे बड़े फैन हैं और वर्ल्ड कप 2019 के किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ऑप्शन्स दे रहे हैं जिससे आप कहीं भी बैठकर अपने फोन में ही क्रिकेट मैच का मजा उठा सकते हैं।

HotStar

स्टार स्पोर्ट चैनल के अलावा हॉट स्टार पर भी लाइव मैचों का प्रसारण होगा। आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर इन मैचों को लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको 365 रुपए में एक साल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इस सब्सक्रिप्शन में आपको वर्ल्ड कप मैच के अलावा और भी कई कटेंट देख सकेंगे।

cricket

Jio Tv
अगर आप जियो सब्सक्राइबर्स हैं तो जियो टीवी पर भी मैच देख सकते हैं। हालांकि, यहां आपको फ्री में मैच देखने को मिलेगा। इसके लिए आपको किसी प्रकार का पैक लेने की जरुरत नहीं होगी। बता दें कि जियो टीवी ऐप आपको हॉटस्टॉर ऐप पर रिडायरेक्ट करके ले जाएगा।

cricket
इसके अलावा ब्रिटिश क्रिकेट प्रशंसक वर्ल्ड कप 2019 के मैच स्काई स्पोर्ट्स पर लैपटॉप और लैपटॉप पर देख सकेंगे। इस सेवा के लिए सदस्यता प्रति दिन £ 8.99, प्रति सप्ताह £ 14.99, और प्रति माह £ 25 है। संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट प्रशंसक स्टेटस विलो टीवी के माध्यम से आईसीसी विश्व कप मैच देख सकते हैं। विशेष रूप से, हॉटस्टार अब भारत और ब्रिटेन में उपलब्ध है।

बता दें कि Cricket World Cup 2019 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड में खेला जा रहा है। आज Cricket World Cup 2019 की शुरुआत इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले मैच से होगी। यह मैच लंदन में द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

The post Cricket World Cup 2019: जाने कैसे देखें मोबाइल पर वर्ल्ड कप मैचेज़ फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-cricket-world-cup-2019-matches-live-on-smartphone-free/feed/ 0