Elon Musk | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 May 2025 02:59:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत नहीं, इस पड़ोसी देश में पहले पहुंचा मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट Starlink, बिना तार के मिलेगा हाई-स्पीड नेट! https://www.91mobiles.com/hindi/starlink-internet-launch-india-neighbour-country-bangladesh-wireless-high-speed-net/ https://www.91mobiles.com/hindi/starlink-internet-launch-india-neighbour-country-bangladesh-wireless-high-speed-net/#respond Wed, 21 May 2025 02:59:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174083 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने बांग्लादेश में अपनी सर्विस शुरू कर दी है। जी हां, वायरलेस हाई-स्पीड इंटरनेट देने वाली यह सेवा भारत से पहले उसके पड़ोसी देश में एक्टिव हो गई है। भारत की बात करें तो यहां Starlink को सरकार से जरूरी मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने देश में […]

The post भारत नहीं, इस पड़ोसी देश में पहले पहुंचा मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट Starlink, बिना तार के मिलेगा हाई-स्पीड नेट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने बांग्लादेश में अपनी सर्विस शुरू कर दी है। जी हां, वायरलेस हाई-स्पीड इंटरनेट देने वाली यह सेवा भारत से पहले उसके पड़ोसी देश में एक्टिव हो गई है। भारत की बात करें तो यहां Starlink को सरकार से जरूरी मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने देश में टर्मिनल्स की टेस्टिंग और डेमो सेवाएं पहले ही पूरी कर ली हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में भारत में भी Starlink की आधिकारिक लॉन्चिंग हो सकती है।

इधर, बांग्लादेश में इस सर्विस की कीमत को लेकर शुरुआती जानकारी भी सामने आ चुकी है। Starlink की यह तकनीक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो दूरदराज के इलाकों में रहते हैं और जहां फाइबर या ब्रॉडबैंड कनेक्शन पहुंचना मुश्किल होता है।

बांग्लादेश में सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए यूज़र्स को हर महीने करीब 4,200 टका यानी लगभग 35 डॉलर खर्च करने होंगे। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 2,990 रुपये बनती है। इसके अलावा, Starlink किट या उपकरण के लिए एकमुश्त 47,000 टका यानी लगभग 33,000 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में शुरुआती सेटअप कॉस्ट काफी ज्यादा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह प्राइसिंग इंडिविजुअल यूज़र्स के लिए है या फिर बिज़नेस कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तय की गई है।

सैटेलाइट इंटरनेट के प्रमुख फायदे

  • दूरदराज इलाकों में कनेक्टिविटी: सैटेलाइट इंटरनेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह उन क्षेत्रों में भी इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करा सकता है, जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क या ब्रॉडबैंड सेवाएं नहीं पहुंची हैं। आपदा के समय भी एक्टिव: बाढ़, तूफान या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा के दौरान जब सामान्य इंटरनेट सेवाएं ठप हो जाती हैं, तब भी सैटेलाइट इंटरनेट काम करता रहता है।
  • सीधी सिग्नलिंग और बेहतर कवरेज: Starlink जैसे सैटेलाइट इंटरनेट में सिग्नल सीधे लो-अर्थ ऑर्बिट में मौजूद सैटेलाइट्स से आते हैं, जिससे कम लेटेंसी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। इस कारण यह कई मामलों में मोबाइल डेटा या पारंपरिक ब्रॉडबैंड से अधिक प्रभावी साबित होता है।

भारत में Starlink की लॉन्चिंग: Airtel और Jio की साझेदारी

आपको याद दिला दें कि कुछ माह पहले ही Airtel और Jio दोनों ने SpaceX के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत Starlink सेवाओं को भारत में लाने की योजना है। हालांकि, इसके लिए SpaceX को सरकार से आधिकारिक मंजूरी लेनी होगी। यह मंजूरी काफी समय से लंबित है, क्योंकि SpaceX काफी समय से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच, न ही Airtel और न ही Jio ने अब तक भारत में Starlink की उपलब्धता की कोई निश्चित समयसीमा घोषित की है।

अपने-अपने प्रेस रिलीज में, Airtel और Jio ने केवल यह घोषणा की है कि वे अपने रिटेल स्टोर्स के माध्यम से Starlink डिवाइस की आपूर्ति करेंगे। ये सेवाएं घरों, व्यवसायों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य संस्थानों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

संभावना है कि दोनों ऑपरेटर Starlink सेवाओं को अपने ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो में एकीकृत करेंगे, जिससे ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस के अधिक विकल्प मिलेंगे।

