Electric Cars In India | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:50:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tata-altroz-ev-can-be-launched-in-india-on-6th-april/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-altroz-ev-can-be-launched-in-india-on-6th-april/#respond Mon, 04 Apr 2022 06:10:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78301 Tata ने सबसे पहले Tata Altoz कॉन्सेप्ट को 2019 के जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार अपडेटेड Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।

The post Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata ने अपने नई इलेक्ट्रिक कार को टीज करते हुए ऐलान किया है कि इससे 6 अप्रैल को पर्दा उठाया जाएगा। इस टीजर में टाटा के अपकमिंग ईवी कार के बॉडी की झलक देखने को मिलती है। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया जा रहा था कि टाटा 6 अप्रैल को अपने अपडेटेड Tata Nexon EV के बेहतर रेंज और पावर के साथ लॉन्च कर सकती है। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वह 6 अप्रैल को इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस टीजर में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का नाम कंपनी ने शेयन नहीं किया है। माना जा रहा है कि Tata अपने 6 अप्रैल के इवेंट में – 2022 Tata Nexon EV, Tata Altroz EV, और Tata Tigor EV में से किसी एक ईवी को लॉन्च कर सकता है।

Tata इलेक्ट्रिक कार भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च होगी

टाटा के शेयर टीजर में लिखा है “Different is Electrifying” और इसमें इस कार के अलग अलग बॉडी पार्ट्स की झलक देखने को मिलती है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Tata Altroz इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह Altroz EV को लाने का सही समय है। टाटा की Altroz EV को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 300km तक की रेंज ऑफर कर सकता है। Tata ने सबसे पहले Tata Altoz कॉन्सेप्ट को 2019 के जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार अपडेटेड Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यह टेक्नोलॉजी Tata Nexon EV में भी देखने को मिली थी।

Tata Tigor EV

टाटा की लिस्ट में अगली इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV है। टाटा टीगौर के अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी। मौजूदा Tigor को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 306km की रेंज ऑफर करती है। बड़ी बैटरी पैक के साथ Tigor की रेंज बढ़ कर 365km से 400km तक हो सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस

Tata Nexon EV 2022

फ़िलहाल टाटा ने Tata Altroz इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में संभव है कि कंपनी 6 अप्रैल को अपडेटेड Tata Nexon EV 2022 को लॉन्च कर सकती है। टाटा की अपडेटेड नेक्सॉन को कई बार टेस्टिंग के दौरान रोड में स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही टाटा नेक्सॉन की लॉन्च रेंज कंपनी की पाइपलाइन में है। संभव है कि यह ईवी भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकती है।Tata Nexon में 40 kWh बैटरी दी जाएगी जो 400km तक की रेंज ऑफ़र करेगा। यह भी पढ़ें : Moto G22 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मीडियाटेक के Helio G37 प्रोसेसर के साथ करेगा ग्रेंड एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-altroz-ev-can-be-launched-in-india-on-6th-april/feed/ 0
BMW ने भारत में लॉन्च की BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, मात्र 6 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100Kmph की स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/bmw-ix-suv-has-been-launched-in-india-at-a-price-of-rs-1-15-crore/ https://www.91mobiles.com/hindi/bmw-ix-suv-has-been-launched-in-india-at-a-price-of-rs-1-15-crore/#respond Mon, 13 Dec 2021 09:43:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71879 BMW iX SUV को भारत में 1,15,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की क़ीमत में पेश किया गया है।

The post BMW ने भारत में लॉन्च की BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, मात्र 6 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100Kmph की स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जर्मनी की लग्ज़री कार ब्रांड BMW ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV BMW iX को भारत में लॉन्च कर दिया है। BMW iX SUV को भारत में 1,15,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की क़ीमत में पेश किया गया है। BMW iX SUV की इंडियन मार्केट में सीधी टक्कर Audi e-Tron, Mercedes-Benz EQC और Porsche Taycan से होनी है। BMW iX इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP सेफ़्टी रेटिंग में 5 स्टार मिले हैं।

BMW iX का एक्सटीरियर डिजाइन

BMW iX इलेक्ट्रिक के फ़्रंट डिज़ाइन की बात करें तो यह शानदार और आकर्षक है। इसके फ्रंट में BMW के लार्ज किडनी ग्रिल और ब्लैक थीम दिया गया है। इसके साथ ही स्लीक LED हेडलैंप के साथ डुअल बीम एपरीएंस मिलते हैं। इसके साथ ही फ्रंट में ब्लू एसेंट पॉइंटिंग वर्क देखने को मिलता है। इसके साथ ही बोनट में स्कल्प्टिड और मैस्क्यलिन अपीरन्स देखने को मिलता है। BMW iX के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील, ब्लू एसेंट के साथ ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग और ब्लैक ग्लास एरिया दिया गया है। इसके साथ ही रियर प्रोफाइल में स्लीक LED टेललाइट्स, रूप स्पॉइलर और ब्लू एसेंट्स के साथ ब्लैक बंपर दिया गया है। इस एसयूवी को स्लोपिंग रूफ दमदार स्टायल ऑफ़र करता है।

bmw-ix-1

BMW iX का इंटीरियर डिजाइन

BMW iX इलेक्ट्रिक SUV के इंटीरियर की बात करें तो इसे स्लीक स्टायलिंग के साथ पेश किया जाएगा। अलग-अलग इन्स्ट्रमन्ट क्लस्टर और इनफोमेंट डिस्प्ले के बजाए इसके डेशबोर्ड में लार्ज डिस्प्ले मिलेगा जिसमें ड्राइव डिस्प्ले और इन्फोमेंट स्क्रीन एक साथ दिए जाएंगे। इसके साथ ही मल्टीफंशनल स्टीयरिंग व्हील में सॉफ़्ट टंच बटन और स्क्रॉलर व्हील दिए जाएंगे। इसके साथ ही डिज़ाइन एलीमेंट्स की बात करें तो इसमें सेंटर कंसोल के साथ टचपैड, प्रीमियम लेदर सीट दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra/Note स्मार्टफोन S Pen और LED कवर के साथ वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

