Foldable | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 25 Apr 2025 06:29:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फोन की स्क्रीन कर सकेंगे अलग-अलग, Vivo बना रहा नया Foldable फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-foldable-with-detachable-screen-patent-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-foldable-with-detachable-screen-patent-details/#respond Fri, 25 Apr 2025 06:29:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172423 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo एक नए और बेहद इनोवेटिव फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है जो डिटैचेबल स्क्रीन फीचर के साथ आएगा। हाल ही में सामने आई पेटेंट फाइलिंग से जानकारी मिली है कि यह डिवाइस दो स्क्रीन मॉड्यूल के साथ आएगा, जिनमें से एक को जरूरत पड़ने पर अलग किया जा सकेगा और स्वतंत्र रूप से […]

The post फोन की स्क्रीन कर सकेंगे अलग-अलग, Vivo बना रहा नया Foldable फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo एक नए और बेहद इनोवेटिव फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है जो डिटैचेबल स्क्रीन फीचर के साथ आएगा। हाल ही में सामने आई पेटेंट फाइलिंग से जानकारी मिली है कि यह डिवाइस दो स्क्रीन मॉड्यूल के साथ आएगा, जिनमें से एक को जरूरत पड़ने पर अलग किया जा सकेगा और स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह नई तकनीक फोल्डेबल स्मार्टफोंस के डिजाइन और उपयोग को पूरी तरह से बदल सकती है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo डिटैचेबल स्क्रीन Foldable डिवाइस डिटेल्स (पेटेंट के अनुसार):

  • डुअल-स्क्रीन डिजाइन: डिवाइस में दो स्क्रीन होंगी। पहली मुख्य स्क्रीन और दूसरी डिटैचेबल सेकेंडरी स्क्रीन होगी।
  • डिटैचेबल सेकेंडरी यूनिट: सेकेंडरी स्क्रीन को मुख्य यूनिट से अलग किया जा सकेगा और यह अपने आप में एक फंक्शनल डिवाइस होगा।
  • स्वतंत्र कार्यक्षमता: सेकेंडरी स्क्रीन में डिस्प्ले, स्पीकर, बैटरी, कैमरा जैसे मॉड्यूल्स होंगे, जो कंट्रोल डिवाइस से डेटा लेकर स्वतंत्र रूप से काम कर पाएंगे।
  • वायरलेस/कंटेक्ट बेस्ड कनेक्शन: सेकेंडरी यूनिट कंट्रोल डिवाइस (मुख्य स्क्रीन या कोई अन्य स्मार्ट डिवाइस) से वायरलेस या पिन कनेक्शन के जरिए ऑपरेशन डेटा प्राप्त करेगी।
  • इंटेलिजेंट कंट्रोल यूनिट: डिटैच होने के बाद एक अलग कंट्रोल यूनिट एक्टिव होगी जो आवश्यकतानुसार हार्डवेयर को संचालित करेगी।
  • पावर शेयरिंग: सेकेंडरी स्क्रीन कंट्रोल डिवाइस को वायर्ड या वायरलेस माध्यम से चार्जिंग भी प्रदान कर सकती है।
  • कंट्रोल डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल: यह यूनिट एक अलग स्मार्ट डिवाइस की तरह भी उपयोग में लाई जा सकेगी।

अन्य जानकारी:

यह पेटेंट 17 दिसंबर 2024 को दायर किया गया था और इसे 4 अप्रैल 2025 को सार्वजनिक किया गया है। इसका उद्देश्य मौजूदा फोल्डेबल डिवाइसेज में स्क्रीन रिसोर्स की बर्बादी को कम करना और सेकेंड स्क्रीन के उपयोग को ज्यादा कुशल बनाना है। इस तकनीक से यूजर्स को गेमिंग, प्रेजेंटेशन या मल्टी-स्क्रीन वर्क जैसे कामों में काफी सहूलियत मिल सकती है।

Vivo का यह प्रयास न केवल फोल्डेबल डिवाइस को अधिक उपयोगी बनाएगा, बल्कि स्मार्टफोन डिजाइन की दिशा में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

The post फोन की स्क्रीन कर सकेंगे अलग-अलग, Vivo बना रहा नया Foldable फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-foldable-with-detachable-screen-patent-details/feed/ 0