Croma deals | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 23 Aug 2023 09:39:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 घर पर मिलेगा थियेटर जैसा मजा, क्रोमा पर सस्ते में उपलब्ध हैं ये 2.1 चैनल साउंडबार https://www.91mobiles.com/hindi/best-2-1-channel-soundbars-available-on-croma/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-2-1-channel-soundbars-available-on-croma/#respond Wed, 23 Aug 2023 09:39:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115569 2.1 चैनल साउंडबार खरीदते समय ऑडियो क्वालिटी और क्लैरिटी का खास ध्यान रखना होगा।

The post घर पर मिलेगा थियेटर जैसा मजा, क्रोमा पर सस्ते में उपलब्ध हैं ये 2.1 चैनल साउंडबार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप घर बैठे शानदार थियेटर जैसा एंटरटेनमेंट चाहते हैं, फिर पावरफुल 2.1 चैनल साउंडबार बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। चाहे आप मूवी देख रहे हों या फिर पसंदीदा म्यूजिक का आनंद ले रहे हों, ये साउंडबार बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। इन्हें डायनैमिक ऑडियो परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। ये न सिर्फ स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आते हैं, बल्कि आपको शानदार फीचर्स भी मिल जाते हैं। अच्छी बात है कि ये मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आते हैं। अगर पर 2.1 चैनल साउंडबार खरीदना चाहते हैं, तो फिर क्रोमा पर बहुत सारे अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। ये होम एंटरटेनमेंट सेटअप को अपग्रेड करने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

2.1 channel soundbar खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

ऑडियो क्वालिटी : 2.1 चैनल साउंडबार खरीदते समय ऑडियो क्वालिटी और क्लैरिटी का खास ध्यान रखना होगा। खासकर फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स, वॉट, ऑडियो टेक्नोलॉजी जैसे कि डॉब्ली डिजिटल या डीटीएस पर जरूर विचार करें, क्योंकि इससे आपको बेहतर साउंड क्वालिटी एक्सपीरियंस मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंसः साउंडबार खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें मल्टीपल इनपुट पोर्ट्स हों, जैसे कि HDMI, ऑप्टिकल, ब्लूटूथ आदि। इसके साउंडबार को टीवी, गेमिंग कंसोल, स्मार्टफोन आदि जैसी डिवाइस के साथ कनेक्ट करना आसान हो जाता है।

साइज और डिजाइनः टीवी या फिर रूम डेकोर के हिसाब से ही साउंडबार का चयन करें। आप चाहें, तो खरीदारी करने से पहले स्पेस को माप भी सकते हैं। कॉम्पैक्ट मॉडल को वॉल माउंट किया जा सकता है, वहीं अगर मॉडल बड़ा है तो टीवी स्टैंड की जरूरत पड़ सकती है।

प्राइस और फीचर्सः खरीदारी करने से पहले अलग-अलग मॉडल का प्राइस और फीचर की तुलना कर सकते हैं। फिर उस मॉडल का चयन करें, जो आपकी बजट में फीट बैठता हो। आप साउंडबार के साथ मिलने वाले कुछ अतिरिक्त फीचर जैसे कि बिल्ट-इन इक्वलाइजर, रिमोट कंट्रोल, साउंड मोड आदि का जरूर ध्यान रखें।

Croma पर उपलब्ध 2.1 चैनल साउंडबार

Croma CRES1099 180W Bluetooth Soundbar

Affordable

क्रोमा का यह साउंडबार संतुलित ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें पावरफुल बास के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के ऑप्शंस मिल जाते हैं। यह 180W पावर आउटपुट प्रदान करता है। इसके साथ आपको 10-इंच का वायरलेस सबवूफर भी मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी, ऑक्स, HDMI ARC, Co-axial, ऑप्टिकल आदि की सुविधा मिलती है यानी आसानी से वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेटअप तैयार कर सकते हैं। यह एलईडी डिस्प्ले इंडिकेटर और रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।

Sony 2.1 Channel 330 Watts SoundBar

Premium

सोनी का यह 2.1 चैनल साउंडबार सिनेमैटिक सराउंड साउंड एक्सपीरियंस का दावा करता है। साउंडबार एस-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड टेक्नोलॉजी और 330W टोटल आउटपुट प्रदान करता है। एक्स-बैलेंस्ड स्पीकर यूनिट और सेपरेटेड नॉच एज साउंड की क्लैरिटी को बढ़ाते हैं। साथ ही, इसका वायरलेस सबवूफर शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डीप बास प्रदान करता है। वायरलेस कनेक्टिविटी और डेडिकेटेड साउंड सेटिंग्स की वजह से इसे कंट्रोल करना आसान है। इसका वॉल-माउंटेबल डिजाइन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसकी सुविधा को बढ़ाते हैं,जिससे यह होम एंटरटेनमेंट सेटअप के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है।

JBL Cinema SB190 380W Bluetooth Soundbar

Premium

जेबीएल का यह 2.1 चैनल साउंडबार भी पावरफुल बास के साथ आता है। इसके साथ आपको वायरलेस सबवूफर भी मिलता है। यह सराउंड साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एमटॉस से लैस है। बेहतरीन होम थियेटर एक्सपीरियंस के लिए इसमें आपको 380W आउटपुट मिलता है। वॉयस क्लैरिटी के लिए इसमें डेडिकेटेड वॉयस मोड दिया गया है। साथ ही, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की वजह से अपने पसंदीदा म्यूजिक का वायरलेस तरीके से आनंद उठा सकते हैं। इसका HDMI eARC क्षमता ट्रू एचडी डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड को इनेबल करता है। यह सिंगल केबल सेटअप के साथ आता है और इसके साथ आपको यूजर फ्रेंडली रिमोट कंट्रोल मिलते हैं यानी इसे आसानी से यूज कर पाएंगे।

Croma 120W Soundbar with Remote

Budget Option
Croma 120W Soundbar with Remote
₹ 7990
₹ 12000 (34% off)
Buy on Croma

क्रोमा का यह साउंडबार 120W टोटल आउटपुट के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको पावरफुल और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इससे म्यूजिक, मूवी और गेमिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है। साउंडबार मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आते हैं, जैसे कि ब्लूटूथ, ऑक्स, ऑप्टिकल, यूएसबी और HDMI eARC। अच्छी बात यह है कि इसके साथ आपको रिमोट कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी इसे आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे।

Croma 200W Soundbar with Remote

Value for Money
Croma 200W Soundbar with Remote
₹ 10999
₹ 12000 (9% off)
Buy on Croma

क्रोमा का यह साउंडबार पावरफुल 200W ऑडियो ऑउटपुट के साथ आता है। इसके साथ आपको वायरलेस सबवूफर भी मिलता है, जिससे हैवी बास के साथ साउंड एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा। स्टेबल कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ वी5.3 के साथ आता है और इसमें आपको कई इनपुट ऑप्शंस मिलते हैं, जैसे कि यूएसबी, ऑक्स, HDMI eARC और ऑप्टिकल इनपुट। प्रीमियम मैटेलिक डिजाइन इसे और शानदार लुक देते हैं। यह साउंडबार रिमोट कंट्रोल से लैस है। इसलिए कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

JBL 300W Bluetooth Soundbar with Remote

Premium

जेबीएल का साउंडबार 300W टोटल सिस्टम पावर से लैस है। साथ ही, इसमें आपको 6.5-इंच वायरलेस सबवूफर की सुविधा मिलती है, जो डीप बास के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। इसका सराउंड साउंड मूवी, गेम्स, स्पोर्ट्स, म्यूजिक के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। यह साउंडबार ब्लूटूथ, ऑप्टिकल और HDMI eARC कनेक्टिविटी के साथ आता है। डॉल्बी डिजिटल और JBL सराउंड साउंड मोड की वजह से घर बैठे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का आनंद उठा पाएंगे।

The post घर पर मिलेगा थियेटर जैसा मजा, क्रोमा पर सस्ते में उपलब्ध हैं ये 2.1 चैनल साउंडबार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-2-1-channel-soundbars-available-on-croma/feed/ 0
फोन चार्जिंग के लिए शानदार हैं ये कार एक्सेसरीज, देखें क्रोमा पर क्या है कीमत? https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-charging-car-accessories-on-croma-price-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-charging-car-accessories-on-croma-price-and-features/#respond Tue, 22 Aug 2023 11:13:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115463 चार्जिंग एडाप्टर खरीदते समय अपने स्मार्टफोन मॉडल से कार एक्सेसरीज की चार्जिंग स्पीड की जांच जरूर कर लें। हमेशा तेज-चार्जिंग विकल्प की तलाश करें

The post फोन चार्जिंग के लिए शानदार हैं ये कार एक्सेसरीज, देखें क्रोमा पर क्या है कीमत? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप लंबी यात्रा के लिए निकल रहे हों या फिर ऑफिस के लिए, कभी नहीं चाहेंगे कि आपका फोन रास्ते में ही डिस्चार्ज हो जाए। ऐसे में ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए कार चार्जिंग एडाप्टर का उपयोग एक अच्छा उपाय हो सकता है। इस समय क्रोमा पर आपको कार के लिए डिजाइन किए गए चार्जिंग एडाप्टर के साथ अन्य कार एक्सेसरीज पर अच्छी डील मिल जाएगी। इनमें फास्ट चार्जिंग यूएसबी कार चार्जर से लेकर कॉम्पैक्टर पावर बैंक तक शामिल हैं। हालांकि ये उपयोगी गैजेट आज हर कार मालिक के लिए जरूरी है। आइए आपको बताते हैं क्रोमा पर उपलब्ध कुछ कार एक्ससेसरीज की डिटेल…

स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए कार एक्सेसरीज खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें…

