gadgets | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jun 2026 10:50:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/livpure-to-launch-smart-water-purifier-and-home-wellness-ecosystem/ https://www.91mobiles.com/hindi/livpure-to-launch-smart-water-purifier-and-home-wellness-ecosystem/#respond Tue, 30 Jun 2026 10:48:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199044 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

होम वेलनेस ब्रांड Livpure ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी आने वाले समय में देशभर में 100 से ज्यादा Livpure Studios शुरू करेगी। इसके साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी स्थिति भी मजबूत करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं लिवप्योर वाटर प्यूरीफायर से आगे बढ़ते […]

The post AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

होम वेलनेस ब्रांड Livpure ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी आने वाले समय में देशभर में 100 से ज्यादा Livpure Studios शुरू करेगी। इसके साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी स्थिति भी मजबूत करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं लिवप्योर वाटर प्यूरीफायर से आगे बढ़ते हुए अन्य पोर्टफोलियो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की योजना बना रही है। ये सभी जानकारी ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राकेश कौल द्वारा सामने आई है।

Livpure MD और CEO राकेश कौल ने एक आयोजन के मंच से घोषणा करते हुए कहा है कि लिवप्योर भारत में इलेक्ट्रिक वाटर प्यूरीफायर की पहुंच अभी भी काफी कम है। ऐसे में कंपनी का टारगेट किफायती कीमत पर एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। राकेश के मुताबिक लिवप्योर कंपनी AIoT (Artificial Intelligence of Things) बेस्ड Smart Water Purifier पर भी तेजी से काम कर रही है जिसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है।

Smart Water Purifier

लिवप्योर के स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर को कंपनी बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। ये प्यूरीफायर इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होंगे जिन्हें ग्राहकों के स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार इन Livpure Smart Water Purifier में बेहतर और आसान कंट्रोल के साथ ही कई तरह के यूज़फुल, एडवांस और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।

होम वेलनेस इकोसिस्टम की तैयारी

लिवप्योर अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि वह सिर्फ वॉटर प्यूरीफायर तक ही सीमित नहीं रहेगी। आने वाले महीनों में Livpure ब्रांड के तहत एयर कूलर, स्लीप एक्सेसरीज, किचन अप्लायंसेज और मैट्रेस जैसे प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक लिवप्योर का फोकस भारतीय घरों के लिए एक पूरा होम वेलनेस इकोसिस्टम तैयार करने पर है जिसे स्टेप दर स्टेप बाजार में उतारा जाएगा।

कंपनी के अनुसार फिलहाल देशभर में लिवप्योर के 10 हजार से ज्यादा रिटेल काउंटर है और कंपनी तकरीबन 1 हजार डिस्ट्रीब्यूटर और इतने ही सर्टिफाइड सर्विस इंजीनियर्स के साथ अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं कंपनी के मानेसर में स्थित प्लांट से RO मेम्ब्रेन, बूस्टर पंप, फिल्टर व वॉटर प्यूरीफायर की असेंबली और टेस्टिंग जैसे कामों को पूरा करने के बाद ही इंंडिया में Livpure Water Purifier बेचे जाते हैं। बताते चलें कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका के भी कई देशों में भी लिवप्योर प्रोडक्ट भेजे जाते हैं।

The post AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/livpure-to-launch-smart-water-purifier-and-home-wellness-ecosystem/feed/ 0
दातों की सफाई के साथ मुंह की सेहत का रखें ख्याल, ये हैं बेस्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश https://www.91mobiles.com/hindi/best-electric-toothbrushes-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-electric-toothbrushes-in-india/#respond Sun, 12 Sep 2021 11:40:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71512 Best electric toothbrushes in India : आज हम आपको मार्केट में मौजूद बेस्ट इलेक्ट्रिक ब्रश के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

The post दातों की सफाई के साथ मुंह की सेहत का रखें ख्याल, ये हैं बेस्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Best electric toothbrushes in India : टेक्नोलॉजी बीते कुछ सालों में इंसानों की लाइफस्टायल में महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक में इंसान कई तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल करता है। पिछले कुछ सालों से कंपनियों ने इलेक्ट्रिक ब्रश मार्केट में पेश किए हैं। मार्केट में मौजूद इलेक्ट्रिक ब्रश (Best electric toothbrushes in India) कई तरह के ब्रिसल के साथ आते हैं जो दांतों के साथ-साथ आपके ओरल हाइजीन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज हम आपको मार्केट में मौजूद बेस्ट इलेक्ट्रिक ब्रश के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Best electric toothbrushes in India

1. Agaro Cosmic Plus sonic

Agaro Cosmic Plus sonic इलेक्ट्रिक ब्रश मार्केट में मौजूद इलेक्ट्रिक ब्रश में से बेस्ट ऑप्शन है। यह ब्रश एक मिनट में 40,000 स्ट्रोक प्रोड्यूस करता है जो कि आपके मुहं को अच्छे से साफ करने के लिए काफी है। Agaro के इलेक्ट्रिक ब्रश में 5 DuPont नायलॉन ब्रश है जो अलग अलग मुंह के शेप और साइज के लिए परफैक्ट है। इसमें पांच वॉशिंग मोड – व्हाइटनिंग, क्लीनिंग, पॉलिशिंग, मसाज और अन्य फीचर मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक ब्रश में इंटरडेंटल ब्रश हेड भी दिया गया है जो मुंह के अंदर ऐसी जगहों की सफाई करने में मददगार है जहां आमतौर पर पहुंचा कठिन होता है। इसमें बिल्ट इन बैटरी दी गई है, जो 4 घंटे में चार्ज होती है। इस इलेक्ट्रिक ब्रश को USB केबल के जरिए चार्ज किया जा सकता है। यह ब्रश IPX7 रेटिंग के साथ आता है।

2. Oral B Vitality 100 white criss-cross bristles

Oral B डेंटल बिजनेस में जाना पहचाना ब्रांड है। ओरल बी का इलेक्ट्रिक ब्रश Vitality 100 भी यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस इलेक्ट्रिक ब्रश में आपको राउंड ब्रेसेल्स मिलते हैं जो 360 डिग्री मुंह की सफाई करते हैं। इसे 2D क्लीनिंग टेक के साथ पेश किया गया है। यह इलेक्ट्रिक ब्रश एक मिनट में क़रीब 8000 रोटेशन के साथ आती है। सिंगल चार्ज पर इसकी बैटरी करीब एक हफ्ते साथ देती है। इसमें डीप क्लीनिंग और गम केयर जैसे फीचर मिलते हैं। Oral B का कहना है कि एक ब्रश हेड करीब 3 महीने तक अच्छे से काम करता है। इसकी दमदार बिल्ड क्वालिटी इसे अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसके साथ ही इसमें 2 मिनट का टाइमर भी मिलता है।

