Foldable Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Mar 2026 09:02:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 16GB RAM के साथ Motorola Razr Fold लॉन्च, इसमें है दो सेल्फी कैमरा और 6200nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-fold-launched-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-fold-launched-know-price-features-and-specifications/#respond Mon, 02 Mar 2026 09:02:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191360 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola Razr स्मार्टफोंस की सफलता के बाद आज कंपनी ने अपना पहला book-style foldable फोन पेश कर दिया है। MWC 2026 के मंच से ब्रांड ने दो डिस्प्ले वाला मोबाइल Motorola Razr Fold प्रदर्शित किया है। यह फोल्डेबल फोन एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है जो सीधे Samsung Galaxy Z Fold7 […]

The post 16GB RAM के साथ Motorola Razr Fold लॉन्च, इसमें है दो सेल्फी कैमरा और 6200nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola Razr स्मार्टफोंस की सफलता के बाद आज कंपनी ने अपना पहला book-style foldable फोन पेश कर दिया है। MWC 2026 के मंच से ब्रांड ने दो डिस्प्ले वाला मोबाइल Motorola Razr Fold प्रदर्शित किया है। यह फोल्डेबल फोन एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है जो सीधे Samsung Galaxy Z Fold7 और Honor Magic V6 जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर देता है।

मोटोरोला रेज़र फोल्ड फोन में 8.1-इंच की मेन स्क्रीन दी गई है। यह LTPO pOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बनी 6.6-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। LTPO pOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 1080 x 2520 पिक्सल रेजोल्यूशन 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है।

Motorola Razr Fold एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो My UX के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno A829 GPU मौजूद है।

ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला रेज़र फोल्ड 16GB RAM पर लाया गया है जो 1TB मेमोरी सपोर्ट करता है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage तकनीक पर काम करता है। फोन में RAM Boost फीचर मौजूद है जो फिजिकल रैम में डबल वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 32GB RAM की ताकत (16+16) देता है। बताते चलें कि कंपनी इस फोन के साथ 7 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला रेज़र फोल्ड फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल मेन Sony LYTIA सेंसर दिया गया है जो 50-मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 50-मेगापिक्सल ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Razr Fold की मेन स्क्रीन पर 20-मेगापिक्सल और कवर डिस्प्ले पर 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला रेज़र फोल्ड फोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबा​इल में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W wireless चार्जिंग मिलती है। फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह मोबाइल IR ब्लास्टर के साथ ही Wi-Fi 7 और NFC जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे IP49 रेटिंग के साथ पेश किया है।

Motorola Razr Fold का ग्लोबल प्राइस EUR 1,999 है जो भारतीय करंसी अनुसार 2,15,000 रुपये के करीब बनता है। यह मोबाइल भारतीय बाजार में कब तक सेल के लिए उपलब्ध होगा, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि मोटोरोला रेज़र फोल्ड का इंडिया प्राइस 1.50 लाख रुपये तक रखा जा सकता है।

The post 16GB RAM के साथ Motorola Razr Fold लॉन्च, इसमें है दो सेल्फी कैमरा और 6200nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-fold-launched-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
दो स्क्रीन वाला फोन जो बीच में से मुड़ता है! पेश हुआ स्टाइलिश डिजाइन वाला मोबाइल Nubia Flip 3 https://www.91mobiles.com/hindi/dual-display-foldable-phone-nubia-flip-3-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/dual-display-foldable-phone-nubia-flip-3-announced/#respond Wed, 03 Dec 2025 12:30:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186456 सिर्फ 7.5mm की थिकनेस के साथ आए नुबिया फ्लिप 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post दो स्क्रीन वाला फोन जो बीच में से मुड़ता है! पेश हुआ स्टाइलिश डिजाइन वाला मोबाइल Nubia Flip 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फोल्डेबल फोन की मार्केट में नया नाम जुड़ गया है। Nubia Flip 3 रिलीज हो गया है। इस दो डिस्प्ले वाले फोन को कंपनी ने जापान में पेश किया है। वैसे तो नुबिया के फोन भारत में नहीं बिकते हैं लेकिन, ग्लोबल मार्केट में यह Samsung Galaxy Z Flip6 और Motorola Razr 60 जैसे मोबाइल्स को टक्कर देगा। मीडियाटेक प्रोसेसर और सिर्फ 7.5mm की थिकनेस के साथ आए नुबिया फ्लिप 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Nubia Flip 3 दो डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन है। इस मोबाइल में 2790 × 1188 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की मेन डिस्प्ले दी गई है। 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली यह फुलएचडी+ स्क्रीन फोन को ओपन करने पर मिलती है। वहीं फोन फोल्ड करने के लिए 4-इंच की कवर स्क्रीन सामने आती है। यह AMOLED डिस्प्ले है जो 1200 × 1092 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करती है।

अगर सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 की बात करें तो इसमें 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 720 x 748 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 3.4-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। वहीं मोटो रेज़र 6.96-इंच की मेन और 3.63-इंच की कवर स्क्रीन सपोर्ट करता है। यानी नुबिया फ्लिप3 की स्क्रीन ज्यादा बड़ी है।

