Facebook | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Apr 2025 05:28:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अपना फेसबुक पासवर्ड कैसे निकालें, जानें 2025 के सबसे आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-password-kaise-check-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-password-kaise-check-kare/#respond Fri, 07 Jun 2024 07:08:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=143024 फेसबुक सिक्योरिटी कारणों से अपने ऐप या वेबसाइट पर अपना पासवर्ड देखने की सुविधा नहीं देता है। हालांकि एक तरीका है जिसकी मदद से अपने डिवाइस पर अपना फेसबुक पासवर्ड जांच सकते हैं।

The post अपना फेसबुक पासवर्ड कैसे निकालें, जानें 2025 के सबसे आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आप अपने फेसबुक का पासवर्ड (facebook password) भूल गए हैं? हां, तो फिर आप फेसबुक पासवर्ड को रीसेट किए बिना भी अपना फेसबुक पासवर्ड निकाल सकते हैं यानी पता लगा सकते हैं। वैसे भी, आजकल अलग-अलग सोशल अकाउंट के लिए सभी पासवर्ड को याद रखना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में कभी-कभी अपना पासवर्ड बिना बदले बस देखना चाहते हैं, तो दुर्भाग्य से फेसबुक सिक्योरिटी कारणों से अपने ऐप या वेबसाइट पर पासवर्ड देखने की सुविधा नहीं देता है। हालांकि एक तरीका है जिसकी मदद से अपने डिवाइस पर अपना फेसबुक पासवर्ड जांच सकते हैं। इस आर्टिकल में जानते हैं अपना फेसबुक पासवर्ड कैसे निकालें (apna facebook password kaise jane)।

फेसबुक पासवर्ड का पता कैसे करें (without password reset)

आप चाहें, तो बिना फेसबुक पासवर्ड को रीसेट किए भी फेसबुक का पासवर्ड निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन (Android phone) की सेटिंग्स पर जाएं, यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Google को सलेक्ट करें।


स्टेप-2: अपने प्रोफाइल नेम के ठीक नीचे ‘Manage your Google Account’ में जाना होगा।

facebook password
स्टेप-3: अब ‘सिक्योरिटी ‘ टैब पर जाएं, नीचे स्क्रॉल करें और Password Manager को सलेक्ट करें।

facebook password
स्टेप-4: यहां फेसबुक को सलेक्ट करें और अपना अनलॉक पिन या पैटर्न दर्ज करें।

स्टेप-5: अपना फेसबुक पासवर्ड देखने के लिए पासवर्ड फील्ड में अनहाइड आइकन पर टैप करें। इसके बाद आप अपना फेसबुक पासवर्ड मोबाइल पर देख पाएंगे।

iOS पर फेसबुक पासवर्ड कैसे निकालें

आप आईओएस डिवाइस पर भी फेसबुक पासवर्ड को चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करना होगाः

स्टेप- 1: आईओएस डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं और पासवर्ड चुनें।

स्टेप- 2: अपने सेव गए पासवर्ड तक पहुंचने के लिए टच आईडी का उपयोग करें या अपना डिवाइस पासकोड दर्ज करें।


स्टेप- 3: नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और ‘facebook.com’ पर टैप करें। यहां आप अपना फेसबुक पासवर्ड देख पाएंगे।

Facebook Password का पता लैपटॉप पर कैसे लगाएं

फेसबुक पासवर्ड का पता आप लैपटॉप के जरिए भी लगा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप- 1: अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Google Chrome को ओपन करें और ब्राउजर के ऊपरी दाएं कोने पर तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करें।

स्टेप- 2: अब सेटिंग्स का चयन करें और साइड मेनू पर ‘ऑटोफिल’ पर क्लिक करें।

स्टेप- 3: यहां आपको पासवर्ड मैनेजर वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है।

facebook password
स्टेप- 4: अपने फेसबुक पासवर्ड के आगे अनहाइड आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप- 5: अपने डेस्कटॉप पर पिन दर्ज करें। इसके बाद आप अपना फेसबुक पासवर्ड देख पाएंगे।

फेसबुक पासवर्ड रीसेट कैसे करें (बिना ईमेल के)

आजकल लोग डिवाइस पर एक बार लॉगइन करते हैं और अपने क्रेडेंशियल भूल जाते हैं। बाद में, जब किसी नए डिवाइस या ब्राउजर पर फेसबुक खोलने की जरूरत होती है, तो पासवर्ड भूल जाते हैं। मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बिना ईमेल के भी फेसबुक पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। अगर आपका फोन नंबर आपके फेसबुक अकाउंट में सेव है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना फेसबुक पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं:

स्टेप- 1: सबसे पहले फेसबुक के लॉगइनन पेज पर जाएं और Forgotten Account पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जो आपको पासवर्ड रिकवरी का विकल्प प्रदान करेगा।

facebook password
स्टेप- 2: वैकल्पिक रूप से यदि आपको अपना ईमेल या यूजरनेम याद है, तो आप लॉगइन पेज पर forgotten password पर भी क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप- 3: अब आपको अपने पंजीकृत फोन नंबर पर पासवर्ड रीसेट कोड के साथ एक टेक्स्ट मैसेज प्राप्त होगा। डाटा फील्ड में अपना फोन नंबर दर्ज करें, फिर सर्च पर क्लिक करें।

स्टेप- 4: इसके बाद वह विकल्प चुनें जहां आप पासवर्ड रीसेट कोड प्राप्त करना चाहते हैं। फिर कंटीन्यू पर क्लिक करें।

स्टेप- 5: अपने फोन पर प्राप्त कोड को दर्ज करें, फिर कंटीन्यू पर क्लिक करें।

facebook password
स्टेप- 6: फिर अगले पेज पर बॉक्स में अपना नया पासवर्ड टाइप करें। आपको नया पासवर्ड दो बार टाइप करना पड़ सकता है। इस तरह बिना ईमेल के फेसबुक पासवर्ड को सफलतापूर्वक रीसेट कर सकते हैं।

Facebook Password को कैसे रीसेट करें (बिना फोन नंबर के)

क्या आप बिना फ़ोन नंबर के फेसबुक पासवर्ड बदलना चाहते हैं? यदि हां, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

स्टेप- 1: फेसबुक लॉगइन पेज पर जाएं और अपने क्रेडेंशियल्स के साथ इसमें लॉगइन करें।

स्टेप- 2: अब तीन horizontal lines (menu) पर क्लिक करें।

स्टेप- 3: मेनू में जाने के बाद सेटिंग्स ऐंड प्राइवेसी पर जाएं।

स्टेप- 4: यहां पर उपलब्ध विकल्पों में से सेटिंग्स पर टैप करें।

स्टेप- 5: अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा, जहां Security and Login पर टैप करें।

स्टेप- 6: फिर दिए गए विकल्पों में से Change Password पर टैप करें।

स्टेप- 7: अब नए पेज पर सबसे पहले अपना पुराना फेसबुक पासवर्ड डालें और फिर फील्ड में नया पासवर्ड टाइप करें। अंत में save changes पर क्लिक करें। इस तरह आप बिना फोन नंबर के फेसबुक पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

मैं फेसबुक ऐप पर अपना पासवर्ड कैसे सेव कर सकता हूं?

Facebook ऐप का उपयोग करके अपना पासवर्ड सेव करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

  • अपना फेसबुक ऐप खोलें और ऊपरी दाएं कोने में तीन स्ट्रिप्स पर टैप करें।
  • फिर सेटिंग्स ऐंड प्राइवेसी में जाएं, और फिर सेटिंग्स पर क्लिक करें।
  • अब सिक्योरिटी ऐंड लॉगइन विकल्प को ढूंढें और टैप करें।
  • अपनी लॉगइन जानकारी सेव के लिए एडिट बटन दबाएं।
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सेव पर क्लिक करें।

बिना पासवर्ड के फेसबुक में कैसे लॉगइन कर सकते हैं ?

इसके लिए आप अपनी पसंद के ब्राउजर और डिवाइस पर लॉगइन जानकारी सेव करने का विकल्प चुन सकते हैं। मेनू > सेटिंग्स ऐंड प्राइवेसी > सेटिंग्स > सिक्योरिटी ऐंड लॉगइन पर जाएं। फिर सेव योर लॉगइन इंफो के आगे एडिट का विकल्प चुनें।

Facebook के लिए लॉगइन कोड कैसे मिलेगा?

यदि आपने फेसबुक पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल किया है, तो आप अपने मोबाइल फोन पर टेक्स्ट के माध्यम से Google ऑथेंटिकेटर जैसे थर्ड-पार्टी ऑथेंटिकेटर ऐप का उपयोग करके या संगत डिवाइस पर अपनी सिक्योरिटी कीज टैप करके कोड प्राप्त कर सकते हैं।

फेसबुक लॉगइन हिस्ट्री कैसे चेक कर सकते हैं ?

