Energizer Power Max P16K Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Feb 2018 07:10:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इसे कहते हैं बैटरी का बाप, लॉन्च हुआ 16,000एमएएच बैटरी वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/energizer-power-max-p16k-pro-and-power-max-p490s-with-16000mah-battery-launched-in-hindi/ Wed, 28 Feb 2018 07:10:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17547 इस फोन में 4 कैमरे, 6जीबी रैम और 5.99-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले दी गई है।

The post इसे कहते हैं बैटरी का बाप, लॉन्च हुआ 16,000एमएएच बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पूरे विश्व की टेक कंपनियां मोबाईल का महाकुंभ कहे जाने वाले मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस में अपनी तकनीक और डिवाईसेज़ का प्रदर्शन करती है। एमडब्ल्यूसी 2018 में एवेनिर मोबाइल्स कंपनी ने अपनी ऐसी ही एक स्मार्टफोन तकनीक को पेश कर पूरे विश्व को चौंका दिया है। एनर्जाइज़र ब्रांड के तहत कंपनी ने ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जो 10 स्मार्टफोन्स की पावर समेटे है। एनर्जाइज़र ने 16,000एमएएच की बैटरी वाला वाला इस मंच से पेश किया है जिसे पावर मैक्स पी16के प्रो नाम दिया गया है।

एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी16के प्रो
एनर्जाइज़र की सबसे बड़ी और अनूठी खासियत इसकी 16,000एमएएच की बैटरी है। यह बैटरी किसी भी आम बजट फोन की बैटरी से लगभग 6 गुणा ज्यादा पावरफुल है। इस बैटरी का वज़न 350 ग्राम बताया गया है। यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा फोन में 5.99-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है।

Pic Credit : frandroid.com
Pic Credit : frandroid.com

सिर्फ बैटरी ही नहीं ​बल्कि फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी इसे पावर मैक्स बनाती है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है तथा आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलीयो पी25 प्रोसेसर पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन को 4 कैमरों से लैस किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ फेस डिटेक्शन और आॅटो फोकस तकनीक से लैस किया गया है।

एनर्जाइज़र पावर मैक्स पी490एस
पावर मैक्स पी16के प्रो के साथ ही कंपनी ने पी490एस फोन की पेश किया है। यह फोन भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 4.95-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से फोन में 2जीबी की रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Pic Credit : frandroid.com
Pic Credit : frandroid.com

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। बैक पैनल पर जहां 8-मेगापिक्सल और 0.3-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया वहीं फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल और 0.3-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स एनर्जाइज़र पावर मैक्स फोन में मौज़ूद है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही एनर्जाइज़र का नया फोन भारत में भी लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह पहली बार होगा जब इस ब्रांड के फोन भारत में बिकेंगे।

The post इसे कहते हैं बैटरी का बाप, लॉन्च हुआ 16,000एमएएच बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>