The post भारत नहीं, इस पड़ोसी देश में पहले पहुंचा मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट Starlink, बिना तार के मिलेगा हाई-स्पीड नेट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/starlink-internet-launch-india-neighbour-country-bangladesh-wireless-high-speed-net/feed/ 0
दुनिया में फहरेगा ISRO का परचम! Elon Musk के SpaceX जैसे रॉकेट बनाएगा इंडिया https://www.91mobiles.com/hindi/isro-will-create-reusable-vtvl-rocket-like-spacex-falcon-9-and-starship-elon-musk/ https://www.91mobiles.com/hindi/isro-will-create-reusable-vtvl-rocket-like-spacex-falcon-9-and-starship-elon-musk/#respond Tue, 13 Dec 2022 03:30:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93902 दुनिया में फहरेगा ISRO का परचम! Elon Musk के SpaceX जैसे रॉकेट बनाएगा इंडिया, आसान होंगे अंतरिक्ष के मिशन

The post दुनिया में फहरेगा ISRO का परचम! Elon Musk के SpaceX जैसे रॉकेट बनाएगा इंडिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Elon Musk की SpaceX का नाम आपने सुना ही होगा। विज्ञान और तकनीक की अनूठी मिसाल बने स्पेसएक्स (स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन) के रॉकेट्स दुनियाभर में मशहूर हैं और अब ऐसे ही रॉकेट हमारे देश भारत में भी बनने वाले हैं। ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) आने वाले समय में SpaceX Falcon 9 और Starship की तर्ज पर ही अपने देशी रॉकेट बनाएगा जो Reusable होंगे तथा एक बार लॉन्च किए जाने के बाद अपना काम पूरा करके वापिस अपनी जगह पर लौट आएंगे।

ISRO बनाएगी SpaceX जैसे रॉकेट

खबर आ रही है कि भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो भी स्पेसएक्स की तरह रियूजेबल रॉकेट बनाएगी। इस वक्त ISRO का सबसे कामयाब रॉकेट PSLV है जो कई सालों में इंडियन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचा रहा है। पीएसएलवी के बाद अब भारत सरकारी वीटीवीएल रॉकेट पर काम करने की योजना बना रही है।

ISRO Will create Reusable VTVL Rocket like SpaceX Falcon 9 and Starship Elon Musk

केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के एक वक्तव्य में सामने आया है कि गर्वनमेंट का स्पेस डिपार्टमेंट ऑटोनॉमस प्रेसिशन लैंडिंग ऑफ स्पेस रॉकेट पर काम कर रहा है और ऐसे रॉकेट्स से जुड़ी टेक्नोलॉजी विकसित कर रहा है जो वर्टिकल टेकऑफ एंड वर्टिकल लैंडिंग वाले रॉकेट्स बनाने में सक्षम होगी। Mangalyaan Mission: मंगलयान से टूटा संपर्क! खत्म हुआ दुनिया का सबसे सफल स्पेस मिशन

SpaceX Falcon 9 और Starship

ISRO की नई पहल से पहले आपको बता दें कि आखिर स्पेस-एक्स फाल्कन 9 और स्टारशिप क्या है। Falcon 9 और Starship एलन मस्क की SpaceX के सबसे पावरफुल और एडवांस रॉकेट हैं। ये Reusable Rocket रॉकेट है जो कई बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये रॉकेट अपनी जगह से स्पेस में जाते हैं तथा सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़कर वापिस उसी जगह पर लौट आते हैं। अन्य रॉकेट्स की तरह से अंतरिक्ष में घूमते नहीं रहते हैं। Elon Musk और SpaceX ऐसे ही रॉकेट के जरिये इंसान को मंगल की सैर कराने की प्लानिंग कर रहे हैं।

ISRO Will create Reusable VTVL Rocket like SpaceX Falcon 9 and Starship Elon Musk

एलन मस्क कौन हैं?

Elon Musk भले ही अमेरिका के रहने वाले हो लेकिन इंडिया में भी विज्ञान और आविष्कार की समझ रखने वाले लोग इनके नाम और काम से परिचित हैं। एलन मस्क हाल ही में Twitter को खरीदकर दुनियाभर की सुर्खियां बटोर चुके हैं लेकिन इससे पहले TESLA और SpaceX जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ ये पहले ही विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं।

ISRO Will create Reusable VTVL Rocket like SpaceX Falcon 9 and Starship Elon Musk

ISRO नाम हो रहा है दुनिया में उंचा

दुनियाभर के स्पेस एजेंसी के बीच हमारी इसरो तेजी से प्रसिद्धि हासिल कर रही है। दुनियाभर की सरकारें, संस्थाएं और बड़ी कंपनियां नेटवर्क, कम्नूनिकेशन और सर्वर इत्यादि के लिए कई तरह के सैटेलाइट्स लॉन्च करती है और ISRO ऐसे कार्यों को अन्य स्पेस एजेंसियों के तुलना में बेहद काम लागत में सफलतापूवर्क कर देती है। ऐसे में रीयूजेबल ऑटोनॉमस VTVL रॉकेट्स भारत में अगर शुरू हो जाएंगे तो इसरो बेहद तेजी से तरक्की करेगी तथा अनेंको स्पेस मिशन को आसानी से पूरा कर पाऐगी।

