Data Transfer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Jul 2026 04:00:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 USB ड्राइव के बिना फाइल ट्रांसफर कैसे करें? जानें 5 आसान तरीके, बड़ी फाइल भी मिनटों में होगी शेयर https://www.91mobiles.com/hindi/usb-drive-ke-bina-files-transfer-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/usb-drive-ke-bina-files-transfer-kaise-kare/#respond Tue, 14 Jul 2026 04:00:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199861 एक समय था जब फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या प्रोजेक्ट फाइल एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेजने के लिए यूएसबी पेन ड्राइव सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता था। स्कूल का प्रोजेक्ट हो, ऑफिस की प्रेजेंटेशन या किसी दोस्त को फिल्म कॉपी करनी हो, अधिकतर कार्यों के लिए लोग पेन ड्राइव का ही इस्तेमाल करते थे। […]

The post USB ड्राइव के बिना फाइल ट्रांसफर कैसे करें? जानें 5 आसान तरीके, बड़ी फाइल भी मिनटों में होगी शेयर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक समय था जब फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या प्रोजेक्ट फाइल एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेजने के लिए यूएसबी पेन ड्राइव सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता था। स्कूल का प्रोजेक्ट हो, ऑफिस की प्रेजेंटेशन या किसी दोस्त को फिल्म कॉपी करनी हो, अधिकतर कार्यों के लिए लोग पेन ड्राइव का ही इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है। आज के अल्ट्रा-थिन लैपटॉप, टैबलेट और कई स्मार्टफोन में पारंपरिक यूएसबी-ए पोर्ट भी नहीं मिलता है। वहीं पेन ड्राइव खो जाने का खतरा भी हमेशा बना रहता है, जिससे आपका निजी डाटा किसी दूसरे के हाथ लग सकता है।

अच्छी बात यह है कि अब बिना यूएसबी ड्राइव के भी बड़ी से बड़ी फाइल कुछ ही मिनटों में ट्रांसफर की जा सकती है। चाहे आपको फोन से लैपटॉप में फोटो भेजनी हो, 20GB की वीडियो कॉपी करनी हो या किसी दूसरे शहर में बैठे व्यक्ति को बड़ी फाइल भेजनी हो, इसके लिए कई आसान और सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 तरीकों के बारे में।

Blip ऐप 

अगर आप अक्सर एंड्रॉयड, विंडोज, मैक या आईफोन जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच फाइल ट्रांसफर करते हैं, तो ब्लिप ऐप काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

blip

यह ऐप पीयर-टू-पीयर तकनीक पर काम करता है यानी आपकी फाइल पहले किसी क्लाउड सर्वर पर अपलोड नहीं होती है, बल्कि सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में जाती है। इससे ट्रांसफर तेज भी होता है और आपकी प्राइवेसी भी बेहतर बनी रहती है।

अगर दोनों डिवाइस एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े हैं, तो ब्लिप लोकल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जिससे ट्रांसफर स्पीड और भी ज्यादा हो जाती है। इसकी एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें फाइल साइज की कोई सीमा नहीं होती है यानी आप 50GB या उससे भी बड़ी फाइल आसानी से भेज सकते हैं। अगर आप वीडियो एडिटर, फोटोग्राफर या बड़े प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो यह तरीका काफी समय बचा सकता है।

क्लाउड स्टोरेज 

आज ज्यादातर लोग गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव और आईक्लाउड जैसी क्लाउड स्टोरेज सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपकी फाइल इंटरनेट पर सुरक्षित सेव रहती है और आप उसे किसी भी डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं। अगर आपको ऑफिस और घर दोनों जगह एक ही फाइल पर काम करना होता है, तो क्लाउड स्टोरेज सबसे सुविधाजनक विकल्प है।

फाइल शेयर करने के लिए केवल लिंक भेजना होता है। सामने वाला व्यक्ति उसी लिंक से फाइल डाउनलोड कर सकता है। यही वजह है कि ऑफिस, कॉलेज और ऑनलाइन टीम वर्क में क्लाउड स्टोरेज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसकी एक कमी भी है। अगर इंटरनेट स्पीड धीमी है, तो बड़ी फाइल अपलोड और डाउनलोड करने में काफी समय लग सकता है। इसके अलावा, मुफ्त स्टोरेज खत्म होने पर अतिरिक्त स्टोरेज खरीदनी पड़ती है।

पोर्टेबल एसएसडी 

अगर आपको अक्सर बड़ी वीडियो फाइल, कैमरा फुटेज, गेम, बैकअप या भारी डाटा ट्रांसफर करना पड़ता है, तो पोर्टेबल एसएसडी सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

यह सामान्य पेन ड्राइव की तुलना में कई गुना ज्यादा तेज रीड और राइट स्पीड देता है। जहां एक साधारण पेन ड्राइव से बड़ी फाइल कॉपी होने में कई मिनट लग सकते हैं, वहीं पोर्टेबल एसएसडी वही काम कुछ सेकंड में पूरा कर सकता है।

