Flipkart | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 Oct 2026 10:28:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7,000mAh बैटरी वाले Moto G Max पर 7000 रुपये तक की छूट, 32MP सेल्फी कैमरा से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g-max-discount-upto-rs-7000-flipkart-price-offers-7000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g-max-discount-upto-rs-7000-flipkart-price-offers-7000mah-battery/#respond Sat, 17 Oct 2026 03:30:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205978 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Moto G Max आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने फोन के इस वैरियंट को भारत में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Flipkart पर यह 23,499 रुपये में उपलब्ध है यानी इस […]

The post 7,000mAh बैटरी वाले Moto G Max पर 7000 रुपये तक की छूट, 32MP सेल्फी कैमरा से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Moto G Max आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने फोन के इस वैरियंट को भारत में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Flipkart पर यह 23,499 रुपये में उपलब्ध है यानी इस फोन पर आपको सीधे 4,500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,075 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट सेल में क्या बेस्ट डील मिल रही है।

फ्लिपकार्ट पर Moto G Max फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें, तो फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart पर यह 23,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर इसमें बैंक ऑफर्स को जोड़ दें, तो इसे आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स को देखें, तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,075 रुपये तक की छूट मिल सकती है यानी इस फोन की खरीद पर आप 4,500 रुपये से लेकर करीब 7,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नो-कास्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं।

Moto G Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में रैम बूस्ट फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से स्टोरेज का इस्तेमाल करके आप वर्चुअल रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G Max में Android 16 पर आधारित Hello UI दिया गया है। कंपनी ने फोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony LYTIA 600 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। इसमें 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

वहीं कनेक्टिविटी को देखें, तो Moto G Max में डुअल सिम 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा देती है। इसके अलावा, यह MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मानकों को भी पूरा करता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। इसका वजन 213 ग्राम है और मोटाई 8.60mm है। यह फोन Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

क्या Moto G Max खरीदना चाहिए? Moto G Max उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और बेहतर ड्यूरेबिलिटी वाला स्मार्टफोन चाहिए। इसमें 50MP का Sony कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Flipkart पर मिल रही छूट इसे पहले से कम कीमत पर खरीदने का मौका देती है। हालांकि खरीदने से पहले बैंक ऑफर की शर्तें और भुगतान के बाद मिलने वाली अंतिम कीमत जरूर चेक कर लें।

The post 7,000mAh बैटरी वाले Moto G Max पर 7000 रुपये तक की छूट, 32MP सेल्फी कैमरा से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g-max-discount-upto-rs-7000-flipkart-price-offers-7000mah-battery/feed/ 0
6,500mAh बैटरी वाली Vivo के 5G फोन को 16,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5-lite-5g-price-under-rs-16000-flipkart-bank-offers-6500mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5-lite-5g-price-under-rs-16000-flipkart-bank-offers-6500mah-battery/#respond Mon, 12 Oct 2026 12:15:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205698 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने जुलाई महीने में 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। अगर आप 6,500mAh वाली वीवो टी5 लाइट फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल […]

The post 6,500mAh बैटरी वाली Vivo के 5G फोन को 16,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने जुलाई महीने में 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। अगर आप 6,500mAh वाली वीवो टी5 लाइट फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इसे 16,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इसे 16,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Vivo T5 Lite 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरियंट की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये है और अभी यह 17,499 रुपये में उपलब्ध है अगर ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अभी 1750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर भी 1,750 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 2,538 रुपये तक छूट मिलती है। इस तरह आप फोन को 16,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं।

Vivo T5 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है और इसमें 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo T5 Lite 5G में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। Vivo T5 Lite 5G की बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है, जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं या गेमिंग करते हैं। इसके अलावा, फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फोन को पानी में डुबोया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का वजन लगभग 209 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.39mm है।

क्या Vivo T5 Lite 5G खरीदना चाहिए? Vivo T5 Lite 5G में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 50MP कैमरा मिलता है। अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी बैकअप और सामान्य इस्तेमाल के लिए 5G स्मार्टफोन खरीदना है, तो इसे विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। हालांकि इसकी HD+ डिस्प्ले और 5MP फ्रंट कैमरे को भी ध्यान में रखना चाहिए। बैंक ऑफर के बाद इसे 16,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है, जो एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

The post 6,500mAh बैटरी वाली Vivo के 5G फोन को 16,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-t5-lite-5g-price-under-rs-16000-flipkart-bank-offers-6500mah-battery/feed/ 0
iPhone और Samsung के मोबाइल्स पर आया तगड़ा डिस्कांउट! Flipkart Big Billion Days में मिलेंगे इतने सस्ते https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-iphone-15-samsung-galaxy-s25-and-galaxy-s25-fe-in-flipkart-big-billion-days-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-iphone-15-samsung-galaxy-s25-and-galaxy-s25-fe-in-flipkart-big-billion-days-2026/#respond Tue, 06 Oct 2026 10:36:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205407 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नया मोबाइल लेना हो या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दिवाली के मौके पर इन्हें खरीदना सबसे बेस्ट समझा जाता है। एक ओर जहां त्यौहारों का खुशनुमा माहौल होता है वहीं, दूसरी ओर टेक कंपनियां और शॉपिंग साइट्स तगड़े ऑफर और डिस्काउंट वाली डील्स भी लेकर आती हैं। इस महीने 9 अक्टूबर से Flipkart Big […]

