The post 400Mbps इंटरनेट स्पीड के साथ मिलेगा 12 OTT का मजा, ये कंपनी लाई नया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान को कंपनी ने ‘Cable Cutter Plan’ का नाम दिया है। वहीं, में इंटरनेट लाभ के अलावा लाइव टीवी और कई OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। इतना ही नहीं एक्साइटल के नए केबल कटर प्लान का प्राइस 592 रुपये है आइए आगे आपको एक्साइटल के नए प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
केबल कटर प्लान का प्राइस 592 रुपये है। लेकिन, यह कीमत 12 महीने के लिए है। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान को तीन महीने के लिए 847 रुपये देकर खरीद सकते हैं। अब इस ऑल-इन-वन होम एंटरटेनमेंट प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें 400Mbps की अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट स्पीड वाला इंटरनेट मिलेगा।
कंपनी के को-फाउंडर विवेक रैना का कहना है कि हमें बहुत खुशी है कि कि हमने Cable Cutter प्लान को लॉन्च किया है। यह प्लान केबल टीवी व होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित होगा। इसमें यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ लाइव टीवी और ओटीटी ऐप का एक्सेस मिलेगा।
इस प्लान में कुल 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। मिलने वाले ओटीटी लाभ में Disney+ Hotstar, SonyLIV, ALT Balaji, Hungama Play, Hungama Music, Hubhopper, Shemaroo, Fancode, DistroTV, Epicon और ZEE5 जैसे ओटीटी ऐप को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले कंपनी ने Disney+ Hotstar के साथ हाथ मिलाया था। इस साझेदारी के तहत कंपनी ने नया प्लान लॉन्च किया था, जिसका नाम Disney+ Hotstar प्लान है। इसकी कीमत 599 रुपये रखी गई है। इस ब्रॉडबैंड प्लान में 400Mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस और 550 से अधिक लाइव चैनल मिल रहे हैं।
The post 400Mbps इंटरनेट स्पीड के साथ मिलेगा 12 OTT का मजा, ये कंपनी लाई नया प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Rs 999 में मिल रहा 32-इंच टीवी, 6 ओटीटी ऐप्स और 300 टीवी चैनल, जानें ऑफर की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर एक्साइटल ने कुछ दिन पहले अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर आई थी जहां कंपनी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 32 इंच की टीवी फ्री दे रही है। स्मार्ट टीवी विद स्मार्ट वाई-फाई नाम से लॉन्च किए गए इस प्लान में आपको 999 रुपये का मंथली भुगतान करना होता है, जिसमें ग्राहकों को 32-इंच का फ्रेमलैस स्मार्ट एलईडी टीवी, 6 ओटीटी ऐप्स और 300 लाइव टीवी चैनल्स के साथ आपको 300 एमबीपीएस स्पीड की डाटा स्पीड मिलती है। हालांकि यह प्लान कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था लेकिन कंपनी ने इसकी अवधि June 2023 तक बढ़ा दी है।
Excitel का कहना है कि “Smart TV with Smart Wi-Fi प्लान को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए प्लान की लास्ट डेट को बढ़ाया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि अभी तक उन्होंने 1,000 TV सेट्स को इस स्पेशल ऑफर के तहत सेल किया है।”
999 रुपये वाले स्मार्ट टीवी विद स्मार्ट वाई-फाई प्लान में आपको ये बेनिफिट्स तभी मिलते हैं जब आप इसे सालाना सब्सक्रिप्शन लेते हैं। यानी आपको एक साल के लिए इस प्लान चुनना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने साफ कर दिया है कि इसके साथ इंस्टॉलेशन का प्राइस और एडिशनल राउटर की कीमत नहीं ली जाएगी। यानी के आपको सिर्फ मंथली शुल्क ही चुकाना होगा।