मेनू > सेटिंग्स ऐंड प्राइवेसी > सेटिंग्स > सिक्योरिटी पर जाएं और लॉगइन करें। इसके बाद Where You’re Logged In section में आपको उन डिवाइसों की एक सूची दिखाई देगी, जो आपके फेसबुक खाते में लॉग इन हैं।

मैं Facebook में लॉगइन क्यों नहीं कर पा रहा हूं?

अगर आपको फेसबुक पर लॉगइन करने में परेशानी हो रही है, तो पहले जांच लें कि कहीं साइट डाउन तो नहीं है। यदि यह डाउन नहीं है, तो आप किसी अलग ब्राउजर से लॉगइन करने का प्रयास कर सकते हैं या अपना इंटरनेट कैश और कुकीज साफ करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप अपना पासवर्ड याद नहीं रख पा रहे हैं या आपको लगता है कि आपको हैक कर लिया गया है, तो अपना अकाउंट रिकवर करें और अपना पासवर्ड बदल लें।

फेसबुक में 2 स्टेप ऑथेंटिकेशन क्यों जरूरी है?

साइबर सिक्योरिटी को देखते हुए मेटा ने फेसबुक में 2 स्टेप ऑथेंटिकेशन को ऑन कर दिया है जिससे कि अकाउंट अकाउंट ज्यादा सुरक्षित हो सके। पासवर्ड डालने के बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी भेजता है। ऐसे में यदि किसी ने आपके पासवर्ड को हैक भी कर लिया है तो भी वह तब तक लॉगिन नहीं कर पाएगा जब तक कि आप ओटीपी न डालें।

फेसबुक में लॉगिन के लिए कितने बार पासवर्ड का प्रयास कर सकते हैं?

फेसबुक पर लॉगिन करने के दौरान यदि आप 5 से अधिक गलत पासवर्ड डालते हैं तो खाते को खुद ही लॉक कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया आपके अकाउंट के सुरक्षा को देखते हुए किया जाता है।

The post अपना फेसबुक पासवर्ड कैसे निकालें, जानें 2025 के सबसे आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-password-kaise-check-kare/feed/ 0
Facebook page कैसे बनाएं, जानें ये सिंपल तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-page-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-page-kaise-banaye/#respond Mon, 08 Apr 2024 08:28:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=136542 फेसबुक पर अपना पर्सनल प्रोफाइल बनाने के अलावा, यहां पर फेसबुक ग्रुप्स और पेज (facebook page) बनाने की सुविधा भी मौजूद है। आमतौर पर फेसबुक पेज (facebook page) का उपयोग बिजनेस, ऑर्गेनाइजेशन या फिर पब्लिक फिगर के लोग खुद को शोकेस करने के लिए करते हैं। फेसबुक पर वैसे कोई भी अपना पेज क्रिएट कर […]

The post Facebook page कैसे बनाएं, जानें ये सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेसबुक पर अपना पर्सनल प्रोफाइल बनाने के अलावा, यहां पर फेसबुक ग्रुप्स और पेज (facebook page) बनाने की सुविधा भी मौजूद है। आमतौर पर फेसबुक पेज (facebook page) का उपयोग बिजनेस, ऑर्गेनाइजेशन या फिर पब्लिक फिगर के लोग खुद को शोकेस करने के लिए करते हैं। फेसबुक पर वैसे कोई भी अपना पेज क्रिएट कर सकते हैं, लेकिन ऑर्गेनाइज, बिजनेस, ब्रांड या फिर पब्लिक फिगर से संबंधित पेज उससे जुड़े लोग ही बना सकते हैं। कुछ पेज और प्रोफाइल फेसबुक वेरिफाइड होते हैं, ताकि लोगों को पता चल सके कि पेज ओरिजिनल है। अगर आप भी पर्सनल या फिर बिजनेस के लिए फेसबुक पेज बनाना चाहते हैं, तो जानें क्या है इसका तरीका (facebook page kaise banaye)?

फेसबुक पेज मोबाइल पर कैसे बनाएं

मोबाइल पर फेसबुक पेज (facebook page) क्रिएट करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले फेसबुक ऐप (Facebook app) को डिवाइस पर ओपन करें। अगर डिवाइस में यह ऐप नहीं है, तो इसे गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप-2: फेसबुक ऐप में साइन-इन करने के बाद प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें। इसके बाद मेन्यू ओपन हो जाएगा।
स्टेप-3: इसके बाद आप Pages वाले ऑप्शन पर टैप करें।

Facebook page kaise banaye

स्टेप-4: आपको टॉप लेफ्ट में Create का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।



स्टेप-5:
अब यहां पर पेज का नाम टाइप करें, फिर Next पर क्लिक करें।


स्टेप-6: आपका पेज किस कैटेगरी से संबंधित है, उस कैटेगरी को सर्च करें और सलेक्ट कर लें।
स्टेप-7: अब आप Create पर टैप करें। इसके बाद पेज की सेटिंग्स को पूरा करने के लिए Bio, कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन, लोकशन आदि को दर्ज करें।

स्टेप-8: आप चाहें, तो फेसबुक पेज को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। यहां प्रोफाइल पिक्चर, कवर फोटो लगा सकते हैं।
स्टेप-9: पेज क्रिएट होने के बाद लोगों को अपने पेज पर इनवाइट करने के लिए Invite friends वाले ऑप्शन पर टैप करें। साथ ही, अगर आप फेसबुक पेज के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो फिर प्रोफाइन पेज नोटिफिकेशन को टर्न ऑन करने के बाद Done पर टैप करें। इस तरह आप मोबाइल पर अपना फेसबुक पेज तैयार कर सकते हैं।

Facebook page कंप्यूटर पर कैसे बनाएं

कंप्यूटर पर फेसबुक पेज बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: अपने कंप्यूटर/लैपटॉप पर https://www.facebook.com को ओपन करें। इसके बाद आपको यहां पर लॉगइन करना होगा।
स्टेप-2: आपको लेफ्ट साइड मेन्यू में नीचे की तरफ Pages का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।

Facebook page kaise banaye
स्टेप-3: यहां पर आपको Create new Page का विकल्प मिलेगा, क्लिक करें।

Facebook page kaise banaye

स्टेप-4:
अब आपको यहां पर पेज का नाम और Category सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-5: फिर Create Page पर क्लिक करें।
स्टेप-6: यदि पेज को कस्टमाइज करना चाहते हैं, तो फिर Bio, प्रोफाइल पिक्चर, कवर फोटो, कॉन्टैक्ट डिटेल आदि जोड़ सकते हैं।
Facebook page kaise banaye

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या फेसबुक बिजनेस पेज फ्री है?

हां, फेसबुक बिजनेस पेज क्रिएट करना पूरी तरह से फ्री है। हालांकि यदि आप पेज को प्रमोट करने के लिए एड कैंपेन चुनते हैं, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।

क्या फेसबुक बिजनेस पेज को पर्सनल अकाउंट से लिंक करना जरूरी है?

फेसबुक बिजनेस क्रिएट कनरे या फिर मैनेज करने के लिए आपके पास एक पर्सनल फेसबुक अकाउंट होना जरूरी है, लेकिन फेसबुक पेज को पर्सनल अकाउंट से लिंक करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, आप अपने पर्सनल पेज पर जो कुछ भी साझा करते हैं वह आपके बिजनेस पेज के साथ साझा नहीं किया जाता है।

मैं अपने बिजनेस के लिए फेसबुक अकाउंट कैसे बना सकता हूं?

आप वास्तव में अपने बिजनेस के लिए एक फेसबुक खाता नहीं बना सकते। याद रखने का एक अच्छा नियम यह है कि एक फेसबुक अकाउंट या प्रोफाइल एक व्यक्ति के लिए है और बिजनेस पेज एक व्यवसाय के लिए है। यदि आप अपना बिजनेस पेज सेट करने के लिए अपने व्यक्तिगत फेसबुक खाते का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप एक “डमी” खाता बना सकते हैं जिसका उपयोग आप केवल बिजनेस पेज को मैनेज करने के लिए करते हैं।

फेसबुक बिजनेस अकाउंट और फेसबुक पेज के बीच क्या अंतर है?