चार्जिंग स्पीड: चार्जिंग एडाप्टर खरीदते समय अपने स्मार्टफोन मॉडल से कार एक्सेसरीज की चार्जिंग स्पीड की जांच जरूर कर लें। हमेशा तेज-चार्जिंग विकल्प की तलाश करें, जैसे कि हाई पावर आउटपुट वाले यूएसबी पोर्ट (जैसे, 2.4A या अधिक) ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका फोन छोटी ड्राइव के दौरान भी जल्दी चार्ज हो जाए। इसके अलावा, चार्जिंग एक्सेसरीज एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस को सपोर्ट करता हो।

मल्टी-डिवाइस चार्जिंग सपोर्टः यदि आपके पास कई डिवाइस हैं जिन्हें ट्रैवल के दौरान चार्ज करने की आवश्यकता होती है, तो ऐसे कार एक्सेसरीज पर विचार करें, जो मल्टीपल चार्जिंग पोर्ट प्रदान करते हैं या एक साथ कई डिवाइस के लिए चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद हो। इस तरह आप अलग चार्जर की जरूरत के बिना भी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य दूसरे गैजेट को चार्ज कर सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स: चार्जिंग के दौरान अपने फोन और कार को होने वाली संभावित क्षति या खतरों से बचाने के लिए ओवरकरंट प्रोटेक्शन और शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन के साथ आने वाली कार एक्सेसरीज को प्राथमिकता दें। साथ ही, ऐसे प्रोडक्ट की तलाश करें, तो सेफ्टी स्टैंडर्ड के साथ आते हों।

फोन चार्जिंग के लिए कार एक्सेसरीज

Croma 18 Watts 2 USB Ports Car Charging Adapter

Value for Money

क्रोमा का यह कार चार्जर डुअल-पोर्ट यूएसबी चार्जर के साथ आता है। इसकी मदद से एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। यह फास्ट-चार्जिंग क्षमताओं के साथ 18 वॉट आउटपुट पावर प्रदान करता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इस एडाप्टर को ओवरहीटिंग, एक्सेसिव करंट और ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको ब्लू लाइट इंडिकेटर्स मिलते हैं, जो चार्जिंग की स्थिति दिखाता है।

Croma QP38W 38 Watts 2 USB Ports Car Charging Adapter


क्रोमा का यह कार चार्जर फास्ट चार्जिंग परफॉर्मेंस के लिए क्विक चार्ज (QC) और पावर डिलीवरी (PD) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह फास्ट चार्जिंग के लिए कुल 38W की पावर देता है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है और अलग-अलग डिवाइस को सपोर्ट करता है। एडाप्टर अत्यधिक करंट, ओवरहीटिंग और ओवरचार्जिंग सेफ्टी फीचर से लैस है। इसमें आपको डुअल यूएसबी पोर्ट की सुविधा मिलती है, जिससे एक साथ दो गैजेट चार्ज कर सकते हैं।

Croma 12 Watts 2 USB Ports Car Charging Adapter

Budget Option

क्रोमा का यह कार चार्जर कुल 12W का आउटपुट प्रदान करता है। इससे आप मोबाइल, स्मार्टवॉच, TWS आदि जैसे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। जैसा कि अधिकांश कार चार्जर के मामले में होता है, इसे भी कार के सिगरेट लाइटर प्लग में फिट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे ट्रैवलिंग के दौरान आसानी से अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। यह भी डुअल यूएसबी पोर्ट से लैस है यानी आप एक साथ दो गैजेट चार्ज कर सकते हैं। यह डिवाइस बिल्ट-इन ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन से लैस है।

Croma Type A to Type C, Micro USB 3.9 Feet (1.2M) 2-in-1 Cable

किसी भी कार चार्जर के साथ आपको एक केबल की आवश्यकता होती है। क्रोमा का यह केवल भी आपके लिए काफी उपयोग हो सकता है, क्योंकि यह माइक्रो यूएसबी, टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है यानी कि आप इसकी मदद से कई डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। यह केवल काफी टिकाऊ भी है। केबल को 8000 बार यूएसबी इंसर्ट और 8000+ बेंड के साथ टेस्ट किया गया है। 1.2 मीटर की लंबाई वाला यह केबल आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

Apple Type A to Lightning 3.3 Feet (1M) Cable


अगर आपके पास Apple प्रोडक्ट है, तो यह केवल आपके लिए उपयोग हो सकता है। इस लाइटनिंग केबल को iPhone, iPad और iPods जैसे Apple डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है। इस केबल की लंबाई 1 मीटर है। ध्यान दें कि केबल के एक सिरे पर स्टैंडर्ड यूएसबी टाइप-ए पोर्ट है, इसलिए इसमें अधिकांश कार चार्जर या पावर बैंक आसानी से फिट हो सकते हैं।

Mi 3i 10000 mAh 18W Fast Charging Power Bank


यदि आपकी कार में सिगरेट लाइटर पोर्ट नहीं है, तो फिर Xiaomi का यह पावर बैंक आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें 10000mAh की बैटरी है, जो अधिकांश डिवाइस को चार्ज करने के लिए पर्याप्त होनी चाहिए। यह टाइप-सी और माइक्रो यूएसबी सहित तीन चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है, जो अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है। पावर बैंक 18W आउटपुट के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आप अपने डिवाइस को काफी तेजी से चार्ज कर सकते हैं। 12 लेयर प्रोटेक्शन के साथ यह सुरक्षित और विश्वसनीय चार्जिंग सुनिश्चित करता है।

The post फोन चार्जिंग के लिए शानदार हैं ये कार एक्सेसरीज, देखें क्रोमा पर क्या है कीमत? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-charging-car-accessories-on-croma-price-and-features/feed/ 0
गेमर्स के लिए शानदार हैं ये गेमिंग एक्सेसरीज, क्रोमा से खरीदें अभी सस्ते में https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-accessories-available-on-croma/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-accessories-available-on-croma/#respond Tue, 22 Aug 2023 08:49:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115432 गेमिंग एक्सेसरीज खरीदने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि वह आपके गेमिंग प्लेटफॉर्म के अनुकूल हो।

The post गेमर्स के लिए शानदार हैं ये गेमिंग एक्सेसरीज, क्रोमा से खरीदें अभी सस्ते में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपको गेमिंग पसंद है या फिर गेमिंग की शुरुआत कर रहे हैं, तो फिर कुछ अच्छे गेमिंग एक्सेसरीज आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बदल सकते हैं। बता दें कि कुछ एक्सेसरीज को खासकर गेमर्स के लिए ही डिजाइन किया गया है। इनमें हाई-परफॉर्मेंस मैकेनिकल कीबोर्ड के लेकर गेमिंग माउस तक शामिल हैं। इन गेमिंग एक्सेसरीज को इस समय आप क्रोमा से सस्ते में खरीद सकते हैं। ये न सिर्फ गेमिंग सेटअप को बेहतर बनाते हैं, बल्कि गेमिंग स्किल को भी एक नए लेवल पर ले जाते हैं। आइए आपको बताते हैं क्रोमा पर उपलब्ध कुछ अच्छे गेमिंग एक्ससेरीज की डिटेल…

गेमिंग एक्सेसरीज खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें…

कम्पैटिबिलिटी: गेमिंग एक्सेसरीज खरीदने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि वह आपके गेमिंग प्लेटफॉर्म के अनुकूल हो। आप चाहें, पीसी, कंसोल या मोबाइल पर ही क्यों न गेम खेल रहे हों, यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि एक्सेसरी आपके खास सेटअप के साथ जरूर काम करे। कुछ खास एक्सेसरीज स्पेसिफिक प्लेटफॉर्म के लिए डिजाइन किए जा सकते हैं, जबकि कुछ सभी तरह के प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं।

क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी: हमेशा हाई-क्वालिटी मैटीरियल से बने गेमिंग एक्सेसरीज की तलाश करें, ताकि लंबे समय तक आपका साथ निभा सके। उदाहरण के लिए गेमिंग माउस और कीबोर्ड में टिकाऊ स्विच होने चाहिए। टिकाऊ एक्सेसरीज खरीदने का यह फायदा होता है कि ये न सिर्फ लंबे समय तक चलेंगे, बल्कि बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस भी प्रदान करेंगे।

फीचर और परफॉर्मेंस: गेमिंग एक्सेसरीज खरीदते समय फीचर और परफॉर्मेंस का ध्यान जरूर रखें। गेमिंग माउस की बात करें, तो कस्टमाइजेबल बटन और एडजस्टेबल डीपीआई सेटिंग्स जरूर देखें। अगर गेमिंग कीबोर्ड खरीद रहे हैं, तो फिर इसमें कस्टमाइजेबल लाइटिंग इफेक्ट्स और मैक्रो कीज होने चाहिए। एक्सेसरीज के फीचर्स आपकी गेमिंग जरूरतों के हिसाब से होने चाहिए।

Croma पर उपलब्ध हैं ये बेस्ट गेमिंग एक्सेसरीज

ASUS TUF K1 Wired Gaming Keyboard

Premium

Asus TUF गेमिंग के1 वायर्ड गेमिंग कीबोर्ड डेस्कटॉप और लैपटॉप गेमिंग के लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। यह बेहतर परफॉर्मेंस के साथ स्थायित्व भी प्रदान करता है। इसमें NKRO तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे आपको कस्टमाइजेबल आरजीबी रोशनी मिलती है। आर्मरी क्रेट सॉफ्टवेयर लाइटिंग कंट्रोल प्रदान करता है, जबकि इसमें अलग होने वाले रिस्ट रेस्ट इसे आरामदायक बनाते हैं। इस कीबोर्ड में प्रोग्रामेबल कीज और डेडिकेटेड वॉल्यूम नॉब मिलते हैं। विंडोज लॉक कीज इसमें एक्स्ट्रा कंटोल जोड़ती है और 1.8 मीटर रबर केबल कीबोर्ड/डेस्कटॉप के साथ उपयोग करने के लिहाज से उपयोगी हैं। इसमें आपको स्पिल-प्रतिरोधी फ्रेम भी मिलते हैं।