BMW iX पावर और रेंज

BMW की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट – xDrive 40 और xDrive 50 में पेश किया गया है। BMW iX xDrive 40 वेरिएंट 326 hp की पावर और 630 Nm टॉर्क के साथ सिंगल चार्ज में 414km तक की रेंज ऑफर करता है। वहीं, xDrive 50 कार 523 hp की पावर और 765 Nm की टॉर्क के साथ 611km की रेंज ऑफ़र करता है। BMW iX इलेक्ट्रिक कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं तो फ्रंट और रियर एक्सिस दिए गए हैं। BMW की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मात्र 6.1 सेकेंड में 0 से 100Kmph की स्पीड पकड़ लेती है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Gaming Pro स्मार्टफोन 64MP कैमरा और Dimensity 9000 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post BMW ने भारत में लॉन्च की BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, मात्र 6 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100Kmph की स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bmw-ix-suv-has-been-launched-in-india-at-a-price-of-rs-1-15-crore/feed/ 0
इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाई रेट्रो लुक वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, 30 रुपये में चलती है 185 किमी https://www.91mobiles.com/hindi/madhya-pradesh-engineering-student-makes-an-electric-car/ https://www.91mobiles.com/hindi/madhya-pradesh-engineering-student-makes-an-electric-car/#respond Mon, 06 Dec 2021 08:21:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71482 ध्यप्रदेश के सागर जिले के इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु भाई पटेल की इलेक्ट्रिक कार मात्र 2 लाख रुपये में बनकर तैयार हो गई है।

The post इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाई रेट्रो लुक वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, 30 रुपये में चलती है 185 किमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक व्हीकल देश में तेज़ी से पॉपुलर हो रहे हैं। भारत की ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। देश में फ़िलहाल इलेक्ट्रिक व्हीकल की क़ीमत काफ़ी ज़्यादा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के सागर जिले के इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु भाई पटेल ने अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बनाकर सुर्खियों में है। दैनिक भास्कर की ख़बर में बताया गया है कि हिमांशु ने यह इलेक्ट्रिक कार को मात्र 2 लाख रुपये की क़ीमत में बनाी है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 185 किमी चलती है। हिमांशु का कहना है कि इस कार को एक बार फ़ुल चार्ज करने का खर्च मात्र 30 रुपये हैं।

3 से 4 घंटे में होती है फुल चार्ज

हिमांशु भाई पटेल ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को लेकर दावा किया है कि यह चलने के साथ-साथ भी चार्ज होती रहती है। हिमांशु गांधीनगर के प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। हिमांशु की इलेक्ट्रिक कार रिमोट से स्टार्ट होती है। इसके साथ ही इसमें दिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में स्पीड के साथ साथ बैटरी स्टेटस को बताता है। इस कार में फ़ास्ट चार्ज भी दिया गया है। फ़ुल चार्ज होने में इस कार को क़रीब 180 से 240 मिनट लगते हैं।

इस कार की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही रिवर्स मोड़ भी दिया गया है। इस कार में सिक्योरिटी अलार्म भी दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार में एमसीबी बॉक्स भी लगाया गया है जो किसी तहर के फ़ॉल्ट पर ट्रिप हो जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite और Xiaomi 12 Lite Zoom स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

हिमांशु की इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन की बात करें तो यह रेट्रो डिज़ाइन के साथ आती है। इस कार में फ़्रंट विंडशील्ड फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आता है। इसके साथ ही सीट के बैटरी 12V की चार बैटरी लगाई गई हैं। इसके साथ ही बैक सीट रिवर्स फेंसिंग हैं। इसके साथ ही इस कार के बोनस के नीचे स्टेपनी दी गई है। यह भी पढ़ें : Moto Edge X30 स्मार्टफोन 60MP सेल्फी कैमरा, डुअल 50MP रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

The post इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाई रेट्रो लुक वाली शानदार इलेक्ट्रिक कार, 30 रुपये में चलती है 185 किमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/madhya-pradesh-engineering-student-makes-an-electric-car/feed/ 0
ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही Ola, कंपनी प्रमुख ने शेयर की जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-car-can-be-launched-by-2023/ https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-car-can-be-launched-by-2023/#respond Sun, 05 Dec 2021 10:33:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71461 Ola की इलेक्ट्रिक कार 2023 तक लॉन्च हो सकती है।

The post ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही Ola, कंपनी प्रमुख ने शेयर की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) भारत में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। तेल की बढ़ती क़ीमत के बाद कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार लॉन्च कर रही है। Ola ने कुछ महीने पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने पहले कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च को लेकर इशारा किया था। अब इसे लेकर कंफर्म डिटेल सामने आई है कि इस कड़ी में कंपनी इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी। ओला को अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल के दस लाख इलेक्ट्रिक रजिस्ट्रेशन मिले हैं। यह कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। संभवत: यही कारण है कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक कार पर फ़ोकस कर रही है।

जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप और सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग कंपनी ने ओला पर निवेश किया है। ओला की चीफ़ एक्सक्यूटिव ऑफ़िसर भाविश अग्रवाल का कहना है कि कंपनी साल 2023 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत में ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाना है। ओला भारत में बैटरी सेल प्रोडक्शन के लिए मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लांट सेटअप करने की तैयारी कर रही है।

Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला फ़िलहाल भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro की डिलीवरी पर फ़ोकस कर रही है। कंपनी के प्रमुख भाविश अग्रवाल ने कंफर्म किया है कि कंपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 15 दिसंबर से शुरू करेगी। Ola S1 और S1 Pro को कंपनी ने भारत में क्रमश: 99,999 रुपये और 1.29 लाख रुपये की कीमत (एक्स-शोरूम) में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Ola S1 Pro ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा और S1 की टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। यह भी पढ़ें : Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर का ख़त्म होगा इंतज़ार, इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी

इसके साथ ही रेंज की बात करें तो Ola S1 सिंगल चार्ज में 121 किमी और S1 Pro सिंगल चार्ज में 180 किमी की रेंज ऑफर करता है। ओला के दोनों S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट चार्ज की मदद से 18 मिनट की चार्जिंग में 75 किमी की रेंज ऑफर करते हैं। होम चार्जर से S1 को फुल चार्ज करने में 4 घंटे 48 मिनट और S1 Pro को फुल चार्ज में 6 घंटे 30 मिनट लगते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Huawei ने ईवी प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, जानें क्या है प्लानिंग

लेटेस्ट वीडियो : स्मार्टफोन बनाने वाली ये कंपनियां जल्द लॉन्च करेंगी इलेक्ट्रिक कार

News Source – CarToq

The post ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही Ola, कंपनी प्रमुख ने शेयर की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ola-electric-car-can-be-launched-by-2023/feed/ 0
Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/mahindra-xuv-400-will-be-the-companys-first-electric-suv/ https://www.91mobiles.com/hindi/mahindra-xuv-400-will-be-the-companys-first-electric-suv/#respond Tue, 30 Nov 2021 08:09:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71128 Mahinda eXUV300 EV को दो अलग-अलग वेरिएंट - 350V और 380V में पेश किया जाएगा।

The post Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra इन दिनों अपने नए पेसेंजर व्हीकल पर काम कर रही है। महिंद्रा की नई 13 गाड़ियों में से 8 बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगी। ये सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कंपनी साल 2027 तक लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक Mahindra eXUV300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है जो पिछले काफ़ी समय से सुर्खियों में है।

महिंद्रा ग्रुप के ऑटो एंड फार्म सेक्टर के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरियाकर ने हिंट दिया है कि XUV 300 का इलेक्ट्रिक वर्जन XUV 400 नाम से मार्केट में एंट्री कर सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजेश जेजुरिकर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपकमिंग eXUV300 EV का नाम XUV400 करने पर विचार कर रही है। लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है।

XUV300 EV नए नाम से कर सकती है एंट्री

इससे पहले ख़बर सामने आई थी कि महिंद्रा एक नई मिड-साइज SUV लाने का विचार कर रही है, जिसे XUV400 के नाम से पेश किया जाएगा। महिंद्रा की यह एसयूवी XUV300 और XUV500 के बीच का मॉडल होगा। इस मिड-साइज एसयूवी का कोड नेम S204 था और इसे Ford के B प्लेटफॉर्म पर बनाने की प्लानिंग थी। इस गाड़ी के जरिए महिंद्रा Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने का प्लान कर रही है। हालांकि Mahindra और Ford की पार्टनर्शिप काम नहीं कर पाई। अब XUV400 का नाम eXUV300 EV के लिए किया जा सकता है।

Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा ने Auto Expo 2020 में eXUV300 EV को शोकेश किया था। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के दौरान काफी सुर्खियों में रही। इसके साथ ही यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने पर कामयाब भी रही। उम्मीद की जा रही है कि Mahindra eXUV300 EV का प्रोडक्शन मॉडल महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल एंड मॉड्यूलर आर्कटेक्चर (MESMA) पर आधारित होगा। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो जानें आपके शहर में हैं कितने चार्जिंग स्टेशन

Tata, MG और Hyundai को मिलेगी टक्कर

Mahinda eXUV300 EV को दो अलग-अलग वेरिएंट – 350V और 380V में पेश किया जाएगा। महिंद्रा की लोवर-स्पेसिफिकेशन्स वाले मॉडल की सीधी टक्कर Tata Nexon EV से होगी, जो फिलहाल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। वहीं हाई स्पेसिफिकेशन्स वाले वेरिएंट की सीधी टक्कर MG ZS EV और Hyundai Kona EV से होनी है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Huawei ने ईवी प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, जानें क्या है प्लानिंग

लेटेस्ट वीडियो : स्मार्टफोन बनाने वाली ये कंपनियां जल्द लॉन्च करेंगी इलेक्ट्रिक कार

The post Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mahindra-xuv-400-will-be-the-companys-first-electric-suv/feed/ 0
Kia ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 concept के फीचर्स से साथ उठाया पर्दा, जानें सभी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/kia-introduced-the-upcoming-electric-suv-ev9-concept/ https://www.91mobiles.com/hindi/kia-introduced-the-upcoming-electric-suv-ev9-concept/#respond Sat, 20 Nov 2021 09:45:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70648 Kia EV 9 Concept इलेक्ट्रिक एसयूवी को बोल्ड-बॉक्सी बॉडी डिजाइन और वाइल्ड इंटीरियर के साथ पेश किया गया है।

