Esports | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Nov 2021 17:53:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 MediaTek-Jio ने लॉन्च किया 12.5 लाख रुपये इनाम वाला BGMI टूर्नामेंट, Gaming Masters के दूसरे सीज़न के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन https://www.91mobiles.com/hindi/mediatek-jio-launches-bgmi-tournament-with-prize-money-of-rs-12-5-lakh/ https://www.91mobiles.com/hindi/mediatek-jio-launches-bgmi-tournament-with-prize-money-of-rs-12-5-lakh/#respond Sat, 13 Nov 2021 04:30:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70290 Gaming Masters 2.0 में कुल 12,50,000 रुपये का इनाम रखा गया है।

The post MediaTek-Jio ने लॉन्च किया 12.5 लाख रुपये इनाम वाला BGMI टूर्नामेंट, Gaming Masters के दूसरे सीज़न के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ताइवान की चिप बनाने वाली कंपनी MediaTek के साथ मिल भारत में Gaming Masters 2.0 इस्पोर्ट्स इवेंट लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस इवेंट में कंपनी पॉपुलर गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) पर टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में गेमिंग परफेशनल्स के साथ गेमिंग के शौकीन यूजर्स हिस्सा ले पाएंगे। इससे पहले इस टूर्नामेंट का पहला सीजन को मार्च में आयोजित किया गया था जो Garena Freefire पर आधारित था। पहले सीजन में देशभर के 14000 टीमों ने हिस्सा लिया था। दूसरे सीजन के लिए 23 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। Gaming Masters 2.0 में कुल 12,50,000 रुपये का इनाम रखा गया है।

Gaming Masters गेमिंग टूर्नामेंट को लो-प्रोफाइल गेमर्स को फ़ोकस में रखते हुए किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए गेमर्स को JioGames प्लेटफॉर्म के ज़रिए BGMI का एक्सेस लेना होगा। यह जियो डिवाइसेस, Android और iOS डिवाइसेस पर उपलब्ध है। Gaming Masters 2.0 में कई सारे टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे और यह क़रीब तीन महीने तक चलेगा। इसके साथ ही इसमें प्ले एंड विन डेली सीरीज भी है, जिसमें गेमर्स रोज रिवार्ड जीत सकते हैं। इसके साथ ही प्रोफेशनल BGMI टीम के लिए अल्टीमेट चैंपियनशिप भी आयोजित किया जाएगा।

Krafton Battlegrounds Mobile India BGMI Permanently Banned 336736 Accounts For Cheating in Seven Days

Jio-MediaTek Gaming Masters 2.0 : कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Gaming Masters 2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यह गेमिंग टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू होगा और 10 जनवरी 2022 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए गेमर्स https://play.jiogames.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन जियो और नॉन-जियो यूजर्स के लिए खुले हैं। इसके लिए गेमर्स को किसी तरह की फीस पेमेंट नहीं करनी है।

Jio-MediaTek Gaming Masters 2.0 : कब क्या होगा?

इस इवेंट के लिए चार क्वालिफ़ाइंग राउंड होंगे, पहला राउंड 23 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। दूसरा क्वालिफ़ाइंग राउंड 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद फिनाले के लिए क्वालिफ़ाइंग राउंड 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेले जाएगा। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई 240Km/h की टॉप स्पीड वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 484KM की रेंज

