cyber security | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 09 May 2025 06:33:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Pakistan ने रची India पर साइबर अटैक की साजिश! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें और ऐसे बचें https://www.91mobiles.com/hindi/india-pakistan-war-cyber-attack-dance-of-the-hillary-virus/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-pakistan-war-cyber-attack-dance-of-the-hillary-virus/#respond Fri, 09 May 2025 06:33:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173415 Dance of the Hillary नाम के खतरनाक वायरस को इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है।

The post Pakistan ने रची India पर साइबर अटैक की साजिश! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें और ऐसे बचें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

India Pakistan War ने नया मोड़ ले लिया है। आतंकवाद को पनाह देने वाले मुल्क पाकिस्तान का जब भारतीय सेना पर जोर नहीं चला तो अब वह इंडिया की सायबर सुरक्षा में सेंध लगाने जैसी नापाक हरकत पर उतर आया है। खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान अब इंटरनेट के जरिए हमारे देश में हमला करने की साजिश रच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कई तरह के वायरस और खतरनाक मैलवेयर भेज जा रहे हैं जो सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिये आम आदमी में फोन में आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान अब भारत पर साइबर अटैक की तैयारी में है और इसके लिए Dance of the Hillary नाम के खतरनाक वायरस को इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है। खबरों के अनुसार यह एक खतरनाक मैलवेयर है जिसे tasksche.exe नाम की फाइल में डालकर सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। अगर कोई भी व्यक्ति इस फाइल पर क्लिक कर देगा तो यह Pakistani Virus आपके फोन या लैपटॉप में पहुंचकर देश को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

+92 code phone number pakistani fraud whatsapp message call

पाकिस्तान का साइबर अटैक

डांस ऑफ द हिलेरी नाम के इस मैलवेयर वायरस को व्हाट्सऐप के साथ-साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और ईमेल के जरिए भी फॉरवर्ड किया जा रहा है। इसे किसी डाक्यूमेंट, फोटो या वीडियो के साथ भी सर्कुलेट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार tasksche.exe नाम की फाइल में यह वायरस छुपा है और सिर्फ फाइल अटैचमैंट ही नहीं बल्कि अनजान लिंक के जरिये भी इसे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर भेजा जा सकता है। इस ​घटिया चाल से पाकिस्तान इंडिया में बड़े साइबर अटैक को अंजाम देने की फिराक में है।

पाकिस्तानी साइबर अटैक से ऐसे बचें?

  • सबसे पहली बात कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • इंटरनेट से कोई भी फाइल डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांच लें।
  • फर्जी या पायरेटेड कंटेंट और ऐप्स को अपने डिवाइस में इंस्टाल न करें।
  • संदिग्ध लिंक्स और अटैचमेंट्स पर क्लिक करने से बचें।
  • .exe फॉर्मेट की किसी भी फाइल को ओपन ना करें
  • आपके पास आए फर्जी लिंक या फाइल को आगे फॉरवर्ड न करें।
  • बेवजह विदेशी या संदेहजनक वेबसाइट्स पर विजिट न करें।
  • अपनी ऐप्स व सॉफ्टवेयर के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट रखें।
  • लैपटॉप या कम्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।

+92 and +99 country code number scam

वित्तीय सेवाओं पर अटैक कर सकता है पाकिस्तान

Bombay Stock Exchange (BSE) ने भी संभावित साइबर अटैक के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। सर्कुलर जारी करते हुए बीएसई में कहा है कि दुश्मन द्वारा रैनसमवेयर, सप्लाई सीरीज में घुसपैठ, डीडीओएस हमले, वेबसाइट को खराब करना और मैलवेयर जैसे हाई इंटेंसिटी वाले साइबर हमले किए जा सकते हैं। पाकिस्तान अपने देश की बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र के भारतीय संगठनों को विशेष रूप से लक्ष्य बना सकता है।

The post Pakistan ने रची India पर साइबर अटैक की साजिश! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जरूर पढ़ें और ऐसे बचें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-pakistan-war-cyber-attack-dance-of-the-hillary-virus/feed/ 0
Cyber Crime की रिपोर्ट कैसे करें ऑनलाइन दर्ज? पैसा चोरी से लेकर डाटा लीक तक सबकी होगी सुनवाई, जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-file-online-complaint-for-cyber-crime-in-india-step-by-step-process/ https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-file-online-complaint-for-cyber-crime-in-india-step-by-step-process/#respond Tue, 23 Aug 2022 07:53:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53768 साइबर क्राइम का शिकार होने पर उसकी शिकायत किस तरह से और कहां पर की जानी चाहिए?

The post Cyber Crime की रिपोर्ट कैसे करें ऑनलाइन दर्ज? पैसा चोरी से लेकर डाटा लीक तक सबकी होगी सुनवाई, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Cyber Crime in India: इंडिया में इंटरनेट का यूज़ तेजी से बढ़ रहा है। Smartphones की बढ़ती गिनती और Internet Data की गिरती कीमत ने आम जनता को भी ऑनलाइन ला दिया है। नॉर्मल चैटिंग से लेकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन और पैसों व डाक्टूमेंट्स के लेन-देन भी ऑनलाइन होने लगे हैं। लेकिन ऑनलाइन होती इस दुनिया में साइबर अपराधों और फ्रॉड्स की गिनती भी बढ़ी है। Facebook-Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर Digital Payment व Online Shopping इत्यादि में Cyber Crime के केस सामने आते रहते हैं।

