eSIM | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 04 Apr 2024 06:24:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Airtel eSIM कैसे activate करें, तरीका है बहुत आसान https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-esim-kaise-activate-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-esim-kaise-activate-kare/#respond Wed, 03 Apr 2024 07:30:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=136020 एंड्रॉयड और आईफोन पर एयरटेल eSIM को कैसे एक्टिवेट (airtel esim kaise activate kare) कर सकते हैं। जानें क्या है तरीका

The post Airtel eSIM कैसे activate करें, तरीका है बहुत आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप अपने स्मार्टफोन पर एयरटेल ई-सिम (Airtel eSIM) को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो तरीका आसान है। यह कार्य घर बैठे भी कर सकते हैं। बताते चलें कि eSIM डिजिटल सिम कार्ड है, जो आपके नियमित सिम कार्ड की तरह ही कार्य करता है। हालांकि ई-सिम को सेटअप करने का तरीका थोड़ा अलग है। eSIM यानी एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल आपके फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत को समाप्त कर देता है। आइए जानें कि एंड्रॉयड और आईफोन पर एयरटेल eSIM को कैसे एक्टिवेट (airtel esim kaise activate kare) कर सकते हैं।

Airtel eSIM को एंड्रॉयड पर कैसे एक्टिवेट करें?

एयरटेल ई-सिम को अपने एंड्रॉयड फोन पर एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले आपको अपना फिजिकल सिम को eSIM में बदलना होगा। इस प्रोसेस को शुरू करने के लिए SMS ऐप को ओपन करें और eSIM<ईमेल आईडी> टाइप कर इसे 121 पर भेज दें।

airtel esim kaise activate kare

स्टेप-2: यदि आपकी ईमेल आईडी वैलिड है, तो आपको 121 से एक SMS प्राप्त होगा। आपको 60 सेकंड के भीतर eSIM में कंवर्ट करने के अनुरोध की पुष्टि करने के लिए “1” टाइप करके रिप्लाई करना होगा।
स्टेप-3: आपको 121 से एक और SMS प्राप्त होगा, जिसमें आपसे कॉल पर सहमति प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। फिर अपनी सहमति प्रदान करने के बाद आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें बताया जाएगा कि आपको अपने रजिस्टर ईमेल पर क्यूआर कोड प्राप्त हुआ है। अब आपको अपनी ईमेल आईडी पर प्राप्त QR कोड को स्कैन करना होगा।
स्टेप-4: अब QR कोड को स्कैन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर सेटिंग्स में जाना होगा। फिर मोबाइल डाटा को सलेक्ट कर लें और एड डाटा प्लान पर क्लिक करें।
स्टेप-5: अब आप अपनी ईमेल आईडी पर आए क्यूआर कोड को स्कैन करें। एक बार जब आपका eSIM एक्टिवेट हो जाता है, तो आप फिजिकल सिम कार्ड के बिना कॉल कर सकते हैं, एसएमएस भेजने और प्राप्त करने और मोबाइल डाटा का उपयोग करने में सक्षम होंगे। मगर आपको यहां पर ध्यान रखना होगा कि eSIM सेटिंग पर डिलीट विकल्प eSIM प्रोफाइल को स्थायी रूप से डिलीट कर देगा।

Airtel eSIM को आईफोन पर कैसे एक्टिवेट करें?

अपने आईफोन पर eSIM को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: सबसे पहले आईफोन की ‘सेटिंग्स’ पर जाएं और ‘मोबाइल डाटा’ के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप-2: अब आपको Add eSIM/ add a data plan वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-3: फिर एयरटेल डाटा प्लान को चुन लें।
स्टेप-4: eSIM को एक्टिवेट करने के लिए ‘कंटीन्यू’ पर क्लिक करें।

Airtel Thanks app से eSIM को कैसे एक्टिवेट करें

Airtel eSIM को एक्टिवेट करने के लिए आप Airtel Thanks app की मदद ले सकते हैं:

स्टेप-1: पहले एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करें और उस फोन नंबर के माध्यम से लॉगइन करें, जिसे आप eSIM में अपग्रेड करना चाहते हैं। इसके लिए ‘होम’ पेज पर जाएं और नीचे ‘शॉर्टकट’ तक स्क्रॉल करें।
स्टेप-2: अब आपको ‘upgrade to eSIM’ आइकन पर क्लिक करना है और eSIM के लिए रिक्वेस्ट शुरू करना होगा।
airtel esim kaise activate kare

स्टेप-3:
इसके बाद आपको अपना डिवाइस सलेक्ट करना होगा। फिर आपको उस डिवाइस का 32 अंकों वाला ईआईडी नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: आपको अपने रजिस्टर फोन नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करना होगा। आपका एयरटेल eSIM अनुरोध अब सबमिट हो गया है और कॉन्फिगर करने के लिए तैयार है।

airtel esim kaise activate kare

स्टेप-5:
eSIM को शुरू करने के लिए आपको eSIM डाउनलोड करना होगा। फिजिकल सिम से eSIM पर स्विच करने के बाद अब नई eSIM प्रोफाइल को एक्टिवेट करें और फिजिकल सिम हटा दें। इसके बाद अपने डिवाइस को रीस्टार्ट कर दें। बस इतना ही, इसके बाद डिवाइस पर ई-सिम का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