The post दुनिया में फहरेगा ISRO का परचम! Elon Musk के SpaceX जैसे रॉकेट बनाएगा इंडिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/isro-will-create-reusable-vtvl-rocket-like-spacex-falcon-9-and-starship-elon-musk/feed/ 0
क्या इंडिया में बंद होना चाहिए Twitter? 10 करोड़ अकाउंट हुए बंद और 90 प्रतिशत भारतीयों को नौकरी से निकाला! https://www.91mobiles.com/hindi/should-we-ban-twitter-in-india-know-the-reason/ https://www.91mobiles.com/hindi/should-we-ban-twitter-in-india-know-the-reason/#respond Wed, 09 Nov 2022 12:17:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91776 भारतीय लोगों को कहना है कि Twitter को इंडिया में बैन कर देना चाहिए और ऐसे ही रिएक्शन हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आ रहे हैं।

The post क्या इंडिया में बंद होना चाहिए Twitter? 10 करोड़ अकाउंट हुए बंद और 90 प्रतिशत भारतीयों को नौकरी से निकाला! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

खुद को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताने वाले Elon Musk भारत के प्रति कैसी सोच रखते हैं, यह समय-समय पर सामने आता रहता है। Tesla Car को इंडिया में बनाने से साफ मना करने के बाद अब एलन मस्क ने Twitter India कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया है। मस्क ने ट्विटर सीईओ Parag Agrawal (पराग अग्रवाल) तक को नहीं छोड़ा और अब ट्विटर इंडिया ऑफिस में भी 90 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी हो गई है। एलन मस्क की इस कार्रवाई के बाद इंडियन्स का गुस्सा साफ नज़र आ रहा है। भारतीय लोगों को कहना है कि Twitter को इंडिया में बैन कर देना चाहिए और ऐसे ही रिएक्शन हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आ रहे हैं।

Twitter Ban

Elon Musk द्वारा Twitter खरीदने जाने के बाद से ही पूरी दुनिया में खलबली मची हुई है। एलन मस्क हर देश में मौजूद ट्विटर ऑफिस के लोगों की जॉब खत्म कर रहे हैं। नौकरी की यह तलवार इंडियन कर्मचारियों पर भी चली है और भारत में 90 प्रतिशत ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। एलन मस्क की इस कार्रवाई के बाद भारतीयों का गुस्सा भी फूटा है और लोगों ने ट्विटर को इंडिया में बैन करने की मांग उठा दी है। लोगों का कहना है कि Twiiter App को मोबाइल फोंस से अनइंस्टाल कर देना चाहिए।

twitter-ban

Elon Musk का भारत के प्रति रवैया

गौरतलब है कि एलन मस्क पर बार-बार सवालिया निशान उठते रहे हैं कि भारत के प्रति उनकी भावना ज्यादा अच्छी नहीं है। यह मुद्दा पहली बार तब सामने आया था जब देश में Tesla Car की एंट्री होनी थी। एलन मस्क ने टेस्ला कार का भारत में निर्माण करने से साफ मना कर दिया था। देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने काफी प्रयास किए थे कि Elon Musk Tesla के लिए भारत में निवेश करें, लेकिन ऐसा हो नहीं पासा था। उस वक्त यह खबर भी उड़ी थी कि मस्क ने साफ कह दिया था कि जिस जगह पर टेस्ला कार बनेगी नहीं वहां पर टेस्ला कार बिकेगी भी नहीं।

elon musk fired more than 90 percent twitter employees in india

Twitter कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह में तकरीबन 3700 लोगों को नौकरी से निकाला गया हैं वहीं सिर्फ इंडिया में ही 90% कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है और सभी की जॉब चली गई है। अब ट्विटर इंडिया ऑफिस में अब 10 से 12 लोग की बचे हैं। इस छंटनी को लेकर एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर को हर दिन 4 मि​लियन डॉलर यानी तकरीबन 33 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है और इस नुकसार को बचाने के लिए ही ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

elon musk fired more than 90 percent twitter employees in india

Twitter Blue Tick भी बिकेगा

एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के कुछ ही दिनों में यह अनाउंस कर दिया है कि अब Twitter Blue Tick पाने के लिए लोगों को पैसा चुकाना पड़ेगा। ट्विटर ब्लू टिक को वेरिफाईड अकाउंट भी कहा जाता है। अब से ट्विटर ब्लू टिक पाने के लिए हर व्यक्ति को 20 डॉलर चुकाने होंगे। अभी तक यह वेरिफिकेशन मुफ्त में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए पैसे देने होंगे। यहां भी Elon Musk ने अपना बिजनेस माइंड लगाया और ट्विटर को पैसा कमाने का जरिये बना लिया है। आपको बता दें कि भारत के नेता, अभिनेता और सेलिब्रिटीज सभी के पास ट्विटर ब्लू टिक है और अब इन्हें भी एलन मस्क को पैसा देना होगा।