The post iPhone और Samsung के मोबाइल्स पर आया तगड़ा डिस्कांउट! Flipkart Big Billion Days में मिलेंगे इतने सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया मोबाइल लेना हो या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दिवाली के मौके पर इन्हें खरीदना सबसे बेस्ट समझा जाता है। एक ओर जहां त्यौहारों का खुशनुमा माहौल होता है वहीं, दूसरी ओर टेक कंपनियां और शॉपिंग साइट्स तगड़े ऑफर और डिस्काउंट वाली डील्स भी लेकर आती हैं। इस महीने 9 अक्टूबर से Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत भी हो रही है जहां सबसे ज्यादा पंसद किए गए मोबाइल फोन भारी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होेंगे। ऐसे ही 4 हीट स्मार्टफोंस की डील डिटेल हमने आगे बताई है जो आपके काम आ सकती है।

iPhone 17

ऑफर प्राइस: ₹79,999

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में एप्पल आईफोन 17 को तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। iPhone का सेलिंग प्राइस 99,900 रुपये है लेकिन​ फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 79,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाने का मौका मिलेगा। कंपनी की ओर से इस Apple फोन पर 14,900 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। इन सभी को मिलाकर इसका रेट 80 हजार रुपये से कम हो जाएगा।

iPhone 15

ऑफर प्राइस: ₹63,999

एप्पल आईफोन ऐसे मोबाइल हैं जो कई जेनरेशन पुराने होने के बाद भी डिमांड में बने रहते हैं। अगर आप भी सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 15 को सिर्फ 63,999 रुपये इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। यह Apple A16 Bionic चिप पर काम करने वाला मोबाइल है जिसमें शानदार कैमरा के साथ ही OLED डिस्प्ले भी लगाई गई है। सस्ता Apple iPhone लेना चाहते हैं तो यह बढिया विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन के ऑफर प्राइस में भी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट हैं।

iPhone 15 series

Samsung Galaxy S25

ऑफर प्राइस: ₹57,999

अगर Apple का सबसे तगड़ा कंपीटीटर पूछा जाए तो Samsung का नाम सबसे ऊपर आएगा। इसी कंपनी का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस25 भी Flipkart Big Billion Days में तगड़े डिस्काउंट और बेनिफिट्स के साथ बेचा रहा है। ग्राहक इस सैमसंग 5जी फोन को सिर्फ 57,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पा सकते हैं जिसमें इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कार्ड्स ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी शामिल हैं। बताते चलें कि यह सैमसंग एस25 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है और फोटोग्राफी के लिए शानदार 50MP कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S25 FE

ऑफर प्राइस: ₹46,999

अगर सैमसंग गैलेक्सी एस25 का प्राइस ज्यादा लग रहा है तो इसी सीरीज का प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE चुना जा सकता है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में यह फोन सिर्फ 46,999 रुपये के ऑफर प्राइस पर बिकेगा। यानी 50 हजार से कम में Galaxy AI फीचर्स, Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और शानदार ट्रिपल कैमरा के साथ ही लंबी ओएस अपडेट पाई जा सकेगी।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

बताते चलें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में ICICI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को कंपनी बैंक डिस्काउंट देगी। ज्यादा प्रोडक्ट्स पर पूरे 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट मिलेगी। वहीं कुछ स्मार्टफोन पर तो 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है।

स्मार्टफोंस के साथ ही MacBook Air M5, AirPods Pro 3, ⁠Samsung Galaxy Tab S10 FE+,⁠ Galaxy Watch8, ⁠Samsung के Mini LED Smart TV, Washing Machine और Refrigerator सहित ⁠LG Nano 4K Smart TV और ⁠Voltas AC को भी भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल में मिल रहे ऑफर्स की फुल डिटेल देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।

The post iPhone और Samsung के मोबाइल्स पर आया तगड़ा डिस्कांउट! Flipkart Big Billion Days में मिलेंगे इतने सस्ते first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-iphone-15-samsung-galaxy-s25-and-galaxy-s25-fe-in-flipkart-big-billion-days-2026/feed/ 0
2,000 रुपये से कम खरीदें AMOLED Display वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/amoled-display-smartwatch-under-rs-2000-best-deal-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/amoled-display-smartwatch-under-rs-2000-best-deal-offers/#respond Fri, 14 Aug 2026 12:04:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202121 अगर आप कम बजट में एक ऐसी स्मार्टवॉच (Smartwatch) खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिसमें बढ़िया एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रेकिंग और स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स मिलें, तो इस समय रेडमी, बोट, नॉइज, fastrack जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच 2,000 रुपये से कम में मिल रही हैं। खास बात यह है कि इन मॉडल्स […]

The post 2,000 रुपये से कम खरीदें AMOLED Display वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप कम बजट में एक ऐसी स्मार्टवॉच (Smartwatch) खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिसमें बढ़िया एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रेकिंग और स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स मिलें, तो इस समय रेडमी, बोट, नॉइज, fastrack जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच 2,000 रुपये से कम में मिल रही हैं। खास बात यह है कि इन मॉडल्स पर अभी अच्छा डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइए जानते हैं 2,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाली स्मार्टवॉच की डिटेल…

Redmi Watch Move

रेडमी वॉच मूवी (Redmi Watch Move) की एमआरपी इस समय फ्लिपकार्ट पर 3,999 रुपये है, लेकिन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 1.85-इंच प्रीमियम AMOLED Display मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका 2.5D कर्व्ड डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी के अनुसार, यह Smartwatch एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है और वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में भी लंबा बैकअप मिल जाता है।

यह वॉच 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है और हेल्थ मॉनीटरिंग के लिए 97 प्रतिशत तक एक्यूरेसी का दावा किया गया है। इसमें डु्अल कोर प्रोसेसर के साथ शाओमी का HyperOS मिलता है। आप ब्लूटूथ कॉलिंग के जरिए सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं, जबकि क्विक रिप्लाई का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं, जिनमें India-inspired Designs भी शामिल हैं। रेडमी वॉच मूव में फंक्शनल क्राउन के जरिए भी नेविगेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही, हिंदी भाषा का सपोर्ट और IP68 वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

