FitMe Health Band | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 May 2018 12:55:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आईवूमी ने लॉन्च किया सस्ता आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड, स्टाईलिश लुक के साथ रखेगा फिटनेस का ख्याल https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-launches-indias-first-fitness-band-with-pollution-tracking-fitme-health-band-in-hindi/ Fri, 04 May 2018 12:54:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19546 आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड शानदार और कूल लुक के साथ सेहत के प्रति जागरूक लोगों को फिट रहने में मदद भी करता है।

The post आईवूमी ने लॉन्च किया सस्ता आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड, स्टाईलिश लुक के साथ रखेगा फिटनेस का ख्याल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी पैठ बना चुका टेक कंपनी आईवूमी अब स्मार्टफोन के बाद स्मार्ट गैजेट्स में भी हाथ आजमा रही है। स्मार्ट फिटनेस बैंड के क्षेत्र में शुरूआत करते हुए आईवूमी ने आज भारत में अपना पहला स्मार्ट बैंड ‘फिटमी’ लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से यह स्मार्ट फिटनेस बैंड 1,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड एक तरफ जहां बेहद ही शानदार और कूल लुक देता है वहीं सेहत के प्रति जागरूक लोगों को फिट रहने में मदद भी करता है। फिटमी हेल्थ बैंड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस बैंड में 128 X 32 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 0.87-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह बैंड नेवी ब्लू और मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड प्रदुषित वातावरण को देखते हुए एयर क्वालिटी इंटेक्स से लैस किया गया है। इसके साथ ही हार्ट रेट मॉनिटर, रनिंग मोड, स्लिप मॉनिटर, लॉंग सिटिंग अलर्ट, कैलोरी बर्न काउंट जैसे जरूरी फीचर्स इस फिटनेस बैंड में दिए गए हैं।

फोन पर आने वाली कॉल और मैसेज की जानकारी यह बैंड वायब्रेशन और लाईट के जरिये देता है। यह बैंड आईपी67 रेटिड है जो इसे पानी में यूज़ करने में सक्षम बनाता है। कंपनी की ओर से स्मार्ट बैंड में 90एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 3 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

The post आईवूमी ने लॉन्च किया सस्ता आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड, स्टाईलिश लुक के साथ रखेगा फिटनेस का ख्याल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>