The post क्या इंडिया में बंद होना चाहिए Twitter? 10 करोड़ अकाउंट हुए बंद और 90 प्रतिशत भारतीयों को नौकरी से निकाला! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/should-we-ban-twitter-in-india-know-the-reason/feed/ 0
Twitter पर ट्रेंड हुआ India Lockdown! कोरोना का डर फिर हुआ हरा, लोगों ने जमकर निकाली भड़ास, देखें रिएक्शन https://www.91mobiles.com/hindi/india-lockdown-twitter-trending-madhur-bhandarkar-movie-name/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-lockdown-twitter-trending-madhur-bhandarkar-movie-name/#respond Wed, 09 Nov 2022 05:57:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91696 India Lockdown (#IndiaLockdown) ट्विटर पर ट्रेंड हुआ जिसने Corona की बुरी यादें फिर से ताजा कर दी।

The post Twitter पर ट्रेंड हुआ India Lockdown! कोरोना का डर फिर हुआ हरा, लोगों ने जमकर निकाली भड़ास, देखें रिएक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश-दुनिया में कुछ नया या बड़ा होता है तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब चर्चा होती है। Facebook और WhatsApp पर जमकर मैसेज फॉरवर्ड होते हैं तथा Twitter का नाम इनमें सबसे उपर आता है। चीजें ट्विटर पर ट्रेंड करने लगती है और लोग Hashtag के साथ उस मुद्दे पर बात करते हैं। आज 9 नवंबर की सुबह ऐसा ही एक हैशटैग Twitter Trends में छाया जिसमें सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। India Lockdown (#IndiaLockdown) ट्विटर पर ट्रेंड हुआ जिसने Corona की बुरी यादें फिर से ताजा कर दी। जनता डर और सहम गई कि क्या फिर से भारत में लॉकडाउन लगने वाला है?

India Lockdown Twitter Trends में आया देखकर हमें भी हल्का झटका लगा, कि कहीं कोरोना ने फिर से दस्तक तो नहीं दे दी है और देश में फिर से लॉकडाउन तो नहीं लगने वाला है। डरते-डरते हमनें उस हैशटैग पर क्लिक किया तो माज़रा कुछ और ही था। इंडिया लॉकडाउन दरअसल कुछ नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक Madhur Bhandarkar (मधुर भंडारकर) की अगली फिल्म का नाम निकला। ट्विटर पर जो ट्रेंड कर रहा था वह मूवी का नाम था। यह जानकर हमनें राहत की सांस तो ली लेकिन इस #IndiaLockdown पर गलतफ़हमी का शिकार होने वाले हम अकेले नहीं थे।

india-lockdown-twitter-trending-madhur-bhandarkar-movie-name

हैशटैग इंडिया लॉकडाउन पर बहुत से लोगों ने ऐसा ही सोचा था कि यह कोरोना वायरस से जुड़ी कोई नई खबर तो नहीं है। जब जनता को पता चला कि यह मधुर भंडारकर की फिल्म का नाम है तो सभी ने अपनी भड़ास निकाली और रिऐक्शन दिए। आगे हमने कुछ ट्विट्स को लगाया है जो वाकई में काफी मज़ेदार और रिलेटेबल हैं।

यहां आप Madhur Bhandarkar की India Lockdown मूवी का ट्रेलर भी देख सकते हैं :

The post Twitter पर ट्रेंड हुआ India Lockdown! कोरोना का डर फिर हुआ हरा, लोगों ने जमकर निकाली भड़ास, देखें रिएक्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-lockdown-twitter-trending-madhur-bhandarkar-movie-name/feed/ 0
Elon Musk की इंडिया में बड़ी कार्रवाई! 90 प्रतिशत से ज्यादा Twitter कर्मचारियों को नौकरी से निकाला https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-fired-more-than-90-percent-twitter-employees-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-fired-more-than-90-percent-twitter-employees-in-india/#respond Tue, 08 Nov 2022 07:18:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91598 Elon Musk के कहने पर ट्विटर इंडिया ऑफिस से तकरीबन 90% कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है और सभी की जॉब चली गई है।

The post Elon Musk की इंडिया में बड़ी कार्रवाई! 90 प्रतिशत से ज्यादा Twitter कर्मचारियों को नौकरी से निकाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Twitter को Elon Musk द्वारा खरीदे जाने के बाद से ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार सुर्खिंयों में छाया हुआ है। मस्क के नेतृत्व में बार बार ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है और लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में Twitter ने भारत में भी बड़ी कार्रवाई की है। एलन मस्क की अगुवाई में ट्विटर ने इंडिया में अपने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। Elon Musk के कहने पर ट्विटर इंडिया ऑफिस से तकरीबन 90% कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है और सभी की जॉब चली गई है।

