FASTag | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 15 Jul 2023 05:54:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फास्टैग बैलेंस चेक करें और रिचार्ज करने का सबसे आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-fastag-balance-and-recharge/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-fastag-balance-and-recharge/#respond Sat, 15 Jul 2023 09:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101514 भारत सरकार ने टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए डिजिटल टोल कलेक्टिंग सिस्टम FASTag को देशभर में लागू कर दिया है। इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ऑपरेट करती है। यह इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स के लिंक अकाउंट से सीधे टोल वसूल लेता है। इससे टोल […]

The post फास्टैग बैलेंस चेक करें और रिचार्ज करने का सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत सरकार ने टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए डिजिटल टोल कलेक्टिंग सिस्टम FASTag को देशभर में लागू कर दिया है। इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ऑपरेट करती है। यह इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स के लिंक अकाउंट से सीधे टोल वसूल लेता है। इससे टोल प्लाजा पर वेटिंग पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है।

केंद्र सरकार ने फास्टटैग को सभी प्राइवेट और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए जरूरी कर दिया है। हालांकि, टोल प्लाजा के इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC)-इनेबल लेन से गुजरने पर आपके फास्टैग अकाउंट में पर्याप्त राशि होनी जरूरी है। ऐसे में अगर कभी आप नेशनल हाईवे से निकलते हैं तो फास्टैग अकाउंट को रिचार्ज कर लें। यहां हम आपको FASTag अकाउंट को ऑनलाइन रिचार्ज करने और बैलेंस पता करने के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

फास्टैग कैसे रिचार्ज करें?

फास्टैग अकाउंट को अलग अलग तरीके से रिचार्ज कर सकते हैं। फास्टैग अकाउंट को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ डिजिटल पेमेंट ऐप्स जैसे Gpay, PhonePe या Paytm के जरिए भी फास्टैग रिचार्ज कर सकते हैं। यहां हम आपको पेटीएम से फास्टैग को रिचार्ज करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

स्टेप 1 : सबसे पहले Paytm ऐप ओपन करें।

स्टेप 2 : यहां आपको फास्टैग रिचार्ज का ऑप्शन मिलेगा।

fastag-2
स्टेप 3 : अब आपको फास्टैग इश्यू करने वाला बैंक सलेक्ट करना है।

स्टेप 4 : अब आपको अपना व्हीकल नंबर/ व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करना है।

fastag-3

स्टेप 5 : अब आपको ‘Proceed’ पर क्लिक कर रिजार्ज प्रक्रिया को पूरा करना है।

फास्टैग अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें?

फास्टैग अकाउंट हमेशा आपको ऑफिशियल बैंक आईडी से क्रिएट होता है। फास्टैग बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक की वेबसाइट ओपन करनी होगी, जहां से आपने FASTag ID क्रिएट की है। सबसे पहले बैंक की वेबसाइट खोलें और फास्टैग कैटगरी सर्च करें और अपनी आईडी के साथ लॉगइन करें। अब आपको फास्टैग बैलेंस ऑप्शन पर क्लिक कर अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।

NHAI वॉलेट फास्टैग बैलेंस कैसे चेक करें

fastag-4

स्टेप 1 : सबसे पहले फोन में My FASTag App ओपन करें।

स्टेप 2 : अब आपको ऐप में लॉगइन करना है।

स्टेप 3 : यहां से आप फास्टैग अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

एसएमएस से फास्टैग बैलेंस कैसे चेक करें?

अगर आप फास्टैग पर एसएमएस सर्विस रजिस्टर हैं तो हर बार फास्टटैग से पेमेंट पर आपको ट्रांसजैक्शन डिटेल मिलेगी। इस एसएमएस पर आपको लास्ट फास्टैग ट्रांसजेक्शन की डिटेल मिलेगी।

मिस्डकॉल से फास्टैग बैलेंस चेक करें?

