data offer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 04 May 2023 17:30:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Vi लाया ‘महा रिचार्ज’ ऑफर, सभी ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त 5GB Data, जानें क्या है तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/5gb-data-free-to-vi-customer-in-maha-recharge-scheme/ https://www.91mobiles.com/hindi/5gb-data-free-to-vi-customer-in-maha-recharge-scheme/#respond Fri, 05 May 2023 02:42:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103968 Vi लाया 'महा रिचार्ज' ऑफर, सभी ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त 5GB Data, जानें क्या है तरीका

The post Vi लाया ‘महा रिचार्ज’ ऑफर, सभी ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त 5GB Data, जानें क्या है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • वीआई यूजर्स को फ्री डाटा मिल रहा है।
  • स्कीम का नाम Maha recharge ऑफर है।
  • Vi कस्टमर्स को 5GB Data मिलेगा।

Reliance Jio, Airtel और Vi तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर ऐसे ऑफर्स व स्कीम लेकर आती रहती हैं जिनसे कस्टमर्स को लुभाया जा सके। इसी कड़ी में अब वोडाफोन आइडिया यानी वीआई ने एक ऑफर पेश किया है जिसमें मोबाइल यूजर्स को फ्री में 5जीबी डाटा दिया जा रहा है।

कैसे मिलेगा वीआई यूजर्स को फ्री डाटा

Vi की ओर से Maha recharge ऑफर पेश किया गया है जिसके तहत कोई भी वीआई कस्टमर अगर अपने मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कराता है तो उसे फ्री इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यह मुफ्त डाटा 2जीबी से शुरू होगा और 5जीबी की लिमिट तक जाएगा।

5gb data free to vi customer in maha recharge scheme

  • विस्तार में बात करें तो वोडाफोन आइडिया की स्कीम के अनुसार जो वीआई यूजर अपने नंबर पर 199 रुपये से लेकर 299 रुपये के बीच का कोई भी रिचार्ज कराता है तो कंपनी उसे 2GB data फ्री देगी।
  • इसी तरह अगर कोई Vi कस्टमर अपने मोबाइल नंबर पर 299 रुपये या फिर इससे अधिक का रिचार्ज करता है तो कंपनी की ओर से उस ग्राहक को 5GB data मुफ्त दिया जाएगा।

    कितने दिन चलेगा वीआई का मुफ्त डाटा

    कंपनी की ओर दिया जाने वाला यह फ्री डाटा 3 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस मुफ्त इंटरनेट डाटा की शुरूआत रिचार्ज कराने वाले दिन से ही शुरू हो जाएगी जो उसके अगले तीन दिन यूज़ किया जा सकेगा। वहीं वीआई का महा रिचार्ज ऑफर कब तक के लिए उपलब्ध रहेगा यह जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

    vodafone-idea-recharge

    कौन उठा सकता है मुफ्त डाटा का लाभ

    Vi Maha recharge ऑफर का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि सभी रिचार्ज कंपनी की ऑफिशियल Vi app से ही किया जाए। किसी अन्य ऐप या दुकान से नंबर रिचार्ज कराने पर इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

    The post Vi लाया ‘महा रिचार्ज’ ऑफर, सभी ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त 5GB Data, जानें क्या है तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]> https://www.91mobiles.com/hindi/5gb-data-free-to-vi-customer-in-maha-recharge-scheme/feed/ 0 Paytm पर मोबाइल रिचार्ज करते वक्त अप्लाई करें यह कोड, मुफ्त मिलेगा 1GB Data और 100% Cashback का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/1-gb-data-free-100-percent-cashback-on-paytm-hat-trick-offer-jio-airtel-vi-data-recharge/ https://www.91mobiles.com/hindi/1-gb-data-free-100-percent-cashback-on-paytm-hat-trick-offer-jio-airtel-vi-data-recharge/#respond Mon, 18 Jul 2022 09:59:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84411 Paytm HAT TRICK Offer में Jio, Airtel और Vi Data Pack Recharge पर 1GB Data तथा 100% Cashback Free मिल रहा है।

    The post Paytm पर मोबाइल रिचार्ज करते वक्त अप्लाई करें यह कोड, मुफ्त मिलेगा 1GB Data और 100% Cashback का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    महंगाई के इस दौर में अगर कहीं से भी कुछ डिस्काउंट या छूट मिल जाए तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। मोबाइल यूजर मौके की तलाश में रहते हैं कि कहीं से भी कुछ रिचार्ज कूपन या कैशबैक ऑफर का जुगाड़ हो जाए तो थोड़ी राहत मिले। Reliance Jio, Airtel और Vi द्वारा मोबाइल प्लान्स की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद लोग कोई भी रिचार्ज करने से पहले जरूर चेक करते हैं कि कहीं पर कोई डिस्काउंट या कैशबैक मिल रहा है या नहीं। ऐसे ही लोगों के लिए Paytm HAT TRICK Offer लेकर आया है जिसमें जिओ, एयरटेल और वीआई नंबर पर 1GB Data तथा 100% Cashback Free मिल रहा है।

