The post Jio यूजर्स के लिए जरूरी सूचना! अभी भी कर सकते हैं बिल्कुल मुफ्त वॉयस कॉल, कंपनी ने बताया तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
9 अक्टूबर की तारीख इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम रही है। शुरू से ही बिल्कुल मुफ्त वॉयस कॉल देने वाली Reliance Jio ने यह घोषणा करते हुए पूरे बाजार को चौंका दिया था कि अब कंपनी वॉयस कॉल के लिए पैसे वसूलेगी। Reliance Jio द्वारा वॉयस कॉल के पैसे लिए जाने की खबर न सिर्फ Jio कस्टमर्स बल्कि अन्य कंपनी के यूजर्स के लिए भी चौंका देने वाली रही। Jio अब ऑफनेटवर्क वॉयस कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क वसूलेगी। लेकिन यदि आप भी Jio ग्राहक हैं तो आपको बता दें कि अभी भी Jio नेटवर्क पर बिना कोई पैस दिए बिल्कुल मुफ्त में वॉयस कॉल की जा सकती है।
Reliance Jio ने सार्वजनिक घोषणा करते हुए बताया है कि कुछ Jio ग्राहक अभी भी मुफ्त में वॉयस कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। Jio के अनुसार ऐसे यूजर जिन्होंने 9 अक्टूबर या उससे पहले अपने Jio नंबर पर रिचार्ज कराया है तो उस पैक की वैधता तक वह ग्राहक पूरे देश में हर तरह की वॉयस कॉल फ्री में कर सकेगा। ये वॉयस कॉल ऑन नेटवर्क तथा ऑफ नेटवर्क दोनों पर काम करेगी तथा रोमिंग के दौरान भी इनकमिंग व आउटगोइंग पूरी तरह से फ्री रहेगी। मौजूदा प्लान खत्म होने तक Jio यूजर्स को कोई भी शुल्क नहीं चुकाना होगा।
An important update for all Jio users. pic.twitter.com/TR04y92wmC
— Reliance Jio (@reliancejio) October 10, 2019
6 पैसा प्रति मिनट होगा चार्ज
Reliance Jio द्वारा कंपनी के ग्राहकों का मौजूदा प्लान समाप्त हो जाने के बाद नए रिचार्ज के साथ ही हर 1 मिनट के 6 पैसे वसूले जाएंगे। सभी रीचार्ज पर आईयूसी टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसा प्रति मिनट की मौजूदा आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा। जब तक कि TRAI जीरो टर्मिनेशन चार्ज व्यवस्था लागू नहीं करती यह चार्ज लिया जाएगा। Jio नंबरों और लैंडलाईन नंबरों पर तो ये कॉलिंग पहले की तरह फ्री ही रहेगी लेकिन Airtel और Vodafone Idea नंबर पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना होगा।
जानें क्या है इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज
इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाला प्राइस है। जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब IUC का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को देना पड़ता है। दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा IUC शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं।

ये हैं नए प्लान्स
अन्य कंपनियों के नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए Reliance Jio ने 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के टॉप अप वाउचर भी जारी किए हैं। 10 रुपये वाले प्लान में दूसरे नंबर पर 124 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। वहीं 20 रुपये वाले प्लान में 249 मिनट, 50 रुपये वाले प्लान में 656 मिनट और 100 रुपये वाले प्लान में 1,362 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी।
हर प्लान पर मिलेगा फ्री डाटा
Jio अपने ग्राहकों को टॉप वाउचर के बदले फ्री में डाटा देगी। 10 रुपये वाले प्लान के साथ 1 जीबी डाटा, 20 रुपये के साथ 2 जीबी डाटा, 50 रुपये के साथ 5 जीबी डाटा और 100 रुपये वाले प्लान के साथ 10 जीबी डाटा दिया जाएगा।