फेसबुक बिजनेस पेज बनाने के लिए पर्सनल फेसबुक अकाउंट की आवश्यकता होती है। आप फेसबुक बिजनेस अकाउंट भी बना सकते हैं जिसका उपयोग केवल विज्ञापन के लिए किया जाता है। हालांकि प्रोफेशनल अकाउंट पर्सनल पेजों के साथ इंटरैक्ट नहीं कर सकते हैं, जिसका अर्थ यह होगा कि आपके पास अपने ग्राहकों के साथ संवाद करने की सीमित क्षमता होगी।

क्या मेरे फ्रेंड्स मेरा बिजनेस पेज देख सकते हैं?

सभी फेसबुक बिजनेस पेज सार्वजनिक हैं, जिसका अर्थ है कि कोई भी उन्हें देख सकता है।

क्या मैं पर्सनल अकाउंट के बिना फेसबुक बिजनेस पेज बना सकता हूं?

नहीं, आप पर्सनल फेसबुक अकाउंट के बिना फेसबुक बिजनेस पेज नहीं बना सकते। साइन-इन करने और बिजनेस पेज तक पहुंच पाने के लिए आपके पर्सनल अकाउंट की आवश्यकता होती है, लेकिन दोनों अलग-अलग हैं और एक पर आपके द्वारा पोस्ट की गई जानकारी दूसरे के साथ साझा नहीं की जाती है।

The post Facebook page कैसे बनाएं, जानें ये सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-page-kaise-banaye/feed/ 0
Facebook से पैसे कैसे कमाएं (2025), जानें 5 आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-se-paise-kaise-kamaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-se-paise-kaise-kamaye/#respond Tue, 02 Jan 2024 08:04:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126486 यदि आप फेसबुक (Facebook) का उपयोग करते हैं और कंटेंट क्रिएटर्स हैं, तो यह आपके लिए कमाई का एक जरिया भी बन सकता है। वैसे, आज फेसबुक केवल सोशल मेल-जोल के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि यह एक लाभदायक ऑनलाइन टूल भी है, जिसका फ्री में उपयोग किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म […]

The post Facebook से पैसे कैसे कमाएं (2025), जानें 5 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप फेसबुक (Facebook) का उपयोग करते हैं और कंटेंट क्रिएटर्स हैं, तो यह आपके लिए कमाई का एक जरिया भी बन सकता है। वैसे, आज फेसबुक केवल सोशल मेल-जोल के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि यह एक लाभदायक ऑनलाइन टूल भी है, जिसका फ्री में उपयोग किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर कमाई के लिए Monetization की सुविधा भी मौजूद है यानी आप क्वालिटी कंटेंट क्रिएट कर हर महीने अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको आगे बताते हैं आप भी फेसबुक से कैसे पैसे कमा सकते हैं (facebook se paise kaise kamaaye):

फेसबुक पर कमाई के लिए जरूरी पात्रता?

फेसबुक पर कमाई करने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को निम्न मानदंडों का पालन करना होगा:

  • फेसबुक की पार्टनर मोनेटाइजेशन पॉलिसी का पालन करना।
  • फेसबुक की कम्युनिटी स्टैंडर्ड का अनुपालन करना।
  • इसकी सेवा की शर्तों का पालन करना।
  • कंटेंट फेसबुक की मोनेटाइजेशन पॉलिसी के अनुरूप हों।
  • मोनेटाइजेशन मेथड के आधार पर फॉलोअर्स और व्यूज की संख्या, साथ ही बिजनेस अकाउंट।

फेसबुक पर 10,000 views के लिए कितना पैसा मिलता है?

फेसबुक प्रत्येक 10,000 व्यूज के लिए अलग-अलग भुगतान करता है। यह आमतौर पर कंटेंट, लोकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट के आधार पर होता है। realsocialz.com के मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी के लिए औसत भुगतान कुछ इस तरह हैः

कैटेगरी पेमेंट प्रति 10,000 व्यूज
डीआईवाई ऐंड क्राफ्ट  $200 – $800
फैशन ऐंड ब्यूटी  $150 – $600
फूड ऐंड ड्रिंक  $100 – $500
फिटनेस ऐंड हेल्थ  $75 – $400
ट्रैवल ऐंड एडवेंचर  $50 – $300

लाइफस्टाइल और एंटरनेटनेंट कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स भी फेसबुक पर पैसा कमा सकते हैं। हालांकि कमाई को बढ़ाने के लिए हाई क्वालिटी वाला कंटेंट भी होना जरूरी है।

फेसबुक पेज से पैसे कैसे कमाएं

जिन लोगों को वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग आदि चीजों की अच्छी समझ है, वे कंटेंट-आधारित फेसबुक पेज शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आप फेसबुक पेज बनाकर भी कमाई कर सकते हैं। कंटेंट अच्छी होगी, तो फिर भरोसेमंद दर्शक वर्ग भी मिलेंगे, जिससे आप प्लेटफॉर्म पर और बाहर भी अलग-अलग तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। आप चाहें, तो पेज या ग्रुप के माध्यम से प्रोडक्ट और सेवाओं को बेच सकते हैं या फिर अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक लाने के लिए भी इसकी मदद ले सकते हैं, जो लंबी अवधि में रेवेन्यू जेनरेट कर सकता है। फेसबुक पेज या ग्रुप बनाना पूरी तरह से मुफ्त है। फेसबुक पेज बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप-1: फेसबुक पर लॉगइन करें।
स्टेप-2: बायीं ओर ‘पेज’ पर क्लिक करें।

facebook page

स्टेप-3:
फिर Create new Page वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: आपको पेज का नाम और कैटेगरी सलेक्ट करना होगा।
facebook page.
स्टेप-5: Create Page पर क्लिक करें।
स्टेप-6: अब आपको पेज का बायो, प्रोफाइल पिक्चर, कवर फोटो आदि जोड़ना होगा।
स्टेप-7: Done पर क्लिक करें। इस तरह फेसबुक पर पेज तैयार कर सकते हैं।

फेसबुक पर वीडियो कंटेंट से पैसे कैसे कमाएं  

अगर आप फेसबुक पर वीडियो कंटेंट को अपलोड करना पसंद करते हैं, तो फिर इससे कमाई भी कर सकते हैं। क्रिएटर्स अपने फेसबुक वीडियो पर इन-स्ट्रीम ऐड (in-stream ads) करके भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। ये छोटे विज्ञापन होते हैं, जो आपके फेसबुक वीडियो को देखे जाने के दौरान चलाए जाते हैं।

फेसबुक इन-स्ट्रीम विज्ञापन 4 तरह के होते हैंः

प्री-रोल विज्ञापन: फेसबुक विज्ञापन जो आपका वीडियो शुरू होने से पहले चलते हैं।
मिड-रोल विज्ञापन: फेसबुक विज्ञापन जो आपके वीडियो के दौरान चलते हैं।
इमेज विज्ञापन: स्टैटिक फेसबुक विज्ञापन जो आपके वीडियो के नीचे दिखाई देते हैं।
पोस्ट-रोल विज्ञापन: फेसबुक विज्ञापन जो आपके वीडियो समाप्त होने के बाद दिखाई देते हैं।

फेसबुक इन-स्ट्रीम ऐड के लिए निम्न योग्यता होनी जरूरी हैः

  • 10,000 पेज फॉलोअर्स।
  • ऐसे वीडियो जो कम से कम एक मिनट लंबे हों।
  • पिछले 60 दिनों में कम से कम 600000 मिनट का व्यू-टाइम।
  • कम से कम 5 सक्रिय वीडियो।

फेसबुक वीडियो मोनेटाइजेशन रेट (Facebook video monetization rate) विज्ञापनदाता द्वारा ली जाने वाली लागत प्रति हजार (CPM) इंप्रेशन पर भी निर्भर करती है। आपकी आय इस बात पर निर्भर करती है कि आपको कितने व्यूज मिल रहे हैं और वीडियो को कहां स्ट्रीम किया जा रहा है।

Facebook पर in-stream ads को कैसे इनेबल करें

फेसबुक ऑटोमैटिक रूप से आपके वीडियो में विज्ञापन लगा सकता है। यदि आप अपना कुछ समय बचाना चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प है। Facebook पर in-stream ads को इनेबल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

facebook In-Stream Ads

स्टेप-1: इसके लिए आपको क्रिएटर स्टूडियो के ‘होम’ टैब से ‘वीडियो’ को चुनना होगा।
स्टेप-2: फिर अपना नया वीडियो अपलोड करें।
स्टेप-3: इसके बाद In-Stream Ads को चुनें।
स्टेप-4: वीडियो में खुद ad breaks लगाने के विकल्प हैं। शुरू करने के लिए बस क्रिएटर स्टूडियो के इन-स्ट्रीम ऐड सेक्शन में Choose Placements बॉक्स को चेक करें।

