e-Shram Card | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 May 2024 07:13:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से (घर बैठे मिनटों में) https://www.91mobiles.com/hindi/e-shram-card-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/e-shram-card-kaise-banaye/#respond Fri, 24 May 2024 07:13:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=141813 भारत सरकार असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए ई-श्रम योजना (e-Shram yojana) चला रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 29.60 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों का […]

The post ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से (घर बैठे मिनटों में) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत सरकार असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए ई-श्रम योजना (e-Shram yojana) चला रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 29.60 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस एकत्र करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला 16-59 आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति श्रमिक कार्ड या ई-श्रम कार्ड (e-Shram card) के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना की खास बात यह है कि 60 वर्ष के बाद पेंशन, मृत्यु बीमा, दिव्यांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता आदि प्रदान की जाती है। आइए आपको बता हैं मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं (shram card kaise banaye):

ई-श्रम कार्ड क्या है?

ई-श्रम सेंट्रल गर्वनमेंट की पहल है, जिसे असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक व्यापक डेटाबेस के रूप में कार्य करता है, जो न केवल श्रमिकों को पंजीकृत करता है बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और लाभों तक उनकी पहुंच को भी सुविधाजनक बनाता है। 16 से 59 वर्ष की आयु के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें मजदूर, दैनिक वेतन भोगी और अनौपचारिक रोजगार में काम करने वाले व्यक्ति के साथ ओला-उबर, अमेजन, फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म वर्कर भी इसमें शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)/कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) या राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) का सदस्य नहीं होना चाहिए।

ई-श्रम कार्ड को बनाने का आसान तरीका

ई-श्रम कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बनाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर विजिट करना होगा, वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर विजिट कर सकते हैं। ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: अपने मोबाइल पर आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल (https://eshram.gov.in/) को ओपन करें।
स्टेप-2: होम पेज ओपन होने के REGISTER on eShram वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

e shram card kaise banaye
स्टेप-3: अब एक नया self registration पेज ओपन होगा, जहां आपको आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद नीचे आपको पूछा जाएगा कि आप EPFO, ESIC के एक्टिव मेंबर हैं या नहीं। इसका जवाब YES या NO में देना होगा।
स्टेप-5: इसके बाद ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।

e shram card kaise banaye
स्टेप-6: स्क्रीन पर दिखाई देने वाले व्यक्तिगत विवरण की पुष्टि करें और सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे कि पता, शैक्षणिक योग्यता आदि।
स्टेप-7: स्किल नेम, टाइप ऑफ बिजनेस, टाइप ऑफ वर्क को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-8: बैंक विवरण दर्ज करें और self-declaration का चयन करें।
स्टेप-9: इसके बाद दर्ज डिटेल को सत्यापित करने के लिए ‘Preview’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-10: मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और ‘वेरिफाई’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ई-श्रम कार्ड जनरेट हो जाएगा और स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। आप ई-श्रम कार्ड डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अगर आप ई-श्रम कार्ड ऑफलाइन बनना चाहते हैं, तो नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाना होगा। अपने आस-पास के सीएससी सेंटर को सर्च करने के लिए https://findmycsc.nic.in/csc/ साइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर अपने राज्य और जिले का नाम दर्ज कर सीएससी को सर्च कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है?

  • असंगठित श्रमिक या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ई श्रम कार्ड बनवा सकता है।
  • ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों की आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिकों के पास आधार कार्ड से जुड़ा एक वैध मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट?

ई-श्रम कार्ड के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैः

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
  • अगर आपके पास मोबाइल नंबर नहीं हैं तो नजदीकी CSC बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-श्रम पोर्टल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के लाभ

e-shram card kaise banaye

ई-श्रम कार्ड धारक को सरकार द्वारा कई लाभ मिलते हैं, जो इस प्रकार हैः

  • 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन (प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत)।
  • यदि कर्मचारी आंशिक रूप से दिव्यांग है, तो उसे 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता और डेथ इंश्योरेंस के तौर पर 2,00,000 रुपये बीमा मिलता है।
  • यदि ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो इसका लाभ उसके जीवनसाथी को दिया जाता है।
  • लाभार्थियों को 12 अंकों का यूएएन नंबर भी मिलेगा, जो पूरे भारत में मान्य है।

सवाल-जवाब (FAQs)

ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 14434 है। वहीं ईमेल आईडी [email protected] है।

ई-श्रम कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला 16-59 वर्ष का कोई भी व्यक्ति (असंगठित श्रमिक) ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि इसके लिए आधार कार्ड से जुड़ा एक वैध मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

यूएएन (UAN) क्या है?