चंद मिनटों की फोन कॉल और किसी ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर लेने से ही लोगों के बैंक अकाउंट से पैसा चुरा लिए जाते हैं। मध्यमवर्गीय परिवार परिवार और भोलेभाले लोग ऐसे साइबर अपराधों को सबसे बड़ा शिकार बनते हैं। आज हम अपने पाठकों को यही बताने वाले हैं कि कभी आप या आपका कोई जानकार ऐसी परिस्थिति या साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो उसकी शिकायत किस तरह से और कहां पर ऑनलाइन की जानी चाहिए।

cyber crime in india bank account app download news

Cyber Crime की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें

1. सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं। इसके लिए cybercrime.gov.in पर क्लिक करें।

2. यहां पोर्टल संबंधित जानकारी के साथ ही यूजर से स्वीकर्ति मांगी जाएगी, कि उसके द्वारा शामिल की जाने वाली सभी डिटेल्स सही हो। इसे ‘स्वीकार कर’ आगे बढ़ें।

3. यहां Report Cyber Crime Related to Women/Child और Report Other Cyber Crime के दो अलग अलग सेग्मेंट बनाए गए हैं। आप जिस संदर्भ में शिकायत करना चाहते हैं, उसपर क्लिक करें।

4. जालसाजी, फिशिंग, हैकिंग व फ्रॉड जैसे मुद्दें ‘अदर साइबर क्राइम’ के तहत आते हैं। इसे क्लिक करने पर मोबाइल नंबर सहित ​अन्य डिटेल्स मांगी जाएगी, जिन्हें भरना है।

+92 and +99 country code number scam

5. इसी तरह दूसरी ओर ‘साइबर क्राइम रिलेटेड टू वूमेन/चिल्ड्रेन’ में पोर्नोग्राफी, ऑनलाइन बुलिंग और Sexually Explicit कंटेंट आते हैं, जिनकी शिकायत इस सेग्मेंट के तहत ​दर्ज की जा सकती है।

6. यहां Report Anonymously और Report And Track दो ऑप्शन दिए गए हैं। जिनमें अपनी पहचान गुप्त रखते हुए भी साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की जा सकती है। जरूरत के अनुसार यूजर्स कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

7. क्राइम कैटेगरी को सलेक्ट करने के बाद आरोपी का नाम, जगह और सबूतों को मांगा जाएगा। सभी तरह की जरूरी जानकारी भरने के बाद शिकायत को सबमिट कर दें।

8. साइबर क्राइम रिपोर्ट करने के बाद एक यूनिक नंबर के रूप में कम्प्लेन्ट आईडी प्रदान की जाएगी। इस नंबर के जरिये ही बाद में अपनी कम्प्लेन्ट को ट्रैक किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : सेना के जवान से डेढ़ लाख की साइबर ठगी! ऐप डाउनलोड करते ही हुआ बैंक खाली, Cyber Crime की बढ़ी वारदात

कैसे करें शिकायत को ट्रैक

9. शिकायत दर्ज होने के बाद उसका स्टेटस चैक करने और ट्रैक करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। जिसके बाद Report And Track बटन पर क्लिक करना है।

know how to file online complaint for cyber crime in india step by step process

10. यहां पहले दी गई कम्प्लेन्ट आईडी को मांगी गए रिक्त स्थान में भरना होगा, जिसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल द्वारा की गई कार्यवाही का ब्यौरा सामने आ जाएगा।

91मोबाइल्स आपको बताना चाहता है कि यह पोर्टल सीधे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है। इसका उद्देश्य पुलिस स्टेशन के चक्कर न लगाते हुए ऑनलाइन तरीके अपनी शिकायतों तथा हुए अपराधों को दर्ज कराना है। यहां अपनी पहचान प्रकट किए बिना भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। वहीं अन्य जानकारी या सहायता के लिए भारत सरकार के विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर ‘155260’ पर भी संपर्क किया जा सकता है।

The post Cyber Crime की रिपोर्ट कैसे करें ऑनलाइन दर्ज? पैसा चोरी से लेकर डाटा लीक तक सबकी होगी सुनवाई, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/know-how-to-file-online-complaint-for-cyber-crime-in-india-step-by-step-process/feed/ 0
सिर्फ 6 महीनों में इंडिया में दर्ज हुई हैं 6.07 लाख Cyber Security वारदातें, जानें कैसे करें शिकायत https://www.91mobiles.com/hindi/more-then-6-lakh-cyber-security-incidents-reported-in-india-during-first-half-of-2021/ https://www.91mobiles.com/hindi/more-then-6-lakh-cyber-security-incidents-reported-in-india-during-first-half-of-2021/#respond Mon, 02 Aug 2021 14:20:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64044 इन साइबर सिक्योरिटी इन्सिडेन्ट्स को CERT-In ट्रैक और मॉनिटर करती है।

The post सिर्फ 6 महीनों में इंडिया में दर्ज हुई हैं 6.07 लाख Cyber Security वारदातें, जानें कैसे करें शिकायत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हम इंडियन्स की एक कड़वी सच्चाई है कि हम लोग कभी भी डाटा सिक्योरिटी को गंभीरता से नहीं लेते हैं। हमें फर्क पड़ता है तो सिर्फ इस बात से कि हमारे बैंक से पैसे न कट जाए। बाकी इसके अलावा बहुत कम ही भारतीय हैं जो नाम, मेल, आईडी और पासवर्ड जैसी अन्य डिटेल्स और डाटा की सेफ्टी और सिक्योरिटी की चिंता करते हैं। भारत सरकार ने इंडिया में ​Cyber Security incidents के नए आंकड़ें पेश किए हैं जिनके अनुसार साल 2021 के शुरूआती 6 महीनों में 6.07 लाख साइबर सिक्योरिटी की वारदातें हुई हैं।