3. Caresmith Spark

अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक ब्रश ख़रीद रहे हैं तो Caresmith Spark आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह कम कीमत में आपको बेहतर क्लीनिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इस इलेक्ट्रिक ब्रश में छह अलग क्लीनिंग मोड मिलते हैं, जिसमें गम केयर, इनटेनसिटी क्लीनिंग, सेनसिटीव केयर और अन्य शामिल है। इसमें सोनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो एक मिनट में 40,000 माइक्रो ब्रश डिलीवर करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें दो प्रकार के ब्रश हेड – सॉफ्ट और मीडियम मिलते हैं। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में यह क़रीब 20 दिन का बैकअप ऑफ़र करता है।

4. Colgate ProClinical 150 Charcoal Sonic

ओरल क्लीनिंग की बात हो कॉलगेट ब्रांड छूट जाए यह संभव नहीं। कोलगेट का इलेक्ट्रिक ब्रश ProClinical 150 भी हमारी लिस्ट में शामिल है। इसकी पावरटिप सोनिक वाइब्रेशन प्रोड्यूस करती है जो एक मिनट में करीब 20,000 स्ट्रोक देती है। यह आपके मुंह के हर कोने को साफ रखने में मददगार है। इसके ब्रेसल में चारकोल का इस्तेमाल किया है जो इसमें बैक्टीरिया पनपे में रोकता है। दातों को साफ करने के साथ साथ इस इलेक्ट्रिक ब्रश की मदद से यूजर्स जीभ भी क्लीन कर सकते हैं। कोलगेट का इलेक्ट्रिक ब्रश भी बेहतर चॉइस है, जो किफायती होने के साथ साथ कई सारे क्लीनिंग मोड ऑफर करता है।

5. HealthSense Clean-Care ET 720

हमारी इस लिस्ट में अगला प्रोडक्ट HealthSense का Clean-Care ET 720 इलेक्ट्रिक ब्रश है। यह इलेक्ट्रिक ब्रश IPX7 रेटिंग के साथ आता है। HealthSense के इलेक्ट्रिक ब्रश में एक्स्ट्रा ब्रश हेड मिलते हैं। ET 720 को एक हाजर रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह ब्रश एक मिनट में 38,500 माइक्रो ब्रशेस ऑफर करता है। इसमें की सारे क्लीनिंग मोड मिलते हैं जिसमें पॉलिस, व्हाइट, क्लीन, मसाज जैसे ऑप्शन मिलता है। यह मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ब्रश कम कीमत में बेहतर ऑप्शन है।

6. Wurze Sonic

7. Oral B Cross Action

8. Caresmith SPARK Lite

9. Perfora

10. Colgate ProClinical 500R Whitening

The post दातों की सफाई के साथ मुंह की सेहत का रखें ख्याल, ये हैं बेस्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-electric-toothbrushes-in-india/feed/ 0
26 जून को बदलेगी स्मार्टफोंस की दुनिया, लॉन्च होगा दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-under-display-camera-phone-to-launch-on-26-june-mwc-shanghai-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-under-display-camera-phone-to-launch-on-26-june-mwc-shanghai-2019/#respond Wed, 19 Jun 2019 05:34:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32330 26 जून को Oppo यह अनूठी तकनीक दुनिया के सामने पेश कर देगी।

The post 26 जून को बदलेगी स्मार्टफोंस की दुनिया, लॉन्च होगा दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने इस महीने की शुरूआत में ही टेक मंच पर तहलका मचाते हुए अपनी नई व अनूठी अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तकनीक को पेश किया था। अभी तक जहां वॉटरड्रॉप नॉच, पॉप-अप और पंच-होल डिसप्ले में सेल्फी कैमरे दिए जाते थे वहीं ओपो के इस फोन में स्क्रीन के नीचे कैमरा होगा जो ​बाहर से दिखेगा नहीं। Oppo द्वारा अभी तक सिर्फ इस तकनीक की जानकारी ही दी गई थी और एक शार्ट क्लिप सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई थी। लेकिन अब जल्द यह तकनीक सबके सामने आने वाली है। 26 जून को Oppo यह अनूठी तकनीक दुनिया के सामने पेश कर देगी।

Oppo ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक टीज़र ईमेज को शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी अपनी under-display camera तकनीक को दुनिया के सामने लाने वाली है। ओपो का कहना है कि 26 जून को शंघाई में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2019 शंघाई एग्ज़ीबिशन के मंच से कंपनी अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक से लैस स्मार्टफोन को पेश करेगी। Oppo ने हालांकि यह नहीं बताया है कि under-display cameraunder-display camera वाले इस फोन का नाम क्या होगा और यह एक प्रोटोटाईप डिवाईस होगा या फिर रेडी टू सेल होगा।

oppo under-display camera phone to launch on 26 june mwc shanghai 2019

ऐसी होगी तकनीक

पंच-होल डिसप्ले कैमरा तकनीक डिसप्ले पर कैमरा प्लेटमेंट की सबसे लेटेस्ट तकनीक है। इसमें फोन डिसप्ले पर छोटा सा छेद दिया जाता है और इस छेद में सेल्फी कैमरा फिट रहता है। लेकिन इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तकनीक इस तकनीक का एडवांस वर्ज़न होगी। जिस तरीके से स्मार्टफोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर काम करते हैं ठीक उसी तरह से इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तकनीक भी काम करेगी। यानि फिंगरप्रिंट सेंसर की ही तरह यह सेल्फी कैमरा भी इनविजिबल अर्थात् अदृश्य रहेगा और बाहर से दिखाई नहीं देगा।