HP GK320 Wired Gaming Keyboard

Value for Money

HP GK320 वायर्ड गेमिंग कीबोर्ड भी अच्छे फीचर से लैस है। इसका मैकेनिकल स्विच 50 मिलियन टाइम उपयोग का दावा करते हैं। इसलिए आप लंबे समय तक इस कीबोर्ड का उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको रेनबो बैकलाइट इफेक्ट मिलते हैं, जो उपयोग के लिहाज से इसे बेहतर बनाता है। यह कीबोर्ड 104-कीज लेआउट के साथ आता है। आपको नम्पैड के साथ एक फुल कीबोर्ड मिलता है।

ASUS TUF M3 Wired Optical Gaming Mouse

Feature Rich

Asus TUF गेमिंग M3 वायर्ड ऑप्टिकल गेमिंग माउस की बात करें, तो यह 7000 DPI सेंसर से लैस है। इसमें आपको कस्टमाइजेबल ऑरा सिंक आरजीबी लाइटिंग मिलते हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को अगले लेवल तक ले जाता है। माउस न सिर्फ उपयोग के लिहाज से बेहतर है, बल्कि यह टिकाऊ भी है। इसमें 20-मिलियन-क्लिक स्विच और ड्यूरेबिलिटी के लिए एक खास तरह का कोटिंग है। यह एर्गोनोमिक शेप में आता है, जो इंटेंस गेमप्ले के दौरान बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। आर्मरी II सॉफ्टवेयर व्यापक कंट्रोल प्रदान करता है, जिससे यूजर प्रोफाइल, लाइटिंग इफेक्ट्स आदि को कस्टमाइज कर सकते हैं।

Croma Gaming Cooling Pad

Feature Rich
Croma Gaming Cooling Pad
₹ 1799
₹ 2500 (29% off)
Buy on Croma

क्रोमा गेमिंग कूलिंग पैड आपके लैपटॉप के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 6.5 – 45 डिग्री तक एडजस्टेबल एंगल प्रदान करता है। यह फीचर उन गेमर्स के लिए बेहतर है, जो अक्सर अपने बिस्तर या सोफे पर खेलते हैं। यह गेमिंग कूलिंग पैड लैपटॉप को अपनी जगह से फिसलन से रोकता है। यह कूलिंग पैड 18 इंच तक के लैपटॉप के लिए उपयुक्त है और 6-ग्रेड स्पीड वाले डुअल 11 सेमी फैन के साथ आता है। हीट इंडिकेशन के लिए इसमें आरजीबी एलईडी की सुविधा है। यह न केवल गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है, बल्कि आंखों और गर्दन पर तनाव को रोकने में भी मदद करता है।

Croma Wired Optical Gaming Mouse

Affordable

क्रोमा का वायर्ड ऑप्टिकल गेमिंग माउस लैपटॉप और डेस्कटॉप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह माउस न सिर्फ टिकाऊ है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी बेहतर है। यह एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आता है और इसमें बेहतर यूज के लिए छह बटन दिए गए हैं। यह न सिर्फ गेमिंग को आसान बनाता है, बल्कि यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह रेनबो कलर एलईडी इफेक्ट के साथ आता है। इसका डिजाइन लंबे समय तक गेमिंग के दौरान पसीने को रोकता है।

HP Polyester Laptop Sleeve

Value for Money
HP Polyester Laptop Sleeve
₹ 1199
₹ 1999 (41% off)
Buy on Croma

यदि आप लैपटॉप गेमर हैं, तो आपके लैपटॉप को ले जाने के लिए एक अच्छा बैग होना जरूरी है। 15 इंच लैपटॉप के लिए HP 600D पॉलिएस्टर कैनवास स्लीव आपके लैपटॉप को पर्याप्त सुरक्षा के साथ स्टाइल प्रदान करता है। यह वाटर रजिस्टेंट मैटीरियल से बना है। यदि आप कभी भारी बारिश में फंस जाते हैं, तो यह आपके डिवाइस की सुरक्षा करता है। इसका गद्देदार कम्पार्टमेंट आकस्मिक धक्कों और खरोंचों से सुरक्षा करता है।

Oakter 2000mAh 1-Port Power Bank

Value for Money

कोई भी गेमर नहीं चाहता है कि उसके गेमिंग सत्र में कोई रुकावट हो। Oakte पावर बैंक एक मिनी यूपीएस है, जो वाई-फाई राउटर के लिए आदर्श विकल्प है। यह 2000mAh लिथियम-आयन बैटरी क्षमता के साथ 4 घंटे तक बैकअप पावर का वादा करता है। प्लग-एंड-प्ले फंक्शनैलिटी आसान इंस्टॉलेशन सुनिश्चित करती है और स्मार्ट चार्जिंग फीचर इसे उपयोगी बनाता है। यह 12 डिवाइस को भी सपोर्ट करता है और सिंगल 2.1 मिमी डीसी सॉकेट पोर्ट से लैस है।

The post गेमर्स के लिए शानदार हैं ये गेमिंग एक्सेसरीज, क्रोमा से खरीदें अभी सस्ते में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-gaming-accessories-available-on-croma/feed/ 0
Croma पर 40,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये मेनस्ट्रीम लैपटॉप्स, देखें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/mainstream-laptops-on-croma-under-rs-40000/ https://www.91mobiles.com/hindi/mainstream-laptops-on-croma-under-rs-40000/#respond Fri, 28 Jul 2023 09:44:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112869 मेनस्ट्रीम लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं, तो परफॉर्मेंस आस्पेक्ट जैसे कि प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज पर जरूर विचार करें।

The post Croma पर 40,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये मेनस्ट्रीम लैपटॉप्स, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप बजट फ्रेंडली लैपटॉप (budget-friendly laptop) की तलाश में हैं, लेकिन परफॉर्मेंस से किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो फिर क्रोमा पर 40,000 रुपये से कम की रेंज में कई मेनस्ट्रीम लैपटॉप्स मौजूद हैं। ये लैपटॉप अफॉर्डेबिलिटी और फंक्शनैलिटी के बीच सही बैलेंस प्रदान करते हैं। इसी वजह से ये वेब ब्राउजिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और मल्टीमीडिया खपत जैसे रोजमर्रा के कार्यों के लिए आदर्श विकल्प हैं। ये लैपटॉप भी अच्छे प्रोसेसर, पर्याप्त रैम व स्टोरेज क्षमता जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं, जो न सिर्फ रोजमर्रा की कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि इसके लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं क्रोमा पर मौजूद 40,000 रुपये से कम वाले मेनस्ट्रीम लैपटॉप के बारे में, जो बेहतर परफॉर्मेंस भी प्रदान करते हैं।

40,000 रु. से कम वाले मेनस्ट्रीम लैपटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

परफॉर्मेंस: मेनस्ट्रीम लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं, तो परफॉर्मेंस आस्पेक्ट जैसे कि प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज पर जरूर विचार करें। फास्ट बूट टाइम और डाटा एक्सेस के लिए कम से कम Intel Core i3 या AMD Ryzen 3 प्रोसेसर, 8GB RAM और सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) वाले लैपटॉप की ही तलाश करें।

डिस्प्ले और ग्राफिक्स: आप बेहतरीन डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन वाले लैपटॉप की ही तलाश करें। डिस्प्ले साइज लगभग 14 से 15.6 इंच और कम से कम FHD रिजॉल्यूशन होना जरूरी है। यदि आप कुछ हल्के गेमिंग या ग्राफिक जैसे कार्य की योजना बना रहे हैं, तो डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप की तलाश करें। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।

बैटरी लाइफ: बैटरी लाइफ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि लैपटॉप का उपयोग चलते-फिरते या पावर आउटलेट से दूर भी करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे लैपटॉप की तलाश करें, जो अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करते हों। आदर्श रूप से लगभग 6-8 घंटे या उससे अधिक की बैटरी लाइफ मिलती है, तो फिर लगातार रिचार्जिंग की चिंता किए बिना काम या मल्टीमीडिया का आनंद ले सकते हैं।

कनेक्टिविटी: आप कनेक्टिविटी ऑप्शन का जरूर ध्यान रखें। इसमें बाहरी डिवाइस को जोड़ने के लिए पर्याप्त यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई और हेडफोन जैक हों। इसके अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ और वेबकैम जैसी सुविधाएं यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ा सकती हैं।

क्रोमा पर 40 हजार रुपये से कम वाले मेनस्ट्रीम लैपटॉप्स

HP 15s-fq2717TU

HP 15s-fq2717TU लैपटॉप Intel Core i3 प्रोसेसर पर रन करता है। इसकी वजह से मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ आपको 512 जीबी एसएसडी की सुविधा मिलती है यानी आपको स्टोरेज को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। डिस्प्ले की बात करें, तो लैपटॉप में 15.6-इंच FHD डिस्प्ले है। इसमें आपको एमएस ऑफिस जैसे सॉफ्टवेयर भी मिलते हैं। आकर्षक डिजाइन के साथ यह लैपटॉप काम और मनोरंजन के लिए एकदम सही है।

Lenovo IdeaPad 3 15ITL6

लेनोवो आइडियापैड 3 लैपटॉप में एंटीग्लेयर तकनीक के साथ 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले है। इसमें क्रिस्प और डिटेल विजुअल्स के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस है। इतना ही नहीं, लैपटॉप एचडी स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो तकनीक से लैस है। लैपटॉप में स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इंटेल कोर i3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB SSD की सुविधा है। इसमें आपको यूएसबी, एचडीएमआई, वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.0 इंटरफेस सहित कई कनेक्टिविटी विकल्प मिल जाते हैं।