इन फीचर्स से लैस है स्मार्ट टीवी: रही बात प्लान में मिलने वाले टीवी की तो इस 32 इंच के फ्रेमलेस स्मार्ट एलईडी टीवी एक एचडी रेडी डिसप्ले से लैस है। वहीं, इस टीवी में 10Wx2 स्पीकर, एचडीएमआई, यूएसबी, एवी पोर्ट, 512 एमबी रैम + 4 जीबी रोम, एंडरॉयड 9.0 सपोर्ट से लैस है। इतना ही नहीं टीवी पर 1 साल की ऑन-साइट वारंटी मिलती है।
फ्री ओटीटी ऐप्स: स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ स्मार्ट टीवी में 6 ओटीटी चैनल भी शामिल हैं। इन ओटीटी में ऑल्ट बालाजी, हंगामा प्ले, हंगामा म्यूजिक, शेमारू, एपिक ऑन और प्लेबॉक्स टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही प्लान में 300+ लाइव टीवी चैनल भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें 300एमबीपीएस की हाई-स्पीड के साथ इंटरनेट मिलेगा। है।
एक्साइटल के सीओओ, वरुण पसरीचा ने प्लान लॉन्च पर जानकारी देते हुए कहा कि “आज की पीढ़ी बहुत कम उम्र से ही इंटरनेट एक्सेस और आसानी से उपलब्ध मनोरंजन कंटेंट को देख रही है। उनका कहना है कि एक्साइटल में हाई-स्पीड इंटरनेट की पेशकश करने वाली घरेलू इंटरनेट कंपनी के रूप में, हम हमेशा दिल्ली-एनसीआर में उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतर ऑप्शन की पेशकश करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”
एक्साइटल के अलावा जियोफाइबर और एयरटेल एक्स्ट्रीम भी 999 रुपये के प्लान ऑफर करती हैं। अगर बात करें जियो के प्लान की तो 999 रुपये वाले प्लान में 150एमबीपीएस की स्पीड में डाटा 550+ टीवी चैनल, सेटअफ बॉक्स और 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
दूसरी ओर एयरटेल 999 रुपये वाले प्लान में भी ओटीटी ऐप्स का एक्सेस, 200एमबीपीएस की स्पीड में डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में एयरटेल थैंक्स ऐप का भी लाभ दिया जा रहा है।
The post Rs 999 में मिल रहा 32-इंच टीवी, 6 ओटीटी ऐप्स और 300 टीवी चैनल, जानें ऑफर की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 400Mbps इंटरनेट स्पीड वाला प्लान, Jio-Airtel नहीं बल्कि इस कंपनी का है ये दमदार ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Excitel Broadband Plan: कम समय में ज्यादा मशहूर हुई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel (Best Fiber Broadband Connection) अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बीच-बीच में नए-नए प्लान लाती रहती है। वहीं, कुछ समय पहले कंपनी (Broadband Plans in Delhi) ने ब्रॉडबैंड प्लान में विस्तार करते हुए ग्राहकों के लिए एक नया प्लान को पेश किया था। कंपनी ने 400Mbps वाला सबसे अफोर्डेबल प्लान को पेश किया था। कंपनी (Internet Wifi Connection) की ओर से 400 एमबीपीएस का प्लान 3, 6, 9 और 12 महीने के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइए आगे आपको इन प्लान्स (Excitel 400Mbps Broadband Plan) की कीमतें कितनी हैं इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
एक्साइटल 400 एमबीपीएस प्लान 3 महीने के लिए 833 रुपये प्रति माह पर पेश किया गया था। ध्यान दें कि उपयोगकर्ता द्वारा सभी महीनों के लिए कीमत भुगतान एक साथ करना होगा। वहीं, तीन महीने की योजना प्रभावी रूप से उपयोगकर्ता (833 x 3 + 18% जीएसटी) 2,948.82 रुपये खर्चा आएगा। यह वास्तव में 400 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड योजना के लिए एक बहुत सस्ता प्लान है।

