Electric Vehicles | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 11:11:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे Electric Vehicles, सरकार ने बैटरी के सुरक्षा मानको में किए बदलाव https://www.91mobiles.com/hindi/government-has-amended-the-safety-standards-of-electric-vehicles-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/government-has-amended-the-safety-standards-of-electric-vehicles-battery/#respond Mon, 05 Sep 2022 09:28:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87395 बैटरी सेल्फी स्टेंडर्ड में सरकारी की ओर गठित कमेटी ने बैटरी सेल, बीएमएस, ऑन बोर्ड चार्जर, बैटरी पैक डिजाइन को लेकर कई नए प्रावधान शामिल किए हैं।

The post पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे Electric Vehicles, सरकार ने बैटरी के सुरक्षा मानको में किए बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते कुछ महीने पहले भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबरों ने खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी। ईवी में आग लगने की कुछ घटनाओं में ग्राहकों को जान तक चली गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मंत्रालय (MoRTH) ने बैटरी सेफ़्टी स्टेंडर्ड को लेकर कुछ नए प्रावधान के तहत अतिरिक्त सुरक्षा माननकों को लागू करने जा रहा है। सरकार ने ईवी में आग लगने की घटनाओं की जाँच के लिए एक विषेष समिति का गठन किया था। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर MoRTH ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, क्वाड्रिसाइकिल और चार पहिया वाहनों के लिए AIS 156 सेफ़्टी स्टेंडर्डड में संशोधन 2 जारी किए हैं। भारत में बैटरी को लेकर ये एडिशनल सेल्फ़ी स्टेंडर्ड 1 अक्टूबर 2022 से लागू होंगे।

समिति में शामिल विशेषज्ञ

सरकार की ओर से गठित इस समिति में टाटा नरसिंह राव (डायरेक्टर, ARC, हैदराबाद), एमके जैन (साइनटिस्ट – G, CFEES, DRDO), डॉ आरती भट्ट (साइनटिस्ट -F, Additional Director, CFEES, DRDO), डॉ. सुब्बा रेड्डी (प्रिन्सिपल रिसर्च साइनटिस्ट, IISc, बैंगलुरु, प्रो एल उमानंद Umanand (चेयर, DESE, IISc, बैंगलुरु), डॉ. एस. श्रीनिवास (साइनटिस्ट-E, NSTL, विशाखापत्तनम) प्रो. डेवेंद्र जालीहाल (हेड, C-BEEV, 11T मद्रास, चेन्नई) शामिल थे। इन लोगों ने CMV नियमों के तहत मौजूदा बैटरी सेफ्टी स्टेंडर्ड में कुछ एडिशनल सेफ्टी रिक्वायरमेंट को जोड़ने कहा है।

बैटरी सेफ्टी के मानको में होंगे बदलाव

corrit-hover-ev

समिति की ओर से जारी एडिशनल सेफ़्टी रिक्वायरमेंट – बैटरी सेल, बीएमएस, ऑन बोर्ड चार्जर, बैटरी पैक डिजाइन, और इंटरनल सेल शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना व थर्मल प्रसार से संबंधित एडिशनल सेफ्टी रिक्वायरमेंट को शामिल करने के प्रावधान को जोड़ा गया है। इसके साथ ही प्रोडक्शन के स्तर पर क्या बदलाव होने हैं इसे लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी टेक्नोलॉजी को स्मार्टफ़ोन में इस्तेमाल करेगा सैमसंग, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

1 अक्टूबर से लागूं होंगे नए नियम

100 Electric Vehicles burnt in delhi jamia EV Parking fire

ईवी में लगने वाली बैटरी को लेकर सेफ़्टी मानको में किए सुधार को लेकर MoRTH ने बीते महीने 25 अगस्त को एक ड्राफ़्ट नोटिफाई किया है। इसमें सेंटर मोटर व्हीकल रूल (CMVR 198) के रूल 124 के सब-रूल 4 में कुछ संशोधन को जारी किया है। ये इलेक्ट्रिक व्हीकल में इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्शन बैटरियों के लिए उत्पादन की अनुरूपता (सीओपी) अनिवार्य करने के लिए है। इसके साथ मंत्रालय ने सभी लोगों से नए संशोधन के लागू होने से पहले इस विषय में अपनी टिप्पणियां और सुझाव मांगे हैं। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होने हैं।

The post पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे Electric Vehicles, सरकार ने बैटरी के सुरक्षा मानको में किए बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/government-has-amended-the-safety-standards-of-electric-vehicles-battery/feed/ 0
418km Range वाली पावरफुल Electric SUV Car हो रही है इंडिया में लॉन्च, आधे घंटे में ही होगी 80% तक चार्ज! https://www.91mobiles.com/hindi/418km-range-electric-car-volvo-xc40-recharge-suv-india-launch-26-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/418km-range-electric-car-volvo-xc40-recharge-suv-india-launch-26-july/#respond Thu, 07 Jul 2022 07:07:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83779 Volvo XC40 Recharge कंपनी की पहली Electric SUV Car है जो पावरफुल फीचर्स से लैस होगी।