ASUS Vivobook 15

Asus Vivobook 15 लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले है। यह इस रेंज में पावरफुल लैपटॉप है, जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। लैपटॉप 11वीं पीढ़ी के Intel Core i3 प्रोसेसर पर रन करता है, जो डेली टास्क के लिहाज से फास्ट और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसमें 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD की सुविधा है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स स्टोरेज को और भी बढ़ा सकते हैं।

Lenovo IdeaPad 3 15ITL6

लेनोवो आइडियापैड 3 लैपटॉप इंटेल कोर i3-1115G4 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 15.6 इंच FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है, जो प्रभावशाली विजुअल्स प्रदान करता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जो यूजर फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD की सुविधा है, जो कि स्टोरेज के लिहाज से आपके लिए पर्याप्त हो सकता है। बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए लैपटॉप डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है।

DELL Inspiron 3000

डेल इंस्पिरॉन 3000 लैपटॉप में आपको 8GB रैम के साथ 11वीं पीढ़ी के Intel Core i3 प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज की बात करें, तो यह 512GB SSD के साथ आता है, जो गेम, हाई-डेफिनिशन मूवी, फोटो और म्यूजिक आदि के लिए पर्याप्त हो सकता है। लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन से लैस है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर है, जो क्रिस्प साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। यह इसे उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है, जो मल्टीमीडिया कंटेंट का ज्यादा उपयोग करते हैं।

HP 15s-eq2213AU

HP के इस लैपटॉप में 15 इंच का एलईडी डिस्प्ले है, जो अधिकांश यूजर्स के लिए पर्याप्त हो सकता है। यह लैपटॉप 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD के साथ आता है। 512GB SSD की वजह से आपको स्टोरेज के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। लैपटॉप AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर पर रन करता है, जो परफॉर्मेंस के मामले में कुशल है।

HP 14s-fq1089AU

HP 14s-fq1089AU लैपटॉप में 14-इंच FHD IPS डिस्प्ले है, जो वाइब्रेंट कलर के साथ बेजोड़ क्वालिटी प्रदान करता है। यह AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर पर रन करता है। इसलिए लैपटॉप कैज़ुअल गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ब्राउजिंग के दौरान सहज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें आपको 512GB NVMe SSD की सुविधा मिलती है, जो डाटा स्टोरेज के लिहाज से पर्याप्त हो सकता है। आपको डुअल स्पीकर भी मिलते हैं, जो बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस सुनिश्चित करते हैं।

The post Croma पर 40,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये मेनस्ट्रीम लैपटॉप्स, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mainstream-laptops-on-croma-under-rs-40000/feed/ 0
70000 रुपये से कम में खरीदें ये प्रीमियम लैपटॉप, देखें क्रोमा पर क्या हैं ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/top-premium-laptops-on-croma-under-rs-70000/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-premium-laptops-on-croma-under-rs-70000/#respond Fri, 28 Jul 2023 06:43:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112822 किसी भी लैपटॉप को 'प्रीमियम' टैग हासिल करने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस पेशकश की जरूरत होती है। जैसे कि इन लैपटॉप में कम से कम Intel Core i5 या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर होनी चाहिए।

The post 70000 रुपये से कम में खरीदें ये प्रीमियम लैपटॉप, देखें क्रोमा पर क्या हैं ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप प्रीमियम लैपटॉप (premium laptops) खरीदने की सोच रहे हैं,तो फिर एक ऐसा डिवाइस खरीदना चाहेंगे, जो न सिर्फ अच्छा परफॉर्म करे,बल्कि अच्छा दिखे और पोर्टेबल भी हो। इन लैपटॉप में आप मैटेलिक बिल्ड, पावरफुल प्रोसेसर्स और स्लिम फॉर्म फैक्टर की भी अपेक्षा कर रहे होंगे। वैसे, देखा जाए, तो इन फीचर्स से लैस लैपटॉप आम तौर पर काफी महंगे होते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा भी नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए क्रोमा पर उपलब्ध कुछ प्रीमियम लैपटॉप की जानकारी लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 70 हजार रुपये से कम है।

प्रीमियम लैपटॉप खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

प्रोसेसर: किसी भी लैपटॉप को ‘प्रीमियम’ टैग हासिल करने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस पेशकश की जरूरत होती है। जैसे कि इन लैपटॉप में कम से कम Intel Core i5 या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर होनी चाहिए। आप इन प्रोसेसर की पीढ़ी पर ध्यान दें, क्योंकि इस प्राइस रेंज में आपको लेटेस्ट पीढ़ी नहीं मिलेगी, मगर खरीदारी के दौरान बहुत अधिक समझौता भी न करें।

डिस्प्ले साइज: लैपटॉप प्रीमियम है, तो फिर कहीं भी ले जाने के लिए पोर्टेबल होना चाहिए। जैसे कि अधिकांश प्रीमियम लैपटॉप इस रेंज में 15-इंच साइज में आती हैं। यह साइज पोर्टेबिलिटी और इमर्सन के बीच एक अच्छा संतुलन प्रदान करती हैं।

रैम और स्टोरेज: नया लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं, तो फिर कोशिश करें कि रैम कम से कम 8 जीबी जरूर हो। खासकर जो लोग अपने लैपटॉप पर अधिक रिसोर्स-इंटेंसिव एप्लिकेशंस चलाने की योजना बना रहे हैं, वे अधिक रिसोर्स वाले लैपटॉप खरीदने का विचार बना सकते हैं। अगर स्टोरेज की बात करें, तो SSD स्टोरेज और कम से कम 256GB की क्षमता वाले लैपटॉप पर ही विचार करें।

कीबोर्ड और टचपैड: यह जरूर देख लें कि लैपटॉप के कीज के बीच पर्याप्त स्पेस हों ताकि टाइपिंग के दौरान आपको कोई परेशानी न हों। जहां तक ​​टचपैड की बात है, तो मल्टीटच जेस्चर सपोर्ट के साथ टच सटीक होनी चाहिए।

क्रोमा पर 70,000 रुपये से कम में उपलब्ध टॉप प्रीमियम लैपटॉप

HP 15s-fr4000TU

HP 15s लैपटप में आपको 15.6-इंच FHD डिस्प्ले मिलता है। यह पोर्टेबिलिटी के हिसाब से भी बढ़िया है। लैपटॉप में 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है, जो बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करता है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 512GB SSD की सुविधा है। साथ ही, ग्राफिक्स के लिए इंटेल आईरिस एक्सई इंटीग्रेटेड जीपीयू है यानी आप चाहें, तो इस लैपटॉप पर कैजुअल गेमिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

ASUS Vivobook 16X

ASUS Vivobook 16X लैपटॉप की बात करें, तो इसमें आपको अपेक्षाकृत कम कीमत में बहुत सारे फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। खासकर यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो शार्प डिस्प्ले की तलाश में रहते हैं, जैसे कि फोटोग्राफर्स। इसके अलावा, यह लैपटॉप पावरफुल भी है। इसमें आपको AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर मिलता है, जो 16GB रैम से लैस है। आपको 512GB SSD की सुविधा भी मिलती है, जो स्टोरेज के लिहाज से पर्याप्त होनी चाहिए।

Acer Aspire 5

जो लोग पावरफुल लैपटॉप की तलाश में हैं, उनके लिए एसर का यह वैल्यू फॉर मनी लैपटॉप है। लैपटॉप की खासियत है कि इसमें आपको 12जीबी रैम के साथ 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिल जाता है। इसका मतलब है कि यह आपके अधिकतर कार्य को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसमें 512GB SSD की सुविधा भी मिलती है यानी फास्ट बूट के साथ लोड टाइम भी कम होगा। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 15.6-इंच FHD स्क्रीन है, जो अधिकांश यूजर्स के लिए ठीक होनी चाहिए।

HP Pavilion 15-eg2009TU

एचपी पवेलियन 15 उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो आकर्षक और स्टाइलिश लैपटॉप की तलाश में हैं। इसमें 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले है। बड़ी स्क्रीन बावजूद इसे कैरी करना आसान है। लैपटॉप को पावर देने के लिए इसमें 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है, जो 8GB रैम के साथ आता है। इसके आपको स्मूथ परफॉर्मेंस मिल सकती है। इसमें 512GB SSD भी मिलती है, जो अधिकांश यूजर्स के लिए पर्याप्त हो सकती है।

Lenovo IdeaPad Slim 3

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर पर रन करता है। यह बैटरी से समझौता किए बिना बेहतर परफॉर्मेंस का वादा करता है। लैपटॉप में 8GB DDR4 रैम के साथ 512GB स्टोरेज की सुविधा है। यह फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। लैपटॉप में FHD रिजॉल्यूशन के साथ 15.6 इंच का बड़ा पैनल भी है।

Dell Inspiron 3520

डेल इंस्पिरॉन 3520 लैपटॉप 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर पर रन करता है। यह रिसोर्स-इंटेंसिव कार्यों के दौरान भी बेहतर परफॉर्मेस सुनिश्चित करता है। लैपटॉप में आपको 512GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम की सुविधा मिलती है, जो अधिकांश उपयोग के मामलों में पर्याप्त होनी चाहिए। इसमें 15.6-इंच FHD रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जो लिस्ट में अन्य लैपटॉप के बराबर है।

ASUS Vivobook 15 X1502ZA

Asus Vivobook 15 लैपटॉप में 15-इंच FHD रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है, जो क्रिस्प और क्लियर विजुअल्स प्रदान करती है। चीजों को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसमें 8 जीबी रैम के साथ 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है। स्टोरेज की बात करें, तो यह 512GB SSD से लैस है यानी आपको क्विक लोड टाइम के साथ भरपूर स्टोरेज स्पेस भी मिलती है। यह लैपटॉप इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है, जो आमतौर पर औसत उपयोग के मामलों में बेहतर ग्राफिकल परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