ऐसे करेगी काम

इस तकनीक से लैस आगामी स्मार्टफोंस में सेल्फी कैमरा इनविज़िबल रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन दरअसल एक नहीं बल्कि दो डिसप्ले से लैस होगा। फोन डिसप्ले के नीचे ही एक ओर डिसप्ले होगी। नीचे वाली डिसप्ले पर ही सेल्फी कैमरा सेंसर फिट होगा। कैमरे के साथ-साथ इस डिसप्ले पर ​लाईट सेंसर ​भी दिया जाएगा। यह लाईट सेंसर दोनों डिसप्ले के साथ काम करेगा। तकनीक कुछ ऐसी होगी कि जैसे ही सेल्फी खींचने की कमांड दी जाएगी, नीचे वाली डिसप्ले पर मौजूद कैमरा सेसर काम करने लगेगा और फोटो कैप्चर करेगा।

यह सेल्फी कैमरा डिसप्ले के नीचे से ही काम करेगा और डिसप्ले के बाहर से यूजर इसे नहीं देखा पांएगे। ​यह तकनीक काफी हद तक इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी ही होगी। ये फिंगरप्रिंट सेंसर भी डिसप्ले के नीचे फिट होते हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देते। जब फिंगर​ को डिसप्ले पर टच किया जाता है तो नीचे मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर उस टच को रीड करते है तथा फोन अनलॉक करते हैं।

The post 26 जून को बदलेगी स्मार्टफोंस की दुनिया, लॉन्च होगा दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-under-display-camera-phone-to-launch-on-26-june-mwc-shanghai-2019/feed/ 0
टैग टर्बो 20000 रिव्यू : कर लो पावर मुठ्ठी में https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-turbo-20000-review-in-hindi-feature-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-turbo-20000-review-in-hindi-feature-specifications-price/#respond Fri, 15 Mar 2019 07:51:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28498 कीमत और लुक को देखते हुए इसे एक बेहतरीन पावर बैंक कहा जा सकता है।

The post टैग टर्बो 20000 रिव्यू : कर लो पावर मुठ्ठी में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन ब्रांड पावरफुल रैम व प्रोसेसर तथा शानदार स्टाईल और कैमरा सेटअप वाले डिवाईस पेश करते हैं जिन्हें टेक लवर्स द्वारा खासा पसंद किया जाता है। फोन बेशक लो बजट सेग्मेंट का हो या फिर हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस, हर स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स धरे के धरे रह जाते हैं, जब फोन की बैटरी उसका साथ छोड़ देती है। स्मार्टफोन की बैटरी ही है जो उसमें जान फूंकने का काम करती है। कितना ही महंगा फोन हो, लेकिन अगर बैटरी नहीं है तो वह बेकार ही है। आज टेक कंपनियां अपने स्मार्टफोंस को बड़ी बैटरी से लैस करके लॉन्च कर रही है। लेकिन आम कहीं बाहर हो तथा फोन की बैटरी लो हो जाए, ऐसे में सबसे ज्यादा काम आता है ‘पावर बैंक’। ट्रैवल हो या पिकनिक, इस सब में पावर बैंक को बेहद अहम किट माना जाने लगा है। ऐन वक्त पर बैटरी डिस्चार्ज होने के डर से स्मार्टफोन यूजर्स को निजात दिलाने के लिए प्रसिद्ध कंपनी टैग ने बेहद ही शानदार और पावर बैंक लॉन्च किया है, जिसे बाजार में ‘टैग टर्बो 20,000’ नाम के साथ उतारा गया है। यह पावर बैंक अन्यों से किस तरह खास है आगे हमनें अपने रिव्यू में इसी बात पर प्रकाश डाला है।

लुक और डिजाईन

पावरफुल होने के साथ साथ टैग टर्बो 20000 लुक में भी शानदार है। कंपनी ने इस पावर बैंक को मैटालिक बॉडी पर बनाया है। पावर बैंक चौड़ाई में कम तथा लंबाई में ज्यादा है। हां, सेल अधिक होने के चलते यह वजन में थोड़ा भारी जरूर महसूस होता है लेकिन पावर बैंक की कम चौड़ाई इसपर अच्छी ग्रिप बनाती है। यह पावर बैंक हथेली में बिल्कुल फिट बैठता है।

tagg-turbo-3

टैग टर्बो के उपरी हिस्से पर जहां 2 आउटपुट और 1 इनपुट स्लॉट दिया गया है वहीं नीचले हिस्से पर वॉट, डीसी और एमएएच की जानकारी छपी हुई है। पावर बैंक के फ्रंट हिस्से पर उपरी ओर एलईडी नोटिफिकेशन के साथ ही पावर बटन दिया गया है। इस पावर बटन के जरिये पावर बैंक के चार्जिंग मोड को ऑन व ऑफ किया जा सकता है। इस पैनल पर टैग का लोगो भी लगा हुआ है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टैग टर्बो का डायमेंशन 172*61*22एमएम तथा वज़न 370ग्राम का है।

पावर बैंक की पावर

टैग टर्बो 20,000 के नाम से ही साफ हो जाता है कि इसमें 20,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बाजार में कुछ ही ऐसे पावर बैंक हैं जो 20,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं टैग टर्बो 20,000 कंपनी का भी पहला पावर बैंक है। टैग टर्बो 20000 में 6 हाई कैपेसिटी वाले लिथियम-ईऑन सेल दिए गए हैं। पावर बैंक को चार्ज करने के दौरान कहीं भी हिटिंग की समस्या देखने को नहीं मिली है। यूज़ के दौरान एक बार फुल चार्ज होने पर टैग टर्बो 20000 से एक के बाद एक 4 स्मार्टफोन पूरी तरह से चार्ज हो गए थे।

tagg-turbo-4

आसान और फास्ट चार्जिंग

फोन को चार्ज करने के लिए टैग टर्बो 20000 में दो आउटपुट और एक इनपुट सोर्स दिया गया है। पावर बैंक के दोनों आउटपुट स्लॉट 2.4ए चार्जिंग पोर्ट है। इस पावर बैंक की बड़ी खासियत यह भी है कि टैग टर्बो 20000 के जरिये दोनों स्लॉट में एक साथ दो स्मार्टफोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ चार्ज किया जा सकता है। इसी तरह टैग टर्बो 20000 में 2ए इनपुट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो आवश्यकता से कम या ज्यादा पावर की सप्लाई आने पर खुद ही उसे कंट्रोल कर पावर बैंक के सेल चार्ज करता है।