The post Kia ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 concept के फीचर्स से साथ उठाया पर्दा, जानें सभी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Kia ने LA Auto Show 2021 (लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2021) अपनी अपकमिंग EV9 concept एसयूवी इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठा दिया है। नई EV9 कॉन्सेप्ट मिड साइज तीन रो इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे बोल्ड-बॉक्सी बॉडी डिजाइन और वाइल्ड इंटीरियर के साथ पेश किया गया है। नई Kia EV9 concept इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। यहां हम आपको किया के अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं।

Kia EV9 का डिजाइन

Kia EV 9 Concept

Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो यहां आपको ग्रिल नहीं मिलता है। बल्की बॉडी कलर लार्ज पैनल मिलता है। यह पैलन स्टार क्लाउट लाइट पैटर्न के साथ आता है जिसमें वर्टिकल डेटाइम रनिंग लाइट (DRL) दिया गया है। इसके साथ ही हेडलैंप कलस्टर भी फ्रंट में दिया गया है। किया की इस इलेक्ट्रिक एसयूपी में 22 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो ट्रायएंगुलर पैटर्न के साथ आते हैं। इसके साथ ही रियर साइड में टेललाइट्स काफ़ी पतले हैं जो ट्राइंगुल D पिलर तक जाते हैं। इसके साथ ही Kia EV9 में परंपरागत ORVM के रिप्लेस कर कैमरा मॉनीटरिंग सिस्टम दिया गया है।

Kia EV9 का इंटीरियर

kia-ev-9-in

Kia EV9 के इंटीरियर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 27 इंच का अल्ट्रा वाइड डिस्प्ले डिस्प्ले मिलता है जिसमें सेंट्रल इनफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक साथ दिया गया है। इसके साथ ही केबिन में कई फ्यूचरिस्टिक फ़ीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार में ड्राइवर असिस्टेंट टेक्नोलॉजी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर के हाइलाइट्स की बात करें तो वह यूनीकली कॉन्फीग्रुएबल इंटीरियर है। इसकी पहली और तीसरी सीटिंग रो 180 डिग्री पर घूम जाती है और दूसरी रो को टैबलेट की तरह यूज किया जा सकता है। इसतरह इस कार को छोटे कॉन्फ़्रेंस रूम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे लॉन्ज की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार में पैनरोमिक ग्लास रूफ दिया गया है। इसके साथ ही इस एसयूवी की तीसरी रो को पीछे की ओर घुमाया जा सकता है।

Kia EV9 परफ़ॉर्मेंस

Kia EV 9 Concept

Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की एडवांस इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूल प्लेटफॉर्म (e-GMP) पर तैयार की गई है। इस कॉन्सेप्ट SUV की लंबाई 4,930mm और चौड़ाई 2,055mm, 1790mm हाइट और व्हीलबेस 3,100mm है। Kia का दावा है कि EV9 में दिया पावरट्रेन सिंगल चार्ज में 483km की रेंज ऑफर करता है। यह इलेक्ट्रिक SUV में 350kW वाला नेक्स्ट जेनेरेशन अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह चार्जर मात्र 20 से 30 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज कर देता है।

Kia EV9 Concept में 4 व्हील ड्राइव के लिए ट्विन मोटर दी है, जो परफॉर्मेंस मोड मात्र 5 सेकेंड में 0 से 100किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि यह मोटर Kia EV 6 में दिया टॉप GT badge 585HP वर्जन है या फिर कोई दूसरा मोटर है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 दोनों में मिल सकता है अंडर डिस्प्ले कैमरा, जानें कब होंगे लॉन्च

Kia EV भारत में कब होंगे लॉन्च

Kia भारत में अपनी इलेक्ट्रिकल व्हीकल की पूरी रेंज EV1 से EV9 लॉन्च करने की योजना बना रहा है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में Kia की फ्लैगशिप ईवी मॉडल की बात करें तो वह EV6 है। कंपनी भारत अगले साल अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की एंट्री कर सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung और Xiaomi के बाद Realme भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसा होगा डिजाइन

The post Kia ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 concept के फीचर्स से साथ उठाया पर्दा, जानें सभी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/kia-introduced-the-upcoming-electric-suv-ev9-concept/feed/ 0
लंदन में चलने वाली यह स्टाईलिश Taxi, अब दौड़ेगी भारत की सड़कों पर बनकर Electric Car https://www.91mobiles.com/hindi/levc-tx-electric-taxi-ev-electric-car-ev-electric-vehicle/ https://www.91mobiles.com/hindi/levc-tx-electric-taxi-ev-electric-car-ev-electric-vehicle/#respond Fri, 29 Oct 2021 04:10:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69580 यह LEVC TX Electric Taxi Car इंडिया में भी चलने वाली है।

The post लंदन में चलने वाली यह स्टाईलिश Taxi, अब दौड़ेगी भारत की सड़कों पर बनकर Electric Car first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी हॉलिवुड मूवीज़ देखने में रूचि रखते हैं तो उपर लगी फोटो में मौजूद कार को भी जरूर देखा होगा। यह है लंदन की सड़कों पर चलने वाली बेहद ही स्टाईलिश और शानदार टैक्सी कार। यह एक Electric Taxi है जिसे लंदन में LEVC यानी London Electric Vehicle Company द्वारा ऑपरेट किया जाता है। यह प्रसिद्ध टैक्सी LEVC TX अब बेहद जल्द भारत की सड़कों पर भी दौड़ती नज़र आने वाली है। इंडिया में इसे Electric Car के रूप में लाया जा रहा है।

