Detel D500 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Mar 2018 11:20:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 599 रुपये के मोबाईल में मिलेगा डिजीटल कैमरा, डुअल सिम और वायरलेस एफएम, इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए 4 नए फोन https://www.91mobiles.com/hindi/detel-d1-boom-d4-prime-d120-and-d500-launched-in-india-with-panic-button-and-digital-camera-in-hindi/ Tue, 27 Mar 2018 11:20:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18469 इतनी कम कीमत पर इन फीचर्स से लैस होने वाला यह विश्व का पहला फोन है।

The post 599 रुपये के मोबाईल में मिलेगा डिजीटल कैमरा, डुअल सिम और वायरलेस एफएम, इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए 4 नए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक कंपनी डीटेल ने इस साल की शुरूआत में ही महज़ 349 रुपये की कीमत पर वीवा वी1 मोबाईल फोन पेश किया था। कंपनी ने इसे विश्व का सबसे सस्ता डुअल सिम मोबाईल फोन कहा था। वहीं आज फिर अपनी मोबाईल की खेप को बढ़ाते हुए डीटेल के भारतीय बाजार में एक साथ 4 नए मोबाईल फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी की ओर से डी1 बूम, डी4 प्राइम, डी120 और डी500 नाम के 4 फोन बाजार में उतारे हैं, जो आॅनलाईन साइट बी2बी अड्डा डॉट कॉम पर एक्सक्सूलिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

डीटेल के चारों ही फोन कंपनी के अन्य मोबाईल फोन की तरह बेहद ही कम प्राइस पर लॉन्च किए गए हैं। कीमत की बात करें तो डीटेल डी1 बूम को 599 रुपये तथा डीटेल डी4 प्राइम को 699 रुपये के मूल्य पर लॉन्च किया गया है। वहीं डीटेल डी120 तथा डीटेल डी500 फोन की कीमत 649 रुपये रखी गई है।

Detel

डीटेल के ये नए मोबाईल फोंस कंपनी द्वारा ‘पैनिक बटन’ और ‘डिजीटल कैमरा’ के साथ पेश किया गए हैं, और यहीं डीटेल के नए फोंस की प्रमुख खासियत है। भारत सरकार की महिला सुरक्षा मुहिम के मद्देनज़न डीटेल ने इस फोन में पैनिक बटन दिया है। फोन की कीपैड पर ‘5’ नंबर दबाए रखने पर आपातकालीन नंबर 112 पर 5 अलग-अलग कॉल चली जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं पैनिक बटन दबाने पर 5 एसएमएस नजदीकी पुलिस स्टेशन पर अपने आप सेंड हो जाएंगे और तीन से पॉंच परिवार वालों को भी मैसेज के जरिये आपकी मुसीबत की सूचना पहॅुंच जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस का 128जीबी वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है नई कीमत और कब से होगी सेल

आपको बता दें कि इतनी कम कीमत पर इन फीचर्स से लैस फोन पेश करने वाली यह विश्व की पहली कंपनी बन गई है। अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इन चारों फोन में 1.8-इंच की डिसप्ले दी गई है। फोन के बैक पैनल पर डिजीटल कैमरा मौजूद है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। मनोरंजन के लिए इनमें वायरलेस एफएम तथा आॅडियो व वीडियो प्लेयर​ दिया गया है।

शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च, आईफोन 10 को मिली सीधी टक्कर

डीटेल के इन मोबाईल फोंस में 16जीबी तक का मैमारी कार्ड लगाया जा सकता है। फोन में टॉर्च लाईट के साथ ही दो सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। डीटेल डी1 बूम को कंपनी ने खास स्पीकर्स से लैस किया है तथा इसमें 1,600एमएएच की बैटरी मौजूद है। डी4 प्राइम में जहां 650एमएएच की बैटरी दी गई है वहीं डी120 और डी500 में 1,050एमएएच की बैटरी मौजूद है। से सभी मोबाईल फोन हिंदी, अंग्रेजी समेत 23 भारतीय भाषा सपोर्ट करते हैं।

The post 599 रुपये के मोबाईल में मिलेगा डिजीटल कैमरा, डुअल सिम और वायरलेस एफएम, इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए 4 नए फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>