tagg-turbo-2

स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने वाले फीचर्स

टैग टर्बो 20000 पावर बैंक स्टेबल डुअल डिवाईस चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके चलते किसी भी स्मार्टफोन की बैटरी पर चार्जिंग के दौरान फ्लक्चुएशन का प्रभाव नहीं पड़ता है। टैग टर्बो 20000 बीआईएस सर्टिफाइड है जो इसे यूजर्स के लिए सुरक्षित साबित करता है। वहीं कपंनी ने इसे पीसीबी सर्ज प्रोटेक्शन के साथ बाजार में उतारा है जिसके चलते सर्किट्स में शॉक लगने का खतरा बेहद कम हो जाता है। इसी तरह यह पावर बैंक यूनिवर्सल कंपैटिबिलिटी और इंटेलिजेंट आईसी भी सपोर्ट करता है जो पावरबैंक के मदरबोर्ड के साथ ही स्मार्टफोन और उसकी बैटरी को भी सुरक्षित रखता है।

tagg-turbo-1

कीमत व उपलब्धता

टैग टर्बो 20000 को कपंनी द्वारा 2499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह पावर बैंक ब्लैक और गन मैटल कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

टैक टर्बो 20000 की कीमत और लुक को देखते हुए इसे एक बेहतरीन पावर बैंक कहा जा सकता है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया है यह पावर बैंक वजन में थोड़ा भारी जरूर लग सकता है, लेकिन यदि आप 20,000एमएएच की पावर अपनी मुठ्ठी में लेकर घूमना चाहते हैं तो फिर यह वजन कोई खास मायने नहीं रखता है।

The post टैग टर्बो 20000 रिव्यू : कर लो पावर मुठ्ठी में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-turbo-20000-review-in-hindi-feature-specifications-price/feed/ 0
भारतीय रेल में मिलेगा हवाई जहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म से लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi/#respond Wed, 23 Jan 2019 06:39:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26550 सुविधाओं के मामले में पटरियों पर दौड़ती यह ट्रेन हवा में उड़ने वाले किसी प्लेन से कम नहीं है।

The post भारतीय रेल में मिलेगा हवाई जहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म से लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय रेलवे विश्व में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रेगिस्थान, जंगल व पहाड़ दूर दराज के दुर्गम ईलाकों तक भारतीय रेल की पहुॅंच स्थापित है। भारतीय रेल न सिर्फ यात्रा का सुगम और आरामदेह साधन है बल्कि कीमत के ​हिसाब से भी यह बेहद सस्ता है। सस्ता होने के साथ-साथ इंडियन रेलवे अब एडवांस भी हो रहा है। अभी तक जहां प्लेन यात्रा में आपको हर सीट पर टीवी देखने को मिलता था वैसे ही अब ट्रेन में भी इस मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं। और यह मजा किसी नॉर्मल फिल्म की तरह नहीं बल्कि 3डी में मिलेगा।

इंडियन रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस से इस नई सुविधा की शुरूआत की है। रेलवे विभाग ने एक नई प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और मुबंई के छत्रपति शिवाली महाराज ट्रमिनस के बीच चलती है। यह ट्रेन न सिर्फ देश की सबसे फास्ट ट्रेन्स में से एक है ​बल्कि साथ ही यह बेहद ही आधुनिक और मनोरंजक तकनीकों से भी लैस की गई है। सुविधाओं के मामले में पटरियों पर दौड़ती यह ट्रेन हवा में उड़ने वाले किसी प्लेन से कम नहीं है।

3d-movie

मुफ्त वाई-फाई
राजधानी एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों को सफर के दौरान इंटरनेट का बेनिफिट देने के लिए अपना खुद का वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाया है। इस वाई-फाई को रेल यात्री बिना किसी अतिक्ति शुल्क के अपने मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। ट्रेन के इस वाई-फाई का यूज़ एक बार में 500 घंटों तक किया जा सकता है।

डिस्कंटिन्यू हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, इसलिए कंपनी दे रही है 19,000 रुपए का डिस्कउंट

3डी चश्में
इस ट्रेन में मौजूद टीवी स्क्रीन 3डी तकनीक को भी सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स वाली वीडियोज़ की प्ले होती है। और इन 3डी कंटेंट का मजा लेने के लिए ट्रेन स्टॉफ की ओर से 3डी चश्में भी दिए जाते हैं। जिस तरह सिनेमा हॉल में 3डी मूवी देखी जाती है उसी तरह ट्रेन में भी 3डी वीडियो का लुफ्त उठाया जा सकता है। यात्रा खत्म होने पर यह 3डी चश्में स्टॉफ को वापस लौटाने होंगे।

indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi

इंस्टेंट फीडबैक
​ट्रेन यात्रा के दौरान आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा या फिर सफर के दौरान खाने, सफाई, सर्विस जैसी चीजों के प्रति आपका अनुभव कैसा रहा, यह सब फीडबैक आप उसी दौरान दे सकते हैं। भारतीय रेलवे ने ‘आप की राय’ मोबाइल ऐप की शुरूआत कर रखी है और इसी ऐप के जरिये अपनी प्रतिक्रिया रेल विभाग को बता सकते हैं।

देखें 50 रुपये से कम के मंथली प्लान में कौन है बेस्ट, जियो, एयरटेल, वोडाफोन या बीएसएएनल

टिकट वेरिफिकेशन
आत तौर ट्रेन में यात्रा के दौरान टीटीई यात्री की सीट पर आते हैं और टिकट चैक करते हैं। टीटीई को आपकी सीट पर आने में 1 घंटे तक का वक्त लग जाता है। लेकिन इस ट्रेन में हाथोंहाथ टिकट चैक भी हो जाएगी और कंफर्म भी होगी। इस तकनीक सबसे ज्यादा फायदा वेटिंग लिस्ट वाले लोगों को होगा तथा यात्रियों की टिकट चैक होते ही उनकी भी टिकट कंफर्म हो जाएगी।

The post भारतीय रेल में मिलेगा हवाई जहाज जैसा मजा, 3डी फिल्म से लेकर अनलिमिटेड वाई-फाई तक सब होगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-railway-free-wi-fi-3d-gadgets-rajdhani-delhi-mumbai-in-hindi/feed/ 0
डायरी की तरह मुड़ने वाला सैमसंग का यह अनोखा फोन देने वाला है दस्तक, सरकारी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f-foldable-smartphone-listed-on-cmiit-might-launch-on-20-february-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f-foldable-smartphone-listed-on-cmiit-might-launch-on-20-february-in-hindi/#comments Thu, 17 Jan 2019 10:37:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26304 सैमसंग फोल्डेबल फोन को 7.3-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च करेगी जो मुड़ने के बाद 4-इंच की सेकेंडरी डिसप्ले में तब्दील होगा।