Minister of State for Electronics and IT की ओर से Rajeev Chandrasekhar ने लोकसभा में बताया है कि साल 2021 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून महीने तक पूरे भारत में 6,07,220 साइबर सिक्योरिटी इन्सिडेन्ट्स दर्ज किए गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आकंडे सिर्फ 6 महीने के हैं और साल 2021 का अंत होते होते यह गिनती 12 लाख को भी पार कर सकती है। भारत सरकार के तहत Indian Computer Emergency Response Team यानी CERT-In इस तरह की वारदातों को ट्रैक और मॉनिटर करती है।

more then 6 lakh cyber security incidents reported in India during first half of 2021

क्या कहता है Security of National Cyberspace

CERT-In के अनुसार साल 2021 के 6 महीनों में जहां 6 लाख से भी अधिक साइबर सिक्योरिटी से जुड़े गंभीर मामले सामने आए हैं वहीं पिछले साल यानी 2020 में ये आंकड़ें 11,58,208 रहे थे। इसी तरह वर्ष 2019 में इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने 3,94,499 साइबर सिक्योरिटी इन्सिडेन्ट्स को दर्ज किया थे। पाठकों को बता दें कि security of national cyberspace के लिए सरकार की ओर National Cyber Security Strategy 2021 (NCSS2021) इस तरह से मामलों पर अपनी पैनी नज़र बनाए रखती है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर ब्लास्ट, डिस्प्ले से लेकर रियर पैनल तक के उड़े परखच्चे

ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत

1. सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं। इसके लिए cybercrime.gov.in पर क्लिक करें।

2. यहां पोर्टल संबंधित जानकारी के साथ ही यूजर से स्वीकर्ति मांगी जाएगी, कि उसके द्वारा शामिल की जाने वाली सभी डिटेल्स सही हो। इसे ‘स्वीकार कर’ आगे बढ़ें।

3. यहां Report Cyber Crime Related to Women/Child और Report Other Cyber Crime के दो अलग अलग सेग्मेंट बनाए गए हैं। आप जिस संदर्भ में शिकायत करना चाहते हैं, उसपर क्लिक करें।

4. जालसाजी, फिशिंग, हैकिंग व फ्रॉड जैसे मुद्दें ‘अदर साइबर क्राइम’ के तहत आते हैं। इसे क्लिक करने पर मोबाइल नंबर सहित ​अन्य डिटेल्स मांगी जाएगी, जिन्हें भरना है।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन गेम में 40,000 रुपये गंवाने पर 13 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा ‘Sorry Mummy’

5. इसी तरह दूसरी ओर ‘साइबर क्राइम रिलेटेड टू वूमेन/चिल्ड्रेन’ में पोर्नोग्राफी, ऑनलाइन बुलिंग और Sexually Explicit कंटेंट आते हैं, जिनकी शिकायत इस सेग्मेंट के तहत ​दर्ज की जा सकती है।

6. यहां Report Anonymously और Report And Track दो ऑप्शन दिए गए हैं। जिनमें अपनी पहचान गुप्त रखते हुए भी साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की जा सकती है। जरूरत के अनुसार यूजर्स कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

7. क्राइम कैटेगरी को सलेक्ट करने के बाद आरोपी का नाम, जगह और सबूतों को मांगा जाएगा। सभी तरह की जरूरी जानकारी भरने के बाद शिकायत को सबमिट कर दें।

8. साइबर क्राइम रिपोर्ट करने के बाद एक यूनिक नंबर के रूप में कम्प्लेन्ट आईडी प्रदान की जाएगी। इस नंबर के जरिये ही बाद में अपनी कम्प्लेन्ट को ट्रैक किया जा सकेगा।

The post सिर्फ 6 महीनों में इंडिया में दर्ज हुई हैं 6.07 लाख Cyber Security वारदातें, जानें कैसे करें शिकायत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/more-then-6-lakh-cyber-security-incidents-reported-in-india-during-first-half-of-2021/feed/ 0
भारतीय नारी सब पर भारी, 20 साल की लड़की ने Microsoft में बग ढूंढकर जीत लिए 22 लाख रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/cyber-security-analyst-aditi-singh-found-bug-in-azure-cloud-system-got-bounty-reward-from-microsoft/ https://www.91mobiles.com/hindi/cyber-security-analyst-aditi-singh-found-bug-in-azure-cloud-system-got-bounty-reward-from-microsoft/#respond Tue, 29 Jun 2021 13:39:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61800 Aditi के टैलेंट के चलते Microsoft ने उन्हें $30,000 यानी 22 लाख रुपये से भी अधिक का ईनाम दिया है।

The post भारतीय नारी सब पर भारी, 20 साल की लड़की ने Microsoft में बग ढूंढकर जीत लिए 22 लाख रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हम इंडियन्स समय समय पर कुछ न कुछ कारनामा करते रहते हैं तो पूरी दुनिया में न सिर्फ भारत का नाम उंचा करता है बल्कि साथ ही भारतीयों की काबिलियत का भी लोहा मनवाता है। ऐसा ही एक कारनामा अब सिर्फ 20 साल की Cyber Security Analyst Aditi Singh ने कर दिखाया है जिनके टैलेंट के चलते दिग्गज़ कंपनी Microsoft ने उन्हें $30,000 यानी 22 लाख रुपये से भी अधिक का ईनाम दिया है। यह इनाम अदिति ने Azure Cloud System में Bug ढूंढकर जीता है।

दिल्ली की रहने वाली अदिति सिंह की उम्र महज 20 साल है और वह एक साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट है। बीते दिनों अदिति को Microsoft के Azure क्लाउड सिस्टम में एक खामी नज़र आई, जिसकी पड़ताल करने पर उन्होंने पाया कि वह एक गंभीर बग है इसमें यदि सुधार नहीं किया गया तो साइबर क्रिमिनल यूजर्स के अकाउंट का रिमोट एक्सेस भी पा सकते हैं। अदिति ने बड़ी सूझबूझ के साथ माइक्रोसॉफ्ट को इस बग की जानकारी दे दी और इस खामी को ढूंढने की वजह से ही कंपनी ने अदिति को 30,000 यूएस डॉलर का इनाम बतौर बाउंटी अवॉर्ड प्रदान किया है।