Airtel eSIM प्रोसेस शुरू करने से पहले ध्यान रखें

  • eSIM सेटिंग्स में ‘डिलीट’ विकल्प पर क्लिक न करें, क्योंकि यह आपके फोन से eSIM को हटा देगा और आप कॉल करने, मोबाइल डाटा आदि का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • eSIM अनुरोध पूरा होने पर इनकमिंग और आउटगोइंग एसएमएस सेवा 24 घंटे (ओटीपी सहित) के लिए बाधित रहेगी।
  • फिजिकल सिम से eSIM पर स्विच करने के बाद नई eSIM प्रोफाइल एक्टिवेट करें और फिजिकल सिम हटा दें। इसके बाद अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें।
  • ईआईडी नंबर किसी के साथ साझा न करें, इससे आपके मोबाइल नंबर तक अनधिकृत पहुंच हो सकती है।
  • यदि आपका eSIM-इनेबल डिवाइस खो जाता है, तो मदद के लिए निकटतम एयरटेल स्टोर की मदद ले सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

Airtel eSIM को कौन-सा डिवाइस सपोर्ट करता है?

कोई भी डिवाइस जो eSIM फीचर को सपोर्ट करता है, उसमें एयरटेल eSIM का उपयोग किया जा सकता है। एयरटेल eSIM कार्ड सपोर्ट की बात करें, तो Apple के iPhone, Google के Pixel स्मार्टफोन, Samsung, Motorola और Vivo डिवाइस को चुन सकते हैं।

eSIM एक्टिवेट होने में कितना समय लगता है?

जैसे ही eSIM प्रोफाइल डाउनलोड और इनेबल हो जाती है, यह सक्रिय हो जाती है और एयरटेल नेटवर्क पर आ जाती है।

eSIM को कैसे डिसेबल कर सकते हैं?

eSIM को हमेश के लिए डिसेबल करना चाहते हैं, तो फिर सेटिंग्स में eSIM card पर जाएं और ‘Delete’ ऑप्शन को चुन कर ई-सिम प्रोफाइल को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं।

आईफोन में EID नंबर का पता कैसे लगा सकते हैं?

आप ई-सिम इनेबल करने वाले डिवाइस से *#06# डायल करें। EID की डिटेल मिल जाएगी।

ई-सिम को फिर से फिजिकल सिम में कंवर्ट करने का तरीका क्या है?

ई-सिम को फिर से फिजिकल सिम में कंवर्ट करने के लिए आपको नजदीकी एयरटेल स्टोर विजिट करना होगा। साथ में अपना आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना न भूलें।

The post Airtel eSIM कैसे activate करें, तरीका है बहुत आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-esim-kaise-activate-kare/feed/ 0
Jio eSim कैसे activate करें (iPhone, Android smartphones) https://www.91mobiles.com/hindi/jio-esim-kaise-activate-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-esim-kaise-activate-kare/#respond Thu, 28 Mar 2024 07:38:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=135404 अगर आप जियो (Jio) सिम कार्ड का उपयोग करते हैं, तो जानें कैसे Jio eSIM को अपने डिवाइस पर एक्टिवेट (Jio esim activate kaise kare) कर सकते हैं?

The post Jio eSim कैसे activate करें (iPhone, Android smartphones) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अब फिजिकल सिम की जगह ई-सिम (eSIM) का उपयोग बढ़ने लगा है। अगर आप जियो सिम यूजर हैं, तो अपने डिवाइस पर Jio eSIM को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। बता दें कि eSIM एक ऐसी तकनीक है, जो पारंपरिक फिजिकल सिम कार्ड (SIM card) की जरूरत को खत्म कर देता है। इस इंटीग्रेटेड ईसिम को एम्बेडेड यूनिवर्सल इंटीग्रेटेड सर्किट कार्ड (eUICC) के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी लंबाई सिर्फ 6 मिलीमीटर और चौंड़ाई 5 मिलीमीटर है और इसे मैन्युफैक्चरिंग के समय ही डिवाइस के मदरबोर्ड में लगाया जाता है। इतना ही नहीं, ई-सिम आम रिमूवेबल सिम वाले सारे काम कर सकती है। अगर आप जियो (Jio) सिम कार्ड का उपयोग करते हैं, तो जानें कैसे Jio eSIM को अपने डिवाइस पर एक्टिवेट (Jio esim activate kaise kare) कर सकते हैं?

Jio eSIM को एक्टिवेट करने का तरीका

Jio eSim को एंड्रॉयड और आईफोन में एक्टिवेट करने का तरीका एक जैसा ही है। बता दें कि Apple, Google, Samsung आदि जैसी मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइस में eSIM का सपोर्ट दे रही है। अगर आप अपने फिजिकल जियो सिम कार्ड (physical Jio SIM card) को eSIM में कंवर्ट करना चाहते हैं या फिर अपने Jio eSIM को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो तरीका आसान है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके डिवाइस पर फिजिकल Jio सिम कार्ड एक्टिव होना चाहिए और इसमें eSIM को एक्टिवेट करने के लिए SMS भेजने की एक सक्रिय प्लान होनी चाहिए। Jio eSIM को सक्रिय करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन या मोबाइल डाटा की भी जरूरत होगी। आप अपने एंड्रॉयड और Apple iPhones पर Jio eSIM को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं।