The post 418km Range वाली पावरफुल Electric SUV Car हो रही है इंडिया में लॉन्च, आधे घंटे में ही होगी 80% तक चार्ज! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

EV यानी Electric Vehicles इंडिया में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं। कई कंपनियां electric scooter, electric bike और electric cars लेकर आ रही हैं। इस लिस्ट में ऑटोमोबाइल ब्रांड Volvo का नाम भी जुड़ने जा रहा है। वॉल्वो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 26 जुलाई को इंडिया में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की पहली Electric SUV Car है जो पावरफुल फीचर्स से लैस होगी।

Volvo XC40 Recharge Electric SUV

वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जो इंडिया में एंट्री लेने वाली है। यह कार 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च् कर दी जाएगी, जो कुछ ही महीनों के भीतर देश में बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएगी। SUV कैटेगरी में आ रही यह बिजली से चलने वाली बेहद ही ताकतवर फीचर्स से लैस होगी जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाजार में मौजूद प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। बता दें कि Volvo XC40 Recharge Electric SUV को स्वीडन की कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से इंडिया में ही असेंबल होगी।

418km range Electric car Volvo XC40 Recharge SUV india launch 26 july

Volvo XC40 Recharge के फीचर्स

यह Electric SUV तगड़े तथा प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद Volvo XC40 Recharge 418 किलोमीटर की रेंज देगी। यानी सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 400 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय कर सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में 78kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। इतना ही नहीं यह कार 150kw DC fast charging station तकनीक से लैस बताई गई है जो तकरीबन 28 मिनट में ही गाड़ी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। यह भी पढ़ें : बेहद सस्ती होने वाली है बैटरी वाली गाड़ियां, बचेंगे लाखों रुपये!

Volvo XC40 Recharge Electric SUV में 660Nm पिक टॉर्क देने की ताकत रखती है तथा इस कार की पावर 408hp तक जाती है। कंपनी के मुताबिक एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी कार सिर्फ 4.9 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। अन्य फीचर्स पर गौर करें तो इसमें 12.3-इंच ड्राइवर फुली डिजिटल स्क्रीन और एक 9.0-इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। वहीं वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स इस कार में मौजूद होंगे।

418km range Electric car Volvo XC40 Recharge SUV india launch 26 july

पावर के साथ-साथ इस Volvo XC40 Recharge कार को एडवांस भी बनाया जा रहा है जिसमें Best-in-class navigation, Google Assistant, Google Pla, App remote services और Harman Kardon Premium Sound system जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार 360-डिग्री कैमरा भी सपोर्ट करेगी जिससे ड्राइवर अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही कार के चारों तरफ देख सकेगा। Volvo XC40 Recharge Electric SUV के प्राइस व सेल की डिटेल का खुलासा 26 जुलाई को ही होगा।

The post 418km Range वाली पावरफुल Electric SUV Car हो रही है इंडिया में लॉन्च, आधे घंटे में ही होगी 80% तक चार्ज! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/418km-range-electric-car-volvo-xc40-recharge-suv-india-launch-26-july/feed/ 0
यह थी इंडिया की पहली Electric Car जो 1993 में हुई थी लॉन्च! देखें फोटोज़ https://www.91mobiles.com/hindi/first-electric-car-of-india-lovebird/ https://www.91mobiles.com/hindi/first-electric-car-of-india-lovebird/#comments Tue, 28 Jun 2022 13:00:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68291 इंडिया की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार कौन-सी थी कब बनी थी तथा इसका नाम क्या था ?

The post यह थी इंडिया की पहली Electric Car जो 1993 में हुई थी लॉन्च! देखें फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से अपने पैर पसार रही है। नामी गिरामी ऑटोमोबाइल कंपनियों से लेकर कई नए खिलाड़ी भी इस फिल्ड में अपने हाथ आजमा रहे हैं। देश में लगातार ये बैटरी वाली गाड़ियां लॉन्च हो रही है तथा Electric Car, Electric Bike और Electric Scooter की मांग भी तेजी पकड़ रही है। लेकिन क्या आपको पता है भारत के लिए ये इलेक्ट्रिक व्हीकल कोई नई चीज नहीं हैं बल्कि आज से तकरीबन 29 साल पहले ही इंडिया की सड़कों पर इलेक्ट्रिक कार चलनी शुरू हो गई थी? सुनने में थोड़ा अजीब तो लगा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। First Electric Car of India साल 1993 में ही लॉन्च हो चुकी थी जो पूरी तरह से Made In India थी और इसका नाम था Lovebird! आगे हमने इसी भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार लव बर्ड की जानकारी दी है और इसी झलक भी दिखाई है।

