forbes | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Jun 2017 06:32:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है एप्पल https://www.91mobiles.com/hindi/apple-will-launch-3-phone-this-year-with-tristar-3-hydra-chip-for-fast-charging-by-forbes-in-hindi/ Thu, 05 Jan 2017 12:21:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3442 फोर्ब्स के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एप्पल इस साल अपने तीन नए स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में पेश कर सकती है। इसमें तीन फोन्स में से एक फोन सबसे खास बताया गया है जो एप्पल के अब तक लॉन्च किए गए सभी फोन से डिजाईन तथा फ़ीचर्स के मामले में अलग होगा।

The post अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है एप्पल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईफोन 7 की सफलता के बाद एप्पल आईफोन 8 का इंतजार सभी को है। एप्पल के फैन्स को पूरी उम्मीद है कि इस बार फिर से एप्पल अपने डिवाईस में कुछ न कुछ खास जरूर लेकर आएगा। इसी बीच एक ओर लीक सामने आया ​है जिसमें एप्पल द्वारा तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की बात कही गई है तथा साथ ही आईफोन 8 के डिजाईन के अलावा इंटरनल पार्ट्स की जानकारी दी गई है।

फोर्ब्स के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एप्पल इस साल अपने तीन नए स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में पेश कर सकती है। इसमें तीन फोन्स में से एक फोन सबसे खास बताया गया है जो एप्पल के अब तक लॉन्च किए गए सभी फोन से डिजाईन तथा फ़ीचर्स के मामले में अलग होगा।

Image credit: Veniamin Geskin
Image credit: Veniamin Geskin

खबर के अनुसार एप्पल के तीनों फोन ट्रीस्टार 3 1हाईड्रा चिप से लैस होंगे जो किसी भी फोन को फास्ट चार्जिंग सपो​र्टिड बनाती है। मतलब यह बात साफ है कि आने वाले आईफोन फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होंगे। हालांकि पहले सामने आए लीक में यह बात भी सामने आई थी कि एप्पल के आगामी स्मार्टफोन वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्टिड भी हो सकते हैं।

स्टिकर पर रखते ही चार्ज हो जाएगा आपका फोन

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एप्पल आईफोन के आगामी वेरिएंट्स ग्लास बॉडी वाले हो सकते हैं, जो फोन को वॉयरलैस चार्जिंग मोड पर फास्ट चार्जिंग उपलब्ध कराते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले फोर्ब्स के हवाले से ही यह खबर भी सामने आई थी कि एप्पल भविष्य में डुअल सिम ​सपोर्टेड फोन बाज़ार में उतार सकती है।

जानें असूस जेनफोन एआर के 5 शानदार फ़ीचर्स

बहरहाल आईफोन 8 की लॉन्चिंग में काफी वक्त है तो यह कहना भी बेमानी नहीं होगा कि अभी इस फोन को लेकर अनेंको खबरें तथा अफवाहें सामने आना बाकी है।

The post अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है एप्पल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल सिम फोन लॉन्च की तैयारी में है एप्पल https://www.91mobiles.com/hindi/apple-will-show-soon-dual-sim-device-in-hindi/ Thu, 22 Dec 2016 11:50:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2845 फोर्ब्स के सूत्रों का कहना है कि चीन और अमेरिका में दो ऐसे पेटेंट ऐप्लिकेशन सामने आए हैं जिनसे यह जानकारी मिली है कि एप्पल भविष्य में डुअल सिम ​सपोर्टेड फोन बाज़ार में उतार सकती है।

The post डुअल सिम फोन लॉन्च की तैयारी में है एप्पल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर कहा जाए कि एप्पल का नाम ही अन्य फोन पर भारी पड़ता है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। फिलहाल एप्पल इकलौती ऐसी मोबाईल कंपनी है जिसने अपनी स्मार्टफोन की सीरीज़ आईफोन के तहत सिर्फ सिंगल सिम वाले फोन ही लॉन्च किए हैं। परंतु एक रोचक खबर के माध्यम से यह बात सामने आई है कि एप्पल भी डुअल सिम वाले फोन पेश ​कर सकता है।

एयरटेल लाया है 100 एमबीपीएस स्पीड और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

दरअसल फोर्ब्स के सूत्रों का कहना है कि चीन और अमेरिका में दो ऐसे पेटेंट ऐप्लिकेशन सामने आए हैं जिनसे यह जानकारी मिली है कि एप्पल भविष्य में डुअल सिम ​सपोर्टेड फोन बाज़ार में उतार सकती है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की स्टेट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस के एक दस्तावेज में डुअल सिम वाले आईफोन के बारे में लिखा गया है। एप्पल के एक खास फ़ीचर के माध्यम से एक ही डिवाईस में दो मोबाईल नंबर काम कर सकेंगे।

iphone 91 mobiles

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूपर्टिनो की इस कंपनी ने इसी साल मार्च में अपनी इस ऐप को वहां सबमिट किया था जिसे सितंबर माह में पब्लिश किया गया था। एप्पल की इस ऐप की जानकारी कंपनी के ही सेल्युलर सॉफ्टवेयर के मुख्य आर्किटेक्ट डेवलेपर ली सू की लिंक्डइन प्रोफाईल पर है।

स्नैपडील देगा 2,000 रुपये तक का कैश

हालांकि एप्पल की ओर से अब तक डुअल सिम वाले फ़ीचर पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि एप्पल को पिछले हफ्ते ही डुअल सिम फंक्शन के पेटेंट की अनुमति मिल चुकी है।

The post डुअल सिम फोन लॉन्च की तैयारी में है एप्पल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>