ट्विटर इंडिया में हुई छंटनी

Elon Musk ने Twitter के इंडिया ऑफिस में तकरीबन 90 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी के भारतीय ऑफिस में 200 के करीब कर्मचारी थे जिनमें से अब सिर्फ 10-12 कर्मचा​री ही बचे हैं। यानी ट्विटर ने तकरीबन 180 ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पहले खबर आई थी कि ट्विटर भारत में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालेगी, लेकिन अब कंपनी ने 90 प्रतिशत कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया है।

elon musk fired more than 90 percent twitter employees in india

Elon Musk द्वारा Twitter का अधिग्रहण किए जाने के बाद पूरी दुनिया में ही ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। Parag Agrawal, Ned Segal और Vijaya Gadde को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद एलन मस्क हर देश के ट्विटर ऑफिस में लोगों की जॉब खत्म कर रहे हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही हैं जिनके अनुसार एलन मस्क ने ट्विटर से बाहर निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस काम पर बुला लिया है। इन कर्मचारियों के लिए मस्क ने कहा है कि उन्हें गलती से नौकरी से निकाल दिया गया था।

elon musk fired more than 90 percent twitter employees in india

Twitter जॉब

रिपोर्ट के मुताबिक Twitter द्वारा निकाले गए कर्मचारियों में अधिकतर लोग प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हैं। इन दोनों विभाग से तकरीबन 70 प्रतिशत कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है। इनके अलावा मार्केटिंग, पब्लिक पॉलिसी और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे डिपार्टमेंट्स से भी लोगों की छंटनी की गई है।

elon musk fired more than 90 percent twitter employees in india

बताया जा रहा है कि पूरी ​दुनिया में तकरीबन 3700 ट्विटर कर्मचारी थे जो अब काफी कम हो चुके हैं। भारत की बात करें तो यहां दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में स्थित ट्विटर ऑफिस से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है।

The post Elon Musk की इंडिया में बड़ी कार्रवाई! 90 प्रतिशत से ज्यादा Twitter कर्मचारियों को नौकरी से निकाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-fired-more-than-90-percent-twitter-employees-in-india/feed/ 0
Elon Musk का सपना हुआ ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्च व्हीकल के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-spacex-starship-engine-explodes/ https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-spacex-starship-engine-explodes/#respond Wed, 13 Jul 2022 07:50:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84140 SpaceX अब तक हाई-एल्टीट्यूड टेस्ट फ्लाइट के लिए कई अपर स्टेज Starship प्रोटोटाइप को तैयार कर चुका है।

The post Elon Musk का सपना हुआ ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्च व्हीकल के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ट्विटर से डील रद्द होने के बाद एलन मस्का को एक और जोर का झटका लगा है। एलन मस्का की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का स्टारशिप रॉकेट लॉन्च व्हीकल में ग्राउंड टेस्ट के दौरान भयंकर धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि यह धमाका रॉकेट लॉन्चर के फ़र्स्ट स्टेज सुपर हेवी बूस्टर में हुआ है। यह धमाका साउथ टेक्सास में स्थित कंपनी के स्टारबेस फेसिलिटी टेस्ट के दौरान हुआ। धमाका रॉकेट लॉन्चर Booster 7 – Super Heavy के प्रोटोटाइप में हुआ है।

एलन मस्क को झटका

SpaceX के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर लिखा कि यह अच्छा नहीं हुआ और ये अनजाने में हुआ। हमारी टीम नुकसान का आकलन कर रही है। एलन मस्का ने बताया कि यह धमाका उस वक़्त हुआ जब इंजन स्पिन टेस्ट शुरू हुआ और यह योजना के मुताबिक़ बिलकुल नहीं था।

क्या है स्टारशिप

SpaceX इन दिनों एक स्टारशिप को तैयार कर रहा है जो लोगों और सामान को चंद्रमा, मंगल और अंतरिक्ष में मौजूद दूसरे ग्रहों या उपग्रहों पर लेकर जाएगा। इस लॉन्च व्हीकल में दो एलिमेंट्स मौजूद है। इनमें पहले हिस्से को फ़र्स्ट स्टेज बूस्टर है जिसे सुपर हेवी (Super Heavy) और दूसरा हिस्सा अपर स्टेज स्पेसक्राफ्ट है जो Starship के नाम से जाना जाता है। यह भी पढ़ें : NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने खींची ब्रह्मांड की सबसे डिटेल वाली इमेज, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

