Detel D1 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 24 Jan 2018 08:43:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 399 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सिम वाला डीटेल डी1 प्लस, 26 जनवरी को होगी पहली सेल https://www.91mobiles.com/hindi/detel-d1-launched-at-rs-399-with-dual-sim-support-in-hindi/ Wed, 24 Jan 2018 08:25:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16251 डीटेल डी1 प्लस को 26 जनवरी से महज़ 399 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

The post 399 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सिम वाला डीटेल डी1 प्लस, 26 जनवरी को होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कंपनी डीटेल अपना सस्ता फीचर फोन डी1 पेश करने के बाद अब एक और बेहद ही सस्ते फोन पर काम कर रही है और इस फोन को 26 जनवरी के मौके पर देश में लॉन्च कर देगी। वहीं आज स्वयं कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। डीटेल ने जानकारी दी है कि कंपनी इस 26 जनवरी को अपना नया फीचर फोन बाजार में उतारने जा रही है। इस फोन को डी1 प्लस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी कीमत होगी सिर्फ 399 रुपये।

गौरतलब है कि डीटेल डी1 को देश में काफी लोकप्रियता मिली है। और इसी को भुनाते हुए कंपनी ने अब डीटेल डी1 का ही उन्नत वर्ज़न डी1 प्लस पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को बुजुर्गो, बच्चों तथा नेत्रहीन लोगों के लिए डिजाईन किया है। इस फोन में ‘टॉकिंग फीचर’ दिया गया है जिसके साथ बिना स्क्रीन को देखे ही यह फोन स्पीकर्स के ​​जरिये फोन के स्टेप्स की जानकारी देगा। यह फोन आपको मैसेज भी पढ़कर सुनाएगा और किसकी कॉल आ रही है यह सूचना भी देगा।

dtel-d1

डीटेल डी1 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 1.44-इंच की टीएफटी डिसप्ले दी गई है तथा यह फोन टी9 कीबोर्ड सपोर्ट करता है। यह फोन अपने पुराने वर्ज़न की कमियों को पूरा करता है। डी1 प्लस में मनोरंजन के लिए जहां वॉयरलेस एफएम रेडियो दिया गया है वहीं डुअल सिम स्लॉट के चलते इसमें 2 सिम कार्ड का यूज़ किया जा सकता है।

शाओमी अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकती है रेडमी नोट 5

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 650 एमएएच की बैटरी दी गई है जो पावर सेविंग मोड से लैस है वहीं फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो एसडी सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में टॉर्च लाईट के साथ ही 3डी स्पीकर्स भी दिए गए हैं। वहीं इस फोन में वेब ब्राउजर के माध्यम से जीपीआरएस इंटरनेट भी चलाया जा सकता है। यह फोन 7 कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

डीटेल डी1 प्लस को 26 जनवरी से महज़ 399 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट बी2बी अड्डा से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकेगा।

The post 399 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सिम वाला डीटेल डी1 प्लस, 26 जनवरी को होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>