Data Leak | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 08:22:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vi यूजर्स ध्यान दें… कोई और भी सुन रहा है आपकी कॉल! कब, किससे, कितनी देर बात हुई सारी जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-post-paid-user-data-leak-20-million-vi-call-record-and-contact-details-goes-public/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-post-paid-user-data-leak-20-million-vi-call-record-and-contact-details-goes-public/#respond Mon, 29 Aug 2022 06:47:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86914 वीआई पोस्टपेड नंबर चलाने वाले लोगों की कॉल डिटेल्स सार्वजनिक हो चुकी है तथा उन्होंने कब, किससे, कितनी देर बात की यह सारी जानकारी सामने आ गए हैं।

The post Vi यूजर्स ध्यान दें… कोई और भी सुन रहा है आपकी कॉल! कब, किससे, कितनी देर बात हुई सारी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vodafone Idea Data Leak : Vi यूजर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। साइबर सुरक्षा शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इंडियन टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया के तकरीबन 2 करोड़ ग्राहकों को डाटा लीक हुआ है। इन वीआई यूजर्स की कॉल डिटेल्स सार्वजनिक हो चुकी है और यह सब Vodafone Idea कंपनी के सिस्टम की खामी की वजह से हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार ये सभी यूजर्स Vi Postpaid कनेक्शन वाले हैं।

Vodafone Idea यूजर्स के लिए यकिनन यह बेहद ही चौंकाने वाली खबर है। वीआई पोस्टपेड नंबर चलाने वाले लोगों की कॉल डिटेल्स सार्वजनिक हो चुकी है तथा उन्होंने कब, किससे, कितनी देर बात की यह सारी जानकारी सामने आ गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं साइबरएक्स9 के दावे के मुताबिक आगे लिखी सभी डिटेल्स भी कंपनी की गलती की वजह से सार्वजनिक हो चुकी है।

Vodafone Idea Post Paid User Data Leak 20 million vi call record and contact details goes public
Image Credit : Zee Business

Vodafone Idea Post Paid User Data Leak

कॉल करने का वक्त,
कॉल की अवधि,
किस स्थान से कॉल किया गया,
ग्राहक का पूरा नाम
ग्राहक का पूरा पता,
एसएमएस डिटेल्स
कॉन्टेक्ट नंबर जिन पर संदेश भेजे गए

कैसे हुआ वीआई यूजर्स का डाटा लीक

साइबरएक्स9 की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के सिस्टम में मौजूद खामियों के चलते वीआई पोस्टपेड यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। इस डाटा लीक का मुख्य जरिया पोस्टपेड बिलिंग सिस्टम बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम दो साल पुराना डाटा इस लीक में शामिल है तथा हो सकता है कि हैकर्स ने इस डाटा को चुरा भी लिया हो और इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हों। साइबरएक्स9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक का कहना है कि वह इस बारे में वोडाफोन आइडिया को पहले भी चेतावनी दे चुके हैं।

Vodafone Idea Post Paid User Data Leak 20 million vi call record and contact details goes public

Vodafone Idea की सफाई

वोडाफोन आइडिया ने इस मामले पर साफ इंकार किया है कि उनके डाटा में किसी तरह की कोई सेंधमारी नहीं हुई है। कंपनी ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बिल प्रणाली में खामियों का पता चलते ही उन्हें ठीक कर दिया गया था तथा ग्राहकों का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है। Vi के अनुसार कंपनी के पास मजबूत आईटी है और उनकी टीम नियमित रूप से जांच करते हुए अपने सुरक्षा प्रारूप को और मजबूत करते रहते हैं।

The post Vi यूजर्स ध्यान दें… कोई और भी सुन रहा है आपकी कॉल! कब, किससे, कितनी देर बात हुई सारी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-post-paid-user-data-leak-20-million-vi-call-record-and-contact-details-goes-public/feed/ 0
क्या आपने भी ऑर्डर किया Dominos से Pizza तो बड़ी मुसीबत कर रही आपका इंतजार https://www.91mobiles.com/hindi/dominos-indian-customers-data-leaked-online/ https://www.91mobiles.com/hindi/dominos-indian-customers-data-leaked-online/#respond Tue, 25 May 2021 08:16:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59556 डोमिनोज के अलावा कई बार डाटा लीक की खबरें सामने आ चुकी हैं।