    Paytm HATTRICK Offer

    पेटीएम अपने यूजर्स के लिए बेहद ही शानदार ऑफर लेकर आई है। यह ऑफर Jio, Airtel और Vi कंपनियों पर लागू होता है जिसमें रिचार्ज कराए जाने पर 1 जीबी डाटा फ्री दिए जाने के साथ ही 100 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिल रहा है। ऑफर की डिटेल में बात करें तो इसका लाभ रिलायंस जिओ, एयरटेल और वीआई के ​चुनिंदा रिचार्ज पर ही मिलेगा। इनमें Jio का 15 रुपये वाला रिचार्ज, Airtel का 19 रुपये वाला रिचार्ज तथा Vi का भी 19 रुपये वाला रिचार्ज शामिल किया गया है।

    1 GB Data Free 100 percent Cashback on Paytm HAT TRICK Offer Jio Airtel Vi data recharge

    ये तीनों ही Data Recharge Pack है जिनपर पेटीएम 1जीबी डाटा फ्री दे रही है। मुफ्त इंटरनेट डाटा कि साथ ही उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत कैशबैक भी प्राप्त हो रहा है जिसमें अधिकतम 19 रुपये यूजर्स को वापिस मिलेंगे। इस Paytm Offer का लाभ पाने के लिए उपर बताए गए डाटा पैक का रिचार्ज करने के दौरान HATTRICK कोड का इस्तेमाल करना होगा। गौरतलब है कि कंपनी ने इसे Hour Offer का नाम दिया है जिसका फायदा सिर्फ शाम के 7 बजे से लेकर 9 बजे की बीच ही उठाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Paytm अब मोबाइल रिचार्ज पर ले रहा पैसे, जानें कौनसे ऐप दे रहे हैं फ्री सर्विस

    इन दो घंटों के बीच अगर कोई भी जियो, एयरटेल या वीआई कस्टमर उपर बताए गए डाटा पैक्स से रिचार्ज करता है जो उसे ये बेनिफिट्स प्राप्त होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि Paytm इस ऑफर को स्थाई तौर पर सभी कस्टमर्स के लिए नहीं लेकर आई है। कुछ यूजर्स को यह ऑफर अभी मिल रहा है तो कुछ को आने वाले दिनों में प्राप्त होगा। इस ऑफर की उपलब्धता को Paytm App के Cashback & Offers सेक्शन में जाकर भी चेक किया जा सकता है।

    2 gb data plan at cheap price

    Jio, Airtel और Vi के Data Plans

    Jio ₹15 data Plan

    रिलायंस जिओ का यह डाटा प्लान तीनों कंपनियों की तुलना में सबसे सस्ता है। इस जिओ डाटा पैक की कीमत सिर्फ 15 रुपये है जिसमें कंपनी की ओर से 1 GB 4G Data दिया जा रहा है। इस पैक की अपनी कोई वैलिडिटी नहीं है तथा यह पहले से मौजूद प्लान के साथ काम करता है। 1जीबी डाटा के खत्म हो जाने के बाद 64 Kbps की स्पीड पर इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : Airtel, Jio, Vi और BSNL के सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान्स जो चलेंगे पूरे 30 दिन

    Airtel ₹19 data Plan

    एयरटेल का यह डाटा प्लान 19 रुपये की कीमत पर मिलता है जिसमें यूजर्स को 1 जीबी 4जी डाटा प्राप्त होता है। यह प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसी बीच 1जीबी डाटा का इस्तेमाल करना होता है। 24 घंटे पूरे होने से पहले अगर यह डाटा खत्म हो जाता है तो एयरटेल ग्राहकों को 54 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से इंटरनेट डाटा शुल्क चुकाना होगा।

    1 GB Data Free 100 percent Cashback on Paytm HAT TRICK Offer Jio Airtel Vi data recharge

    Vi ₹19 data Plan

    वोडाफोन आईडिया का यह 19 रुपये वाला डाटा पैक भी 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी पैक से रिचार्ज करने के बाद 24 घंटे के भीतर ही इंटरनेट का यूज़ करना होगा। इस प्लान में भी 1GB 4G Data प्राप्त होता है। वीआई ने अपने इस प्लान को प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश कर रखा है।