NHAI मिस कॉल फैसिलिटी भी ऑफर करती है। एनएसएआई के ऑफिशियल नंबर +91-8884333331 पर रजिस्टर मोबाइल नंबर से कॉल कर सकते हैं। मिस कॉल के बाद आपके नंबर पर एक नोटिफिकेशन्स आएगा, जिसमें आपको बैलेंस चेक कर पाएंगे।

The post फास्टैग बैलेंस चेक करें और रिचार्ज करने का सबसे आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-check-fastag-balance-and-recharge/feed/ 0
FASTag Scam : गाड़ी साफ करने वाले बच्चे चुरा रहे हैं आपका पैसा? अभी जानें वायरल वीडियो का सच, पूरी डिटेल में https://www.91mobiles.com/hindi/fastag-scam-viral-video-truth-how-it-work/ https://www.91mobiles.com/hindi/fastag-scam-viral-video-truth-how-it-work/#respond Tue, 28 Jun 2022 05:27:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83152 FASTag Video की सच्चाई और जानें गाड़ी पर लगा फास्टैग कैसे काम करता है।

The post FASTag Scam : गाड़ी साफ करने वाले बच्चे चुरा रहे हैं आपका पैसा? अभी जानें वायरल वीडियो का सच, पूरी डिटेल में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

FASTag का एक नया स्कैम सामने आया है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि, एक भीख मांगने वाला बच्चा कार पर लगे फास्टैग स्टीकर को अपने हाथ में पहनी Smart Watch से टच करके सारा FASTag balance चुरा लेता है। इस वीडियो को लोग WhatsApp, Facebook और Twitter पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। अगर आपने भी इस वीडियो को देखा है तो आज हम आपको बताने वाले हैं इस हैरान कर देने वाली वीडियो में कितना कुछ सही है और कितना कुछ गलत है। साथ ही आप समझ पाएंगे कि आखिर यह नया FASTag Scam क्या है?

FASTag Video में क्या है?

फास्टैग की यह वायरल वीडियो वैसे तो हर दूसरे-तीसरे व्यक्ति के फोन में पहुंच चुकी है लेकिन फिर भी जिन्होंने अभी तक नहीं देखी है उन्हें बता देते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखाया गया है। ट्रैफिक सिग्नल पर एक गाड़ी खड़ी होती है तभी एक भीख मांगने वाला बच्चा उसे साफ करने आ जाता है। चंद पैसों के लिए मेहनत कर रहा यह छोटा बच्चा कार पर कपड़ा मारने लग जाता है। लेकिन इसी बीच सफाई करते-करते वह अपने हाथ में पहनी Smart Watch को कार पर लगे FASTag स्टीकर पर टच कर देता है।

FASTag Scam viral video truth how it work

FASTag पर अपनी स्मार्टवॉच टच करने के तुरंत बाद ही वह बच्चा बिना पैसे लिए जाने लगता है। लेकिन उसे बोला जाता है कि पैसे नहीं लेने क्या? तो वह रूक जाता है। पैसे देने के दौरान जब कार ड्राइवर उस लड़के से स्मार्टवॉच के बारे में पूछता है, तभी वह बच्चा भाग निकलता है। कार में बैठा दूसरा शख्स उसके पीछे भागता है लेकिन वह पकड़ में नहीं आता। वीडियो में दावा किया गया है कि उस बच्चे ने SmartWatch के जरिये FASTag Scan कर लिया और उसमें से सारे पैसे उड़ा लिए! यह भी पढ़ें : ये 10 सरकारी फोन नंबर आपके मोबाइल में जरूर होने चाहिए, कभी भी आ सकते हैं काम!