नए इंजन पर कर रहा काम

इनकी ख़ास बात है कि दोनों Starship और Super Heavy को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इन्हें फिर पूरी तरह और जल्द दोबारा यूज किया जा सकता है। इस रॉकेट लॉन्च व्हीकल को SpaceX के नए Raptor इंजन से पावर मिलती है। SpaceX इन दिनों अपने पहले स्टारशिप आर्बिटल टेस्ट फ़्लाइट के लिए Booster 7 को तैयार कर रही है। SpaceX.com के मुताबिक़, यह अगले कुछ महीने में तैयार हो जाएगा। यह भी पढ़ें : Supermoon 2022 : आज रात दिखाई देगा सबसे बड़ा सुपरमून, यहां जानें सबकुछ

SpaceX अब तक हाई-एल्टीट्यूड टेस्ट फ्लाइट के लिए कई अपर स्टेज Starship प्रोटोटाइप को तैयार कर चुका है। यहां तक कि मई 2021 में उनमें से एक के साथ लैंडिंग भी कर चुका है। लेकिन स्पेसएक्स के अपकमिंग मिशन में स्टारशिप व्हीकल Ship 24 को ऑर्बिट में भेजेगा जो कि Super Heavy का पहला लॉन्च होगा।

The post Elon Musk का सपना हुआ ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्च व्हीकल के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-spacex-starship-engine-explodes/feed/ 0
Elon Musk की इंटरनेट सर्विस के लिए चुकाने होंगे 1,58,000 रुपये, सब्सक्रिप्शन चार्ज देख लोगों के उड़े होश https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-satellite-broadband-service-starlink-subscription-charges-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-satellite-broadband-service-starlink-subscription-charges-price/#respond Tue, 07 Dec 2021 07:29:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71535 इस सर्विस के आने से जियो को चुनौती मिल सकती है।

The post Elon Musk की इंटरनेट सर्विस के लिए चुकाने होंगे 1,58,000 रुपये, सब्सक्रिप्शन चार्ज देख लोगों के उड़े होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Elon Musk की रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX का सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन स्टारलिंक जल्द ही इंडिया में अपनी सर्विस शुरू कर सकता है। दरअसल, स्टारलिंक ने इंडिया में अपनी ब्रॉडबैंड और अन्य सेवाएं देने के लिए कमर्शियल लाइसेंस के लिए अगले साल की शुरुआत में आवेदन करने का विचार किया है। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद भारत के स्टारलिंक कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने दी है। लेकिन, इस बीच स्टारलिंक की सर्विस कोस्ट का भी खुलासा हुआ है जिसे जानकार आपको हैरानी हो सकती है क्योंकि यह भारत में काफी महंगा होने वाला है।

इतना होगा चार्ज

स्टारलिंक के इंडिया हेड संजय भार्गव के linkedin पोस्ट के मुताबिक भारत में स्टारलिंक सर्विस के लिए ग्राहकों को पहले साल करीब 1,58,000 रुपये देने होंगे। इसका मतलब ग्राहकों को Starlink सर्विस के लिए को मोटी रकम चुकानी होगी। इसे भी पढ़ें: Jio को चुनौती देने से पहले ‘Elon Musk’ को बड़ा झटका, मोदी सरकार ने कहा-न लें Starlink इंटरनेट सर्विस का सब्सक्रिप्शन

starlink

स्टारलिंक की फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस पर पहले महीने 499 डॉलर (करीब 37,400 रुपए) का खर्च आएगा। जबकि मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज 99 डॉलर (करीब 7,245 रुपए) होगा। इसके अलावा 30 फीसदी टैक्स और अन्य चार्ज सरकार को देने होंगे। इस हिसाब से यह सर्विस काफी महंगी होने वाली है। हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि स्कूल, हेल्थकेयर सेंटर को सस्ती दर पर कनेक्टिविटी ऑफर की जा सकती है।

starlink

अगले साल मिलेगा लाइसेंस

वहीं दूसरी ओर एक लिंक्डइन पोस्ट में संजय भार्गव ने का “हमें उम्मीद है कि 31 जनवरी, 2022 को या उससे पहले कमर्शियल लाइसेंस के लिए आवेदन किया होगा।” इसके अलावा अगर कंपनी अगले साल अप्रैल तक अपनी सर्विस शुरू कर सकती है, तो इसका टारगेट दिसंबर 2022 तक भारत में 200,000 स्टारलिंक डिवाइस स्थापित करना होगा। इसे भी पढ़ेंसस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें

लेटेस्ट वीडियो

फरवरी में, स्पेसएक्स ने यूएस, कनाडा और यूके जैसे चुनिंदा स्थानों में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया था। बाद में भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हुई। स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने हाल ही में कहा था कि कंपनी को देश में 5,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिली है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए देश में दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है।