Jio eSIM किस फोन में चलेगा ऐसे चेक करें

आपका स्मार्टफोन जियो ई-सिम के लिए योग्य है या नहीं, पहले इसकी जांच करनी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1 : इसके लिए https://www.jio.com/jcms/esim/ पर क्लिक करें।
स्टेप-2 : नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको How to use Jio eSIM on your device? का ऑप्शन दिखाई देगा।

Jio eSIM

स्टेप-3:
यहां पर ब्रांड का नाम और मॉडल सलेक्ट करना होगा। ब्रांड का नाम सलेक्ट करते ही उस ब्रांड का कौन-सा मॉडल ई-सिम को सपोर्ट करता है, उसकी डिटेल दिखाई देगी।
स्टेप-4: फिर Check Compatibility पर क्लिक करें। अगर आपका डिवाइस ई-सिम इस्तेमाल के लिए योग्य है, तो फिर आपको ‘Your device is eSIM compatible’ का मैसेज दिखाई देगा।

Jio Number के साथ ईमेल रजिस्टर है या नहीं चेक करें?

अगर आपका डिवाइस जियो ई-सिम के लिए योग्य है, तो फिर आपको चेक करना होगा कि आपका ईमेल एड्रेस रजिस्टर है या नहीं? इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1 : अपने डिवाइस पर MyJio app को ओपन करें।
स्टेप-2 : नीचे दायीं तरफ मेन्यू आइकन पर टैप करने के बाद प्रोफाइल में जाएं।
स्टेप-3 : यहां Profile & Settings पर टैप करें, इसके लिए ईमेल फील्ड को चेक करें।


स्टेप-4 : यदि आपका Email रजिस्टर नहीं है या ईमेल आईडी गलत है, तो Change button पर टैप करें।
स्टेप-5 : इसके बाद सही ईमेल दर्ज करें। फिर ईमेल में भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।
स्टेप-6 : ओटीपी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। ईमेल एड्रेस अपडेट हो जाएगा।

फोन के EID Number और IMEI Number का पता लगाएं?

अब आपको अपने फोन के EID Number और IMEI Number का पता लगाना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

EID Number: ईआईडी नंबर का पता लगाने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाने के बाद अबाउट फोन (Settings > About phone) में जाना होगा। यहां पर आपको device details में जाना होगा। फिर SIM status पर टैप करें। यहां पॉप-अप ओपन होगा, फिर नीचे स्क्रॉल कर EID number को कॉपी कर लें।

IMEI Number: आईएमईआई का पता लगाने के लिए *#06# डायल करें। फिर IMEI नंबर को कॉपी कर लें।

Jio eSIM एक्टिवेशन के लिए ऐसे भेजें SMS

EID और IMEI नंबर कॉपी करने के बाद आप जियो eSIM एक्टिवेशन प्रोसेस की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए फोन को इंटरनेट से कनेक्ट करना जरूरी हैः

स्टेप-1: फोन पर मैसेज ऐप को ओपन करें और फिर नया मैसेज कंपोज करना होगा। GETESIM <32 Digit EID> <15 Digit IMEI> नंबर टाइप करने के बाद जिस जियो नंबर को ई-सिम में बदलना चाह रहे हैं, उस नंबर से 199 पर मैसेज करें। इसके बाद आपको जियो की तरफ से कंफर्मेशन SMS और ईमेल प्राप्त होगा।
Jio eSIM

स्टेप-2: फिर आपको कंफर्मेशन की पुष्टि करना होगा। इसके लिए मैसेज ऐप को ओपन करें और एक नया मैसेज कंपोज करें। इसमें 1 टाइप कर 199 पर SMS भेज दें। इस प्रक्रिया के बाद आपको कंफर्मेशन SMS और ईमेल प्राप्त होगा। QR Code भी ईमेल अटैटमेंट के साथ मिलेगा। साथ ही, आपको एसएमएस के जरिए जियो नंबर पर एक्टिवेशन कोड भी प्राप्त होगा। ईमेल पर प्राप्त हुआ QR Code और Activation code SMS डिलीट न करें। इसकी जरूरत डिवाइस पर eSIM इंस्टॉल करने के दौरान पड़ेगी।

स्टेप-3: consent SMS (सहमति एसएमएस) भेजने के 10 मिनट के भीतर आपको अपने Jio नंबर पर Jio सपोर्ट (+912235072222) से ऑटोमेटेड कॉल आएगी। यह eSIM अनुरोध के लिए आपके सहमति मांगी जाएगी। ऑटोमेटेड कॉल पर सहमित देने के लिए 1 दबाएं।

स्टेप-4: आईवीआर पर सहमति देने के बाद आपको फिर से पंजीकृत ईमेल पर एक पुष्टिकरण एसएमएस और ईमेल प्राप्त होगा। यदि आपको consent SMS भेजने के 10 मिनट के भीतर आईवीआर कॉल प्राप्त नहीं हुई है तो अपनी मिस्ड कॉल सूची की जांच करें। यह संभव है कि आपने स्पैम कॉल समझकर कॉल का उत्तर नहीं दिया हो। इसके अलावा, सत्यापित करें कि क्या आपने अपने फोन के डायलर या किसी थर्ड पार्टी ऐप्स के माध्यम से स्पैम ब्लॉकिंग को इनेबल तो नहीं किया है। नहीं तो फिर से कंफर्मेशन कॉल प्राप्त करने के लिए RECALL टाइप करें, और अपने Jio नंबर से 199 पर एसएमएस भेजें।