फेसबुक मार्केटप्लेस से पैसे कैसे कमाएं

फेसबुक मार्केटप्लेस पैसे कमाने का सबसे आसान और तेज तरीका है। सबसे अच्छी बात यह है कि विक्रेता के रूप में आपको किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं होती है।

यहां पर जिस प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं उसे लिस्टेड करने के लिए आपको बस फेसबुक मार्केटप्लेस पर जाना है और Create New Listing विकल्प पर टैप करना है। उसके बाद आपको केवल उस प्रोडक्ट की इमेज, डिटेल और कीमत की जानकारी दर्ज करनी होगी।

आपको बता दें कि फेसबुक मार्केटप्लेस निःशुल्क सुविधा है। आप अपने खुद के सोशल नेटवर्क के माध्यम से हजारों लोगों तक पहुंच सकते हैं, जबकि फेसबुक फ्रेंड्स को दूसरों को सूचित करने की सुविधा भी मिलती है कि आप क्या बेच रहे हैं।

फेसबुक पर Influencer बनकर पैसे कैसे कमाएं

फेसबुक से कमाई करने के लिए इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग (Influencer marketing) भी एक अच्छा तरीका है। चूंकि इन्फ्लुएंसर (Influencer) के पास फॉलोअर्स की संख्या अधिक होती है, इसलिए उनके माध्यम से कंपनियां अपने प्रोडक्ट का प्रचार करती हैं।

आप भी इन्फ्लुएंसर बन कर कमाई कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको फॉलोअर्स की संख्या बढ़ानी होगी। आमतौर पर इन्फ्लुएंसर ब्रांड के साझेदारी कर कमाई करते हैं, इसके लिए वे ब्रांड मैसेज और प्रोडक्ट को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रचार करते हैं।

फेसबुक पर Affiliate मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाएं

Affiliate मार्केटिंग भी फेसबुक पर पैसे कमाने का एक तरीका है। इसके माध्यम से किसी व्यक्ति को ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर बिक्री के लिए कमीशन प्राप्त होता है। चूंकि फेसबुक पर यूजर्स की बहुत बड़ी संख्या है, इसलिए Affiliate marketing के लिए बेहतरीन जगह है। लोग फेसबुक पेज बना सकते हैं और व्यूअर को अपनी प्रोफाइल की ओर आकर्षित करने के लिए नियमित कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं। एक बार जब आपके पास फॉलोअर्स की अच्छी संख्या हो जाए, तो आप ऑनलाइन डील, डिस्काउंट, वाउचर और बहुत कुछ का प्रचार करना शुरू कर सकते हैं।

Facebook पर कंटेंट को Monetize कैसे  करें

यदि आप कंटेंट क्रिएटर्स हैं, तो यहां हमने कुछ तरीकों का जिक्र किया है, जिनसे फेसबुक पर कमाई कर सकते हैंः

ब्रांडों के साथ साझेदारी करें 

यदि आप फेसबुक पर ब्रांडों के साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो फिर कमाई बढ़ सकती है। इसके लिए आपको पहले उनसे जुड़ना होगा। हालांकि ब्रांड को आकर्षित करने के लिए जरूरी है कि आपके पास पर्याप्त संख्या में फॉलोअर्स हों। कुछ ब्रांड आपको रेफरल के आधार पर भुगतान करेंगे, जबकि अन्य इस आधार पर भुगतान करेंगे कि आप कितने लोगों को उनके ब्रांड से प्रोडक्ट खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं।

ब्रांड कोलेबोरेशन प्रोग्राम ज्वाइन करें

यदि आप फेसबुक के ऑफिशियल ब्रांड कोलेबोरेशन प्रोग्राम को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो फिर आपको अपने फेसबुक पेज पर कम से कम 1,000 फॉलोअर्स होने चाहिए। इसके अलावा, आपको अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करना होगा, जैसे कि पिछले दो महीनों में 15,000 पोस्ट इंगेजमेंट या 180,000 मिनट व्यूज टाइम होना जरूरी है।

इन-स्ट्रीम विज्ञापन

ये वे विज्ञापन हैं, जो या तो तब सामने आते हैं जब आप फेसबुक पर लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहे होते हैं या जब कोई व्यूअर ऑन-डिमांड वीडियो देखता है। फेसबुक पर इस तरह से भुगतान प्राप्त करने के लिए आपको पिछले 60 दिनों में लगभग 600000 मिनट व्यूज टाइम चाहिए होगा।

फैन सब्सक्रिप्शन

फेसबुक के पास invite-only program है जो आपको खास कंटेंट, रियायती सेल और लाइव वीडियो जैसी चीजों के माध्यम से पैसा कमाने की सुविधा देता है। आपको इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करना होगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

फेसबुक पर पैसे कब मिलते हैं?

फेसबुक क्रिएटर्स को महीने में एक बार 21 तारीख के आसपास भुगतान करता है। हालांकि लोकेशन यानी कंट्री के आधार पर तारीख भिन्न भी हो सकती है। भुगतान के पात्र होने के लिए क्रिएटर्स को न्यूनतम आय सीमा पूरी करनी होती है।

फेसबुक पर भुगतान पाने के लिए कितने व्यूज की आवश्यकता होती है?

इन-स्ट्रीम विज्ञापनों के लिए भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, तो फिर आपको पिछले 60 दिनों में 600000 मिनट के व्यूज टाइम की आवश्यकता होगी।

फेसबुक पर भुगतान पाने के लिए कितने फॉलोअर्स की जरूरत होती है?

फेसबुक कोलेबोरेशन प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कम से कम 1,000 फॉलोअर्स की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा, पिछले दो महीनों में 15,000 पोस्ट इंगेजमेंट या 180,000 व्यूज मिनट भी शामिल हैं।

फेसबुक 1,000 व्यूज के लिए कितना भुगतान करता है?

यदि आप फेसबुक पर मोनेजाइजेशन की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो आप प्रत्येक 1,000 व्यू पर $10 (करीब 833 रुपये) तक कमाने की उम्मीद कर सकते हैं।

क्या फेसबुक रील्स के लिए भुगतान करता है?

हां, फेसबुक पर रील्स के जरिए भी आप कमाई कर सकते हैं। फेसबुक उन योग्य क्रिएटर्स को भुगतान करता है, जो 30-दिन की अवधि में अपनी रील्स के लिए 1000 व्यू प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

क्या फेसबुक फॉलोअर्स के लिए भुगतान करता है?

नहीं, फेसबुक फॉलोअर्स के लिए भुगतान नहीं करता है, लेकिन हां, अच्छी संख्या में फॉलोअर्स होने से फेसबुक पर पैसा बनाया जा सकता है।

फेसबुक पर एवरेज एड सीपीसी (Cost-Per-Click) क्या है?

फेसबुक पर औसत Cost-Per-Click(सीपीसी) $0.80 से $0.94 के बीच होती है। यह आंकड़ा विज्ञापन कंटेंट और टार्गेट ऑडियंस जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर बदल सकता है।

The post Facebook से पैसे कैसे कमाएं (2025), जानें 5 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-se-paise-kaise-kamaye/feed/ 0
Facebook account delete/deactivate कैसे करें, हमेशा के लिए https://www.91mobiles.com/hindi/fb-account-kaise-delete-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/fb-account-kaise-delete-kare/#respond Tue, 12 Dec 2023 11:46:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97912 FB Account Kaise Delete Kare : फेसबुक पर अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं और अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो यहां हम आपको स्टेप बाई स्टेप गाइड कर रहे हैं।

The post Facebook account delete/deactivate कैसे करें, हमेशा के लिए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पॉपुलर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर यूजर्स को अकाउंट डिलीट करने और डीएक्टिवेट करने का ऑप्शन मिलता है। फेसबुक अकाउंट को डिलीट और डीएक्टिवेट करने में अंतर यह है कि अगर आप अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करते हैं, तो दोबारा अपने अकाउंट को रिएक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं अगर अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर देते हैं, तो अकाउंट के साथ फेसबुक पोस्ट, फोटो, वीडियो और कमेंट्स हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे। अगर फेसबुक (facebook) पर अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं या फिर सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहते हैं, तो आप फेसबुक पर अपना अकाउंट डीएक्टिवेट या फिर डिलीट कर सकते हैं। यहां हम आपको फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट और डिलीट करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Facebook account का क्या करें Deactivate या Delete?