The post Elon Musk की इंटरनेट सर्विस के लिए चुकाने होंगे 1,58,000 रुपये, सब्सक्रिप्शन चार्ज देख लोगों के उड़े होश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-satellite-broadband-service-starlink-subscription-charges-price/feed/ 0
Jio को चुनौती देने से पहले ‘Elon Musk’ को बड़ा झटका, मोदी सरकार ने कहा-न लें Starlink इंटरनेट सर्विस का सब्सक्रिप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-starlink-broadband-service-stops-pre-booking-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-starlink-broadband-service-stops-pre-booking-in-india/#respond Wed, 01 Dec 2021 05:45:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71203 भारत सरकार ने जनता को देश में मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की प्री-बुकिंग न करने की सलाह दी है।

The post Jio को चुनौती देने से पहले ‘Elon Musk’ को बड़ा झटका, मोदी सरकार ने कहा-न लें Starlink इंटरनेट सर्विस का सब्सक्रिप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Elon Musk की रॉकेट कंपनी SpaceX के सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन Starlink ने हाल ही में भारत में अपना कारोबार रजिस्टर कराने के बाद प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद से उम्मीद की जा रही थी कि इंडिया में जियो समेत दूसरी ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को चुनौती मिलेगी। लेकिन, आपको जानकारी हैरानी होगी कि कंपनी ने अपनी अपकमिंग सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवाओं की प्री-बुकिंग पर रोक लगा दी है। दरअसल, कंपनी ने यह कदम भारत सरकार के आदेश के बाद उठाया है। सरकार का कहना है कि स्टारलिंक को अभी तक इंटरनेट सेवा प्रदान करने के लिए लाइसेंस नहीं मिला है। साथ ही सरकार ने भारत के लोगों से अपील की है कि वह स्टारलिंक के लिए प्री-बुकिंग न करें।

सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, मस्क के स्टारलिंक को अभी तक देश में सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया कराने का लाइसेंस नहीं मिला है। एडवाइजरी में केंद्र सरकार ने जनता से एलन मस्क समर्थित स्टारलिंक द्वारा सेवाओं के लिए किसी भी राशि का भुगतान नहीं करने को कहा। सरकार ने आगे स्टारलिंक से कहा कि वह भारत में “तत्काल प्रभाव से” सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की बुकिंग लेना बंद कर दे। वहीं, स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज ने भी सरकार के आदेशों का पालन करते हुए देश में प्री-बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इसे भी पढ़ें: Nokia-Vi ने 5G ट्रायल कर तोड़े सबके रिकॉर्ड, हासिल की 9.85 Gbps की स्पीड

starlink-internet

भारत सरकार ने स्टारलिंक को भारत में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं देने के लिए दूरसंचार विभाग से “अपेक्षित लाइसेंस” प्राप्त करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के लिए प्री-बुकिंग स्वीकार करने से पहले भारतीय नियामक ढांचे का पालन करने के लिए भी कहा है। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें

लेटेस्ट वीडियो

फरवरी में, स्पेसएक्स ने यूएस, कनाडा और यूके जैसे चुनिंदा स्थानों में स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया था। बाद में भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हुई। स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने हाल ही में कहा था कि कंपनी को देश में 5,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिली है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए देश में दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है।

The post Jio को चुनौती देने से पहले ‘Elon Musk’ को बड़ा झटका, मोदी सरकार ने कहा-न लें Starlink इंटरनेट सर्विस का सब्सक्रिप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musk-starlink-broadband-service-stops-pre-booking-in-india/feed/ 0
Jio को अब मिलेगी असली चुनौती, फास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink के इंडिया आने की उल्टी गिनती शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musks-starlink-satellite-internet-registers-india-unit-to-counter-reliance-jio-internet/ https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musks-starlink-satellite-internet-registers-india-unit-to-counter-reliance-jio-internet/#comments Wed, 03 Nov 2021 09:04:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69885 शुरुआती फेज में कंपनी दिल्ली और आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूल्स में 100 से ज्यादा फ्री डिवाइस (ब्रॉडबैंड इंटरनेट) बांटेगी।

The post Jio को अब मिलेगी असली चुनौती, फास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink के इंडिया आने की उल्टी गिनती शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Elon Musk भारत में जल्द ही इंटरनेट का सफर शुरू करने वाली है। दरअसल, Elon Musk की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन Starlink ने सोमवार को भारत में अपना कारोबार रजिस्टर कर लिया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि Jio और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने वाली सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्द शुरू होगी। हालांकि स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का इंडिया लॉन्चिंग का टाइम जारी नहीं किया गया है। वहीं, कंपनी अपनी सर्विस के जरिए भारतीय यूजर्स को ब्रॉडबैंड और सैटेलाइट पर आधारित दूसरी कम्युनिकेशन सर्विसेज देने वाली है और जल्द ही यूजर स्टारलिंक के सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड का मजा ले पाएंगे।