    The post Paytm पर मोबाइल रिचार्ज करते वक्त अप्लाई करें यह कोड, मुफ्त मिलेगा 1GB Data और 100% Cashback का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/1-gb-data-free-100-percent-cashback-on-paytm-hat-trick-offer-jio-airtel-vi-data-recharge/feed/ 0
    1 कप चाय से भी कम दाम पर मिल रहा है हर दिन 2 जीबी डाटा! ऐसे उठा सकते हैं फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/2-gb-data-plan-at-cheap-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/2-gb-data-plan-at-cheap-price/#respond Tue, 24 May 2022 08:07:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80966 1 जीबी डाटा के लिए जहां 2 रुपये से भी कम कीमत चुकानी पड़ेगी वहीं 4 रुपये से भी कम प्राइस पर यूजर्स को डेली 2 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा।

    The post 1 कप चाय से भी कम दाम पर मिल रहा है हर दिन 2 जीबी डाटा! ऐसे उठा सकते हैं फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    10 साल पहले अगर आपने कभी मोबाइल फोन में इंटरनेट चलाया है तो अच्छे से जानते होंगे कि कुछ जीबी डाटा के लिए कितना पैसा चुकाना पड़ता था। मोबाइल फोन यूजर्स को अगर महीने में 10 जीबी डाटा भी मिल जाता था, तो उसी में बहुत खुशी हो जाती ​थी। फिर देश में हुई Jio की एंट्री और इसके बाद सारा टेलीकॉम बाजार ही बदल गया। पूरी दुनिया में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी देश के लोगों को 6 महीने तक बिल्कुल फ्री में अनलिमिटेड 4G Data मिला हो। रिलायंस जियो ने शुरूआत में अपने ग्राहकों को मुफ्त में मोबाइल सर्विस मुहैया करवाई थी। लेकिन समय के साथ बदलते बाजार ने सिर्फ जियो ही नहीं बल्कि Airtel और Vodafone Idea (Vi) सभी के दिन भी बदल दिए। बीते महीनों में इन कंपनियों ने मोबाइल प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं और यूजर्स को रिचार्ज प्लान्स महंगे लग रहे हैं।

    Jio, Airtel और Vi द्वारा मोबाइल रिचार्ज प्लान्स का प्राइस बढ़ाए जाने का फैसला उपभोक्ताओं को पसंद नहीं आ रहा है और वह अब सस्ते और अच्छे ऑप्शन की तालाश में लगे हैं। लेकिन अगर हम आपको कहे कि मार्केट में ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान भी मौजूद है जो 1 कप चाय से भी कम दाम पर आपको हर दिन 2GB Data देता है, तो आपका क्या रिऐक्शन होगा? यकिनन इतने सस्ते इंटरनेट डाटा को आप भी यूज़ करना चाहेंगे। आगे हमने एक ऐसे ही किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लान की डिटेल शेयर की है जिसमें 1 जीबी डाटा के लिए जहां 2 रुपये से भी कम कीमत चुकानी पड़ेगी वहीं 4 रुपये से भी कम प्राइस पर यूजर्स को डेली 2 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा।

    2 gb data plan at cheap price

    सस्ता Data Plan

    एक कप चाय से भी कम दाम पर डेली 2 जीबी डाटा देने वाली कंपनी कोई और नहीं बल्कि देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL है। अन्य प्राइवेट कंपनियां जिस कीमत पर 28 दिनों की वैलिडिटी देती हैं वहीं बीएसएनएल अपने इस धाकड़ प्लान में बेहद ही कम दाम पर 50 दिनों की वैधता प्रदान कर रही है। जिस BSNL Plan की बात हम यहां कर रहे हैं उसकी कीमत 198 रुपये है जिसे कंपनी की ओर से प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्लान में बेहद ही कम प्राइस पर अधिक दिनों की वैलिडिटी और भरपूर डाटा दिया जा रहा है।

    indian mobile users want to port jio Number in to BSNL Network Service

    1 जीबी डाटा की कीमत 2 रुपये से भी कम

    BSNL का 198 रुपये वाला प्लान 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यानी पूरे प्लान में कुल 100 जीबी डाटा प्राप्त हो रहा है। अगर इस डाटा की हर दिन के हिसाब से कॉस्ट निकाली जाए तो डेली मिलने वाला 2 जीबी डाटा यूजर्स को सिर्फ 3.96 रुपये का पड़ रहा है। अर्थात् 2 जीबी डाटा का मूल्य 4 रुपये से भी कम। इस तरह से बीएसएनएल यूजर 1 जीबी इंटरनेट डाटा के लिए सिर्फ 1.98 रुपये चुका रहे हैं। यह इस वक्त मार्केट में मौजूद सबसे सस्ते इंटरनेट डाटा प्लान्स में से एक है जिसमें 2 जीबी डाटा मोबाइल यूजर्स को 1 कप चाय से भी सस्ता मिल रहा है।