GOBOULT Trail Pro

GOBOULT Trail Pro की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये है, लेकिन इस समय 5,350 रुपये के डिस्काउंट के साथ इसे 1,649 रुपये में खरीदा जा सकता है यानी 2,000 रुपये से कम बजट में यह एक आकर्षक विकल्प है। इसमें 2.01-इंच 3D कर्व्ड AMOLED Display है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। स्क्रीन के साथ वर्किंग क्राउन भी दिया गया है, जिससे वॉच को आसानी से नेविगेट किया जा सकता है।

GOBOULT Trail Pro

इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 आधारित कॉलिंग सपोर्ट है। इसमें डेडिकेटेड स्पीकर और माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिससे वॉच से ही सीधे कॉल किए जा सकते हैं। वहीं फिटनेस के लिए इसमें 123 से ज्यादा Sports Modes मिलते हैं। हेल्थ ट्रेकिंग की बात करें, तो यह 24×7 हार्ट रेट मॉनीटरिंग, SpO2 मॉनीटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनीटरिंग, स्ट्रेस मॉनीटरिंग और स्लीप एनासिसिस जैसे फीचर्स के साथ आती है। इतना ही नहीं, GOBOULT Trail Pro में 250 से ज्यादा क्वाउड वॉच फेस, AI वॉयस असिस्टेंट भी मिलते हैं। साथ ही, कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉच में IP68 Water Resistance मिलता है और यह Make in India Product है।

Fire-Boltt Brillia

Fire-Boltt Brillia स्मार्टवॉच को भी इस समय आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। इसकी एमआरपी अमेजन पर 18,999 रुपये है, लेकिन डील ऑफर्स के साथ यह 1,999 रुपये में उपलब्ध है यानी कंपनी की बताई MRP की तुलना में इस पर 89 प्रतिशत तक की बचत हो रही है। यह वॉच उन यूजर्स के लिए है जो बड़े AMOLED Display के साथ Bluetooth Calling और Fitness Features चाहते हैं। इसमें 2.02-इंच यानी 51.3mm AMOLED Display मिलता है। स्क्रीन रिजॉल्यूशन 240×296 पिक्सल है और इसकी ब्राइटनेस 750 nits तक है। Always-On AMOLED डिस्प्ले होने की वजह से जरूरी जानकारी को जल्दी देखा जा सकता है।

Fire-Boltt Brillia

ब्लूटूथ कॉलिंग के जरिए वॉच से कॉल्स किए जा सकते हैं। इसमें Built-in Voice Assistant भी दिया गया है, जिससे कुछ काम बिना फोन निकाले किए जा सकते हैं। Fitness Tracking के लिए 120 से ज्यादा Sports Modes मिलते हैं, जिनमें Running, Cycling और Yoga जैसे Activities शामिल हैं। Health Monitoring के लिए इसमें SpO2 और Continuous Heart Rate Monitoring के साथ Female Health Features भी दिए गए हैं। Battery की बात करें, तो कंपनी के अनुसार यह सामान्य इस्तेमाल में 5 से 7 दिनों तक चल सकती है, जबकि Standby Time 20 दिनों तक बताया गया है।

Fastrack Astor FS1 Pro

Fastrack Astor FS1 Pro स्मार्टवॉच को इस समय आप 2,099 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। इसकी एमआरपी 4,999 रुपये है। इस Smartwatch में 1.97-इंच AMOLED Display है, जिसका रिजॉल्यूशन 390×450 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें फंक्शनल क्राउन भी दिया गया है, जिसकी मदद से वॉच के अलग-अलग फीचर्स को आसानी से नेविगेट किया जा सकता है।

Fastrack Astor FS1 Pro

हेल्थ और फिटनेस की बात करें तो वॉच में हार्ट रेट मॉनीटरिंग, SpO2 मॉनीटरिंग, स्लीप और REM स्लीप ट्रेकिंग, स्ट्रेस मॉनीटरिंग, हाइड्रेशन ट्रेकिंग और वुमन्स हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, Sedentary Alerts भी मिलते हैं, जो लंबे समय तक बैठे रहने पर एक्टिव रहने की याद दिलाते हैं। फिटनेस पसंद करने वालों के लिए इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ऑटो मल्टीस्पोर्ट रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है। माय फिटनेस और कोचिंग फीचर्स के जरिए वर्कआउट से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है। Bluetooth 5.4 Calling के साथ Quick Replies का फीचर मिलता है, हालांकि क्विक रिप्लाई एंड्रॉयड फोन पर काम करता है। म्यूजिक और कॉल्स को भी वॉच से कंट्रोल किया जा सकता है। Fastrack Astor FS1 Pro में 300mAh Battery है, जो कंपनी के अनुसार 5 दिनों तक चल सकती है। साथ ही IP68 Water और Dust Resistance मिलता है।

Noise Vortex Plus

Noise Vortex Plus स्मार्टवॉच की एमआरपी 6,999 रुपये है, लेकिन 71 प्रतिशत की बचत के बाद यह स्मार्टवॉच को 1,999 में मिल रही है। इसमें 1.46-इंच राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है। डिस्प्ले में Always-On Display का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे समय और जरूरी जानकारी बिना स्क्रीन को पूरी तरह एक्टिव किए देखी जा सकती है।

बैटरी की बात करें, तो वॉच सामान्य इस्तेमाल में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है, जबकि ब्लूटूथ कॉलिंग एक्टिव होने पर करीब 2 दिनों तक का बैकअप मिलता है। इसमें Noise Health Suite के तहत 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट रेट मॉनीटरिंग और दूसरे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, IP68 वाटर रेजिस्टेंस भी है। आपको बता दें कि इसमें Bluetooth Calling के लिए ट्र सिंक कॉलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें नॉइज ओएस मिलता है, जिसे कंपनी ने पुराने साफ्टवेयर की तुलना में तेज और आसान इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है। वहीं इसमें 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस भी मिलते हैं। इसके अलावा, रिमाइंडर, वेदर, अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच और वर्ल्ड क्लॉक जैसे Productivity Tools भी दिए गए हैं।