फेसबुक अकाउंट को आप डीएक्टिवेट या फिर डिलीट भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं डीएक्टिवेट और डिलीट के बीच क्या फर्क हैः

यदि फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट करते हैं

  • अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट करते हैं, तो फिर जब आप दोबारा इसे रिएक्टिवेट करना चाहें, तो कर सकते हैं।
  • अकाउंट डीएक्टिवेट होने की स्थिति में लोग आपके टाइमलाइन या फिर आपको सर्च नहीं कर पाएंगे।
  • फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट होने पर भी आपकी कुछ जानकारी लोगों को दिखाई देगी, जैसे कि आपको किसी को मैसेज भेजा होगा आदि।
  • आप मेटा क्वेस्ट प्रोडक्ट्स या फिर अपने मेटा क्वेस्ट इंफॉर्मेशन को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

यदि फेसबुक अकाउंट को डिलीट करते हैं

  • यदि आप अपने फेसबुक अकाउंट को डिलीट कर देते हैं, तो फिर डिलीट करने के बाद अकाउंट को फिर से एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
  • डिलीट रिक्वेस्ट के बाद भी फेसबुक डिलीट की प्रक्रिया में कुछ वक्त लगाता है। यदि आप दौरान आप अपने फेसबुक अकाउंट में फिर से लॉगइन करते हैं, तो डिलीट का रिक्वेस्ट कैंसिल हो जाएगा।
  • कुछ जानकारी जैसे कि मैसेजिंग हिस्ट्री आपके अकाउंट पर स्टोर नहीं होता है। इसका मतलब है कि आपका अकाउंट डिलीट होने के बाद भी आपके द्वारा भेजा गया मैसेज दोस्त एक्सेस कर सकते हैं।
  • फेसबुक अकाउंट डिलीट होने के बाद भी कुछ मैटीरियल जैसे कि लॉग रिकॉर्ड फेसबुक डाटाबेस पर सेव रहता है, लेकिन इसे पर्सनल आईडेंटिफायर्स से अलग कर दिया जाता है।

Facebook account को Deactivate/Delete करने का तरीका

अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट या फिर डिलीट करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने फेसबुक अकाउंट को लॉगइन करना है।

स्टेप 2 : अब आपको सेटिंग और प्राइवेसी पर जाना है। यहां आपको सेटिंग और सिक्योरिटी पर क्लिक करना है।

screenshot-2023-02-14-at-6-27-30-pm

स्टेप 3 : अब आपको प्राइवेसी पर क्लिक करना है और यहां आपको योर फेसबुक इंफॉर्मेशन ( Your Facebook Information) ऑप्शन पर क्लिक करना है।

screenshot-2023-02-14-at-6-25-58-pm

स्टेप 4 : यहां आपको सबसे लास्ट में Deactivation और Deletion अकाउंट का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको यह तय करना है कि आपको अपना फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट करना है या फिर डिलीट। फिर उस ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद कंटीन्यू वाले बटन पर टैप करें। इसके बाद निर्देशों को फॉलो करते हुए कंफर्म पर क्लिक करें।

नोटः डीएक्टिवेट करने पर आप भविष्य में अपना फेसबुक अकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं एक बार फेसबुक अकाउंट डिलीट कर देते हैं, तो भविष्य में दोबारा फिर से फेसबुक अकाउंट एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। आपको नया अकाउंट बनाना पड़ेगा। इसके साथ ही फेसबुक पर मौजूद आपका डाटा जैसे पोस्ट, फोटो और वीडियो भी डिलीट हो जाएंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या फेसबुक अकाउंट को डिलीट करने का बेस्ट तरीका क्या है?

अगर आप फेसबुक अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए कई मेथड मौजूद है। आप मेटा अकाउंट सेंटर की मदद से फेसबुक को डिलीट कर सकते हैं। यदि आप फेसबुक अकाउंट सेंटर को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर Facebook Settings की मदद से भी अकाउंट को डिलीट किया जा सकता है।

फेसबुक पर डिलीट अकाउंट बटन कहां है?

यह इस पर निर्भर करता है कि आप अपने फेसबुक अकाउंट को किसी तरह से डिलीट करना चाहते हैं। यदि अकाउंट सेंटर की मदद से डिलीट करते हैं, तो फिर Delete account button आपको अकाउंट deletion process के दौरान मिलेगा। यहां पर आप Deactivation या deletion option को सलेक्ट कर सकते हैं। यह आपको Account ownership and control के तहत मिलेगा। यदि आप अकाउंट सेंटर को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर Facebook Settings में जाएं। यहां भी आपको Deactivation और deletion के विकल्प को चुनना होगा।

The post Facebook account delete/deactivate कैसे करें, हमेशा के लिए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fb-account-kaise-delete-kare/feed/ 0
Instagram Reels को Facebook पर share कैसे करें? https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-share-instagram-reels-on-facebook/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-share-instagram-reels-on-facebook/#respond Tue, 28 Nov 2023 11:33:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106019 जब आप अपने इंस्टाग्राम रील को फेसबुक पर शेयर करते हैं, तो इसे रील्स सेक्शन में शेयर किया जाएगा। अगर आपके पास पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट है, तो 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले सभी फेसबुक अकाउंट यूजर Instagram Reels को देख सकते हैं।

The post Instagram Reels को Facebook पर share कैसे करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप इंस्टाग्राम पर रील्स (Instagram reelS) बनाते हैं, लेकिन नहीं जानते कि उसे फेसबुक (Facebook) पर कैसे साझा करना है? परेशान मत होइए, तरीका बड़ा सिंपल है। इंस्टाग्राम रील्स को फेसबुक पर शेयर कर न सिर्फ आप बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सकते हैं, बल्कि यह फॉलोअर्स बढ़ाने का भी एक तरीका हो सकता है। जानें Instagram Reels को Facebook पर शेयर कैसे करें?

ऐसे करें Instagram Reels को Facebook पर शेयर

फेसबुक पर इंस्टाग्राम रील्स साझा करने से पहले यह जरूरी है कि आपका Instagram और Facebook अकाउंट एक-दूसरे से जुड़ा हो। Instagram और Facebook अकाउंट को लिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: इंस्टाग्राम अकाउंट से फेसबुक को जोड़ने के लिए आपको अकाउंट सेंटर (Accounts Centre) में जाना होगा
स्टेप-2: इसके लिए आपको पहले अपनी प्रोफाइल में जाने के लिए नीचे दायीं ओर प्रोफाइल या अपना प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद टॉप राइट में तीन लाइन वाले hamburger मेन्यू पर टैप करें, फिर ‘सेटिंग ऐंड प्राइवेसी’ में जाएं।
स्टेप-4: यहां ‘अकाउंट सेंटर’ टैप करें।

स्टेप-5: आपको ‘कनेक्टेड एक्सपीरियंस’ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद ऑन स्क्रीन निर्देशों का पालन करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक से जोड़ सकते हैं।


स्टेप-6:  इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक के साथ जोड़ने के बाद रील्स को शेयर करने के लिए सबसे पहले बायीं तरफ ‘क्रिएट’ (+) पर क्लिक कर रील्स रिकॉर्ड करना शुरू करें।
स्टेप-7: अब अपनी रील शेयर करने से पहले ‘शेयर टू फेसबुक’ के आगे टैप करें। यहां इंस्टाग्राम रील्स को फेसबुक पर शेयर करने के लिए अलाउ करना होगा।

स्टेप-8: आप जिस फेसबुक अकाउंट के साथ अपनी रील शेयर करना चाहते हैं, उसके आगे स्विच बटन पर टैप करें।स्टेप-9: अब आप यहां से चुन लें आप भविष्य में बनाने वाले सभी रील को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या फिर केवल करेंट रील को।
स्टेप-10: ऊपर बायीं ओर > पर टैप करें, फिर यहां आपको ‘शेयर’ पर टैप करना होगा।

Instagram Reels को ऑटोमैटिक रूप से फेसबुक पर कैसे शेयर करें 

अगर आप इंस्टाग्राम पर बनाए जाने वाले सभी रील को ऑटोमैटिक रूप से फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप-1: अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दायीं ओर प्रोफाइल या प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
स्टेप-2: सबसे ऊपर दायीं ओर hamburger मेन्यू पर क्लिक करें और ‘सेटिंग ऐंड प्राइवेसी’ वाले सेक्शन में जाएं।
स्टेप-3: यहां पर आपको अकाउंट सेंटर में जाने के बाद Sharing across profiles वाले विकल्प पर टैप करें।

स्टेप-4: अब अपने उस अकाउंट को सलेक्ट करें, जिसके माध्यम से अपनी रील्स को साझा करना चाहते हैं, फिर उस अकाउंट को भी सलेक्ट कर लें, जिस पर रील को शेयर करना चाहते हैं।
स्टेप-5: इसके बाद नीचे ‘ऑटोमैटिकली शेयर’ के आगे स्विच बटन पर टैप करें। इसके बाद इंस्टाग्राम पर जिस रील्स को आप शेयर करेंगे, वह ऑटोमैटिकली फेसबुक पर भी शेयर हो जाएगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

फेसबुक पर इंस्टाग्राम रील्स को कौन देख सकता है?