The post Jio यूजर्स के लिए जरूरी सूचना! अभी भी कर सकते हैं बिल्कुल मुफ्त वॉयस कॉल, कंपनी ने बताया तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लावा ने लॉन्च किया भारत का पहला 4जी फीचर फोन, जिसमें होगी लाइफटाइम जियो कॉलिंग फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय 4जी ग्राहकों को कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने में अग्रणीय कंपनी लावा ने इस बार अपनी फ्लैगशिप के तहत भारत का पहला 4जी फ़ीचर फोन लॉन्च किया है। लावा की ओर से इस बार 3,333 रुपये की कीमत पर लावा 4जी कनेक्ट एम1 लॉन्च किया है। वोएलटीई सपोर्टिड इस फोन के जरिये जियो यूजर्स इंटरनेट का बेहतरीन एक्सेस कर सकते हैं।
4जी वोएलटीई फ़ीचर से लैस इस फोन में कंपनी की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक प्री-लोडेड है। इस फोन में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही वायरलेस एफएम रेडियो और ब्लूटूथ मिलेगा लेकिन वाईफाइ नहीं है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन में 2.4 इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है जिसमें 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे मैमोरी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें वीजीए कैमरा मौजूद है वहीं लावा 4जी कनेक्ट एम1 में पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से 1,750एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भारतीय बाज़ार में महज़ 3,333 रुपये की कीमत में सेल के लिए मौजूद है
The post लावा ने लॉन्च किया भारत का पहला 4जी फीचर फोन, जिसमें होगी लाइफटाइम जियो कॉलिंग फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो इफेक्ट: एयरटेल का मुनाफा हुआ बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो की भारत में लॉन्चिंग देश के टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी हलचल मानी जा रही है। जियो की एंट्री ने जैसे पूरे बाज़ार को ही बदल कर रख दिया। अब एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल को जियो को आने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आंकड़ो के मुताबिक साल की तीसरी तिमाही में एयरटेल के नेट प्रॉफिट में 55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
अक्षय कुमार ने शहीदों के लिए कही दिल की बात, आप भी जरूर सुनें
गौरतलब है कि रिलायंस जियो की फ्री सर्विसेज़ के बाद अन्य कंपनियों को भी अपने टैरिफ प्लान्स का मूल्य कम करना पड़ा है और इसका सीधा असर कंपनियों के मुनाफे पर पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले जहां वोडाफोन को लेकर यह सामने आया था कि कपंनी किसी आइडिया या रिलायंस जियो के साथ मर्ज़ हो सकती है। वहीं एयरटेल के आकंड़े भी कंपनी के नुकसान को बयान कर रहे हैं।

सर्वे में यह बात सामने आई है कि साल 2016 के अंत में एयरटेल का तीन महीने का नेट प्रॉफिट 504 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है जोकि कंपनी के अनुमानित औसतन लाभ 965 करोड़ रुपये से काफी कम है। ईटी का कहना है कि इस हानि की वजह एयरटेल द्वारा डाटा और वॉयस पैक के दाम कम किया जाना तथा कई यूजर्स को कंपनी को छोड़ देना शामिल है।

एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल का मानना है कि नए ऑपरेटर के आ जाने से कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन पर असर पड़ा है। जिसके चलते कंपनी को अपने प्लान पर बेहद कम कीमत पर देने पड़े तथा कई सर्विसेज को फ्री रखना पड़ा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एयरटेल का रेवेन्यू मार्केट शेयर 33 पर्सेंट के साथ अभी तक के उच्च स्तर पर भी रहा है।
इंस्टाग्राम के ये फिल्टर्स देंगे आपकी सेल्फी को नया अहसास
आपको बता दें कि वर्ष 2015-2016 की अंतिम तिमाही में एयरटेल को नेट प्रॉफिट 1,108 करोड़ रुपये था जो गत वर्ष 504 करोड़ रुपये तक ही रहा। साल की तीसरी तिमाही के बार करें तो गत वर्ष एयरटेल ने 23,336 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो साल 2015-2016 में 24,006 करोड़ रुपये था। आंकड़ों से साफ हो जाता है कि जियो का मार्केट में उतरना एयरटेल के लिए कितना हानिकारक साबित हो रहा है।
The post जियो इफेक्ट: एयरटेल का मुनाफा हुआ बेहद कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो का असर: आइडिया दे रहा है 12 महीने तक 3जीबी फ्री डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भले ही लोग शिकायत करें कि जियो में स्पीड नहीं आ रही है कॉल नहीं लग रहा है। परंतु एक बात के लिए तो जियो की दाद देनी बनती है। जियो की वजह से ही सभी मोबाइल सेवा प्रादाताओं ने डाटा और कॉल दर को बिल्कुल कम कर दिया है। अभी हाल में ही एयरटेल की खबर दी थी कि कंपनी 12 महीने तक 3जीबी डाटा मुफ्त दे रही है। वहीं इसमें नया नाम आइडिया का है। आइडिया भी असीमित कॉल के साथ 12 महीने तक 3जीबी फ्री डाटा का प्लान लेकर आई है।
जियो लाएगा 1,000 में 4जी फोन जिसमें होगा फ्रंट और बैक कैमरा
आइडिया की ओर से 348 रुपये, 499 रुपये तथा 999 रुपये के तीन प्लान पेश किए हैं, जिनका लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा जो 4जी हैंडसेट में अपने नंबर को अपग्रेड करेंगे। 3जी ग्राहकों को भी इन प्लान्स के तहत मुफ्त वॉयस कॉल के साथ फ्री डाटा भी मिलेगा जो 31 दिसंबर 2017 तक वैध होगा। कंपनी का कहना है कि इसके माध्यम से 4जी ग्राहकों को 9,000 रुपये तक का फ्री इंटरनेट डाटा प्रदान किया जा रहा है।

प्लान 348
इस प्लान के तहत आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को 348 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल तथा एसएमएस के साथ 3जीबी का इंटरनेट डाटा मिलेगा जो 28 दिनों तक वैध होगा। इसके साथ ही यदि कोई ग्राहक 4जी हैंडसेट पर अपग्रेड होता है तो उसे 1जीबी इंटरनेट अतिरिक्त प्राप्त होगा। आइडिया कस्टमर इस प्लान से साल में 13 बार रिचार्ज कर सकते हैं।
सैमसंग ने उतारी बेहद ही स्टाइलिश स्मार्टवाच, लेकिन है थोड़ी कीमती
प्लान 499
अल्टीमेट प्लान के नाम से यह प्लान आइडिया द्वारा अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है। इसमें 499 के पैक पर एक महीने के लिए असीमित नेशनल वॉयस कॉल के साथ रोमिंग इनकमिंग मुफ्त दी जा रही है। इस प्लान मे 4जी ग्राहकों को 3जीबी इंटरनेट डाटा तथा 3जी ग्राहकों को 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

प्लान 999
आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों के इस पैक में मुफ्त नेशनल कॉलिंग के साथ रोमिंग इंनकमिंग फ्री दी जा रही है। इसमें 4जी ग्राहकों को 8 जीबी तथा 3जी ग्राहको 5 जीबी मासिक इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
नोकिया का यह मॉडल भारत में होगा लॉन्च
