Cyber Fraud | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 04 Feb 2025 11:54:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Traffic Challan ऑनलाइन भरना पड़ा भारी, अकाउंट से निकल गए 70 हजार! https://www.91mobiles.com/hindi/70000-rs-fraud-in-fake-traffic-challan-scam-with-bangalore-man/ https://www.91mobiles.com/hindi/70000-rs-fraud-in-fake-traffic-challan-scam-with-bangalore-man/#respond Tue, 04 Feb 2025 11:54:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166135 ऑनलाइन चालान भरने के दौरान अपने बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपये गवां दिए हैं।

The post Traffic Challan ऑनलाइन भरना पड़ा भारी, अकाउंट से निकल गए 70 हजार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साइबर क्राइम तथा ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें हर दिन सामने आती रहती हैं। स्कैमर्स नए-नए तरीकों से ठगने की कोशिश करते हैं तथा बहुत से लोग उनके बिछाए जाल में फंसकर अपना नुकसान करवा बैठते हैं। अब एक नया Traffic Challan Scam खबरों में छाया है जहां बेंगलुरू के एक शख्स ने ऑनलाइन चालान भरने के दौरान अपने बैंक अकाउंट से 70 हजार रुपये गवां दिए हैं।

ऐसे हुआ स्कैम

नया मामला बेंगलुरू के हरि कृष्णन का है जिसे ट्रैफिक चालान स्कैम में फंसाकर 70 हजार रुपये ठगी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को 19 जनवरी के दिन Whatsapp मैसेज प्राप्त हुआ था जिसमें उसपर पर चालान जारी होने की बात कही गई थी। मैसेज में बताया गया था कि हरि कृष्णन की SUV Car ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है इसलिए उनके नाम पर चालान कटा है।

चालान कटने की वजह से हरि कृष्णन को जुर्माना भरने की बात कही गई थी। पीड़ित के अनुसार यह मैसेज काफी ​हद तक रियल ही लग रहा था और उसमें रसीद नंबर भी शामिल था। स्कैमर्स ने इस मैसेज के बिल्कुल असली चालान मैसेज की ही तरह भेजा था जिसकी भनक भी हरि कृष्णन को नहीं लग पाई।

ये था स्कैम का मैसेज

व्हाट्सऐप पर मिले मैसेज में हरि कृष्णन को लिंक दिया गया था, जिसपर क्लिक करके उन्हें वाहन परिवहन ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। दिए गए निर्देश अनुसार व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक कर दिया। ऐसा करने के दौरान उनके फोन पर चेतावनी भी आई कि यह ‘रिस्क वाली फाइल’ हो सकती है, लेकिन हरि कृष्णन ने उसे डाउनलोड करना जारी रखा।

लिंक पर क्लिक करते ही कट गए पैसे

कुछ की देर में हरि कृष्णन के फोन पर एक के बाद एक करके कई OTP आने लगे। जब इस शख्स ने अपनी ट्रांजेक्शन डिटेल देखी तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से किसी ई-कॉमर्स कंपनी को 70 हजार रुपये की पेमेंट की गई है। यह अनधिकृत लेनदेन था जिसे देखकर पीड़ित को अंदाजा हो गया कि वह स्कैम का शिकार हो चुका है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इसी दौरान हरि कृष्णन की पत्नी के फोन पर भी कई मैसेज आ गए कि कोई उनके बैंक अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन दोनों के फोन में मौजूद ऐप्स एक ही फोन नंबर से कनेक्ट थे। लेकिन स्कैमर्स उसकी पत्नी का अकाउंट हैक नहीं कर पाए। बहरहाल ऑनलाइन चालान भरने के स्कैम में यह परिवार अपने 70 हजार रुपये गवां चुका था।

The post Traffic Challan ऑनलाइन भरना पड़ा भारी, अकाउंट से निकल गए 70 हजार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/70000-rs-fraud-in-fake-traffic-challan-scam-with-bangalore-man/feed/ 0
घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में लगी सवा सात लाख की चपत, Telegram पर मिला था टास्क वाला https://www.91mobiles.com/hindi/7-25-lakh-rupees-telegram-job-scam-for-earning-money-online-for-complete-tasks/ https://www.91mobiles.com/hindi/7-25-lakh-rupees-telegram-job-scam-for-earning-money-online-for-complete-tasks/#respond Wed, 15 Jan 2025 10:28:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164465 टास्क पूरा करने के बदले में पैसा कमाने की बात कहकर साइबर क्रिमिनल ने ऑनलाइन ठगी कर ली।

