Foxconn | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 Oct 2021 08:48:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में मैन्यूफैक्चर कर सकती है अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है प्लानिंग https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-maker-foxconn-may-manufacture-its-electric-vehicles-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-maker-foxconn-may-manufacture-its-electric-vehicles-in-india/#respond Wed, 20 Oct 2021 08:48:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69026 Apple iPhone असेंबल करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है Foxconn

The post iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में मैन्यूफैक्चर कर सकती है अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ताइवान की टेक कंपनी Foxconn ने कुछ दिनों पहले ही इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री करने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ फॉक्सकॉन ने अपने तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल के कॉनसेप्ट भी पेश किए हैं। ख़बर है कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के मैन्यूफ़ैक्चरिंग के लिए भारत आ सकती है। Foxconn के चेयरमैन Liu Young-way का कहना है कि कंपनी अपने तीनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर अपने प्लान शेयर किए हैं। Liu Young-way का कहना है कि Foxconn अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को इंडिया, ब्राजील और दूसरे यूरोपियन देशों में मैन्यूफैक्चर करने पर विचार कर रही है।

Foxconn का कहना है कि भारत या ब्राज़ील में ईवी मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर डिस्क्लोजर रिस्ट्रिकशन के चलते ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते हैं। Liu Young-way का यह भी कहना था कि इससे में पूरी तरह से सहमत हूं कि यूरोप में यह प्रक्रिया तेज हो सकती है। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि Foxconn जर्मन कार मेकर्स के साथ अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में है।

पेश किए तीन कॉन्सेप्ट ईवी

foxconn

बता दें कि Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी iPhone एसेंबली कंपनी है। कंपनी ने बीते सोमवार को तीन कॉनसेप्ट कार के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल बिज़नेस में कदम रखा है। कंपनी के तीनों कार बैटरी से चलते हैं। फॉक्सकॉन के तीनों इलेक्ट्रिक कार Model C SUV, Model E सेडान कार जिसमें कई शानदार फीचर और रेसिंग कार की तरह एक्सेलेरेशन और 750 किमी की रेंज मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने Model T बस के कॉन्सेप्ट को रिवील किया है जिसकी रेंज 400 किमी और टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी।

Foxconn ने साफ़ किया है कि वह अपने ब्रांड के तहत सीधे कस्टमर्स के बजाय ऑटो कंपनियों के लिए गाड़ी मैन्यूफैक्चर करेगी। फॉक्सकॉन का कहना है कि हमने अपना ईवी सप्लाई चैन को काफ़ी मज़बूत किया है और अपनी इवी हार्डवेयर को शोकेश किया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 और Redmi Note 11 Pro इन दिन होंगे लॉन्च, डिज़ाइन से भी उठा पर्दा

foxconn-ev

पूरी है कंपनी की तैयारी

कंपनी की अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी Fisker के साथ एक डील पिछले काफ़ी समय से लटकी हुई है। Fisker भी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफ़ैक्चरिंग कंपनी है। इसके साथ ही थाइलैंड की एनर्जी ग्रुप PTT PCL के साथ ही भी डील करने की प्लानिंग कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अमेरिका में इलेक्ट्रिक कार मेकर Lordstown Motors की फ़ैक्ट्री को ख़रीदा है। इसके साथ ही कंपनी ने चिपसेट की मांग को पूरा करने के लिए चाइवान की एक चिप प्लांट को भी ख़रीदा है। यह भी पढ़ें : iQOO Z5x स्मार्टफोन Dimensity 900 SoC, 50MP कैमरा, 8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में मैन्यूफैक्चर कर सकती है अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है प्लानिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-maker-foxconn-may-manufacture-its-electric-vehicles-in-india/feed/ 0
Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-maker-foxconn-launched-electric-vehicle/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-maker-foxconn-launched-electric-vehicle/#respond Mon, 18 Oct 2021 14:24:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68889 ताइवान की कंपनी Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी iPhone असेंबलिंग कंपनी है।

The post Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicles) सिर्फ पारंपरिक ऑटो कंपनियों नहीं बल्कि कई टेक कंपनियां भी लॉन्च कर रहे हैं। नई कंपनियां दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करती है। ऐसे में दुनियाभर के स्टार्टअप इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर दशकों से ऑटो मार्केट में राज कर रही कंपनियों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। ऑटो कंपनियों के साथ टेक और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। अब लेटेस्ट फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज लॉन्च की है।

ताइवान की कंपनी Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी iPhone असेंबलिंग कंपनी है। दुनियाभर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्पेस में फॉक्सकॉन काफ़ी विश्वसनीय है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में फॉक्सकॉन की एंट्री को एक विस्तारवादी कदम के रूप में देखा जा रहा है। फॉक्सकॉन ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी और सेडान मॉडल से पर्दा हटा दिया है।

लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने ब्रांड के तहत ग्राहकों को बेचने के बजाय ऑटोमोटिव ग्राहकों के लिए निर्माण करने की योजना बना रही है। फॉक्सकॉन ने साफ़ किया है कि वह ऑटोमेटिव व्हीकल के लिए अपना ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि हम शहर में नए बच्चे नहीं हैं। Foxconn के चेयरमैन यंग ली का कहना है कि हमने धीरे-धीरे एक ईवी सप्लाई चैन का निर्माण किया है और ईवी हार्डवेयर को पेश किया है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले लीक हुआ एडवरटाइजमेंट वीडियो, जानें क्या होंगी खूबियां