India’s First Electric Car Lovebird

भारत की सबसे पहले इलेक्ट्रिक कार का नाम लवबर्ड रखा गया था। नाम जितना रोमांटिक है इस कार का डिजाईन भी उतना ही लाजवाब बनाया गया था। फोटोज़ में आप देख सकते हैं कि यह गाड़ी दो दरवाजों वाली थी जिसमें दो सीट दी गई है। इस two-seater car में सीट्स के पीछे हल्का स्पेस दिया गया था जो सामान रखने के लिए डिग्गी का काम करता था। लवबर्ड वज़न में हल्की कार थी जो high-tensile steel chassis और fiberglass वाली polyester body पर बनाई गई थी।

indias first electric car lovebird

सिंगल चार्ज में यह कार 60 किलोमीटर तक चल सकती थी। वहीं गाड़ी की बैटरी को फुल चार्ज करने में 6 से 8 घंटे का समय लगता था। इस Electric Vehicle में lead acid battery का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि यह वो समय था जब किसी ने Lithium-ion battery का नाम भी ठीक से नहीं सुना था। लगे हाथ यह भी जान लीजिए कि पहली कमर्शियन Li-ion battery 1991 में Sony और Asahi Kasei टीम द्वारा लाई गई थी।

indias first electric car lovebird

फीचर्स थे बेहद एडवांस

Lovebird का कमर्शियल प्रोडक्शन साल 1993 में शुरू हुआ था और इस गाड़ी के बाजार में आने के बाद ही Mahindra ने अपनी Reva Electric Car को पेश किया था। इंडिया की इस पहली इलेक्ट्रिक कार के कुछ और फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी की लंबाई 2120mm, चौड़ाई 1460mm और उंचाई 1340mm थी। वहीं कार का wheelbase 1595mm था। इसमें DC electric motor और electronic chopper controller जैसे फीचर्स भी मौजूद थे।

indias first electric car lovebird

अगर कहा जाए कि यह इलेक्ट्रिक कार अपने समय से काफी पहले ही मार्केट में आ गई थी, तो गलत नहीं होगा। भारतीय लोग अभी तक Electric Vehicle की वैल्यू को समझने में लगे हैं वहीं तकरीबन तीन दशक पहले तो लोगों के लिए बिजली से चलने वाली कार खरीदने की कोई वजह ही नहीं थी। नई दिल्ली में आयोजित हुए Auto Expo में भी LOVE BIRD को प्रदर्शित किया गया था जहां इस Electric Car ने कई अवॉर्ड्स जीते थे। Lovebird का कॉन्सेप्ट उस वक्त के हिसाब से बेहद एडवांस था और शायद यही वजह रही कि इंडिया की इस पहली इलेक्ट्रिक कार को वह प्रसिद्धि नहीं मिल पाई जिसके लिए यह मार्केट में आई थी।

किसने बनाई थी इंडिया की पहली Electric Car

Lovebird का निर्माण भारतीय कंपनी Eddy Current Controls India Ltd द्वारा किया गया था। यह इंडियन कंपनी तमिलनाडु और केरल से ऑपरेट करती है और अभी भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता के साथ काम कर रही हैं। इस कंपनी का निर्माण साल 1971 में हुआ था जिन्होंने जापानी कंपनी के साथ मिलकर कई बड़ी योजनाओं को अंजाम दिया है। यह कंपनी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अफ्रीका व यूरोप समेत खाड़ी देशों में भी सक्रियता के साथ कई प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है।

The post यह थी इंडिया की पहली Electric Car जो 1993 में हुई थी लॉन्च! देखें फोटोज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/first-electric-car-of-india-lovebird/feed/ 1
110KM Range के साथ लॉन्च हुई यह स्टाईलिश मेक इन इंडिया Electric Bike, देखें क्या है इसका प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/110km-range-electric-bike-evtric-rise-launched-in-india-price-feature-top-speed/ https://www.91mobiles.com/hindi/110km-range-electric-bike-evtric-rise-launched-in-india-price-feature-top-speed/#respond Wed, 22 Jun 2022 10:38:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82904 Evtric Motors ने आज भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Evtric Rise लॉन्च की है।