The post घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में लगी सवा सात लाख की चपत, Telegram पर मिला था टास्क वाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन फ्रॉड के रोज़ नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। कुछ लोग अनजाने में धोखे से स्कैम का शिकार हो जाते हैं तो कुछ लोगों को लालच ले डुबता है। ऐसा ही एक केस अब फिर से सामने आया है जिसमें घर बैठे पैसे कमाने के लालच में एक युवक के साथ 7,24,990 रुपये की ठगी हो गई है। इस शख्स को टास्क पूरा करने के बदले में पैसा कमाने की बात कहकर साइबर क्रिमिनल ने ऑनलाइन ठगी कर ली।

टेलीग्राम पर आया टास्क पूरा करने का मैसेज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा निवासी राहुल के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस व्यक्ति को एक Telegram Group में जोड़ा गया था जिसका नाम ‘टास्क ग्रुप 882’ बताया गया है। इस ग्रुप में टास्क पूरा करने के बदले में पैसा कमाने की बात कही गई थी। ये टास्क कंपलिट करने के लिए राहुल को ​मैसेज लिंक दिया गया था जिसपर सारा काम करना था।

कहे मुताबिक राहुल ने उस लिंक को ओपन करके टास्क करने शुरू कर दिए। ठगों ने बताया ​कि टास्क कंपलीट करने के बाद उसके नाम की धनराशि राहुल को दी जाएगी और इसके लिए कुछ पैसा भी जमा कराना पड़ेगा। इन टास्क को पूरा करने के बाद राहुल को विभिन्न खातों में रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। अधिक पैसा पाने के चक्कर में इस पीड़ित ने भी स्कैमर्स को पैसा देना शुरू कर दिया।

ठगों ने बार-बार की पैसे की डिमांड

रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने फ्रॉड करने वाले लोगों की बातों में आकर उसके खुद के तथा अन्य परिवार वालों के बैंक अकाउंट्स से कई बार पैसे भेजे। पी​ड़ित की मानें तो उसने कुल 16 बार पैसे भेजे जिसमें कुल 7 लाख 24 हजार 990 रुपये ठगों को दे दिए गए थे। लेकिन सिलसिला यहीं नहीं रूका तथा ठगों से पैसे भी डिमांड जारी रखी। वहीं जब राहुल ने और पैसे देने से मना किया तो उसपर दबाव बनाया जाने लगा तथा टास्क वाले पैसे ब्लाक किए जाने की बात कही गई।

मामला बढ़ने के बाद राहुल को अहसास हो गया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद पीड़ित से साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की तथा साइबर थाने में केस दर्ज कराया। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है और ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगों को ढूंढने का प्रयास चल रहा है।

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए, इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, आधार कार्ड या पैन नंबर साझा ना करें।
  • अपनी बैंक डिटेल्स तथा ओटीपी जैसी जानकारी किसी के भी साथ शेयर ना करें।
  • किसी भी कार्य के बदले पैसा कमाने की बात कही जा रही है तो उसे अच्छे से सत्यापित करें।
  • सिर्फ मैसेज या कॉल में ही नहीं बल्कि निजी तौर पर मिलकर काम व संगठन के बारे में जानें।
  • अगर कोई पुलिस, बैंककर्मी, मोबाइल कंपनी या अन्य अधिकारी बनकर बात करें तो उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।
  • इंटरनेशनल नंबर से आ रही फोन कॉल को रिसीव ना करें।
  • वीडियो कॉल से परहेज करें तो किसी भी तरह के शख्स के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग ना करें।
  • अगर unknown number से कॉल आई है तो उसपर कॉल बैक भी ना करें।
  • कोई कुछ भी बोले, बिल्कुल ना डरें और सब्र तथा समझदारी के साथ काम करें।
  • The post घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में लगी सवा सात लाख की चपत, Telegram पर मिला था टास्क वाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/7-25-lakh-rupees-telegram-job-scam-for-earning-money-online-for-complete-tasks/feed/ 0