Nubia Flip3 को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MediaTek Dimensity 7400X ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल चिपसेट 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। जापान में यह फोन 6GB RAM पर पेश किया गया है जिसके साथ 256GB Storage दी गई है।

रोचक बात यह है कि Motorola Razr 60 फोल्डेबल फोन भी इसी मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है। लेकिन जब परफॉर्मेंस की बात आती है तो Samsung Galaxy Z Flip6 इन दोनों को पछाड़ता है। सैमसंग फ्लिप फोन में 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला ताकतवर मोबाइल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए नुबिया फ्लिप3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कवर स्क्रीन पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर ​लगाया गया है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। फोन को बंद यानी फोल्ड करने के बाद इसी कैमरा से सेल्फी खींची जा सकती है। वहीं मेन डिस्प्ले पर कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगाया है।

पावर बैकअप के लिए Nubia Flip3 में 4,610mAh battery फिट की गई है। यह मोटोरोला रेज़र60 और सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 दोनों से बड़ी है। बता दें कि Razr 60 में 4500एमएएच बैटरी दी गई है जो 30वॉट वायर्ड और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Galaxy Z Flip6 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ 4000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

नुबिया फ्लिप 3 5जी स्मार्टफोन में कंपनी ने फेस अनलॉक फीचर तो दिया है लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर साइड फ्रेम पर लगाया है। यह मोबाइल Bluetooth 6.0 और NFC जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं डिवाइस को पानी इत्यादि से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। बताते चलें कि Nubia Flip3 को ओपन करने के बाद इसकी मोटाई केवल 7.5एमएम रह जाती है और बंद यानी फोल्ड करने के लिए 15.9एमएम की थिकनेस मिलती है।

कंपनी की ओर से अभी Nubia Flip 3 की कीमत अनाउंस नहीं की गई है। यह मोबाइल अगले महीने यानी जनवरी 2026 से जापान व ग्लोबल मार्केट में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया यह नुबिया फ्लिप फोन इंडिया में नहीं बिकेगा। लेकिन अगर आपको मुड़ने वाला फोन खरीदना है तो मोटोरोला रेजर 60 को 49,999 रुपये में परचेज सकते हैं। वहीं 1 लाख का फोन लेना है तो गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 6 की कीमत तकरीबन 69,999 रुपये से शुरू होती है। ये दोनों मोबाइल विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग रेट में बिक रहे हैं।

The post दो स्क्रीन वाला फोन जो बीच में से मुड़ता है! पेश हुआ स्टाइलिश डिजाइन वाला मोबाइल Nubia Flip 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dual-display-foldable-phone-nubia-flip-3-announced/feed/ 0
तीन बार मुड़ने वाला Samsung Galaxy Z Tri Fold 5 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च! देखें फोटो https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-tri-fold-launch-date-5-december-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-tri-fold-launch-date-5-december-leak/#respond Thu, 13 Nov 2025 03:34:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185574 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीते कई दिनों से लीक सामने आ रहे थे कि कंपनी ट्राई फोल्ड फोन यानी तीन बार मुड़ने वाला मोबाइल बना रही है। वहीं अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कोरियन वेबसाइट The Chosun Daily ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पब्लिश करते हुए दावा […]

The post तीन बार मुड़ने वाला Samsung Galaxy Z Tri Fold 5 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च! देखें फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीते कई दिनों से लीक सामने आ रहे थे कि कंपनी ट्राई फोल्ड फोन यानी तीन बार मुड़ने वाला मोबाइल बना रही है। वहीं अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कोरियन वेबसाइट The Chosun Daily ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पब्लिश करते हुए दावा किया है कि सैमसंग ट्राई फोल्ड फोन 5 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy Z TriFold बताया गया है।

इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए कोरियन वेबसाइट ने लिखा है कि Samsung Galaxy Z TriFold 5 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की इंटरनल टीम ने यह तय कर लिया है कि वो 5 दिसंबर 2025 को कंपनी का पहला ट्राई फोल्ड फोन टेक मंच पर पेश कर देंगे। हालांकि इस फोन का वास्तविक नाम अभी कंफर्म नहीं हो पाया है लेकिन, अनुमान लगाया जा रहा है कि सैमसंग का तीन बार मुड़ने वाला फोन गैलेक्सी ज़ेड ट्राईफोल्ड नाम के साथ लाया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग की ओर से एक पब्लिक ईवेंट आयोजित किया जाएगा जिसके मंच से कथित Galaxy Z TriFold मार्केट में एंट्री लेगा। फोन का नाम, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और उपलब्धता की जानकारी भी 5 दिसंबर को ही ऑफिशियल की जाएगी। याद दिला दें कि जुलाई महीने में यह Samsung TriFold smartphone कंपनी प्रेजिडेंट द्वारा शोकेस किया जा चुका है। हमें संदेह है कि कंपनी शायद 5 दिसंबर को फोन स्पेक्स तो बता देगी लेकिन इसकी बिक्री अगले साल ही शुरू करेगी। वहीं यह मोबाइल इंडिया में बिकेगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता कहना मुश्किल है।

यह तो साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड ट्राईफोल्ड महंगा होगा। लेकिन बीते दिनों सामने आए लीक की बात करें तो इसका प्राइस 4.5 मिलियन कोरियन वॉन बताया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 2,71,750 रुपये के करीब है। यानी यह सैमसंग का फोन ढाई लाख से भी ज्यादा प्राइस का होगा। इतने रुपये में आप तकरीबन 225 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। वो भी 24 कैरेट गोल्ड!