जब आप अपने इंस्टाग्राम रील को फेसबुक पर शेयर करते हैं, तो इसे रील्स सेक्शन में शेयर किया जाएगा। अगर आपके पास पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट है, तो 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले सभी फेसबुक अकाउंट यूजर Instagram Reels को देख सकते हैं। फेसबुक एल्गोरिथम यह निर्धारित करेगा कि कौन से यूजर आपके इंस्टाग्राम रील्स को देख सकते हैं। वहीं यदि आपके पास प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट है, तो फिर फेसबुक पर रील केवल आपके फ्रेंड्स को ही दिखाई देंगे।

क्या फेसबुक के अलावा, दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर इंस्टाग्राम रील्स को शेयर किया जा सकता है?

इंस्टाग्राम सिर्फ फेसबुक ही नहीं, बल्कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रील्स को साझा करने की अनुमति देता है। यदि आप अपने इंस्टाग्राम रील को अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करना चाहते हैं, तो फिर इंस्टाग्राम सेटिंग को चेंज करना होगा। आपको Sharing to other apps या फिर Set up accounts वाले सेक्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको दूसरे सोशल मीडिया की लिस्ट (ट्विटर,टम्बलर आदि) दिखाई देगी, जिससे आप लिंक कर सकते हैं।

क्या इंस्टाग्राम पर रील को शेयर करने के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर सकता हूं?

हां, आप कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर रील को पहले ओपन करें, फिर स्क्रीन के नीचे स्थित दिए गए ‘शेयर’ बटन पर टैप करें। यहां ‘सेव वीडियो’ करने पर यह आपके फोन के फोटो ऐप में सेव हो जाएगा। इसके बाद रील को फेसबुक पर अपलोड कर सकते हैं।

The post Instagram Reels को Facebook पर share कैसे करें? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-share-instagram-reels-on-facebook/feed/ 0
फेसबुक अकाउंट कैसे बनाएं? यहां जानें दो सबसे आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-create-a-facebook-account-on-desktop/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-create-a-facebook-account-on-desktop/#respond Sun, 29 Oct 2023 05:37:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89148 How to create a Facebook ID : यहां हम आपको कंप्यूटर और मोबाइल से फेसबुक आईडी बनाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

The post फेसबुक अकाउंट कैसे बनाएं? यहां जानें दो सबसे आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Facebook दुनियाभर में इस्तेमाल की जाने वाली पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट है। फेसबुक में अकाउंट बनाना काफी आसान है। अगर आपने अब तक फेसबुक पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप फेसबुक पर अपनी आईडी बना सकते हैं। सोशल मीडिया साइट फेसबुक की मदद से यूजर्स फोटोज पोस्ट, आर्टिकल शेयर और अलग अलग ग्रुप शेयर करने के साथ-साथ दोस्तों के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। फेसबुक पर आईडी कंप्यूटर और मोबाइल ऐप दोनों की मदद से बना सकते हैं। यहां हम आपको कंप्यूटर और मोबाइल से फेसबुक आईडी बनाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

फेसबुक अकाउंट बनाने का तरीका

फेसबुक को कंप्यूटर और मोबाइल फोन से एक्सेस किया जा सकता है। ऐसे में आईडी भी कंप्यूटर या फिर मोबाइल से बना सकते हैं। यहां हम आपको दोनों में फेसबुक आईडी बनाने के बारे में बता रहे हैं।

  • कंप्यूटर पर फेसबुक अकाउंट
  • मोबाइल पर फेसबुक अकाउंट

लैपटॉप पर फेसबुक अकाउंट कैसे बनाएं 

स्टेप 1 : सबसे पहले facebook.com ओपन करें। क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करें।

े
स्टेप 2 : अगले पेज पर नाम, सरनेम या फिर ईमेल आईडी या फोन नंबर टाइप करें।

स्टेप 3 : इसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट के लिए पासवर्ड टाइप करें।

स्टेप 4 : इसके बाद डेट ऑफ बर्थ टाइप करें और जेंडर की जानकारी दें।

fb2
स्टेप 5 : साइन अप पर क्लिक करें और अकाउंट क्रिएट फिनिश करने के बाद से अपना ईमेल एड्रेस और फोन नंबर कंफर्म करें।

मोबाइल से फेसबुक अकाउंट कैसे बनाएं?

स्टेप 1 : सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2 : ऐप ओपन कर साइन-अप पर क्लिक करें।

facebook-1

स्टेप 3 : इसके बाद आपको Get Started पर क्लिक करना है।

facebook-2

स्टेप 4 : ऑन स्क्रीन इंस्ट्रक्शन को पूरा करें और पूछी गई जानकारी जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ और लिंग की जानकारी दें।

facebook-3

स्टेप 5 : अब अगले पेज में आपको अपना फोन नंबर या फिर ईमेल एड्रेस डालें।

facebook-4

स्टेप 6 : अब अपने फेसबुक अकाउंट के लिए पासवर्ड बनाएं।

facebook-5

स्टेप 7 : साइन-अप पर टैप करें।

फेसबुक अकाउंट क्रिएट प्रोसेस को फिनिश करने के लिए आपको ईमेल एड्रेस या फोन नंबर कंफर्म करना होगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या फेसबुक के पास कोई संपर्क नंबर है?

फेसबुक के पास सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कस्टमर सपोर्ट नंबर नहीं है। एरिया कोड 650 वाला एक नंबर जो अक्सर ऑनलाइन सोर्स में फेसबुक से जुड़ा हुआ दिखाई देता है, वास्तव में यह एक स्कैम नंबर है। आपको फेसबुक से उनके ऑनलाइन हेल्प सेंटर के माध्यम से संपर्क करना होगा।

क्या फेसबुक कस्टमर सपोर्ट के लिए लाइव चैट की पेशकश करता है?

सामान्य तौर पर नहीं। हालांकि यदि आप फेसबुक विज्ञापनों का उपयोग करते हैं और आपके पास एक सक्रिय विज्ञापन खाता है, तो आप facebook.com/business/help पर जाकर “Still need help?” लेबल वाले सेक्शन तक स्क्रॉल करके लाइव चैट सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको लाइव चैट करने या समर्थन को ईमेल भेजने के विकल्प दिखाई देंगे।

क्या मुझे अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए सरकारी आईडी की आवश्यकता है या यह एक स्कैम है?

नहीं, वह एक स्कैम है। कोई भी व्यक्तिगत जानकारी तब तक न दें, जब तक उसका अनुरोध करने वाले या क्रेडिट कार्ड, नौकरी, कुछ खातों आदि के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति से आमने-सामने न हों।

किसी ने मेरे नाम का इस्तेमाल कर फेसबुक अकाउंट खोल लिया है। मैं इस फर्जी खाते को कैसे हटाऊं?

उनकी प्रोफाइल पर जाएं और मेनू विकल्पों में “रिपोर्ट” पर क्लिक करें। यदि आपके पास अपना फेसबुक अकाउंट नहीं है, तो इसके बजाय इस फॉर्म (https://www.facebook.com/help/contact/295309487309948) का उपयोग करें।

The post फेसबुक अकाउंट कैसे बनाएं? यहां जानें दो सबसे आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-create-a-facebook-account-on-desktop/feed/ 0
कैसे करें Facebook Profile लॉक, जानें आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-profile-lock-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-profile-lock-kaise-kare/#respond Mon, 21 Aug 2023 11:00:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115324 फेसबुक प्रोफाइल को फोन व लैपटॉप की मदद से लॉक किया जा सकता है।

The post कैसे करें Facebook Profile लॉक, जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फेसबुक आज के सयम में मौजूद दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही काफी पॉप्युलर है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से हम अपने दोस्तों और परिवार वालों से कभी भी और कहीं से भी बात कर सकते हैं। लेकिन, अकसर अंजान लोग भी हमारे सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर हमें स्टॉक करते हैं। अगर आप भी इन्हीं अनजान लोगों से परेशान हैं तो आगे हम आपको फेसबकु प्रोफाइल लॉक करने के बारे में स्टेप-बए-स्टेप पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Android और iOS पर ऐसे लॉक करें अपनी फेसबुक प्रोफाइल

स्टेप 1: सबसे पहले फेसबुक एप्लिकेशन में अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करें।
स्टेप 2: लॉगिन करने बाद आप लेफ्ट हैंड साइड में मौजूद अपने प्रोफाइल पर क्लिक करें।