अदिति को इस ईनाम की जानकारी माइक्रोासॉफ्ट द्वारा भेजे गए मेल से प्राप्त हुई जिसमें Azure Bounty Program के तहत उन्हें $30,000 का बाउंटी अवॉर्ड दिए जाने की बात कही गई है। इंडियन करंसी के अनुसार यह प्राइज़ 22,29,736 रुपये के करीब है। यकिनन 22 लाख रुपये से भी अधिक का इनाम पाकर अदिति तो बहुत खुश है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ईनामी राशि के बाद भी अदिति के माता पिता का कहना है कि, ‘अदिति को अपने करियर में सेटल होने की जरूरत है।’ मोबाइल हैकिंग और डाटा लीक के बढ़ रहे मामलों से डरें नहीं बल्कि ऐसे बचाव करें

YouTube वीडियोज़ देखकर सीखी प्रोग्रामिंग लैग्वेंज

मीडिया रिपोर्ट्स से हमें जानकारी मिली है कि अदिति ने Google ब्राउजिंग और YouTube पर वीडियोज़ देखकर ही JavaScript और MySQL सहित अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं को सीखा है। अदिति सिंग ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में BCA का कोर्स किया है और फिलहाल MapMyIndia में साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट के रूप में भी काम कर रही हैं।

The post भारतीय नारी सब पर भारी, 20 साल की लड़की ने Microsoft में बग ढूंढकर जीत लिए 22 लाख रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cyber-security-analyst-aditi-singh-found-bug-in-azure-cloud-system-got-bounty-reward-from-microsoft/feed/ 0
भारत पर छाया साइबर खतरा, गृह मंत्रालय ने दी चेतावनी इस ऐप का यूज़ करना पड़ सकता है भारी https://www.91mobiles.com/hindi/zoom-app-not-safe-secure-for-video-conferencing-indian-govt-home-ministry-cycord-advisory-how-to-use-steps-process/ https://www.91mobiles.com/hindi/zoom-app-not-safe-secure-for-video-conferencing-indian-govt-home-ministry-cycord-advisory-how-to-use-steps-process/#respond Fri, 17 Apr 2020 06:15:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43029 App का सर्वर सीधे चीन से जुड़ा है और भारत के 35 प्रतिशत से अधिक लोगों को डाटा चोरी होने का अनुमान है।

The post भारत पर छाया साइबर खतरा, गृह मंत्रालय ने दी चेतावनी इस ऐप का यूज़ करना पड़ सकता है भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है जो 3 मई तक रहेगा। इस दौरान सभी लोगों को अपने घरों में ही बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में कई कंपनियों के कर्मचारी ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे है। सिर्फ कंपनियां ही नहीं बल्कि राजनैतिक पार्टी और कद्दावर नेता लोग भी कर्मचारियों व अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा ले रहे हैं। और इसका सबसे ज्यादा प्रचलित प्लेटफॉर्म है ‘Zoom App’. इस दिनों अधिकांश लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए ज़ूम ऐप का यूज़ कर रहे हैं। लेकिन कल भारत सरकार की ओर से ऐसा बयान दिया गया है जिसने सभी ज़ूम ऐप यूजर्स को सकते में डाल दिया है। सरकार की ओर से कह दिया गया है कि यूज़ करने के लिए Zoom App सुरक्षित नही है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि Zoom App सुरक्षित ऐप नहीं है और इसे आसानी से हैक किया जा सकता है। सरकार ने हिदायत दी है कि इस ऐप का यूज़ बंद कर देने में ही समझदारी है और इसे अपने फोन और लैपटॉप से डिलीट कर देना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस ऐप पर होने वाली वीडियो कॉलिंग हैक की जा सकती है और यूजर का पर्सनल डाटा चोरी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ज़ूम ऐप यूज़ करने वाले 35 प्रतिशत से अधिक लोगों को डाटा चोरी होने का अनुमान है। Zoom App का सर्वर सीधे चीन से जुड़ा है और गंभीर बात यह है कि इस ऐप को देश के कई बड़े नेताओं ने भी यूज़ किया है।

Zoom App not safe secure for video conferencing indian govt home ministry CyCord advisory how to use steps process

क्या है Zoom App

ज़ूम ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है जो यूज़ करने के लिए फ्री है। इस ऐप के जरिए यूजर एक बार में 100 लोगों से लाईव वीडियो चैट कर सकता है। सरकार की ओर से दिए गए बयान में सामने आया है कि Zoom App एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड नही है। एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन वह होता है जहां मैसेज भेजने वाला और रिसीव करने वाला सीधें एक लिंक से जुड़े होते हैं और उन दोनों के अलावा कोई तीसरा वह मैसेज नहीं देख सकता है। WhatsApp ऐसा ही एक उदाहरण है। लेकिन ज़ूम ऐप में ऐसा नहीं है। कोई भी थर्ड पार्टी इसमें आपके मैसेज को देख भी सकती है और यूज़ भी कर सकती है।

मजबूरी है तो ऐसे करें यूज़

लॉकडाउन के चलते वर्क फ्रॉम होम किया जा रहा है और ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी जरूरी है। ऐसी स्थिति में जिन लोगों के पास अन्य कोई जरिया नहीं है तथा Zoom App का उपयोग मजबूरी में करना पड़ रहा है, उन लोगों के लिए गृह मंत्रालय के साइबर को-ओरडिनेशन सेंटर यानि CyCord एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ज़ूम ऐप को यूज़ करने के कुछ तरीके बताए गए हैं। इन तरीको का फॉलों कर कुछ हद तक अपने डाटा व कॉल को सुरक्षित रखा जा सकता है।