नोट: आईवीआर कॉल पर अपनी सहमति प्रदान करने के बाद आपको eSIM माइग्रेशन प्रक्रिया के लिए 2 घंटे तक इंतजार करना होगा। इस पूरी अवधि के दौरान आप अपने वर्तमान सिम कार्ड पर अपने Jio नंबर से जुड़ी सभी सेवाओं का उपयोग करना जारी रख सकते हैं। ज्यादातर मामलों में प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी, लेकिन कभी-कभी इसमें 2 घंटे तक का समय भी लग सकता है।

Jio eSIM Activation ऐसे करें

आपको अपने नए फोन पर eSIM इंस्टॉल करने के लिए Jio से एक SMS प्राप्त होगा। जैसे ही आपको यह एसएमएस मिलेगा, आपका मौजूदा सिम काम करना बंद कर देगा और आपके फोन में नेटवर्क सिग्नल भी नहीं दिखेंगे।

स्टेप-1: अब फोन की सेटिंग्स > नेटवर्क ऐंड इंटरनेट (कनेक्शन) पर जाएं। फिर आपको सिम कार्ड मैनेजर पर टैप करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद एड मोबाइल प्लान वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर स्कैन कैरियर क्यूआर कोड पर टैप करें। यहां आपसे QR कोड स्कैन करने के लिए कहा जाएगा। आपको जियो की तरफ से मिले ईमेल में प्राप्त क्यूआर कोड अटैचमेंट ओपन करें और क्यूआर कोड को स्कैन करें।

Jio eSIM
स्टेप-3: आपके फोन में Jio प्रोफाइल डाउनलोड होने में कुछ सेकंड लगेंगे। एक बार डाउनलोड समाप्त हो जाने पर आपको एक पुष्टिकरण मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि डाउनलोड समाप्त हो गया है। फिर eSIM चालू करने के लिए सेटिंग्स पर टैप करें। Jio 5G पर टैप करें। सिम ऑप्शन को इनेबल करें। हां, पर टैप करें। इतना ही। Jio eSIM अब उपयोग के लिए तैयार है।

नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, eSIM अपग्रेड के 24 घंटे बाद Jio नंबर पर एसएमएस सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, तो आप अपने Jio नंबर से कोई भी SMS नहीं भेज पाएंगे। एसएमएस सेवा बहाल होने पर आपको जियो से एक एसएमएस प्राप्त होगा। यहां ध्यान रखें कि आप इरेज सिम विकल्प पर क्लिक न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपके फोन पर आपकी eSIM प्रोफाइल स्थायी रूप से हटा दी जाएगी और आप किसी भी Jio सेवाओं तक पहुंचने में असमर्थ होंगे। यदि आपने गलती से इरेज विकल्प पर क्लिक कर दिया है, तो आपको नया eSIM अनुरोध शुरू करने के लिए अपनी पहचान के प्रमाण के साथ निकटतम Jio स्टोर पर जाना होगा। हालांकि ऐसी स्थिति में एसएमएस प्रक्रिया के माध्यम से नए eSIM को कॉन्फिगर करना संभव नहीं होगा।

Jio eSim activate: Helpline number

जियो ईसिम प्रोफाइल एक्टिवेशन से संबंधित सहायता के लिए आप जियो नंबर से 199 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आपके पास जियो का नंबर नहीं है, तो फिर 18008899999 पर कॉल कर सकते हैं। यूजर गाइड से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

Jio eSIM को दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर करने के लिए क्या करना होगा?

यदि नया डिवाइस eSIM को सपोर्ट करता है, तो आप अपने eSIM को पुराने डिवाइस से नए डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए एसएमएस प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद पिछले फोन का eSIM हटा दिया जाएगा और नए फोन का eSIM उसी Jio नंबर से एक्टिवेट हो जाएगा। एसएमएस द्वारा eSIM सक्रिय करना आसान है।

यदि मेरे पास Jio सिम कार्ड नहीं है तो मैं नया Jio eSIM कनेक्शन कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

नया Jio eSIM कनेक्शन प्राप्त करने के लिए यूजर को अपने eSIM-इनेबल डिवाइस के साथ निकटतम Jio स्टोर पर जाना होगा, KYC प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा और eSIM के लिए अनुरोध करना होगा। केवाईसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपको पहचान और पते का प्रमाण देना होगा। आपको केवल वही डॉक्यूमेंट लेकर जाना है, जो फिजिकल सिम कार्ड के लिए जरूरी है।

क्या Jio eSIM मुफ्त है?

नहीं, फिजिकल सिम कार्ड को ई-सिम में बदलने में कोई अतिरिक्त शुल्क या छिपा हुआ शुल्क शामिल नहीं है।

Jio eSIM के लिए कौन पात्र है?

Jio eSIM उन सभी मौजूदा और नए Jio ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास eSIM के साथ संगत हैंडसेट हैं।

क्या मैं eSIM ऑनलाइन खरीद सकता हूं?

आप आसानी से अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर eSIM कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट कर सकते हैं, जो eSIM के साथ संगत है।

क्या eSIM सुरक्षित है?

जब सुरक्षा की बात आती है, तो eSIM आम तौर पर काफी सुरक्षित होते हैं क्योंकि अपराधी उन्हें फिजिकल रूप से लेकर अन्य डिवाइस में नहीं डाल सकते हैं।

Jio eSIM एक्टिवेट करने में कितना समय लगता है?