The post 110KM Range के साथ लॉन्च हुई यह स्टाईलिश मेक इन इंडिया Electric Bike, देखें क्या है इसका प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में बढ़ते Electric Vehicle के बाजार में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने हाथ आज़मा रही है। यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Evtric Motors ने आज भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Evtric Rise लॉन्च की है। ईवीट्रिक मोटर्स ने इसे Make in India Electric Bike बताया है। ईवीट्रिक राइज से पहले कंपनी तीन बैटरी वाली स्कूटी भी इंडिया में लॉन्च कर चुकी है जिनके नाम EVRIC AXIS, EVTRIC RIDE और EVTRIC MIGHTY Electric Scooter है। आगे Evtric Rise के फीचर्स, प्राइस और सेल से जुड़ी जानकारी दी गई है।

Evtric Rise Electric Bike का प्राइस

ईवीट्रिक राइज ईवीट्रिक मोटर्स कंपनी द्वारा लॉन्च की गई पहले इलेक्ट्रिक बाइक है। पुणे बेस्ट इस कंपनी ने Evtric Rise को 1,59,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह इस इलेक्ट्रिक बाइक का एक्स-शोरूम प्राइस है जिसमें सरकार द्वारा लगाई गई सब्सिडी शामिल नहीं है। देश के विभिन्न राज्यों में Evtric Motors की इस इलेक्ट्रिक बाइक पर अलग-अलग सब्सिडी दी जाएगी तथा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित FAME II subsidy भी प्राप्त होगी। ईवीट्रिक मोटर्स इस इलेक्ट्रिक बाइक को ‘मेक इन इंडिया’ बैनर के तले बनाकर बेच रही है।

Evtric Rise Electric Bike launched in india Price Feature Range Top Speed

Evtric Rise Electric Bike के फीचर्स

ईवीट्रिक राइज इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने 3.0 KWH लिथियम-आयन बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। यह एक डिटेचेबल बैटरी है जिसे बाइक में बाहर ​निकाला जा सकता है और अलग से चार्ज भी किया जा सकता है। डिटेचेबल बैटरी का बड़ा फायदा यह है कि इसे चार्ज करने के लिए मोटर साइकिल को साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक इस बैटरी को महज 4 घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Tata की सबसे सस्ती Electric Car, सिंगल चार्ज में देती है 306 km की रेंज

Evtric Rise की बैटरी फुल चार्ज होने के बाद यह 110 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने की पावर रखती है। वहीं बैटरी को चार्ज करने के लिए बाइक में 10amp माइक्रो चार्जर की सुविधा भी दी गई है जो ऑटो कट तकनीक के साथ आता है। यानी लाईट फ्लकचुएट होने या फिर बैटरी ओवर चार्ज होने का खतरा कम हो जाता है जो यूजर्स के लिए सुविधाजनक तथा सुरक्षित है।

Evtric Rise Electric Bike launched in india Price Feature Range Top Speed

Electric Bike को 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर दौड़ाया जा सकता है। ईवीट्रिक राइज में कंपनी से ताकतवर 2000वॉट बीएलडीसी मोटर दी है जो 70v/40ah लिथियम-आयन बैटरी के साथ पेयर्ड है। वहीं लुक की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में शार्प कट्स के साथ स्पोर्टी लुक मिलता है। Evtric Rise में डे रनिंग लाइट फंक्शन और रियर विंकर्स जैसे फीचर्स मौजूद है तथा मार्केट में इसे Red और Black कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 110KM Range के साथ लॉन्च हुई यह स्टाईलिश मेक इन इंडिया Electric Bike, देखें क्या है इसका प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/110km-range-electric-bike-evtric-rise-launched-in-india-price-feature-top-speed/feed/ 0
5 रुपये के खर्च में चलती है 60 किलोमीटर! इस शख्स ने किया कमाल, घर में ही बना डाली Made In India Electric Car https://www.91mobiles.com/hindi/pulkoodu-electric-car-made-in-india-with-60km-range-cheap-electric-vehicle-ev/ https://www.91mobiles.com/hindi/pulkoodu-electric-car-made-in-india-with-60km-range-cheap-electric-vehicle-ev/#respond Wed, 13 Apr 2022 05:25:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78823 पुलकूडू 5 रुपये के खर्च पर सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज देने की ताकत रखती है।

The post 5 रुपये के खर्च में चलती है 60 किलोमीटर! इस शख्स ने किया कमाल, घर में ही बना डाली Made In India Electric Car first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

EV यानी बिजली से चार्ज होने वाले Electric Vehicles की डिमांड इंडिया में तेजी से बढ़ रही है। लोग Battery Scooty अर्थात् Electric Scooter, Electric Bike और Electric Car में रूचि दिखा रहे हैं और इन्हें खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस वक्त भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार प्राइस महंगा है और इसलिए बहुत से लोग अभी न खरीदकर आने वाले सालों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन केरल के रहने वाले एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक कार के सस्ते होने का इंतजार न करते हुए अपनी खुद की ही Electric Car Pulkoodu बना डाली है जो सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज देने की ताकत रखती है।