The post डायरी की तरह मुड़ने वाला सैमसंग का यह अनोखा फोन देने वाला है दस्तक, सरकारी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग कंपनी आने वाली 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। चर्चा है कि इस दिन एक ओर जहां गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के पर्दा उठाया जाएगा वहीं साथ ही सैमसंग अपना बहुप्रतीक्षित डिवाईस फोल्डेबल स्मार्टफोन भी दुनिया के सामने पेश कर सकती है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन 20 फरवरी वाले ईवेंट से पहले ही कंपनी का यह अनूठा फोल्डेबल डिवाईस चीन की सरकारी वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग ने सैमसंग के फोल्डेबल फोन के लॉन्च की चर्चा को और भी पुख्ता कर दिया है।

और भी ताकतवर होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018), सबसे नए एंडरॉयड से होगा लैस

सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को गैलेक्सी एफ नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ फोन चीन की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी (सीएमआईआईटी) पर लिस्ट किया गया है। सरकारी वेबसाइट की इस लिस्टिंग ने ओर जहां यह साफ कर दिया है सैमसंग का फोल्डेबल अब जल्द ही बाजार में कदम रख सकता है वहीं दूसरी ओर यह भी पता चला गया है कि गैलेक्सी एफ चीन में भी लॉन्च किया जाएगा।

samsung galaxy f foldable smartphone listed on cmiit might launch on 20 february in hindi

सैमसंग गैलेक्सी एफ को चीनी वेबसाइट पर एसएम-एफ9000 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां गैलेक्सी एफ का यूएस मॉडल, यूरोपीयन मॉडल तथा एशियन मॉडल भी मौजूद है। सीएमआईआईटी की लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एफ की उपस्थिति तो दर्ज हो गई है लेकिन फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पहले सामने आए लीक्स की बात करें तो सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को 7.3-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च कर सकती है जो मुड़ने के बाद 4-इंच की सेकेंडरी डिसप्ले में तब्दील होगा।

अब तक का सबसे स्टाइलिश फोन मोटोरोला मोटो रेज़र एक बार फिर मार्केट में करेगा वापसी

सैमसंग फोल्डेबल फोन के लिए कहा जा रहा है कि फोन में 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा यह फोन क्वालकॉम के आने वाले सबसे नए और ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करेगा। गौरतलब है कि एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट यह दावा कर चुकी है कि सैमसंग अपने फोल्डेबल फोन को 2 मिलियन वॉन में लॉन्च करेगी। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 1 लाख 25 हजार रुपये के करीब होगी

samsung galaxy f foldable smartphone listed on cmiit might launch on 20 february in hindi

सैमसंग के वरिष्ठ अधिकारी डी जे कोह एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि कंपनी का फोल्डेबल डिवाईस टैबलेट और फोन दोनों का काम करेगा। यह डिवाईस टैबलेट का आकार का होगा लेकिन यूजर इसे फोल्ड कर यानि मोड़ कर किसी फोन की तरह अपनी पॉकेट में भी डाल सकेंगे। कोह के अनुसार सैमसंग का फोल्डेबल डिवाईस यूजर्स को मल्टीटास्क करने में बेहद उपयोगी साबित होगा। वहीं इस डिवाईस में पतली बॉडी के साथ ही बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

4जीबी रैम और एंडरॉयड पाई के साथ आएगा गैलेक्सी ए40, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट

सैमसंग का कहना है कि यह डिवाईस मल्टी टास्किंग के साथ ही इज़ी पॉर्टबिलिटी वाला होगा। यानि यूजर्स टैबलेट के रूप में इस पर अपने कार्य भी निपटा सकेंगे और एक आम फोन की तरह अपनी जेब में भी रख कर सफर भी कर सकेंगे। फिलहाल इस बात की पूरी उम्मीद है कि सैमसंग 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाले अपने ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ ईवेंट में अपना फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है।

The post डायरी की तरह मुड़ने वाला सैमसंग का यह अनोखा फोन देने वाला है दस्तक, सरकारी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-f-foldable-smartphone-listed-on-cmiit-might-launch-on-20-february-in-hindi/feed/ 3
आज से बिकेंगे शाओमी के ये दोनों लेटेस्ट स्मार्ट टीवी, सैमसंग-सोनी को फिर लगेगा झटका https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-led-tv-4x-4a-pro-55-inch-sale-price-specifications-sound-bar-in-india-in-hindi/ Tue, 15 Jan 2019 06:20:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26115 इन दोनों स्मार्ट टीवी मॉडल्स के साथ ही शाओमी ने एक साउंड बार भी लॉन्च किया है

The post आज से बिकेंगे शाओमी के ये दोनों लेटेस्ट स्मार्ट टीवी, सैमसंग-सोनी को फिर लगेगा झटका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी इंडिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुकी है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि अपने कई प्रोडक्ट्स व गैजेट्स के दम पर शाओमी इंडियन टेक बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है। शाओमी जहां पहले ही कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन लाकर सैमसंग समेत अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को पीछे छोड़ चुकी है वहीं अब कंपनी की नज़र भारत के टेलीविज़न बाजार पर है। शाओमी ने पिछले हफ्ते ही देश में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए थे जो आज से सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। ये दोनों टेलीविज़न बजट में जहां बिल्कुल फिट बैठते हैं वहीं टेक्नोलॉजी के मामले में और भी एडवांस हो गए हैं।

शाओमी ने दो नए स्मार्ट टीवी मी एलईडी टीवी 4एक्स प्रो (55) और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (43) आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गए है। ये दोनों ही टेलीविज़न एक्स प्रो सीरीज़ के हैं। एक टेलीविज़न जहां 55-इंच की बड़ी स्क्रीन पर बना है वहीं दूसरे में 43-इंच की लार्ज डिसप्ले दी गई है। शाओमी के ये दोनों ही स्मार्ट टीवी आज फ्लैश सेल के माध्यम से पहली बार खरीददारी के लिए यूजर्स को उपलब्ध हुए हैं।

xiaomi-mi-led-tv-4x-4a-pro-55-inch-sale-price-specifications-sound-bar-in-india-in-hindi