स्टेप 3: अब एडिट प्रोफाइल के साथ तीन डॉट्स पर क्लिक करें।


स्टेप 4: जैसे ही 3 डॉट्स ऑप्शन पर टैप करेंगे आपके सामने लॉक योर प्रोफाइल दिखाई देगा।
इसके बाद इसे टैप करें।


स्टेप 5: फिर आपको उसे ओके करना होगा और इसके बाद आपकी फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो जाएगी।

नोट: एंडरॉयड और आईओएस डिवाइस में प्रोफाइल करने का तरीका एक जैसा ही है।

वेब ब्राउजर के जरिए डेस्कटॉप और मोबाइल फोन पर फेसबुक प्रोफाइल को कैसे करें लॉक

स्टेप 1:अपने डेस्कटॉप पर कोई भी ब्राउजर खोलें और facebook पर अपनी प्रोफाइल लॉग इन करें।
स्टेप 2:फिर, ‘स्टोरी में जोड़ें’ के पास में तीन-बिंदु मेनू पर टैप करें।
स्टेप 3:‘लॉक प्रोफाइल’ ऑप्शन पर टैप करें।


स्टेप 4:अब, अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करने के लिए ‘लॉक योर प्रोफाइल’ ऑप्शन पर टैप करने से प्रोफाइल लॉक हो जाएगी।

फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने के फायदे

  • एक बार जब आप अपना फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर देते हैं, तो आप अनजान लोगों से सभी महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखते हैं।
  • आपकी प्रोफाइल फोटो या कवर फोटो कोई डाउनलोड नहीं कर सकते। वहीं, कोई अनजान आपकी पोस्ट व स्टोरी नहीं देख पाएगा।
  • इसके अलावा, दूसरों को आपको अपने पोस्ट पर टैग करने के लिए आपकी अनुमति लेनी होगी क्योंकि आपके फेसबुक
  • प्रोफाइल को लॉक करने के बाद प्रोफाइल रिव्यू और टैग रिव्यू भी चालू हो जाती है।
  • इसके अलावा, एक बार जब आप फेसबुक प्रोफाइल लॉक सक्रिय कर लेते हैं, तो आप जनता के साथ पोस्ट लिख या साझा नहीं कर सकते हैं और केवल आपके दोस्तों तक ही सीमित रहते हैं।

फेसबुक प्रोफाइल को कैसे अनलॉक करें

आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल को उतनी ही आसानी से अनलॉक कर सकते हैं जितनी आसानी से आप इसे मोबाइल या डेस्कटॉप पर ऐप या वेब ब्राउजर का उपयोग करके लॉक करते हैं। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले फेसबुक ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
  • प्रोफाइल सेक्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद तीन-बिंदु मेनू (‘कहानी में जोड़ें’ के पास में) पर टैप करें।
  • इसके बाद ‘अनलॉक प्रोफाइल’ ऑप्शन पर टैप करें।
  • पॉप-अप मैसेज पर, अपनी फेसबुक प्रोफाइल को अनलॉक करने के लिए फिर से ‘अनलॉक प्रोफ़ाइल’ पर टैप करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

1. फेसबुक पर मेरा प्रोफाइल किसने चेक किया है कैसे देखें?

सेटिंग खोलने के बाद आपको प्राइवेसी शॉर्टकट पर जाना होगा और उसमें who viewed my profile पर क्लिक करें।

2. क्या मैं अपनी फेसबुक प्रोफ़ाइल को लॉक करने के लिए वीपीएन का उपयोग कर सकता हूं?

हां, आप अपने फेसबुक प्रोफाइल को अनजान यूजर्स से लॉक करने के लिए किसी भी विश्वसनीय और सुरक्षित वीपीएन का उपयोग कर सकते हैं।

3. कैसे चेक करें कि आपकी फेसबुक प्रोफाइल लॉक है या नहीं?

एक बार फेसबुक प्रोफाइल लॉक प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको अपनी प्रोफाइल पर एक लॉक इंडिकेटर दिखाई देगा, जिससे यह पुष्टि होगी कि आपने अपनी फेसबुक प्रोफाइल को सफलतापूर्वक लॉक हो चुकी है।

4. फेसबुक प्रोफाइल डिलीट होने पर क्या होता है?

लोग आपकी Facebook प्रोफाइल नहीं देख पाएंगे, न उस पर जा पाएंगे।

5. फेसबुक का पुराना नाम क्या है?

इसकी शुरुआत 2004 में हार्वर्ड के एक छात्र मार्क Mark Zuckerberg ने की थी। तब इसका नाम द फेसबुक था।

The post कैसे करें Facebook Profile लॉक, जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-profile-lock-kaise-kare/feed/ 0
Instagram और Facebook पर कैसे मिलेगा ब्लू टिक, जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-blue-tick-on-instagram-and-facebook/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-blue-tick-on-instagram-and-facebook/#respond Mon, 12 Jun 2023 03:31:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106737 मेटा वेरिफाइड के लिए यूजर्स को सरकारी आईडी की जरूरत पड़ेगी। इससे वेरिफिकेशन कराने में मदद मिलेगा। मेटा वेरिफाई के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

The post Instagram और Facebook पर कैसे मिलेगा ब्लू टिक, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टाग्राम(Instagram) और फेसबुक (Facebook) अकाउंट के लिए ब्लू टिक (Blue Tick) हासिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अप्लाई करने का तरीका आसान है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह सर्विस अब फ्री नहीं है। इंस्टाग्राम और फेसबुक मेटा वेरिफाइड बैज के लिए एंड्रॉयड और आईओएस यूजर को हर महीने 699 रुपये खर्च करना होगा। आने वाले महीने में कंपनी वेब बेस्ड सब्सक्रिप्शन प्लान भी जारी करेगी, जिसके लिए प्रति माह 599 रुपये का खर्च आएगा। हालांकि कंपनी ब्लू टिक वाले यूजर्स को अतिरिक्त सुविधाएं भी देंगी। आइए जानते हैं कैसे ब्लू टिक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम और फेसबुक मेटा वेरिफाइड का तरीका

मेटा वेरिफाइड के लिए यूजर्स को सरकारी आईडी की जरूरत पड़ेगी। इससे वेरिफिकेशन कराने में मदद मिलेगा। मेटा वेरिफाई के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

चरण-1
सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक को Android या iOS डिवाइस पर ओपन करें।

चरण-2
अब उस प्रोफाइल पर क्लिक करें, जिसे आप सत्यापित करना चाहते हैं।

चरण-3
इसके बाद सेटिंग > अकाउंट सेंटर में जाना होगा।

चरण-4
यहां पर अब आपको मेटा वेरिफाइड का ऑप्शन दिखाई देगा। यदि आपको यह ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है, तो फिर अपने ऐप्स को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के क्रमशः गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से अपडेट कर लें।

चरण-5
अब आपको उस पेमेंट ऑप्शन को चुनना होगा, जिससे भुगतान करना चाहते हैं।

चरण-6
आपको अब खुद को वेरिफाइड करने के लिए गवर्नमेंट आईडी का उपयोग करना होगा। साथ ही, आपको यहां ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करना होगा।

चरण-7
सफलतापूर्वक मेटा वेरिफाइड हो जाने के बाद यूजर के अकाउंट पर ब्लू टिक यानी कि वेरिफाइड बैज दिखाई देने लगेगा।

वेरिफाइड होने के लिए ये है जरूरी

भारत में मेटा वेरिफाइड (Meta Verified) होने के लिए यूजर्स की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। कंपनी यूजर्स के पहले के पोस्ट को भी वेरिफाई करेगी। इसके अलावा, एक आधिकारिक सरकारी आईडी होनी चाहिए, जहां नाम और फोटो इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट से मेल खाते हों। इसके बाद ही आप एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर मेटा वेरिफाइज बैज यानी ब्लू टिक हासिल कर पाएंगे।

 

The post Instagram और Facebook पर कैसे मिलेगा ब्लू टिक, जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-get-blue-tick-on-instagram-and-facebook/feed/ 0
फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स भी अब भारत में खरीद पाएंगे वेरिफाइड ब्लू टिक, यहां जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-and-instagram-users-will-now-be-able-to-buy-verified-blue-ticks-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-and-instagram-users-will-now-be-able-to-buy-verified-blue-ticks-in-india/#respond Fri, 09 Jun 2023 06:34:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106646 Meta ने भारत में अपने पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेड वेरिफाई सर्विस शुरू कर दी है।

The post फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स भी अब भारत में खरीद पाएंगे वेरिफाइड ब्लू टिक, यहां जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर कर पाएंगे अकाउंट वेरिफाई
  • यूजर्स मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले पाएंगे ब्लू वेरिफाई बैज
  • सबसे पहले ट्वीटर ने शुरू की थी पेड वेरिफिकेशन सर्विस