– हर मीटिंग के लिए नया यूजर आईडी और पासवर्ड सेट करें।

– ‘वेटिंग रूम’ फीचर ऑन रखें। इससे अन्य लोग तब ही मीटिंग ज्वाइंन कर पाएंगे, जब होस्ट अनुमति देगा।

– ‘ज्वॉइन बिफोर होस्ट’ फीचर को कर दें बंद। ऐसा करने से होस्ट के रूम में एंटर करने से पहले कोई भी यूजर मीटिंग में नहीं आ पाएगा।

– हमेशा ऑन रखें ‘स्क्रीन शेयरिंग बाय होस्ट ओनली’

Zoom App not safe secure for video conferencing indian govt home ministry CyCord advisory how to use steps process

– बंद कर दें ‘अलो रिमूव्ड पार्टिसिपेंट्स टू री-ज्वॉइन’ फीचर

– जब तक बेहद जरूरी न हो, तब तक फाइल ट्रांसफर का ऑप्शन बंद ही रखें।

– कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने वाले सभी लोगों के मीटिंग में आने पर, मीटिंग को लॉक कर दें।

– रिकॉर्डिंग फीचर हमेशा ऑफ ही रखें।

– एडमिनिस्ट्रेटर के लिए जरूरी है कि वह ‘मीटिंग लीव’ करने की बजाय उसे पूरी तरह से ‘क्लॉज’ कर दें।

The post भारत पर छाया साइबर खतरा, गृह मंत्रालय ने दी चेतावनी इस ऐप का यूज़ करना पड़ सकता है भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/zoom-app-not-safe-secure-for-video-conferencing-indian-govt-home-ministry-cycord-advisory-how-to-use-steps-process/feed/ 0
जानें FaceApp की कड़वी सच्चाई, कहीं यह शौक पड़ न जाए महंगा https://www.91mobiles.com/hindi/faceapp-photo-editor-app-viral-misuse-photo-term-conditions-privacy-issue-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/faceapp-photo-editor-app-viral-misuse-photo-term-conditions-privacy-issue-india/#respond Sun, 21 Jul 2019 08:10:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33475 FaceApp के सर्वस पर अभी तक 15 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की तस्वीरें सेव हो चुकी हैं।

The post जानें FaceApp की कड़वी सच्चाई, कहीं यह शौक पड़ न जाए महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने ​भविष्य को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। आगे ज़िन्दगी में क्या होने वाला है, हर कोई जानना चाहता है। अभी तक अपना भविष्य जानने के लिए लोग ज्योतिष बाबा के पास जाते थे। लेकिन आजकल फ्यूचर देखने के लिए लोग अपना हाथ किसी को दिखा नहीं रहे है बल्कि अपने हाथ में फोन उठा रहे हैं, और चला रहे हैं FaceApp. पिछले कुछ दिनों में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर FaceApp पूरी तरह से छा गई है। इस ऐप का शौक लोगों के सिर ऐसा चढ़ा है कि इंडिया में कुछ ही दिनों में यह नंबर वन ऐप बन गई है। लेकिन FaceApp का यूज़ करने वाले लोग शायद खुद नहीं जानते होंगे FaceApp का यह कड़वा सच।

FaceApp पिछले हफ्ते में इतना तेजी से वायरल हुई है कि एंडरॉयड प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर यह ऐप नंबर वन की पॉजिशन पर पहुॅंच चुकी है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस ऐप को 10 करोड़ से भी ज्यादा बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप के वायरल होने की शुरूआत हुई थी एक चैलेंज से जहां पर लोग FaceApp पर अपनी फोटो को बुढ़ापे की फोटो में तब्दील कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए बोलते हैं।

faceapp-photo-editor-app-viral-misuse-photo-term-conditions-privacy-issue-india

FaceApp पर एडिट हुई फोटोज़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये लोगों के बुढ़ापे की फोटो बनाती है। और बुढ़ापे की ये फोटोज़ लोगों को इतना पसंद आई ​कि FaceApp कुछ ही दिनों में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गई। एक दूसरे को देख देखकर लोगों ने अपने फोन में भी यह ऐप डाउनलोड कर ली और शौक से बुढ़ापे की फोटो बनाने लगे। लेकिन इस शौक में लोगों ने सबसे जरूरी बात को नज़रअदांज कर दिया जो है FaceApp की टर्म्स एंड कंडिशंस।

यह है कड़वी सच्चाई

FaceApp को जब डाउनलोड करते है तो यहां टर्म्स एंड कंडिशंस बताई जाती है जिन्हें एक्सेप्ट कर इस ऐप का यूज़ किया जाता है। FaceApp के शौक के चलते लोग इन FaceApp टर्म्स एंड कंडिशंस की ओर ज़रा भी ध्यान नहीं दे रहे है और सभी शर्तों पर हां कर दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन टर्म्स एंड कंडिशंस में पर्पिचुअल, इररिवोकेबल, रॉयलटी फ्री और वर्ल्डवाइड जैसी टर्म शामिल है। इनका मतबल है कि FaceApp पर अपलोड की गई फोटोज़ अब फेसऐप की प्रॉपर्टी बन गई है।

faceapp-photo-editor-app-viral-misuse-photo-term-conditions-privacy-issue-india

FaceApp की शर्तों के अनुसार आपने जो भी फोटो यहां अपलोड की है उस फोटो पर FaceApp का पूरा ह​क हो चुका है और इन फोटोज़ का यूज़ FaceApp अपनी मर्जी के अनुसार कहीं भी, किसी भी वहज से लिए, ​किसी भी जगह, किसी भी काम में कभी भी यूज़ कर सकती है। यानि आपकी फोटो पर आपसे ज्यादा हक FaceApp का हो चुका है और कानूनी तौर पर अपनी फोटो को यूज़ किए जाने का विरोध भी आप नहीं कर सकते हैं। FaceApp सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आपकी फोटो का इस्तेमाल अपनी मर्जी के मुताबिक कर सकती है।