आजकल पोर्टेबल एसएसडी 500GB से लेकर कई टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध हैं। इनमें यूएसबी-सी कनेक्टर मिलता है, जिससे इन्हें नए लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन से भी आसानी से जोड़ा जा सकता है।

अगर आप वीडियो एडिटिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी या कंटेंट क्रिएशन करते हैं, तो यह निवेश आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

एसडी और माइक्रोएसडी कार्ड 

एसडी कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड को अक्सर केवल कैमरे की मेमोरी कार्ड समझ लिया जाता है, जबकि इनका इस्तेमाल फाइल ट्रांसफर के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपके स्मार्टफोन, कैमरा, ड्रोन, एक्शन कैमरा या लैपटॉप में कार्ड स्लॉट मौजूद है, तो इसकी मदद से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट आसानी से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेजे जा सकते हैं।

सैनडिस्क 400जीबी माइक्रोएसडी कार्ड रिव्यू

माइक्रोएसडी कार्ड खासतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन, ड्रोन और हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस में काफी उपयोगी साबित होते हैं। ये हल्के, सस्ते और अच्छी स्टोरेज क्षमता वाले होते हैं।

एयरड्रॉप और क्विक शेयर 

अगर दोनों डिवाइस आपके आसपास हैं, तो वायरलेस फाइल ट्रांसफर का सबसे आसान तरीका एयरड्रॉप और क्विक शेयर है।

अगर आप आईफोन, आईपैड और मैक इस्तेमाल करते हैं, तो एयरड्रॉप के जरिए कुछ ही सेकंड में फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। ब्लूटूथ और वाई-फाई डायरेक्ट की मदद से फाइल सीधे दूसरे डिवाइस में पहुंच जाती है।

Quick Share Android

वहीं एंड्रॉयड और विंडोज यूजर्स के लिए क्विक शेयर शानदार विकल्प है। पहले इसे नियरबाय शेयर कहा जाता था। इसकी मदद से एंड्रॉयड फोन, टैबलेट, विंडोज पीसी और क्रोमबुक के बीच तेजी से फाइल ट्रांसफर की जा सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है।

कौन-सा तरीका किसके लिए बेहतर है?

अगर आपको रोजमर्रा की छोटी फाइलें भेजनी हैं, तो क्विक शेयर और एयरड्रॉप सबसे आसान विकल्प हैं। अगर अलग-अलग जगहों से एक ही फाइल एक्सेस करनी है, तो क्लाउड स्टोरेज सबसे सुविधाजनक रहेगा। वहीं बड़ी वीडियो या बैकअप फाइल ट्रांसफर करनी हो, तो पोर्टेबल एसएसडी सबसे तेज सॉल्यूशन है। इसके अलावा, इंटरनेट के बिना बड़ी फाइल सीधे दूसरे डिवाइस में भेजनी हो, तो ब्लिप जैसा ऐप बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

क्या अब यूएसबी पेन ड्राइव की जरूरत खत्म हो गई है?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। यूएसबी पेन ड्राइव आज भी कई जगह उपयोगी है, खासकर तब जब इंटरनेट उपलब्ध न हो या किसी ऐसे कंप्यूटर में फाइल ले जानी हो जहां दूसरा विकल्प मौजूद न हो। लेकिन रोजमर्रा के ज्यादातर कामों के लिए अब क्लाउड स्टोरेज, क्विक शेयर, एयरड्रॉप और दूसरे आधुनिक विकल्प ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। अगर आप सही तरीके का चुनाव करते हैं, तो बिना यूएसबी ड्राइव के भी बड़ी से बड़ी फाइल कुछ ही मिनटों में सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर कर सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या बिना यूएसबी ड्राइव के बड़ी फाइल ट्रांसफर की जा सकती है?

हां। ब्लिप, क्लाउड स्टोरेज, पोर्टेबल एसएसडी, क्विक शेयर और एयरड्रॉप जैसे विकल्पों की मदद से कई जीबी तक की फाइल आसानी से ट्रांसफर की जा सकती है।

एंड्रॉयड फोन से विंडोज लैपटॉप में फाइल भेजने का सबसे आसान तरीका क्या है?

अगर दोनों डिवाइस पास में हैं, तो क्विक शेयर सबसे आसान विकल्प है। इसके अलावा गूगल ड्राइव या ब्लिप ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल सुरक्षित है?

हां, गूगल ड्राइव, वनड्राइव, ड्रॉपबॉक्स और आईक्लाउड जैसी सेवाएं डाटा को सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन और अन्य सुरक्षा फीचर्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना चाहिए।

पोर्टेबल एसएसडी और यूएसबी पेन ड्राइव में क्या अंतर है?

पोर्टेबल एसएसडी की स्पीड पेन ड्राइव से कई गुना ज्यादा होती है। इसमें ज्यादा स्टोरेज मिलती है और बड़ी फाइलें तेजी से ट्रांसफर की जा सकती हैं।

क्या एयरड्रॉप और क्विक शेयर बिना इंटरनेट के काम करते हैं?