Pulkoodu Electric Car

खुद की इलेक्ट्रिक कार बनाने का यह कारनामा केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले 67 साल के व्यक्ति एंटनी जॉन ने किया है। जॉन ने इस कार को पुलकूडू (Pulkoodu) नाम दिया है। वैसे हम पहले ही बता देते हैं कि हमें इस नाम का मतलब बिल्कुल भी नहीं पता है। जानने के लिए गूगल का सहारा भी लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हॉं, अगर आपको पुलकूडू का अर्थ पता हो तो जरूर बताइएगा। खैर, महंगी इलेक्ट्रिक कारों के बीच में जॉन द्वारा बनाई गई Pulkoodu Electric Car के निर्माण का खर्च सिर्फ 4.5 लाख आया है। आगे इस शानदार देशी Made In India Electric Car के फीचर्स की जानकारी दी गई है।

Pulkoodu Electric Car Made In India with 60KM Range Cheap Electric Vehicle EV

Made In India Electric Car

इस देसी इलेक्ट्रिक कार को एंटनी जॉन ने अपने गैराज में ही बनाया है। साल 2018 में एंटनी के मन में इस कार को बनाने का विचार आया था। एंटनी ने कार की पूरी बॉडी को गैरेज में ही डिजाईन किया है और बाद में इस गाड़ी की सारी वायरिंग खुद ही की है। पुलकूडू इलेक्ट्रिक कार टू-सीटर है जिसमें स्टीयरिंग, ऐक्सेलेरेटर, क्लच, ब्रेक, हेडलाइट और फॉग लाइट इंडिकेटर के साथ-साथ फ्रंट और बैक वाइपर भी दिया गया है। एंटनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने के बाद Pulkoodu Electric Car 60 किलोमीटर पर दौड़ सकती है। वहीं इस कार की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

Pulkoodu Electric Car Made In India with 60KM Range Cheap Electric Vehicle EV

ऐसे बनाई देसी इलेक्ट्रिक कार

एंटनी जॉन ने मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि वह कई सालों तक अपने ऑफिस जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन फिर एक फ्रेंच कार को देखकर उनके मन में अपनी खुद की इलेक्ट्रिक कार बनाने का ख्याल आया है। Pulkoodu के निर्माण के दौरान पहले उन्होंने 20AH battery का यूज़ किया था लेकिन 150किलोग्राम की कार को यह सिर्फ 12 किलोमीटर की ही माइलेज दे पा रही थी। जॉन का दफ्तर 15 किलोमीटर की दूरी पर था इसलिए उन्हें और ​अधिक पावर की जरूरत थी।

Pulkoodu Electric Car Made In India with 60KM Range Cheap Electric Vehicle EV

Pulkoodu Electric Car में फिर जॉन ने 52AH Lithium Ferro Phosphate battery का इस्तेमाल किया। यह बैटरी लंबी रेंज तो देती ही है लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी ये भी है कि यह बैटरी कभी आग नहीं पकड़ सकती। यानी सेफ्टी के हिसाब से भी पुलकूडू काफी बेहतर है। इस इलेक्ट्रिक कार में बजाज ऑटो रिक्शा के व्हील का इस्तेमाल किया गया है। फुल चार्ज होने पर Pulkoodu 60 किलोमीटर तक चल सकती है तथा एंटनी जॉन के मुताबिक इसे चार्ज करने में सिर्फ 5 रुपये की बिजली खर्च होती है। लगे हाथ बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार की छत को एंट्री रस्ट बनाया गया है, यानी जिसपर कभी जंग नहीं लगेगा।

The post 5 रुपये के खर्च में चलती है 60 किलोमीटर! इस शख्स ने किया कमाल, घर में ही बना डाली Made In India Electric Car first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pulkoodu-electric-car-made-in-india-with-60km-range-cheap-electric-vehicle-ev/feed/ 0
Tata Nexon EV से पूरी कर पाएंगे लॉन्ग ट्रिप, 20 अप्रैल को लॉन्च हो रही नए वर्जन में मिलेगी 400KM तक की सुपर रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/tata-nexon-ev-2022-long-range-variant-to-launch-in-india-on-april-20/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-nexon-ev-2022-long-range-variant-to-launch-in-india-on-april-20/#respond Fri, 08 Apr 2022 05:51:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78551 Tata Motors पिछले काफी समय से Tata Nexon EV 2022 को टेस्ट कर रहा है। टाटा का यह अपकमिंग मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है।