    2 gb data plan at cheap price

    लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

    सबसे पहले तो आपको बता दें कि 198 रुपये वाले इस बीएसएनएल प्लान में प्रतिदिन 2जीबी के हिसाब से उपभोक्ताओं को पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 100 जीबी डाटा तो प्राप्त हो ही रहा है वहीं साथ ही दिन में 2 जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर अपने स्मार्टफोन पर 40केबीपीएस की स्पीड में इंटरनेट चला सकते हैं। 198 रुपय में कंपनी की ओर से 50 दिनों की वैधता दी जा रही है जो रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में काफी ज्यादा बेहतर है। वहीं बीएसएनएल अपने यूजर्स को लोक धुन की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

    The post 1 कप चाय से भी कम दाम पर मिल रहा है हर दिन 2 जीबी डाटा! ऐसे उठा सकते हैं फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/2-gb-data-plan-at-cheap-price/feed/ 0
    एयरटेल यूजर्स को 119 रुपये में 28 दिनों के लिए मिलेगा हर दिन 2जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-plan-28-days-46gb-4g-data-unlimited-free-voice-call-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-plan-28-days-46gb-4g-data-unlimited-free-voice-call-in-hindi/#comments Wed, 31 Oct 2018 10:43:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24020 एयरटेल 28 दिनों के लिए 46 जीबी 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

    The post एयरटेल यूजर्स को 119 रुपये में 28 दिनों के लिए मिलेगा हर दिन 2जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    इंडियन टेलीकॉम बाजार में कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा नए प्लान के रूप में यूजर्स के सामने आती है। हर कंपनी कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट देने की जुगत में रहती है जिससे स्मार्टफोन यूजर्स को अपने नेटवर्क के जोड़े रखा जा सके। इसी कवायद में एयरटेल ने भी प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 119 रुपये का नया प्लान पेश किया है जो 28 दिनों के लिए 46 जीबी 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

    एयरटेल की ओर से 119 रुपये वाले प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा की बात करें तो एयरटेल अपने इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा दे रही है। पूरे महीने यानि 28 दिनों में एयरलेट ग्राहकों को कुल 46जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा।

    airtel

    वॉयस बेनिफिट की बात करें तो एयरटेल यूजर्स 119 रुपये के रिचार्ज के बाद लोकल व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। आजकल जहां वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है वहीं एयरटेल के इस प्लान में वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल का यूज़ मुफ्त किया जा सकेगा। इसी तरह एयरटेल 119 रुपये वाले इस पैक में पूरे महीने की वेलिडिटी के लिए 300 एसएमएस प्रदान कर रही है।

    जियो देगा सबसे सस्ती 5जी सर्विस, 2019 तक 99.9 फीसदी भारतीयों के पास होगी हाईस्‍पीड डाटा कनेक्टिविटी : अंबानी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल की ओर से 119 रुपये वाला प्लान सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स में जारी ​कर दिया गया है। लेकिन कई यूजर्स को जहां 119 के रिचार्ज पर उर्पयुक्त सभी बेनिफिट मिल रहे हैं वहीं कई यूजर्स को 119 रुपये में सिर्फ 14​ दिन की वेलिडिटी मिल रही है जिसमें हर दिन सिर्फ 1जीबी डाटा ही प्राप्त हो रहा है। ऐसे में एयरटेल के इस पैक में आपको कौन से बेनिफिट मिलेंगे इसे कंपनी की वेबसाइट या एयरटेल ऐप पर जाकर चैक किया जा सकता है।

    The post एयरटेल यूजर्स को 119 रुपये में 28 दिनों के लिए मिलेगा हर दिन 2जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs199-plan-28-days-46gb-4g-data-unlimited-free-voice-call-in-hindi/feed/ 1
    टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे https://www.91mobiles.com/hindi/indian-spend-online-videos-on-smartphone-more-than-watching-tv-survey-in-hindi-limelight-networks-in-hindi/ Fri, 05 Oct 2018 12:06:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23377 भारतीय घर में टीवी देखने से ज्यादा समय स्मार्टफोन पर वी​डियो देखने में बिता रहे हैं और ये आंकड़े संसार के कई देशों से आगे हैं।

    The post टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    इस बात को कोई नहीं नकार सकता है ​कि बीते सालों में आम आदमी इंटरनेट का यूज़ पहले से ज्यादा करने लगा है। कम कीमत पर मिलने वाले इंटरनेट डाटा और सस्ते होते स्मार्टफोंस ने देश में लोगों के मोबाइल यूज़ को बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया हो या चैटिंग आज हर व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा है। हम इंडियन्स को लगा स्मार्टफोन का यह चस्का सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मशहूर होने लगा है। हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि भारतीय घर में टीवी देखने से ज्यादा समय स्मार्टफोन पर वी​डियो देखने में बिता रहे हैं और ये आंकड़े संसार के कई देशों से आगे हैं।