Samsung Galaxy Z TriFold के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह तीन बार फोल्ड होने वाला फोन 6.5-इंच की आउटर डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। वहीं जब फोन को पूरी तरह से अनफोल्ड करने पर यूजर्स को 10-इंच की फ्लेक्सिबल डिस्प्ले मिल सकती है। लीक्स के अनुसार फोन जब बंद (फोल्ड) होगा तो इसकी मोटाई 14mm के करीब होगी। वहीं फोन खोलने (अनफोल्ड) पर इसकी थिकनेस 4.2mm हो जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड ट्राईफोल्ड में QXGA+ Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex डिस्प्ले लगाई जा सकती है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 368पीपीआई और 2600निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,600mAh battery दिए जाने की बात सामने आ रही है जिसके साथ 25वॉट फास्ट चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल सकता है।

तीन बार फोल्ड होने वाले सैमसंग फोन से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। टेक जगत या मोबाइल बाजार से जुड़ी ताजा खबरों को आप 91मोबाइल्स पर सबसे पहले पढ़ सकते हैं।

The post तीन बार मुड़ने वाला Samsung Galaxy Z Tri Fold 5 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च! देखें फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-tri-fold-launch-date-5-december-leak/feed/ 0
200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM और 50MP Selfie सेंसर https://www.91mobiles.com/hindi/honor-magic-v-flip-2-launched-with-50mp-selfie-200mp-camera-and-16gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-magic-v-flip-2-launched-with-50mp-selfie-200mp-camera-and-16gb-ram/#respond Fri, 22 Aug 2025 06:21:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180837 ऑनर में मौजूद Snapdragon 8 Gen 3 और सैमसंग में दिए गए Exynos 2500 में कड़ी टक्कर है।

The post 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM और 50MP Selfie सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनर ने अपनी होम मार्केट चीन में नया फोल्डेबल फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Honor Magic V Flip2 लॉन्च कर दिया गया है जो 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 200MP Camera वाला मोबाइल फोन है जिसमें 50MP Selfie सेंसर भी मिलता है। ऑनर मैजिक वी फ्लिप2 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर मैजिक वी फ्लिप2 दो डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 2868 × 1232 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ 6.82-इंच की मेन स्क्रीन दी गई है और 4-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मौजूद है। अंदर और बाहर दोनों ओर OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की इंटरनल स्क्रीन पर 5000nits और एक्स्ट्रनल स्क्रीन पर 3600nits पीक ब्राइटनेस दी गई है।

Honor Magic V Flip2 एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 9.0.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का प्रोसेसर दिया गया है जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 750 GPU मौजूद है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर का फोल्डेबल फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultra-wide + macro लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Magic V Flip2 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन में 30x digital zoom मिलता है।

इस दो स्क्रीन वाले मोबाइल में पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80W सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। Honor Magic V Flip2 में 50W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

ऑनर मैजिक वी फ्लिप2 को कंपनी ने 50μm UTG कोटिंग वाले एरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम एलॉय हिंज पर बनाया गया है जिसके चलते इसे मुड़ने को बाद डिस्प्ले के बीच बेहद कम गैप आता है। बताते चलें कि इस मोबाइल में SGS की ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP58 + IP59 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.3 सहित NFC भी ​मिलता है।

Honor Magic V Flip2 प्राइस

12GB RAM + 256GB Storage – 5499 युआन (तकरीबन 66,849 रुपये)
12GB RAM + 512GB Storage – 5999 युआन (तकरीबन 72,929 रुपये)
12GB RAM + 1TB Storage – 6499 युआन (तकरीबन 78,999 रुपये)
16GB RAM + 1TB Premium Edition – 7499 युआन (तकरीबन 91,149 रुपये)

ऑनर मैजिक वी फ्लिप2 चीन में 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 256जीबी, 512जीबी और 1टीबी मेमोरी वाले स्पेशल एडिशन में खरीदा जा सकेगा। अगर सैमसंग फ्लिप फोन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip7 की कीमत इंडिया में 1,09,999 रुपये से शुरू होती है और Galaxy Z Flip7 FE का स्टार्टिंग प्राइस 89,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 एफई से तुलना करें तो स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से हमें Honor Magic V Flip2 अधिक पावरफुल लगा। इसका 200MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा सैमसंग के 50MP रियर और 10MP सेल्फी के काफी अधिक है। इसी तरह ऑनर​ फ्लिप फोन की बैटरी भी सैमसंग Flip7 और Flip7 FE दोनों से अधिक है। परफॉर्मेंस की बात करें तो ऑनर में मौजूद Snapdragon 8 Gen 3 और सैमसंग में दिए गए Exynos 2500 में कड़ी टक्कर है।