LEVC ने इंडिया में Exclusive Motors Private Limited के साथ साझेदारी की है। वैसे तो एलईवीसी का इतिहास 100 साल से भी पुराना है लेकिन इसके Electric TX मॉडल की शुरूआत लंदन में 2018 में हुई थी। वहीं अब बेहद जल्द यह राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नज़र आएगी। दिल्ली से मीटर डाउन होने के बाद इस इलेक्ट्रिक टैक्सी को देश के अन्य शहरों में भी उतारा जा सकता है। भारत में आने वाली यह Electric Car कई एडवांस फीचर्स से लैस होगी।

LEVC TX Electric Car

LEVC TX को लेकर कहा जा रहा है कि इंडिया में लॉन्च होने वाली इस कार का डिजाईन लंदन में चलने वाली टैक्सी जैसा ही होगा लेकिन इंडियन रोड और कस्टमर के हिसाब में इसमें कुछ बदलाव भी किए जाएगे। बताया जा रहा है कि एलईवीसी टीएक्स की बैटरी एक बार फुल होने के बाद सिंगल चार्ज में 101 किलोमीटर की रेंज देगी। इस कार में लगा 1.5 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल वोल्वो इंजन टैक्सी की बैटरी को भी चार्ज करता रहता है जिससे यह Electric Car 510 किलोमीटर की कुल रेंज देने की क्षमता रखती है।

LEVC TX Electric Taxi EV Electric Car EV Electric Vehicle

इस इलेक्ट्रिक टैक्सी में 33kWh पावर का बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ 110kW की इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद है। इस कार की खासियत यह भी है कि इसमें बैटरी लो होने पर पैट्रोल इंजन काम करना शुरू कर देता है और यही पैट्रोल इंजर बैटरी को चार्ज भी करता है। बता दें कि इस कार का दरवाजा 90डिग्री एंगल पर खुल सकता है जिससे गाड़ी में चढ़ने उतरने पर परेशानी नहीं होती। LEVC TX Electric Taxi में ड्राइवर के अलावा 6 लोग सफर कर सकते हैं।

The post लंदन में चलने वाली यह स्टाईलिश Taxi, अब दौड़ेगी भारत की सड़कों पर बनकर Electric Car first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/levc-tx-electric-taxi-ev-electric-car-ev-electric-vehicle/feed/ 0
पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंचे 100 के पार, ये हैं इंडिया की 5 सबसे सस्ती Electric Car जो लगाएगी खर्चे पर लगाम https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-most-affordable-cheapest-electric-cars-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-most-affordable-cheapest-electric-cars-in-india/#comments Tue, 05 Oct 2021 14:45:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68239 Electric Car, Electric Bike और Electric Scooter जैसे EV का क्रेज बढ़ने लगा है।

The post पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंचे 100 के पार, ये हैं इंडिया की 5 सबसे सस्ती Electric Car जो लगाएगी खर्चे पर लगाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में Electric Vehicles की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ाया है। Electric Car, Electric Bike और Electric Scooter सभी तरह के व्हीकल्स आम जनता के बीच जगह बनाने लगे हैं। शुरूआत में बेशक ये इलेक्ट्रिक वाहन थोड़ा अधिक महंगे लगते हो लेकिन यह सच है कि यूज़ के दौरान इनकी लागत और फ्यूल का खर्च बेहद ही ज्यादा कम हो जाता है। EV के इस बढ़ते क्रेज के बीच आज हम इंडिया में मौजूद 5 most affordable और cheapest electric cars की लिस्ट लेकर आए हैं जो बिजली से चार्ज होने वाली कारों के बीच बेहतर ऑप्शन है। ये इलेक्ट्रिक कार आपके पेट्रोल-डीजल के खर्चे तो कम करेगी ही तथा साथ ही पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

1. Strom R3

यह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, ऐसा दावा खुद Strom R3 के निर्माताओं ने किया है। भारतीय स्टार्टअप कंपनी द्वारा बनाई गई है E-Car लुक में भी काफी डिफरेंट है। इसकी शुरूआती कीमत 4.50 लाख रुपये है और देश के कई बड़े शहरों में इस कार को सिर्फ 10,000 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है। देखनें में अनोखी यह कार तीन पहियों वाली है जिसमें दो पहिए आगे लगे हैं तथा एक टायर पीछे। यानी ऑटो रिक्शा से उल्टी दिशा में।

Top five most affordable cheapest electric cars in India

Electric Car Strom R3 को टू सीटर बनाया गया है जिसमें दरवाजे भी दो ही दिए गए हैं। कार का इंजन 4जी कनेक्टेड डायग्नोस्टिक से लैस जो लोकेशन और चार्ज स्टेट्स को लगातार ट्रैक करता रहता है और ड्राइवर को नोटिफिकेशन देता रहता है। कार में lithium-ion battery का इस्तेमाल किया गया है जो 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रोनिक कार 200 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है और 80kmph की टॉप स्पीड पर चलती है। यह भी पढ़ें : जल्द आ रही है ‘Made in India’ Electric Car MK2, सिंगल चार्ज में चलेगी 500km

2. Tata Xpres-T EV

फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए बनी यह इलेक्ट्रिक कार भारत में 9.54 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराई गई है। यह कीमत Tata Xpres-T 165 XM मॉडल की है। गौरतलब है कि टाटा का Electric Vehicle दो मॉडल्स में आया है जिनके कुल चार वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। Tata Xpres-T इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है जिनमें 16.5 kWh और 21.5 kWh बैटरी पैक मौजूद है। कार में 39 bhp मोटर का इस्तेमाल किया है जो 105 Nm का टॉर्क ऑफर करती है।