चाहे आप किसी स्टोर पर जाएं या खुद Jio eSIM को सक्रिय करने का प्रयास करें, इसे सक्रिय होने में अधिक समय नहीं लगेगा। यदि आप किसी स्टोर पर जाते हैं, तो eSIM तुरंत सक्रिय हो जाएगा। हालांकि यदि आप इसे स्वयं करते हैं, तो सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका eSIM तुरंत सक्रिय हो जाएगा।

The post Jio eSim कैसे activate करें (iPhone, Android smartphones) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-esim-kaise-activate-kare/feed/ 0
e-SIM क्या है? जानें कहां से खरीदें और कैसे करें एक्टिवेट https://www.91mobiles.com/hindi/esim-use-and-how-to-activate/ https://www.91mobiles.com/hindi/esim-use-and-how-to-activate/#respond Sun, 20 Nov 2022 10:33:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78601 यदि आप नए eSIM फोन में अपग्रेड हुए हैं, तो आप ऑपरेटर स्टोर पर जाकर अपने पुराने मोबाइल फोन से अपना eSIM ट्रांसफर कर सकते हैं।

The post e-SIM क्या है? जानें कहां से खरीदें और कैसे करें एक्टिवेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

What is e-SIM : Apple iPhone 14 में फिजिकल सिम की जगह कंपनी ने सिर्फ e-SIM का ऑप्शन दिया है। हालांकि ओनली ई सिम वाले मॉडल अभी सिर्फ अमेरिका में ही बिकेंगे। e-SIM का कॉन्सेप्ट नया नहीं है। अब तक कई फोन में यह फीचर आ चुका है। परंतु फिलहाल यह सर्विस सिर्फ उन फोंस में है जिनमें कम से कम एक फिजिकल सिम जरूर हो। यानि कि वैसे डुअल सिम फोन जिनमें कम से कम एक फिजिकल सिम दिया गया हो। परंतु iPhione द्वारा फिजिकल सिम का सिस्टम ही खत्म किया जा रहा है। ऐसे में यूजर्स के सामने बड़ा सवाल है कि ई-सिम क्या है (What is e-Sim)? यह कैसे काम करता है? आगे हमने यूजर्स के इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। हालांकि भारत में अच्छी बात यह है कि Jio, Airtel और Vi e-SIM सर्विस मुहैया कराने लगे हैं। ऐसे में हमने आपको यह भी जानकारी दी है कि आप कैसे अपने फिलिकल सिम को e-SIM में पोर्ट करा सकते हैं?

Airtel eSIM ऐसे करें एक्टिवेट

अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते, लेकिन आप अपने फिजिकल सिम कार्ड को एयरटेल eSIM में बदल सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर घर पर आराम से ऐसा किया जा सकता है।

  • सबसे पहले 121 पर एक SMS करें, जिसमें eSIM के साथ अपनी email ID लिखकर भेजना होगा, जिसका फॉर्मेट ‘eSIMemail’ ऐसा होना चाहिए।
  • अगर आपनी ई-मेल वैध है तो आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें आपसे सवाल किया जाएगा कि क्या आप अपने सिम को ईसिम में कनवर्ट कराना चाहते हैं?
  • इसके बाद आपको कनफर्म करने के लिए ‘1’ लिखना होगा। एयरटेल वेबसाइट के अनुसार इस प्रोसेस को 60 सेकेंड में पूरा कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपसे कॉल के जरिए अनुमति मांगी जाएगी।
  • इसके बाद QR कोड मैसेज के जरिए प्राप्त होगा।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

Jio eSIM ऐसे करें एक्टिवेट

Airtel की तरह Jio के पास अभी फिजिकल सिम को डिजटल सिम ऑनलाइन कराने का ऑप्शन नहीं है।

  • इस कार्य के लिए आपको जियो स्टोर और रिलायंस डिजिटल आउटलेट पर जियो ईसिम एक्टिवेशन के लिए जाना होगा।
  • वहां Jio प्रतिनिधि आपसे ईसिम सपोर्ट वाले फोन का IMEI नंबर (जिसे आप अपने कीपैड पर *#06# डायल कर पता कर सकते हैं) मांगा जाएगा।
  • इसके बाद एक ग्राहक अधिग्रहण फॉर्म (CAF) भरना होगा।
  • इसके बाद ईसिम एक्टवेट करने के लिए QR कोड आएगा।
  • Jio Android SmartPhone price could be 4000 mukesh ambani plan 200 million unit next two years

Vi eSIM ऐसे करें एक्टिवेट

  • सबसे पहले eSIM लिखें और स्पेस देकर ई-मेल आईडी लिखें फिर 199 पर भेजें
  • इसके बाद जो रिप्लाई आएगा उसपर आपको ESIMY लिखकर भेजना होगा।
  • फिर आपसे कॉल के जरिए अनुमति मांगी जाएगी।
  • इसके बाद QR कोड मैसेज के जरिए प्राप्त होगा।
    vodafone-india

ऐसे करें iPhone और अन्य हैंडसेट पर eSIM एक्टिवेट

Jio, Vi, और Airtel eSIM एक्टविटे करने की प्रक्रिया स्मार्टफ़ोन और स्मार्टवॉच के लिए थोड़ी अलग है।