The post क्या आपने भी ऑर्डर किया Dominos से Pizza तो बड़ी मुसीबत कर रही आपका इंतजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी Domino’s का पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने बताया है कि फेमस पिज़्ज़ा डिलीवरी और सर्विस ऐप डोमिनोज पिज्जा के 18 करोड़ डिलीवरी डीटेल लीक हो गई है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मानें तो यूजर्स के 13000 GB डाटा डिटेल डार्क वेब पर उपलब्ध हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उन सभी लोगों को अपने डाटा को लेकर डर लग रहा है, जिन्होंने कभी न कभी अपने या अपने परिवार वालों के लिए डोमिनोज से पिज़्ज़ा ऑर्डर किया था।

Dominos डाटा लीक

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर Rajshekhar Rajaharia ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि डोमिनोज इंडिया के 18 करोड़ ऑर्डर का डेटा पब्लिक हो गया है। हैकर ने डार्क वेब पर इसका एक सर्च इंजन बनाया है। अगर आपने कभी डोमिनोज इंडिया को ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो आपका डेटा लीक हो सकता है। लीक डाटा में नाम, ईमेल, मोबाइल, जीपीएस लोकेशन, आदि शामिल है।”

Dominos डाटा लीक से क्या होगा?

Rajaharia डाटा लीक का खुलासा करने के साथ ही कहा है कि हैकर्स इस डाटा की मदद से आपकी जासूसी कर सकते है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति जिसके पास किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर है, वह डेट और टाइम के साथ अपने पिछले लोकेशन भी चेक कर सकता है।

dominos-pizza

कैसे पता करें कि आपका डोमिनोज़ का डेटा लीक हुआ है या नहीं?

अगर आपने भी कभी डोमिनोज पिज्जा ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि कहीं आपकी जानकारी चोरी तो नहीं हुई है तो इस बात की जानकारी हासिल करने का एक तरीका हम आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको सबसे पहले Tor ब्राउजर डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद इस पर आप एक लिंक के जरिये अपनी जानकारी खोज सकते हैं। लेकिन, इस बड़े डाटाबेस में आपकी जानकारी सर्च करनी होगी।

कंपनी ने डेटा लीक की बात मानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में डोमिनोज पिज्जा चेन चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स ने डाटा लीक होने की बात मानी है। लेकिन, कंपनी का कहना है कि उसके ग्राहकों की फाइनेंशियल इनफार्मेशन सुरक्षित हैं। कंपनी का कहना है कि पेमेंट से जुड़ी जानकारी सर्वर पर सेव नहीं की जाती इसलिए वह सुरक्षित हैं।

The post क्या आपने भी ऑर्डर किया Dominos से Pizza तो बड़ी मुसीबत कर रही आपका इंतजार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dominos-indian-customers-data-leaked-online/feed/ 0
इस इंडियन वेबसाइट से कहीं आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक, अभी करें चेक https://www.91mobiles.com/hindi/babychakra-data-leak-of-indian-parents-children/ https://www.91mobiles.com/hindi/babychakra-data-leak-of-indian-parents-children/#respond Wed, 12 May 2021 07:32:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58772 indian Parenting & E-Commerce Platform BabyChakra

The post इस इंडियन वेबसाइट से कहीं आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक, अभी करें चेक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आए दिन आपको डाटा लीक की खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसे में इस बात का डर लगना लाजमी है कि कहीं आपका पर्सनल डाटा तो चोरी नहीं हो गया। वहीं, अब इस डर को और बढ़ाने वाली एक खबर सामने आई है। इंडिया की पेरेंटिंग प्लेटफॉर्म वेबसाइट BabyChakra को लेकर बताया जा रहा है कि इस साइट ने कथित तौर पर अपने यूज़र्स के डाटा को एक्सपोज़ किया है, जिसमें माता-पिता और उनके बच्चों की जानकारियां शामिल हैं। हालांकि, डाटा एक्सपोज होने का कारण कंपनी के एक सर्वर में कुछ गलतियों को बताया जा रहा है। लेकिन इन गलतियों का फायदा हैकर्स को मिल सकता है। आइए आगे जानते हैं कि कितने लोगों का डाटा इस वेबसाइट से लीक हुआ है और उन्हें कैसे फर्क पड़ेगा।