The post Tata Nexon EV से पूरी कर पाएंगे लॉन्ग ट्रिप, 20 अप्रैल को लॉन्च हो रही नए वर्जन में मिलेगी 400KM तक की सुपर रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata Motors को लेकर खबर है कि वह ज्यादा रेंज वाली Nexon EV 2022 को जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। खबरों की माने तो Tata Nexon EV 2022 को भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। Tata Nexon EV 2022 को लेकर बताया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल 400KM तक की रेंज ऑफर करता है। टाटा की नई गाड़ी में पहले बड़ा 40kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। Tata Motors की Nexon EV के साथ इस लॉन्ग रेंज मॉडल को भी बेचेगा।

Tata Motors पिछले काफी समय से Tata Nexon EV 2022 को टेस्ट कर रहा है। टाटा का यह अपकमिंग मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है। Tata Motors ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Curvv के कॉन्सेप्ट वर्जन से पर्दा उठाया है। माना जा रहा है कि टाटा कर्व को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Nexon EV Coupe design and features electric car price in india launch soon

Tata Nexon EV 2022 रेंज और कीमत

Tata Nexon EV 2022 की कीमत की बात करें तो यह मौजूदा संस्करण से 3 से 4 लाख रुपये महंगा हो सकता है। टाटा की अपकमिंग नेक्सॉन मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह 400km तक का रेंज ऑफर करेगी। कंपनी की मौजूदा Nexon को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 312km का रेंज ऑफर करती है। हालांकि माना जा रहा है कि भारतीय रोड कंडीशन में टाटा की अपकमिंग नेक्सॉन 300 से 320 km का रेंज ऑफर कर सकती है। वहीं मौजूदा Nexon EV सिंगल चार्ज में 200-220km की रेंज ऑफ़र करती है। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर ढाया कहर, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

टाटा की अपकमिंग Nexon EV 2022 में पहले से बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। नई गाड़ी में 40kWh का बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है। नई ईवी में कंपनी कुछ बदलाव भी कर सकती है। ऐसे में यूजर्स को पहले की तुलना में कम बूट स्पेस मिल सकता है। मौजूदा Nexon EV में टाटा ने 30.2kWh का बैटरी पैक दिया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9 4G, कम रेट में मिलेंगा शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post Tata Nexon EV से पूरी कर पाएंगे लॉन्ग ट्रिप, 20 अप्रैल को लॉन्च हो रही नए वर्जन में मिलेगी 400KM तक की सुपर रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-nexon-ev-2022-long-range-variant-to-launch-in-india-on-april-20/feed/ 0
भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी https://www.91mobiles.com/hindi/hydrogen-powered-car-toyota-mirai-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/hydrogen-powered-car-toyota-mirai-launched-in-india/#respond Mon, 21 Mar 2022 04:32:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77564 Toyota Mirai हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी पैक के साथ आती है। इस कार की रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह फुल टैंक में करीब 600 किलो मीटर की रेंज ऑफर करती है।

The post भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Toyota ने भारत में पहली हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ी Toyota Mirai लॉन्च कर दी है। हाइड्रोजन से चलने वाली यह सेडान कार देश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च की गई है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमेटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) और Toyota भारतीय सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में Toyota Mirai को परखेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत हाइड्रोजन से चलने वाली फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) Toyota Mirai को लॉन्च किया है। इस दौरान नितिन गड़करी ने कहा कि वे ख़ुद Toyota Mirai को इस्तेमाल करना शुरू करेंगे। इस गाड़ी के लिए हाइड्रोजन की सप्लाई इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड करेगा।

धुआं नहीं एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी

Toyota Mirai हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी पैक के साथ आती है। इस कार की रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह फुल टैंक में करीब 600 किलो मीटर की रेंज ऑफर करती है। इस कार में हाइड्रोजन इलेक्ट्रिसिटी में ट्रांसफॉर्म होकर इसे पावर देती है। सबसे दिलचस्प है कि इस कार के एग्जॉस्ट पाइप से धुआं नहीं बल्कि पानी निकलता है। पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश में कमर्शियल क्षेत्र में हाइड्रोजन फ़्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराना है।

यह पायलट प्रोजेक्ट हाइड्रोजन फ़्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़ी पहली परियोजना है, जिससे भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पहले के एक बयान में कहा, इस पायलट प्रोजेक्ट से देश में हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की विश्वसनीयता का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्या इन्हें रेगूलर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल वाहनों के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

The post भारत में लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai, एग्जॉस्ट पाइप से निकलता है पानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hydrogen-powered-car-toyota-mirai-launched-in-india/feed/ 0
सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर https://www.91mobiles.com/hindi/100-km-range-electric-scooter-greta-glide-launched-in-india-know-price-sale-offer-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/100-km-range-electric-scooter-greta-glide-launched-in-india-know-price-sale-offer-features/#respond Mon, 07 Mar 2022 06:26:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76910 यह Electric Scooter सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटी रेंज की क्षमता रखता है।