Starlink Internet

भारत में स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि SpaceX के पास अब भारत में 100 प्रतिशत अपनी सब्सिडियरी है। अब हम लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के साथ ही बैंक अकाउंट भी खोल सकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर इंडिया में स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा आती है तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी।

starlink

बता दें कि कंपनी का लक्ष्य लगभग 30,000 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को ओरिबट में लॉन्च करना और लाखों ग्राहकों के लिए अपने यूजर पूल का विस्तार करना है। वहीं, Starlink ने हाल ही में ग्राहकों को 1,00,000 टर्मिनल भेजे हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सैटेलाइट्स के समूह के माध्यम से ग्लोबल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिया में स्टारलिंक अपनी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस की शुरुआत करेगी। इसमें सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस, कॉन्टेंट स्टोरेज और स्ट्रीमिंग, मल्टी-मीडिया कम्युनिकेशन के साथ कई और सर्विसेज शामिल हैं।

The post Jio को अब मिलेगी असली चुनौती, फास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink के इंडिया आने की उल्टी गिनती शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elon-musks-starlink-satellite-internet-registers-india-unit-to-counter-reliance-jio-internet/feed/ 1
अब स्पेस में Elon Musk की कंपनी को चुनौती देगी ये देसी कंपनी, Airtel से है ये रिलेशन https://www.91mobiles.com/hindi/one-web-of-bharti-airtel-chairman-sunil-mittal-enters-space-race-with-elon-musk/ https://www.91mobiles.com/hindi/one-web-of-bharti-airtel-chairman-sunil-mittal-enters-space-race-with-elon-musk/#respond Thu, 14 Oct 2021 08:11:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68731 वनवेब जीएसएलवी-एमके3 और पीएसएलवी पर उपग्रह लॉन्च करेगा।

The post अब स्पेस में Elon Musk की कंपनी को चुनौती देगी ये देसी कंपनी, Airtel से है ये रिलेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Elon Musk को स्पेस में टक्कर देने के लिए One Web भी रेस में शामिल हो गई है जो कि देसी कंपनी होने के साथ ही Bharti Airtel के चेयरमैन सुनील मित्तल का वेंचर है। मस्क की स्टारलिंक (Starlink) की तरह वनवेब भी सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet) सर्विस मुहैया कराने जा रही है। इसके लिए वनवेब ने इसरो से हाथ मिलाया है। वहीं, इस साझेदार के साथ ही सुनील मित्तल ने कहा कि वास्तव में नए युग का स्पेस रेस शुरू हो चुका है। साथ ही मित्तल ने कहा कि हमारी योजना 2022 मध्य से वनवेब सैटेलाइट के जरिए देश में कनेक्टिविटी सेवा देना शुरू करने की है।

व्हीकल मार्क-3 रॉकेट होगा लॉन्च

मित्तल ने कहा कि वनवेब पहली ग्राहक होगी जो भारतीय अंतरिक्ष बाजार में व्यावसायिक स्थिति लाना शुरू करेगी।’ मित्तल ने कहा, भारतीय जमीन से सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए वनवेब इसरो के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 रॉकेट का उपयोग करेगी। इसके अलावा भारती ग्रुप की यह स्पेस कंपनी इसरो के स्वदेशी रॉकेट पीएसएलवी (PSLV) और जीएसएलवी (GSLV) से उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगी। कंपनी भारतीय जमीन से उपग्रह लांच करने के लिए इसरो के भारी-भरकम रॉकेट जीएसएलवी 3 का भी इस्तेमाल करेगी।

सुनिल मित्तल ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि इस पहल से अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक एशिया में इसरो के दरवाजे पर आएंगे। हमारे आगे महान भविष्य है। प्रधानमंत्री हमें रास्ता दिखा रहे हैं।’ वर्तमान में वनवेब के अंतरिक्ष में 322 सैटेलाइट हैं।

वनवेब भारत की पहली प्राइवेट कंपनी

आपको बता दें कि वनवेब भारत की पहली प्राइवेट कंपनी है, जो इस रेस में उतरी है। इस बारे में सुनील मित्तल ने कहा कि अगले तीन से पांच साल में स्पेस इंडस्ट्री में नाटकीय बदलाव आएंगे। वनवेब में पैसे लगाकर मेरी कंपनी भारती एयरटेल भी इस रेस में उतर चुकी है और तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि, अभी दूसरी कंपनी जैसे रिलायंस जियो की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

The post अब स्पेस में Elon Musk की कंपनी को चुनौती देगी ये देसी कंपनी, Airtel से है ये रिलेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/one-web-of-bharti-airtel-chairman-sunil-mittal-enters-space-race-with-elon-musk/feed/ 0