  1. iPhone पर eSIM को सक्रिय करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं -> मोबाइल डाटा -> डाटा प्लान जोड़ें -> स्कैन QR कोड मेल पर प्राप्त करें (सुनिश्चित करें कि स्कैन करते समय फोन मोबाइल डाटा / वाई-फाई से जुड़ा हो) -> अपने नए के लिए लेबल योजना -> लेबल eSIM
  2. मोटोरोला RAZR फ्लिप फोन उपयोगकर्ता सेटिंग्स पर क्लिक करें। इसके बाद फिर नेटवर्क और इंटरनेट -> ’+ ‘साइन इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क -> अगला (अपना सिम डाउनलोड करें) -> अपने ईमेल पर प्राप्त QR कोड स्कैन करें -> अपने eSIM को एक्टिवेट करने के लिए सक्रिय करें
  3. अपनी स्मार्टवॉच पर eSIM को सक्रिय करने के लिए, आपको सबसे पहले इसे एक स्मार्टफोन के साथ पेयर करना होगा और अपने Apple / Samsung ID से लॉगिन करना होगा और उसके बाद आने वाले इंस्ट्रक्शन के साथ आगे बढ़ना होगा।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

eSIM क्या है?

eSIM की फुल फॉर्म इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल है जो कि आपके फोन, स्मार्टवॉच या टैबलेट में इंबेड होती है। दरअसल, eSIM को अन्य सिम कार्ड की तरह फोन में नहीं डाला जा सकता है। कंपनी फोन को मैन्युफैक्चर करते समय ईसिम का निर्माण करती है। यह सिम फोन के हार्डवेयर में ही आती है। इससे फोन का स्पेस को बचता है साथ ही अलग से सिम ट्रे बनाने की जरुरत भी नहीं पड़ती है। आजकल कई फोन्स में ईसिम का चलन चल रहा है। हालांकि, सर्विस को लेकर ईसिम और रेगुलर फिजिकल सिम में कोई अंतर नहीं है। इसके अतिरिक्त, eSIM 4 जी / 5 जी जैसे सभी नियमित नेटवर्क का सपोर्ट करता है।

what-is-esim-how-to-activate

आप सोच रहे होंगे कि चूंकि eSIM निकाली नहीं जाती तो क्या यह सिर्फ एक नेटवर्क पर लॉक होगी? शुक्र है ऐसा नहीं है क्योंकि eSIM पोर्टेबल है। इसका अर्थ है कि आप आसानी से एक नए नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं।

एक फोन में कैसे चलाएं 5 नंबर

क्या आप जानते हैं कि ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस पर (खासतौर पर आईफोन्स) में एक साथ कई ई-सिम चला सकते हैं। जैसे कि फिजिकल स्लॉट में आप एक सिम यूज कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे वर्चुअल ई-सिम स्लॉट में आप मल्टीपल ई-सिम (Jio यह सुविधा देता है) यूज कर सकते हैं। गौर तलब है कि एक समय पर एक ही ई-सिम काम करेगा, जिसे आप जब चाहें स्विच कर सकते हैं।

esim-new

eSIM सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन/ डिवाइस

भारत में eSIM को 2018 में iPhone XR, XS, और XS Max के साथ पेश किया गया था, जिसके बाद Jio और Airtel दोनों ने जल्द eSIM के सपोर्ट की घोषणा कर दी थी। वहीं, बाद में Vi aka Vodafone Idea ने भी ईसिम सपोर्ट का ऐलान कर दिया था। हालांकि, अभी तक BSNL ने भारत में eSIM के सपोर्ट की घोषणा नहीं की है। Jio, Vi और Airtel eSIM के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज पैक नियमित फिजिकल सिम की तरह ही ऑफर करते हैं।

e-sim

वहीं, iPhone XR और XS सीरीज के अलावा भारत में eSIM सपोर्ट के साथ और भी फोन आते हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • -iPhone SE 2020
  • -iPhone 11 series
  • -iPhone 12 series
  • -Moto RAZR flip phone
  • -Apple Watch SE
  • -Apple Watch Series 6
  • -Apple Watch Series 5
  • -Apple Watch Series 4
  • -Apple Watch Series 3
  • -Samsung Galaxy LTE
  • -Samsung Galaxy Watch Active2
  • -Samsung Galaxy Gear S3 आदि

स्मार्टवाच और Moto RAZR फ्लिप फोन को छोड़कर आप अन्य eSIM सपोर्ट वाले गैजेट में एक नियमित सिम स्लॉट देख सकेंगे। मोटोरोला RAZR पहला पूरी तरह से eSIM-only फोन है। भारत के बाहर आपको सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफ़ोन, Google Pixel 2 सीरीज, Microsoft सरफेस डुओ और Huawei कुछ फोन eSIM सपोर्ट के साथ देखने को मिल जाएंगे।

simcards

 

eSIM को एक फोन से दूसरे फोन में कैसे ट्रांसफर करें

-यदि आप नए eSIM फोन में अपग्रेड हुए हैं, तो आप ऑपरेटर स्टोर पर जाकर अपने पुराने मोबाइल फोन से अपना eSIM ट्रांसफर कर सकते हैं। चाहे वह Airtel, Jio, या Vi स्टोर हो। सबसे आपको अपने eSIM के लिए एक भौतिक सिम दिया जाएगा। इसे अपने नए स्मार्टफोन में डालें और अपने फिजिकल सिम को eSIM में बदलने के लिए ऊपर बता गए स्टेप्स को फॉलो करें।