The post 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM और 50MP Selfie सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-magic-v-flip-2-launched-with-50mp-selfie-200mp-camera-and-16gb-ram/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE में क्या है अंतर? जानें क्यों इनके प्राइस में है 20,000 रुपये का फर्क https://www.91mobiles.com/hindi/difference-between-samsung-galaxy-z-flip-7-and-flip-7-fe-in-hindi-design-display-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/difference-between-samsung-galaxy-z-flip-7-and-flip-7-fe-in-hindi-design-display-price-specifications/#respond Thu, 10 Jul 2025 13:04:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177942 दोनों मुड़ने वाले सैमसंग फोन की सेल भारत में 25 जुलाई से शुरू होगी।

The post Samsung Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE में क्या है अंतर? जानें क्यों इनके प्राइस में है 20,000 रुपये का फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नए फोल्डेबल फोन मार्केट में उतार दिए हैं। कंपनी की ओर से Samsung ​Galaxy Z Flip7 लॉन्च कर दिया गया है और इसी के साथ फ्लिप सेगमेंट में पहली बार ‘एफई’ मॉडल भी जोड़ा गया है। इस बार Samsung​ Galaxy Z Flip7 FE भी आया है। इन दोनों स्मार्टफोंस में क्या अंतर और क्या समानता है? यही जानने के लिए हमने इन दोनों फ्लिप फोन का छोटा सा कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Samsung Galaxy Z Flip7 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – 1,09,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 1,21,999 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 स्मार्टफोन 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। इस दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,09,999 रुपये और 1,21,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस सैमसंग फ्लिप फोन को Blue Shadow, Jet-Black और Coral-red सहित ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Mint कलर में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 89,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 95,999 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एफई स्मार्टफोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लाया गया है। इस मोबाइल को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+512जीबी वेरिएंट को 95,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोल्डेबल फोन Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि दोनों मुड़ने वाले सैमसंग फोन की सेल भारत में 25 जुलाई से शुरू होगी।

डिजाइन का कंपैरिजन

Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE का फोल्डिंग फॉर्मेट भले ही एक जैसा हो लेकिन डिजाइन के स्तर पर दोनों का डिफरेंस इन्हें एक दूसरे से काफी अलग बनाता है। नए गैलेक्सी फ्लिप7 में कंपनी ने मजबूत और टिकाऊ Armor FlexHinge दिया है जो इसे फ्लिप6 से पतला, स्लीक और प्रीमियम लुक देता है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी फ्लिप7 एफई में पिछली जेनरेशन जैसा हिंग सिस्टम है। यह पहली झलक में Flip 6 जैसा दिखता है।

सेकेंडरी डिस्प्ले यानी कवर स्क्रीन के मामले में भी Galaxy Z Flip7 स्मार्टफोन Flip7 FE मॉडल से अलग और एडवांस है। इस बार फोन की स्क्रीन को पूरे पैनल पर फिट किया गया है। यह कैमरा लेंस को भी और फ्लैश को भी कवर करती है। फोन यूआई कुछ ऐसी है कि वह ऐप व टॉस्क को इस कैमरा सेटअप में पूरी तरह से मर्ज कर देती है। यानी इस बार कवर स्क्रीन वाकई में पूरा एरिया कवर करती है।

Galaxy Z Flip7 FE में कवर डिस्प्ले फ्लिप6 जैसी ही है। यह कैमरा मॉड्यूल के पास जाकर खत्म हो जाती है। ये दोनों सैमसंग के मुड़ने वाले मोबाइल गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किए गए हैं। इनमें ग्लास बैक और मेटल फ्रेम के साथ IP48 रेटिंग मिलती है। अगर कहा जाए कि फोन का डिजाइन और सेकेंडरी स्क्रीन ही है जो इन दोनों फ्लिप फोन के रेट में 15 हजार से भी ज्यादा का अंतर पैदा करती है, तो शायद गलत नहीं होगा।

Samsung Galaxy Z Flip7 फोटो

Samsung Galaxy Z Flip7 FE फोटो

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Galaxy Z Flip7 Galaxy Z Flip7 FE
मेन डिस्प्ले 6.9″ FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED 2X 6.7″ FHD+ 120Hz Dynamic AMOLED 2X
कवर स्क्रीन 4.1″ 120Hz Super AMOLED 3.4″ 120Hz Super AMOLED
प्रोसेसर Samsung Exynos 2500 Samsung Exynos 2500
रैम + स्टोरेज 12GB RAM + 512GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP Wide-angle + 12MP Ultra-Wide 50MP Wide-angle + 12MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 10MP Selfie Camera 10MP Selfie Camera
बैटरी 4,300mAh Battery 4,000mAh Battery
चार्जिंग 25W Wired Charging 25W Wired Charging