The post सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। एक ओर जहां पुराने और दिग्गज नाम इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में भी अपने पैर पसार रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई नए ब्रांड भी इस मार्केट में अपने हाथ आज़मा रहे हैं। देश में लॉन्च होने वाले बिजली से चलने वाले वाहनों की गिनती भी बढ़ रही है और इसी कड़ी में एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह Electric Scooter Greta Glide नाम के साथ भारतीय बाजार में आया है जो सिंगल चार्ज में 100km range की क्षमता रखता है।

Electric Scooter Price

Greta Glide Electric Scooter को ग्रेटा इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा इंडिया में लॉन्च किया गया है। सबसे पहले प्राइस और ऑफर की ही बात कर लें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की ओर से 80,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर का एक्स-शोरूम प्राइस है जिसमें राज्यों के हिसाब से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी द्वारा इस स्कूटर पर आर्कषक ऑफर भी दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रेटा ग्लाइड ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग करने पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा वहीं अगर ऑन स्पॉट बुकिंग की जाती है तो 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी।

100 km range Electric Scooter Greta Glide launched in india know price sale offer features

Greta Glide Electric Scooter

इंडिया में लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रेटा ग्लाइड के फीचर्स की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने की क्षमता रखता है। इस E-Scooter की बैटरी को 2.5 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि यूजर अपनी मर्जी के हिसाब से 4 में से कोई भी एक बैटरी ऑप्शन चुन सकते हैं जो अलग अलग रेंज देती है। स्कूटर की बैटरी पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है। यह भी पढ़ें : 120km Range और 75kmph Top Speed के साथ आया यह स्टाईलिश E-Scooter, लुक ऐसी जो कर दे दीवाना!

Greta Glide के अन्य फीचर्स की बात करें तो स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स में डुअल हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक कॉम्बिनेशन दिया गया है। स्कूटर के फ्रंट में लगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में मौजूद डुअल हाइड्रॉलिक सेल शॉकर इस Electric Scooter के लंबे सफर को भी आरामदायक बनाते हैं। इस स्कूटर में तीन रिवर्स ड्राइव मोड और तीन स्पीड ड्राइव मोड भी मौजूद है।

100 km range Electric Scooter Greta Glide launched in india know price sale offer features

इसके साथ ही डीआरएल, ईबीएस, एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, एंटी थेफ्ट अलार्म, कीलेस स्टार्ट और फ्रंट ग्लोव बॉक्स के साथ ही फाइंड माई व्हीकल अलार्म और स्मार्टफोन चार्जिंग इत्यादि के लिए यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी Greta Glide E-Scooter में दिए हैं। भारतीय बाजार में इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को Yellow, Grey, Orange, Scarlet Red, Rose Gold, Candy White और Jet Black कलर के 7 ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

The post सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/100-km-range-electric-scooter-greta-glide-launched-in-india-know-price-sale-offer-features/feed/ 0
खलबली मचाने आ रहा Hero MotoCorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, गजब लुक और लंबी रेंज से होगा लैस! https://www.91mobiles.com/hindi/hero-motocorp-to-launch-its-first-electric-scooter-in-march-with-long-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/hero-motocorp-to-launch-its-first-electric-scooter-in-march-with-long-range/#respond Tue, 01 Mar 2022 05:47:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76590 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hero MotoCorp मार्च 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने वाली है।

The post खलबली मचाने आ रहा Hero MotoCorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, गजब लुक और लंबी रेंज से होगा लैस! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle India) की डिमांड को देखते हुए एक के बाद एक नई व पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicle) को लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अब भारतीय बाजार में अपने टू-व्हीलर से सबको फैनल बनाने वाली कंपनी Hero MotoCorp भी इस रेस में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, कंपनी अगले माह यानी मार्च 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Scooter) लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद सीएफओ निरंजन गुप्ता ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निरंजन गुप्ता ने कहा कि वह एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बड़ी रेंज लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

Hero MotoCorp Electric Scooter के फीचर्स

आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसे भी पढ़ें: अब आएगा असली मजा! Electric अवतार में आ रही है Honda Activa, कम कीमत में मिलेगी लंबी ड्राइविंग रेंज

hero-motocorp-electric-scooter

हालांकि, अभी तक सामने आई लीक के अनुसार इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स भी हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलेंगे।

इन Electric Scooter से मिलेगी चुनौती

Hero MotoCorp Electric Scooter को भारत के ईवी स्कूटर बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से चुनौती मिलनी तय है। कंपनी को ओला एस 1, बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स जैसे व्हीकल से आगे निकलना होगा। वहीं, आने वाले समय में होंडा अन्य ऑटोमोबाइल दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने होंडा एक्टिवा ई के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro और Bajaj Chetak के बीच मचा घमासान, जानें कम कीमत में कौनसा Electric Scooter देगा ज्यादा लंबी रेंज

