Free WiFi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 19 Oct 2021 06:50:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Delhi Metro के इन 37 स्टेशन्स पर मिलेगा फ्री Wi-Fi, ये है लॉगिन करने का आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-metro-launches-free-wi-fi-on-yellow-line-metro-stations-how-to-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-metro-launches-free-wi-fi-on-yellow-line-metro-stations-how-to-use/#respond Tue, 19 Oct 2021 06:49:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68930 37 मेट्रो स्टेशनों को कवर करते हुए समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू की गई है।

The post Delhi Metro के इन 37 स्टेशन्स पर मिलेगा फ्री Wi-Fi, ये है लॉगिन करने का आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने सभी येलो लाइन स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्टिविटी शुरू की है। समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक येलो लाइन व लाइन -2 के सभी मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई सेवा शुरू कर दी गई है। इस प्रकार दिल्ली मेट्रो के कुल 37 मेट्रो स्टेशन पर फ्री वाई-फाई का लुत्फ यात्री उठा सकेंगे। इतना ही नहीं फ्री वाई-फाई की शुरुआत करते हुए अधिकारियों ने कहा कि DMRC मेट्रो ट्रेनों में एक साल के भीतर मुफ्त वाई-फाई सुविधा लाने पर भी काम कर रही है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल जनवरी 2020 में एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन के डिब्बों के अंदर हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा शुरू की थी जो द्वारका सेक्टर 21 और नई दिल्ली स्टेशनों को जोड़ती है। इस आर्टिकल में हम आपको आगे यह बताने वाले हैं कि कैसे यात्री स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई एक्सेस कर सकते हैं।

ऐसे इस्तेमाल करें स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई

free-wifi-1024x682

      1. येलो लाइन स्टेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा का उपयोग करने के लिए, यात्रियों को “OUI DMRC मुफ़्त वाईफ़ाई” नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए चुनें।
      2. इसके बाद यूजर्स को फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा, और एक ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित करना होगा जो एसएमएस के माध्यम से मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
      3. एक बार लॉग इन करने के बाद यात्री ईमेल, फेसबुक, गूगल सर्च, व्हाट्सएप, वीडियो और ऑडियो कॉल आदि जैसे मानक इंटरनेट एप्लिकेशन का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

free-wifi

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “डीएमआरसी ने प्रायोगिक आधार पर अपनी एयरपोर्ट लाइन की ट्रेनों में मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू की थी, जिसे 2020 में कोविड से उत्पन्न बाधाओं के कारण निलंबित कर दिया गया था, और अब अगले 10-15 दिनों के अंदर इसे बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है।”

इन स्टेशन पर फ्री मिलेगा वाई-फाई

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की इस 22.7 किलोमीटर लंबी लाइन पर नयी दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट और द्वारका सेक्टर 21 समेत छह स्टेशन हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने हाई स्पीड इंटरनेट के लिए 330 से ज्यादा ‘एक्सेस प्वायंट’ लगाए गए हैं।

The post Delhi Metro के इन 37 स्टेशन्स पर मिलेगा फ्री Wi-Fi, ये है लॉगिन करने का आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-metro-launches-free-wi-fi-on-yellow-line-metro-stations-how-to-use/feed/ 0
क्या आप भी करते हैं पब्लिक WiFi का इस्तेमाल तो जरुर फॉलो करें ये टिप्स https://www.91mobiles.com/hindi/use-these-tricks-while-using-public-wi-fi-to-avoid-cyber-fraud-virus/ https://www.91mobiles.com/hindi/use-these-tricks-while-using-public-wi-fi-to-avoid-cyber-fraud-virus/#comments Wed, 30 Jun 2021 08:46:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61884 इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर आप अपना डाटा सुरक्षित रख सकते हैं।

The post क्या आप भी करते हैं पब्लिक WiFi का इस्तेमाल तो जरुर फॉलो करें ये टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फ्री का वाईफाई चलाने के चक्कर में हम अक्सर पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं जबकि यह नहीं जानते कि यह वाईफाई कितना खतरनाक है। पब्लिक वाइफाई में सबसे ज्यादा वायरस आने का खतरा होता है। इस वायरस के अलावा कई बार हैकर्स आपके फोन के अंदर बिन बुलाए चले आते हैं और आपके फोन में मौजूद सभी निजी जानकारी जैसे-फोटोग्राफ, वीडियो, बैंक डिटेल्स, निजी मैसेज, ईमेल और डॉक्यूमेंट्स आदि चुरा लेते हैं। अगर आप भी सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप भी कुछ टिप्स को फॉलो करते हुए खुद को हैकर्स और वायरस के खतरे से बच सकते हैं। आज हम पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते हुए अपने डाटा को बचाने के लिए ऐसे ही ट्रिक्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