    ग्लोबल डिजीटल कंटेंट डिलीवर प्लेटफार्म लाईमलाइट नेटवर्क ने हाल ही में अपने एक सर्वे की रिपोर्ट शेयर की है जिसमें ये चौंकाने वाले आकंड़े सामने आए हैं। इस रिर्पोट से पता चला है कि भारतीय टीवी देखने से ज्यादा समय स्मार्टफोन पर आॅनलाईन वीडियो देखने में बिता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक भारतीय एक हफ्ते में औसतन 8 घंटे 28 मिनट का समय स्मार्टफोन पर ​वीडियो देखने में गुजार रहा है। वहीं पूरे सप्ताह में वह सिर्फ 8 घंटे 8 मिनट ही टीवी देखता है।

    girl-with-phone-indian-7

    हैरानी की बात यह भी है कि इंडियन्स द्वारा आॅनलाईन वीडियो देखने में बिताया जाने वाला यह समय पूरे विश्व के औसत समय बहुत आगे है। पूरा विश्व एक हफ्ते में औसतन 6 घंटे 45 मिनट ही आॅनलाईन वी​डियो देखता है। सिर्फ दो सालों में यह समय डबल से भी ज्यादा हो गया है। साल 2016 की तुलना में साल 2018 में आॅनलाईन वीडियो देखने में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    शाओमी फैन्स को झटका : कंपनी बढ़ा सकती है मी एलईडी टीवी के दाम

    रिपोर्ट के मुताबिक आॅनलाईन वीडियो कंटेंट देखने में फिलिपिंस सबसे आगे है। वहां के लोग एक हफ्ते में औसतन 8 घंटे व 46 मिनट वीडियो देखते हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम अमेरिका का आता है जहां एक सप्ताह में औसतन 8 घंटा 30 मिनट आॅनलाईन वीडियो देखी जाती है, जो भारतीयों के बेहद करीब है। वहीं जर्मनी के लोग सबसे कम समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बिताते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के लोग एक हफ्ते में 5 घंटे 2 मिनट तक वीडियो देखते हैं।

    16 अक्टूबर को लेनोवो ला रही है ‘किलर’ फोन, बड़ी बैटरी के साथ होगी पावरफुल रैम

    इस सर्वे में 10 देशों के 5,000 से भी ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। इन देशों में भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, फिलिपिंस, सिंगापुर और साउथ कोरिया शामिल थे। सर्वे में यह भी बताया गया है कि भारत में आॅनलाईन वीडियो देखने में ​बफरिंग की समस्या लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है। देश में 46 प्रतिशत तक स्मार्टफोन यूजर्स को खराब और रूकावट वाले नेटवर्क पर वीडियो देखना पड़ता है जो बेहद ही झुंझलाहट भरा होता है।

    The post टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    बीएसएनएल 551 रुपये में दे रहा है 135जीबी 4जी डाटा, साथ में 90 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-rs-551-plan-with-135gb-data-90-days-offer-in-hindi/ Tue, 27 Mar 2018 12:30:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18488 बीएसएनएल का यह नया प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है।

    The post बीएसएनएल 551 रुपये में दे रहा है 135जीबी 4जी डाटा, साथ में 90 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में 499 रुपये का नया पोस्ट-पेड प्लान पेश किया था। इस प्लान के तहत एक महीने तक बिना किसी दैनिक वेलिडिटी के 45जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त हो रहा था। इंडियन टेलीकॉम मार्केट में मची प्राइस वॉर के बीच अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने एक और नया डाटा प्लान पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से 551 रुपये का प्लान जारी किया गया है जो हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा लुफ्त देता है।

    बीएसएनएल 551 रुपये प्लान

    बीएसएनएल द्वारा पेश किया गया 551 रुपये का यह नया प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी की ओर इस प्लान का डाटा प्लान की तरह पेश किया गया है ​जो सिर्फ इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान 90 दिनों की वेलिडिट के साथ आता है, जिसमें यूजर्स के नंबर पर प्रतिदिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा क्रेडिट किया जाएगा।

    girl-with-phone-indian-1

    बीएसएनएल के 551 रुपये के इस प्लान में 90 दिनों के लिए कुल 135जीबी डाटा मिलता है। बीएसएनएल द्वारा दिया जा रहा यह डाटा 4जी के साथ साथ 3जी व 2जी स्पीड पर भी रन करता है। 1.5जीबी की दैनिक वेलिडिटी खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल ग्राहक जियो की तरह 80केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं।

    599 रुपये के मोबाईल में मिलेगा डिजीटल कैमरा, डुअल सिम और वायरलेस एफएम, इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए 4 नए फोन