मेटा भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस ला रहा है। अब यूजर्स ‘Meta Verified’ खरीद सकते हैं जो कुछ सुविधाओं के साथ फेसबुक या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक भी देगा। मेटा की यह नई सर्विस उन यूजर्स के लिए भी है जो पहले से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड हैं।

क्या है Meta Verified

Meta Verified (मेटा वेरिफाइड) से यूजर्स ब्लू टिक ले पाएंगे लेकिन इसके लिए उन्हें सरकारी आईडी के जरिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके साथ ही आपको प्रोएक्टिव अकाउंट मॉनीटरिंग भी मिलेगी। इसके साथ ही हेल्प और सपोर्ट के लिए कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

Instagram और Facebook में ब्लू टिक कैसे खरीदें

  • Meta Verified सर्विस iOS और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 699 रुपये प्रतिमाह की कीमत में उपलब्ध है। अगले कुछ महीनों में यूजर्स वेबसाइट से भी इस सर्विस को खरीद पाएंगे। इसकी कीमत 599 रुपये प्रतिमाह होगी।
  • मेटा का यह सब्सक्रिप्शन रोल आउट हो चुका है। यह सर्विस उन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी जो फेसबुक और इंस्टाग्राम वेरिफाई की योग्यता रखते होंगे।
  • योग्यता की बात करें तो यूजर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके साथ वह फेसबुक या इंस्टाग्राम पर एक्टिव होना चाहिए।
  • यूजर्स को अपना सरकारी पहचान पत्र वेरिफिकेशन के लिए देना होगा, जिससे फेसबुक और इस्टाग्राम अकाउंट की फोटो और नाम की पहचान की जा सके।
  • कुछ यूजर्स से वेरिफिकेशन के लिए सेल्फी वीडियो भी मांगा जा सकता है।
  • एक बार वेरिफिकेशन प्रोसेसर पूरा होने पर यूजर के नाम के आगे ब्लू टिक दिखाई देगा।

मेटा वेरिफाई भारत में पहले से उपलब्ध था, लेकिन तब केवल सेलेब्रिटी, आर्टिस्ट, नेता, पत्रकारों और दूसरे विशेष लोगों के अकाउंट वेरिफाई करता था। अब कोई भी यूजर्स मेटा वेरिफाइड खरीदकर अपना अकाउंट वेरिफाई करवा सकता है, जिससे वे सुनिश्चित कर पाएंगे कि उनके अकाउंट ऑथेंटिक हैं। इसकी मदद से फर्जी अकाउंट की पहचान करने में मदद मिलेगी, जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आम बात है।

The post फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स भी अब भारत में खरीद पाएंगे वेरिफाइड ब्लू टिक, यहां जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-and-instagram-users-will-now-be-able-to-buy-verified-blue-ticks-in-india/feed/ 0
बंद फेसबुक कैसे चालू करें? यहां जानें सबसे आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/band-facebook-account-kaise-kholen/ https://www.91mobiles.com/hindi/band-facebook-account-kaise-kholen/#respond Fri, 31 Mar 2023 10:52:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102147 फेसबुक पर बंद अकाउंट को आसानी से फिर से खोला जा सकता है। यहां जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

The post बंद फेसबुक कैसे चालू करें? यहां जानें सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फेसबुक पॉपुलर सोशल मीडिया साइट है।
  • ब्लॉक फेसबुक अकाउंट को शुरू करने के लिए अपील करनी होती है।
  • अकाउंट परमानेंट ब्लॉक है तो 30 दिन के अंदर ही रिकवर हो सकता है।

आज हम आपको बंद फेसबुक अकाउंट रिकवर करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। फेसबुक पर अकाउंट दो तरह से डिसेबल होता है। या तो यूजर्स खुद अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट करें या फिर फेसबुक ने कॉम्यूनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन के चलते आपका अकाउंट डिसेबल कर दिया हो। ऐसे में आपको अकाउंट वापस ओपन करने के लिए एक अपील करनी पड़ेगी। यहां हम आपको बंद फेसबुक अकाउंट को वापस ओपन करने के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

अगर आपने खुद अकाउंट डिएक्टिवेट किया है तो ऐसे होगा वापस शुरु

अगर आपने फेसबुक अकाउंट खुद ही डिसेबल किया है तो इसे वापस शुरु करना बहुत आसान है। लेकिन यह तभी संभव है जब आपने अपना अकाउंट टेम्पररी डिएक्टिवेट किया होगा। तो आप जब चाहे लॉगइन करके अकाउंट वापस से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपने फेसबुक अकाउंट परमानेंट डिलीट किया है तो आपके पास अकाउंट रिकवर करने के लिए 30 दिन का टाइम होता है। इस अवधि में आप अकाउंट फिर से एक्टिवेट कर सकते हैं। अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस फॉलो करें।

स्टेप 1 : सबसे पहले आपको फेसबुक https://www.facebook.com ओपन करना है।

fb-login

स्टेप 2 : लॉगइन पेज में आपको रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर डाल कर लॉगइन करना है। लॉगइन के साथ आपका डिएक्टिवेट अकाउंट वापस शुरू हो जाएंगा। वहीं अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो आपको फॉरगेट पासवर्ड में क्लिक करना है। नया पासवर्ड बनाना है।

ऐसे यूजर्स जिन्होंने अपना अकाउंट परमानेंट डिएक्टिवेट किया हुआ था। उन्हें अकाउंट फिर से ओपन करने के लिए कंफर्मेशन मैसेज में ‘कैंसल डिएक्टिवेशन’ बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह खुद से डिएक्टिवेट या डिसेबल अकाउंट वापस शुरू किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : फेसबुक अकाउंट करना है डिलीट, यहां जानें सबसे आसान तरीका

फेसबुक ने अकाउंट ब्लॉक किया तो इस तरह करें अपील

अगर आपका अकाउंट फेसबुक ने ब्लॉक किया है तो जैसे ही आप फेसबुक में लॉगइन करते हैं तो ‘Account disabled’ का मैसेज दिखाई देता है। आपको अकाउंट फिर से शुरू करने के लिए आपको एक अपील करनी पड़ेगी। फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर किसी अकाउंट तब डिसेबल करता है जब कोई उसके प्लेटफॉर्म के नियम और शर्तों का उल्लंघन करता है। इसमें गलत नाम से फेक अकाउंट बनाना, स्पैम मैसेज या दूसरे यूजर्स के साथ गलत व्यवहार शामिल है। फेसबुक की टर्म और कंडीशन https://www.facebook.com/terms पर जाकर पढ़ सकते हैं।

फेसबुक के द्वारा डिसेबल अकाउंट को फिर से शुरू करना थोड़ा मुश्किल है। फेसबुक द्वारा अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर आपको इसकी सूचना रजिस्टर्ड ईमेल पर जरूर मिलती है। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि अकाउंट किस वजह से डिलीट किया गया है। इसके लिए आपको फेसबुक को अपील करनी पड़ेगी। यहां हम आपको उसका तरीका बता रहे हैं।

स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने ब्राउजर में फेसबुक हेल्प सेंटर ओपन करना होगा।

फेसबुक हेल्फ सेंटर का लिंक – https://www.facebook.com/help/contact/logout?id=260749603972907

fb-2

स्टेप 2 : अब आपको यहां अपने अकाउंट में रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर एंटर करना है। इसके बाद फेसबुक पर यूजर नेम और अपना आईडी प्रूफ अटैच करना है। इसके बाद आपको एडिशनल इनफो बॉक्स में अपील मैसेज करना है।

अगर आपका फेसबुक प्रोफाइल नाम कुछ अलग है और आपके ऑफिशियल नाम कुछ अलग है तो आप फेसबुक को इसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपका अकाउंट फेसबुक गाइडलाइन्स के उल्लघंट के चलते हुआ है तो भी आप उन्हें कारण बता सकते हैं। अपना मैसेज लिखने के बाद आपको नीचे दिख रहा सेंड बटन पर क्लिक कर रिक्वेट भेज देनी है। यह भी पढ़ें : फेसबुक अकाउंट कैसे बनाएं?

आपके रिक्वेस्ट पर फेसबुक कुछ दिनों बाद रिप्लाई कर बता देगा कि आपका अकाउंट एक्टिवेट होगा या नहीं। अगर आपका पुराना अकाउंट एक्टिवेट नहीं होता है तो आप नया अकाउंट बना सकते हैं।

The post बंद फेसबुक कैसे चालू करें? यहां जानें सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/band-facebook-account-kaise-kholen/feed/ 0