शाओमी कीे ओर से मी एलईडी टीवी 4एक्स प्रो के दोनों मॉडल्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह टीवी दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होने हैं। आज यानि 15 जनवरी के बाद मी एलईडी टीवी 4एक्स प्रो (55) और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (43) अगली फ्लैश सेल 22 जनवरी को होगी।

गूगल के सस्ते पिक्सल 3 एक्सल लाइट में होगा दमदार प्रोसेसर और 6जीबी रैम

कीमत की बात करें तो शाओमी की ओर से मी एलईडी टीवी 4 एक्स प्रो (55 इंच) 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह इसी सीरीज़ के मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (43 इंच) को 22,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। लगे हा​थ आपको बता दें कि इन दोनों स्मार्ट टीवी मॉडल्स के साथ ही शाओमी ने एक साउंड बार भी लॉन्च किया है जो 4,999 रुपये की कीमत पर कल दोपहर 12 बजे अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी के दोनों स्मार्ट टीवी मॉडल्स की खरीद पर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारकों को 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त होगी

The post आज से बिकेंगे शाओमी के ये दोनों लेटेस्ट स्मार्ट टीवी, सैमसंग-सोनी को फिर लगेगा झटका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग ला रही है ऐसा फोन जिसमें नहीं होंगे स्पीकर, डिसप्ले से ही निकलेगा साउंड https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-showcase-sound-on-display-oled-panel-in-ces-2019-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-showcase-sound-on-display-oled-panel-in-ces-2019-in-hindi/#comments Thu, 27 Dec 2018 08:05:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25452 सैमसंग अगले महीने लॉस वेगास में इस डिसप्ले पैनल वाले फोन के पर्दा उठाने वाली है।

The post सैमसंग ला रही है ऐसा फोन जिसमें नहीं होंगे स्पीकर, डिसप्ले से ही निकलेगा साउंड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सालों में स्मार्टफोन बाजार ने बड़ी तरक्की की है। यह तरक्की फोन के निर्माण और बिक्री की ही नहीं बल्कि फोंस की बदलती तकनीक की है। पहले जहां नैरो बेजल्स वाले फोन आते थे, वहीं अब नॉच, वॉटरड्रॉप नॉच और पंच होल जैसी डिसप्ले बाजार में दस्तक दे चुकी है। फोन में ​ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन हो और कम से कम बॉडी पार्ट, इसी को​शिश में स्मार्टफोन कंपनियां पॉप अप कैमरा व स्लाइडर पैनल वाले फोन भी पेश कर चुकी है। इस बदलाव को नई उंचाई पर ले जाते हुए अब सैमसंग ऐसा फोन लाने जा रही है जिसकी डिसप्ले से ही साउंड निकलेगा।

सैमसंग के इस फोन में फ्रंट पैनल पर बॉडी पार्ट न के बराबर होगा। कंपनी अपने फोन में डिसप्ले को बॉडी के अधिक से अधिक हिस्से पर रखना चाहती है। अन्य टेक कंपनियां अब तक जहां डिसप्ले का रेशियो बढ़ाने के लिए सेल्फी कैमरे की जगह बदल चुकी है वहीं सैमसंग इस फोन में स्क्रीन का जगह बढ़ाने के लिए सेल्फी कैमरे के साथ साथ फोन के स्पीकर को हटा रही है। सैमसंग ने अपनी इस अनूठी डिसप्ले को ‘साउंड ऑन डिसप्ले (SoD) ओएलईडी डिसप्ले का नाम दिया है।

samsung-galaxy-p30

रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने लॉस वेगास में आयोजित होने वाले सीईएस 2019 ईवेंट में सैमसंग अपने इस डिसप्ले पैनल वाले फोन के पर्दा उठाने वाली है। इस ईवेंट में कंपनी अपनी डिसप्ले तकनीक को पेश करेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन में स्पीकर नहीं दिए जाएंगे। सैमसंग की एसओडी ओएलईडी डिसप्ले कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी पर रन करेगी जिससे फोन की डिसप्ले में से ही साउंड बाहर आएगा।

शाओमी की टक्कर में रियलमी ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन

सैमसंग की यह डिसप्ले वायब्रेशन और बोन कंडक्शन तकनीक पर काम करेगी। इस तकनीक की मदद से किसी भी तरह का आडियो फोन की डिसप्ले में से ही बाहर आएगा। इस डिसप्ले के चलते फोन में स्पीकर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। माना जा रहा है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन की डिसप्ले के अंदर ही होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमसंग की यह डिसप्ले 6.22-इंच की होगी और 2960 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी।

4,000 रुपये कम हुआ सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टवॉच का प्राइस, जानें क्या है नई कीमत

सैमसंग जनवरी महीने में अपनी यह डिसप्ले टेक मंच पर पेश तो कर देगी लेकिन इस डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन कब तक लॉन्च किया जाएगा और कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इस बारें में अभी कोई भी जानकारी लीक या आधिकारिक सूत्र के जरिये सामने नहीं आई है।

The post सैमसंग ला रही है ऐसा फोन जिसमें नहीं होंगे स्पीकर, डिसप्ले से ही निकलेगा साउंड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-to-showcase-sound-on-display-oled-panel-in-ces-2019-in-hindi/feed/ 4
सैमसंग ने कर दिया पेश, दो डिसप्ले वाला यह अनोखा फ्लिप फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-w2019-dual-display-camera-flip-phone-specifications-feature-in-hindi/ Mon, 12 Nov 2018 08:45:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24229 सैमसंग डब्ल्यू2019 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post सैमसंग ने कर दिया पेश, दो डिसप्ले वाला यह अनोखा फ्लिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही सैमसंग के फ्लिप फोन को W2019 (डब्ल्यू2019) का मीडिया इन्वाईट सामने आया था जिसमें फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी मिली थी। वहीं अब सैमसंग ने अपने इस शानदार स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए फ्लिप फोन डब्ल्यू2018 का नया वर्ज़न है। बेहद ही शानदार लुक और बेहतरीन डिजाईन वाला यह फ्लिप एंडरॉयड सैमसंग द्वारा लॉन्च किया जा चुका है। डुअल डिसप्ले के साथ ही सैमसंग का यह फ्लिप फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