The post 70000 रुपये से कम में खरीदें ये प्रीमियम लैपटॉप, देखें क्रोमा पर क्या हैं ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-premium-laptops-on-croma-under-rs-70000/feed/ 0
क्रोमा पर बजट में मिल रहे ये Headphones, देखें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/best-budget-headphones-available-on-croma/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-budget-headphones-available-on-croma/#respond Fri, 28 Jul 2023 04:37:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112796 बजट हेडफोन खरीदते समय सबसे जरूरी चीज है ऑडियो क्वालिटी। आप ऐसे हेडफोन की तलाश करें, जो बैलेंस्ड और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हों

The post क्रोमा पर बजट में मिल रहे ये Headphones, देखें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप बजट रेंज में हाई-क्वालिटी वाले हेडफोन की तलाश कर रहे हैं, तो फिर आप सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए क्रोमा पर उपलब्ध अच्छी क्वालिटी वाले हेडफोन की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे बजट रेंज में खरीद सकते हैं। ये बजट-फ्रेंडली हेडफोन कुछ बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं, जो इन्हें गेमर्स, म्यूजिक लवर्स और पेशेवरों के लिए आदर्श विकल्प बनाते हैं। इसमें आपको इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस, एर्गोनोमिक डिजाइन से लेकर बेहतर कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। आइए जान लेते हैं क्रोमा पर मौजूद कुछ अच्छे बजट फ्रेंडली हेडफोंस के बारे में, जो साउंड क्वालिटी के मामले में भी बेहतर हैं।

बजट हेडफोन खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

ऑडियो क्वालिटी: बजट हेडफोन खरीदते समय सबसे जरूरी चीज है ऑडियो क्वालिटी। आप ऐसे हेडफोन की तलाश करें, जो बैलेंस्ड और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हों। साथ ही, आपको क्लियर हाई, रिच मिड्स और डीप बास मिलते हों। यह सुनिश्चित करने के लिए रिव्यूज पढ़ें और प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशंस की जांच करें।

कंफर्ट और ड्यूरेबिलिटी: खासकर जब आप लंब समय तक हेडफोन का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, तो फिर कंफर्ट काफी जरूरी है। …तो आप ऐसे हेडफोन की तलाश करें, जो एडजस्टेबल हेडबैंड, कुशन वाले ईयर कप्स और हल्के डिजाइन के साथ आते हों। इसके अलावा, हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी की जांच जरूर करें।

कनेक्टिविटी विकल्प: हेडफोन खरीदने के दौरान उपलब्ध कनेक्टिविटी ऑप्शंस को जरूर चेक लें। अधिकांश बजट हेडफोन 3.5 मिमी ऑडियो जैक या यूएसबी जैसे वायर्ड कनेक्शन का उपयोग करते हैं। हालांकि कुछ मॉडल ब्लूटूथ जैसे वायरलेस कनेक्टिविटी विकल्प भी प्रदान करते हैं, जो अतिरिक्त सुविधा और फ्लैक्सिबिलिटी प्रदान कर सकते हैं। फिर तय करें कि कौन-सा कनेक्शन टाइप आपकी जरूरतों के अनुरूप है। साथ ही, अपने डिवाइस के साथ कंपैटिबिलिटी को जरूर चेक कर लें।

नॉइज आइसोलेशन: यदि आपके आसपास काफी शोर रहता है या फिर आप बिना ध्यान भटकाए अपने म्यूजिक या गेमिंग सत्र में डूब जाना चाहते हैं, तो ऐसे हेडफोन की तलाश करें, जो प्रभावी नॉइज आइसोलेशन प्रदान करते हों। जिसमें खासकर क्लोज्ड-बैक डिजाइन और कुशन वाले ईयर कप हों, जो बाहरी साउंड को रोकने में मदद कर सकते हैं। इससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी ऑडियो सामग्री का आनंद ले सकते हैं।

क्रोमा पर मौजूद बेस्ट ओवर-द-ईयर हेडफोंस

Croma CREEH1903sHPA1 Bluetooth Headphone with Mic

Feature Rich

क्रोमा का यह हेडफोन 40 मिमी ड्राइवर के साथ आता है, जो इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें आपको तेज साउंड के साथ क्लियर बास मिलता है। इस ऑन-ईयर हेडफोन का लंबे समय तक उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आराम के लिए गद्देदार ईयर कुशन की सुविधा है। कंट्रोल पैनल को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के म्यूजिक को मैनेज कर सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन माइक की सुविधा है, जो कम्युनिकेशन के लिए क्रिस्प और बेहतर ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, हेडफोन वायरलेस ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और 3.5 मिमी औक्स केबल के माध्यम से वायर्ड ऑपरेशन को सपोर्ट करते हैं। 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ और हल्के-फोल्डेबल डिजाइन के साथ यह चलते-फिरते म्यूजिक लवर्स के लिए बेहतर पोर्टेबल विकल्प हो सकता है।

Croma CREEH1904sHPA4 Bluetooth Headphone with Mic

Value for Money

क्रोमा का यह हेडफोन 40 मिमी डायनैमिक ड्राइवर्स के साथ बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह हेडफोन शार्प हाई और पावरफुल बास से लैस है। खासकर एर्गोनोमिक डिजाइन और गद्देदार ईयर कुशन की वजह से लंबे समय तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें 40 घंटे तक की सुपरमैसिव बैटरी लाइफ के साथ नॉन-स्टॉप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं या अपने पसंदीदा शो देख सकते हैं। हेडफोन वायरलेस ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और औक्स केबल के साथ पैसिव ऑपरेशन दोनों को सपोर्ट करता है। बिल्ट-इन माइक क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें आपको कंट्रोलर को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और वॉल्यूम, ट्रेबल और बास को एडजेस्ट करने की सुविधा मिलती है।

ZEBRONICS Paradise Bluetooth Headset with Mic

जेब्रोनिक्स का यह ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन माइक के साथ आता है। इसमें आपको लंबे समय तक उपयोग के लिए आरामदायक ईयरकप के साथ 11 घंटे की लंबी बैटरी प्लेबैक टाइम की सुविधा मिलती है। हेडफोन में बिल्ट-इन माइक है। साथ ही, मीडिया कंट्रोल के लिए इसमें आपको वॉल्यूम एडजेस्टमेंट और प्लेबैक कंट्रोल मिलते हैं। इसमें एंड्रॉयड/आईओएस डिवाइस के लिए वॉयस असिस्टेंट और एफएम रेडियो भी शामिल है। 40 मिमी ड्राइवरों के साथ हेडफोन बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।

ZEBRONICS Storm Wired Headphone with Mic

Budget Option

जेब्रोनिक्स के इस हेडफोन की बात करें, तो इसमें आपको 3.5 मिमी कनेक्टर मिलता है, जिसका मतलब है कि इसे फोन और टैबलेट के साथ आसानी से उपयोग किया जा सकता है। बिल्ट-इन ओमनीडायरेक्शनल माइक्रोफोन की वजह से क्लियर वॉयस मिलती है। इस हेडसेट में आपको एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ एडजेस्टेबल हेडबैंड और रबर फिनिश के साथ सॉफ्ट ईयर कप्स मिलते हैं। यह 20Hz से 20kHz की फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स और 40 मिमी ड्राइवर से लैस है, जो अच्छी साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।

SONY MDR-ZX110AP Wired Headphone with Mic

Feature Rich

Sony MDR-ZX110AP ऑन-ईयर हेडफोन 30 मिमी डायनैमिक ड्राइवर से लैस है, जो बेहतर बास और क्रिस्टल-क्लियर साउंड क्वालिटी का दावा करता है। इसमें बिल्ट-इन माइक के साथ इन-लाइन रिमोट कंट्रोल की सुविधा है, जो कॉल और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल करना आसान बनाती है। आपको हेडफोन में 3.5 मिमी वायर्ड कनेक्टर मिलते हैं यानी आप अलग-अलग डिवाइस के साथ भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसमें गोल्ड प्लेटेड, 4-कंडक्टर एल-शेप्ड स्टीरियो मिनी प्लग विश्वसनीय कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करता है। अन्य फीचर की बात करें, तो 98 dB/mW की सेंसिटिविटी, 24 Ohms impedance, 12Hz-22000Hz की फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स और 1.2-मीटर केबल शामिल हैं।

Ambrane HP100 Headphone with Mic

Budget Option

एम्ब्रेन एचपी100 हेडफोन में बिल्ट-इन माइक्रोफोन है, जो इसे फोन कॉल और वीडियो चैट के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। यह प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। इसमें लंबे समय तक आरामदायक इस्तेमाल के लिए सॉफ्ट और फ्लैक्सिबल ईयरकप दिए गए हैं। इसका हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।

The post क्रोमा पर बजट में मिल रहे ये Headphones, देखें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-budget-headphones-available-on-croma/feed/ 0
ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट हैं ये पोर्टेबल Bluetooth speakers, अभी क्रोमा से खरीदें सस्ते में https://www.91mobiles.com/hindi/portable-bluetooth-speakers-on-croma-for-travellers/ https://www.91mobiles.com/hindi/portable-bluetooth-speakers-on-croma-for-travellers/#respond Thu, 27 Jul 2023 11:22:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112772 अगर ट्रैवल के लिए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर साइज और वजन का खास ख्याल रखें।

The post ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट हैं ये पोर्टेबल Bluetooth speakers, अभी क्रोमा से खरीदें सस्ते में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप ट्रैवल पर जाते हैं और आपके पास एक बढ़िया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर (Bluetooth speakers) हो, तो फिर आनंद कुछ और ही हो जाता है। चाहें आप नए डेस्टिनेशंस को एक्सप्लोर कर रहे हों, समुद्र किनारे लहरों का आनंद ले रहे हों या फिर पार्क में पिकनिक का मजा ले रहे हों, ये कॉम्पैक्ट पोर्टेबल स्पीकर अपनी बेहतरीन साउंड क्वालिटी से एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। यूं कह सकते हैं आपका आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आप पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय क्रोमा पर कुछ बेहतरीन पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर सस्ते में खरीद सकते हैं, जो ट्रैवल के दौरान आपका आदर्श साथी बन सकता है।