इस प्लान के साथ ही आइडिया अपने मौज़ूदा ग्राहकों को 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करने पर उपरोक्त रेंटल प्लान में ही 3 जीबी का अतिरिक्त इंटरनेट डाटा भी दे रहा है जिसके बाद नए 4जी ग्राहकों को 499 तथा 999 रुपये वाले प्लान में क्रमशः 6 जीबी और 11 जीबी इंटरनेट डाटा अतिरिक्त मिलेगा।
The post जियो का असर: आइडिया दे रहा है 12 महीने तक 3जीबी फ्री डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो को जवाब: वोडाफोन लाया है 7 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और 16 रुपये में अनलिमिटेड डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फ्री इंटरनेट को वॉयस कॉलिंग के दंगल में आज वोडाफोन ने बड़ा ही दिलचस्प दांव खेला है। वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ‘सुपरआवर’ की शुरूआत की है। वोडाफोन का यह आॅफर सिर्फ 16 रुपये में आपका होगा जिसके अंतगर्त वोडाफोन यूजर्स को अनलिमिटेड 3जी और 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाऐगा जो एक घंटे के लिए वैध होगा।
फिर जांच के घेरे में आई जियो की फ्री सर्विस, 1 फरवरी को आ सकता है महत्वपूर्ण फैसला
वोडाफोन इंडिया के ‘सुपरआवर’ पैक 4जी, 3जी और 2जी ग्राहकों के लिए अलग-अलग दामों पर उपलब्ध है। जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा के साथ असीमित आॅन नेटवर्क कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वोडाफोन ग्राहक एक दिन में एक से ज़्यादा बार इस पैक का यूज़ कर सकते हैं।
क्या है ‘सुपरआउर’ पैक :
वोडाफोन 4जी ग्राहक 16 रुपये के रिचार्ज पर एक घंटे तक असीमित 4जी/3जी इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त 7 रुपये से रिचार्ज करने पर वोडाफोन ग्राहकों को आॅन नेटवर्क अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

2जी फोन का प्रयोग कर रहे ग्राहकों के लिए वोडाफोन की ओर से 5 रुपये का पैक जारी किया है जिसमें एक घंटे तक अनलिमिटेड 2जी इंटरनेट डाटा मिलेगा।
सैमसंग ने लॉन्च किया कम बजट का 4जी फोन जे1
इस आॅफर की खास बात यह है कि आप एक दिन में ही एक से ज़्यादा बार इस पैक का रिचार्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल वोडाफोन की ओर से यह पैक बिहार और सहित कुछ सर्कल में उपलब्ध नहीं होंगे।
The post जियो को जवाब: वोडाफोन लाया है 7 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और 16 रुपये में अनलिमिटेड डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फिर जांच के घेरे में आई जियो की फ्री सर्विस, 1 फरवरी को आ सकता है महत्वपूर्ण फैसला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भले ही जियो ने टेलीकॉम रेग्यूलेटरी आॅथोरिटी इंडिया को अपनी फ्री सर्विस के बारे में सफाई दे चुका हो लेकिन बावजूद इसके अब भी जियो की फ्री सर्विस पर बैन के बादल छटे नहीं हैं। आज टेलीकॉम डिसप्यूट सैटलमेंट एंड ऐपलेट ट्रिब्यूनल (टीडीसैट) ने ट्राई को इस बाबत फिर से निर्देश दिए हैं। ट्रिब्यूनल द्वारा कहा गया है कि जियो के फ्री सर्विस मुद्दे को तय समय में ही निबटाया जाए।
टीडीसैट की ओर से रिलायंस जियो की फ्री सर्विस पर बीबी श्रीवास्ताव और ए के भार्गव की बेंच कर रही है। बेंच ने एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों की दलीलें सुनी हैं और मसले पर अगली सुनवाई 1 फरवरी को करने का निर्णय लिया है।