The post 2,000 रुपये से कम खरीदें AMOLED Display वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amoled-display-smartwatch-under-rs-2000-best-deal-offers/feed/ 0
Flipkart GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू, iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-upcoming-goat-sale-2026-iphone-17-pro-max-iphone-air-iphone-17-discount-price-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-upcoming-goat-sale-2026-iphone-17-pro-max-iphone-air-iphone-17-discount-price-offers/#respond Mon, 29 Jun 2026 12:34:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198972 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale 2026 आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आ रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल शुरू होने से पहले ही iPhone 17 सीरीज समेत कई Apple स्मार्टफोन्स की ऑफर्स प्राइस का खुलासा कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17, iPhone […]

The post Flipkart GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू, iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale 2026 आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आ रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल शुरू होने से पहले ही iPhone 17 सीरीज समेत कई Apple स्मार्टफोन्स की ऑफर्स प्राइस का खुलासा कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर मिलने वाली भारी छूट है। वहीं iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज पर भी अच्छे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि हाल ही में Apple ने Mac, iPad और अन्य कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं, ऐसे में iPhone पर मिल रही यह डील खरीदारों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Flipkart GOAT Sale कब शुरू होगी?

Flipkart GOAT Sale की शुरुआत 4 जुलाई 2026 से होगी। Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को सेल में 24 घंटे पहले यानी 3 जुलाई से अर्ली एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, Bank of Baroda, HSBC और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं कंपनी No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिससे iPhone के साथ दूसरे प्रोडक्ट को आप आकर्षक कीमत पर खरीद पाएंगे।

iPhone 17 सीरीज पर सबसे बड़ी बचत

Flipkart GOAT Sale में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 सीरीज की है। लॉन्च के समय ₹82,900 की कीमत वाला iPhone 17 अब प्रभावी कीमत ₹70,900 में खरीदा जा सकेगा यानी करीब ₹12,000 की बचत होगी। वहीं प्रीमियम iPhone 17 Pro, जिसकी लॉन्च कीमत ₹1,34,900 थी, अब ₹1,12,900 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा यानी खरीदारों को ₹22,000 तक का फायदा मिलेगा। टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max पर भी ₹22,000 तक की प्रभावी छूट दी जा रही है। इसकी कीमत ₹1,49,900 से घटकर ₹1,27,900 हो जाएगी।

iPhone मॉडल लिस्ट प्राइस प्रभावी कीमत
iPhone 17 ₹82,900 ₹70,900
iPhone 17 Pro ₹1,34,900 ₹1,12,900
iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 ₹1,27,900
iPhone 15 ₹59,900 ₹49,900
iPhone 16 ₹69,900 ₹59,900
iPhone 16 Plus ₹79,900 ₹73,900
iPhone Air ₹1,19,900 ₹95,900
iPhone 17e ₹64,900 ₹60,900
iPhone 16e ₹59,900 ₹55,900


नोट:
ये प्रभावी (Effective) कीमतें हैं, जिनमें बैंक ऑफर, कैशबैक या अन्य प्रमोशनल ऑफर्स शामिल हो सकते हैं।

iPhone 15 और iPhone 16 पर भी छूट

अगर आपका बजट ₹60,000 के आसपास है, तो iPhone 16 सिर्फ ₹59,900 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगी। वहीं iPhone 16e की कीमत घटकर ₹55,900 हो जाएगी। सबसे किफायती डील iPhone 15 पर मिल रही है, जिसे Flipkart GOAT Sale में सिर्फ ₹49,900 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है, जो पहली बार iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स हुए महंगे

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में Apple ने भारत में MacBook, iPad, Mac Mini, HomePod और Apple TV 4K सहित कई प्रोडक्ट्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। हालांकि फिलहाल iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन आने वाले समय में इनमें भी इजाफे की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मौजूदा सेल उन ग्राहकों के लिए अच्छा मौका हो सकती है जो नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं।

प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत कीमत में बढ़ोतरी
MacBook Neo ₹69,900 ₹79,900 ₹10,000
MacBook Air M5 ₹1,20,900 ₹1,49,900 ₹29,000
MacBook Pro M5 ₹1,69,900 ₹2,39,900 ₹70,000
MacBook Pro M5 Max ₹3,99,900 ₹4,99,900 ₹1,00,000
Mac Mini M4 ₹59,900 ₹94,900 ₹35,000
iPad 11th Gen ₹39,900 ₹49,900 ₹10,000
iPad Mini ₹49,900 ₹69,900 ₹20,000
iPad Air ₹64,900 ₹89,900 ₹25,000
iPad Pro ₹99,900 ₹1,39,900 ₹40,000
Apple TV 4K ₹14,900 ₹25,900 ₹11,000
HomePod ₹32,900 ₹44,900 ₹12,000
HomePod Mini ₹10,900 ₹15,900 ₹5,000

यदि आप iPhone 17 सीरीज खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो Flipkart GOAT Sale 2026 अच्छा मौका साबित हो सकती है। बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और No Cost EMI के साथ फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। वहीं कम बजट वाले खरीदारों के लिए iPhone 15 और iPhone 16 की डील भी काफी आकर्षक नजर आ रही है।