इसके अलावा आप छह महीने के प्लान को भी चुन सकते हैं, जिसके लिए आपको 699 रुपये प्रति माह देने होंगे। लेकिन, इस कीमत में जीएसटी होगी और GST के बाद (699 रुपये x 6 + 18%) 4,948.92 रुपये चुकाने होंगे। इसी आधार पर नौ महीने और बारह महीने के प्लान की कीमत यूजर्स को क्रमश: 6998.58 रुपये और 8,481.84 रुपये पड़ेगी।

नोट: इसका मतलब यह हुआ है कि लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लेने पर ये प्लान्स और भी अर्फोडेबल हो जाते हैं।
गौरतलब है कि देश में कोई अन्य आईएसपी इतनी कम कीमत पर अपने 400 एमबीपीएस प्लान पेश नहीं कर रहा है। इसके अलावा, Excitel के प्लान के साथ दिया जाने वाला डाटा अनलिमिटेड है। 400 एमबीपीएस प्लान पर ग्राहक कंपनी द्वारा पेश किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ ले सकते हैं।

वहीं, एक्साइटल प्लान्स में मंथली कोई भी एफयूपी लिमिट नहीं है। वहीं, Airtel Xstream Fiber, Jio Fiber आदि कंपनी के प्लान्स अपने यूजर्स को एफयूपी लिमिट वाले प्लान्स ऑफर करते हैं।
Note: ग्राहकों को ONU डिवाइस के लिए 2000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट कंपनी को देना होता है लेकिन कंपनी इंस्टॉलेशन के लिए अलग से कोई भी चार्ज नहीं लेती है।
The post 400Mbps इंटरनेट स्पीड वाला प्लान, Jio-Airtel नहीं बल्कि इस कंपनी का है ये दमदार ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio की आई शामत, इस कंपनी ने सस्ते किए 600 रुपए से कम के सभी Plans, हटा दिए ये चार्जेज भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Excitel Broadband Plan Discount: फेस्टिव सीजन को देखते हुए फाइबर ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रोवाइडर एक्साइटल (Excitel) ने भी अपने यूजर्स के लिए शनदार ऑफर की घोषणा की है। इस डिस्काउंट की घोषणा के बाद अब Excitel अब कंपनी के प्लान और भी ज्यादा किफायती हो गए हैं। अगर आप इस त्योहारी सीजन के दौरान Broadband कनेक्शन लगाने की सोच रहे हैं तो Excitel के डिस्काउंटेड प्राइस के बाद 300 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्लान औऱ मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ।
आपको बता दें कि यह इंट्रोडक्टरी ऑफर 300 एमबीपीएस वाले 600 रुपये से कम के प्लान के लिए है। कंपनी ने एक प्रैस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है। आइए आगे जानते हैं कि डिस्काउंट के अलावा इस ऑफर में कौनसा एक्सट्रा चार्ज भी ग्राहकों से नहीं लिया जाने वाला है। इसे भी पढ़ें: 70GB डाटा और 70 दिन वैलिडिटी के साथ आता है ये BSNL का धाकड़ प्लान, प्राइस भी बहुत कम

कंपनी ने इस ऑफर के साथ ही जानकारी दी है कि ग्राहकों को अब ऑनबोर्डिंग चार्ज नहीं देना होगा। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी है कि एक्साइटेल का यह निर्णय नए ग्राहक की ऑनबोर्डिंग से जुड़ी चुनौतियों को कम कर देगा। Excitel की यह घोषणा उन लोगों के लिए काफी अच्छी हो सकती है जो नया ब्रॉडबैंड प्लान ढूंढ रहे हैं। वैसे भी आज अधिक से अधिक लोग घर बैठे पढ़ाई, काम और मनोरंजन के कारण फाइबर ब्रॉडबैंड पर स्विच कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G आने से पहले Ambani की कंपनी को हुआ बहुत बड़ा फायदा, Airtel और Vi रह गई पीछे

अगर बात करें कंपनी के प्लान की तो इनकी तुलना में, JioFiber अपने 100 एमबीपीएस प्लान को उसी कीमत पर पेश करता है, जिस कीमत पर एक्साइटल का 100 एमबीपीएस प्लान (699 रुपये प्रति माह) है। हालांकि, JioFiber हर महीने डाटा लिमिट 3.3TB है, जबकि Excitel के प्लान अनलिमिटेड डाटा के साथ आते हैँ।
The post Jio की आई शामत, इस कंपनी ने सस्ते किए 600 रुपए से कम के सभी Plans, हटा दिए ये चार्जेज भी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post क्या आप भी हैं वर्क फ्रॉम होम, ये कंपनियां दे रही हैं अनलिमटेड डाटा और कई खास ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरोना वायरस को कम करने और इससे लड़ने के लिए देशभर में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही हैं। दूसरी ओर कई टेलीकॉम कंपनियां ऐसी हैं जो आपके वर्क फ्रॉम होम को आसान बनाने के लिए कई लुभावने ऑफर लेकर आई हैं। इसमें Jio, BSNL, भारती एयरटेल, Excitel और ACT फाइबरनेट जैसी कंपनियां हैं। आइए आगे आपको इन कंपनियों द्वाा दी जाने वाले प्लान की जानकारी देते हैं।
Jio
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स में डबल डाटा देने की पेशकश की है। कंपनी ने 11 रुपए, 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए वाले डाटा वाउचर को अपग्रेड किया है। हालांकि, इस लिस्ट में आने वाले 251 रुपए वाले वाउचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वाउचर में पहले वाले बेनिफिट ही मिलेंगे।
रिलायंस जियो के 11 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी द्वारा 400MB डाटा मिलता था। लेकिन, बदलाव के बाद इस प्लान में 800MB डाटा के साथ 75 मिनट जियो से नॉन जियो कॉलिंग मिनट मिलता है। वहीं, 21 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 1 GB डाटा देती थी। लेकिन, अब 2 GB डाटा दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में नॉन जियो नेटवर्क पर 200 कॉलिंग मिनट मिल रहे हैं।