एनडीटीवी प्रोफिट द्वारा दी गई खबर के अनुसार टीडीसैट द्वारा यह सुनवाई एयरटेल द्वारा दायर किए गए शिकायत के बाद की जा रही है। एयरटेल ने रिलांयस जियो के हैप्पी न्यू आॅफर पर सवाल उठाया है और इसके लिए टीडीसैट (टेलीकॉम डिसप्यूट ट्रिब्यूनल) में शिकायत की है। कंपनी ने कहा कि जियो द्वारा प्रोमोशनल आॅफर को 90 दिनों से ज्यादा चलाया जा रहा है जो स्पेक्ट्रम नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए कंपनी ने 25 पेज की पेटिशन भी फाइल की थी। इसके साथ ही एयरटेल ने टीडीएसएटी को यह भी कहा कि ट्राई को निर्देश करे की वह जियो को 3 दिसंबर के बाद फ्री सर्विस देने से रोके।
भारत में स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये होनी चाहिए : सुंदर पिचाई
कंपनी ने 25 पेज का एक पेटिशन टेलीकॉम डिसप्यूट सैटलमेंट एंड ऐपलेट ट्रिब्यूनल में फाइल किया है। कंपनी ने ट्रिब्यूनल के अर्धन्यायिक बॉडी से कहा कि वह ट्राई को निर्देश दें जिससे कि जियो के फ्री सर्विस को रोका जा सके।
पेटिशन में एयरटेल ने आरोप लगाया है कि 20 अक्टूबर को ही ट्राई द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि कोई भी प्रमोशनल आॅफर 90 दिनों से ज्यादा नहीं दिया जा सकता। ऐसे में 3 दिसंबर 2016 ही जियो के प्रमोशनल आॅफर का आखिरी दिन होना चाहिए था।
हर जियो उपभोक्ता के लिए जरूरी है यह खबर
गौरतबल है कि रिलायंस जियो ने 5 सितंबर 2016 से अपनी 4जी सर्विस भारत में लॉन्च की थी। उसी के साथ कंपनी ने वेलकम आॅफर के तहत 31 दिसंबर तक सर्विस सेवाएं मुफ्त करने की घोषणा की थी। हालांकि ट्राई नियमानुसार कोई भी आॅफर 90 दिनों से ज्यादा का नहीं हो सकता ऐसे में 3 दिसंबर को इस आॅफर की अवधी खत्म हो रही थी। परंतु इससे पहले ही मुकेश अंबानी ने वेलकम आॅफर की घोषणा कर दी और जियो की सभी सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त कर दी।
इस घोषणा के साथ ही जियो उपभोक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों ने नाराजगी जताई। वहीं टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने भी पिछले माह इस पर जियो से जवाब मांगा था। ट्राई ने खत लिखकर लिखित में जवाब मांगा था क्यों न नियमों का उल्लंघन मानकर जियो की फ्री सर्विस बंद कर दी जाए। इस बाबत रिलायंस ट्राई को अपना जवाब भेज चुका है। परंतु मामला अभी रफादफा नहीं हुआ और फ्री सर्विस पर खबरा अब भी मंडरा रहा है। ट्रिब्यूनल द्वारा कुछ भी फैसला आ सकता है और जियो की सर्विस को बैन भी किया जा सकता है।
The post फिर जांच के घेरे में आई जियो की फ्री सर्विस, 1 फरवरी को आ सकता है महत्वपूर्ण फैसला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post हर जियो उपभोक्ता के लिए जरूरी है यह खबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो को अधिकारिक रूप से भारत में अपनी सेवाएं लॉन्च किए हुए आज 4 महीने हो गए हैं और इस दौरान कंपनी हर रोज कुछ न कुछ कारणों से सुर्खिंयों में रही है। कभी कॉल ड्रॉप तो कभी मोदी के विज्ञापन को लेकर। परंतु जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह थी असीमित फ्री कॉलिंग, असीमित फ्री डाटा, असीमित फ्री रोमिंग और फ्री एसएमएस। आज भी कंपनी की सेवाएं मुफ्त हैं और यह 31 मार्च 2017 तक मुफ्त होंगी। पंरतु जियो द्वारा सर्विस की शुरुआत और आज में कई बदलाव हुए हैं। ऐसे में यदि आप जियो सब्सक्राइबर हैं तो आगे दी गई जानकारियां आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
हैप्पी न्यू ईयर आॅफर डाटा हुआ कम