Top five most affordable cheapest electric cars in India

एक मॉडल जहां जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज होने में मात्र 90 मिनट का समय लेता है वहीं दूसरे मॉडल को 110 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Tata Xpres-T EV को घरों में लगे सामान्य 15A सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमैट कंट्रोल, हरमन साउंड सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS और EBD, Eco और Sport ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : सिर्फ 42,400 रुपये में बनता है 1,19,900 में बिकने वाला Apple iPhone 13 Pro, प्रोडक्शन कॉस्ट से चार गुणा अधिक है मार्केट प्राइस

3. Tata Tigor EV

टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत देश में 11.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इस Electric Vehicle को तीन मॉडल्स में लॉन्च किया गया है जिनमें Tata Tigor EV XE, Tigor EV XM और Tigor EV XZ+ शामिल है। यह Electric Car नई व एडवांस Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ लाई गई है जिसका पीक पावर आउटपुट 55 kW और पीक टॉर्क 170 Nm है। टाटा की यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है।

Top five most affordable cheapest electric cars in India

Tata Tigor EV में 26 kWh lithium-ion battery पैक दिया गया है। यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। इस इलेक्ट्रिका कार का बैटरी पैक IP67 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टेंडर्ड पर बना है जो रियर क्रैश कॉम्पटिबल है। Tata Tigor EV को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिली है। नई Tigor EV इलेट्रिक कार में ग्लोबली एक्सेप्टेबल CCS2 चार्जिंग प्रोटोकॉल दिया गया है। यह फास्ट चार्ज के साथ साथ 15A प्लग पॉइंट स्लो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह भी पढ़ें : ये देशी कंपनी ला रही नई Electric Bike Hop OXO, Revolt RV400 को मिलेगी चुनौती

4. Mahindra e-Verito

महिन्द्रा की यह कार भारत में लॉन्च हुई शुरूआती Electric Cars में से एक है। यह इलेक्ट्रिक कार 12.95 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक कार को भी तीन मॉडल्स में इंडिया में लान्च किया गया है जो 21.2 kWh lithium-ion battery pack से लैस है। यह EV सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक दौड़ने की क्षमता रखती है तथा इसकी टॉप स्पीड 86 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

Top five most affordable cheapest electric cars in India

यह इलेक्ट्रिक कार 41.5 bhp और 91 Nm torque peak प्रदान करती है। वहीं चार्जिंग स्पीड की बात करें तो इस Electric Vehicle को 1.5 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं एक बार चार्ज होने के बाद इस कार को 140 किलोमीटर की घुमाया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार स्टेंडर्ड शाकेट और फास्ट चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Royal Enfield से भी सस्ती होगी ये Electric Car Nano EV, एक बार चार्ज में चलेगी 300KM

5. MG ZS EV

Electric Cars के बाजार में MG बड़ा नाम बनकर उभर रहा है। इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को दो मॉडल्स में उतारा है जिसकी शुरूआती कीमत 20.99 लाख रुपये है तथा 24.18 लाख तक जाती है। i-Smart EV 2.0 connectivity interface के साथ रियल टाईम ट्रेक पाया जा सकता है कि आपने ने कितना कॉर्बन उत्सर्जन रोका है। कार में पैनोरमिक सनरूफ और हीटिड ओआरवीएम के साथ पीएम 2.5 फिल्टर्स भी मौजूद है।

Top five most affordable cheapest electric cars in India

इस Electric Vehicle में 44.5 kWh battery दी गई है जो 142 bhp और 353 Nm प्रदान करती है। इस इलेक्ट्रिक कार को 50 मिनट में ही जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और सिंगल चार्ज में यह कार 419 किलोमीटर तक दौड़ने में सक्षम है। कंपनी ने अपनी गाड़ी को फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लेस किया है। यह Electric Cars कई आधुनिक फीचर्स से लैस है।

The post पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंचे 100 के पार, ये हैं इंडिया की 5 सबसे सस्ती Electric Car जो लगाएगी खर्चे पर लगाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-most-affordable-cheapest-electric-cars-in-india/feed/ 1
जल्द आ रही है ‘Made in India’ Electric Car MK2, सिंगल चार्ज में चलेगी 500km https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-electric-car-pravaig-extinction-mk2-launch-first-phase-in-2022-know-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-electric-car-pravaig-extinction-mk2-launch-first-phase-in-2022-know-range/#respond Tue, 05 Oct 2021 10:18:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68222 कंपनी 2022 में 2500 कारों को पेश करके लॉन्च के पहले चरण की शुरुआत करेगी।

The post जल्द आ रही है ‘Made in India’ Electric Car MK2, सिंगल चार्ज में चलेगी 500km first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में एक और इलेक्ट्रिक कार के आने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो ‘Made in India’ Electric Car MK2 जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इस कार के लॉन्च होने के बाद भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार को यह नई दिशा देगी। दरअसल, बैंगलोर स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप, Pravaig Dynamics ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के भारत में लॉन्च की योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी का कहना कि वह साल 2022 में 2,500 कारों को पेश कर पहले चरण की शुरुआत करेगी।