15 करोड़ से अधिक फोटोज

आपको जानकारी हैरानी होगी कि एक रिपोर्ट के अनुसार FaceApp के सर्वर पर अभी तक 15 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की तस्वीरें सेव हो चुकी हैं। ये 15 करोड़ फोटोज़ पूरी तरह से FaceApp की प्रॉपर्टी बन चुकी है। यूजर्स के लिए चिंता की बात यह भी हो सकती है कि अगर आप अपना अकाउंट ​डिलीट भी कर देते हैं तो भी आपकी फोटोज़ FaceApp के सर्वर पर मौजूद रहती है।

FaceApp की सफाई

खुद पर लग रहे इल्ज़ामात पर FaceApp ने भी अपनी सफाई पेश की है। FaceApp का कहना है कि, ‘हां, उनकी ऐप पर जो फोटो अपलोड की जाती है वह उनके सर्वर में सेव हो जाती है। लेकिन यह सीमित अवधि के लिए ही होता है। FaceApp सीईओ का दावा है कि ये फोटोज़ सिर्फ 48 घंटों तक ही ऐप के सर्वर पर रहती है और 48 घंटेें पूरे होने के बाद खुद से ही फोटो सर्वर पर से डिलीट कर दी जाती है।

आपको बता दें कि FaceApp एक रशियन ऐप है जिसका निर्माण 2017 में हुआ था। दो साल पहले बन चुकी ऐप का अचानक से इंडिया में इस कदर वायरल होना वाकई में आश्चर्यजनक है। यह कहीं न कहीं इंडियन यूजर्स की सोच और परिपक्वता को भी दर्शाता है।

The post जानें FaceApp की कड़वी सच्चाई, कहीं यह शौक पड़ न जाए महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/faceapp-photo-editor-app-viral-misuse-photo-term-conditions-privacy-issue-india/feed/ 0
TikTok गैरकानूनी तरीके से इंडियन्स का डाटा भेज रही है चीन : शशि थरूर https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-illegally-collecting-indians-data-received-by-china-issue-of-national-security-shashi-tharoor/ https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-illegally-collecting-indians-data-received-by-china-issue-of-national-security-shashi-tharoor/#respond Tue, 02 Jul 2019 08:03:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32820 अमेरिका भी TikTok पर डाटा चोरी के लिए 39,30,57,750 रुपये का जुर्माना लगा चुका है।

The post TikTok गैरकानूनी तरीके से इंडियन्स का डाटा भेज रही है चीन : शशि थरूर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TikTok ऐप इंडिया में शुरू से ही विवादों का हिस्सा बनी रही है। देश में जितनी तेजी से यह ऐप फेमस हुई है उतनी ही तेजी से इसके यूज़ पर सवाल भी खड़ें हुए हैं। TikTok पर अश्लीलता फैलाने के आरोप तक लग चुके हैं। यही ऐप अब एक बार फिर विवादों में घिरी है। TikTok पर फिर से एक आरोप लगा है लेकिन यह अश्लीलता फैलाने का नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा गंभीर है। TikTok को इंडिया के लिए “national security issue” बताया गया है जिससे हरेक इंडियन की निजी सुरक्षा कटघरे में खड़ी हो गई है। TikTok पर यह सनसनीखेज़ आरोप कॉग्रेस नेता शशि थरूर ने लगाया है।

TikTok को शशि थरूर ने इंडिया और इंडियन्स के लिए खतरा बताया है। लोकसभा की बैठक के दौरान कॉग्रेस नेता ने इस मुद्दे को उठाते हुए सदन का ध्यान इस ओर खींचा। ​TikTok पर लगे इस आरोप की गंभीरता को इसी बात में समझा जा सकता है कि शशि थरूर ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला तक कह दिया है। शशि थरूर ने अपने वक्त्वय में कहा है कि TikTok भारतीय यूजर्स का डाटा गैरकानूनी तरीके ​इक्ट्ठा कर रही है और इसे चीन में भेज रही है।

tiktok-illegally-collecting-indians-data-received-by-china-issue-of-national-security-shashi-tharoor

TikTok पर आरोप लगाते हुए थरूर ने कहा है कि इस ऐप को यूज़ करने वाले भारतीयों की निजी जानकारी खतरे में है। ऐप द्वारा इंडियन्स का डाटा चीन में ट्रांसमिट किया जा रहा है जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कॉग्रेस नेता के मुताबिक भारत में इंटरनेट डाटा प्रोटेक्शन की नीतियों के मजबूत न होने के चलते देश में डाटा लीक होना और मोबाइल यूजर्स की निजती की सुरक्षा का मामला बेहद संवेदनशील हो चुका है। TikTok ऐप भी इसी वजह से भारतीयों को डाटा गैरकानूनी तरीके से अपने देश यानि चीन में भेज रही है।

चीनी टेलीकॉम कंपनियों के पास भारतीयों का डाटा

शशि थरूर ने पूरी लोकसभा को बताया कि TikTok को बनाने वाली कंपनी ByteDance चीनी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है और चीनी टेलीकॉम कंपनियों से भी इस कंपनी की सांठगांठ है। TikTok यूज़ करने वाले इंडियन यूजर्स का डाटा इस ऐप द्वारा ​सेव कर ​लिया जाता है​ जो चीनी टेलीकॉम कंपनियों के सर्वर तक पहुॅंचता है। और इन कंपनियों के सर्वर से भारतीयों को डाटा चीन की सरकार द्वारा रिसीव कर लिया जाता है।

tiktok-illegally-collecting-indians-data-received-by-china-issue-of-national-security-shashi-tharoor