The post Flipkart GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू, iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-upcoming-goat-sale-2026-iphone-17-pro-max-iphone-air-iphone-17-discount-price-offers/feed/ 0
Flipkart के कंटेनर से 1 करोड़ का माल चोरी! 221 iPhone सहित हेडफोन और महंगे परफ्यूम भी थे शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-truck-robbery-worth-over-rs-1-21-crore-including-iphones/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-truck-robbery-worth-over-rs-1-21-crore-including-iphones/#respond Wed, 15 Oct 2025 10:51:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184381 यह ट्रक मुंबई से पंजाब आ रहा था और रास्ते में ही ट्रक में रखे आइटम्स को चुरा लिया गया।

The post Flipkart के कंटेनर से 1 करोड़ का माल चोरी! 221 iPhone सहित हेडफोन और महंगे परफ्यूम भी थे शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Flipkart के बारे में लोग शिकायत कर रहे हैं कि वो शॉपिंग साइट पर सामान ऑर्डर तो कर रहे हैं लेकिन कंपनी खुद से ही ऑर्डर कैंसिल कर रही है। इन सबके बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है कि Big Billion days सेल के दौरान फ्लिपकार्ट के एक ट्रांसपोर्ट ट्रक से चोरी हुई है जिसमें तकरीबन 1.21 करोड़ रुपये का माल रखा था। यह ट्रक मुंबई से पंजाब जा रहा था और रास्ते में ही ट्रक में रखे आइटम्स को चुरा लिया गया। पूरी वारदात आप आगे पढ़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गत 27 सितंबर को मुंबई के भिवंडी इलाके से यह ट्रांसपोर्ट ट्रक रवाना हुआ था जो पंजाब के मोहनपुर, खन्ना में स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम के लिए निकला था। इसमें 11,677 आइटम्स थे। तय समय पर यह ट्रक पंजाब में वेयरहाउस पर पहुंच गया और ट्रक ड्राइवर नासिर और उसका हेल्पर चेत गाड़ी को गोदाम में खड़ी करके चले गए। लेकिन जब पूरा कंसाइनमेंट स्कैन किया गया तो पाया कि उसमें से 234 आइटम गायब थे!

यह ट्रक कैमियन लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, जो फ्लिपकार्ट के पार्सल की डिलीवरी का काम करती है। कंपनी के फील्ड ऑपरेशन एग्जिक्युटिव प्रीतम शर्मा ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और बताया कि भिवंडी से ट्रक में 11,677 सामान के पैकेट लोड किए गए थे लेकिन पंजाब पहुंचने पर उसमें से 234 आइटम्स गायब थे। इस सभी चोरी हुए सामान की वैल्यू 1,21,68,373 रुपये बताई गई है।

खबर के मुताबिक चोरी हुए सामान में 221 आईफोन, 5 अन्य मोबाइल फोन, कपड़े, आईलाइनर, हेडफोन, मॉइस्चराइज़र, साबुन और महंगे परफ्यूम शामिल थे। फ्लिपकार्ट ट्रक से तकरीबन 1.21 करोड़ रुपये का माल चोरी हो गया। इस मामले में पंजाब पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और उसके हेल्पर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानिय डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के मुताबिक पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, कार्गो ट्रैकिंग सिस्टम और कैमरा फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गंभीर मुद्दा यह भी है कि इस ट्रक को मुंबई में हाई-सिक्योरिटी डिजिटल लॉक से सील किया गया था, जिसे केवल अधिकृत वेयरहाउस अधिकारी ही खोल सकते थे। इस लॉक का पासवर्ड न तो ड्राइवर को पता था और ना ही किसी अन्य कर्मचारी को बताया गया था। ऐसी ​​कंडीशन के बाद भी ट्रक से करोड़ों का माल चोरी हो जाना फ्लिपकार्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनी की सुरक्षा और मॉनिटरिंग सिस्टम पर कड़े सवाल खड़ा करता है। सवाल यह है कि मुंबई में लगा डिजिटल लॉक आखिर खोला कैसे गया? कुछ तो गड़बड़ है, दया!

The post Flipkart के कंटेनर से 1 करोड़ का माल चोरी! 221 iPhone सहित हेडफोन और महंगे परफ्यूम भी थे शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-truck-robbery-worth-over-rs-1-21-crore-including-iphones/feed/ 0
iPhone पर मिल रहे हैं तगड़े ऑफर और डिस्काउंट, यहां देखें Amazon और Flipkart की बेस्ट डील्स https://www.91mobiles.com/hindi/best-iphone-offer-and-deals-on-amazon-prime-day-sale-and-flipkart-big-saving-days/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-iphone-offer-and-deals-on-amazon-prime-day-sale-and-flipkart-big-saving-days/#respond Fri, 14 Jul 2023 10:21:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110965 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone खरीदने का मन तो बहुत लोगों का होता है लेकिन इनकी महंगी कीमत की वजह से समझौता करना पड़ जाता है। एप्पल मोबाइल्स के प्राइस पर तो चुटकुलें भी खूब बनते हैं। लेकिन अगर ये ज्यादा दाम वाले आइफोंस सस्ते रेट पर मिलें तो कैसा होगा? शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर यह बात […]

The post iPhone पर मिल रहे हैं तगड़े ऑफर और डिस्काउंट, यहां देखें Amazon और Flipkart की बेस्ट डील्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iPhone खरीदने का मन तो बहुत लोगों का होता है लेकिन इनकी महंगी कीमत की वजह से समझौता करना पड़ जाता है। एप्पल मोबाइल्स के प्राइस पर तो चुटकुलें भी खूब बनते हैं। लेकिन अगर ये ज्यादा दाम वाले आइफोंस सस्ते रेट पर मिलें तो कैसा होगा? शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर यह बात सच साबित होने वाली है। इनकी Amazon Prime Day और Flipkart Big Saving Days सेल में Apple iPhones ऑफर्स और डील्स के तहत सस्ते में ​मिलने वाले हैं।