*Note: यह ध्यान दें कि एक बार eSIM की सक्रिय होने के बाद आपके फिजिकल सिम कार्ड पर मौजूद सिम प्रोफ़ाइल को हटा दिया जाएगा और इसे किसी अन्य हैंडसेट पर उपयोग नहीं किया जा सकता है।

The post e-SIM क्या है? जानें कहां से खरीदें और कैसे करें एक्टिवेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/esim-use-and-how-to-activate/feed/ 0
डिटेल में जानें क्या है eSIM और कैसे Jio, Vodafone idea व Airtel यूजर्स करें इसे एक्टिवेट https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-esim-in-hindi-how-to-activate-jio-vi-and-airtel-smartphone-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-esim-in-hindi-how-to-activate-jio-vi-and-airtel-smartphone-list/#respond Fri, 09 Apr 2021 08:30:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54126 ईसिम को आप आसानी से एक नए नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं।

The post डिटेल में जानें क्या है eSIM और कैसे Jio, Vodafone idea व Airtel यूजर्स करें इसे एक्टिवेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल फोन के सिम कार्ड को मिनी से माइक्रो और उसके बाद नैनो में बदलते हुए देखा है। वहीं, अब तो फिजिकल सिम कार्ड गायब ही हो गया है और इसकी जगह e-SIM उर्फ एम्बेडेड सिम कार्ड लगाया जाने लगा है। eSIM सपोर्ट के साथ आने वाले स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट के साथ ही आज भारतीय बाजार में भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, ई-सिम सिर्फ फोन तक ही सीमित नहीं है। आज स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच, टैबलेट जैसे गैजेट में भी इसे देखा जा रहा है। ऐसे में आपके मन में कई तरह के सवाल होंगे जैसे eSIM क्या है? भारत में कौन से eSIM सपोर्ट वाले फोन / डिवाइस उपलब्ध हैं? ई-सिम को कैसे एक्टिवेट किया जाता है। आज हम ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब अपने आजके इस आर्टिकल में देने की कोशिश करेंगे। इतना ही नहीं आज हम आपको बताएंगे कि क्या आप अपने फिजिकल सिम को Jio, Vi और Airtel eSIM में कैसे पोर्ट करा सकते हैं?

eSIM क्या है?

eSIM की फुल फॉर्म इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल है जो कि आपके फोन, स्मार्टवॉच या टैबलेट में इंबेड होती है। दरअसल, eSIM को अन्य सिम कार्ड की तरह फोन में नहीं डाला जा सकता है। कंपनी फोन को मैन्युफैक्चर करते समय ईसिम का निर्माण करती है। यह सिम फोन के हार्डवेयर में ही आती है। इससे फोन का स्पेस को बचता है साथ ही अलग से सिम ट्रे बनाने की जरुरत भी नहीं पड़ती है। आजकल कई फोन्स में ईसिम का चलन चल रहा है। हालांकि, सर्विस को लेकर ईसिम और रेगुलर फिजिकल सिम में कोई अंतर नहीं है। इसके अतिरिक्त, eSIM 4 जी / 5 जी जैसे सभी नियमित नेटवर्क का सपोर्ट करता है।

आप सोच रहे होंगे कि चूंकि eSIM निकाली नहीं जाती तो क्या यह सिर्फ एक नेटवर्क पर लॉक होगी? शुक्र है ऐसा नहीं है क्योंकि eSIM पोर्टेबल है। इसका अर्थ है कि आप आसानी से एक नए नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: होने पर ऑनलाइन फ्रॉड, जानें कैसे करें Cyber Crime में रिपोर्ट

esim-new

भारत में eSIM सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन/ डिवाइस

भारत में eSIM को 2018 में iPhone XR, XS, और XS Max के साथ पेश किया गया था, जिसके बाद Jio और Airtel दोनों ने जल्द eSIM के सपोर्ट की घोषणा कर दी थी। वहीं, बाद में Vi aka Vodafone Idea ने भी ईसिम सपोर्ट का ऐलान कर दिया था। हालांकि, अभी तक BSNL ने भारत में eSIM के सपोर्ट की घोषणा नहीं की है। Jio, Vi और Airtel eSIM के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज पैक नियमित फिजिकल सिम की तरह ही ऑफर करते हैं।

वहीं, iPhone XR और XS सीरीज के अलावा भारत में eSIM सपोर्ट के साथ और भी फोन आते हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

-iPhone SE 2020
-iPhone 11 series
-iPhone 12 series
-Moto RAZR flip phone
-Apple Watch SE
-Apple Watch Series 6
-Apple Watch Series 5
-Apple Watch Series 4
-Apple Watch Series 3
-Samsung Galaxy LTE
-Samsung Galaxy Watch Active2
-Samsung Galaxy Gear S3

स्मार्टवाच और Moto RAZR फ्लिप फोन को छोड़कर आप अन्य eSIM सपोर्ट वाले गैजेट में एक नियमित सिम स्लॉट देख सकेंगे। मोटोरोला RAZR पहला पूरी तरह से eSIM-only फोन है। भारत के बाहर आपको सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफ़ोन, Google Pixel 2 सीरीज, Microsoft सरफेस डुओ और Huawei कुछ फोन eSIM सपोर्ट के साथ देखने को मिल जाएंगे।

simcards

Airtel eSIM ऐसे करें एक्टिवेट

अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते, लेकिन आप अपने फिजिकल सिम कार्ड को एयरटेल eSIM में बदल सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर घर पर आराम से ऐसा किया जा सकता है।