TikTok पर यह आरोप लगाने के साथ ही शशि थरूर ने हाल ही में अमेरिकी द्वारा TikTok पर लगाए गए शुल्क पर भी प्रकाश डाला। शशि थरूर ने बताया कि अमेरिका की फेडरल रेग्यूलेशन अथारिटी ने भी TikTok पर गैरकानूनी तरीके से यूजर्स का डाटा चोरी करने का आरोप लगाते हुए इस ऐप पर 5.7 मिलीयन का जुर्माना ठोका है। य​ह राशि भारतीय करंसी अनुसार 39,30,57,750 रुपये यानि 39 करोड़ रुपये के करीब है।

TikTok की सफाई

आपको बता दें कि शशि थरूर द्वारा यह बात कहे जाने के बाद TikTok की ओर से भी आज एक बयान जारी कर ​दिया गया है जिसमें ऐप ने खुद पर लगे आरोपों को नाजायज़ बताते हुए सिरे से खारिज किया है। TikTok ने कहा है कि यह ऐप पूरी तरह से देश के कानून को फॉलो करती है और सभी काम नियम व कायदों के अनुसार करती है। TikTok ने साफ कहा है कि उनके द्वारा किसी भी भारतीय का डाटा चीनी सर्वर पर नहीं भेजा रहा है। औन न ही चीनी सरकार या अन्य चीनी संगठन TikTok के डाटा को एक्सेस कर सकता है।

The post TikTok गैरकानूनी तरीके से इंडियन्स का डाटा भेज रही है चीन : शशि थरूर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tiktok-illegally-collecting-indians-data-received-by-china-issue-of-national-security-shashi-tharoor/feed/ 0
उबर की ऐसी कमी ढूंढ़ी इस भारतीय हैकर ने कि जिंदगी भर के लिए कैब सर्विस कर दी फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/indian-hacker-finds-bug-in-uber-system-for-free-rides-in-hindi/ Mon, 06 Mar 2017 10:47:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5699 भारतीय इंजीनियर ने उबर में एक ऐसे 'बग' को ढूंढ निकाला जिसके चलते कोई भी यूजर्स ​फ्री में राईड का लुफ्त उठा सकता था।

The post उबर की ऐसी कमी ढूंढ़ी इस भारतीय हैकर ने कि जिंदगी भर के लिए कैब सर्विस कर दी फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आपको कहीं जाना हो तो मात्र एक ऐप के जरिये चंद सेकेंडों में ही आप अपनी पसंद की कार ट्रैवल के लिए बुक कर लेते हैं। ​ओला, उबर जैसी डिजिटल सर्विस तेजी से अपनाई जा रही है। लेकिन एक छोटी सी गलती इन सर्विसेज़ के लिए कितनी भारी पड़ सकती है, इसका साक्षात् उदाहरण तब सामने आया जब एक भारतीय इंजीनियर ने उबर में एक ऐसे ‘बग’ को ढूंढ निकाला जिसके चलते कोई भी यूजर्स ​फ्री में राईड का लुफ्त उठा सकता था।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

हालांकि आनंद प्रकाश नाम के इस इंडियन सिक्योरिटी इंजीनियर ने उस बग की वजह से उबर का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाया बल्कि कंपनी को इस बड़ी सिस्टम लापरवाही की सूचना भी दी। आनंद के इस सराहनीय कार्य के चलते उबर की ओर उन्हें 5,000 डॉलर का ईनाम भी दिया गया है।

दरअसल आनंद प्रकाश ने उबर सिस्टम में एक ऐसे बग को पाया जिसके जरिये कोई भी उबर यूजर कंपनी की कैब सर्विस को बिना किसी भुगतान के बुक कर सकता था। इस बग की वजह से असीमित कैब बुक की जा सकती थी और किसी भी राईड पर कोई शुल्क नहीं लगता।

जो कंपनी छह महीने फ्री में सर्विस दे सकती है वह आगे भी ख्याल रखेगी: जियो उपभोक्ता

आनंद ने बात पुख्ता होते ही इस बात की सूचना उबर को दी तथा कपंनी सिस्टम को दुरस्त करने की चेतावनी दी। आनंद के इस सहयोग के लिए कंपनी ने उन्हे पुरस्कृत भी किया है। आपको बता दें यही आनंद प्रकाश एक बार पहले फेसबुक को भी उनके ​सर्वर में आई चुक के लिए सचेत कर चुके हैं, और इस सहयोग के लिए फेसबुक की ओर से भी इन्हें ईनाम दिया जा चुका है।

The post उबर की ऐसी कमी ढूंढ़ी इस भारतीय हैकर ने कि जिंदगी भर के लिए कैब सर्विस कर दी फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
रिलायंस जियो के नाम पर लग रही है आपकी सुरक्षा में सेंध https://www.91mobiles.com/hindi/spam-message-link-of-reliance-jio-hacking-the-phone-in-hindi/ Fri, 27 Jan 2017 12:24:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4235 इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सऐप पर रिलायंस जियो के नाम पर एक मैसेज खूब प्रसारित हो रहा है जिसमें जियो ग्राहकों के नंबर पर दैनिक डाटा लिमिट बढ़ाने की ट्रिक्स बताते हुए एक लिंक दिया जा रहा है। लेकिन ये कंपनी का कोई मैसेज नहीं बल्कि वास्तव में एक स्पैम है जो स्मार्टफोन यूजर्स के फोन का डाटा चुराने के साथ उनकी निजता में भी प्रवेश कर रहा है।