55 लाख से अधिक यूजर्स का डाटा लीक

सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वेबसाइट में आई कमी के कारण 55 लाख से अधिक यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। इस डाटा लीक के बाद हैकर्स सार्वजनिक रूप से इन यूजर्स का डाटा आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। रिपोर्ट में रिसर्चर ने दावा किया है कि जो डाटा लीक हुआ है उसमें BabyChakra के यूज़र्स के लाखों फोटो और वीडियो भी शामिल थे। इसे भी पढ़ें: चीनी गेम PUBG की जगह लेने आया देशी FAU:G, जानें कौनसे फोन पर कैसे होगा डाउनलोड

babt-chakra

फरवरी में दिखी थी BabyChakra में ये समस्या

इस्राइली सुरक्षा रिसर्चर Noam Rotem की अगुवाई में काम करने वाली VPNMentor की रिसर्च टीम ने फरवरी में BabyChakra प्लेटफॉर्म पर इस समस्या को देखा था और शुरुआती जांच के तुरंत बाद कंपनी को इसकी जानकारी भी दी गई थी। रिसर्चर ने कहना है कि यह डेटा लाखों व्यक्तियों के निजी डाटा को एक्सपोज करता है।

how-to-keep-your-phone-secure-from-data-leak-mobile-hacking-protection-tips-in-hindi

BabyChakra डाटा लीक में इनवॉइस भी शामिल

इस डाटा लीक में मीडिया कंटेंट के अलावा वेबसाइट से खरीदारी से 35,000 से अधिक इनवॉइस और 19,800 पैकिंग स्लिप में शामिल डाटा भी एक्सेस किया गया है। माना जा रहा है कि डाटाबेस में प्रभावित यूजर्स का पूरा नाम, फोन नंबर, एड्रेस और शॉपिंग की जानकारी शामिल है। इसे भी पढ़ें: PUBG गेम में शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक आ पहुॅंची, 12 साल के बच्चे की हुई मौत

Facebook से हुआ था डाटा लीक

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि Facebook के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक किया गया है। यह डाटा करीब 106 देशों के यूजर्स का था, जिसमें लगभग 9.9 करोड़ भारतीयों का डाटा भी शामिल था। इस डाटा लीक में लोगों के मोबाइल फोन नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी, ई-मेल और क्रेडिट कार्ड नंबर आदि शामिल थे।

The post इस इंडियन वेबसाइट से कहीं आपका डाटा तो नहीं हुआ लीक, अभी करें चेक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/babychakra-data-leak-of-indian-parents-children/feed/ 0
Facebook Data हुआ लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इस लिस्ट में शामिल, अपना डाटा ऐसे करें चेक? https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-data-leak-how-to-check-your-leaked-data-mark-zuckerberg-use-signal-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-data-leak-how-to-check-your-leaked-data-mark-zuckerberg-use-signal-app/#respond Wed, 07 Apr 2021 08:39:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56602 हाल ही में फेसबुक के 53 करोड़ उपभोक्ताओं के डेटा लीक होने की खबर सामने आई है।

The post Facebook Data हुआ लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इस लिस्ट में शामिल, अपना डाटा ऐसे करें चेक? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से भारत से लेकर विश्व भर में यूजर्स के डाटा लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। या यूं कहा जाए कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व एप्लिकेशन के माध्यम से यूजर्स के डाटा लीक होना अब काफी आम हो गया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि इंडियन ऐप MobiKwik के यूजर्स का डाटा बड़ी संख्या में लीक हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इस बात खंडन किया था। वहीं, अब सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के यूजर्स का डाटा लीक होने की रिपोर्ट सामने आई है। Facebook के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक होने की बात कही जा रही है। इस डाटा लीक में करीब 106 देशों (इंडिया के यूजर्स) के यूजर्स के डाटा शामिल हैं। इन्हीं घटनाओं के कारण अब गोपनीयता कायम रखना बड़ी चुनौती बन गई है। लेकिन, अगर आप सोच रहे हैं कि Facebook Data leak में आपका नाम शामिल है है या नहीं इसे आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए एक पोर्टल मौजूद है। आगे हमने स्टेप-बाए-स्टेप आपको इस बात की जानकारी दी है कि कैसे आप अपनी ई-मेल आईडी से चेक कर सकते हैं कि फेसबुक डाटा लीक में आपका नाम शामिल है या नहीं।