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है। इस मोबाइल में 2520 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ मेन डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए डायनामिक एमोलेड 2एक्स पैनल पर इस्तेमाल किया है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन को मोड़ने के बाद 4.1-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन सामने आती है। इसके लिए भी कंपनी से सुपर एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया है। यह 1048 x 948 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 एफई स्मार्टफोन 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की मेन स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह FHD+ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड 2एक्स पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वहीं इस मुड़ने वाले मोबाइल में 720 x 748 पिक्सल रेजोल्यूशन पर बनी 3.4-इंच की सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले मिलती है। बताते चलें कि ज़ेड फ्लिप7 और ज़ेड फ्लिप7 एफई दोनों स्मार्टफोंस में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सैमसंग ने Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया है।

परफॉर्मेंंस

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 और फ्लिप7 एफई दोनों स्मार्टफोंस की प्रोसेसिंग पावर एक समान है। इस मोबाइल फोंस को सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है जो One UI 8 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इन फोल्डेबल स्मार्टफोंस में सैमसंग का एक्सिनोस 2500 डेका–कोर प्रोसेसर दिया गया है।

सीपीयू क्षमता की बात करें तो यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाला डुअल Cortex-A520 कोर, 2.74GHz स्पीड वाला डुअल Cortex-A725 कोर, 2.36GHz स्पीड वाला Cortex-A725 पेंटा–कोर और 3.3GHz तक की सुपर फास्ट क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-X925 प्राइम कोर मौजूद है।

मेमोरी

Samsung Galaxy Z Flip7 5G फोन इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया है जिनमें 256जीबी मेमोरी और 512जीबी मेमोरी मिलती है।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G फोन 8जीबी रैम से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस मोबाइल फोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसमें 128जीबी मेमोरी और 256जीबी मेमोरी शामिल होगी।

कैमरा

प्रोसेसर की तरह इन दोनों स्मार्टफोंस की फोटोग्राफी क्षमता भी एक जैसी ही है। Galaxy Z Flip7 और Z Flip7 FE दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर यानी कवर स्क्रीन वाले एरिया में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो OIS और Dual Pixel AF की क्षमता से लैस है। इसके साथ 123˚ FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है।

दोनों ही 2x Optical Zoom और 10x Digital Zoom सपोर्ट करते हैं। इस सैमसंग फ्लिप फोन का रियर कैमरा सेटअप सेकेंडरी डिस्प्ले पर है। इस प्लेसमेंट के चलते बैक कैमरा मॉड्यूल से भी सेल्फी खींची जा सकती है वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं फोन के मेन स्क्रीन पर मौजूद पंच-होल में 10 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है और 85डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता से लैस है।

बैटरी

स्क्रीन साईज की ही तरह सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 और फ्लिप7 एफई की बैटरी में भी कुछ बदलाव किया गया है। Flip7 को जहां 4,300एमएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है वहीं Flip7 FE स्मार्टफोन को 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है।

बैटरी दोनों की अलग है लेकिन चार्जिंग क्षमता एक समान है। गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 और फ्लिप5 एफई की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में ही फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। वहीं इन दोनों स्मार्टफोंस को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है और इसके लिए मोबाइल्स में Wireless PowerShare तकनीक भी मिलती है।

The post Samsung Galaxy Z Flip7 और Flip7 FE में क्या है अंतर? जानें क्यों इनके प्राइस में है 20,000 रुपये का फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/difference-between-samsung-galaxy-z-flip-7-and-flip-7-fe-in-hindi-design-display-price-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Flip7 FE दो ​स्क्रीन के साथ इंडिया में लॉन्च! जानें इस मुड़ने वाले 5G फोन में क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-7-fe-price-in-india-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-7-fe-price-in-india-features-and-specifications/#respond Wed, 09 Jul 2025 15:35:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177850 इस मोबाइल को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है

The post Samsung Galaxy Z Flip7 FE दो ​स्क्रीन के साथ इंडिया में लॉन्च! जानें इस मुड़ने वाले 5G फोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy Z Flip7 FE इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह पहली बार है जब कंपनी अपने मुड़ने वाले मोबाइल का ‘एफई’ मॉडल लेकर आई है। यह स्मार्टफोन साईज़ के मामले में Z Flip7 से कुछ छोटा है और इसीलिए गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 एफई को कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फोन कहा जा रहा है। 8GB RAM और Exynos 2500 प्रोसेसर की ताकत वाले इस फोन में बेहद ही मजबूत Armor Aluminum फ्रेम लगाया गया है। इस नए सैमसंग के मुड़ने वाले मोबाइल की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 89,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 95,999 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एफई स्मार्टफोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लाया गया है। इस मोबाइल को 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+512जीबी वेरिएंट को 95,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस नए फोल्डेबल फोन की सेल 25 जुलाई से शुरू होगी और इसे Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ Dynamic AMOLED 2X मेन स्क्रीन
  • 3.4″ Super AMOLED कवर स्क्रीन
  • Samsung Exynos 2500
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP + 12MP Rear Camera
  • 10MP Selfie Camera
  • 25W 4,000mAh Battery

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 एफई स्मार्टफोन 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की मेन स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह FHD+ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड 2एक्स पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। वहीं इस मुड़ने वाले मोबाइल में सुपर एमोलेड पैनल पर बनी 3.4-इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Glass Victus 2 लगाया गया है।