The post रिलायंस जियो के नाम पर लग रही है आपकी सुरक्षा में सेंध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो की मुफ्त ​सर्विस तो यकिनन आपको इंटरनेट की दुनिया के बेहतरीन अनुभव दे रही है। हर कोई रिलायंस जियो की फ्री डाटा सर्विस के कारण डिजिटल दुनिया से जुड़ रहा है। पहले वैलकम आॅफर और फिर बाद में हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के सा​थ रिलायंस ने भी अपने ग्राहकों का पूरा ध्यान रखा है। लेकिन कंपनी की इसी मुफ्त सेवा के नाम पर कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हैं जो यूजर्स को अधिक इंटरनेट डाटा के नाम पर उनके फोन में सेंध लगा रहे है।

स्मार्टफोन की खरीद पर सरकार देगी 1,000 रुपये की सब्सिडी

दरअसल इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सऐप पर रिलायंस जियो के नाम पर एक मैसेज खूब प्रसारित हो रहा है जिसमें जियो ग्राहकों के नंबर पर दैनिक डाटा लिमिट बढ़ाने की ट्रिक्स बताते हुए एक लिंक दिया जा रहा है। लेकिन ये कंपनी का कोई मैसेज नहीं बल्कि वास्तव में एक स्पैम है जो स्मार्टफोन यूजर्स के फोन का डाटा चुराने के साथ उनकी निजता में भी प्रवेश कर रहा है।

crashed-phone-2

इस मैसेज में एक लिंक दिया जा रहा है तथा साथ में दावा किया जा रहा है​ कि लिंक पर क्लिक करने तथा कुछ स्टैप्स फॉलो करने पर रिलायंस जियो कस्टमर्स की दैनिक इंटरनेट डाटा लिमिट 1जीबी से बढ़कर 10जीबी हो जाएगी। मैसेज में लोगों का फोन नंबर, ई-मेल तथा अन्य जानकारियां मांगी जा रही है।

लेनोवो के इस नए फोन पर मिल रही है 20,000 रुपये तक की छूट

91मोबाईल्स आपको सचेत करते हुए बताना चाहता है कि रिलायंस जियो की ओर से कंपनी के सभी नंबर पर 31 मार्च तक डाटा सुविधा मुफ्त ही रखी गई है तथा दैनिक डाटा बढ़ाने को लेकर कंपनी की ओर से कोई मैसेज या लिंक नहीं दिया गया है। ऐसे में रिलायंस जियो के नाम पर किसी भी तरह के फ्रॉड मैसेज से बचें तथा किसी भी​ लिंक पर कोई जानकारी न दें। ऐसा करना आपकी साइबर सिक्योरिटी के लिए खतरनाक हो सकता है।

The post रिलायंस जियो के नाम पर लग रही है आपकी सुरक्षा में सेंध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-infected-by-virus-indian-defence-security-in-hindi/ Tue, 03 Jan 2017 11:21:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3298 भार​तीय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रक्षा विभाग तथा डिफेंस से जुड़े अधिकारियों को व्हाट्सऐप के जरिये फैल रहे वायरस के खतरे से चेताया गया है।

The post व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी उस बात को एक महीना भी नहीं गुज़रा है जब भारत सरकार की ओर से चार एंडरॉयड ऐप्स की सूची जारी कर उन्हें सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक बताया था और उन्हें फोन से डिलीट करने का आदेश दिया था। सरकार का कहना था कि उन ऐप्स के जरिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां देश में जासूसी कर रही हैं। वहीं अब एक बार फिर भार​तीय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से रक्षा विभाग तथा डिफेंस से जुड़े अधिकारियों को व्हाट्सऐप के जरिये फैल रहे वायरस के खतरे से चेताया गया है।

जानें कैसे रखें अपने एंडरॉयड फोन को सुरक्षित

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने डिफेंस और सिक्योरिटी विभाग पर दो वायरस का खतरा बताया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बाबत एक एडवायजरी जारी करते हुए ​विभागों को सचेत ​किया है कि व्हाट्सऐप पर दो वायरस में गलत तरीके से एनडीए तथा एनआईए जैसे संगठनों के नाम से फेक फाईल बनाई गई है तो भारतीय जवानों की जानकारी चुरा सकती है।

hacker-3 91Mobiles

एजेंसियों के अनुसार दो वायरस फाइल ‘NDA-ranked-8th-toughest-College-in-the-world-to-get-into.xls’ और ‘NIA-selection-order-.xls’ नाम से बना हुई हैं जो व्हाट्सऐप पर लगातार फैल रही हैं। ये इनफेक्टिड फाईल्स भारतीय जवानों के फोन में छिपी निजी जानकारियां चुराने की ताक में हैं।

सैगसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

एडवायजरी में कहा गया है कि इन वायरस फाईल्स को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है कि यह गैरकानूनी तरीके से यूजर्स की बैंकिंग डिटेल्स समेत की निजी जानकारियां चुरा रही हैं। तथा ये फाईल ‘एमएस एक्सेल’, ‘एमएस वर्ड’ या ‘पीडीएफ’ फॉरमेट में यूजर्स के मोबाईल में प्रवेश कर सकती हैं।

लेईको ले2 का 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट हुआ लॉन्च

गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान पर ऐप के जरिय जासूसी के आरोप लगे हैं। तथा चीनी मोबाईल कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन यूजर्स के डाटा पर नज़र रखने जैसी खबरों ने भी काफी तुल पकड़ा था।

The post व्हाट्सऐप का यह वायरस है बेहद खतरनाक, सेना भी हुई सतर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>