FOSSiBOT F116 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Mar 2026 05:07:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4-इंच स्क्रीन वाला फोन! ये है छोटा पैकेट बड़ा धमाका, लगे हैं 50MP+48MP कैमरा और 12GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/4-inch-small-screen-phone-fossibot-f116-pro-with-12gb-ram-dimensity-7300-chip/ https://www.91mobiles.com/hindi/4-inch-small-screen-phone-fossibot-f116-pro-with-12gb-ram-dimensity-7300-chip/#respond Tue, 17 Mar 2026 05:07:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192295 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

कॉम्पैक्ट फोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल कंपनियां छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिन्हें आसानी से चलाया जा सके। लेकिन चीनी कंपनी FOSSiBOT ने इस चलन में चार ​कदम आगे चलते हुए सिर्फ 4-इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कहने को तो यह छोटा सा फोन है […]

The post 4-इंच स्क्रीन वाला फोन! ये है छोटा पैकेट बड़ा धमाका, लगे हैं 50MP+48MP कैमरा और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कॉम्पैक्ट फोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल कंपनियां छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिन्हें आसानी से चलाया जा सके। लेकिन चीनी कंपनी FOSSiBOT ने इस चलन में चार ​कदम आगे चलते हुए सिर्फ 4-इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कहने को तो यह छोटा सा फोन है लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स किसी हाईएंड मोबाइल को टक्कर दे सकती है। छोटी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन FOSSiBOT F116 Pro की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले डिस्प्ले की ही बात करें तो फोसिबॉट एफ116 प्रो में सिर्फ 4-इंच की स्क्रीन लगाई गई है। यह 540 × 1168 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसपर 322PPI का सपोर्ट मिलता है। इस मोबाइल की लंबाई 114.5एमएम, चौड़ाई 59.6एमएम और मोटाई 23एमएम बताई गई है। वहीं मोबाइल का वजन 207 ग्राम है। देखा जाए तो मोबाइल साइज में छोटा है लेकिन हार्डवेयर और बैटरी के चलते इसके वेट में कमी नहीं हो पाई है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर लगाया गया है जिसके साथ 152.6 डिग्री एफओवी वाला 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। बताते चलें कि इस छोटे से फोन में डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया गया है और साथ ही बिल्ट-इन हुक भी लगाया गया है जिसे डायरेक्ट ट्रायपॉड टच किया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए FOSSiBOT F116 Pro 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो FOSSiBOT F116 Pro को मीडियाटेक के Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीनी मार्केट में इसे 12GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसके साथ 256GB storage मिलेगी।

कंपनी ने इस छोटी स्क्रीन वाले फोन को मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 1.5मीटर की उंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं स्मार्टफोन को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP68 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस छोटे स्मार्टफोन को 3,700mAh battery से लैस किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। FOSSiBOT F116 Pro में कंपनी ने 10W reverse ​चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है। बताते चलें कि यह मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए एडवांस Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 भी सपोर्ट करता है।

The post 4-इंच स्क्रीन वाला फोन! ये है छोटा पैकेट बड़ा धमाका, लगे हैं 50MP+48MP कैमरा और 12GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4-inch-small-screen-phone-fossibot-f116-pro-with-12gb-ram-dimensity-7300-chip/feed/ 0