परफॉर्मेंस

Galaxy Z Flip7 FE सबसे नए और एडवांस Android 16 पर लॉन्च किया गया है One UI 8 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें ब्रांड की ही ताकवर एक्सिनोस 2500 10–कोर मोबाइल सीपीयू दिया गया है जो 1.8GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में यह सैमसंग फ्लिप फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Z Flip7 FE डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Wide-angle OIS सेंसर दिया गया है जो 123˚ FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल Ultra-Wide सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप7 एफई स्मार्टफोन में 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकती है। वहीं इस मोबाइल में Fast Wireless Charging 2.0 और Wireless PowerShare तकनीक भी मिलती है।

The post Samsung Galaxy Z Flip7 FE दो ​स्क्रीन के साथ इंडिया में लॉन्च! जानें इस मुड़ने वाले 5G फोन में क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-7-fe-price-in-india-features-and-specifications/feed/ 0
दो डिस्प्ले वाला Vivo X Fold5 हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-launched-price-features-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-launched-price-features-specifications-details/#respond Thu, 26 Jun 2025 03:29:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176686 यह मोबाइल IP5X, IPX8, IPX9 और IPX9+ रेटिंग वाला है

The post दो डिस्प्ले वाला Vivo X Fold5 हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो का मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold5 लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को उतारा है। यह दुनिया के सबसे पतले फोल्ड फोन में से एक है जिसकी थिकनेस सिर्फ 4.3mm बताई गई है। स्लीक डिजाइन के साथ ही इसमें तगड़ा प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कमाल के कैमरा के साथ गज़ब की आईपी रेटिंग भी दी गई है। नए वीवो एक्स फोल्ड 5 फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X Fold5 डिस्प्ले

  • 8.03″ Main Screen
  • 2K+ AMOLED 8T LTPO

वीवो एक्स फोल्ड5 को अनफोल्ड करने यानी ओपन करने पर 8.03-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह 2480 × 2200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2K+ डिस्प्ले है जो AMOLED 8T LTPO पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही HDR 10+ और 4500nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर UTG Glass की मजबूत लेयर चढ़ाई गई है।

  • 6.53″ Cover Screen
  • FHD+ AMOLED LTPO

मोबाइल को किसी डायरी की तरह बंद करने पर इसके बाहर की तरह 6.53-इंच की कवर स्क्रीन लगाई गई है। यह 2748 × 1172 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ डिस्प्ले है जिसके लिए AMOLED LTPO पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। इस स्क्रीन पर भी यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Armor Glass का यूज़ किया गया है।

Vivo X Fold5 स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 1TB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 20 Megapixel Front Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 80W Fast Charging
  • 40W Wireless Charging

प्रोसेसर

वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम का 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो 5जी फोन में Adreno 750 GPU मिलता है।

मेमोरी

चीन में यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 12जीबी रैम और 16जीबी रैम शामिल है। बेस वेरिएंट में जहां 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX921 OIS मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए यह वीवो का मुड़ने वाला फोन 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही वीवो एक्स फोल्ड5 फोन 40W wireless चार्जिंग और reverse wireless charging भी सपोर्ट करता है।

Vivo X Fold5 फीचर्स

  • वीवो एक्स फोल्ड5 का कैमरा 15mm फोकल लेंथ पर फोटो क्लिक कर सकता है।
  • यह मोबाइल IP5X, IPX8, IPX9 और IPX9+ रेटिंग वाला है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है।
  • कंपनी का दावा है कि वीवो का फोल्ड फोन 80° गर्म पानी में भी सुरक्षित काम कर सकता है।
  • इसी तरह यह मोबाइल -20℃ की ठंड में भी बिना रूकावट अपने टॉस्क पूरे कर सकता है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
  • म्यूजिक के लिए Vivo X Fold5 में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 LE के साथ NFC भी सपोर्ट करता है।
  • बताते चलें कि फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई 9.2mm हरेती है जब्कि अनफोल्ड करने पर सिर्फ 4.3mm पतला होता है।

Vivo X Fold5 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – 6999 युआन (तकरीबन 83,999 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 7999 युआन (तकरीबन 95,999 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB Storage – 8499 युआन (तकरीबन 1,01,999 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB Storage – 9499 युआन (तकरीबन 1,13,999 रुपये)

वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन चीन में कुल मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडियन करंसी अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 84 हजार रुपये से शुरू होगी और 1 लाख 14 हजार रुपये तक जाएगी। इस मोबाइल को चाइना में Green Pine, White और Titanium कलर में बेचा जाएगा। इस बात की पूरी उम्मीद है कि अगले महीने जुलाई में यह वीवो का मुड़ने वाला फोन इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post दो डिस्प्ले वाला Vivo X Fold5 हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगी स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-launched-price-features-specifications-details/feed/ 0
मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold 5, 25 जून को होगा लॉन्च! मिल सकती है 16GB RAM और 6,000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/25-june-vivo-x-fold-5-launch-date-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/25-june-vivo-x-fold-5-launch-date-announced/#respond Thu, 12 Jun 2025 06:30:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175535 वीवो अपने अपकमिंग फोल्ड फोन को ‘Lighter and Stronger’ टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है।