आईफोन ​डील अमेजन

एप्पल आईफोन लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
iPhone 14 ₹79,900 ₹66,499
iPhone 14 Plus ₹89,990 ₹79,999
iPhone 14 Pro ₹1,29,900 ₹1,17,999
iPhone 14 Pro Max ₹1,39,900 ₹1,27,999
iPhone 13 ₹69,990 ₹57,999
iPhone 12 ₹59,900 ₹53,999

उपर आप देख सकते हैं कि Amazon Prime Day sale में एप्पल आइफोंस अपने लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी सस्ते मिल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऑफर प्राइस के अलावा अमेजन इंडिया पर ICICI Bank और SBI Card यूज़ करने पर 10 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। अमेजन पर iPhone नो-कॉस्ट ईएमआई और तगड़े एक्सचेंज बेनिफिट के साथ ​भी सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

अमेजन प्राइम डे सेल में शॉपिंग करने के लिए (यहां क्लिक करें)। यह 15 जुलाई मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होगी जो 16 जुलाई की रात 12 बजे तक चलेगी।

आईफोन ​डील फ्लिपकार्ट

एप्पल आईफोन लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
iPhone 14 ₹79,990 ₹67,999
iPhone 14 Plus ₹89,990 ₹73,999
iPhone 14 Pro ₹1,29,900 ₹1,17,999
iPhone 14 Pro Max ₹1,39,900 ₹1,27,999
iPhone 13 ₹59,900 ₹57,499
iPhone 12 ₹59,900 ₹53,999

Flipkart Big Saving Days sale में भी एप्पल आइफोंस तगड़े डिस्काउंट और ऑफर के साथ सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। इस ई-कॉमर्स साइट पर Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10% छूट के साथ ही 1,000 रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट पाने का भी मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर भी iPhone को एक्सचेंज ऑफर डील तथा नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल से खरीदारी करने के लिए (यहां क्लिक करें)। यह 15 जुलाई मध्यरात्रि 12 बजे शुरू होकर 19 जुलाई की रात 12 बजे तक चालू रहेगी।

The post iPhone पर मिल रहे हैं तगड़े ऑफर और डिस्काउंट, यहां देखें Amazon और Flipkart की बेस्ट डील्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-iphone-offer-and-deals-on-amazon-prime-day-sale-and-flipkart-big-saving-days/feed/ 0
Nothing Phone (2) का इंडिया लॉन्च और डिसप्ले साइज हुआ कन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2-battery-size-confirm-buy-company-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2-battery-size-confirm-buy-company-sale-on-flipkart/#respond Thu, 01 Jun 2023 04:00:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105893 इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।

The post Nothing Phone (2) का इंडिया लॉन्च और डिसप्ले साइज हुआ कन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन को बनाने में हुआ रीसायकेबल और बायो-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल।
  • नथिंग फोन 2 में 6.7-इंच का डिसप्ले दिया जाएगा।
  • नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन में 3 साल तक Android अपडेट्स प्रोवाइड कराए जाएंगे।

Nothing Phone (2) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग ऑफिशियली कंफर्म हो चुकी है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में यह बताया था कि फोन जुलाई में लॉन्च होगा। इसके अलावा यह साफ है कि ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ यह फोन भारत में भी दस्तक देगा, जिसकी पुष्टि Flipkart लिस्टिंग से हो गई है। वहीं, कंपनी अब धीरे-धीरे इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियों से पर्दा उठाती जा रही है।

फ्लिपकार्ट पर नोटिफाई मी के साथ लिस्ट हुआ Nothing Phone (2)

फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी गई है। हालांकि, अभी इंडिया लॉन्च को लेकर साइट पर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। वहीं, दूसरी ओर Nothing ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए Nothing Phone (1) फोन के सक्सेसर Nothing Phone (2) से जुड़ी नई डिटेल्स रिवील की है।

nothing-phone-2

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन्स (कन्फर्म)

  • इस फोन में पिछले फोन की तुलना में 0.15 इंच बड़ा डिसप्ले मिलेगा। यानी नंथिंग फोन 1 में 6.55-इंच डिसप्ले साइज था तो नथिंग फोन 2 में 6.7-इंच की स्क्रीन होगी।
  • कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह अपने इस नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक Android अपडेट्स प्रोवाइड करेंगे।
  • इसके अलावा फोन में 4 साल तक यूजर्स को सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलते रहेंगे।
  • फोन को 4,700mAh बैटरी से लैस किया जाएगा। यानी कंपनी पहले वाले फोन से 200mAh बैटरी को बढ़ाने वाली है।
  • इससे पहले Carl Pei ऑफिशियली कंफर्म कर चुके हैं कि Nothing Phone (2) फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।

रीसायकेबल प्रोडक्ट्स के बने होंगे फोन के पार्ट्स

बता दें कि हाल ही के ट्विट में कंपनी ने जानकारी दी है कि कंपनी पुराने मॉडल की तुलना में नए फोन के ज्यादातर पार्ट्स में तीन गुना रीसायकेबल और बायो-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही है। 9 सर्किट बोर्ड्स में 100 प्रतिशत रीसायकल टीन, मेन सर्किट बोर्ड पर 100 प्रतिशत रीसायकल कॉपर फॉइल और 28 स्टील पोर्ट्स पर 90 प्रतिशत रीसायकल स्टील का इस्तेमाल किया गया है।

प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग के साथ आएगा नथिंग फोन 2

इतना ही नहीं नथिंग फोन 2 में प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग दी जाएगी, जो कि @FSC_IC मिक्स सर्टिफाइड होगी। इसमें 60 प्रतिशत रीसाइकल फाइबर का इस्तेमाल होगा। इसके साथ फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया जाएगा, जिसे 100 प्रतिशत रेनेबल एनर्जी से बनाया गया है।

Nothing 2 में @SGS_SA सर्टिफाइड 53.45 किलोग्राम कार्बन इस्तेमाल किया गया है, जो कि पिछले फोन की तुलना में 5 किलो कम है।