Portable Bluetooth speakers खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

पोर्टेबिलिटी: अगर ट्रैवल के लिए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर साइज और वजन का खास ख्याल रखें। कॉम्पैक्ट और हल्के ब्लूटूथ स्पीकर की तलाश करें, ताकि अत्यधिक भार या बोझ डाले बिना बैकपैक में आसानी से फिट हो सके।

बैटरी लाइफ: ट्रैवल के दौरान आप चलते-फिरते स्पीकर का उपयोग कर रहे होंगे, इसलिए बैटरी लाइफ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसलिए बेहतरीन बैटरी बैकअप वाले स्पीकर की ही तलाश करें। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं से लैस है, तो फिर यात्रा के दौरान ये फायदेमंद हो सकते हैं।

ड्यूरेबिलिटी: ब्लूटूथ स्पीकर के ड्यूरेबिलिटी का ख्याल रखना जरूरी है। इसलिए ऐसे स्पीकर की तलाश करें, जो water-resistant या फिर वाटरप्रूफ हो। ये पानी के छींटों, बारिश या आकस्मिक रिसाव से इसे बचा सकता है। इसके अलावा, शॉकप्रूफ या मजबूत डिजाइन इसे धक्कों और पानी की बूंदों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।

कनेक्टिविटी : पोर्टेबल स्पीकर के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तो जरूरी है ही साथ ही ऐसे स्पीकर पर विचार करें, जो अतिरिक्त पोर्ट या मेमोरी कार्ड स्लॉट जैसी सुविधाओं से लैस हों। यह आपको वायर्ड कनेक्शन और मेमोरी कार्ड की मदद से सीधे म्यूजिक चलाने की सुविधा देते हैं।

Croma पर ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स

Croma 2W Portable Bluetooth Speaker

Affordable

क्रोमा का यह पोर्टेबल स्पीकर ब्लूटूथ v5.0 के साथ आता है, जिसकी मदद से अपने पसंदीदा गानों को वायरलेस तरीके से स्ट्रीम कर सकते हैं। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन और हुक-शेप्ड क्लिप में आता है और इसे आसानी से बैग के साथ जोड़ सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन की सुविधा है, जो हैंड्स-फ्री कॉलिंग को आसान बना देता है। स्पीकर में 300mAh की बैटरी है, जिससे 4 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।

Eleon Megh 2.0 5W Portable Bluetooth Speaker

Value for Money

Eleon का यह पोर्टेबल स्पीकर 5 वाट ऑडियो आउटपुट के साथ आता है और ब्लूटूथ 5.0 के माध्यम से ट्रू वायरलेस स्टीरियो स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। स्पीकर 10 घंटे तक की शानदार बैटरी लाइफ से लैस है। इसमें IP67 वॉटरप्रूफ डिजाइन है, इसलिए ट्रैवल के दौरान बिना किसी चिंता के विभिन्न परिस्थितियों में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए बढ़िया है। साथ ही, यह स्पीकर आरजीबी एलईडी लाइट जैसे फीचर से लैस है।

Croma 5W Portable Bluetooth Speaker

Value for Money

क्रोमा के इस पोर्टेबल स्पीकर की बात करें, तो यह यूएसबी और मेमोरी कार्ड सहित कई कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करता है। आप इसे अलग-अलग डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट और म्यूजिक चला सकते हैं। यह स्पीकर 21 घंटे की शानदार बैटरी लाइफ के साथ 5 वॉट का पावर आउटपुट देता है। इसका मतलब है कि आप इस पोर्टेबल स्पीकर पर लंबे समय तक म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

Eleon Kedar 2.0 15W Portable Bluetooth Speaker


Eleon Kedar 2.0 कॉम्पैक्ट साइज वाला पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है। यह हल्के वजन में आता है, इसलिए इसे कैरी करना आसान है। स्पीकर में 15W ट्रू आरएमएस ऑडियो आउटपुट है, जो बेहतर बास और क्लियर ट्रेबल्स प्रदान करता है। यह 8 घंटे तक के प्लेबैक टाइम के साथ आता है। इसे आप ब्लूटूथ 5.0, औक्स या मेमोरी कार्ड के माध्यम से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके IP67 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि वाटर रेजिस्टेंट के साथ आप इसे विभिन्न परिस्थितियों में आसाने से उपयोग में ला सकते हैं। इसमें इन-बिल्ड माइक्रोफोन की वजह से हैंड्स-फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

pTron Sonor Evo 5 Watt Portable Bluetooth Speaker

Budget Option

pTron के इस ब्लूटूथ स्पीकर में बेहतर बास और साउंड क्वालिटी के लिए 5W डायनैमिक स्पीकर और 40 मिमी ड्राइवर साइज की सुविधा है। इसमें इन-बिल्ड 1200mAh की रिचार्जेबल बैटरी है, जिससे आपको 6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 120 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलती है। ब्लूटूथ v5.1 वायरलेस तकनीक की वजह से 10 मीटर तक मजबूत और स्टेबल कनेक्टिविटी का आनंद ले सकते है। इसका स्लीक और कॉम्पैक्ट साइज इसे ट्रैवल के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

Croma 35W Portable Bluetooth Speaker

Premium

क्रोमा का यह स्पीकर IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्पीकर 35W आउटपुट प्रदान करता है। इसमें 12.5 घंटे तक के प्लेटाइम के साथ बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। यह ब्लूटूथ v5.0 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि इसका हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे कहीं भी कैरी करना आसान बनाता है।

Croma 8W Portable Bluetooth Speaker

Value for Money

क्रोमा का यह स्पीकर 8W की पावर से लैस है। यह फास्ट और स्टेबल कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.0 के साथ भी आता है। इसमें आपको टीएफ कार्ड स्लॉट भी मिलता है, जिसकी मदद से आप बिना किसी अन्य डिवाइस को जोड़े भी म्यूजिक चला सकते हैं। स्पीकर का रिचार्जेबल और पोर्टेबल डिजाइन इसे कहीं भी ले जाना आसान बनाता है। यह 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है यानी आपको ट्रैवल के दौरान बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

The post ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट हैं ये पोर्टेबल Bluetooth speakers, अभी क्रोमा से खरीदें सस्ते में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/portable-bluetooth-speakers-on-croma-for-travellers/feed/ 0
क्रोमा पर मौजूद हैं ये बेस्ट प्रिंटर्स, होम-ऑफिस के लिए हो सकते हैं परफेक्ट ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/best-printers-on-croma-for-home-office/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-printers-on-croma-for-home-office/#respond Thu, 29 Jun 2023 06:09:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108701 अगर आपको कम संख्या में प्रिंट निकालने की जरूरत पड़ती है, तो फिर इंकजेट प्रिंटर बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

The post क्रोमा पर मौजूद हैं ये बेस्ट प्रिंटर्स, होम-ऑफिस के लिए हो सकते हैं परफेक्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप घर या फिर ऑफिस के लिए प्रिंटर की तलाश कर रहे हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। बाजार में HP, Xerox, Canon जैसे लोकप्रिय ब्रांड के शानदार प्रिंटर्स मौजूद हैं, जो न सिर्फ हाई क्वालिटी प्रिंट देते हैं, बल्कि इन्हें किफायती रेंज में भी खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में हमने ऑल-इन-वन प्रिंटर्स के साथ-साथ कलर प्रिंटर्स को भी शामिल किया है। ये प्रिंटर कई उपयोगी फीचर से लैस हैं, जो प्रिंटिंग प्रोसेस को आसान बनाते हैं। आइए जान लेते हैं क्रोमा पर उपलब्ध कुछ बेहतरीन प्रिंटर की डिटेल्स।

घर या ऑफिस के लिए प्रिंटर खरीदने से पहले ख्याल रखें

इंकजेट या लेजर प्रिंटर्सः अगर आपको कम संख्या में प्रिंट निकालने की जरूरत पड़ती है, तो फिर इंकजेट प्रिंटर बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर आप लेजर जेट प्रिंटर्स खरीदते हैं, तो फिर कम समय में ज्यादा संख्या में प्रिंट निकाल सकते हैं।

डीपीआई और पीपीएम: डीपीआई की बात करें, तो जितनी अधिक डीपीआई (डॉट्स प्रति इंच) होगी उतनी अधिक रिजॉल्यूशन वाली इमेट आप प्रिंट कर पाएंगे। वहीं पीपीएम (पेज-प्रति-मिनट) इंडिकेटर्स दर्शाता है कि एक मिनट में कितने पेज प्रिंट कर सकते हैं। अगर आप प्रिंटिंग स्पीड का आइडिया लगाना चाहते हैं, तो फिर प्रिंटर के पीपीएम काउंट पर नजर रखें।

कनेक्टिविटीः प्रिंटर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी कनेक्टिविटी जैसे फीचर काफी उपयोगी होते हैं। इसके आपको दूसरे डिवाइस से भी प्रिंट भेजने का विकल्प मिलता है, जो फिजिकली प्रिंटर से कनेक्ट नहीं होते हैं, जैसे कि स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि।

क्रोमा पर घर-ऑफिस के लिए उपलब्ध बेस्ट प्रिंटर्स

Canon Image Class LBP6030w Wireless Color Laserjet Printer

कैनन इमेज क्लास LBP6030w प्रिंटर वाई-फाई कनेक्टिविटी के विकल्प के साथ आता है। इससे आपको दूसरे डिवाइस से वायरलेस तरीके से प्रिंट भेजने की सुविधा मिल जाती है। यह प्रिंटर काफी कुशल है और पीजी-47 इंक कार्ट्रिज के साथ 400 पेज आसानी से प्रिंट कर सकते हैं। इसमें आपको ‘ऑटो पावर ऑन’ फीचर भी मिलता है। इससे प्रिंटर के ऑफ होने की स्थिति में भी प्रिंट कमांड मिलने पर यह ऑटोमैटिकली ऑन हो जाता है।