मार्च में होगी Okinawa Oki90 Electric Scooter की एंट्री

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि 24 मार्च को Okinawa Oki90 Electric Scooter से पर्दा उठाया जाएगा। इस दिन स्कूटर की कीमत के साथ ही फुल फीचर्स की जानकारी भी सामने आ जाएगा। हालांकि, यह स्कूटर कुछ समय पहले सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ था, जहां इसके डिजाइन देखने को मिला था। Okinawa Oki90 में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डुअल शॉक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, ABS / CBS अपेक्षित, रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

The post खलबली मचाने आ रहा Hero MotoCorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, गजब लुक और लंबी रेंज से होगा लैस! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/hero-motocorp-to-launch-its-first-electric-scooter-in-march-with-long-range/feed/ 0
35KM की रेंज के साथ लॉन्च हुई ये सस्ती Electric Cycle, दिल लूट लेंगे इसके फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/ninety-one-cycles-launches-meraki-s7-electric-cycle-with-35km-range-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/ninety-one-cycles-launches-meraki-s7-electric-cycle-with-35km-range-price-specification/#respond Mon, 21 Feb 2022 06:58:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76031 इस साइकिल में 7-स्पीड गियरसेट और 5-मोड पेडल असिस्ट हैं।

The post 35KM की रेंज के साथ लॉन्च हुई ये सस्ती Electric Cycle, दिल लूट लेंगे इसके फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में सिर्फ इलेक्ट्रिक कार और बाइक-स्कूटर ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक साइकिल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसी को देखते हुए Hero के साथ ही कई और कंपनियां इंडिया में अपनी Electric Cycle लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अब साइकिल ब्रांड Ninety One Cycles ने भी एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल Meraki S7 को इंडियन मार्केट में पेश किया है। इससे पहले कंपनी Meraki नाम की एक ई-बाइक को पेश कर चुकी है। आइए आगे आपको इस पोस्ट में इलेक्ट्रिक साइकिल Meraki S7 क कीमत और सभी फीचर्स के बारे में फुल जानकारी देते हैं।

Meraki S7 के फीचर्स और राइडिंग मोड्स

इस इलेक्ट्रिक साइकिल को कंपनी ने 160 एमएम डिस्क ब्रेक और हाई-ट्रैक्शन नायलॉन टायर्स के साथ पेश किया है। इसके अलावा इसमें चौड़े हैंडलबार मौजूद हैं, जिसके साथ एक की-लॉक स्विच भी प्लेस है। वहीं, इसमें चार राइडिंग मोड्स- पेडल असिस्ट, थ्रॉटल मोड, पेडल मोड, और क्रूज मोड दिए गए हैं। पेडल असिस्ट में आप पेडल इस्तेमाल करने के साथ इलेक्ट्रिक पावर का भी यूज कर सकते हैं। इसके अलावा थ्रॉटल मोड में आप इसे एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रूप में चला सकते हैं। इस मोड में आपको पेडल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा साइकिल को पैडल मोड यानी नॉर्मल साइकिल के रूप में चलाया जा सकता है। साथ ही क्रूज़ कंट्रोल में साइकिल 6 किमी/घंटा की स्पीड पर सेट हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Electric Scooter जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Hero दो बिजली से चलने वाली साइकिल, सिंगल चार्ज में मिलेगी 35KM रेंज

meraki-s7-speed

35KM की मिलेगी रेंज

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार चार्ज करने पर 35 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 20 km/h की है जो कि एक साइकिल के हिसाब से काफी है।

प्राइस

कंपनी ने Meraki S7 ई-साइकिल को 34,999 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, यह इलेक्ट्रिक साइकिल तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, ग्रेसफुल ग्रे और इलेक्ट्रिक ऑरेंज में आती है। साइकिल को बाजार में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुई कमाल की ये Electric Cycle, सिंगल चार्ज में देगी 100 KM रेंज, प्राइस भी बजट के अंदर

लेटेस्ट वीडियो

Hero Lectro’s F2i से होगी चुनौती

माना जा रहा है कि नई Meraki S7 electric cycle को इंडिया में Hero Lectro’s F2i से चुनौती मिलेगी। दोनों ही ई-बाइक में मिलने वाली रेंज एक जैसी है। दोनों इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार चार्ज कर 35 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा दोनों साइकिल में 7 गियर स्पीड मिलते हैं। वहीं, Hero Lectro’s F2i की कीमत 39,999 रुपए है।

The post 35KM की रेंज के साथ लॉन्च हुई ये सस्ती Electric Cycle, दिल लूट लेंगे इसके फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ninety-one-cycles-launches-meraki-s7-electric-cycle-with-35km-range-price-specification/feed/ 0