सैमसंग डब्ल्यू2019 दोनों फोल्डेबल पैनल पर डिसप्ले दी गई है यानि यह फोन दो ​स्क्रीन सपोर्ट करता है। ​फोन के दोनों पैनल्स पर 4.2-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। डब्ल्यू2019 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने इस फोन को 128जीबी तथा 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में पेश किया है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung-w2019

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग डब्ल्यू2019 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद दोनों कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल के हैं। एक कैमरा सेंसर जहां एफ/1.5 अपर्चर सपोर्ट करता है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर क्षमता वाला है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजीटल असिस्टेंस के लिए फोन में बिक्सबे बटन भी मौजूद है।

सैमसंग का नया एंडरॉयड गो फोन गैलेक्सी जे4 कोर लॉन्च

सैमसंग डब्ल्यू2019 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में एनएफसी, ब्लूटथ व एएनटी+ जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3070एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन बेहद ही मंहगे एल्युमीनियम धातु पर बना है जो ग्लास पैनल के साथ डायमंड कट डिजाईन सपोर्ट करता है। सैमसंग ने डब्ल्यू2019 को चीन की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट तो कर दिया है लेकिन फोन की कीमत से अभी पर्दा उठना बाकी है। आपको बता दें कि यह फोन लाखों के प्राइस टैग के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सैमसंग ने कर दिया पेश, दो डिसप्ले वाला यह अनोखा फ्लिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच : लुक में स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी https://www.91mobiles.com/hindi/watchout-wearables-smartwatch-design-feature-price-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/watchout-wearables-smartwatch-design-feature-price-review-in-hindi/#comments Fri, 02 Nov 2018 13:25:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24141 स्मार्टफोन लोगों की हथेली से निकल कर अब कलाई पर आ पहुंचा है 'स्मार्ट वॉच' के रूप में।

The post डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच : लुक में स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन लोगों की हथेली से निकल कर अब कलाई पर आ पहुंचा है ‘स्मार्ट वॉच’ के रूप में। स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होकर ये वॉच फिटनेस बैंड का भी काम करती है और यूजर के स्टाईल को भी अच्छे से मेंटेंन रखती है। ऐसे ही स्टाईल और स्मार्टनेस का कॉम्बो लेकर आई है वॉचआउट वियरेबल। कंपनी ने इंडियन मार्केट में ‘डेज़र्ट स्टॉर्म’ का नाम से स्मार्ट वॉच मॉडल पेश किया है। देखने में आर्कषक यह वॉच क्या यूज़ करने में भी उतनी ही स्मार्ट है यही हमनें जानने की कोशिश की और इस दौरान तकरीबन एक हफ्ता लगातार इसका उपयोग किया। यूज़ के दौरान जो परिणाम आए वह हमनें अपने इस रिव्यू में लिखे हैं।

डिजाईन
सबसे पहले स्मार्टवॉच के डिजाईन की बात करें तो यह वॉच पहली ही लुक में आपको पंसद आ जाएगी। वॉच में ब्राउन कलर का लैदर बैंड यूनिसेक्स लुक देता है यानि लड़के या लड़की कोई इसे अपनी कलाई पर बांध सकते हैं। स्मार्टवॉच में 44.5×44.5×12.2एमएम साईज़ का डॉयल है जो सिल्वर फ्रेम के साथ आता है। स्क्रीन ब्लैक है और ब्राउन कलर का बैंड है। कुल मिलाकर लुक काफी अट्रैक्टिव है। बैंड में बने होल हर साईज़ की कलाई में फिट होने में सक्षम है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 70 ग्राम है ऐसे में ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा।

डॉयल के दाईं ओर पावर बटन है जो यूज के दौरान होम बटन का काम भी करता है। डॉयल के नीचे हार्ट रेट सेंसर मौजूद है जो यूजर की कलाई से टच रहता है। बैक पैनल पर ही हार्ट रेट सेंसर के साथ चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने मैगनेटिक चार्जर दिया है। बैक पैनल पर थोड़ा उपर की ओर लाउडस्पीकर है जिससे कि चाहें तो इससे ही बात कर सकते हैं। यदि आप इसकी खरीदारी करते हैं तो अपनी पसंद अनुसार वॉच बैंड के कलर चुना जा सकता है। यह अच्छी बात है।

डिसप्ले
वॉचआउट वियरेबल की डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच में 1.22-इंच की राउंड आईपीएस डिसप्ले दी गई है जो 240 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है।डिसप्ले काफी वायब्रेंट है और कंट्रास्ट भी अच्छी है। इस कारण घड़ी की सुईयों के साथ ही मेन्यू के आॅप्शन्स भी आर्कषक नज़र आते हैं। वॉच की सेटिंग में डिस्पले को कंट्रोल करने का विकल्प है।

watchout-14

राउंड शेप डायल में वॉच की मेन डिसप्ले नीचे की ओर से क्रॉप है। ऐसे लगता है जैसे नीचे चांद कटा हुआ हो। हालांकि यह हमें यह स्टाइल अच्छा लगा। परंतु यह क्रॉप्ड हिस्सा वॉच की प्रोसेसिंग व मैन्यू में कई जगह परेशानी पैदा करता है।

प्रोसेसिंग व कनेक्शन
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच को वॉचआउट वियरेबल ने 64एमबी रैम मैमोरी से लैस किया है। इस स्मार्टवॉच 128एमबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो ऐप्स व थीम को सेव रखती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का एमटी2502सी-एआरएम7 चिपसेट दिया गया है और यह स्मार्टफोन वॉचआउट सिस्टम पर रन करती है। अच्छे डिजाइन के बाद इसका कमजोर हार्डवेयर उपयोगिता को कम करता है। उपयोग के दौरान लैग साफ नजर आएंगे। हम कम से कम 512 एमबी रैम और 4जीबी मैमोरी की आशा कर रहे थे।

स्मार्टवॉच को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के लिए भी मीडियाटेक स्मार्ट डिवाईस ऐप का यूज़ किया जा सकता है। वहीं कंपनी ने स्मार्टफोन व स्मार्टफोन कनेक्शन के लिए फंडू वियर ऐप भी पेश की हुई है। हां अच्छी बात यह कह सकते हैं कि यह आईओएस और एंडरॉयड दोनों तरह के डिवाइस से कनेक्ट होने में सक्षम है। एंडरॉयड के 4.3 या इससे उपर के आॅपरेटिंग सिस्टम तथा आईओएस 7 और इससे उपर के वर्ज़न से कनेक्ट होने में यह स्मार्टवॉच सक्षम है।