इसके अलावा 51 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 3GB डाटा देती थी। लेकिन, अब इस वाउचर में 6 GB का डाटा मिलता है। इसके अलावा वाउचर में जियो टू नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिलते हैं। वहीं, 101 रुपए वाले डाटा प्लान में कंपनी पहले 6 GB डाटा ऑफर करती थी अब कंपनी इसमें 12 GB डाटा ऑफर कर रही है। साथ ही नॉन जियो नंबर्स पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं।
BSNL
बीएसएनएल भी फ्री-ऑफ-कॉस्ट Work@Home प्लान लेकर आया है। यह प्लान अंडमान और निकोबार समेत सभी सर्कल्स में ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्लान का फायदा कंपनी के मौजूदा लैंडलाइन कनेक्शन वाले ब्रॉडबैंड यूजर्स को ही मिलेगा। प्लान बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें रोज 5 जीबी डेटा 10Mbps की स्पीड पर मिलेगा। यह डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 1Mbps हो जाएगी। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार की एफयूपी लिमिट नहीं मिलेगी।
Airtel
अगर बात करें एयरटेल की तो फिलहाल कंपनी ने यूजर्स के लिए कोई नया प्लान पेश नहीं किया है। लेकिन, कंपनी अपने लॉन्ग टर्म प्लान को लेकर फ्री राउटर और इंसटोलेशन दे रही है। इसके अलावा एयरटेल के प्लान में अनलिमिटेड डाटा और 1जीबीपीएस की स्पीड मिलती है।

ACT Fibernet
ACT Fibernet ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड को 300Mbps तक बढ़ा दिया है और उन्हें 31 मार्च तक अनलिमिटेड फेयर यूज़ेज पॉलिसी (FUP) देना तय किया है। आप इनका लाभ एसीटी फाइबरनेट ऐप के माध्यम से भी ले सकते हैं। बता दें कि कंपनी इस ऑफर का लाभ सभी सर्किल में दे रही है।
Feel the work from home advantage! To enhance your work efficiency at home due to the present scenario, we are upgrading your speeds to 300 Mbps* and providing you unlimited FUP for March 2020 at NO EXTRA COST. To avail the offer, log on ACT Fibernet App https://t.co/Gwz4nwtNjX pic.twitter.com/Mx3hZ73qKJ
— ACT Fibernet (@ACTFibernet) March 7, 2020
Excitel
Excitel अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को कई खास ऑफर उपलब्ध करा रही है जिसके तहत यूजर्स को 50 एमबीपीएस से 100 एमबीपीएस तक स्पीड दी जा रही है। इन सभी प्लान में एक्सट्रा वैधता मिल रही है। साथ सभी प्लान के साथ यूजर्श को अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

बता दें कि कंपनियों का मानना है कि घर में रहने से लोग इस वायरस से बच सकते हैं। COVID-19 नाम के इस वायरस की शुरुआत चीन में वुहान से हुई थी और अब तक यह वायरस अमेरिका, इटली, यूरोप और भारत समेत कई अन्य देशों के विभिन्न फैल चुका है।
The post क्या आप भी हैं वर्क फ्रॉम होम, ये कंपनियां दे रही हैं अनलिमटेड डाटा और कई खास ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>