यदि आप जियो के पुराने उपभोक्ता हैं। अर्थात आपने जियो की सिम 3 दिसंबर से पहले खरीद रखी है तो जान लें कि 1 जनवरी से आपका प्लान हैप्पी न्यू आॅफर में शिफ्ट हो गया है। पहले आप वेलकम आॅफर का लाभ ले रहे थे जबकि अब हैप्पी न्यू ईयर आॅफर आ गया है। इस पहले आप हर रोज 4जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते थे जबकि अब हर रोज 1जीबी 4जी डाटा ही मिलेगा।
कॉलिंग रहेगी फ्री

रिलायंस जियो ने पहले ही कह रखा है कि उसके नेटवर्क पर लाइफ टाइम वोएलटीई कॉलिंग फ्री है। हैप्पी न्यू ईयर आॅफर में भी आपको फ्री कॉल ही मिलेगी। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यदि आप वोएलटीई कॉल करते हैं तो यह आपके डाटा से नहीं कटेगा। अर्थात जियो की सर्विस में वोएलटीई अलग है और 4जी डाटा अलग दिया गया है।
नोकिया का दावा, गज़ब के फोन करेगा लॉन्च
वोलटीई कॉलिंग फ्री है 4जी कॉलिंग नहीं

जियो सिम का उपयोग किसी भी 4जी फोन में किया जा सकता है। जिस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट नहीं है उसमें रिलायंस 4जी वॉइस के माध्यम से आप कॉल कर सकते हैं। परंतु यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि माई जियो ऐप में उपलब्ध जियो 4जी वॉइस से कॉलिंग करते है। तो यह कॉल आपके डाटा से कटेगा। यह वोएलटीई कॉल नहीं है और इस कॉल से डाटा खत्म होगा।
पा सकते हैं अतिरिक्त डाटा

यदि एक दिन में 1जीबी डाटा खत्म हो जाता है तो आप अतिरिक्त डाटा भी पा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने 51 रुपये का 1जीबी डाटा का प्लान दिया है जो एक दिन के लिए वैध है। दूसरा प्लान 301 रुपये का है जिसमें 6जीबी डाटा मिलेगा और यह 28 दिनों के लिए वैध है।
व्हाट्सऐप के हैक, अफवाह और स्कैम जिससे सतर्क रहना है जरूरी
3 मार्च तक ही ले सकते हैं फ्री सिम

वैसे तो हैप्पी न्यू ईयर के तहत कंपनी 31 मार्च 2017 तक अपनी सेवाएं मुफ्त दे रही है लेकिन इस प्लान के तहत 3 मार्च तक ही सिम खरीदा जा सकता है। 4 मार्च को यदि आप जियो की सिम खरीदते हैं तो शुल्क चुकाना पड़ सकता है और उस हैप्पी न्यू आॅफर का लाभ भी नहीं मिलेगा।
3जी फोन पर नहीं चलेगा

मीडिया में कई जगह यह खबर दी जा रही है कि एक एप्लिकेशन के माध्यम के माध्यम से जियो का 4जी सिम 3जी फोन में भी चलेगा। परंतु यह खबर पूरी तरह से गलत है। आप जियोफाई हॉटस्पॉट लेकर आप वाईफाई से चला सकते हैं लेकिन सिम का उपयोग फोन में नहीं कर सकेंगे।
31 मार्च के बाद जियो सर्विस के लिए प्लान

31 मार्च के बाद के लिए कंपनी ने अपने प्लान लॉन्च कर दिए हैं। जियो का पहला प्लान 19 रुपये का है जिसमें 100 एमबी 4जी मिलेगा और यह एक दिन के लिए वैध है। इसके साथ ही 129 रुपये में 750एमबी 4जी डाटा जो 7 दिनों के लिए वैध है। 149 रुपये में 300 एमबी डाटा जो 28 दिनों के लिए वैध है। 299 रुपये में 2जीबी 4जी मोबाइल डाटा जो 21 दिनों के लिए वैध होगा। इसके साथ ही 499 रुपये 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये, 3,999 रुपये और 4,999 रुपये का प्लान है।
बिल है नकली

मीडिया में जियो का नकली बिल बेहद वायरल हो रहा है। कोलकता में भी एक महिला को जियो सिम के लिए 27,000 रुपये का बिल आया जो पूरी तरह से नकली है। यदि आपको भी ऐसी कोई बिल मिले तो उसका भुगतान न करें। क्योंकि 31 मार्च तक जियो की सर्विस पूरी तरह से मुफ्त है और 31 मार्च के बाद भी वोएलटीई कॉलिंग मुफ्त है।