इस टूर्नामेंट के सभी मैच जियो स्ट्रीम करेगा। इन मैच को JioGames Watch, JioTV HD Esports चैनल, JioGames YouTube चैनल और Facebook गेमिंग में स्ट्रीम किए जाएंगे। Gaming Masters का पहला सीजन इस साल मार्च में खेला गया था, जिसमें टीम Headhunters ने तीन लाख रुपये जीते थे। यह भी पढ़ें : Kia Concept EV9 इलेक्ट्रिक SUV के डिज़ाइन से कंपनी ने उठाया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post MediaTek-Jio ने लॉन्च किया 12.5 लाख रुपये इनाम वाला BGMI टूर्नामेंट, Gaming Masters के दूसरे सीज़न के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mediatek-jio-launches-bgmi-tournament-with-prize-money-of-rs-12-5-lakh/feed/ 0
iQOO लेकर आया एक करोड़ रुपये इनाम वाला गेमिंग – टूर्नामेंट Battlegrounds Mobile India Series, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-battlegrounds-mobile-india-series-how-to-register/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-battlegrounds-mobile-india-series-how-to-register/#respond Wed, 20 Oct 2021 12:38:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69046 Vivo के सब ब्रांड iQOO ने Krafton के साथ मिलकर भारत में BGMI Esports टूर्नामेंट को लॉन्च करने का ऐलान है।

The post iQOO लेकर आया एक करोड़ रुपये इनाम वाला गेमिंग – टूर्नामेंट Battlegrounds Mobile India Series, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Esports इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। कई सारे ऑनलाइन गेम भारत में एंट्री कर रहे हैं। Vivo के सब ब्रांड iQOO ने Krafton के साथ मिलकर भारत में BGMI Esports टूर्नामेंट को लॉन्च करने का ऐलान है। बता दें कि भारत में पॉपुलर गेम पबजी को क्राफ्टन ने BGMI (बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया) के नाम से रिलीज़ किया है। भारत में BGMI खेलने वाले यूज़र्स के लिए यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़े गेमिंग टूर्नामेंट है।

इस टूर्नामेंट को लेकर अटकलें है कि क़रीब एक लाख टीम इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। टूर्नामेंट में कुल प्राइज़ एक करोड़ रुपये का है। यह अब तक BGMI के लिए सबसे बड़ा ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट है। फ़िलहाल इस टूर्नामेंट की तारीख़ का ऐलान नहीं किया गया है। iQOO ने कंफर्म किया है कि टूर्नामेंट को iQOO Esports यूट्यूब गेमिंग चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

Battlegrounds Mobile India Permanently Bans 59,247 Accounts Between Sept 10 to 16 Sept

iQOO Battlegrounds Mobile India Series

Battlegrounds Mobile India सीरीज गेमिंग इवेंट में कुल प्राइज एक करोड़ रुपये का है। इस टूर्नामेंट के जरिए पार्टनर कंपनियां भारत के 29 राज्यों के गेमर्स की बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की स्किल टेस्ट करेंगे। कार्फ्टन के इंडिया हेड का कहना है कि यह भारत में ऑनलाइन गेमिंग की शुरुआत है। हमारा प्रयास देश में गेमिंग कॉम्युनिटी के लिए यूनीक और इंटरेस्टिंग टूर्नामेंट पेश करना है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज एक गेमिंग टूर्नामेंट है जो गेमिंग के शौकीनों को गेमिंग स्किल्स को दुनिया को दिखाने का प्लेटफ़ॉर्म मुहैया करेगा। हम iQOO के साथ मिलकर अपने यूज़र्स को सहज गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफ़र करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

iQOO India के चीफ़ मार्केटिंग ऑफ़िसर गगन अरोड़ा का कहना है कि iQOO भारत में ईस्पोर्टस कॉम्यूनिटी को समृद्ध गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफ़र करना चाहते हैं। इसके साथ ही हम देश में गेमिंग इंडस्ट्री को बढ़ाना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज टूर्नामेंट शानदार होगा और हम प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हैं।

PUBG NEW STATE india launch pre registration liv
Image Credit: heapooh

iQOO Battlegrounds Mobile India Series: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

iQOO Battlegrounds Mobile India सीरीज में हिस्सा लेने के लिए आपको अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। क्वालीफायर मैच 1024 टीम के बीच होंगे, जिनमें जीतने वाली टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगे। iQOO Battlegrounds Mobile India गेमिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिये यहां क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post iQOO लेकर आया एक करोड़ रुपये इनाम वाला गेमिंग – टूर्नामेंट Battlegrounds Mobile India Series, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-battlegrounds-mobile-india-series-how-to-register/feed/ 0