-सबसे पहले 121 पर एक SMS करें, जिसमें eSIM के साथ अपनी email ID लिखकर भेजना होगा, जिसका फॉर्मेट ‘eSIMemail’ ऐसा होना चाहिए।
-अगर आपनी ई-मेल वैध है तो आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें आपसे सवाल किया जाएगा कि क्या आप अपने सिम को ईसिम में कनवर्ट कराना चाहते हैं?
-इसके बाद आपको कनफर्म करने के लिए ‘1’ लिखना होगा। एयरटेल वेबसाइट के अनुसार इस प्रोसेस को 60 सेकेंड में पूरा कर दिया जाएगा।
-इसके बाद आपसे कॉल के जरिए अनुमति मांगी जाएगी।
-इसके बाद QR कोड मैसेज के जरिए प्राप्त होगा।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

Jio eSIM ऐसे करें एक्टिवेट

Airtel की तरह Jio के पास अभी फिजिकल सिम को डिजटल सिम ऑनलाइन कराने का ऑप्शन नहीं है।
-इस कार्य के लिए आपको जियो स्टोर और रिलायंस डिजिटल आउटलेट पर जियो ईसिम एक्टिवेशन के लिए जाना होगा।
-वहां Jio प्रतिनिधि आपसे ईसिम सपोर्ट वाले फोन का IMEI नंबर (जिसे आप अपने कीपैड पर *#06# डायल कर पता कर सकते हैं) मांगा जाएगा।
-इसके बाद एक ग्राहक अधिग्रहण फॉर्म (CAF) भरना होगा।
-इसके बाद ईसिम एक्टवेट करने के लिए QR कोड आएगा।

Jio Android SmartPhone price could be 4000 mukesh ambani plan 200 million unit next two years

Vi eSIM ऐसे करें एक्टिवेट

-सबसे पहले eSIM लिखें और स्पेस देकर ई-मेल आईडी लिखें फिर 199 पर भेजें
-इसके बाद जो रिप्लाई आएगा उसपर आपको ESIMY लिखकर भेजना होगा।
-फिर आपसे कॉल के जरिए अनुमति मांगी जाएगी।
-इसके बाद QR कोड मैसेज के जरिए प्राप्त होगा।
vodafone-india

ऐसे करें IPhone और अन्य हैंडसेट पर eSIM एक्टिवेट

Jio, Vi, और Airtel eSIM एक्टविटे करने की प्रक्रिया स्मार्टफ़ोन और स्मार्टवॉच के लिए थोड़ी भिन्न है।

-iPhone पर eSIM को सक्रिय करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं -> मोबाइल डाटा -> डाटा प्लान जोड़ें -> स्कैन QR कोड मेल पर प्राप्त करें (सुनिश्चित करें कि स्कैन करते समय फोन मोबाइल डाटा / वाई-फाई से जुड़ा हो) -> अपने नए के लिए लेबल योजना -> लेबल eSIM

-मोटोरोला RAZR फ्लिप फोन उपयोगकर्ता सेटिंग्स पर क्लिक करें। इसके बाद फिर नेटवर्क और इंटरनेट -> ’+ ‘साइन इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क -> अगला (अपना सिम डाउनलोड करें) -> अपने ईमेल पर प्राप्त QR कोड स्कैन करें -> अपने eSIM को एक्टिवेट करने के लिए सक्रिय करें

-अपनी स्मार्टवॉच पर eSIM को सक्रिय करने के लिए, आपको सबसे पहले इसे एक स्मार्टफोन के साथ पेयर करना होगा और अपने Apple / Samsung ID से लॉगिन करना होगा और उसके बाद आने वाले इंस्ट्रक्शन के साथ आगे बढ़ना होगा।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

Note: यह ध्यान दें कि एक बार ईसिम की सक्रिय होने के बाद आपके फिजिकल सिम कार्ड पर मौजूद सिम प्रोफ़ाइल को हटा दिया जाएगा और इसे किसी अन्य हैंडसेट पर उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card खो जाने या खराब हो जाने पर अब नहीं कोई टेंशन, ऐसे पाएं मुफ्त में आधार कार्ड की नई कॉपी

eSIM को एक फोन से दूसरे फोन में कैसे ट्रांसफर करें

-यदि आप नए eSIM फोन में अपग्रेड हुए हैं, तो आप ऑपरेटर स्टोर पर जाकर अपने पुराने मोबाइल फोन से अपना eSIM ट्रांसफर कर सकते हैं। चाहे वह Airtel, Jio, या Vi स्टोर हो। सबसे आपको अपने eSIM के लिए एक भौतिक सिम दिया जाएगा। इसे अपने नए स्मार्टफोन में डालें और अपने फिजिकल सिम को eSIM में बदलने के लिए ऊपर बता गए स्टेप्स को फॉलो करें।

The post डिटेल में जानें क्या है eSIM और कैसे Jio, Vodafone idea व Airtel यूजर्स करें इसे एक्टिवेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-esim-in-hindi-how-to-activate-jio-vi-and-airtel-smartphone-list/feed/ 0