The post हर जियो उपभोक्ता के लिए जरूरी है यह खबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो से टक्कर में बीएसएनएल लाया है 99 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जियो से टक्कर लेने के लिए सिर्फ निजी कंपनियों ने ही नहीं बल्कि भारत सरकार उपक्रम बीएसएनल ने भी कमर कस ली है। कंपनी ने दो शानदार प्लान लॉन्च किया है जिसमें कॉल के साथ डाटा भी दे रही है। बीएसएनएल के दोनों प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने पहला प्लान 99 रुपये में पेश किया है जबकि दूसरा 339 रुपये का है।
डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर मैजिक, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
99 रुपये के प्लान में उपभोक्ता बीएसएनएल टू बीएसएनएल अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 300एमबी डाटा का लाभ ले सकते हैं। 99 रुपये के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। हलांकि सर्किल के हिसाब से प्लान में थोड़ा अंतर हो सकता है। कोलकाता टीडी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र और राजस्थान यह 99 रुपये का है जबकि दूसरे क्षेत्रों में 119 रुपये से लेकिर 149 रुपये तक रखी गई है।
ब्लैकबेरी नहीं करेगा स्मार्टफोन का निर्माण
बीएसएनएल ने दूसरा प्लन 399 रुपये का पेश किया है इस प्लान में उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है। इसमें भी कंपनी कॉलिंग के साथ 1जीबी डाटा दे रही है। इसके साथ ही रोमिंग भी पूरी तरह से फ्री है।
बीएसएनएल से पहले एयरटेल, एयरसेल, आइडिया, वोडाफोन और रिलांयस कमयूनिकेशंस भी इस तरह का प्लान लॉन्च कर चुका है।
The post जियो से टक्कर में बीएसएनएल लाया है 99 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मार्च 2017 के बाद भी मुफ्त हो सकती है रिलायंस जियो की सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो उपभोक्ताओं के लिए फिर से एक अच्छी खबर आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मार्च 2017 के बाद भी फ्री सर्विसेज जारी रख सकती है। 5 सितंबर को कंपनी ने भारत में अपनी सेवाएं लॉन्च की थी और उस दौरान वेलकम आॅफर के तहत जियो की सभी सेवाएं 31 दिसंबर 2016 तक मुफ्त कर दी थी। वहीं हाल में रिलायंस जियो के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की है कि जियो की सभी सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त होंगी।
परंतु टेलीकॉम बाजार में प्राइस वार को बढ़ते हुए देखकर कंपनी फ्री सर्विस को कुछ और महीने तक आगे बढ़ा सकती है। इकनॉमिक टाइम्स द्वारा दी गई खबर के अनुसार हाल में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सहित दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने बेहद ही सस्ते डाटा प्लान लॉन्च किए हैं। ऐसे में टेलीकॉम एनालिस्ट, एचएसबीसी राजीव शर्मा का कहना है कि टेलीकॉम बाजार में प्राइस वार काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर अगर दूसरी आॅपरेटर्स ज्यादा सस्ते प्लान लॉन्च करते हैं तो जिओ अपनी फ्री इंटरनेट और कॉलिंग डाटा प्लान को 31 मार्च 2017 से आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है। 31 मार्च 2017 को ही जियो के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर की समाप्ती हो रही है।
क्या जियो से बेहतर है एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया का फ्री कॉलिंग प्लान, जानें