वायरल वीडियो की सच्चाई

इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से कार चालक टेंशन में हैं। लेकिन सच्चाई इसके पूरी तरह उलट है। यह वीडियो पूरी तरह से नकली है, फर्जी है। यह पूरी तरह से Fake Video है और इस तरह से कोई भी आपकी कार पर लगे FASTag से पैसे नहीं चुरा सकता है। NPCI यानी National Payments Corporation of India ने आधिकारिक अनाउंसमेंट करते हुए इस वीडियो को पूरी तरह से गलत बताया है। एनपीसीआई ने कहा है कि NETC FASTag ट्रांजेक्शन P2M यानी पर्सन-टू-मर्चेंट होती है और ऐसे में कोई भी बाहरी व्यक्ति इसे स्कैन ही नहीं कर सकता है।

FASTag Scam viral video truth how it work

इसी तरह FASTag ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये इस वायरल वीडियो को झूठा करार दिया है। वहीं दूसरी ओर paytm ने भी फेक वीडियो पर ट्वीट किया करते हुआ बताया है कि NETC अर्थात् नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन गाइडलाइन्स के अनुसार FASTag पेमेंट सिर्फ आधिकारिक व्यापारी यानी टोल और पार्किंग प्लाजा ऑपरेटर द्वारा ही पूरी की जा सकती है। तथा कोई भी अनाधिकृत डिवाइस इस फास्टैग स्टीकर पर ट्रांजैक्शन नहीं कर सकता है। यह भी पढ़ें : 5 सस्ते Electric Scooters, कीमत 34,899 रुपए से शुरू

FASTag कैसे करता है काम

हजारों लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि वायरल हो रही वीडियो फेक है और उनके पैसे सुरक्षित है। यहां आपको यह जानना भी जरूरी है कि आखिर फास्टैग काम कैसे करता है। FASTag एक ऐसा डिवाईस है जो RFID यानी Radio Frequency Identification technology पर काम करता है। इसमें छोटी सी चिप मौजूदा होती है जिसे टोल प्लाजा पर लगे आरएफआईडी रीडर स्कैन करते हैं तथा टोल टैक्स का अमाउंट डेबिट कर लेते हैं।

FASTag Scam viral video truth how it work

FASTag का बड़ा फायदा यही है कि इससे मूविंग वाहनों पर भी लिंक स्थापित किया जा सकता है और System Integrator को ही लेन देन की इजाजत होती है। फास्टैग में किस बैक अकांउट या यूपीआई आईडी से पैसे जमा किए गए हैं तथा बाद में सड़क पर टोल कटने के बाद कितना पैसा निकला है तथा किस बैंक अकाउंट में जमा हुआ है, ये सभी डिटेल नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के पास रहती है।

The post FASTag Scam : गाड़ी साफ करने वाले बच्चे चुरा रहे हैं आपका पैसा? अभी जानें वायरल वीडियो का सच, पूरी डिटेल में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fastag-scam-viral-video-truth-how-it-work/feed/ 0
FASTag को लेकर आपको भी है समस्या है तो केवल 10 प्वाइंट में जानें उनके समाधान https://www.91mobiles.com/hindi/fastag-online-india-how-to-buy-online-recharge-car-toll-palaza/ https://www.91mobiles.com/hindi/fastag-online-india-how-to-buy-online-recharge-car-toll-palaza/#respond Fri, 19 Feb 2021 06:23:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54141 यहां जानें फास्टैग से जुड़े सभी सवालों के जवाब।

The post FASTag को लेकर आपको भी है समस्या है तो केवल 10 प्वाइंट में जानें उनके समाधान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने का विचार कर रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि सरकार ने 15 फरवरी से देश के सभी नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा में सभी लेन को ‘फीस प्लाजा यानी फास्टैग लेन’ घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि सभी गाड़ियों के लिए FASTag अनिवार्य हो गया है। अगर आपकी कार में फास्टैग नहीं लगा है तो आपको दोगुना कैश देना पड़ेगा। फास्टैग को लेकर कई लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं जैसे कि इसे कहां से खरीदा जाए, फास्टैग खो गया तो क्या होगा, फास्टैग में पैसे कैसे ऐड करें आदि। आज हम आपको फास्टैग से जुड़ी ऐसी ही सवालों का जवाब 10 प्वाइंट्स में देने की कोशिश करेंगे।