यूएएन 12 अंकों की यूनिक संख्या होती है जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक श्रमिक को दी जाती है। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर है यानी एक बार मिलने के बाद जीवनभर चलता है यानी यह कभी चेंज नहीं होता है।

e-shram Card कौन बनवा सकता है?

e-shram Card का फायदा असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मिलता है, जिनमें किसी दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर हॉकर, जोमैटो व स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेजन फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय, ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को शामिल किया गया है। ये सभी लोग e-shram Card बनवा सकते हैं।

e-shram Card किन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं?

e-shram Card के श्रमिक को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (Shram Yogi Mandhan Yojana), स्वरोजगार करने वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Jeevan Jyoti Bima Yojana), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

The post ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से (घर बैठे मिनटों में) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/e-shram-card-kaise-banaye/feed/ 0
e-Shram Card कैसे डाउनलोड करें, जानें रजिस्ट्रेशन, लाभ, बैलेंस चेक की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-e-sharm-card/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-e-sharm-card/#respond Sun, 27 Aug 2023 05:54:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97618 केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिकों, निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर, ब्यूटीशियन, और हस्तशिल्प से जुड़ें श्रमिकों के लिए ई-श्रमिक कार्ड (e-Shram Card) लेकर आई हैं। जानें इस कार्ड के जरिए श्रमिकों को क्या सुविधाएं मिलती हैं?

The post e-Shram Card कैसे डाउनलोड करें, जानें रजिस्ट्रेशन, लाभ, बैलेंस चेक की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आती है। ऐसे ही केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिकों, निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर, ब्यूटीशियन, और हस्तशिल्प से जुड़ें श्रमिकों के लिए ई-श्रमिक कार्ड (e-Shram Card) लेकर आई हैं। इस कार्ड के जरिए श्रमिकों को कई सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप इन कार्यों से जुड़ें हैं और आपने अब तक ई-श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन तो करवा चुके हैं, लेकिन कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो यहां हम आपको ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने का तरीका (e-shram card kaise download kare) बता रहे हैं।

सरकारी योजना ई-श्रम योजना
रजिस्ट्रेशन आयु 16 से 59 वर्ष
ई-श्रम टोल-फ्री नंबर 14434, 01725226070
डेथ इंश्योरेंस कवर 2 लाख रुपये
एक्सीडेंटल कवर 1 लाख रुपये
वेबसाइट https://eshram.gov.in

e-Shram Card डाउनलोड करने का तरीका

अगर आप पहले से रजिस्टर कर चुके हैं, तो फिर ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: e-Shram की वेबसाइट पर जाने के बाद ‘ऑलरेडी रजिस्टर्ड‘ टैब पर क्लिक करें और फिर ‘अपडेट’ का विकल्प चुनें।

eShram

स्टेप-2:
यहां आप आपको यूएएन नंबर/ आधार नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘जनरेट ओटीपी’ बटन पर क्लिक करें।



स्टेप-3:
अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: इसके बाद स्क्रीन पर पर्सनल डिटेल दिखाई देगी, उसे कंफर्म करना होगा।
स्टेप-5: दर्ज की गई डिटेल को सत्यापित करने के लिए ‘Preview’ वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर ‘सबमिट’ बटन पर टैप करें।
स्टेप-6: अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और ‘वेरिफाई’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-7: ई-श्रम कार्ड जनरेट होगा और यह आपको स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अब ‘डाउनलोड’ विकल्प पर क्लिक करें।

e-Shram कार्ड के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार के अंतर्गत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के मजदूर के परिवारों की मदद के लिए साल 2022 में ई-श्रम योजना की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार मजदूरों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाएगी। ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन सीएससी (Common Service Centre) या फिर ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। आप e-Shram पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: ई-श्रम पोर्टल के होम पेज पर ही ई-श्रम के लिए Self-registration का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। फिर आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें।



स्टेप-2:
मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाली व्यक्तिगत विवरण को दर्ज करें, जैसे कि पता, शैक्षणिक योग्यता आदि।
स्टेप-3: स्किल नेम, व्यवसाय यानी क्या कार्य कर रहे हैं या फिर किस तरह का कार्य है उसे सलेक्ट करें। फिर बैंक डिटेल दर्ज करें और सेल्फ डिक्लरेशन का चयन करें।
स्टेप-4: अब आप दर्ज किए गए विकल्प को वेरिफाई करने के लिए प्रिव्यू पर क्लिक कर सकते हैं। अगर सब कुछ सही है, तो फिर ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5:अब आधार के लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और ‘Verify’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-6: इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड जनरेट हो जाएगा, जिसे आप स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसके बाद डाउनलोड बटन पर टैप कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के लिए कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन

ई-श्रम कार्ड के लिए 16 से 59 वर्ष के भारतीय नागरिक रजिस्ट्रेशन‌ करवा सकते हैं। रजिस्टर हो जाने के बाद आपको 12 अंकों का यूनिक नंबर मिलेगा। इसकी मदद से आप सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए इन बातों का ध्यान रखें 

  • आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • इसके साथ आपके नाम पर एक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • इस कार्ड के लिए आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आपका ईपीएफओ/ईएसआईसी या फिर एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) अकाउंट न हो।

ई-श्रम कार्ड के क्या हैं फायदे

e-Shram योजना के जरिए मंत्रालय का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की सोशल सिक्योरिटी सर्विस को बेहतर करने के साथ श्रम और अन्य मंत्रालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली सोशल सिक्योरिटी और वेलफेयर बेनिफिट्स को बढ़ाना है। अगर आप अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर हैं और आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो फिर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  •  कार्ड होल्डर को डेथ इंश्योरेंस के रूप में 2 लाख रुपये का बीमा कवर और दिव्यांग होने की स्थिति में 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • यदि ई-श्रम कार्ड होल्डर की मृत्यु किसी दुर्घटनावश हो जाती है, तो फिर कार्ड से जुड़े लाभ उनकी पत्नी को मिलेगा।
    रजिस्टर्ड वर्कर को प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) और ट्रेडर्स के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS-Traders) की सुविधा भी है।
  • कार्ड होल्डर को 12 अंकों का यूएएन नंबर मिलता है, जो लाइफटाइम तक पूरे देश में मान्य रहता है।
  • आपातकाल या फिर राष्ट्रीय महामारी के दौरान कार्ड धारकों को आवश्यका सहायता मिलेगी।

सवाल- जवाब (FAQs)

कौन असंगठित कर्मचारी हैं ?

अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में कार्य करने वाले ऐसे लोग जो ESIC और EPFO के सदस्य नहीं हैं, वे असंगठित कर्मचारी कहलाते हैं। सेल्फ एंप्लायड वर्कर या फिर घरों से कार्य करने वाले लोग भी असंगठित कर्मचारी के दायरे में आते हैं।

ई-श्रम कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर (सोमवार से रविवार तक) – 14434
ई-श्रम ईमेल आईडी – [email protected]
eShram की सुविधा अब उमंग ऐप (UMANG) पर भी उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से भी असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यूएएन क्या है?

यह यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है। यह 12 अंकों की संख्या है, जिसे ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित कामगार को प्रदान किया जाता है। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होता है यानी एक बार प्रदान किए जाने के बाद यह लाइफटाइम के लिए रहता है।

मैं हेल्पडेस्क नंबर 14434 पर संपर्क नहीं कर पा रहा हूं, क्या करें?

यदि आप हेल्पडेस्क नंबर 14434 पर संपर्क करने में असमर्थ हैं, तो आप CSC द्वारा प्रदान किए गए 10 अंकों के नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। (01725226070)

क्या ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई शुल्क देना होगा?

नहीं, ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क है। कामगारों को सीएससी ऑपरेटर सहित किसी संस्था को कोई शुल्क देने
की आवश्यकता नहीं है।

ईश्रम कार्ड की वैधता अवधि क्या है?

यह एक स्थायी संख्या है और जीवन भर के लिए मान्य होता है।

ईश्रम कार्ड में कैसे अपडेट किया जा सकता है?

ईश्रम के पोर्टल पर जाकर या सीएससी के माध्यम से कामगार अपना डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

e-Shram कार्ड का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं?

  • e-Shram कार्ड का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर जाएं।
  • ‘ई-आधार कार्ड बेनिफिशियरी स्टेटस चेक’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ई-श्रम कार्ड नंबर, यूएएन नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • आप ई-श्रम पेमेंट स्टेटस को देख पाएंगे।

The post e-Shram Card कैसे डाउनलोड करें, जानें रजिस्ट्रेशन, लाभ, बैलेंस चेक की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-download-e-sharm-card/feed/ 0
e-Shram Card बनवाने का तरीका, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-for-e-shram-card-free-benefits-and-full-process-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-for-e-shram-card-free-benefits-and-full-process-in-hindi/#comments Thu, 09 Feb 2023 08:18:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74232 ई-श्रम कार्ड के फायदे क्या है और इसे किस तरह से मुफ्त में बनावाया जा सकता है