HP Deskjet Ink Efficient 2776 Wireless Color All-in-One Inkjet Printer

अगर आपको घर या फिर ऑफिस के लिए प्रिंटर की जरूरत है, तो फिर आप एचपी डेस्कजेट इंट इफिसिएंट 2776 प्रिंटर के बारे में भी सोच सकते हैं। यह फ्लैट बेट स्कैनर के साथ आता है और इसका अधिकतम ड्यूटी साइकिल 1000 पेज है। इसका मतलब है कि प्रिंटर बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है और यह डेली प्रिंटिंग की जरूरत को आसानी से हैंडल कर सकता है। यह प्रिंटर हाई-क्वालिटी प्रिंट्स के लिए एचपी थर्मल इंकजेट टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। इस प्रिंटर में आपको मैनुअल डुपलैक्स प्रिंटर फीचर भी मिलते हैं।

Xerox Phaser Wireless Laserjet Printer

Value for Money

यदि आप हैवी ड्यूटी वाले बेस्ट प्रिंटर की तलाश में हैं, तो फिर Xerox का यह प्रिंटर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह प्रिंटर 15,000 पेज प्रति माह के ड्यूटी साइकिल के साथ आता है। प्रिंट का रिजॉल्यूशन 600×600 DPI है यानी यूजर इससे हाई-रिजॉल्यूशन इमेज प्रिंट कर सकते हैं। यह प्रिंटर स्पीड और इफिशियंसी के मामले में भी बेहतर है। अगर आपको ज्यादा प्रिंट की जरूरत है, तो फिर यह बेस्ट च्वाइस हो सकता है।

HP Laser 108w Wireless Black & White Laserjet Printer

यह एचपी प्रिंटर वाई-फाई डायरेक्ट के साथ आता है, जो प्रिंटिंग एक्सपीरियंस को फास्ट और आसान बनाता है। एचपी लेजर 108w आपको एचपी स्मार्ट ऐप की मदद से कहीं से भी प्रिंट करने की सुविधा देता है। वायर्ड कनेक्टिविटी को USB 2.0 पोर्ट द्वारा हैंडल किया जाता है। इसकी प्रिंटिंग स्पीड 21 पीपीएम तक और ड्यूटी साइकिल 10,000 पेज तक है। यदि आप घरेलू-ऑफिस उपयोग के लिए कॉम्पैक्ट और कुशल प्रिंटर चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक और शानदार ऑप्शन है।

Canon Pixma Multi-Function All-in-One Inkjet Printer

Budget Option

यह ऑल-इन-वन मल्टीफक्शन प्रिंटर है, जो कि फीचर-पैक है। प्रिंटर ऑटो पावर-ऑन फीचर से लैस है, जो किसी भी कनेक्टेड डिवाइस से प्रिंट कमांड का पता चलने पर प्रिंटर को ऑटोमैटिकली ऑन कर देता है। इस प्रिंटर में डायरेक्ट प्रिंट स्टैंडर्ड (डीपीएस) फीचर भी मिलता है, जो आपको सीधे डिजिटल कैमरे से प्रिंट करने की सुविधा देता है। इस AIO प्रिंटर का उपयोग सामान्य प्रिंट कार्य करने के अलावा स्कैन और कॉपी जैसे कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।

Canon Pixma E4570 Wireless Color All-in-One Printer

Feature Rich

Canon Pixma E4570 प्रिंटर इस लिस्ट में एक और AIO प्रिंटर है। यह प्रिंट, स्कैन, कॉपी और फैक्स जैसे फैक्शंस के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 12,000 प्रिंट तक का ड्यूटी साइकिल भी है। इस प्रिंटर पर आपको ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग फीचर भी मिलता है, जो दोनों तरफ से ऑटोमैटिकली प्रिंट करने की सुविधा देता है। प्रिंटिंग को आसान बनाने के लिए ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर भी है। अच्छी बात यह है कि इसमें मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग फीचर भी मिलते हैं। Canon Pixma E4570 में 5.2cm मोनो एलसीडी डिस्प्ले भी है।

Canon Pixma G2020MF Color All-in-One Ink Tank Printer

Feature Rich

Canon Pixma G2020MF हमारे प्रिंटर की सूची में अंतिम है। यह प्रिंटर भी क्रोमा पर उपलब्ध है। इसमें कॉपी, प्रिंट, स्कैन जैसे फंक्शन हैं। साथ ही, आपको सभी बेसिक फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें 3,000 पेज ड्यूटी साइकिल है, जिसका अर्थ है कि प्रिंटर घरेलू और ऑफिस यूज के लिए विश्वसनीय है। इस AIO प्रिंटर में USB 2.0 कनेक्टिविटी भी है। इसमें 5.08 सेमी एलसीडी मिलती है, जो प्रिंटर का उपयोग करना आसान बनाती है।

 

The post क्रोमा पर मौजूद हैं ये बेस्ट प्रिंटर्स, होम-ऑफिस के लिए हो सकते हैं परफेक्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-printers-on-croma-for-home-office/feed/ 0
15 इंच वाले ये हैं बेस्ट लैपटॉप, 40 हजार रुपये से कम में क्रोमा पर उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/best-15-inch-laptops-on-croma-under-rs-40000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-15-inch-laptops-on-croma-under-rs-40000/#respond Wed, 28 Jun 2023 10:30:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108604 लैपटॉप खरीदने से पहले बैटरी लाइफ को जरूर चेक कर लें। देख लें कि बैटरी बैकअप अच्छी हो, खासकर 6-8 घंटे का बैकअप हो तो आपके लिए कार्य करना आसान हो जाएगा।

The post 15 इंच वाले ये हैं बेस्ट लैपटॉप, 40 हजार रुपये से कम में क्रोमा पर उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप बहुत ज्यादा खर्च किए बिना एक पावरफुल लैपटॉप की तलाश में हैं, तो यहां हमने 40,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले कुछ अच्छे 15 इंच लैपटॉप की लिस्ट तैयार की है। अच्छी बात है कि ये लैपटॉप परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी, अफॉर्डेबिलिटी के मामले में सही संतुलन प्रदान करते हैं। यही वहज है कि ये इन्हें अलग-अलग कार्यों के लिहाज से आदर्श ऑप्शन बनाते हैं। बड़ी स्क्रीन की वजह से कार्यों के बेहतर तरीके से कर पाएंगे। भले ही आप स्टूडेंट, प्रोफेशनल या फिर कैजुअल यूजर क्यों न हों, ये लैपटॉप आपके लिए ‘वैल्यू फॉर मनी’ साबित हो सकते हैं।

लैपटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

डिस्प्ले और ग्राफिक्सः अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर कोशिश करें कि डिस्प्ले कम से कम फुलएचडी रिजॉल्यूशन हो। अगर आप गेमिंग या फिर मल्टीमीडिया यूज के लिए लैपटॉप खरीदना चाह रहे हैं, तो फिर ध्यान रखें कि Nvidia या AMD का डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड जरूर हों।

कनेक्टिविटी और पोर्टः लैपटॉप खरीदने से पहले कनेक्टिविटी ऑप्शन को जरूर चेक कर लें, जैसे कि यूएसबी पोर्ट्स ( यूएसबी 3.0 या फिर इससे ऊपर का वर्जन जरूर हो) एचडीएमआई और एसडी कार्ड ऑप्शन को भी चेक कर लें। यदि मल्टीपल यूएसबी पोर्ट्स हैं, तो आप ज्यादा एक्सटर्नल डिवाइस को बिना किसी परेशानी के कनेक्ट कर पाएंगे।

बैटरी लाइफः लैपटॉप खरीदने से पहले बैटरी लाइफ को जरूर चेक कर लें। देख लें कि बैटरी बैकअप अच्छी हो, खासकर 6-8 घंटे का बैकअप हो तो आपके लिए कार्य करना आसान हो जाएगा।

क्रोमा पर उपलब्ध 40,000 रुपये से कम में उपलब्ध बेस्ट 15-इंच लैपटॉप्स

Lenovo IdeaPad 3 15ITL6

Budget friendly

लेनोवो आइडियापैड 3 15ITL6 वर्सटाइल लैपटॉप है, जो कई बेहतरीन फीचर से लैस है। इसमें एंटी-ग्लेयर तकनीक के साथ 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। लैपटॉप में 8GB रैम और 256GB SSD की सुविधा है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पर्याप्त स्टोरेज भी प्रदान करता है। इसमें बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी और एचडी स्पीकर दिए गए हैं।

Asus Vivobook 15 90NB0TY5-M03EN0

Feature Rich

आसुस वीवोबुक 15 में 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले है। यह इंटेल कोर i3 11th जेन प्रोसेसर के साथ आता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। लैपटॉप में आपको 8GB DDR4 रैम और 512GB एसएसडी की सुविधा मिलती है। इसमें जरूरत के लिए आपको काफी मेमोरी और स्टोरेज मिल जाती है। यह विंडोज 11 होम पर रन करता है। इसमें आपको कई अच्छे फीचर्स भी मिल जाते हैं। साथ ही, यह इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स से लैस है।

HP 15s-eq2212AU

Feature Rich
HP 15s-eq2212AU

37,990
₹ 45,994
Buy on Croma

एचपी का HP 15s-eq2212AU लैपटॉप AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 15.6-इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है, जो बेहतर विजुअल्स प्रदान करता है। रैम और स्टोरेज की बात करें, तो लैपटॉप 8GB DDR4 रैम और 512GB एसएसडी के साथ आता है। यह विंडोज 11 होम पर रन करता है। लैपटॉप यूजर फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है, जो उपयोग करने में भी आसान है। लैपटॉप में AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कई सारे एक्सटर्नल पोर्ट्स मिल जाते हैं।

