Direct-to-Mobile | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 19 Jan 2024 09:02:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर चलेगा Live TV! जानें क्या है डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस और क्या होगा इसका लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/live-tv-on-phone-free-know-what-is-direct-to-mobile-broadcasting-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/live-tv-on-phone-free-know-what-is-direct-to-mobile-broadcasting-in-hindi/#respond Fri, 19 Jan 2024 09:02:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=128362 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आपको कहा जाए कि आने वाले समय में आप अपने मोबाइल फोन ही लाइव टीवी देख सकेंगे तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? और अगर कहा जाए कि यह Live TV बिना इंटरनेट के भी चलेगा तो? जी हां, यह बात कुछ महीनों बाद सच साबित हो सकती है। भारत सरकार Direct-to-Mobile Broadcasting की दिशा में […]

The post बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर चलेगा Live TV! जानें क्या है डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस और क्या होगा इसका लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आपको कहा जाए कि आने वाले समय में आप अपने मोबाइल फोन ही लाइव टीवी देख सकेंगे तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? और अगर कहा जाए कि यह Live TV बिना इंटरनेट के भी चलेगा तो? जी हां, यह बात कुछ महीनों बाद सच साबित हो सकती है। भारत सरकार Direct-to-Mobile Broadcasting की दिशा में बेहद तेजी से काम कर रही है और जल्द ही इसके ट्रॉयल्स शुरू होने वाले हैं।

19 शहरों में शुरू होगा D2M ट्रायल

डायरेक्ट टू मोबाइल (D2M) को लेकर सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जल्द ही देश के 19 शहरों में डीटूएम टेक्नोलॉजी का परीक्षण किया जाएगा। प्रसारण शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपूर्व चंद्रा ने कहा Direct-to-Mobile Broadcasting शुरू होने से वीडियो ट्रैफिक का 25% से 30 प्रतिशत इस टेक्नोलॉजी पर स्थानांतरित हो जाएगा और इससे 5G Network पर कंजेशन भी कम होगा।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

Direct-to-Mobile Broadcasting क्या है?

डायरेक्ट-टू-मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के जरिये किसी भी तरह के डाटा को ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है। D2M की मदद से स्मार्टफोन में बिना SIM और Internet के भी Live TV चलाया जा सकता है। जिस तरह से बिना इंटरनेट या डाटा के भी आप अपने फोन में FM Radio सुन सकते हैं। यह तकनीक भी उसी तरह काम करेगी जिसमें टेलीविज़न देखने के लिए इंटरनेट या डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Direct-to-Mobile Broadcasting का फायदा क्या है?

D2M का सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि किसी भी तरह के वीडियो, ऑडियो और डाटा सिग्नल को सीधे कंपेटिबल मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस पर प्रसारित किया जा सकेगा। इसके लिए इंटरनेट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा बिना SIM Card के भी मल्टीमीडिया कंटेंट को लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस तकनीक का निर्माण IIT कानपुर और Saankhya Labs मिलकर कर रहे हैं।

how to set caller tune on jio mobile number free

ऑफलाइन स्ट्रीमिंग के चलने से मोबाइल नेटवर्क पर बढ़ रहा दबाव भी कम हो जाएगा तथा मौजूद 5जी नेटवर्क कवरेज तथा रेंज दोनों में इजाफा होगा। D2M आने से 5G Network की रुकावट दूर हो जाएगी। देश के डिजिटल विकास में तेजी आएगी तथा कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन पर भी सरकार का कंट्रोल बढ़ जाएगा तथा यह अभी से ज्यादा किफायती हो जाएगा।

स्मार्टफोन तकनीक में होगा बदलाव

डीटूएम यानी Direct-to-Mobile Broadcasting की पहुंच बढ़ने के बाद मोबाइल फोन में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत खत्म हो जाएगी। लेकिन सामने आई रिपोर्ट के अनुसार D2M सर्विस का लाभ उठाने के लिए स्मार्टफोंस में भी D2M सपोर्ट होना अनिवार्य होगा। फिलहाल मार्केट में मौजूद मोबाइल फोंस में यह सपोर्ट नहीं ​है।

5 tricks to speed up you slow iphone like new

ऐसे में D2M ब्रॉडकास्टिंग सर्विस शुरू होने के बाद D2M Supported Phones यानी इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट वाले नए फोन भी लाने पड़ेंगे। नए डीटूएम सर्पोटेड मोबाइल फोंस में D2M एंटीना देना होगा जो किसी DTH Set Top Box की तरह काम करेगा।

The post बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर चलेगा Live TV! जानें क्या है डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस और क्या होगा इसका लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/live-tv-on-phone-free-know-what-is-direct-to-mobile-broadcasting-in-hindi/feed/ 0