Detel D1 Talkey | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Apr 2018 09:37:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 699 रुपये में लॉन्च हुआ डीटेल डी1 टॉकी, इसमें है वायरलैस एफएम, डिजीटल कैमरा और 16जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज https://www.91mobiles.com/hindi/detel-d1-talkey-launched-with-talking-feature-at-rs699-features-specifications-in-hindi/ Wed, 18 Apr 2018 09:37:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19116 फोन में मौजूद टॉकिंग फीचर मैन्यू आॅप्शन व आइकन ओपेन के हर स्टैप की सूचना बोल कर देता है।

The post सिर्फ 699 रुपये में लॉन्च हुआ डीटेल डी1 टॉकी, इसमें है वायरलैस एफएम, डिजीटल कैमरा और 16जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विश्व के सबसे सस्ते मोबाईल फीचर फोन बनाने के पहचाने जानी वाली इंडियन टेक कंपनी डीटेल ने आज भारतीय बाजार में अपना एक और नया मोबाईल लॉन्च कर दिया है। डीटेल की ओर से डी1 टॉकी फीचर भारतीय बाजार में उतारा गया है जिसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये रखी गई है। डीटेल के अन्य मोबाईल फोंस की तरह यह फोन भी आॅनलाईन शॉपिंग साइट बी2बी अड्डा पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए ​उपलब्ध होगा।

डीटेल डी1 टॉकी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन खासतौर उन लोगों को लक्षित कर बनाया गया है जो अनपढ़ हैं और जो लोग फोन स्क्रीन को देखने में सक्षम नहीं हैं। फोन के बटन के प्रैस करने या किसी भी मैन्यू आॅप्शन व आइकन ओपेन करने पर यह फोन वॉयस के जरिये उस स्टैप की सूचना देता है। इस फोन में टॉकिंग फीचर के साथ ही डेडिकेटेड म्यूज़िक की भी दी गई है।

ईवो ने रखा भारतीय बाजार में कदम, एक साथ लॉन्च किए 11 नए फोन, कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये तक

डीटेल डी1 टॉकी में 1.8-इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां डिजीटल कैमरा दिया गया है वहीं फोन में आॅडियो व वीडियो प्लेयर भी मौजूद है। फोन की स्टोरेज को कार्ड के जरिये 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन आॅटो कॉल रिकॉर्डर के साथ ही वायरलैस एफएम की सुविधा भी प्रदान करता है।

2जीबी रैम और 5.45-इंच बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ पैनासोनिक पी101, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये

फोन के बैक पैनल पर 4 एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें पावर सेविंग मोड के साथ 1,050एमएएच की बैटरी मौजूद है। कंपनी की ओर से डी1 टॉकी में ब्लूटूथ व जीपीआरएस वेब ब्राउजिंग के साथ ही पैनिक बटन भी दिया गया है। डीटेल डी1 टॉकी को 699 रुपये की कीमत पर बी2बी अड्डा से खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 699 रुपये में लॉन्च हुआ डीटेल डी1 टॉकी, इसमें है वायरलैस एफएम, डिजीटल कैमरा और 16जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>