electronic | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Sep 2022 05:54:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आपके पास भी है खराब टीवी, फोन या फ्रिज, यहां सब बिक रहा, जानें कितना मिलेगा रेट https://www.91mobiles.com/hindi/people-can-sale-their-old-tv-phone-fridge-at-best-price-check-rate-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/people-can-sale-their-old-tv-phone-fridge-at-best-price-check-rate-list/#respond Mon, 12 Sep 2022 05:54:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87980 गाजियाबाद नगर निगम लोगों को ई-कचरे के बदले पैसा कमाने का मौका दे रहा है।

The post आपके पास भी है खराब टीवी, फोन या फ्रिज, यहां सब बिक रहा, जानें कितना मिलेगा रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

E-Waste Sale: आज लगभग हर घर में बड़ी संख्‍या में बेकार इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम यानी ई-कचरा पड़ा हुआ है और अकसर हम इसे अनदेखा कर अपने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। यादी आप पर्यावरण को बचाने के साथ ही कुछ पैसे कमाना चाहते हैं तो नगर निगम ने महानगर में पहली बार इलेक्ट्रिक कचरा (E-Waste) खरीदने की व्यवस्था की है। हालांकि, यह फिलहाल गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Nagar Nigam) की पहला है। निगम ने दो कंपनियों ई-कचरा कलेक्ट कर उसके बदले पैसे देने का काम सौंपा है। वहीं, निगम ने कचरे के दाम तय कर दिए हैं। आइए आगे जानते हैं कि कौनसी कंपनियां यह काम कर रही हैं और किस आइटम का आपको कितना पैसा मिलेगा।

ई-कचरा बेचने के लिए इनसे करें संपर्क

Ghaziabad Nagar Nigam इलेक्ट्रॉनिक कचरा लेने वाली दोनों कंपनियों से ऑनलाइन संपर्क किया जा सकता है। आपको सिर्फ Attero recycling Pvt Ltd और rollz India waste management की वेबसाइट पर जाकर वहां दिए गए नंबर पर कॉल करना है। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी आपके घर आएंगे और ई-कचरा ले जाएंगे।

e-waste-sale

कबाड़ टीवी से लेकर बेकार एसी का मिलेगा ये दाम

आइए आपको बताते हैं घर में पड़े खराब Electronic समान के कितने पैसे आपके मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खराब व पुराने टीवी (ब्लैक एंड व्हाइट) के 60 रुपये, कलर टीवी के 250 रुपये, एसी डेढ़ टन के 2400 रुपये, एसी एक टन के 2000 रुपये, एलसीडी / एलईडी के 400 रुपये, डेस्कटॉप के 650 रुपये, स्मार्टफोन के 120 रुपये, फीचर फोन के 60 रुपये, प्रिंटर, माउस व की बोर्ड के 20 रुपये, लैपटॉप के 800 रुपये, रेफ्रिजरेटर 100 लीटर तक के 600 रुपये, रेफ्रीजरेटर 350 से अधिक के 800 रुपये और माइक्रोवेव के 150 रुपये मिलेंगे।

e-waste-online-sale

रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रकार ई-कचरा सेल होने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। वहीं, पुराने इलेक्ट्रॉनिक समान में आग लगने की घटना कम होंगी। वहीं, इससे निगम को पांच फीसदी रकम मिलेगी।

The post आपके पास भी है खराब टीवी, फोन या फ्रिज, यहां सब बिक रहा, जानें कितना मिलेगा रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/people-can-sale-their-old-tv-phone-fridge-at-best-price-check-rate-list/feed/ 0
फ्लिपकार्ट से 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे वनप्लस 3 https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-big-shopping-days-sale-2016-oneplus3-will-be-on-higher-discount-in-hindi/ Fri, 16 Dec 2016 12:28:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2594 बिग शॅपिंग डेज़ सेल में मोटो ई3 पावर, लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट, गूगल पिक्स्ल और लेनोवो फैब 2 जैसे डिवाईस भारी छूट पर मिलेंगे। इन स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

The post फ्लिपकार्ट से 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे वनप्लस 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2016 को फ्लैगशिप किलर माना गया 6जीबी रैम से लैस हाईएंड डिवाईस वनप्लस3 भारत में अपनी लॉन्चिंग के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बन गया था। हालांकि इस फोन को रिटेल स्टोर्स पर न बेचते हुए सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाईट अमेज़न इंडिया ही उपलब्ध कराया था पंरतु कुछ वक्त बाद यह फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी अन्य आॅनलाईन शॉपिंग साईट्स पर भी सेल के लिए आ गया था। अब फिर से एक बार यह फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस3 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर खास आॅफर के साथ उपलब्ध होने वाला है जहां इसे 20,000 रुपये में लिया जा सकता है। इस फोन को भारतीय बाजार में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 18 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर क्रिसमस सेल के दौरान यह फोन उपलब्ध होने वाला है।

flipkart-sale

गौरतलब है कि​ फ्ल्पिकार्ट तथा अन्य ई-कामर्स साईट्स साल में कई बार खास आॅफर के साथ सेलिंग ईवेंट आयोजित करते है। इसी तरह क्रिसमस के मौके पर फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ का आयोजन करने जा रहा है जो 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस शॉपिंग ईवेंट में अनेंको ब्रांड पर भारी छूट मिलने जा रही है।

फ्लिपकार्ट के होम पेज पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल के टाईटल के साथ वनप्लस 3 स्मार्टफोन की फोटो लगाई हुई है ​और साथ में कीमत वाले बॉक्स में 1_,999 रुपये लिखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनप्लस3 इस सेल में 20,000 रुपये से कम कीमत पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि इस आॅफर में वनप्लस3 का सिर्फ सॉफ्ट गोल्ड कलर वाला वेरिएंट की शामिल होगा।

flipkart-sale-2

​फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी तथा अन्य इलेक्ट्रानिक्स आईटम पर खास डिस्काउंट दिया जा रहा है। बिग शॅपिंग डेज़ सेल में मोटो ई3 पावर, लेनोवो वाइब के5 नोट, सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्स्ट, गूगल पिक्स्ल और लेनोवो फैब 2 जैसे डिवाईस भारी छूट पर मिलेंगे। इन स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

इस सेल में एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई, स्टैंडर्ड चार्टड और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड पर उपभोक्ता 1,358 रुपये तक की मासिक ईएमआई बना सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्डधारकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दे रहा है।

The post फ्लिपकार्ट से 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे वनप्लस 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>