हां, दोनों तकनीकें ब्लूटूथ और वाई-फाई डायरेक्ट का इस्तेमाल करती हैं, इसलिए फाइल ट्रांसफर के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती है।

The post USB ड्राइव के बिना फाइल ट्रांसफर कैसे करें? जानें 5 आसान तरीके, बड़ी फाइल भी मिनटों में होगी शेयर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/usb-drive-ke-bina-files-transfer-kaise-kare/feed/ 0
बिना फ़िक्र किए बदलें अपना Mobile Phone, इन स्टेप्स के साथ चुटकियों कॉपी हो जाएगा सारा का सारा डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-and-copy-data-from-old-iphone-to-new-mobile/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-and-copy-data-from-old-iphone-to-new-mobile/#respond Wed, 18 May 2022 05:41:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80581 किस तरीके से अपने पुराने iPhone का पूरा डाटा नए आईफोन में copy and transfer किया जा सकता है।

The post बिना फ़िक्र किए बदलें अपना Mobile Phone, इन स्टेप्स के साथ चुटकियों कॉपी हो जाएगा सारा का सारा डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया मोबाइल फोन लेने की खुशी कुछ अलग ही होती है। और वह नया फोन अगर आपका फेवरेट iPhone Model हो तो बता ही कुछ ओर होती है। यह बात भी काफी हद तक सच ही है कि जो बंदा एक बार आईफोन यूज़ करने लग जाता है उसे बाद में Android Smartphone चलाना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। एक बार आईफोन यूजर बनने के बाद अगर नया मोबाइल खरीदना हो तो उसके लिए iPhone ही लिया जाता है। एक ​कठोर सच यह भी है कि महंगी कीमत के चलते हर साल नया आईफोन मॉडल खरीदना हर मीडिल क्लास व्यक्ति के बस की बात नहीं है। लेकिन अगर आप अपने लिए नया Apple iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आगे हमनें बताया है कि किस तरीके से अपने पुराने आईफोन का पूरा डाटा नए आईफोन में कॉपी किया जा सकता है।

डाटा कॉपी से पहले करें ये काम

1. सबसे पहले अपने दोनों आईफोंस को चार्ज कर लें।

2. नया फोन और पुराने मोबाइल का Passcode आपको पता होना जरूरी है, बेहतर होगा कि लिखकर रख लें।

How to transfer and copy data from old iphone to new mobile

3. जिस फोन में से डाटा कॉपी या ट्रांसफर करना है उसमें Apple ID एक्टिव होना जरूरी है। अगर नहीं है तो लॉग-इन कर लें।

4. पुराने मोबाइल फोन में मौजूद डाटा का बैकअप ले लें।

5. डाटा ट्रांसफर शुरू करने से पहले अपने वाई-फाई कनेक्शन को भी चेक कर लें, किसी तरह की कोई रूकावट न हो।

पुराने iPhone को नए मोबाइल में कैसे करें कॉपी

1. पुराना और नया दोनों आईफोंस पास पास रख दें और नया फोन स्वीच ऑन करें

2. ऑन होने के बाद नए आईफोन में वेलकम विंडो आएगी और इसके बाद भाषा चुनने को कहा जाएगा

3. लेग्वेज सलेक्ट करते हुए अपने आप पास रखे पुराने आईफोन में Set Up New iPhone का पॉप-अप आ जाएगा

How to transfer and copy data from old iphone to new mobile

4. इस पॉप-अप में मौजूद Continue का बटन दबाएं

5. पुराने आईफोन में कंन्टिन्यू बटन दबाते ही दोनों आईफोंस में एक साथ दो अलग अलग प्रोसेस शुरू होंगे –

(i) नए आईफोन में Waiting for Other iPhone सामने आ जाएगा जिसके नीचे एक पैटर्न इमेज बनी होगी।
(ii) ओल्ड आईफोन में कैमरा ओपन हो जाएगा और राउंड सर्किल लेंस शेप खुलकर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

6. अब नए iPhone में खुली ईमेज को पुराने आईफोन में खुले कैमरा लेंस से स्कैन करें

7. पैटर्न इमेज स्कैन होने के बाद New iPhone में पुराने आईफोन का Passcode डालने को कहा जाएगा

How to transfer and copy data from old iphone to new mobile

8. पासकोड डालने के बाद नया आईफोन Face ID स्कैन मांगेगा, यहां अपने चेहरे का स्कैन देकर कंन्टिन्यू कर दीजिए

9. कंन्टिन्यू दबाते ही Trasnfer data from ‘आपके पुराने आईफोन का नाम’ लिखा आएगा, इसे भी कंन्टिन्यू करें

10. अब टर्म एंड कंडिशन को एक्सेप्ट करने का ऑप्शन आएगा तथा सेटिंग्स इत्यादि कॉपी करने के लिए यूजर की सहमति मांगी जाएगी। हॉं या ना करने के बाद अपने आप पुराने आईफोन का सारा डाटा नए आईफोन में कॉपी होना शुरू हो जाएगा।

The post बिना फ़िक्र किए बदलें अपना Mobile Phone, इन स्टेप्स के साथ चुटकियों कॉपी हो जाएगा सारा का सारा डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-and-copy-data-from-old-iphone-to-new-mobile/feed/ 0