कहां से खरीदें FASTag

फास्टैग के लिए NHAI ने पूरे देश में 40,000 से ज्यादा सेंटर लगाए हैं, जहां से आप आसानी से इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम, एयरेटल पेमेंट बैंक, और बैंक के ऐप्स से भी इसे खरीदा जा सकता है। FASTag की कीमत 100 रुपए है और 200 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होता है।

कौनसे डाक्युमेंट की होगी जरुरत

अगर टोल बूथ से फास्टैग ले रहे हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की कॉपी जमा करनी होगी। इसके अलावा पेटीएम या किसी बैंक के ऐप से FASTag खरीदने के लिए आधार कार्ड और कार की डिटेल डालनी होगी। इसे भी पढ़ें: डिटेल में जानें क्या है eSIM और कैसे Jio, Vodafone idea व Airtel यूजर्स करें इसे एक्टिवेट

FASTag की वैधता

फास्टैग की वैधता 5 साल की है। अगर आपको अपने इस्तेमाल के अनुसार टैग को सिर्फ रिचार्ज / टॉप अप करना होता है।

fastag

कैसे रिचार्ज करें फास्टैग

अगर आपने अपने FASTag को बैंक खाते से नहीं जोड़ा है तो आप इसे रिजार्च भी करवा सकते हैं। इसे आप यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज कर सकते है। साथ ही गूगल पे और दूसरे ऑनलाइन पेमेंट सर्विस से इसे रिचार्ज किया जा सकता है। लेकिन, एक बात ध्यना रखें कि अगर आप पेटीएम वॉलेट में फास्टैग के लिए पैसे एड कर रहे हैं तो आपको टोल प्लाजा पर पहुंचने से 1 घंटे पहले वॉलेट में पैसे एड करने होंगे।

गलती से फास्टैग से कटौती होने पर क्या करें

अगर आपके फास्टैग से टोल शुल्क गलती से कट गया है तो आपको फास्टैग जारी करने वाले बैंक की ग्राहक सेवा डेस्क से इसकी शिकायत करनी होगी। आपकी शिकायत के बाद चेक करने पार चार्जबैक होगा। इसे भी पढ़ें: होने पर ऑनलाइन फ्रॉड, जानें कैसे करें Cyber Crime में रिपोर्ट

क्या एक FASTag का इस्तेमाल दूसरी गाड़ी में हो सकता है

अगर आपने एक कार के लिए FASTag खरीदा है तो वह सिर्फ उसी कार में चलेगा, जिसके KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करें हैं। इसलिए आपको हिदायत दी जाती है कि वो ऐसा बिल्कुल न करें।

fastag-nhai

FASTag खराब होने पर क्या करें

अगर FASTag कट-फट गया है तो आपको फास्टै टैग जारी करने वाले बैंक से संपर्क करना होगा और उनसे इस बदलकर नया फास्टैग देने के लिए अप्लाई करना होगा।

ऐसे चेक करें बैलेंस

टोल प्लाजा में जाने से पहले फास्टैग उपयोगकर्ता मोबाइल एप My FASTag App में बैलेंस स्थिति की जानकारी ले सकते है।इसे भी पढ़ें: Aadhaar Card खो जाने या खराब हो जाने पर अब नहीं कोई टेंशन, ऐसे पाएं मुफ्त में आधार कार्ड की नई कॉपी

एक्सप्रेसवे पर भी आएगा काम

आमतौर पर एक्सप्रेसवे पर कंट्रोल एक्सिस होता है और उस पर टोल की दरें भी अलग होती है। यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी और कमर्शियल व्हीकल का टोल FASTag से जुटाया जा रहा है जबकि 2-व्हीलर्स के लिए कैश लेन बनी हुई है।

screenshot-2021-02-19-at-11-44-35-am

किन गाड़ियों के लिए जरूरी

देशभर में सभी निजी और कमर्शियल गाड़ियों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया गया है। सिर्फ दोपहिया वाहनों को इससे छूट है।

The post FASTag को लेकर आपको भी है समस्या है तो केवल 10 प्वाइंट में जानें उनके समाधान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fastag-online-india-how-to-buy-online-recharge-car-toll-palaza/feed/ 0