    135जीबी डाटा के अलावा बीएसएनएल इस प्लान में 90 दिनों के लिए मुफ्त कॉलर ट्यून की सुविधा भी दे रही है। कंपनी की ओर से यह प्लान फिलहाज केरल सर्किल में जारी किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य ​सर्किल्स में भी पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि केरल में बीएसएनएल द्वारा 4जी सर्विस की शुरूआत की जा चुकी है। यानि इस प्लान के साथ ग्राहक हर दिन 1.5जीबी डाटा का मजा 4जी स्पीड पर ले सकते हैं।

    The post बीएसएनएल 551 रुपये में दे रहा है 135जीबी 4जी डाटा, साथ में 90 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    सिर्फ 13 रुपये में बीएसएनएल नेटवर्क पर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट का मज़ा ! https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-kool-1099-plan-for-84-days-with-unlimited-data-voice-call-in-hindi/ Fri, 09 Feb 2018 11:46:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16738 यह प्लान कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश हुआ है।

    The post सिर्फ 13 रुपये में बीएसएनएल नेटवर्क पर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट का मज़ा ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में मची प्राइज़ वॉर के चलते एक ओर जहां टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत पर ज्यादा फायदे देने की होड़ में रहती हैं, वहीं दूसरी ओर यूजर्स को प्रतिस्पर्धा का फायदा मिलता रहता है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब देश की सरकारी कंपनी भारतीय टेलीकॉम निगम लिमिटेड ने भी अपना दॉंव चला है। बीएसएनएल की ओर से नया प्लान लॉन्च किया गया है जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ ही वॉयस कॉल भी मिल रही है।

    BSNL KOOL नाम से लॉन्च किया गया यह प्लान कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश हुआ है। यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है तथा इसकी कीमत 1,099 रुपये की है। इस प्लान के तहत बीएसएनएल के सभी ग्राहकों को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। 84 दिनों वाले इस प्लान में ग्राहकों को 1 दिना का खर्चा 13 रुपये के करीब पड़ेगा।

    bsnl-offer

    अन​लिमिटेड डाटा के साथ ही इस प्लान में 84 दिनों के लिए वॉयस कॉल भी फ्री दी जा रही है। इन मुफ्त असीमित कॉल का यूज़ रोमिंग में भी फ्री रहेगा। इसके अलावा 84 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस प्राप्त होंगे। बीएसएनएल की ओर से इस प्लान में 84 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून सेवा भी दी जा रही है।

    गौरतलब है कि बीएसएनएल की ओर से यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। इस प्लान में तहत मिलने वाले इंटरनेट डाटा बिना किसी स्पीड सीमा के 3जी नेटवर्क पर काम करेगा। आपको बता दें कि देश में बीएसएनएल 3जी नेटवर्क पर ही रन करता है तथा हाल ही में केरल के कंपनी ने अपनी 4जी सेवा लॉन्च की है।

    The post सिर्फ 13 रुपये में बीएसएनएल नेटवर्क पर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट का मज़ा ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    वोडाफोन ने पेश किया ‘छोटा चैम्पियन’ आॅफर, सिर्फ 38 रुपये में मिलेगा ढ़ेर सारा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-chhota-champion-launched-in-rs-38-in-hindi/ Mon, 13 Nov 2017 11:52:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13649 कुछ दिनों पहले ही वोडफोन ने 69 रुपये वाला प्लान पेश किया था जिसमें अनलिमिटेड नेशनल कॉल दी जा रही थी। वहीं अब वोडाफोन अपने खजाने में से एक और बेहद ही सस्ता प्लान लेकर आया है जिसमें सिर्फ 38 रुपये के रिचार्ज पर वॉयस कॉल के साथ ही इंटरनेट डाटा ​दिया जा रहा है। […]

    The post वोडाफोन ने पेश किया ‘छोटा चैम्पियन’ आॅफर, सिर्फ 38 रुपये में मिलेगा ढ़ेर सारा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    कुछ दिनों पहले ही वोडफोन ने 69 रुपये वाला प्लान पेश किया था जिसमें अनलिमिटेड नेशनल कॉल दी जा रही थी। वहीं अब वोडाफोन अपने खजाने में से एक और बेहद ही सस्ता प्लान लेकर आया है जिसमें सिर्फ 38 रुपये के रिचार्ज पर वॉयस कॉल के साथ ही इंटरनेट डाटा ​दिया जा रहा है।

    जियो दे रहा है ओपो स्मार्टफोन्स पर 100जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त

    वोडाफोन ने अपना नया प्लान ‘छोटा चैम्पियन’ नाम से पेश किया है। यह प्लान सिर्फ 38 रुपये का है। इस प्लान के तहत 38 रुपये के रिचार्ज पर 100 लोकल तथा एसटीडी कॉलिंग मिनट दी जा रही है। इन 100 मिनट्स का यूज़ आॅननेटवर्क तथा आॅफनेटवर्क दोनों पर किया जा सकता है।