The post मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold 5, 25 जून को होगा लॉन्च! मिल सकती है 16GB RAM और 6,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुड़ने वाले मोबाइल यानी Foldable Phones का ट्रेंड धीरे धीरे ही सही लेकिन आगे बढ़ रहा है। जैसे जैसे इनकी कीमतें कम होने लगेगी, यकिनन यूजर्स भी बढ़ने लगेंगे। इस कड़ी में टेक ब्रांड वीवो ने भी अपने अपकमिंग फोल्ड फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि Vivo X Fold 5 25 जून को लॉन्च होगा। इस दिन यह मोबाइल चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स का रूख करेगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन वीवो एक्स फोल्ड5 की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X Fold5 डिजाइन और डिस्प्ले

वीवो अपने अपकमिंग फोल्ड फोन को ‘Lighter and Stronger’ टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है। यह मोबाइल फोल्ड करने के बाद भी पतला ही रहेगा। कंपनी की मानें तो Vivo X Fold5 का वजन 219 ग्राम से भी कम होगा और यह दुनिया के सबसे हल्के फोल्डेबल स्मार्टफोन का रिकॉर्ड बनाएगा। वीवो बता चुकी है कि यह मोबाइल फोन Green, Black और Titanium कलर में लाया जाएगा।

कंपनी ने इसे इंडस्ट्री का पहला IP5X डस्टप्रूफ फोल्डिंग स्क्रीन बताया है। वहीं मोबाइल में IPX8+IPX9+IPX9 रेटिंग भी दी जाएगी जिसके चलते यह 3 मीटर तक गहरे पानी में और तेजी गर्मी व सर्दी में भी सुरक्षित रहेगा। वीवो का कहना है कि इस फोन को पानी के अंदर भी फोल्ड/अनफोल्ड कर सकेंगे। डिस्प्ले की बात करें तो वीवो एक्स फोल्ड5 की दोनों स्क्रीन पर LTPO 8T पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।

Vivo X Fold5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 8.03″ 2K+ AMOLED Display
  • 6.53″ 120Hz Cover Display
  • Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Rear Camera
  • 32MP+32MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 90W TurboPower

स्क्रीन

फोल्डेबल फोन वीवो एक्स फोल्ड 5 में दो स्क्रीन मिलेगी। सामने आए लीक के अनुसार फोन को मोड़ने के बाद जो डिस्प्ले बाहर से नजर आएगी उसका साईज 6.53-इंच का होगा। यह एलटीपीओ पैनल वाली कलर डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।

Vivo X Fold 5 में 8.03-इंच की प्राइमरी स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह 2केप्लस रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसके लिए एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल ​किया जाएगा। इसपर भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

परफॉर्मेंस

वीवो एक्स फोल्ड 5 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 पर लाया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो का फोल्डेबल मोबाइल फोन 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

बैटरी

Vivo X Fold5 की एक बड़ी हाइलाइट इस मोबाइल की बैटरी होगी। लीक के मुताबिक यह वीवो फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है ​कि अभी तक किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। कंपनी ने बताया है कि यह Blue Ocean battery होगी जो -30 डिग्री की ठंड में भी सही काम कर सकेगी।

वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस वीवो एक्स फोल्ड5 में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस मोबाइल में यूजर्स को 30वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide और 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 periscope telephoto लेंस भी मौजूद रहेगा।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल की मेन स्क्रीन और कवर स्क्रीन दोनों पर कै​मरा लेंस मिलेगा। यानी फोन से फोल्ड या अनफोल्ड दोनों कंडिशन में सेल्फी खींची जा सकती है। सामने आई रिपार्ट के अनुसार दोनों डिस्प्ले पर कंपनी 32 मेगापिक्सल कैमरा देगी।

The post मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold 5, 25 जून को होगा लॉन्च! मिल सकती है 16GB RAM और 6,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/25-june-vivo-x-fold-5-launch-date-announced/feed/ 0
Vivo X Fold 5 की फुल स्पेसिफिकेशन आई सामने, मिलेगी दो डिस्प्ले, 16GB RAM और 6000mAh बैटरी! https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-full-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-full-specifications-leaked-before-launch/#respond Sun, 11 May 2025 08:47:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173443 चाइना में '4' नंबर को अपशगुन माना जाता है और इसीलिए एक्स फोल्ड3 के बाद सीधे एक्स फोल्ड5 को लाया जाएगा।

The post Vivo X Fold 5 की फुल स्पेसिफिकेशन आई सामने, मिलेगी दो डिस्प्ले, 16GB RAM और 6000mAh बैटरी! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वीवो ने पिछले साल अपने ताकतवर फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro मार्केट में उतारे थे। आज खबर आई है ​कि कंपनी इनकी नेक्स्ट जेनरेशन को सामने लाते हुए जल्द Vivo X Fold 5 लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो चाइना में ‘4’ नंबर को अपशगुन माना जाता है और इसीलिए एक्स फोल्ड3 के बाद सीधे एक्स फोल्ड5 को लाया जाएगा। ताजा लीक में इस वीवो फोल्डेबल फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X Fold 5 स्पेसिफिकेशन्स लीक