1 मिलियन कार होंगी लॉन्च

इसके अलावा कंपनी दूसरे चरण 2023 में 1 लाख कारों को रोल आउट करेगी और इसे बैंगलोर और दिल्ली में निजी खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद 2025 के लिए निर्धारित तीसरे चरण में बैंगलोर स्थित अपनी निर्माण सुविधा में 1 मिलियन कारों का उत्पादन करना शामिल होगा। हालांकि, कंपनी पहले इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को टैक्सी के रूप में उपलब्ध कराने वाली है, जिसे ग्राहक Pravaig App के माध्यम से बुक किया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: इस Electric Car ने किया कमाल, महज 2,000 रुपए खर्चे में 1,900 Km का सफर किया तय

mk2-electric-car-india-launch

MK2 सिंगल चार्ज में देगी 500 किलोमीटर की रेंज

रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि MK2 लेवल 2 ADAS सुविधाओं से लैस होगी। इलेक्ट्रिक कार के लिए टायर CEAT के दिए जाएंगे। इसके अलावा यह कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। इतना ही नहीं कंपनी ने यह खुलासा किया है कि बैटरी पैक के साथ कार का निर्माण पूरी तरह से भारत में होगा। इसका मतलब कि यह कार पूरी तरह से ‘Made in India’ होगी। हालांकि, कुछ पार्ट को पड़ोसी देशों से आयात करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा इस कार को टेस्ला की टक्कर का माना जा रहा है।

worlds-fastest-electric-car-charger-launch

30 मिनट में होगी 80% चार्ज

हालांकि, कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक कार के पूरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी आना अभी बाकि है। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि यह कार अधिकतम 201.5bhp की पावर और 2400Nm का अधिकतम टॉर्क देगी। इलेक्ट्रिक मोटर को 96kWh बैटरी पैक के साथ आने की उम्मीद है, जिसे DC फास्ट चार्जर के माध्यम से 30 मिनट से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: आ गया फोल्ड होने वाला Electric Scooter, अनूठी AI तकनीक टक्कर होने से पहले ही देगी अलर्ट, कीमत उड़ा देगी होश

यहां देखें लेटेस्ट वीडियो

कुछ सेकेंड में पहुंचेगी 100 किमी प्रति घंटा

MK2 इलेक्ट्रिक कार 5.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह 196 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।

The post जल्द आ रही है ‘Made in India’ Electric Car MK2, सिंगल चार्ज में चलेगी 500km first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-electric-car-pravaig-extinction-mk2-launch-first-phase-in-2022-know-range/feed/ 0
इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने का है प्लान तो जल्दी करें सरकार दे रही सब्सिडी, जानें आपके राज्य में क्या मिल रहे फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/state-wise-ev-subsidies-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/state-wise-ev-subsidies-in-india/#comments Wed, 22 Sep 2021 06:20:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67397 State-Wise EV Subsidies In India : केंद्र सरकार ईवी खरीदारों को FAME-II के तहत छूट दे रही है। ताकि देश में ईवी की बिक्री बढ़े। वहीं राज्य सरकारों ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों के लिए अलग अलग प्रावधान किए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको इलेक्ट्रिक कार ख़रीदने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कितनी सब्सिडी (State-Wise EV Subsidies In India) मिलती है।

The post इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने का है प्लान तो जल्दी करें सरकार दे रही सब्सिडी, जानें आपके राज्य में क्या मिल रहे फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

State-Wise EV Subsidies In India : पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल इन दिनों खूब ट्रेंड पर हैं। यहां तक की केंद्र और राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदारों को ख़ास छूट दे रही हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कितनी छूट मिलने वाली है। केंद्र सरकार ईवी खरीदारों को FAME-II के तहत छूट दे रही है। ताकि देश में ईवी की बिक्री बढ़े। वहीं राज्य सरकारों ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों के लिए अलग अलग प्रावधान किए हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको इलेक्ट्रिक कार ख़रीदने पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कितनी सब्सिडी (State-Wise EV Subsidies In India) मिलती है।

State-Wise EV Subsidies In India

केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी

इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदानों को केंद्र सरकार की ओर से FAME II (फ़ास्टर एडेप्शन एंड मैन्यूफ़ैक्चरिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी) के तहत ख़रीदारों को सब्सिडी मिल रही है। केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपये तक की क़ीमत वाले टू व्हीलर पर क़रीब 30,000 रुपये की सब्सिडी और 15 लाख रुपये तक की क़ीमत वाले 4 व्हीलर पर 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिल रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली यह छूट पहले 10 लाख 2 व्हीलर और 55 हज़ार 4 व्हीलर्स पर ही मिलेगी।

electric car charging cost in India

राज्य सरकार से मिलने वाली सब्सिडी

राज्य सरकारों ने अलग-अलग इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी बनाई हैं। अपनी पॉलिसी के तहत राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदारों को छूट दे रही हैं, जिसमें ज़्यादातर राज्यों में रोडटैक्स पूरी तरह से फ्री किया जा रहा है। वहीं कुछ राज्यों में रोड टैक्स 50 प्रतिशत ही लिया जा रहा है। इसके साथ ही कई राज्य इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदने पर अन्य तरह की सब्सिडी भी ऑफ़र कर रहे हैं।