    Image Credit : Zee Business
    Image Credit : Zee Business

    इसके साथ ही इस प्लान में 200एमबी तथा 100एमबी डाटा भी मिलेगा। प्लान में दिए जाने वाले 200एमबी डाटा का यूज़ जहां 2जी नेटवर्क पर किया जा सकेगा वहीं 100एमबी डाटा को यूजर 4जी तथा 3जीबी की स्पीड पर चला पाएंगे।

    इंटेक्स ने लॉन्च किया कम कीमत वाला 4जी फोन

    वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। 200एमबी डाटा का आॅफर जहां एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व आंध्रप्रदेश सर्किल्स में मिलेगा वहीं 100एमबी डाटा का लाभ देश के अन्य सर्किल्स में उपलब्ध होगा।

    The post वोडाफोन ने पेश किया ‘छोटा चैम्पियन’ आॅफर, सिर्फ 38 रुपये में मिलेगा ढ़ेर सारा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    एयरटेल लाया है 300जीबी 4जी डाटा का प्लान, क्या आप मानेंगे यह है जियो सस्ता प्लान? https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-offering-300gb-4g-data-in-hindi/ Tue, 07 Nov 2017 05:32:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13443 एयरटेल का यह प्लान जियो के ऑफर से हर ऐंगल में सस्ता

    The post एयरटेल लाया है 300जीबी 4जी डाटा का प्लान, क्या आप मानेंगे यह है जियो सस्ता प्लान? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट सामनें आई थी जिसमें कहा गया था कि जियो की वजह से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मुनाफे में आई 76 फीसदी की कमी आई है। लेकिन बाजार की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एयरटेल ने कम होने मुनाफे के बावजूद ऐसा प्लान पेश किया है जो जियो के सबसे सस्ते प्लान से भी सस्ता पड़ रहा है। इस प्लान के अंतर्गत एयरटेल 300 जीबी इंटरनेट डाटा दे रहा है।

    अपने ग्राहकों के लिए एयरटेल ने 300जीबी का डाटा प्लान पेश किया है। यह एक वार्षिक प्लान है ​जिसका मूल्य 3,999 रुपये है। इस प्लान के अंतर्गत 3,999 रुपये का रिचार्ज कराने पर एक साल के लिए 300जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। डाटा के साथ ही पूरे साल के लिए अनलि​मिटेड नेशनल वॉयस कॉल भी मुफ्त दी जा रही है तथा हर दिन के लिए यूजर्स को 300 एसएमएस मिलेगा।

    airtel-1

    इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके तहत मिलने वाला डाटा एक साथ ही कस्टमर्स को दे दिया जाएगा। फिर एयरटेल चाहें तो इसे एक दिन में खत्म कर सकते हैं और चाहें तो एक साल तक चला सकते हैं।
    वहीं दूसरी ओर कंपनी ने इस प्लान पर एक यह भी शर्त रखी है कि 300जीबी डाटा में से 25जीबी डाटा ग्रा​हकों को पहले महीने में ही यूज़ करना होगा। यानि पहले माह में 25जीबी डाटा यूज़ करने के बाद बाकी बचा हुआ डाटा कस्टमर्स अपनी मन मर्जी से यूज़ कर सकते हैं।

    रिलायंस जियो के प्लान से कंपेयर करें तो ​एयरटेल का यह सालाना 3,999 रुपये वाला प्लान प्रति माह सिर्फ 334 रुपये का पड़ेगा। वहीं समान बेनिफिट देने वाला ​रिलायंस जियो का प्लान 399 रुपये का पड़ता है। अर्थात् जो लोग ज्यादा इंटरनेट यूज़ करते हैं उनके लिए प्लान काफी लाभदायक होगा।

    The post एयरटेल लाया है 300जीबी 4जी डाटा का प्लान, क्या आप मानेंगे यह है जियो सस्ता प्लान? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    दिवाली पर दिया जियो ने झटका, मंहगे हुए टैरिफ प्लान्स https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-399-rs-tariff-plan-replaced-with-new-plans-in-hindi/ Fri, 20 Oct 2017 08:41:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12913 कुछ रिचार्ज की कीमतों में जहां वृद्धि कर दी गई है तो कुछ रिचार्ज की वेलिडिटी का घटा कर कम कर दिया गया है।

    The post दिवाली पर दिया जियो ने झटका, मंहगे हुए टैरिफ प्लान्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    दिवाली पर जहां टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न आॅफर्स तथा सस्ती दरों पर टैरिफ प्लान्स पेश किए वहीं रिलायंस जियो ने अपनी रीत के विपरीत जाते हुए अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है। जियो की ओर से प्लान्स की दरों में फेरबदल किया गया है, जिसके बाद कंपनी की सर्विस अब मंहगी हो गई है। जियो ने न सिर्फ अपना सबसे ज्यादा बिकने वाले 309 रुपये का प्लान खत्म कर दिया है बल्कि अन्य प्लान्स पर मिलने वाला वेनिफिट भी महंगा कर दिया है। कुछ रिचार्ज की कीमतों में जहां वृद्धि कर दी गई है तो कुछ रिचार्ज की वेलिडिटी का घटा कर कम कर दिया गया है। आइयें नज़र डालते हैं जियो ने बदले गए प्लान्स और उनकी नई कीमतों पर :

