EVeium | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 Jul 2022 11:08:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडियन कंपनी EVeium ने लॉन्च किए तीन नए धमाकेदार स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/eveium-launched-three-new-electric-scooter-in-india-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/eveium-launched-three-new-electric-scooter-in-india-check-price-and-specs/#respond Wed, 20 Jul 2022 10:47:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84612 EVeium ने इंडियन मार्केट में COSMO, COMET और CZAR तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए हैं।

The post इंडियन कंपनी EVeium ने लॉन्च किए तीन नए धमाकेदार स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टू व्हीलर कंपनी EVeium ने भारत में अपने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट कई इंडियन कंपनियां जैसे Hero Electric, Ola Electric और Okinawa अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस लिस्ट में अब हैदराबाद की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्टार्टअप EVeium का भी नाम जुड़ गया है। EVeium ने इंडियन मार्केट में COSMO, COMET और CZAR तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए हैं। EVeium के तीनों इलेक्ट्रिक व्हीकल को 1.44 लाख रुपये से 2.16 लाख रुपये तक की कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने भारत में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाई-स्पीड कैटगरी में लॉन्च किया है।

EVeium इलेक्ट्रिक व्हीकल फीचर

EVeium के तीनों लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में मल्टीपल स्पीड मोड्स – इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स जैसे फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस स्टार्ट, एंटी थेफ्ट फ़ीचर, लेटेस्ट LCD डिस्प्ले, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फ़ीचर्स मिलते हैं।

EVeium COSMO

eveium-comet

कीमत : 1.44 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस)

EVeium का लेटेस्ट COSMO इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 65 km/h है। इसके साथ ही रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 80KM की रेंज ऑफर करता है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Lithium-ion 72V और 30Ah बैटरी दी गई है जो चार्ज होने में 4 घंटे का समय लेता है।

EVeium COMET

eveium-comet-india

 

कीमत : 1.92 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस)

EVeium COMET इलेक्ट्रिक स्कूटर की तो इसकी टॉप स्पीड 85km/h है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने पर 150km की रेंज ऑफर करता है। Comet स्कूटर में Lithium-ion 72V और 50Ah की बैटरी दी है। Comet मॉडल के शाइनी ब्लैक, मैट ब्लैक, वाइन रेड, रॉयल ब्लू, बींज और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

EVeium CZAR

eveium-czar

कीमत : 2.16 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस)

कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर EVeium CZAR की टॉप स्पीड 85km/hr है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 150 km की रेंज ऑफर करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 4000 W की इलेक्ट्रि मोटर दी है। इस में Lithium-ion 72V और 42Ah बैटरी दी है जो चार घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक, ग्लॉसी रेड, लाइट ब्लू, मिंट ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

The post इंडियन कंपनी EVeium ने लॉन्च किए तीन नए धमाकेदार स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/eveium-launched-three-new-electric-scooter-in-india-check-price-and-specs/feed/ 0