Lenovo IdeaPad 3 15ITL6

Feature Rich

लेनोवो आइडियापैड 15ITL6 लैपटॉप 11th जेन इंटेल कोर i3-1115G4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ इसमें 8GB DDR4 रैम की सुविधा है। डिस्प्ले की बात करें, तो लैपटॉप में 15.6-इंच FHD एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है, जो बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है। इसमें 512GB SSD की सुविधा दी गई है यानी डाटा स्टोरेज के लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, इसमें इंटीग्रेटेड इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स, डॉल्बी ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा की सुविधा मिलती है। मल्टीमीडिया के लिहाज से भी लैपटॉप बेहतर है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें आपको वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 मिल जाते हैं।

HP 15s-fq2717TU

Feature Rich
HP 15s-fq2717TU

38,990
₹ 49,025
Buy on Croma

एचपी के इस लैपटॉप में 15.6-इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है। यह 11th जेन इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें आपको 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD की सुविधा मिलती है। यह स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिहाज से भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स बेसिक जरूरत के लिहाज से पर्याप्त हो सकता है।

Asus Vivobook 15 90NB0TY1-M01N20

Value for Money

आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप 11th जेन इंटेल कोर आई3-1115G4 प्रोसेसर पर रन करता है। बेसिक टास्क के हिसाब से देखें, तो इसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है। लैपटॉप 15.6-इंच का फुलएचडी एलईडी डिस्प्ले है। इसमें आपको इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स की सुविधा मिलती है, जो बेसिक गेम के दौरान मदद कर सकता है। लैपटॉप 8GB रैम और 512GB एसएसडी से लैस है। इसमें आपको बहुत सारे कनेक्टिविटी के विकल्प भी मिल जाते हैं।

HP 15s-fq2674TU

Feature Rich
HP 15s-fq2674TU

40,990
₹ 53,988
Buy on Croma

एचपी का यह लैपटॉप इंटेल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आता है। लैपटॉप में आपको 8GB रैम और 512GB एसएसडी की सुविधा मिल जाती है यानी फाइल स्टोरेज के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रह जाती है। यह 15.6-इंच फुलएचडी डिस्प्ले के साथ आता है और आपको क्लियर विजुअल्स प्रदान करता है। यह इमर्शन और पोर्टेबिलिटी के बीच सही बैलेंस देता है। यह इंटेल यूएचडी इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ आता है यानी आप बेसिक गेम भी खेल सकते हैं।

The post 15 इंच वाले ये हैं बेस्ट लैपटॉप, 40 हजार रुपये से कम में क्रोमा पर उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-15-inch-laptops-on-croma-under-rs-40000/feed/ 0
क्रोमा से आज ही खरीदें 43 इंच वाले ये 4K TV, घर पर मिलेगा थियेटर जैसा मजा https://www.91mobiles.com/hindi/best-43-inch-4k-tv-on-croma/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-43-inch-4k-tv-on-croma/#respond Tue, 27 Jun 2023 11:14:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108488 इस आर्टिकल में हमने क्रोमा पर मौजूद कुछ बेहतरीन 43-इंच टीवी की लिस्ट दी गई है, जिसे आप 30 हजार रुपये से कम की रेंज में खरीद सकते हैं।

The post क्रोमा से आज ही खरीदें 43 इंच वाले ये 4K TV, घर पर मिलेगा थियेटर जैसा मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप अपने मध्यम या फिर छोटे कमरे के लिए स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर 43 इंच साइज एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। ये टीवी प्रीमियम डिजाइन के साथ भी आते हैं, जो आपके कमरे की सजावट में भी चार-चांद लगाते हैं। अच्छी बात है कि ये टीवी कम कीमत में थियेटर जैसा ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यदि आप 30,000 रुपये से कम में 43 इंच टीवी सर्च रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हमने क्रोमा पर मौजूद कुछ बेहतरीन 43-इंच टीवी की लिस्ट दी गई है, जिसे आप 30 हजार रुपये से कम की रेंज में खरीद सकते हैं।

टीवी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

डिस्प्ले: आमतौर पर मेनस्ट्रीम टीवी में LED LCD, QLED या फिर OLED पैनल होते हैं। यदि आपका बजट कम है, तो फिर LED LCD एक बढ़िया विकल्प है, वहीं QLED और OLED पैनल वाले टीवी महंगे होते हैं। इसलिए आपको 30,000 रुपये से कम की रेंज में QLED और OLED पैनल वाला टीवी नहीं मिलेगा। हालांकि एलईडी एलसीडी प्राइस रेंज में आने के बाद भी अच्छी पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।

साउंड : आजकल अधिकांश टीवी में ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए साउंड एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजीज जैसे कि डॉल्बी ऑडियो/डिजिटल/एटमॉस, डीटीएस ऑडियो आदि का उपयोग किया जाता है। इसलिए टीवी खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि ये सर्टिफिकेशन टीवी पर उपलब्ध हों ताकि आपको बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सके। साथ ही, टीवी के स्पीकर वाट क्षमता जितनी अधिक होगी, आपको उतनी ही अधिक तेज साउंड मिलेगी।

पोर्ट: टीवी में कम से कम तीन यूएसबी पोर्ट और तीन एचडीएमआई पोर्ट हों। साथ ही, आप देख लें कि अधिक टीवी एक्सेसरीज जैसे कि पेन ड्राइव, कंसोल, स्ट्रीमिंग डोंगल आदि को कनेक्ट कर सकें।

क्रोमा पर 30,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं ये 43 इंच 4K TVs

Acer I Series 108 cm 4K Ultra HD LED Android TV

Feature Rich

एसर का यह 43-इंच 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी टीवी बिल्ट-इन MEMC टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें आपको हाई क्लैरिटी की इमेज मिलती है। इसके अलावा, 30W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें, तो बेहतर एक्सपीरियंस के लिए इसमें आपको यूएचडी अपस्केलिंग, क्रोमकास्ट, इंटेलिजेंट फ्रेम स्टेबेलाइजेशन इंजन आदि मिलते हैं।

Compaq HUEQ A 109 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED WebOS TV with Dolby Audio (2022 model)


कॉम्पैक HUEQ A टीवी की बात करें, तो यह A+ ग्रेड 4K पैनल के साथ आता है। इस टीवी की खासियत इसकी ThinQ AI तकनीक और बिल्ट-इन एलेक्सा स्मार्ट असिस्टेंट है, जो टीवी को नेविगेट करने में मदद करता है। कंटेंट देखने के दौरान स्मूथ मोशन के लिए टीवी को एक्सपीरियंस स्टेबेलाइजेशन इंजन और MEMC से लैस किया गया है। टीवी HDR10 को सपोर्ट करता है और बेहतर टीवी एक्सपीरियंस के लिए 20W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर के साथ आता है।

Croma 109 cm (43 inch) 4K Ultra HD Smart WebOS TV with Dolby Audio

43 इंच का 4K क्रोमा टीवी वेबओएस पर रन करता है। इसमें आपको गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जिससे आप सिर्फ अपनी आवाज से टीवी को कमांड कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो टीवी में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई के साथ तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। इसमें A+ ग्रेड पैनल भी है, जो प्रीमियम लुक के लिए पतले बेजेल्स से घिरा हुआ है। इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए बिल्ट-इन 20W बॉक्स स्पीकर को डॉल्बी ऑडियो तकनीक से लैस किया गया है।

Hisense A6H 108 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED Google TV with Dolby Vision (2022 model)

Hisense A6H 43-इंच 4K टीवी में A+ ग्रेड (HDR10) पैनल है, जो बेहतर विजुअल्स प्रदान करता है। इसके अलावा, यह डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन से लैस है। इस टीवी में 24W स्पीकर है, जो डॉल्बी एटमॉस-सर्टिफाइड है, जिससे आपको शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। स्पोर्ट्स लवर्स को यह जानकर खुशी होगी कि टीवी स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है, जो फास्ट-पेस मोशन को भी स्मूथ तरीके से प्रस्तुत करता है।

OnePlus Y1S Pro 109cm (43 Inch) 4K Ultra HD LED Android TV with Gamma Engine

वनप्लस Y1S प्रो सीरीज स्मार्ट टीवी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें आपको आकर्षक डिजाइन के साथ ब्राइट व एलईडी पैनल मिलते हैं। 24W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर से बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह टीवी एंड्रॉयड 10 चलता है। यूजर्स को पर्सनलाइज्ड व्यूइंग एक्सपीरियंस और क्यूरेटेड कंटेंट प्रदान करने के लिए ऑक्सीजन प्ले के साथ आता है।

SAMSUNG Crystal 4K 108 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED Tizen TV (2021 model)

सैमसंग क्रिस्टल 4K टीवी Tizen OS पर रन करता है। यह नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, सोनी लिव, जी5, यूट्यूब सहित अन्य ओटीटी प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है। टीवी क्यू सिम्फनी फीचर के साथ आता है, जो आपको बेहतर एक्सपीरियंस के लिए टीवी और साउंड बार दोनों से ध्वनि चलाने की सुविधा देता है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K पिक्चर इंजन भी मिलता है, जिससे आपको डिटेल तस्वीरें मिलती हैं।

Realme 108 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED Android TV with Google Assistant (2021 model)

रियलमी को वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस पेश करने के लिए जाना जाता है। रियलमी का यह स्मार्ट टीवी भी अलग नहीं है। इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 4K पैनल है। यह आपको क्वालिटी व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें 24W वाला पावरफुल स्पीकर है, जो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस सर्टिफाइड हैं। टीवी मीडियाटेक क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलता है, जो सहज नेविगेशनल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें क्रोमकास्ट बिल्ट-इन भी मिलता है, जिससे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन कंटेंट को टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

The post क्रोमा से आज ही खरीदें 43 इंच वाले ये 4K TV, घर पर मिलेगा थियेटर जैसा मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-43-inch-4k-tv-on-croma/feed/ 0