डिवाइस में करें ये सेटिंग

यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। अगर आप फ्री वाई-फाई का उपयोग कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में इस सेटिंग को करना चाहि। ऐसा करने से आप दुर्भावनापूर्ण और संदिग्ध नेटवर्क से सुरक्षित रहेंगे साथ ही हैकर्स आपका डाटा की तरफ देख भी नहीं सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के डाटा कनेक्शन में वाई-फाई चालू करना होगा। वाई-फाई विंडो खुलने के बाद तीन डॉट्स पर क्लिक करें। फिर ‘एडवांस’ पर क्लिक करें, इस क्लिक के बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, अब आपको ‘डिटेक्ट सस्पीसियास नेटवर्क’ पर क्लिक करना होगा और इसे ऑन करना होगा।

how to increase speed of wifi in smartphone

AntiVirus का इस्तेमाल करें

अगर आप अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन पर पब्लिक वाई-फाई का यूज रेगुलर करते हैं तो आपको अपने डिवाइस में एंटीवायरस का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एंटीवायरस आपके पब्लिक वाईफाई कनेक्शन को सेफ रखता है। इतना ही नहीं अगर आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे पब्लिक वाई-फाई के जरिए कोई वायरस या कोई संदिग्ध एक्टिविटी डिवाइस में होती है तो एंटिवायरस उसे नाकाम कर देता है।

how to increase speed of wifi in smartphone

https का करें इस्तेमाल

पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जिस साइट को ओपन कर रहे हैं http में s है या नहीं। अगर वेबसाइट में s नहीं है तो बिना देर करे इस वेबसाइट से बाहर निकल जाएं। इसके अलावा हम आपको सुझाव देंगे कि कभी भी पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग से संबंधित कोई काम न करें।

kerala kannur man orders camera worth 27500 rupees flipkart delivered tiles brick

नेटवर्क को करें वेरीफाई

अगर आप रेलवे स्टेशन, होटल या एयरपोर्ट पर फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सिक्योरिटी को देखते हुए इसे वेरीफाई करना आपके लिए बेहद जरूर है। ऐसा करने से कनेक्शन ज्यादा सेफ रहेगा। फ्री वाई-फाई का यूजर करते समय कोशिश करें कि आईपी एड्रेस की मदद से ही नेटवर्क को कनेक्ट किया गया हो। कई बार देखा जाता है कि हैकर पब्लिक वाईफाई की तरह ही एक फेक वाईफाई बना देते हैं, जिससे लोगों को फंसाया जा सके।

wifi-2

VPN का करें इस्तेमाल

अगर आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क पब्लिक नेटवर्क यानी VPN यानी का इस्तेमाल करना सबसे सेफ रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि VPN एक ऐसा टूल है जो पब्लिक नेटवर्क इस्तेमाल करते समय आपके डाटा को सेफ रखता है। इतना ही नहीं VPN आपके डाटा ट्रैफिक को एंक्रिप्ट करता है और ब्राउजर व सर्वर के बीच प्रोटेक्टेड एक लाइन क्रिएट कर देता है।

The post क्या आप भी करते हैं पब्लिक WiFi का इस्तेमाल तो जरुर फॉलो करें ये टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/use-these-tricks-while-using-public-wi-fi-to-avoid-cyber-fraud-virus/feed/ 1
खुशखबरी : देश में 1,000 स्टेशन हुए फ्री वाई-फाई से लैस, देखें कौन से स्टेशन है इस लिस्ट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/railtel-1000-indian-railway-stations-get-free-wifi-zone/ https://www.91mobiles.com/hindi/railtel-1000-indian-railway-stations-get-free-wifi-zone/#respond Fri, 29 Mar 2019 09:49:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29103 भारत में 1,000 रेलवे स्टेशन पूरी तरह से फ्री वाई-फाई से लैस हो चुके हैं।

The post खुशखबरी : देश में 1,000 स्टेशन हुए फ्री वाई-फाई से लैस, देखें कौन से स्टेशन है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज एक आदमी की मूलभूत जरूरतें रोटी, कपड़ा और मकान से बदलकर रोटी, कपड़ा, मकान और मोबाईल हो गई है। यह बात बेशक व्यंग्य के तौर पर कही जाती हो लेकिन काफी हद तक सच्चाई का आईना भी दिखाती है। हाथ में मोबाईल और मोबाईल में इंटरनेट लगभग हर पी​ढ़ी की जरूरत बन चुका है। डिजीटल होती दुनिया में इंटरनेट का यूज़ तेजी से बढ़ा है। टेलीकॉम कंपनियां जहां बेहद कम कीमत पर अधिक इंटरनेट बेनिफिट दे रही है, वहीं भारत सरकार ने भी सार्व​जनिक स्थानों में इंटरनेट मुहैया कराने की दिशा में अनेंको काम किए हैं। इस कड़ी में आम नागरिकों के लिए खुशी की बात सामने आई है कि भारत में 1,000 रेलवे स्टेशन पूरी तरह से फ्री वाई-फाई से लैस हो चुके हैं।