    नए जियो प्री-पेड प्लान्स :

    399 रुपये
    नए बदलावों के बाद 399 रुपये वाले प्लान को बेस्ट बजट प्लान कहा जा सकता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 70 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 1 जीबी डाटा मिलेग।

    459 रुपये
    इस प्लान के अंतर्गत भी जियो यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है जो जियो ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा।

    jio-plans-copy_102017113914

    509 रुपये
    जियो का 509 रुपये वाला प्लान 49 दिनों की वेलिडिटी के साथ आया है। इस प्लान के तहत 98 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है, जिसका लाभ प्रति​दिन 2 जीबी डाटा के हिसाब से मिलेगा।

    999 रुपये
    999 रुपये प्लान के तहत 60 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है तथा 60जीबी डाटा में कोई भी दैनिक लिमिट नहीं दी गई है।

    64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 7, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

    1,999 रुपये
    इस प्लान के अंतर्गत ​भी बिना किसी दैनिक लिमिट के 125 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह प्लान 180 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।

    4,999 रुपये
    जियो का यह प्लान एक साल यानि 360 दिनों के लिए है। इस प्लान के तहत बिना 350 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है।

    जियो की ओर से कुछ कम कीमत वाले प्लान्स की पेश किए गए हैं, जिनमें..

    149 रुपये
    इस प्लान के अंतगर्त 149 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों की वैधता के साथ 4.2 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है, जिसका उपयोग 150 एमबी प्रतिदिन डाटा के हिसाब से किया जा सकता है।

    जाने रिलायंस जियोफोन और माइक्रोमैक्स भारत 1 में कौन है बेस्ट

    98 रुपये
    जियो के इस प्लान में प्रतिदिन 150 एमबी डाटा के हिसाब के 14 दिनों के लिए 2.1 जीबी डाटा दिया जा रहा है।

    52 रुपये
    यह जियो का सबसे छोटा प्रीपेड प्लान है जो एक हफ्ते की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 150 एमबी डाटा के हिसाब के 7 दिनों के लिए 1.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है।

    jiooo

    नए जियो पोस्ट-पेड प्लान्स :

    जियो की ओर से पेश किए गए नए पोस्ट-प्लान्स में बिलिंग सायकल की वेलिडिटी 30 दिनों की कर दी गई है। यानि जियो पोस्ट-पेड कनेक्शन्स पर जेनेरेट होने वाला बिल अब 30 दिनों के लिए ही आया करेगा। वहीं जियो की ओर से इन प्लान्स पर अहम शर्त भी रखी गई है, जिसके तहत हर पोस्टपेड कनेक्शन पर एक्स्ट्रा सिक्योरिटी मनी भी जमा करानी होगा। नए प्लान्स के बाद जियो के पोस्टपेड प्लान्स कुछ इस प्रकार है:

    309 रुपये
    जियो के प्लान पर यूजर्स को 400 रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी। इस प्लान में 30 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया बेहद ही उपयोगी फीचर, दोस्तों से शेयर कर सकेंगे लाईव लोकेशन

    409 रुपये
    यह प्लान 500 रुपये की सिक्योरिटी मनी के साथ आता है। इसके तहत 30 ​दिनों के लिए बिना किसी दैनिक लि​मिट के 20 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

    509 रुपये
    यह प्लान यूजर्स को 2 जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 30 दिनों के लिए 60 जीबी डाटा देता है। इस प्लान के लिए 600 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट करानी होगी।

    jio-girl-1

    799 रुपये
    जियो के इस प्लान में 30 दिनों के लिए हर दिन 3 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। तथा इस प्लान की सिक्योरिटी मनी 950 रुपये रखी गई है।

    999 रुपये
    999 रुपये वाला प्लान भी बिनी किसी दैनिक डाटा लिमिट के पेश किया गया है। इस प्लान के लिए 1,150 रुपये की सिक्योरिटी देनी होगी जिसमें 30 दिनों के लिए 60 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

    आपको बता दें कि जियो के 52 रुपये, 98 रुपये और 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को छोड़ कर सभी प्री-पेड और पोस्ट-पेड प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और फ्री एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। जियो के उपरोक्त सभी प्लान्स दिवाली की रात यानि 19 ​अक्टूबर के लागू हो चुके हैं।

    The post दिवाली पर दिया जियो ने झटका, मंहगे हुए टैरिफ प्लान्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>