The post e-Shram Card बनवाने का तरीका, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • e-Shram Card पूरी तरह से मुफ्त है।
  • इसे बनाने वाले लोगों को सरकार रोजगार के अवसर प्रदान करती है।
  • मोबाइल के जरिये घर में बैठे-बैठे ही श्रमिक कार्ड बनाया हैं।
  • ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख बीमा का कवर और 1 लाख की आर्थिक मदद भी मिलती है।

मेरा देश बदल रहा है… आगे बढ़ रहा है!” गाने की ये पंक्तियां आपके कानों भी कभी न कभी जरूर पड़ी होगी। देश को आगे बढ़ाने में भारत के श्रमिकों और कामगारों का बेहद अहम रोल रहा है। उंची उठती ईमारतों और चकाचक सड़कों से लेकर मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें सभी कार्यों में मजदूर भाईयों का बेजोड़ योगदान रहता है। ऐसे ही कामगारों और मजदूरों को सुख-सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से सरकार ने e-shram card की शुरूआत की है जो ढ़ेर सारे फायदे प्रदान करता है। इस ई-श्रम कार्ड के फायदे क्या है और इसे किस तरह से मुफ्त में बनावाया जा सकता है, ऐसी ही आवश्यक जानकारी आगे के लेख में दी गई है।

कैसे बनाएं e-Shram Card

  • ई-श्रम कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले श्रमिक कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं। अभी जाने के लिए (यहां क्लिक करें)
  • श्रम विभाग की वेबसाइट के होम पेज पर Registration on e-Shram का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।

how to apply for e shram card free benefits and full process in hindi

  • यहां Self Registration करना होगा, जिसके लिए आधार कार्ड के लिंक्ड मोबाइल नंबर दाखिल कराना होगा।
  • नंबर दर्ज कराने के बाद उसपर फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जो वेबसाइट में लिखना है। ओटीपी वेरिफाई होते ही आप रजिस्टर हो जाएंगे।

how to apply for e shram card free benefits and full process in hindi

  • रजिस्टर पेज पर आने के बाद मांगी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक भरनी होगी। इसमें नाम, एड्रेस, काम, बैंक अकांउट इत्यादि शामिल होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। आपका E-Shram Card बना जाएगा जिसमें 12 अंको का UAN यानी Universal Account Number मिलेगा।

क्या हैं e-Shram Card के फायदे

  • 2 लाख रुपये तक का बीमा का कवर
  • मौत होने पर 2 लाख की आर्थिक सहायता
  • विकलांगता पर 1 लाख तक की आर्थिक मदद
  • निश्चित समय अंतराल पर बैंक में धनराशि जमा

ई-श्रम कार्ड खासतौर पर उन लोगों के शुरू किया गया है जिनकी आजीविका दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इस स्कीम के तहत मजदूरों और कामगारों को कई तरह के लाभ मिलते हैं जिनमें Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा का कवर प्रमुख है। किसी भी तरह के हादसे में कामगार की मौत होने पर 2 लाख और विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं सरकार समय-समय पर e-Shram Card धारकों के bank account में कुछ धनराशि भी ट्रांसफर करती है।

e-shram-card-apply

कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड

ऐसे मजदूर जिनके पास ई-श्रम कार्ड बना हुआ है उन्हें सरकार की ओर से स्वयं ही रोजगार दिया जाता है तथा कई योजानाओं में शामिल किया जाता है। यहां संदेह की स्थिति से बचने के लिए बता दें कि ई-श्रम कार्ड का फायदा जिन मजदूरों व कामगारों को दिया जा रहा है उनमें दिहाड़ी मजदूर, लेबर, रेहड़ी-पटरी वाले, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ट्रेलर, ड्राईवर, डिलीवरी वाले, दुकानदार, फल, सब्जी और दूध बेचने वाले लोगों के साथ-साथ नर्सिंग सेवा में जुड़े लोगों तथा कई अन्यों को भी शामिल किया गया है।

how to apply for e shram card free benefits and full process in hindi

ध्यान रहे कि e-Shram Card के लिए सरकार की ओर से किसी तरह को कोई भी शुल्क नहीं वसूला जा रहा है और यह पूरी तरह से फ्री है। इसे बनवाना बहुत ही आसान है और इसके लिए जरूरी नहीं कि किसी इंटरनेट या कम्प्यूटर की दुकान पर ही जाया जाए। उपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आप खुद से ही अपने मोबाइल के जरिये घर बैठे-बैठे श्रमिक कार्ड बना सकते हैं और कार्ड को फोन में ही डाउनलोड कर सकते हैं।

The post e-Shram Card बनवाने का तरीका, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-for-e-shram-card-free-benefits-and-full-process-in-hindi/feed/ 3