  • 6.53″ 120Hz Cover Display
  • 8.03″ 2K+ AMOLED Display
  • Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+50MP Rear Camera
  • 32MP+32MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 90W TurboPower

स्क्रीन

फोल्डेबल फोन वीवो एक्स फोल्ड 5 में दो स्क्रीन मिलेगी। सामने आए लीक के अनुसार फोन को मोड़ने के बाद जो डिस्प्ले बाहर से नजर आएगी उसका साईज 6.53-इंच का होगा। यह एलटीपीओ पैनल वाली कलर डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी।

Vivo X Fold 5 में 8.03-इंच की प्राइमरी स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह 2केप्लस रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसके लिए एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल ​किया जाएगा। इसपर भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

परफॉर्मेंस

वीवो एक्स फोल्ड 5 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 पर लाया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो का फोल्डेबल मोबाइल फोन 16जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।


बैटरी

Vivo X Fold5 की एक बड़ी हाइलाइट इस मोबाइल की बैटरी होगी। सामने आए लीक के मुताबिक यह वीवो फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है ​कि अभी तक किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है।

वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस वीवो एक्स फोल्ड5 में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस मोबाइल में यूजर्स को 30वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide और 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 periscope telephoto लेंस भी मौजूद रहेगा।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल की मेन स्क्रीन और कवर स्क्रीन दोनों पर कै​मरा लेंस मिलेगा। यानी फोन से फोल्ड या अनफोल्ड दोनों कंडिशन में सेल्फी खींची जा सकती है। सामने आई रिपार्ट के अनुसार दोनों डिस्प्ले पर कंपनी 32 मेगापिक्सल कैमरा देगी।

Best Competitors

See All Competitors

The post Vivo X Fold 5 की फुल स्पेसिफिकेशन आई सामने, मिलेगी दो डिस्प्ले, 16GB RAM और 6000mAh बैटरी! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-5-full-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0
सबसे सस्ता foldable phone, बस इतनी है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/sabse-sasta-foldable-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/sabse-sasta-foldable-phone/#respond Wed, 21 Feb 2024 07:17:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=131422 TECNO Phantom V Fold 5G  7.65 इंच 2K मेन एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

The post सबसे सस्ता foldable phone, बस इतनी है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO Phantom V Fold 5G इस समय भारत में सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन है। इस फोन का डिजाइन भी Samsung Galaxy Z Fold की तरह ही है। यह फोन कई खूबियों से लैस है। TECNO Phantom V Fold 5G  7.65 इंच 2K मेन एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं सबसे सस्ते फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold की खूबियां।

TECNO Phantom V Fold 5G

TECNO Phantom V Fold 5G की कीमत इस समय amazon पर 69,999 रुपये है। आइए जानते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत क्या है?

Amazon 69,999 रुपये (12gb+256gb)
Flipkart 69,999 रुपये (12gb+256gb)

TECNO Phantom V Fold 5G को कहां से खरीदें

TECNO Phantom V Fold 5G को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म flipkart, amazon से खरीद सकते हैं। amazon पर इस समय TECNO Phantom V Fold 5G पर कंपनी 10,000 रुपये का कूपन दे रही है यानी फोन को 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आपको बैंक ऑफर्स भी मिल जाएंगे। वहीं फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट के साथ आप No cost EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं। EMI की शुरुआत 11,667 प्रतिमाह से हो रही है।

TECNO Phantom V Fold 5G स्पेसिफिकेशंस

डुअल डिस्प्ले: TECNO Phantom V Fold 5G में डुअल डिस्प्ले है। फोल्डेबल फोन का मेन डिस्प्ले 7.65 इंच की है। यह 2296 x 2000 पिक्सल रिजॉल्यूशन 2K और एलटीपीओ एमोलेड पैनल से लैस है। इससे सात कवर डिस्प्ले 6.42 इंच FHD+ है जो 1080 x 2550 पिक्सल रिजॉल्यूशन, एमोलेड डिस्प्ले है। TECNO PHANTOM V Fold 5G फोन की दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
प्रोसेसर: टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी फोन में कंपनी ने 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ आक्टाकोर प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह 3.2गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी710जीपीयू मौजूद है।
रैम-स्टोरेज: फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा है।
कैमरा: फोन के कवर और अंदर दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा सेंसर लगा है। फोन के कवर स्क्रीन पर कंपनी ने 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं अंदर के डिस्प्ले पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। इसके अलावा, रियर पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
बैटरी: फोन में कंपनी ने 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की बैटरी दी है।
ओएसः यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित हाईओएस फोल्ड वर्जन पर रन करता है।

The post सबसे सस्ता foldable phone, बस इतनी है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sabse-sasta-foldable-phone/feed/ 0