राज्य सरकारों द्वारा 2 व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी

राज्य छूट प्रति kWh (बैटरी कैपेसिटी) अधिकतम सब्सिडी रोड टैक्स में छूट
दिल्ली 5,000 रुपये 30,000 रुपये 100%
महाराष्ट्र 5,000 रुपये 25,000* रुपये 100%
मेघालय 10,000 रुपये 20,000 रुपये 100%
गुजरात 10,000 रुपये 20,000 रुपये 50%
असम 10,000 रुपये 20,000 रुपये 100%
बिहार^ 10,000 रुपये 20,000 रुपये 100%
पश्चिम बंगाल 10,000 रुपये 20,000 रुपये 100%
राजस्थान 2,500 रुपये 10,000  रुपये 100%
ओडिसा मान्य नहीं 5,000  रुपये 100%
उत्तर प्रदेश नहीं नहीं 100%
केरल नहीं नहीं 50%
कर्नाटक नहीं नहीं 100%
तमिलनाडु नहीं नहीं 100%
तेलंगाना नहीं नहीं 100%
मध्य प्रदेश नहीं नहीं 99%
आंध्र प्रदेश नहीं नहीं 100%
पंजाब^ नहीं नहीं 100%

*शुरुआती ऑफर; ^पॉलिसी स्वीकृत नहीं हुई

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सबसे ज़्यादा सब्सिडी दिल्ली में मिल रही है। दिल्ली में 2 व्हीलर पर 5000 रुपये प्रति kWh और मैक्सिमम 30,000 रुपये (अगर बैटरी 5kWh से बड़ी हो तो) की छूट मिल रही है। इस लिस्ट में दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है जहां 5000 रुपये प्रति kWh और मैक्सिम 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। हालाँकि महाराष्ट्र सरकार 31 दिसंबर 2021 तक 15000 रुपये तक की और सब्सिडी ऑफ़र कर रही है। यानी इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर जिसकी बैटरी कैपेसिटी 3kWh तक ही उसमें 25000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह भी पढ़ें : Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज

वहीं मेघालय, असम, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सब्सिडी 10,000 रुपये प्रति kWh तक की सब्सिडी मिल रही है जो कि 20,000 रुपये तक मिलती है। वहीं बिहार की ईवी पॉलिसी की बात करें तो यहां सिर्फ छूट उन इलेक्ट्रि व्हीकल पर मिलेगी जो बिहार में बने हैं। राजस्थान में 2kWh बैटरी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 5,000 रुपये और 5kWh से बड़ी बैटरी वाले 2 व्हीलर पर 10,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है। वहीं ओडिसा की बात करें तो यहां फ्लैट 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

राज्य सरकारों द्वारा 4 व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी

राज्य छूट प्रति kWh (बैटरी कैपेसिटी) अधिकतम सब्सिडी रोड टैक्स में छूट
महाराष्ट्र 5,000 रुपये 2,50,000* रुपये 100%
दिल्ली# 10,000 रुपये 1,50,000 रुपये 100%
गुजरात 10,000 रुपये 1,50,000 रुपये 50%
असम 10,000 रुपये 1,50,000 रुपये 100%
बिहार^ 10,000 रुपये 1,50,000 रुपये 100%
पश्चिम बंगाल 10,000 रुपये 1,50,000 रुपये 100%
ओडिसा मान्य नहीं 1,00,000 रुपये 100%
मेघालय 4,000 रुपये 60,000 रुपये 100%
राजस्थान नहीं नहीं 100%
उत्तर प्रदेश नहीं नहीं 75%
केरल नहीं नहीं 50%
कर्नाटक नहीं नहीं 100%
तमिलनाड़ु नहीं नहीं 100%
तेलंगाना नहीं नहीं 100%
मध्य प्रदेश नहीं नहीं 99%
आंध्र प्रदेश नहीं नहीं 100%
पंजाब^ नहीं नहीं 100%

*शुरुआती ऑफर (इनसेंटिव) ; ^पॉलिसी स्वीकृत नहीं; #केवल पहले 1,000 खरीदार

2 व्हीलर्स की तरह राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी पर भी अपनी इवी पॉलिसी के तहत सब्सिडी ऑफर कर रही हैं। हालांकि राज्य सरकारों की ओर से मिलने वाली यह छूट सिर्फ शुरुआती कुछ कारों के लिए हैं। कुछ राज्यों में तो यह छूट शुरुआती दस हजार कारों के लिए हैं। वहीं यह सब्सिडी सिर्फ़ 15 लाख रुपये तक की क़ीमत वाली कारों पर मिल रही है, यानी Tata Tigor EV Ziptron और Tata Nexon EV पर ही राज्य सरकारों की ओर छूट मिलेगी। वहीं MG ZS EV और Hyundai Kona Electric जैसी मंहगी गाड़ियों पर छूट नहीं मिलेगी।

4 व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सबसे ज़्यादा छूट देने वाले राज्य की बात करें तो यहां महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। यहां 5,000 रुपये प्रति kWh की छूट मिल मिल रही है जो अधिकतम 1.50 लाख रुपये है। वहीं शुरुआती ऑफर के तौर पर महाराष्ट्र सरकार 1 लाख तक का इनसेंटिव ऑफर कर रही है। यानी महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिलने वाली कुल सब्सिडी 2.50 रुपये है। हालांकि यह ऑफ़र सिर्फ़ शुरुआती 1000 ख़रीदारों के लिए ही है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बना रहे प्लान? यहां जानें चार्जिंग टाइम, खर्च और कितनी मिलती है रेंज

वहीं देश में सभी तरह की इलेक्ट्रिक व्हीकल को रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। अगस्त में रोड परिवहन और हाइवे मंत्रालय ने ऐलान किया था कि बैटरी से चलने वाली गाड़ियों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और रिन्वल के लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

The post इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने का है प्लान तो जल्दी करें सरकार दे रही सब्सिडी, जानें आपके राज्य में क्या मिल रहे फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/state-wise-ev-subsidies-in-india/feed/ 1