The post Nothing Phone (2) का इंडिया लॉन्च और डिसप्ले साइज हुआ कन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-2-battery-size-confirm-buy-company-sale-on-flipkart/feed/ 0
Flipkart से मंगाया था Apple iPhone, डिब्बे में निकला वाशिंग पाउडर निरमा! कोर्ट ने ठोका जुर्माना https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-delivered-nirma-detergent-soap-instead-of-apple-iphone-consumer-court-fined/ https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-delivered-nirma-detergent-soap-instead-of-apple-iphone-consumer-court-fined/#respond Tue, 28 Mar 2023 12:39:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101848 Flipkart से मंगाया था Apple iPhone, डिब्बे में निकला वाशिंग पाउडर निरमा! कोर्ट ने ठोका जुर्माना

The post Flipkart से मंगाया था Apple iPhone, डिब्बे में निकला वाशिंग पाउडर निरमा! कोर्ट ने ठोका जुर्माना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने Flipkart पर जुर्माना ठोका है।
  • इस शाॅपिंग साइट ने iPhone के बदले में निरमा डिटर्जेंट डिलीवर कर दिया था।
  • कर्नाटक कंज्यूमर कोर्ट ने फ्लिपकार्ट की रिटेलर सर्विस में खामी बताई है।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगाया कुछ जाता है लेकिन डिलीवर कुछ और ही हो जाता है, ऐसे कई किस्से सुननें में आते रहते हैं। बहुत से लोग इस तरह के फ्राॅड का शिकार होते हैं तथा अपने नुकसान की भरपाई के लिए ई-काॅमर्स साइट्स से गुहार लगाते रह जाते हैं। इसी तरह के एक मामले में कर्नाटक कोर्ट ने Flipkart को लताड़ लगाते हुए उसपर जुर्माना ठोका है। इस शाॅपिंग साइट से एक युवक ने Apple iPhone खरीदा था लेकिन बदले में उसे वाशिंग पाउडर निरमा डिलीवर कर दिया गया था।

आईफोन के बदले साबुन

रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के कोप्पल निवासी हर्ष नाम के युवक ने शाॅपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर नया एप्पल आईफोन ऑर्डर किया था। इस मोबाइल के लिए लड़के ने 48,999 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी। लेकिन जब उसे पार्सल डिलीवरी हुआ तब वह चौंक गया। दरअसल डिलीवरी हुए बाॅक्स में आईफोन नहीं था, बल्कि उसकी जगह पर कपड़े धोने का साबुन निरमा डिटर्जेंट पड़ा था और साथ में एक कीपैड वाला फोन था। यह वाकया साल 2021 का है, जिसके बाद हर्ष ने कोर्ट में शिकायत करते हुए फोन की पूरी कीमत तथा साथ में कंपनसेशन की डिमांड रखी थी।

flipkart delivered nirma detergent soap instead of apple iphone consumer court fined

फ्लिपकार्ट पर जुर्माना

आईफोन के बदले साबुन डिलीवर किए जाने वाले इस मामले पर अब जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (District Consumer Disputes Redressal Commission) ने ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 25,000 रुपये का जुर्माना ठोका है। ऑनलाइन शाॅपिंग प्लेटफाॅर्म पर यह फाइन तीन मुख्य धाराओं के तहत लगाया गया है। इनमें सर्विस में कमी, गलत व्यवहार, और कस्टमर का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शामिल है। यह भी पढ़ेंः Instagram पर सस्ते मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

कंज्यूमर कोर्ट का रवैया

फ्लिपकार्ट व ऑनलाइन शाॅपिंग से जुड़े इस मामले पर कंज्यूमर कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आजकल ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से अपने पैर पसार रही है और इससे समय व पैसे दोनों की ही बचत होती है। लेकिन सामान बेचने के बाद कंपनियों की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो सकती है। यह ऑनलाइन कंपनियों की ही जिम्मेदारी है कि वे अपने कस्टमर्स को संतुष्ट करें। इस मामले में कंज्यूमर कोर्ट ने फ्लिपकार्ट की रिटेलर सर्विस में खामी बताई है और कहा है कि ऐसा काम व व्यवहार “अनुचित व्यापार व्यवहार” के अंतर्गत आता है।

flipkart delivered nirma detergent soap instead of apple iphone consumer court fined

Consumer Court ने शाॅपिंग साइट को दोषी करार देते हुए कहा है कि उन्होंने उत्पाद की पूरी कीमत वसूलने के बाद भी खरीदी गई वस्तु की तुलना में गलत वस्तु भेजी। साथ ही Flipkart को लताड़ लगाते हुए कोर्ट ने यह भी कह डाला है कि Online Shopping कंपनियों को ग्राहकों को धोखा देने और उनसे पैसे कमाने के लिए गलत प्रोडक्ट व आइटम भेजने की आजादी नहीं मिली हुई है।

ऐसे बचें से ऑनलाइन फ्राॅड

91मोबाइल्स अपने पाठकों को बताना चाहता है कि इस तरह के मामलों में बहुत बार खुद शाॅपिंग साइट तक को पता नहीं रहता है कि उसके डिलीवरी एजेंट क्या घपला कर रहे हैं। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए स्वयं उपभोक्ता को ही सजगता और जागरूकता दिखानी होगी। आजकल ई-काॅमर्स साइट्स ‘ओपन बाॅक्स’ डिलीवरी देती है जिसमें डिलीवरी बाॅय खुद आपको बाॅक्स खोलकर दिखाता है। ऐसी स्थित में सही सामान पाए जाने के बाद ही आप आइटम रिसीव कर सकते हैं।

amazon-india-and-flipkart-sale

इसी तरह डिलीवरी के समय कस्टमर से ओटीपी भी मांगा जाता है। हमारी सलाह है कि बिना अपना सामान चेक करें कभी भी कंपनी की ओर से भेजा गया OTP डिलीवरी एजेंट को ना बताए। वहीं अगर फिर भी कभी कोई फ्राॅड हो जाता है तो उसके लिए शाॅपिंग साइट से शिकायत करने के साथ ही कन्ज्यूमर कोर्ट में भी अर्जी जरूर डाल दें।