61 लाख भारतीयों का डाटा लीक

इस डाटा लीक में 106 देशों की लिस्ट में इंडिया का नाम भी शामिल है। कुल करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा लीक हुआ है। लीक डाटा में यूजर्स के फोन नंबर, नेम, एज, लोकेशन, जेंडर, रिलेशनशिप स्टेटस, व्यापार, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल अड्रेस जैसी जानकारी शामिल है। वहीं, अगर बात करें इंडिया में डाटा लीक हुई यूजर्स की संख्या की तो यह
61 लाख है। मिलियन भारतीय यूजर्स के डाटा शामिल हैं। लीक डाटा में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल आदि शामिल हैं। कई यूजर्स के फोन नंबर भी लीक हुए हैं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द आएगा नया फीचर, कई सालों का इंतजार होगा खत्म

facebook-2

ऐसे करें चेक

फेसबुक के इस डाटा ब्रीच में आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। दरअसल, सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट ने एक पोर्टल तैयार किया है जो काफी पहले से काम कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि करोड़ों लोगों की लिस्ट में आप शामिल हैं?

  • सबसे पहले haveibeenpwned.com वेबसाइट पर जाएं।
  • जिस ई-मेल आईडी से फेसबुक चलाते हैं उसे एंटर करें।
  • ई-मेल आईडी एंटर करने के बाद pwned बटन को प्रेस करें।
  • इसके बाद वेबसाइट आपको बताएगी कि क्या आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं?
  • यदि आपके खाते से छेड़छाड़ की गई है, तो आपको पासवर्ड और अन्य सुरक्षित कदम उठाने के लिए कहा जाएगा।
  • यदि नहीं, तो आप अभी के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन आपको सलाह दी जाएगी कि पासवर्ड को नियमित रूप से बदलते रहें।

SAFE ME ऐप से चेक करें अपना डाटा लीक

इसके अलावा एक ऐप जिसे आप चेक कर सकते हैं कि क्या आपका ईमेल आईडी और पासवर्ड कभी लीक हुआ है। SAFE ME ऐप में आप फटाफट चेक कर सकते हैं कि क्या कभी आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं। यहां तक कि इस ऐप में असुरक्षित पासवर्ड भी दिखाए जाते हैं। कुछ मामलों में एप्लिकेशन डेटा लीक के लिए संवेदनशील के रूप में एक स्रोत को चिह्नित कर सकता है।

facebook-1

How to keep your Facebook account safe?

आगे हमने कुछ प्वाइंट के माध्यम से आपको बताने की कोशिश की है कि कैसे आपको कुछ स्टेप को फॉलो कर अपने फेसबुक अकाउंट को सेफ रख सकते हैं।

  • अपने फेसबुक अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और Unrecognised लॉग-इन अलर्ट को ऐनेबल जरूर करें।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ ही लॉग-इन अलर्ट जरुर लगाएं। अपनी प्रोफाइल को लॉक करें।
  • यह फीचर लोगों से आपकी प्रोफाइल को प्रोटेक्ट करता है जो Facebook पर आपके फ्रेंड लिस्ट में एड नहीं है।

डाटा लीक पर फेसबुक का बयान

Facebook के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट को लेकर खुलासा किया है कि यह एक पुराना डाटा है जिसे वर्ष 2019 में रिपोर्ट किया गया था। कंपनी ने इसे संज्ञान में लेकर अगस्त 2019 में ही ठीक कर दिया था। हालांकि, अभी हुए डाटा ब्रीच को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसे भी पढ़ें: Whatsapp की सुपर ट्रिक, किसी का भी वीडियो स्टेटस ऐसे करें डाउनलोड

facebook-eye

हैकर्स के लिए अहम यूजर्स की जानकारी

साइबर क्राइम इंटेलिजेंस हडसन रॉक के सीटीओ Alon Gal का कहना है कि यह लीक डाटा पुराना हो लेकिन हैकर्स के लिए इसमें यह अत्यंत अहम जानकारी शामिल हैं। इनका गलत उपयोग कर हैकर्स यूजर्स को चूना लगा सकते हैं।

जनवरी में हुआ था 42 करोड़ यूजर्स का फेसबुक डाटा लीक

इस वर्ष जनवरी में करीब 42 करोड़ Facebook यूजर्स का डाटा लीक होने की खबर सामने आई थी। इतना ही नहीं यूजर्स का डाटा ऑनलाइन सेल किया जा रहा था। बता दें कि Facebook यूजर्स का यह डाटा टेलीग्राम एप के बॉट के जरिए लीक हुआ था।