Foxconn का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में एंट्री करना एप्पल की ऑटोमेटिव प्रोजेक्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। एप्पल को लेकर पिछले कई समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Apple को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी iCar लॉन्च करने की प्लानिंग करने पर विचार कर रह है। ऐसे में Apple के साथ अच्छा संबंध होने के कारण Foxconn को बेनिफिट हो सकता है। यह भी पढ़ें : ICC T20 World Cup 2021 : India vs England दुबई में होगा मुकाबला, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच की live streaming

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

The post Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-maker-foxconn-launched-electric-vehicle/feed/ 0
अब भारत में बनेंगे iPhone XS और iPhone XR जैसे एप्पल फोन, कीमत में होगी भारी गिरावट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-xs-max-xr-assemble-foxconn-made-in-india-price-to-decrease-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-xs-max-xr-assemble-foxconn-made-in-india-price-to-decrease-in-hindi/#respond Wed, 23 Jan 2019 08:11:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26557 भारत में निर्माण शुरू होने पर एप्पल के लेटेस्ट आईफोंस की कीमतें बेहद ही कम हो जाएंगी।

The post अब भारत में बनेंगे iPhone XS और iPhone XR जैसे एप्पल फोन, कीमत में होगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रतिष्ठित टेक कंपनी एप्पल अपने प्रोडक्ट्स की ‘क्लॉस’ के लिए जानी जाती है। एप्पल ने जब से आईफोन की शुरूआत की है तब से ही इसे ऐलीट कैटेगरी का फोन माना जाता है। एप्पल के आईफोन जितने फेमस होते हैं उनकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा होती है। आईफोन एक्स सीरीज़ के फोन एप्पल के सबसे मंहगे फोन है। लेकिन अब ये शानदार मोबाइल फोन इंडियन्स को सस्ते में मिलने वाले है। एप्पल जल्द ही भारत में इन स्मार्टफोंस का निर्माण शुरू कर सकती है और इसके चलते देश में आईफोंस की कीमत में भी भारी कमी आने वाली है।

एप्पल जल्द ही आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स और आईफोन एक्सआर जैसे हाईएंड आईफोन का निर्माण भारत में शुरू कर सकता है। अभी तक ये आईफोन विदेश में बनते थे और इनका भारत में आयात किया जाता था। विदेश में इम्पोर्ट करने की वजह से रिटेल स्टोर्स तक पहुॅंचते पहुॅंचते इन आईफोंस की कीमते बढ़ जाती थी और मंहगे प्राइस पर ये सेल के लिए उपलब्ध होते थे। लेकिन भारत में निर्माण शुरू होने पर एप्पल के लेटेस्ट आईफोंस की कीमतें इंडिया में बेहद ही कम हो जाएंगी।

iphone-xs-4

प्राप्त जानकारी अनुसार एप्पल सप्लायर फॉक्सकॉन भारत में कपंनी के हाईएंड आईफोंस का निर्माण शुरू करना चाहती है। फिलहाल आईफोन एक्स सीरीज़ के इन फोन को चीन में बनाया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार एप्पल चीन में चल रहे प्लांट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहती है और चीन से कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग बेस को शिफ्ट करने की योजना बना रही है। जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन अधिकारी जल्द ही भारत में अपने प्लांट के लिए दौरा भी करने वाले है।

iphone 91 mobiles

आईफोन एक्स सीरीज़ के फोन का निर्माण भारत में कर के कंपनी एक ओर जहां देश में इस फोंस की कीमतों में कटौती करना चाहती है वहीं दूसरी ओर कम दाम पर आईफोन बेच कर भारत में अपने फोन की सेल की बढ़ाना चाहती है। बताया जा रहा है कि भारत में एप्पल के इन आईफोंस को फॉक्सकॉन द्वारा ही एसेंबल किया जाएगा और कंपनी ​तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर में नए प्लांट की स्थापना कर सकती है। इस प्लांट में सिर्फ एप्पल के मंहगे हाईएंड आईफोन की बनाए जाएंगे।

भारतीय रेल में मिलेगा हवाईजहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म के लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री

आपको बता दें कि फिलहाल भारत में एप्पल आईफोन 6एस और आईफोन एसई का निर्माण किया जाता है और इन फोंस को विस्ट्रॉन कंपनी एसेंबल करती है। वहीं फॉक्सकॉन की बात करें तो यही कंपनी भारत में शाओमी के स्मार्टफोन भी बनाती है। रिपोर्ट में सामने आया है कि फॉक्सकॉन भारत में करीब 25 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रही है। इस बड़ी धनराशि से ही प्लांट का​ विस्तार किया जाएगा और आईफोन का प्रोडक्शन भी इसी में शामिल होगा। कहा जा रहा है कि इस निवेश की वजह से 25000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

The post अब भारत में बनेंगे iPhone XS और iPhone XR जैसे एप्पल फोन, कीमत में होगी भारी गिरावट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-xs-max-xr-assemble-foxconn-made-in-india-price-to-decrease-in-hindi/feed/ 0