गौरतबल है कि हाल में ही एयरटेल वोडाफोन और आइडिया ने अपने ग्राहकों के बेहद ही सस्ता फ्री कॉलिंग आॅफर पेश किया है। एयरटेल ने 145 रुपये और 345 रुपये के दो पैक ऑफर किये हैं। जहां 145 रुपये के पैक में 28 दिनों के लिए एयरटेल टू एयरटेल नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग किया जा सकता है। वहीं 345 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इन प्लान में 300 एमबी और 1जीबी का 4जी डाटा भी दिया जा रहा है। यही प्लान आइडिया के पास 148 रुपये और 348 रुपये में है जबकि वोडाफोन के पास यह प्लान 144-149 रुपये और 344-349 रुपये में उपलब्ध है।
जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन से यूट्यूब वीडियो अपलोड
कारण चाहे जो भी रहे इस पूरे प्लान में फायदा आम उपभोक्ता का है। जियो ने सिर्फ मुफ्त में कॉलिंग और डाटा आॅफर किया बल्कि दूसरे आॅपरेटरों को भी कॉलिंग शुल्क और डाटा शुल्क को कम करने पर मजबूर कर दिया। वहीं जिस तरह का प्राइस वार चल रहा है ऐसे में आशा है कि आगे कॉलिंग और डाटा शुल्क और कम होगा।
The post मार्च 2017 के बाद भी मुफ्त हो सकती है रिलायंस जियो की सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आइडिया लाया है 148 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस जियो द्वारा भारत में 4जी सर्विस लॉन्च करने के बाद दूसरे आॅपरेटर्स द्वारा भी कॉलिंग और डाटा शुल्क में भारी कटौती की गई है। सबसे पहले अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने अपने कॉल और डाटा शुल्क को कम किया था। वहीं कल एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है जिसमें उपभोक्ता अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस कड़ी में अब नया नाम आइडिया का है। भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया ने भी अपने कॉलिंग शुल्क में भारी कटौती की है।
कंपनी ने आइडिया उपभोक्ताओं के लिए दो प्लान लॉन्च किया है जिसमें पहला प्लान 148 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 348 रुपये का है। 148 रुपये के प्लान में कंपनी आइडिया टू आइडिया असिमित कॉलिंग दे रही है। इसके साथ ही आइडिया उपभोक्ता 300 एमबी 4जी सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। जिनके पास 4जी फोन नहीं है उन उपभोक्ताओं को 50एमबी का डाटा दिया जाएगा। आइडिया का यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है।
अब एयरसेल ने लॉन्च किया मुफ्त असीमित कॉल आॅर डाटा आॅफर
वहीं आइडिया के 348 रुपये के प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी 1जीबी का 4जी डाटा भी दे रही है। वहीं जिनके पास 4जी हैंडसेट नहीं है उन्हें 50एमबी का डाटा दिया जाएगा। यह प्लान भी 28 दिनों के लिए वैध है। दोनों प्लान में आप लोकल और एसटीडी दोनों तरह के कॉल कर सकते हैं। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
जियो को एयरटेल का जवाब, 145 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग
आइडिया का यह प्लान बिल्कुल एयरटेल के नए आॅफर के समान ही है। एयरटेल ने भी कल 145 रुपये और 345 रुपये के दो पैक ऑफर किये हैं। जहां 145 रुपये के पैक में आप एयरटेल टू एयरटेल नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं और 300एमबी का डाटा मिलेगा। इसी तरह 345 रुपये वाले प्लान में 1जीबी 4G डेटा दिया जा रहा है और इस प्लान में भी आप किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं
The post आइडिया लाया है 148 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>