एक बार जब यह स्मार्टवॉच कनेक्ट हो जाता है तो सिंक होने पर स्मार्टफोन के कॉन्टेक्ट, कैलेंडर व मैसेज को आप इसी से एक्सेस कर सकेंगे। स्मार्टवॉच को अपने फोन के कनेक्ट करने में हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। यह कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से यूज़ के लिए तैयार हो जाती है।

यूआई और ओएस
वॉचआउट वियरेबल की डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच में दो यूजर इंटरफेस दिए गए हैं। यूआई बदलने के लिए मेन मैन्यू में ही शार्टकट मौजूद है। बाईडिफाल्ट कंपनी से स्मार्टवॉच में 3 थीम दी है लेकिन यूजर वॉचआउट वियरेबल की आॅफिशियल वेबसाइट से बिल्कुल मुफ्त में अनलिमिटेड थीम्स डाउनलोड कर सकते हैं।

डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच पूरी तरह से टच पैनल पर ही काम करती है लेकिन टच रिस्पॉन्स बहुत स्मूथ नहीं लगा। कई बार यह वॉच आपकी उंगली के टच को नहीं पकड़ पाती है तथा फिंगर मोशन की डायरेक्शन को समझने में नाकम हुई है। मेन मैन्यू को स्क्रॉल करके ही अलग अलग पेज पर जाया जा सकता है और खराब टच सेंसेविटी के चलते यूजर को किसी ऐप को ओपेन करने में परेशानी होगी। हालांकि टच का यूज़ कम से कम करने वाले यूजर्स के लिए भी स्मार्टवॉच में मोशन फीचर दिया गया है। इसमें वेकअप गेस्चर, शेकिंग स्वीच मेन मेन्यू और शेक टू आंसर कॉल शामिल है।

फिटनेस ऐप्स
वॉचआउट वियरेबल ने अपनी स्मार्टवॉच में पैडोमीटर, स्लीप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट और सेडन्टेरी जैसे आॅप्शन दिए गए हैं। स्मार्टवॉच डॉयल के नीचे लगा सेंसर यूजर की हार्ट रेट बताता है। पैडोमीटर यूजर द्वारा चले गए कदमों को गिनती है तथा उसी अनुसार तय की गई दूरी तथा बर्न हुई कैलोरी बताता है। वॉचआउट वियरेबल की डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच फुट स्टैप्स तो सही काउंट कर रही है लेकिन बहुत बार यह बैठे बैठे होने वाली हाथों की मूवमेंट को भी फुट स्टैप्स में गिन लेती है। वहीं स्लीप मॉनिटर के जरिये आप दिन भर की थकान के बाद अपनी नींद की क्वॉलिटी भी जान सकते हैं।

इंटरटेनमेंट ऐप्स
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच ब्लूटूथ म्यूज़िक और ब्लूटूथ कैमरा ऐप दी गई है। अपने फोन से स्मार्टवॉच को सिंक करने के बाद स्मार्टवॉच से ही फोन की म्यूजिक ऐप और कैमरा को आॅपरेट किया जा सकता है। स्मार्टवॉच से ही फोन में चल रहे गाने की वॉल्यूम बदलने के साथ ही गाने को प्ले, पॉज़ व नेक्स्ट किया जा सकता है। वहीं ब्लूटूथ कैमरा ऐप के जरिये आप स्मार्टवॉच में क्लिक कर फोन के कैमरे से फोटो क्लिक कर सकते हैं। ग्रुप सेल्फी में यह ऐप बड़ी काम की साबित हो सकती है। हां, आईफोन के यह स्मार्टवॉच कनेक्ट करने पर हमें ब्लूटूथ कैमरा ऐप के यूज़ में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कैमरा फीचर को क्लिक करने में यह फोन की रिंगर वॉल्यूम बदल रहा था

फोन फीचर व बैटरी
वॉचआउट वियरेबल डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन्स, फोनबुक, मैसेज, डॉयल, कॉल लॉग, कैलेंडर, अलार्म, वॉय मैमो, स्टॉप वॉच, कैल्क्यूलेटर व क्लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन से सिंक होने पर फोन के मौजूद इन सभी फीचर को स्मार्ट वॉच से एक्सेस किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टवॉच में 300एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टवॉच की बैटरी फुल चार्ज होने पर बिना म्यूजिक प्ले किए तकरीबन 10 घंटे तक आॅन रही है। लेकिन आपको बता दें कि बैटरी बैकअप स्मार्टवॉच के यूज़ पर निर्भर करता है।

आपको बता दें कि वॉचआउट वियरेबल ने मोटोरोला स्मार्टफोंस को ‘नोटिफिकेशन्स’ का सपोर्ट नहीं दिया है। इसी तरह तरह एप्पल आईफोन में भी आप टेक्स्ट मैसेज का यूज़ नहीं कर पाएंगे। लेकिन आईफोन में व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम व जीमेल के मैसेज नोटिफिकेशन्स के रूप में स्मार्टवॉच में दिखते हैं। याद रहें आप सिर्फ रिड कर सकते हैं रिप्लाई नहीं।

फिट या फेल
डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच को वॉचआउट वियरेबल की वेबसाइट पर 5,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है जो ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच लुक और स्टाईल के आगे है लेकिन इस कीमत पर स्मार्टवॉच यूज़ करने वाला स्मार्ट यूजर यही चाहेगा कि स्टाईल के साथ साथ प्रोसेसिंग से भी कोई समझौता न करना पड़े। स्मार्टफोन में आॅप्शन्स तो बहुत हैं लेकिन उन्हें यूज़ करने के लिए स्मूथ टच की कमी यहां खली है। इसी तरह फिटनेस के लिए फुल स्टैप्स के नाम पर पैडोमीटर में आ रही खामी कहीं न कहीं यूजर्स को हार्टरेट, स्लीप मॉनिटरिंग व सेडन्टेरी के रिजल्ट का भी भरोसा करने से रोकती है।

The post डेज़र्ट स्टॉर्म स्मार्टवॉच : लुक में स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/watchout-wearables-smartwatch-design-feature-price-review-in-hindi/feed/ 1