Free Roming | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Apr 2017 13:35:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान https://www.91mobiles.com/hindi/aircel-launches-free-incoming-calls-on-national-roaming-in-hindi/ Wed, 12 Apr 2017 13:35:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6736 हालांकि यहां यह जानकारी देना आवश्यक है कि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ इनकमिंग सर्विस में रोमिंग का खत्म किया है। यदि आप रोमिंग में कॉल करते हैं तो अपको अतिरिक्त रोमिंग शुल्क चुकाना होगा।

The post एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस​ जियो ने लॉन्च के साथ ही यह घोषणा की थी कि जियो सिम पर उपभोक्ताओं को रोमिंग चार्ज नहीं चुकाना होगा। वहीं पिछले माह एयरटेल ने घोषणा की थी कि कंपनी 1 अप्रैल से रोमिंग चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर रही है। इसके बाद आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने भी टेलीकॉम सर्विस में रोमिंग चार्ज को खत्म कर दिया है। इस कड़ी में अब नया नाम एयरसेल का है। कंपनी ने भी आज घोषणा कर दी है कि अब एयरसेल उपभोक्ताओं को इनकमिंग में रोमिंग चार्ज नहीं चुकाना होगा।

हालांकि यहां यह जानकारी देना आवश्यक है कि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ इनकमिंग सर्विस में रोमिंग का खत्म किया है। यदि आप रोमिंग में कॉल करते हैं तो अपको अतिरिक्त रोमिंग शुल्क चुकाना होगा। जहां तक रोमिंग में डाटा सेवा के बात है तो उसमें भी कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है।

जियो का धमाका: 309 रुपये में तीन महीने तक फ्री 4जी डाटा

यदि आप एयरसेल के उपभोक्ता हैं और रोमिंग में जा रहे हैं तो फ्री इनकमिंग पाने के लिए पहले *121*909# डायल करना होगा। इसके बाद ही आपकी फ्री रोमिंग इन कमिंग की सर्विस एक्टिव होगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि ऐसा सिर्फ एक बार करना होगा या फिर हर बार रोमिंग एक्टिव कराना होगा।

एयरटेल ने लॉन्च किया इंटरनेट टीवी बॉक्स जिसमें देख सकते हैं 500 से ज्यादा सैटलाइट्स चैनल्स

एयरसेल की फ्री रोमिंग सर्विस की घोषणा के दौरान एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा कि हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं। छुट्टी के दिनों में वे घर जाते हैं या अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जाते हैं। ऐसे में हमारी फ्री रोमिंग सेवा से वे बिना किसी बाधा के जुड़े रह सकते हैं।

The post एयरसेल ने फ्री इनकमिंग रोमिंग का किया एलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एयरटेल के बाद अब आ​इडिया ने की रोमिंग फ्री, 1 अप्रैल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/after-airtel-idea-start-free-roaming-from-1st-april-in-hindi/ Tue, 14 Mar 2017 09:24:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5918 1 अप्रैल से आइडिया के सभी उपभोक्ता रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग सर्विस पा सकेंगें जबकि आउटगोइंग कॉल के लिए भी उन्हें कोई प्री​मियम चार्ज चुकाना नहीं होगा।

The post एयरटेल के बाद अब आ​इडिया ने की रोमिंग फ्री, 1 अप्रैल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने यह घोषणा की थी कि 1 अप्रैल से कंपनी की सभी सेवाओं पर देश में किसी भी तरह का रोमिंग चार्ज वसूला नहीं जाएगा। वहीं भारत की तीसरी सबसे बड़ी सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया ने भी आज से देश में पूरी तरह से रोमिंग शुल्क को खत्म करने का फैसला किया है। कंपनी ने एक प्रेस वि​​ज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

इस बारे में आइडिया सेल्यूलर के चीफ मार्केटिंग आॅफिसर, शशि शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में 200 मिलियन से भी ज्यादा उपभोक्ता आइडिया से जुड़े हैं और भारत के 4,00,000 से ज्यादा शहरों और गावों में आइडिया की सर्विस है। 1 अप्रैल से आइडिया के सभी उपभोक्ता रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग सर्विस पा सकेंगें जबकि आउटगोइंग कॉल के लिए भी उन्हें कोई प्री​मियम चार्ज चुकाना नहीं होगा।

जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में सबकुछ और क्या है प्राइम मेंबरशिप

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि रोमिंग के दौरान डाटा के उपयोग पर भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा बल्कि समान्य पैक ही लागू होंगे।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि आइडिया के सभी नंबर रोमिंग फ्री हो जाएंगे और इंटरनेशनल रोमिंग में जो भारी-भरकम बिल आता था उसमें भी भारी कटौती की गई है। इंटरनेशनल रोमिंग के लिए कंपनी ने अलग से प्लान लॉन्च किया है जिसमें कॉल के साथ डाटा आॅफर भी है।

सरकार कर रही है तैयारी, एसीटीडी बूथ की तरह अब लगेंगे वाईफाई बूथ

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में रिलायंस जियो ने भारत में अपनी सेवाएं लॉन्च की थी और लॉन्च के साथ ही कंपनी ने वोएलटीई कॉलिंग पूरी तरह से मुफ्त कर दिया था। वहीं कंपनी ने किसी भी तरह का कोई रोमिंग चार्ज भी नहीं रखा है। जियो के इस फैसले के बाद से ही भारत में डाटा, कॉल और रोमिंग शुल्क में भारी कमी देखी जा रही है। आशा है कि एयरटेल और आइडिया के बाद अब दूसरे आॅपरेटर्स भी जल्द ही रोमिंग चार्ज को खत्म कर सकते हैं।

The post एयरटेल के बाद अब आ​इडिया ने की रोमिंग फ्री, 1 अप्रैल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>