1,000 स्टेशन बने फ्री वाई-फाई जोन

भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों को तोहफा देते हुए भारत सरकार ने घोषणा कर दी है कि देश में 1,000 रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस कर दिया गया है। इन 1,000 रेलवे स्टोशनो का पूरा कैंपस वाई-फाई जोन बन गया है, जहां किसी भी प्लेटफॉर्म या स्टेशन के किसी भी हिस्से में बैठकर कर बिना कोई शुल्क चुकाए फ्री में वाई-फाई की लाभ उठाया जा सकता है। इंडियन रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने का यह काम रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया है।

हर दिन एक स्टेशन को मिला वाई-फाई

रेलटेल ने बताया है कि रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई से लैस करने का यह मिशन साल 2016 में शुरू किया गया था। 2 साल और तीन महीने में कॉरपोरेशन की ओर से देश के 1,000 स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा दे दी गई है। इस तरह से रेलटेल ने औसतन एक महीने में 37 स्टेशनों को वाई-फाई जोन में बदला है और हर दिन देश का 1 रेलवे स्टेशन फ्री वाई-फाई स्टेशन बना है। रेलटेल 1,000 वाई-फाई स्टेशनों का मुकाम पाने के बाद भी अपना काम इसी गति से जारी रखेगी। यह भी पढ़ें : शाओमी का पोको एफ1 बना देश का नंबर वन स्मार्टफोन, वनप्लस 6 को पछाड़ा

आपको बता दें कि देश में फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस होने वाला पहला रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल था वहीं वाई-फाई जोन में बदलने वाला 1,000वां स्टेशन भी मुंबई को ही मिला है जो रे रोड स्टेशन है। हाल ही में रेलटेल ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन्स पर वाई-फाई सेटअप लगाने के लिए नई भागीदारी की है। इन्होंने 4,000 से भी अधिक भारतीय रेलवे स्टेशनों को विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है जिसमें बी, सी, डी और ई कैटेगरी शामिल है।

railtel 1000 indian railway stations get free wifi zone
Photo Credit: Daily Mail

भारतीय रेलवे की तरक्की की बात करें तो कुछ समय पहले ही इंडियन रेलवे ने एक नई प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और मुबंई के छत्रपति शिवाली महाराज ट्रमिनस के बीच चलती है। यह ट्रेन न सिर्फ देश की सबसे फास्ट ट्रेन्स में से एक है ​बल्कि साथ ही यह बेहद ही आधुनिक और मनोरंजक तकनीकों से भी लैस की गई है। सफर के दौरान इंटरनेट का बेनिफिट देने के लिए ट्रेन में वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाया है। इस वाई-फाई को रेल यात्री बिना किसी अतिक्ति शुल्क के अपने मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। ट्रेन के इस वाई-फाई का यूज़ एक बार में 500 घंटों तक किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 1,699 रुपये में हुआ लॉन्च, एक बार के चार्ज में चलेगा पूरा सप्ताह

इस ट्रेन में मौजूद टीवी स्क्रीन 3डी तकनीक को भी सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स वाली वीडियोज़ की प्ले होती है। और इन 3डी कंटेंट का मजा लेने के लिए ट्रेन स्टॉफ की ओर से 3डी चश्में भी दिए जाते हैं। वहीं ​ट्रेन यात्रा के दौरान आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा या फिर सफर के दौरान खाने, सफाई, सर्विस जैसी चीजों के प्रति आपका अनुभव कैसा रहा, यह सब फीडबैक आप उसी दौरान दे सकते हैं। भारतीय रेलवे ने ‘आप की राय’ मोबाइल ऐप की शुरूआत कर रखी है और इसी ऐप के जरिये अपनी प्रतिक्रिया रेल विभाग को बता सकते हैं।

फ्री वाई फाई से लैस हो चुके 1,000 रेलवे स्टोशनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post खुशखबरी : देश में 1,000 स्टेशन हुए फ्री वाई-फाई से लैस, देखें कौन से स्टेशन है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/railtel-1000-indian-railway-stations-get-free-wifi-zone/feed/ 0