The post Flipkart से मंगाया था Apple iPhone, डिब्बे में निकला वाशिंग पाउडर निरमा! कोर्ट ने ठोका जुर्माना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/flipkart-delivered-nirma-detergent-soap-instead-of-apple-iphone-consumer-court-fined/feed/ 0
वाह लाइफ हो तो ऐसी! Flipkart से खरीदा 12 हजार का फोन, लेट डिलीवरी के चलते अब कंपनी देगी 42 हजार का जुर्माना https://www.91mobiles.com/hindi/woman-bought-online-phone-worth-12499-on-flipkart-but-did-not-get-delivered-company-has-to-pay-42000/ https://www.91mobiles.com/hindi/woman-bought-online-phone-worth-12499-on-flipkart-but-did-not-get-delivered-company-has-to-pay-42000/#respond Thu, 05 Jan 2023 12:06:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95597 woman bought online phone worth 12499 on flipkart but did not get delivered company has to pay 42000

The post वाह लाइफ हो तो ऐसी! Flipkart से खरीदा 12 हजार का फोन, लेट डिलीवरी के चलते अब कंपनी देगी 42 हजार का जुर्माना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • बेंगलुरू में एक महिला ने Flipkart पर फोन ऑर्डर किया था जो उसे डिलीवर ही नहीं हुआ।
  • कई शिकायतों के बावजूद फ्लिपकार्ट ने कोई कार्यवाही नहीं की।
  • कंज्यूमर कोर्ट में मामला जाने के बाद अब कंपनी महिला को देगी 42 हजार रुपये।

Online Shopping अब सिर्फ मैट्रो सिटीज़ में ही नहीं बल्कि छोटे शहर व कस्बों में भी आम होने लगी है। बिना बाजार के धक्के खाए घर बैठे बैठे ही अपनी पसंद की चीज ऑनलाइन ऑर्डर की जा सकती है। डिजिटल इंडिया अभियान (Digital India) में भी ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा मिल रहा है। लेकिन कई बार ऐसी खबरें सामने आती रहती है जो ऑनलाइन शॉपिंग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती हैं। ऐसा ही एक केस बेंगलुरू से सामने आया है जहां Flipkart पर 12,499 रुपये का स्मार्टफोन ऑर्डर करने के बाद मोबाइल की डिलीवरी नहीं मिली है।

flipkart wrong delivery soap realme pad twitter online shopping

ऑनलाइन शॉपिंग में झोल तो बहुत होते हैं लेकिन यह नया मामला कुछ अलग और दिलचस्प है। अमूमन शॉपिंग साइट्स की गलती की वजह से ग्राहकों को चूना लगता है परंतु इस केस एक में महिला को 12 हजार बजट वाले फोन के बदले 42 हजार मिले हैं। इस मामले में ई-कॉमर्स साइट Flipkart की लापरवाही कंपनी पर भारी पड़ी है तथा फायदा आम कस्टमर को हुआ है। यह वाकया बेंगलुरू है जिसने उपभोक्ता अधिकार यानी consumer rights के प्रति भी लोगों को जागरूक किया है।

पेमेंट करने के बावजूद नहीं डिलीवर हुआ फोन

मीडिया रिपोर्ट के जरिये सामने आया है कि बेंगलुरू में रहने वाली एक महिला ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया था जिसकी कीमत 12,499 रुपये थी। लेकिन इस वेबसाइट की ओर से उन्हें फोन डिलीवर नहीं किया गया। ​महिला ने कई शिकायतें की, लेकिन फ्लिपकार्ट से बार-बार कॉन्टैक्ट करने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला और महिला का मोबाइल फोन भी उस तक नहीं पहुंचाया गया।

woman bought online phone worth 12499 on flipkart but did not get delivered company has to pay 42000

Flipkart के गैरजिम्मेदाराना रवैये से परेशान इस महिला ने कानून का सहारा लिया तथा कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवा दी। महिला की समस्या को समझते हुए कोर्ट ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट को न सिर्फ महिला के फोन की कीमत बलिक साथ ही कई भुगतान करने का भी ऑर्डर दे डाला है। 12,499 रुपये के मोबाइल के बदले अब फ्लिपकार्ट 42 हजार रुपये का भुगतान उस महिला को करेगी।

कस्टमर को हुई परेशानी की वजह से देने पड़ेंगे 42 हजार रुपये

कंज्यूमर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फ्लिपकार्ट को आदेश दिया है कि उसे महिला को मोबाइल का पूरा प्राइस यानी 12,499 रुपये वापिस करने होंगे तथा साथ ही इस कीमत पर 12 प्रतिशत का सालाना ब्याज भी अलग से देना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं कंज्यूमर कोर्ट ने फ्लिपकार्ट को टर्म्स ऑफ सर्विस में लापरवाही दिखाने तथा अनएथिकल प्रैक्टिसेस फॉलो करने का दोषी मानते हुए 20 हजार का फाइन और लीगल खर्च के 10 हजार रुपये भी महिला को देने का आदेश दे डाला है।

The post वाह लाइफ हो तो ऐसी! Flipkart से खरीदा 12 हजार का फोन, लेट डिलीवरी के चलते अब कंपनी देगी 42 हजार का जुर्माना first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/woman-bought-online-phone-worth-12499-on-flipkart-but-did-not-get-delivered-company-has-to-pay-42000/feed/ 0