The post Facebook Data हुआ लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इस लिस्ट में शामिल, अपना डाटा ऐसे करें चेक? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-data-leak-how-to-check-your-leaked-data-mark-zuckerberg-use-signal-app/feed/ 0
OnePlus से हुई बड़ी लापरवाही, गलती से कर दिया सैकड़ों यूजर्स का डाटा लीक https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-revealed-customer-email-id-data-by-mistake-second-time-in-a-year/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-revealed-customer-email-id-data-by-mistake-second-time-in-a-year/#respond Mon, 27 Jul 2020 06:55:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46943 OnePlus ने गलती ने अपने यूजर्स का डाटा लीक कर दिया है।

The post OnePlus से हुई बड़ी लापरवाही, गलती से कर दिया सैकड़ों यूजर्स का डाटा लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord लॉन्च किया है। यह एक 5G फोन है जिसकी शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है। वनप्लस नोरड लॉन्च के ठीक बाद यह चीनी कंपनी एक बार फिर सुर्खियों में छाई है। ये सुर्खियां नए स्मार्टफोन की वाहवाही के लिए नहीं बल्कि OnePlus द्वारा की गई एक बड़ी गलती के लिए है, जहां कंपनी को दुनियाभर के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स की आलोचनाओं को शिकार होना पड़ रहा है। खबर है कि OnePlus ने गलती ने अपने यूजर्स का डाटा लीक कर दिया है।

OnePlus से जुड़ी यह हैरान कर देने वाली खबर एंडरॉयड पोलिस वेबसाइट ने छापी है। रिपोर्ट की मानें तो टेक कंपनी वनप्लस ने गलती से अपने यूजर्स का पर्सनल का डाटा ​सार्वजनिक रूप से शेयर कर दिया है। यूजर्स की परमिशन लिए बिना ही OnePlus ने काम किया है जिसके एक गलती कहा जा रहा है। ​रिपोर्ट की मानें तो OnePlus ने तकरीबन 271 यूजर्स के ईमेल एड्रेस पब्लिकली शेयर किए हैं। वहीं बड़ी बात यह भी है कि वनप्लस कंपनी एक साल में दूसरी बार अपने यूजर्स का डेटा लीक

ऐसे हुआ डाटा लीक

रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus ने ईमेल भेजने के दौरान अपने ग्राहकों की ईमेल आईडी एक-दूसरे के पास भेज दी। आमतौर पर जब एक साथ कई सारे लोगों को ईमेल भेजा जाता है तो सबकी ईमेल आईडी को ‘BCC’ सेक्शन लिखा जाता है। ऐसा करने पर मेल तो सभी के पास जाता है लेकिन किसी को यह नहीं पता चलता है कि उनके अलावा और कौन इस मेल में शामिल है। बता दें कि यहां BCC की फुलफॉर्म Blind Carbon Copy है। इसमें एक साथ सैकड़ों लोगों को ईमेल भेजने पर भी किसी को एक-दूसरे की ईमेल आइडी नहीं दिखाई देती है।

oneplus-revealed-customer-email-id-data-by-mistake-second-time-in-a-year

लेकिन ऐसा ही एक ईमेल भेजने के दौरान OnePlus ने लोगों की ईमेल आईडी को ‘BCC’ में शामिल न करते हुए सीधे Copy और Paste कर दिया और मेल सेंड कर दिया। इस मेल में सभी की ईमेल आई ‘CC’ यानि Carbon Copy सेक्शन में डाल दी गई। इसके तहत ईमेल में शामिल सभी लोग एक दूसरे की मेल आईडी को देख सकते हैं। इसी तरह OnePlus की एक छोटी सी गलती ने सैकड़ों लोगों की ईमेल आईडी अंजान लोगों के साथ शेयर कर दीं

पहले भी हुई है लापरवाही

OnePlus से जुड़ा ऐसा ही एक मामला नवंबर 2019 में भी सामने आया था। उस वक्त यूजर्स का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आई और शिपिंग एड्रैस को सार्वजनिक रूप से शेयर किया गया था। वनप्लस ने उस वक्त सफाई दी थी कि किसी का भी कोई फाइनेंशियल डाटा या पासवर्ड हैक नहीं हुआ है लेकिन कंपनी ने कुछ हैकर्स द्वारा कस्टमर ऑर्डर के पुराने डाटा में सेंध लगाने की बात जरूर कबूली थी। वहीं एक बार और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट से तकरीबन 40 हजार यूजर्स की क्रेडिट कार्ड डिटेल लीक होने की बात भी सामने आ चुकी है।

The post OnePlus से हुई बड़ी लापरवाही, गलती से कर दिया सैकड़ों यूजर्स का डाटा लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-revealed-customer-email-id-data-by-mistake-second-time-in-a-year/feed/ 0